Saturday, 17 February 2018

RRB, में आए सामान्य जागरूकता के प्रश्न उत्तर (RRB गोरखपुर, 28-10-2014; RRB इलाहाबाद, 18-05-2015; RRB अजमेर, 01-11-2015; RRB भुवनेश्वर, 16-02-2014; RRB सिकन्दराबाद, 13-03-2014; RRB चण्डीगढ़, 18-05-2014;


RRB गोरखपुर, 28-10-2014

  • जीवन की उत्पत्ति किस काल में हुई थी? – प्री केम्ब्रियन 
  • किसे चिकित्सा शास्त्र का जनक कहा जाता है? – हिप्पोक्रेट्स को 
  • एक वयस्क मनुष्य के शरीर में कुल कितनी अस्थियाँ होती है? – 206 
  • संविधान का संरक्षक कौन होता है? – सर्वोच्च न्यायालय 
  • संसार का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी कौन होता है? – बाज 
  • पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जन्तुओं में सबसे तेज कौन दौड़ता है? – चीता 
  • किसे 'आनुवंशिकता का जनक' कहा जाता है? – ग्रेगर जोआन मेण्डल को 
  • दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है? – जीवाणु 
  • बच्चे का लिंग किससे निर्धारित होता है? – पिता के गुणसूत्रों से 
  • सोते समय रक्तदाब में क्या परिवर्तन होता है? – घटता है 
  • पारिस्थितिकी (Ecology) किसके सम्बंधित है? – जीव व पर्यावरण के सहसम्बन्धों से 
  • ऊँट अपने कूबड़ का उपयोग किस काम के ​लिए करता है? – वसा के संग्रह के लिए 
  • सूर्य के प्रकाश से कौन-सा विटामिन मिलता है? – विटामिन डी 
  • कोशिका झिल्ली किसकी बनी होती है? – प्रोटीन एवं लिपिड की 
  • यदि माता और पिता का रक्त समूह A है, तो उनके बच्चों का रक्त समूह क्या होगा? – A 
  • माता-पिता के गुण संतान में किसके द्वारा स्थान्तरित होते हैं? – क्रोमोसोम द्वारा 
  • रक्त की अशुद्धियाँ किस अंग में जाकर छन जाती हैं? – वृक्कों में 
  • समाजवादी राज्य से क्या अभिप्राय है? – समाजवादी राज्य वह है, जिसमें समाज के सभी लोगों के हितों पर ध्यान दिया जाता है, उत्पादन के समस्त भौतिक साधनों पर सम्पर्णू समाज का अधिकार होता है और किसी प्रकार की असमानता नहीं रहती है 
  • संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित 'लोकतंत्रात्मक' शब्द के अंतर्गत कैसे लोकतंत्र की कल्पना की गई है? – जो राजनीतिक और सामाकि दोनों दृष्टिकोण से लोकतंत्रीय हो अर्थात् न केवल शासन में लोकतंत्र हो बल्कि समाज भी लोकतंत्रात्क हो 
  • भारत संघ को गणराज्य क्यों कहा जाता है? – क्योंकि गणराज्य का प्रमुख निर्वाचित होता है और भारत का प्रधान एक निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है

RRB इलाहाबाद, 18-05-2015

  • किसको 'आत्महत्या की थैली' कहा जाता है? – लाइसोसोम को 
  • अत्याधिक शराब पीने से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है? – यकृत 
  • शरीर में रक्त बैंक का काम कौम-सा अंग करता है? – तिल्ली (Spleen) 
  • भारत में प्रथम बार हृदय का सफल प्रत्यारोपण करने का श्रेण् किसको है? – डॉ. पी. वेणुगोपाल को 
  • शरीर के किस भाग में पित्ता का निर्माण होता है? – यकृत में 
  • होम्योपैथी चिकित्सा प​द्धति का जनक कौन है? – हैनीमन 
  • डबल रोटी बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है? – यीस्ट 
  • प्रथम परखनली शिशु का नाम क्या था? – लुइस 
  • ऑक्सीजन की कमी से कौन-सा रोग होता है? – हाइपोक्जिया 
  • शरीर में ताप का निमयन किस अंग से होता है? – मस्तिष्क के हाइपोथैलेमस नामक अंग से 
  • हल्दी के पौधे का खाने लायक हिस्सा कौन-सा होता है? – प्रकन्द 
  • पालक के पत्तों में किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है? – आयरन की 
  • किस पेड़ की छाल से कुनैन मिलती है? – सिनकोना बेलाडोना 
  • सेरीकल्चर किससे सम्बंधित है? – कच्चे रेशम के उत्पादन के लिए रेशम कीटों को पालने से 
  • कौन-सा पादप तन्तु और ख़ाद्य फल दोनों देता है? – केला 
  • भारत के शासन का पहला कौन-सा कानून ब्रिटिश संसद द्वारा बनाया गया था? – भारत शासन अधिनियम (The Government of India Act), 1858 
  • ब्रिटिश संसद ने भारत शासन अधिनियम, 1858 किस उद्देश्य से पारित किया था? – कम्पनी भारत में शासन चलाने में असमर्थ है तथा भारत के शासन में भारतीयों को सहयोग आवश्यक है 
  • किस अधिनियम द्वारा कम्पनी के शासन को समाप्त कर दिया गया? – भारत शासन अधिनियम, 1858 द्वारा 
  • किस अधिनियम द्वारा ब्रिटिश सरकार ने प्रथम बाद देश के प्रशासन में भारतीयों के सहयोग का आयोजन किया? – भारतीय परिषद् अधिनियम (The Indian Council's Act), 1861 

RRB अजमेर, 01-11-2015

  • केन्द्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (C.S.R.I.) कहाँ है? – लखनऊ (​उत्तर प्रदेश)
  • केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (C.C.R.I.) कहाँ है? – नागपुर 
  • भारत के किस प्रदेश में दलहन का उत्पादन सर्वाधिक होता है? – उत्तर प्रदेश 
  • 'टिक्का' रोग किस फल से सम्बंधित है? – मूंगफली 
  • 'हरित बाली' रोग किस फसल से सम्बंधित है? – बाजरा 
  • 'ऑपरेशन फ्लड' किससे संबंधित है? – दुग्ध विकास से 
  • सेल्यूलोज किसका बना होता है? – ग्लूकोज का 
  • विश्व वन दिवस कब मनाया जाता है? – 21 मार्च को 
  • चिपको आन्दोलन किससे सम्बंधित है? – हरे वृक्षों को काटने से रोकने हेतु 
  • 'मैरिनो' किसकी नस्ल है? – भेड़ की 
  • रानी खेत रोग किससे सम्बन्धित है? – मुर्गी से 
  • दूध को किस ताप पर पाश्चुराइज किया जाता है? – 62°C पर 
  • पादप प्रकाश संश्लेषण के दौरान किस गैस का विमोचन होता है? – ऑक्सीजन का 
  • संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई? – 9 दिसम्बर, 1946 को 
  • संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा 
  • संविधान संभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
  • भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति का अध्यक्ष किन्हें बनाया गया था? – डॉ. भीमराव अम्बेडकर को 
  • भारतीय संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव को किसने प्रस्तुत किया था? – पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 
  • नेहरू रिपोर्ट को किसने प्रस्तु किया था? – पं. मोतीलाल नेहरू ने 
  • मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम (Montagu Chelmsford Reforms Act) किस वर्ष पारित हुआ था? – 1919 ई. में 
  • मार्ले-मिन्टो सुधार अधिनियम (Morley-Minto Reforms Act) किस वर्ष पारित हुआ था? – 1909 ई. में 
  • प्रांतों में द्वैध शासन-प्रणाली किस अधिनियम के अंतर्गत लागू हुई थी? – भारत सरकार अधिनियम (The Government of India Act), 1909 
  • विश्व में सबसे छोटा पक्षी कौन है? – क्यूबा का हर्मिंग पक्षी 

RRB भुवनेश्वर, 16-02-2014

  • एक ग्राम अणु में उपस्थित अणुओं की संख्या को क्या कहते हैं? – एवोगाड्रो संख्या 
  • एवोगाड्रो संख्या का मान कितना होता है? – 6.023×1023 
  • सोडियम बाइकार्बोनेट को क्या कहा जाता है? – बेकिंग सोडा 
  • सोडियम कार्बोनेट को क्या कहा जाता है? – धावन सोडा अथवा सोडा एश अथवा सॉल सोडा 
  • ऐसा पदार्थ, जो किसी रासायनिक क्रिया की दर को परिवर्तित करता है, क्या कहलाता है? – उत्प्रेरक 
  • दो या दो से अधिक तत्वों के निश्चित अनुपात से बना पदार्थ क्या कहलाता है? – यौगिक 
  • तत्वों की आवर्त्त सारणी (दीर्घ) में कितने समूह हैं? – 18 
  • तत्वों की आवर्त्त सारणी (दीर्घ) में कितन आवर्त्त है? – 7 
  • परमाणु क्रमांक की खोज किसने की ​थी? – मोसले ने 
  • भारतीय संविधान में सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग की उन्नति और अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए विशेष प्रावधान किस धारा के अंतर्गत है? – धारा 15 
  • संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए मौलिक अधिकार किस अध्याय में और किन अनुच्छेदों में उल्लिखित किए गए हैं? – तृतीय अध्याय, अनुच्छेद 12 से 32 तक 
  • मौलिक अधिकारों में संशोधन सम्ब​न्धी प्रभ​म विवाद सर्वोच्च न्यायालय में गया, वह कौन था और किस ई. में गया? –शंकरी प्रसाद केस, 1951 ई. में 
  • अस्पृश्यता (छूआछूत) का अंत संविधान अपने तृतीय अध्याय में किस अनुच्छेद के अंतर्गत करता है? – अनुच्छेद 17 
  • किस अधिकार को मौलिक अधिकारों की मूलण श्रेणी से निकाल दिया गया है? – सम्पत्ति का अधिकार 
  • भारतीय संसद को मूल अधिकारों से सम्बद्ध अनुच्छेदों में संसोधन द्वारा स्थापित किया गया है? – 24वाँ संशोधन 
  • भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों को संशोधित करने का अधिकार किसको है? – संसद को

RRB सिकन्दराबाद, 13-03-2014
  • मौलिक अधिकारों के संरक्षक के रूप में कौन कार्य करता है? – उच्चतम तथा उच्च न्यायालय 
  • परमाणु बम किस पर आधारित है? – नाभिकीय विखण्डन पर 
  • हाइड्रोजन बम किस पर आधारित है? – नाभिकीय संलयन पर 
  • ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को क्या कहते हैं? – शुष्क बर्फ 
  • प्रकृति में पाया जाने वाला सबसे कठोर पदार्थ कौन-सा होता है? – हीरा 
  • झूठा सोना किसे कहते हैं? – आयरन सल्फाइड को 
  • मार्श गैस का प्रमुख रचक कौन होता है? – मीथेन 
  • पेंसिल लैड किसे कहते हैं? – ग्रेफाइट को 
  • रॉक साल्ट किसका अयस्क है? – सोडियम का 
  • प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र क्या होता है? – [CaSO4]2H2
  • कॉफी में क्या पाया जाता है? – कैफीन नामक प्यूरीन 
  • शुद्ध जल का pH मान कितना होता है? – 7 
  • दूध का pH मान कितना होता है? – 6.6 
  • आग बुझाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? – कार्बन-डाइऑक्साइड 
  • मौलिक कर्त्तव्यों का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है? – अनुच्छेद 51 (A) 
  • राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्तों का उद्देश्य किस प्रकार के राज्य की स्थापना करना है? – लोक कल्याणकारी राज्य की 
  • राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों को किस देश से लिया गया है? – आयरलैंड 
  • भारतीय संविधान के अंतर्गत कल्याणकारी राज्य की आवधारणा किस अनुच्छेद में वर्णित है? – 99 में 
  • राज्य के नीति-निर्देशक तत्व भारतीय संविधान के किस अध्याय में वर्णित हैं? – चतुर्थ 
  • राज्य के नीति-निर्देशक तत्व भारतीय संविधान के किन अनुच्छेद में वर्णित हैं? – 36 से 51 तक 
  • राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों का उद्देश्य क्या है? – आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर आर्थिक 


RRB चण्डीगढ़, 18-05-2014

  • कौन-सी गैस चाँदी की सतह को काला कर देती है? – ओजोन 
  • 'गैलेना' किसका अयस्क है? – लेड का 
  • सबसे शुद्धतम जल किसका होता है? – वर्षा का 
  • शुद्ध जल क्या होता है? – उदासीन 
  • रासायनिक दृष्टि से चीनी क्या है? – सुक्रोज 
  • भारी जल किसका ऑक्साइड होता है? – ड्रयूटेरियम का 
  • किस गैस से सड़ी मछली की तरह गंध आती है? – ओजोन गैस 
  • किस गैस से सड़े अण्डों की तरह गंध आती है? – हाइड्रोजन सल्फाइड गैस 
  • काँसा किसकी मिश्र धातु है? – ताँबा व टिन की 
  • जस्ते का फूल किसे कहा जाता है? – जिंक ऑक्साइड को 
  • कोयले की खानों से कौन-सी गैस निकलती है? – मीथेन गैस 
  • कृत्रिम सुगंधित पदार्थ बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है? – एथिल एसीटेट का 
  • फलों के रसों को सुरक्षित रखने के लिए किस अम्ल का प्रयोग किया जाता है? – फॉर्मिक अम्ल 
  • रक्त के प्रवाह को रोकने के लिये किसका प्रयोग किया जाता है? – फेरिक क्लोराइड का 
  • सामान्य ताप व दाब पर किसी गैस के एक ग्राम अणु का आयतन कितना होता है? – 22.4 लीटर 
  • मानव की उत्पत्ति किस युग में हुई? – प्लायोसीन युग में 
भारत के संविधान के प्रारम्भ में प्रस्तावना के रूप में क्या शब्द लिखे गये है? – हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्वसम्पन्न, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय, विचार, अभि​व्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 (तिथि मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, सम्वत् दो हजार छ: विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं!

जहाँदारशाह


जहाँदारशाह बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था। बहादुरशाह प्रथम के मरने के बाद उसके चारों पुत्रों 'जहाँदारशाह', 'अजीमुश्शान', 'रफ़ीउश्शान' एवं 'जहानशाह' में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष छिड़ गया। इस संघर्ष में जुल्फिकार  ख़ाँ के सहयोग से जहाँदारशाह के अतिरिक्त बहादुरशाह प्रथम के अन्य तीन पुत्र आपस में संघर्ष के दौरान मारे गये। 51 वर्ष की आयु में जहाँदारशाह 29 मार्च, 1712 को मुगल राजसिंहासन पर बैठा। ज़ुल्फ़िक़ार ख़ाँ इसका प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया, तथा असद ख़ाँ 'वकील-ए-मुतलक' के पद पर बना रहा। ये दोनों बाप-बेटे ईरानी अमीरों के नेता थे। जहाँदारशाह के शासन काल के बारे में इतिहासकार 'खफी ख़ाँ' का कहना है, "नया शासनकाल चारणों और गायकों, नर्तकों एवं नाट्यकर्मियों के समस्त वर्गों के लिए बहुत अनुकूल था।" जहाँदारशाह ने सिर्फ 1712 से 1713 ई. तक ही शासन किया।

शासन व नीति
जहाँदारशाह के शासनकाल में प्रशासन की पूरी बागडोर जुल्फिकार ख़ाँ के हाथों में थी। दरबार में अपनी स्थिति मजबूत बनाने तथा साम्राज्य को बचाने के लिए यह आवश्यक था कि, राजपूत राजाओं तथा मराठों के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित किया जाय। इसलिए उसने राजपूतों की तरफ मैत्रीपूर्ण कदम बढ़ाते हुये, आमेर के जयसिंह को मालवा का सूबेदार नियुक्त किया, तथा 'मिर्जा राजा' की पदवी दी। मारवाड़ के अजीत सिंह को 'महाराजा'की पदवी दी और गुजरात का शासक नियुक्त किया। उसने जजिया कर को भी समाप्त कर दिया। ज़ु जुल्फिकार  ख़ाँ ने चूड़ामन जाट तथा छत्रसाल बुन्देला के साथ भी मेल-मिलाप किया तथा केवल बन्दा बहादुर के विरुद्ध दमन की नीति को जारी रखा। जागीरों और ओहदों की अंधाधुंध वृद्धि पर रोक लगाकार ज़ुल्फ़िक़ार ख़ाँ ने साम्राज्य की वित्तीय स्थिति को सुधारने का प्रयास किया, किन्तु उसने एक ग़लत प्रवृत्ति 'इजारा व्यवस्था' को बढ़ावा दिया। इसके अन्तर्गत एक निश्चित दर पर भू-राजस्व वसूल करने के बदले में सरकार ने 'इजारेदार' (लगान के ठेकेदारों) और बिचैलियों के साथ यह करार करना आरम्भ कर दिया था कि, वे सरकार को एक निश्चित मुद्रा राशि दें। बदले में किसानों से जितना लगान वसूल कर सकें, उतना वसूलने के लिए उन्हें आजाद छोड़ दिया गया। इससे किसानों का उत्पीड़न बढ़ा। ज़ुल्फ़िक़ार ख़ाँ वज़ीर की शक्ति में वृद्धि करके शक्तिशाली होना चाहता था, जिसके कारण शाही सामंतों ने जुल्फिकार ख़ाँ के विरुद्ध षड़यंत्र करना प्रारंभ कर दिया। जुल्फिकार ख़ाँ ने अपने सारे प्रशासनिक दायित्व अपने एक नजदीकी व्यक्ति 'सुभगचन्द्र' के हाथों में दे दिया था।

अयोग्य व विलासी सम्राट
जहाँदारशाह अयोग्य एवं विलासी सम्राट था। उसने अपने शासन के कार्यों में 'लाल कुंवर' नाम की वेश्या को हस्तक्षेप करने का अधिकार दे रखा था। अतः अजीमुश्शान के पुत्र फर्रुखसियर ने पटना के सूबेदार सैयद बन्धु 'हुसैन अली ख़ाँ' एवं उसके बड़े भाई इलाहाबाद के सहायक सूबेदार 'अब्दुल्ला ख़ाँ' के सहयोग से जहाँदारशाह को उपदस्थ करना चाहा। हुसैन अली ख़ाँ एवं अब्दुल्ला ख़ाँ, जिन्हें 'सैय्यद बंधु' के नाम से भी जाना जाता है, मुगलकालीन भारतीय इतिहास में 'शासक निर्माता' के रूप में प्रसिद्ध हैं।

मृत्यु
सैय्यद बंधुओं के सहयोग से फ़र्रुख़सियर ने 10 जनवरी, 1713 को आगरा में जहाँदारशाह को बुरी तरह परास्त किया। 11 फ़रवरी, 1713 को असद ख़ाँ एवं जुल्फिकार ख़ाँ ने इसकी हत्या कर दी। जहाँदारशाह मुगल वंश का प्रथम अयोग्य शासक था। उसे 'लम्पट मूर्ख' कहा जाता था। जहाँदारशाह के बारे में 'अर्विन' ने लिखा है, "तैमूर के खानदान में जहाँदारशाह पहला सम्राट था, जिसने स्वयं को अपने बेहद नीचता, क्रूर स्वभाव, दिमाग के छिछलेपन तथा कायरता के कारण शासन करने में पूरी तरह से अयोग्य पाया।"

एक समकालीन इतिहासकार 'इरादत ख़ाँ' ने जहाँदारशाह के विषय में लिखा है, "वह रंगरेलियों में डूबे रहने वाला एक कमजोर व्यक्ति था, जिसने तो राज्य के कार्यों की चिन्ता की, और न उमरावों में से किसी का लगाव था।" जहाँदारशाह के शासनकाल में "उल्लू बाज के घोंसले में रहता था, तथा कोयल का स्थान कौवे ने ले लिया था।"

Saturday, 10 February 2018

Current Affairs in Hindi (भाग-82)


  • वह राज्य जहाँ हाल ही में मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना शुरू की गई है – ओड़िसा
  • हाल ही में केंद्र में कैबिनेट सचिवालय में उपसचिव के रूप में इन्हें नियुक्त किया गया है - टीना सोनी
  • केंद्र सरकार ने जिस राज्य के नवेलिन शहर में साल नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु नई परियोजना को मंजूरी दी- गोवा
  • हाल ही में आईसीसी की घोषित विश्व एकादश में भारत की अंडर 19 विश्व चैंपियन टीम के जितने खिलाड़ी शामिल हैं- 5
  • जिस देश के राष्ट्रपति निकोस एनास्टेसियड्स ने 04 फरवरी 2018 को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव जीता है- साइप्रस
  • जिस देश ने दक्षिण सूडान को हथियार देने पर रोक लगाई है- अमेरिका
  • जिस देश की सीनेट ने राष्ट्रगान में लिंग समानता बिल पारित किया- कनाडा
  • हैदराबाद क्रिकेट टीम के कप्तान अंबाती रायडू को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जितने मैचों के लिए निलंबित कर दिया है- दो
  • डीआरडीओ द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित की गयी 700 किलोमीटर मारक क्षमता वाली स्वदेशी मिसाइल - अग्नि-I (ए)
  • वह देश जहां के राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में जाकर देश में आपातकाल की घोषणा की – मालदीव
  • अमेरिकी एयरफ़ोर्स प्रमुख का नाम जिन्होंने हाल ही में जोधपुर में तेजस लड़ाकू विमान उड़ाया – डेविड एल गोल्डफिन
  • वह राज्य जहां हाल ही में “एक विशेष औधोगिकी विकास योजना” शुरू की गई है - जम्मू एवं कश्मीर
  • भारत में पहली बार इस महिला इमाम ने जुमे की नमाज़ अदा कराने का इतिहास रचा – जमीदा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके कंबोडियाई समकक्ष जिनके साथ हाल ही में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये - समदेच हून सेन
  • रूस के विपक्षी नेता जिन्हें हाल ही में रिहा किया गया - एलेक्सी नावाल्नी
  • जिस टीम ने राजस्थान को 41 रन से शिकस्त देकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की है- दिल्ली
  • भारत में जिस वर्ष के बाद से पोलियो के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है- 2011
  • वह देश जो विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में अग्रणी है- भारत
  • केंद्र सरकार ने पूंजी के अभाव से जूझ रहे सार्वजनिक क्षेत्र के जितने बैंकों में 88,139 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा की है- 20
  • हाल ही में जिस भाषा की फिल्मों की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया देवी का निधन हो गया- बंगाली
  • केंद्र सरकार ने दिसंबर 2017 में जीएसटी के तहत जितने करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है- 86703 करोड़
  • हाल ही में जारी वार्षिक ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार भारत का स्थान है – तीसरा
  • नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वेक्षण 2015-16 के आंकड़ों के अनुसार भारत में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की संख्या – प्रत्येक चौथी महिला
  • इन्होने हाल ही में विदेश सचिव का पदभार संभाला – विजय गोखले
  • जिस देश के टेनिस खिलाड़ी मीशा ज्वेरेवे  पर ऑस्ट्रेलियन ओपन में खराब प्रदर्शन को लेकर करीब 29 लाख रुपये का जुर्माना लगा है- जर्मनी
  • हाल ही में जॉर्ज वी ने जिस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है- लाइबेरिया
  • वह देश जो महिला टी20 विश्व कप 2018 की मेजबानी करेगा- वेस्टइंडीज
  • इन्हें हाल ही में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया – अशोक लवासा
  • स्विट्रजलैंड के दावोस में जारी की गयी ग्लोबल एन्वायर्नमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स (ईपीआई) रिपोर्ट में भारत का स्थान है – 177
  • हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की घोषणा की गयी! इस ट्रेन का नाम है – ट्रेन-18
  • वह भारतीय नौसेनिक पोत जिसने संपूर्ण पृथ्वी के अपने पहले परिक्रमा अभियान के दौरान फ़ॉकलैण्ड द्वीप में प्रवेश किया - आईएनएसवी तारिणि
  • वह स्थान जहां हाल ही में केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) यसो नाइक ने होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया – जयपुर
  • वह सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी जिसे आईओसी, गेल में हिस्सेदारी बेचने की अनुमति प्राप्त हुई – ओएनजीसी
  • जिस अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने वर्ष 2018 में भारत की विकास दर 7.4 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)
  • वह राज्य जो अंतर्राष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है- केरल
  • जिस राज्य के हाईकोर्ट ने सरकारों को ‘दलित’ शब्द इस्तेमाल करने पर रोक लगाई हैं- मध्य प्रदेश

सत्याग्रह आन्दोलन


सत्याग्रह एक हिन्दी शब्द है, जिसका अर्थ है सत्य के लिए आग्रह। इसका सूत्रपात सर्वप्रथम महात्मा गांधी ने 1894 ई. में दक्षिण अफ्रीका में किया था। व्यवहार में यह बुराई विशेष के प्रति दृढ़, लेकिन अहिंसक प्रतिरोध के रूप में प्रकट हुआ। ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध भारतीय जनता के संघर्ष में सत्याग्रह मार्गदर्शक था।

सत्याग्रह से अभिप्राय
सत्याग्रह का अर्थ 'सत्य के प्रति समर्पण' या 'सत्य की शक्ति' हो सकता है। सत्याग्रह का अनुयायी सत्याग्रही अहिंसा का पालन करते हुए शान्ति व प्रेम का लक्ष्य सामने रखकर सत्य की खोज द्वारा किसी बुराई की वास्वविक प्रकृति को देखने की सही अंत:दृष्टि प्राप्त कर लेता है। इसका अभिप्राय सामाजिक एवं राजनीतिक अन्यायों को दूर करने के लिए सत्य और अंहिसा पर आधारित आत्मिक बल का प्रयोग था। यह एक प्रकार का निष्क्रिय प्रतिरोध था, जो व्यक्तिगत अथवा सामूहिक रूप से कष्ट सहन द्वारा विरोधी का हृदय परिवर्तन करने में सक्षम हो। दक्षिण अफ्रीका में इस आन्दोलन को अत्यधिक सफलता मिली। जनरल स्मट्स को प्रवासी भारतीयों के आन्दोलन का औचित्य स्वीकार करना पड़ा और भारत के वाइसराय लॉर्ड हार्डिंग ने भी उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की। अन्तत: इस आन्दोलन से दक्षिण अफ़्रीका के भारतीयों की अनेक शिकायतें दूर हुईं।

सत्य-बोध प्रदाता
इस आन्दोलन द्वारा सत्याग्रही को निरपेक्ष सत्य का बोध होता है। गलत के प्रति समर्पण या उससे किसी प्रकार के सहयोग से अपने इनकार से सत्याग्रही इस सत्य को स्थापित करता है। बुराई से, अपने संघर्ष में उसे अपने अहिंसा के मार्ग पर बने रहना चाहिए, क्योंकि हिंसा विरोधी का सहारा लेना उचित अंत:दृष्टि का खो देना होगा। सत्याग्रही हमेशा ही अपने विरोधी को अपने इरादों की पूर्व चेतावनी देता रहता है। सत्याग्रह केवल सविनय अवज्ञा ही नहीं है; इसकी पूर्ण कार्य-पद्धतियों में उचित दैनिक जीवन निर्वाह से लेकर वैकल्पिक राजनीतिक और आर्थिक संस्थानों का निर्माण तक आ जाता है। सत्याग्रह हृदय परिवर्तन के जरिये जीतने का प्रयास करता है; जिसके अन्त में कोई हार या जीत नहीं होती, बल्कि एक नए सामंजस्य का उदय होता है।

सत्याग्रह का मूल
महात्मा गांधी ने लियो टॉल्स्टॉय और हेनरी डेविड थोरो के लेखन, ईसाईयों की बाइबिल, भागवदगीता और अन्य हिन्दू शास्त्रों से सत्याग्रह की अपनी अवधारणा को सूत्रबद्ध किया। सत्याग्रह का मूल हिन्दू अवधारणा अहिंसा में है। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल में औपनिवेशिक सरकार द्वारा एशियाई लोगों के साथ भेदभाव के कानून को पारित किये जाने के खिलाफ 1906 ई. में पहली बार सत्याग्रह का प्रयोग किया।

भारत में सत्याग्रह
भारत में पहला सत्याग्रह आन्दोलन 1917 ई. में नील की खेती वाले चम्पारण जिले में हुआ। इसके बाद के वर्षों में सत्याग्रह के तरीक़ों के रूप में उपवास और आर्थिक बहिष्कार का उपयोग किया गया। व्यावहारिक दृष्टि से एक सार्वभौमिक दर्शन के रूप में सत्याग्रह की प्रभावोत्पादकता पर प्रश्नचिह्न लगाए गए हैं। सत्याग्रह अप्रत्यक्ष रूप से यह स्वीकार करता जान पड़ता है कि विरोधी पक्ष किसी न किसी स्तर की नैतिकता का पालन करेगा, जिसे सत्याग्रही का सत्य अन्तत: शायद प्रभावित कर जाए। लेकिन स्वयं गांधी जी का मानना था कि सत्याग्रह कहीं भी सम्भव है, क्योंकि यह किसी को भी परिवर्तित कर सकता है।

स्वरूप परिवर्तन
1920 ई. के राष्ट्रीय आन्दोलन में इसका प्रयोग भारत में अंग्रेज शासन के विरुद्ध अहिंसात्मक असहयोग आन्दोलन के रूप में हुआ। तत्पश्चात् इसका स्वरूप सविनय अवज्ञा आन्दोलन में परिवर्तित हो गया। निश्चय ही इस आन्दोलन ने भारतीयों को अंग्रेजी शासन का अन्त करने के लिए कृतसंकल्प किया। इस प्रकार भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में इसका ठोस योगदान रहा है।

Thursday, 1 February 2018

बजट 2018-19 की मुख्य बातें





  • वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने संसद के पटल पर आम बजट 2018-19 प्रस्तुत किया।
  • आम बजट में कृषि, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, एमएसएमई और बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों को मजबूत करने के मिशन पर फोकस।
  • सरकार ने कहा, अनेक ढांचागत सुधारों की बदौलत भारत भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओँ में शुभार हो जाएगा। विनिर्माण, सेवा और निर्यात क्षेत्रों में विकास के पटरी पर वापस आ जाने से भारत अब 8 प्रतिशत से भी अधिक की आर्थिक विकास दर हासिल करने की दिशा में मजबूती से अग्रसर हो गया है।
  • अधिकतर रबी फसलों की ही तरह सभी अघोषित खरीफ फसलों की एमएसपी उनकी उत्पादन लागत से डेढ़ गुना होगी; कृषि क्षेत्र को संस्थागत ऋण वर्ष 2014-15 के 8.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2018-19 में 11 लाख करोड़ रुपये।
  • 86 प्रतिशत छोटे एवं सीमांत किसानों के हितों की रक्षा के लिए 22,000 ग्रामीण हाटों को ग्रामीण कृषि बाजारों के रूप में विकसित एवं उन्नत किया जाएगा।
  • किसानों एवं उपभोक्ताओं के हित में आलू, टमाटर और प्याज की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव की समस्या से निपटने के लिए ‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ लांच किया गया।
  • मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के दो नए कोष की घोषणा; पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन के लिए 1,290 करोड़ रुपये का आवंटन।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाली ऋण राशि को पिछले साल के 42,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर वर्ष 2019 में 75,000 करोड़ रुपये किया जाएगा।
  • निम्न एवं मध्यम वर्ग को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, बिजली और शौचालय सुलभ कराने हेतु उज्ज्वला, सौभाग्य और स्वच्छ मिशन के लिए अधिक लक्ष्य तय।
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक संरक्षण के लिए परिव्यय 1.38 लाख करोड़ रुपये होगा। जनजातीय विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2022 तक हर जनजातीय ब्लॉक में एकलव्य आवासीय स्कूल होगा। अनुसूचित जातियों के लोगों से जुड़े कल्याण कोष को बढ़ावा मिला।
  • द्वितीयक एवं तृतीयक इलाज के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक की सीमा के साथ दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संरक्षण योजना शुरू की गई है, जिसके दायरे में 10 करोड़ से भी अधिक गरीब एवं कमजोर परिवारों को लाया जाएगा।
  • राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत तय किया गया, यह 2018-19 में 3.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है
  • बुनियादी ढांचागत क्षेत्र के लिए 5.97 लाख करोड़ रुपये का आवंटन।10 प्रमुख स्थलों को प्रतीक पर्यटन गंतव्यों के रूप में विकसित किया जाएगा।नीति आयोग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर एक राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू करेगा।रोबोटिक्स, एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, इत्यादि पर उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।
  • विनिवेश 72,500 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार कर 1,00,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा।
  • पीली धातु को एक परिसंपत्ति श्रेणी के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक स्वर्ण नीति बनाने की तैयारी।
  • 100 करोड़ रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाली किसान उत्पादक कंपनियों के रूप में पंजीकृत कंपनियों को इस तरह की गतिविधियों पर प्राप्त लाभ पर 2018-19 से लेकर पांच वर्षों तक 100 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव।
  • धारा 80-जेजेएए के तहत नए कर्मचारियों को अदा किए जाने वाले कुल वेतन पर 30 प्रतिशत कटौती में ढील देकर इसे फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग के लिए 150 दिन किया जाएगा, ताकि ज्यादा रोजगार सृजित हो सके।
  • ऐसी अचल संपत्ति में लेन-देन के संबंध में कोई समायोजन नहीं होगा जिसमें सर्किल रेट मूल्य कुल राशि के 5 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।
  • 50 करोड़ रुपये से कम के कारोबार (वित्त वर्ष 2015-16 में) वाली कंपनियों के लिए फिलहाल उपलब्ध 25 प्रतिशत की घटी हुई दर का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 में 250 करोड़ रुपये तक के कारोबार की जानकारी देने वाली कंपनियों को भी देने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम लाभान्वित हो सकें।
  • परिवहन भत्ते के लिए मौजूदा छूट और विविध चिकित्सा खर्चों की प्रतिपूर्ति के स्थान पर 40,000 रुपये की मानक कटौती। इससे 2.5 करोड़ नौकरीपेशा कर्मचारी एवं पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
  • बैंकों और डाकघरों में जमाराशियों पर ब्याज आमदनी संबंधी छूट 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये की जाएगी।
  • धारा 194ए के तहत टीडीएस काटने की आवश्यकता नहीं। सभी सावधि जमा योजनाओं और आवर्ती जमा योजनाओं के तहत प्राप्त ब्याज पर भी लाभ मिलेगा।
  • धारा 80डी के तहत स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम और / अथवा चिकित्सा व्यय के लिए कटौती सीमा 30,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये की गई।
  • धारा 80डीडीबी के तहत कुछ विशेष गंभीर बीमारियों पर चिकित्सा व्यय के लिए कटौती सीमा 60,000 रुपये (वरिष्ठ नागरिकों के मामले में) और 80,000 रुपये (अति वरिष्ठ नागरिकों के मामले में) से बढ़ाकर सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 लाख रुपये कर दी गई है।
  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की अवधि मार्च 2020 तक बढ़ाने का प्रस्ताव। वर्तमान निवेश सीमा को प्रति वरिष्ठ नागरिक के लिए 7.5 लाख रुपये की मौजूदा सीमा से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने का प्रस्ताव
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र (आईएफएससी) में अवस्थित स्टॉक एक्सचेंजों में कारोबार को बढ़ावा देने हेतु आईएफएससी के लिए और अधिक रियायतें।
  • कैश इकॉनोमी को नियंत्रण में रखने के लिए ट्रस्टों और संस्थानों को 10,000 रुपये से अधिक का नकद भुगतान करने की अनुमति नहीं होगी और इस पर टैक्स लगेगा।
  • 1 लाख रुपये से अधिक के दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर 10 प्रतिशत की दर से टैक्स लगेगा जिसमें कोई भी सूचीकरण लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, 31 जनवरी, 2018 तक हुए सभी लाभ को संरक्षित किया जाएगा।
  • इक्विटी उन्मुख म्यूचुअल फंडों द्वारा वितरित आय पर 10 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाने का प्रस्ताव।
  • व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेशन टैक्स पर देय उपकर को मौजूदा 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का प्रस्ताव।
  • प्रत्यक्ष कर संग्रह में और अधिक दक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आपसी संपर्क लगभग पूरी तरह समाप्त करने के लिए देश भर में ई-निर्धारण शुरू करने का प्रस्ताव।
  • देश में और ज्यादा रोजगारों के सृजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहनों के कलपुर्जों, फुटवियर और फर्नीचर में ‘मेक इन इंडिया’ तथा घरेलू मूल्य वर्द्धन को भी प्रोत्साहित करने के लिए सीमा शुल्क में फेरबदल करने का प्रस्ताव।