Showing posts with label वर्ष/दिवस/सप्ताह. Show all posts
Showing posts with label वर्ष/दिवस/सप्ताह. Show all posts

Sunday, 24 March 2019

23 मार्चः विश्व मौसम विज्ञान दिवस


विश्व मौसम विज्ञान दिवस 23 मार्च 2019 को दुनिया भर में मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को मौसम विज्ञान तथा इसमें हो रहे परिवर्तन के बारे में जागरूक करना है।

विश्व मौसम विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष, मौसम विज्ञान शोध के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों में  प्रोफेसर डॉ. विल्हो वाईसाईला अवार्ड, इंटरनेशनल मेटरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन प्राइज और द नोर्बर्ट गेरबीयर- मुम्म इंटरनेशनल अवार्ड शामिल हैं।


विश्व मौसम विज्ञान दिवस का विषय

वर्ष 2019 के विश्व मौसम विज्ञान दिवस का विषय “The Sun, the Earth and the Weather” है। प्रत्येक साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा मनाया जाता है।


विश्व मौसम विज्ञान दिवस

विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) द्वारा वर्ष 2011 में विश्व मौसम विज्ञान दिवस के अवसर पर 'जलवायु हमारे लिए' (Climate for You) विषय पर जोर दिया गया।

इस दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें, संगोष्ठियां और अन्य कार्यक्रम होते हैं जिनमें मौसम वैज्ञानिक आपस में विचार एवं अनुभव बांटते हैं।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन सम्मेलन में वर्ष 1950 में संगठन के गठन के उद्देश्य को लागू करने के लिए 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।


विश्व मौसम विज्ञान संगठन

➦ विश्व मौसम विज्ञान संगठन एक मौसम विज्ञान संगठन है, जिसे 11 अक्टूबर 1947 को हुई संधि के बाद 23 मार्च 1950 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।

➦ अंतरराष्ट्रीय मैसम विज्ञान संगठन मौसम विज्ञान, परिचालन जल विज्ञान और संबंधित भू-विज्ञान के लिए वर्ष 1951 में संयुक्त राष्ट्र का विशेष एजेंसी बना था। विश्व मौसम विज्ञान संगठन में कुल 191 सदस्य देश एवं क्षेत्र हैं।

➦ संगठन की स्थापना का उद्देश्य मानव के दुखदर्द को कम करना एवं संपोषणीय विकास को बढावा देना है। पहले के विपरीत वर्तमान में मौसम विज्ञान में केवल मौसम संबंधी विधा शामिल नहीं है बल्कि इसमें पूरा भू-विज्ञान है।

➦ यह संगठन, पृथ्वी के वायुमंडल की परिस्थिति और व्यवहार, महासागरों के साथ इसके संबंध, मौसम और परिणामस्वरूप जल संसाधनों के वितरण के बारे में जानकारी के बारे में, संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक आवाज है।

➦ इस संगठन का उपयोग बाढ़, सूखा एवं भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदा का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।

मौसम विज्ञान अध्ययन द्वारा विश्वभर में जलवायु परिवर्तन की परिघटना को बेहतर समझने के लिए अंतरिक्ष में बड़ी संख्या में उपग्रह लगाए जाते हैं। इससे भारतीय वैज्ञानिक मौसम और जलविज्ञान अध्ययन करते रहते है। यह दिवस आपदा जोखिम को कम करने में शुरुआती चेतावनी एक महत्वपूर्ण बिंदु है और कई खतरों की चेतावनियां, जैसे बाढ़, तूफानों और अन्य बड़े खतरों के घटने से काफी पहले हमें उनका एक साथ समाधान करने के लिए सक्षम बनाती हैं।

Friday, 22 March 2019

22 मार्च: विश्व जल दिवस


विश्व जल दिवस 22 मार्च 2019 को दुनिया भर में मनाया गया। इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है। यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

आम लोगो के मध्य पानी की महत्वता एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु प्रति वर्ष विश्व जल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना है।


विश्व जल दिवस का विषय

वर्ष 2019 के विश्व जल दिवस का विषय ‘किसी को पीछे नहीं छोड़ना’ (Leaving no one behind) है। इस विषय के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि साफ और स्वच्छ जल सभी का अधिकार है, इससे कोई भी वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक वर्ष विश्व जल दिवस मनाने के लिए एक अलग विषय तय किया जाता है।


विश्व जल दिवस के बारे में

➦ स्वच्छ जल के महत्व के प्रति ध्यानाकर्षण और स्वच्छ जल के स्रोतों के सतत प्रबंधन की हिमायत करने हेतु हर वर्ष 22 मार्च को संयुक्त राष्ट्र विश्व जल दिवस मनाता है।

➦ साल 1992 में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन (यूएनसीईडी) में स्वच्छ जल पर अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने की सिफारिश की गई थी।

➦ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूएनसीईडी की सिफारिश को स्वीकर किया और पहला विश्व जल दिवस 22 मार्च 1993 को मनाया गया।


पृथ्वी पर जल

पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा हुआ है, जबकि 29 प्रतिशत भाग पर स्थल है जहाँ मनुष्य और दूसरे प्राणी रहते हैं। पृथ्वी की सतह में सबसे ज्यादा पानी समुद्र में फैला हुआ है। पृथ्वी पर कुल पानी का लगभग 97 प्रतिशत पानी समुद्र में पाया जाता है, लेकिन खारा होने के वजह इस पानी को पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

हालांकि पृथ्वी पर तीन प्रतिशत हिस्से में मौजूद पानी पीने के लायक है जो नदी, तालाबों और ग्लेशियर में पाया जाता है. हालांकि, इस तीन प्रतिशत पानी में भी 2.4 प्रतिशत हिस्सा ग्लेशियर, दक्षिणी ध्रुव पर जमा है, जबकि बचा हुआ 0.6 प्रतिशत पानी नदी, तालाबों, झीलों और कुओं में मौजूद है।

Thursday, 21 March 2019

21 मार्च: अंतरराष्ट्रीय वन दिवस


संयुक्त राष्ट्र ने 21 मार्च 2019 को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाया। यह दिवस पर्यावरणीय स्थिरता और खाद्य सुरक्षा में वनों के महत्व और महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।

विश्व वन दिवस का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण के प्रति‍ जागरूकता बढ़ाना तथा वर्तमान और भावी पीढ़ि‍यों के लाभ के लि‍ए सभी तरह के वनों के टि‍काऊ प्रबंध, संरक्षण और टि‍काऊ वि‍कास को सुदृढ़ बनाना है। इसका लक्ष्य लोगों को यह अवसर उपलब्ध कराना भी है कि‍ वनों का प्रबंध कैसे कि‍या जाए तथा अनेक उद्देश्यों के लि‍ए टि‍काऊ रूप से उनका कैसे सदुपयोग कि‍या जाए।


अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषय

वर्ष 2019 के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषय ‘वन और शिक्षा' (Forest and Education) है। इस विषय के जरिए लोगों को जंगलों की एहमियत और इसके प्रति शिक्षित करने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि आधुनिकीकरण और औद्योगिकीकरण के कारण पेड़ों की निरंतर कटाई की जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में कुल 7.3 करोड़ एकड़ वन क्षेत्रों का सफाया हुआ है।


पेड़-पौधों की दुर्लभ प्रजातियां विलुप्त

विश्व भर में तेजी से हो रही जंगलों की सफाई के कारण पेड़-पौधों की दुर्लभ प्रजातियां और जीव-जंतुओं की दुर्लभ प्रजातियां तेजी से विलुप्त हो रही हैं। इसके अतिरिक्त पेड़ों की निरंतर घटती संख्या से एक ओर जहाँ ग्लोबल वार्मिंग की समस्या तेजी से बढ़ रही है तो वहीं पर्यावरण और प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ रहा है।

नदियां गर्मियों में सूखने लगी हैं और बारिश में कई जगहों पर बाढ़ की नौबत आ जाती है। कभी बेमौसम बारिश तो कभी भीषण अकाल का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ों के कम होने और उद्योगों के बढ़ने के चलते प्रदुषण का स्तर कंट्रोल से बाहर हो रहा है।


पृष्ठभूमि

➦ संयुक्त राष्ट्र महासभा 21 दिसंबर 2012 को वनों और जंगलों के पेड़ के सभी प्रकार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 मार्च को वैश्विक उत्सव के रूप में मनाया गया।

➦ हर साल अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस जो जंगलों और पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए मनाया जाता है।

➦ धरती का एक तिहाई भू भाग (विश्व का करीब 31 प्रतिशत भू भाग) वनों से आच्छादित है, जो दुनिया के चारों ओर महत्वपूर्ण कार्य करता है। ये वन क्षेत्र 80 प्रतिशत से ज्यादा पशुओं की प्रजाति, पौधों और कीटों के लिए एक घर है।

➦ लगभग 1.6 बिलियन लोग, जिसमें लगभग 2000 सभ्यताएं शामिल हैं, वे अपने जीवन के लिए वनों पर निर्भर हैं। वन क्षेत्र आश्रय, रोजगार और इन पर निर्भर रहने वाले समुदायों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Friday, 8 March 2019

महिला को समर्पित एक दिन : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2019 को विश्वभर में मनाया गया। महिला दिवस के रूप में इस दिन महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक स्‍तर पर उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है।

हर साल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक विशेष तरह की थीम को चुना जाता है। इस बार महिला दिवस (Women's Day) की थीम: Think equal, build smart, innovate for change हैं।


गूगल डूडल (Google Doodle) ने भी शानदार ग्राफिक्स के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। इसमें कई स्‍लाइड के जरिये महिलाओं के प्रति अपना सम्‍मान व्‍यक्‍त किया है। स्‍लाइड में 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेरणादायक कोट्स लिखे गए हैं।


पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) 28 फरवरी 1909 में अमेरिका के न्यूयार्क में मनाया गया था. जिसका आह्वाहन अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने किया था।


महिला सशक्तिकरण और सतत विकास हेतु वर्ष 2030 तक का एजेंडा

👩 सतत विकास के लिए वर्ष 2030 तक सभी लड़कियों और लड़कों के लिए मुक्त, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करना।

👩 वर्ष 2030 तक सभी लड़कियों और लड़कों को गुणवत्तापूर्ण बचपन विकास, देखभाल और पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा सुनिश्चित करना।

👩 सभी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हर जगह भेदभाव के सभी रूपों का अंत सुनिश्चित करना।

👩 तस्करी और यौन शोषण और अन्य प्रकार के सहित सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में सभी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के सभी रूपों को समाप्त करना।

👩 बाल-विवाह और अन्य महिला बाल विकृति प्रथाओं को पूर्णतः समाप्त करना।


महिला दिवस मनाने का उद्देश्य

दुनियाभर की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्यों को याद किया जाता है जो किसी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। महिला दिवस लगभग सभी विकसित, विकासशील देशों में मनाया जाता है।


जानें क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मजदूर आंदोलन से उपजा है। इसका बीजारोपण साल 1908 में हुआ था जब 15 हजार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी। इसके अलावा उनकी मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का अधिकार भी दिया जाए। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

यूनाइटेड नेशन ने आधिकारिक तौर पर 8 मार्च 1975 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाए जाने की घोषणा कर दी थी। तब से लेकर आज तक मार्च के 8 तारीख को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। 

भारत में जन-औषधि दिवस मनाया गया


केंद्रीय रसायन और उर्वरक, सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में घोषणा की कि भारत में प्रत्येक वर्ष 07 मार्च 2019 को जन-औषधि दिवस मनाया जायेगा।

जेनेरिक दवाओं के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 7 मार्च, 2019 को पूरे भारत में जनऔषधि दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशभर में जनऔषधि केंद्रों के मालिकों और योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। देश के सभी ब्लॉकों में 2020 तक कम से कम एक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) केंद्र स्थापित किया जायेगा।

जनऔषधि दिवस समारोह के हिस्‍से के रूप में, इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी पीएमबीजेपी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गये। इन कार्यक्रमों में डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, गैर-सरकारी संगठनों और लाभार्थियों की भागीदारी शामिल थी।


प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) 

प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना (PMBJP) भारत के प्रधानमंत्री ‪नरेन्द्र मोदी द्वारा 01 जुलाई 2015 को घोषित एक योजना है। इस योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक (Generic) दवाईयों के दाम बाजार मूल्य से कम किए जा रहें है। सरकार द्वारा 'जन औषधि स्टोर' बनाए गए हैं, जहाँ जेनरिक दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है।

प्रधानमंत्री जन औषधि अभियान मूलत: जनता को जागरूक करने के लिए शुरू किया गया हैं ताकि जनता समझ सके कि ब्रांडेड मेडिसिन की तुलना में जेनेरिक मेडिसिन कम मूल्य पर उपलब्ध हैं साथ ही इसकी क्वालिटी में किसी तरह की कमी नहीं हैं। साथ ही यह जेनेरिक दवायें मार्केट में मौजूद हैं जिन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।


योजना के लाभ

➤ पीएमबीजेपी के माध्‍यम से स्थायी और नियमित कमाई के साथ स्वरोजगार का स्रोत भी उपलब्‍ध हो रहा है।

➤ ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया (बीपीपीआई) द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार प्रतिमाह औसत बिक्री प्रति स्टोर 1.50 लाख रुपये (ओटीसी और अन्य उत्पादों सहित) तक बढ़ गई है।

➤ चार बड़े गोदामों दिल्ली, गुवाहाटी, बेंगलुरु, चेन्नई को खोला गया है, ताकि सभी पीएमबीजेपी केंद्रों पर जनऔषधि दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

➤ पीएमबीजेपी योजना के तहत पहले से लॉन्च किए गए और पीएमबीजेपी केंद्रों में उपलब्ध किफायती गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई। इसमें अन्‍य चीजों के अलावा, 2.50 रूपये प्रति पीस में जनऔषधि सुविधा ऑक्‍सोबायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन, 140 रूपये प्रति पैक जनऔषधि स्‍वाभिमान (5 एडल्ट डायपर के लिए), 20 रुपये प्रति पैक जनऔषधि बचपन (5 बेबी डायपर), 20 रुपये में जनऔषधि अंकुर गर्भावस्था परीक्षण किट, 35 रूपये में जनऔषधि ऊर्जा एनर्जी ड्रिंक (300 ग्राम पैक के लिए) शामिल हैं।

Saturday, 12 January 2019

राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया गया


भारत में 12 जनवरी 2019 को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भारतीय युवाओं को प्रेरित करने के लिये छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों से संबंधित व्याख्यान और लेखन भी किया जाता है।


उद्देश्य

इस दिवस का उद्देश्य विवेकानंद की शिक्षाओं एवं आदर्शों को भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाना है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि देश के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन, कार्य शैली, चेतना और आदर्श से प्रेरणा ले सकें।

राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने के लिये वर्ष 1984 में भारतीय सरकार द्वारा घोषणा की गयी थी। इसे मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व को फैलाना है।

इस दिन देश भर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। जैसेः- रैलियाँ निकाली जाती हैं, योगासन की स्पर्धा आयोजित की जाती है, पूजा-पाठ होता है, व्याख्यान होते हैं, विवेकानन्द साहित्य की प्रदर्शनी लगती है।


राष्ट्रीय युवा सप्ताह

इस वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी से 19 जनवरी तक विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के कार्यक्रम मनाया जायेगा। इस दौरान पूरे हफ्ते भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।


स्वामी विवेकानंद के बारे में

➽ स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था।

➽ वे वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे।

➽ उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था।

➽ उन्होंने पश्चिमी देशों में भारत के वेदांत एवं योग के दर्शन का प्रचार एवं प्रसार किया।

➽ उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में वर्ष 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।

➽ वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे।

➽ उन्हें औपनिवेशिक भारत में राष्ट्रवाद की अवधारणा बनाये रखने के लिए भी जाना जाता है।

➽ विश्व के अन्य धर्मों के बीच हिन्दू धर्म का प्रसार करने का श्रेय उन्ही को जाता है।

Tuesday, 11 December 2018

विश्वभर में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया गया


विश्वभर में 10 दिसंबर 2018 को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करना तथा मानवाधिकारों के हनन को रोकना है। मानवाधिकारों में मुख्य रूप से आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता शामिल हैं।

पूरी दुनिया में मानवता के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए इस दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दिवस पर ‘दूसरों के अधिकारों के लिए कदम उठाना’ विशेष उद्देश्य के रूप में शामिल किया गया है।


मानव अधिकार क्या है?

किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार ही मानवाधिकार है। भारतीय संविधान इस अधिकार की न सिर्फ गारंटी देता है, बल्कि इसे तोड़ने वाले को अदालत सजा देती है।


थीम

मानवाधिकार दिवस 2018 की थीम "मानवाधिकार के लिए खड़े हों (Stand Up For Human Rights)" है।


भारत में मानव अधिकार कानून

भारत में 28 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में आया।भारत सरकार ने 12 अक्‍टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया। आयोग के कार्यक्षेत्र में नागरिक और राजनीतिक के साथ आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार भी आते हैं।


पृष्ठभूमि

➤ संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1948 में मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा को अपनाये जाने वाले दिन से ही इस दिवस को मनाया जा रहा है।

➤ पहली बार 48 देशों ने संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के साथ इस दिन को मनाया था।

➤ वर्ष 1950 में महासभा द्वारा प्रस्ताव 423 (v) पारित करके सभी देशों एवं संस्थाओं को इसे अपनाये जाने के लिए आग्रह किया गया।

➤ यूएनजीए ने दिसंबर 1993 में इसे प्रतिवर्ष मनाये जाने के लिए घोषणा की गयी।

Tuesday, 2 October 2018

अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस विश्वभर में 02 अक्टूबर को मनाया गया

02 अक्टूबर: अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस


विश्व भर में 02 अक्टूबर 2018 को अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। यह दिवस महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है, वे अहिंसा के दर्शन शास्त्री एवं समर्थक थे। 

अहिंसा की नीति के जरिए विश्व भर में शांति के संदेश को बढ़ावा देने के महात्मा गांधी के योगदान को सराहने के लिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था। इस सिलसिले में 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' में भारत द्वारा रखे गए प्रस्ताव का भरपूर समर्थन किया गया। 


उद्देश्य

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित करना और अहिंसा का मार्ग अपनाना हैं।अहिंसा की नीति के जरिए विश्व भर में शांति के संदेश को बढ़ावा देने के महात्मा गाँधी के योगदान को सराहने के लिए ही इस दिन को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया गया। 


जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं ने अहिंसा के राजनैतिक एवं सामाजिक महत्व पर विशेष कार्यक्रम, वार्ता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। महात्मा गाँधी ने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन का नेतृत्त्व किया था और अहिंसा के दर्शन का प्रचार किया। 


'स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान' शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को इससे जुड़ने की अपील की है। यह अभियान 15 सितंबर को शुरू हुआ और 02 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। 


अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा

➤ संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 05 जून 2007 को एक प्रस्ताव पारित करके प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। 

➤ प्रस्ताव का उद्देश्य अहिंसा के सिद्धांत की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को पुष्ट करना था तथा विश्व में शांति, सहिष्णुता, आपसी समझ और अहिंसा को बढ़ावा देना था। 

➤ इस दिवस का भारत के लिए विशेष महत्व है क्योंकि इस प्रस्ताव का संयुक्त राष्ट्र के 140 सदस्य राष्ट्रों ने समर्थन किया। 

Friday, 21 September 2018

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर को मनाया गया


विश्वभर में 21 सितंबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। यह दिवस हर जगह स्वतंत्रता, शांति और खुशी फैलाने के लिए मानाया जाता है। 

➤ इस दिवस पर किसी विशेष क्षेत्र में अस्थायी संघर्ष विराम की अवधि तय की जाती है। 

➤ शांति सभी को प्यारी होती है। शांति का संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को शांतिदूत भी नियुक्त कर रखा है। 

उद्देश्य

यह दिवस विश्व शांति, सौहार्द फैलाने एवं युद्ध तथा हिंसा से दूर रहने के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा स्थापित करना है। 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस

➤ अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना वर्ष 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी। दो दशक बाद वर्ष 2001 में महासभा ने बहुमत से इस दिवस को हिंसा रोकने एवं संघर्ष-विराम की अवधि के रूप में नामित किया। वर्ष 2002 से इसके लिए 21 सितम्बर का दिन घोषित कर दिया गया। 

➤ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तीन दशक पहले यह दिन सभी देशों और उनके निवासियों में शांतिपूर्ण विचारों को सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित किया था। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाकर की जाती है। 

➤ इससे पहले सितंबर 2015 में सभी 193 सदस्य राष्ट्रों ने 17 सतत विकास लक्ष्यों को अपनाया। इसके तहत 2030 तक अगले 12 वर्षों में इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रयास किये जायेंगे। इनका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण एवं सभी के लिए खुशहाली प्रदान करना है।

➤ सतत विकास लक्ष्य वर्तमान समय की विशेष मांग है जिसके द्वारा विश्व में शांति तथा विकास की स्थापना की जा सकती है तथा इनकी प्राप्ति के लिए सभी देशों को पारस्परिक सहयोगी भूमिका निभानी होगी।

सफेद कबूतर उड़ाना

विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में हर देश में जगह-जगह सफेद रंग के कबूतरों को उड़ाया जाता है, जो कहीं ना कहीं 'पंचशील' के ही सिद्धांतों को विश्व तक फैलाते हैं। विश्व शांति दिवस के अवसर सफ़ेद कबूतर उड़ाने की परंपरा बहुत पुरानी है। कबूतर एक शांत स्वभाव वाला पक्षी है।

भारत में विश्व शांति

भारत में विश्व शांति के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा पांच मूल सिद्धांत दिए गए थे, जिन्हें पंचशील के सिद्धांत कहा गया। यह पांच सिद्धांत हैं:-
(i) एक दूसरे की प्रादेशिक अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान करना।
(ii) एक दूसरे के विरूद्ध आक्रमक कार्यवाही न करना।
(iii) एक दूसरे के आंतरिक विषयों में हस्तक्षेप न करना।
(iv) समानता और परस्पर लाभ की नीति का पालन करना।
(v) शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की नीति में विश्वास रखना।

                                                                                                     Written by Rajeev Ranjan

Thursday, 2 August 2018

1 अगस्त, 2018 को ओवरशूट दिवस का आयोजन

ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क ने 1 अगस्त, 2018 को अर्थ ओवरशूट दिवस (Earth Overshoot Day ) का आयोजन किया। इस दिवस का आयोजन त्योहार मनाने के लिए नहीं विश्व को आगाह करने के लिए कि इस वर्ष का प्राकृतिक संसाधन 31 दिसंबर के बजाय 1 अगस्त को ही समाप्त हो गया। वर्ष की शेष अवधि की पूर्ति अगले साल से की जाएगी। यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है।  इस वर्ष ‘मूव द डेट ऑफ अर्थ ओवरशूट डे’ मुख्य विषय है। वर्ष 1997 में अर्थ ओवरशूट दिवस सितंबर के अंतिम सप्ताह में मनाया गया था किंतु इस वर्ष यह 1 अगस्त को मनाया गया जिसका मतलब है कि मानव ने अपने लिए प्रकृति के संसाधनों पर कितना अधिक दबाव डाल दिया है। ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क के अनुसार 1 अगस्त को अर्थ ओवरशूट दिवस का यह भी मायने है कि अब हमारी जरूरतों की पूर्ति के लिए एक पृथ्वी नहीं बल्कि 1.7 पृथ्वी की जरूरत है। ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क (Global Footprint Network) के अनुसार भारत को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए 2.5 देशों के संसाधनों की जरूरत है। भारत की प्रतिव्यक्ति बायोकैपिसिटी 0.5जीएचए, प्रति व्यक्ति इकोलॉजिकल फूटप्रिंट 1.1 जीएचए है और बायोकैपिसिटी घाटा -6 जीएचए है। क्या है अर्थ ओवरशूट दिवस? अर्थ ओवरशूट दिवस वह तिथि है जब किसी दिए हुए वर्ष में मानव की पारिस्थितिकीय संसाधन एवं सेवाओं की मांग, उस वर्ष में पृथ्वी द्वारा सृजित इन संसाधनों एवं सेवाओं से अधिक हो जाती है। इसका आकलन पारिस्थितिकीय संसाधनों एवं जमा अपशिष्ट, प्राथमिक तौर पर वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड के जमाव की तरलता के आधार पर किया जाता है। इसका आकलन ग्लोबल फूटप्रिंट नेवटर्क द्वारा किया किया जाता है।

ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क ने 1 अगस्त, 2018 को अर्थ ओवरशूट दिवस (Earth Overshoot Day ) का आयोजन किया। इस दिवस का आयोजन त्योहार मनाने के लिए नहीं विश्व को आगाह करने के लिए कि इस वर्ष का प्राकृतिक संसाधन 31 दिसंबर के बजाय 1 अगस्त को ही समाप्त हो गया। वर्ष की शेष अवधि की पूर्ति अगले साल से की जाएगी। यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है।
  • इस वर्ष ‘मूव द डेट ऑफ अर्थ ओवरशूट डे’ मुख्य विषय है।
  • वर्ष 1997 में अर्थ ओवरशूट दिवस सितंबर के अंतिम सप्ताह में मनाया गया था किंतु इस वर्ष यह 1 अगस्त को मनाया गया जिसका मतलब है कि मानव ने अपने लिए प्रकृति के संसाधनों पर कितना अधिक दबाव डाल दिया है।
  • ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क के अनुसार 1 अगस्त को अर्थ ओवरशूट दिवस का यह भी मायने है कि अब हमारी जरूरतों की पूर्ति के लिए एक पृथ्वी नहीं बल्कि 1.7 पृथ्वी की जरूरत है।
  • ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क (Global Footprint Network) के अनुसार भारत को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए 2.5 देशों के संसाधनों की जरूरत है। भारत की प्रतिव्यक्ति बायोकैपिसिटी 0.5 जीएचए, प्रति व्यक्ति इकोलॉजिकल फूटप्रिंट 1.1 जीएचए है और बायोकैपिसिटी घाटा -6 जीएचए है। क्या है अर्थ ओवरशूट दिवस?
  • अर्थ ओवरशूट दिवस वह तिथि है जब किसी दिए हुए वर्ष में मानव की पारिस्थितिकीय संसाधन एवं सेवाओं की मांग, उस वर्ष में पृथ्वी द्वारा सृजित इन संसाधनों एवं सेवाओं से अधिक हो जाती है।
  • इसका आकलन पारिस्थितिकीय संसाधनों एवं जमा अपशिष्ट, प्राथमिक तौर पर वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड के जमाव की तरलता के आधार पर किया जाता है। इसका आकलन ग्लोबल फूटप्रिंट नेवटर्क द्वारा किया किया जाता है।

Saturday, 16 June 2018

14 जून को विश्व रक्तदान दिवस

पूरी दुनिया में कहीं भी जरुरतमंद व्यक्ति के लिये रक्त-आधान और रक्त उत्पाद आधान की जरुरत को पूरा करने के लिये विश्व रक्त दाता दिवस मनाया जाता है। ये अभियान प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों की जान बचाता है और रक्त प्राप्त करने वाले व्यक्ति के चेहरे पर एक प्राकृतिक मुस्कुराहट देता है।    रक्त-आधान लंबे और गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिये उन्हें प्रेरित करता है और कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी जीवन से जुड़े खतरों से पीड़ित मरीज को मदद प्रदान करता है।    रक्तदान को लेकर गलतफहमी    रक्त से आपकी जिन्दगी तो चलती ही है साथ ही कितने अन्य के जीवन को भी बचाया जा सकता है। विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में अभी भी बहुत से लोग यह समझते हैं कि रक्तदान से शरीर कमज़ोर हो जाता है और उस रक्त की भरपाई होने में महिनों लग जाते हैं।    इतना ही नहीं यह गलतफहमी भी व्याप्त है कि नियमित रक्त देने से लोगों की रोगप्रतिकारक क्षमता कम होती है और उसे बीमारियां जल्दी जकड़ लेती हैं। यहाँ भ्रम इस क़दर फैला हुआ है कि लोग रक्तदान का नाम सुनकर ही कॉप उठते हैं।    भारत में रक्तदान की स्थिति    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के तहत भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत है लेकिन उपलब्ध 75 लाख यूनिट ही हो पाता है। यानी करीब 25 लाख यूनिट रक्त के अभाव में हर साल सैंकड़ों मरीज दम तोड़ देते हैं।

पूरी दुनिया में 14 जून 2018 को विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित रक्त रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है।

इस दिन जागरूकता अभियान चलाया जाता है और लोगों को मुफ्त रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। विश्व रक्तदान दिवस 2018 का थीम- “बी देयर फॉर समवन एल्स. गिभ ब्लड. शेयर लाइफ.” (Be there for someone else. Give blood. Share life).

विश्व रक्तदान दिवस

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 1997 से प्रत्येक वर्ष 14 जून को 'विश्व रक्तदान दिवस' मनाया जाता है। वर्ष 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 100 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान नीति की नींव डाली थी। इसके अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह लक्ष्य रखा था कि विश्व के प्रमुख 124 देश अपने यहाँ स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दें।इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि रक्त की जरूरत पड़ने पर उसके लिए पैसे देने की जरूरत नहीं पड़े। अबतक विश्व के लगभग 49 देशों ने ही इस पर अमल किया है।

14 जून ही रक्तदान दिवस क्यों?

महान वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन का जन्‍म 14 जून 1868 को हुआ था। उन्होंने मानव रक्‍त में उपस्थित एग्‍ल्‍युटिनि‍न की मौजूदगी के आधार पर रक्‍तकणों का ए, बी और ओ समूह में वर्गीकरण किया। इस वर्गीकरण ने चिकित्‍सा विज्ञान में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इसी खोज से आज करोड़ों से ज्यादा रक्तदान रोजाना होते हैं और लाखों की जिंदगियां बचाई जाती हैं। इस महत्‍वपूर्ण खोज के लिए ही कार्ल लैंडस्‍टाईन को वर्ष 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।

रक्तदान कौन कर सकता हैं

18 से 65 साल की आयु के सभी स्वस्थ जिनका वजन 45 किग्रा और उससे अधिक है वह रक्तदान कर सकते हैं।

रक्तदान के फायदे

नियमित रक्तदान की आदत व्यक्ति को हाई कॉलेस्टोल, हार्ट प्रॉब्लम, हिमोग्लोबिन की कमी और मोटापा जैसी बीमारियों से बचा सकती है। इसके साथ ही रक्तदान से शरीर को आंतरिक रूप से भी स्वस्थ्य रखा जा सकता है। एक रक्तदाता चार लोगों की जिंदगियों को बचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार नियमित ब्लड डोनेशन करना हैल्दी रहने का एक अच्छा तरीका भी माना जाता है। ब्लड डोनेशन के बाद एक माह में ही नया ब्लड बन जाता है। नियमित रक्तदान करने से यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रोल की मात्रा पर नियंत्रण रहता है। शरीर के अंदर से पुराना रक्त निकल जाने से नए खून का संचार होने लगता है, साथ ही नई लाल रक्त कोषिकाओं का उत्पादन होना शुरू हो जाता है।

स्वस्थ व्यक्ति हर तीसरे महीने रक्तदान

रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती और कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीसरे महीने रक्तदान कर सकता है।

विश्व रक्त दाता दिवस क्यों मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में कहीं भी जरुरतमंद व्यक्ति के लिये रक्त-आधान और रक्त उत्पाद आधान की जरुरत को पूरा करने के लिये विश्व रक्त दाता दिवस मनाया जाता है। ये अभियान प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों की जान बचाता है और रक्त प्राप्त करने वाले व्यक्ति के चेहरे पर एक प्राकृतिक मुस्कुराहट देता है।

रक्त-आधान लंबे और गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिये उन्हें प्रेरित करता है और कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी जीवन से जुड़े खतरों से पीड़ित मरीज को मदद प्रदान करता है।

रक्तदान को लेकर गलतफहमी

रक्त से आपकी जिन्दगी तो चलती ही है साथ ही कितने अन्य के जीवन को भी बचाया जा सकता है। विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में अभी भी बहुत से लोग यह समझते हैं कि रक्तदान से शरीर कमज़ोर हो जाता है और उस रक्त की भरपाई होने में महिनों लग जाते हैं।

इतना ही नहीं यह गलतफहमी भी व्याप्त है कि नियमित रक्त देने से लोगों की रोगप्रतिकारक क्षमता कम होती है और उसे बीमारियां जल्दी जकड़ लेती हैं। यहाँ भ्रम इस क़दर फैला हुआ है कि लोग रक्तदान का नाम सुनकर ही कॉप उठते हैं।

भारत में रक्तदान की स्थिति

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के तहत भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत है लेकिन उपलब्ध 75 लाख यूनिट ही हो पाता है। यानी करीब 25 लाख यूनिट रक्त के अभाव में हर साल सैंकड़ों मरीज दम तोड़ देते हैं।