Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

Friday, 5 April 2019

फीफा रैंकिंग में भारत 101वें स्थान पर


फीफा द्वारा 04 अप्रैल 2019 को जारी विश्व रैंकिंग में भारत को 101वां स्थान प्राप्त हुआ है भारतीय टीम के कुल अंक 1219 हैं और वह एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है

भारतीय टीम ने सात फरवरी को पिछली रैकिंग जारी होने के बाद कोई मैच नहीं खेला है ईरान (विश्व रैकिंग में 21वें स्थान) एशियाई रैंकिंग में शीर्ष पर है। उसके बाद जापान (26वें स्थान), दक्षिण कोरिया (37वें स्थान), आस्ट्रेलिया (41 वेंस्थान) और कतर (55वें स्थान) का नंबर आता है। फीफा रैंकिंग में टॉप-3 टीमों के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बेल्जियम 1737 अंको के साथ पहले स्थान पर, फ्रांस 1734 अंको के साथ दूसरे स्थान पर और ब्राजील 1676 अंको के साथ तीसरे नंबर पर है


फीफा द्वारा मार्च 2018 में जारी रैंकिंग में भारत

फीफा द्वारा मार्च 2018 में जारी रैंकिंग में भारत 100वें स्थान के भीतर 99 पर पहुँच गया था लेकिन भारत का यह स्थान ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सका और अगली ही रैंकिंग में 103 पर पहुँच गया


भारत की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग

भारत की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग 94 है जो उसने 1996 में हासिल की थी स्टीफन कांस्टेनटाइन की कोचिंग वाली टीम वर्ष 2017 में 96वें स्थान पर पहुंची थी, लेकिन वह अपने इस स्थान को बरकरार रखने में नाकाम रही थी


फीफा रैंकिंग में टॉप 10 टीमें:

रैंक      टीम            कुल अंक

1        बेल्जियम      1737

2        फ्रांस           1734

3        ब्राज़ील         1676

4        इंग्लैंड          1647

5        क्रोएशिया     1621

6        उरुग्वे          1613

7        पुर्तगाल        1607

8        स्विट्जरलैंड 1604

9        स्पेन            1601

10     डेनमार्क        1586


फीफा विश्व रैंकिंग

•    यह पुरुषों की फुटबॉल स्पर्धा के लिए दिए जाने वाली रैंकिंग है

•    वर्तमान रैंकिंग प्रक्रिया में टीम द्वारा पिछले चार वर्षों में किये गये प्रदर्शन को आधार बनाकर किया जाता है

•    फीफा के प्रतिभागी देशों को उनके परिणाम के आधार पर चयनित किया जाता है

•    फीफा रैंकिंग की प्रक्रिया दिसंबर 1992 में आरंभ हुई थी

Thursday, 28 February 2019

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग जारी, न्यूजीलैंड पहली बार दूसरे स्थान पर


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 25 फरवरी 2019 को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की श्रीलंका द्वारा 0-2 से हार से दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है और उसके नुकसान से न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है

टेस्ट सीरीज में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर आ गया है इससे न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है और अब वह दूसरे स्थान पर आ गया है जो टेस्ट में उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है


मुख्य बिंदु

➦ दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हरा इतिहास रचने वाली श्रीलंका को हालांकि कोई फायदा नहीं हुआ है वह इस रैंकिंग में छठे स्थान पर ही कायम है. उसके हिस्से में बस चार अंकों का ही इजाफा हुआ है

 भारत टेस्ट रैंकिंग में 116 अंकों के साथ शीर्ष पर ही कायम है न्यूजीलैंड 107 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है

 आस्ट्रेलिया इस रैंकिंग में 104 अंको के साथ चौथे स्थान पर है तो वहीं इंग्लैंड पांचवें पर स्थान कायम है


बल्लेबाजी रैंकिंग

 बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के कुशल मेंडिस और ओशाडा फर्नाडो को फायदा हुआ है मेंडिस आगे बढ़ते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं तो वहीं फर्नाडो को 35 स्थान का फायदा हुआ है और वे 65वें स्थान पर आ गए हैं

 निरोशन डिकवेला को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वे अब आठ स्थान आगे बढ़ते हुए 37वें स्थान पर आ गए हैं

 बल्लेबाजी में हालांकि शीर्ष 10 में एक ही बदलाव हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक एक स्थान नीचे खिसक कर नौवें स्थान पर आ गए हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर कायम हैं


गेंदबाजी रैंकिंग

 गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ है उसके युवा तेज गेंदबाज डुआने ओलीवर तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 19वें स्थान पर आ गए हैं उनके हमवतन कागिसो रबादा तीसरे और वार्नोन फिलेंडर चौथे स्थान पर बने हुए हैं

 श्रीलंका के सुरंगा लकमल तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 30वें और विश्वा फर्नाडो छह स्थान की छलांग के साथ 43वें स्थान पर आ गए हैं। कासुन रजिथा को आठ स्थान का फायदा हुआ है और अब वे 51वें स्थान पर पहुँच गए हैं

 ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम है भारत के रवींद्र जडेजा पांचवें नंबर पर ही हैं। रविचंद्रन अश्विन 10वें स्थान पर ही हैं

Wednesday, 2 January 2019

स्मृति मंधाना बनीं आईसीसी 2018 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी


भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चयनित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर रेचेल हेयोइ फ्लिंट पुरस्कार भी जीता. आईसीसी ने 31 दिसंबर 2018 को इसकी जानकारी दी।

स्‍मृति मंधाना को आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम और साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम में भी शामिल किया गया है। उन्होंने 12 वनडे मैचों में 66.90 की स्ट्राइक रेट से 669 रन बनाए हैं। इसके अलावा, स्‍मृति मंधाना ने 25 टी-20 मैचों में 130.67 की स्ट्राइक रेट से 622 रन बनाए हैं। उन्होंने महिला टी-20 वर्ल्‍डकप में भी भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाई. इस टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था


स्मृति मंधाना के बारे में

➤ स्मृति मंधाना एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है यह  भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती हैं

 यह मुख्य रूप से दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करती है

 स्मृति मंधाना का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 18 जुलाई 1996 को हुआ था

 स्मृति वर्ष 2016 में आईसीसी महिला टीम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी थीं

 मंधाना टीम इंडिया की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं।  उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक खेली 44 वनडे पारियों में 1602 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 13 अर्धशतक भी जड़े


वनडे रैंकिंग में

स्मृति मंधाना वर्तमान में आईसीसी की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं, वहीं टी-20 महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं


स्मृति मंधाना भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के बाद आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता झूलन गोस्वामी ने वर्ष 2007 में ये उपलब्धि हासिल की थी


हरमनप्रीत कौर और गेंदबाज पूनम यादव को भी स्‍थान मिला

आईसीसी महिला टी20 टीम में स्‍मृति मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर और गेंदबाज पूनम यादव को स्‍थान मिला है इसी तरह आईसीसी वूमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर में भारत की दो खिलाड़ी शामिल हैं टी20 टीम की तरह स्‍मृति मंधाना और पूनम यादव वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं

Tuesday, 18 December 2018

बेल्जियम ने नीदरलैंड को हराकर हॉकी विश्व कप 2018 का खिताब जीता


बेल्जियम ने 16 दिसंबर 2018 को हॉकी विश्व कप 2018 के फाइनल में इतिहास रच दिया। ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइल में बेल्जियम ने शूटआउट में नीदरलैंड को 3-2 से हराकर हॉकी विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया

बेल्जियम और नीदरलैंड के चारों क्वार्टर का खेल गोलरहित रहा इसके बाद मुकाबला शूटआउट में गया, जहाँ बेल्जियम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की. बेल्जियम की हॉकी टीम विश्व चैंपियन बना और नीदरलैंड की हॉकी टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा वहीं, ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम को कांस्य पदक मिला। 

पहली बार बेल्जियम की टीम फाइनल

इस विश्व कप में पहली बार बेल्जियम की टीम फाइनल में पहुँची थी और उसका सामना तीन बार विश्व चैंपियन रह चुकी नीदरलैंड के साथ था। बेल्जियम की टीम ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीता था

पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के मुख्य बातें

पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के के लिए ओल्ली नामक कछुए को शुभंकर बनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य ओलिव रिडले कछुए के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है। 

हॉकी विश्व कप 2018 का एंथम सोंग को ए. आर. रहमान द्वारा तैयार किया गया था इस एंथम सोंग के लिरिक्स “जय हिन्द, जय इंडिया” हैं। यह लिरिक्स गुलज़ार द्वारा लिखे गये हैं


मैन ऑफ द मैच

इस मैच में बेल्जियम के गोलकीपर विसेंट वनाश को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, भारत के मनप्रीत सिंह को बेस्ट सेलिब्रेशन अवार्ड से नवाजा गया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अर्थर वन डोरेन को चुना गया। बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड नीदरलैंड के गोलकीपर पिरमिन बलाक को मिला। इसके अलावा गोल स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट बेल्जियम के हैंड्रिक्स और ऑस्ट्रेलिया के बलाक गोवर्स को दिया गया। 

पहली बार टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने वाली बेल्जियम टीम ने पहली बार चैम्पियन का भी ताज पहना। इससे पहले पिछले विश्व कप में वह पांचवें स्थान पर रहा था। वहीं, वर्ष 2002 विश्व कप में 14वें, वर्ष 1994 विश्व कप में 11वें, वर्ष 1978 में 14वें और वर्ष 1973 में आठवें स्थान पर रहा था।

विश्व कप पूल सी में बेल्जियम भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा था और क्रॉसओवर खेलकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा था दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड पिछली बार उपविजेता रहा था, जबकि उसने वर्ष 1973, वर्ष 1990 और वर्ष 1998 में खिताब जीता


विश्व कप हॉकी

विश्व कप हॉकी की शुरुआत वर्ष 1971 में हुई थी और अभी तक पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब पर कब्जा  किया है। ऑस्ट्रेलिया और नेदरलैंड्स ने तीन-तीन और जर्मनी ने दो बार विश्व कप पर कब्जा  किया है। भारत ने वर्ष 1975 में विश्व कप पर कब्ज़ा किया था।


भारत में तीसरी बार हॉकी विश्व कप का आयोजन

भारत में तीसरी बार हॉकी विश्व कप का आयोजन हुआ। इससे पहले वर्ष 1982 और वर्ष 2010 में भारत हॉकी विश्व कप का आयोजन कर चुका है।


अबतक हॉकी विश्व कप जीत चुके देश:

देश                   कितनी बार

पाकिस्तान         वर्ष 1971, वर्ष 1978, वर्ष 1982, वर्ष 1994

नीदरलैंड          वर्ष 1973, वर्ष 1990, वर्ष 1998

ऑस्ट्रेलिया        वर्ष 1986, वर्ष 2010, वर्ष 2014

जर्मनी              वर्ष 2002, वर्ष 2006

भारत               वर्ष 1975

बेल्जियम          वर्ष 2018


भारत 43 साल से नहीं जीता कोई पदक

वर्ष 1975 के बाद से एशियाई धुरंधर भारतीय टीम नीदरलैंड, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के स्तर तक पहुंचने में नाकाम रही। पिछले चार दशक से यूरोपीय टीमों ने विश्व हॉकी पर दबदबा बनाये रखा है। भारत ने वर्ष 1975 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई में वर्ष 1992 में हुए विश्व कप में किया जब वह पांचवें स्थान पर रहा था। भारत पिछले 43 साल में विश्व कप का कोई भी पदक नही जीत सका. भारत के नाम केवल एक स्वर्ण पदक (1975), एक रजत पदक (1973) और एक कांस्य पदक(1971) सहित कुल तीन पदक हैं।


पुरुष हॉकी विश्व कप 2018

पुरुष हॉकी विश्व कप के 14वें संस्करण का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में 28 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2018 के बीच किया गया। इस हॉकी विश्व कप में 16 देशों ने हिस्सा लिया था। इस विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में किया गया। इस पुरुष हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले टीम भारत, इंग्लैंड, मलेशिया, कनाडा, पाकिस्तान, चीन, बेल्जियम, जर्मनी, न्यूजीलैंड, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका थे।

Tuesday, 4 December 2018

लुका मॉड्रिक ने जीता बैलन डी’और पुरस्कार 2018


लुका मॉड्रिक ने वर्ष 2018 का बैलन डी’और पुरस्कार जीता। उन्होंने दो दिग्गज फुटबॉलरों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का पिछले 10 साल से चला आ रहा वर्चस्व खत्म कर दिया। क्रोएशिया को पहली बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुँचाने वाले करिश्माई कप्तान लुका ने रियल मैड्रिड के ही अपने पूर्व साथी पुर्तगाल के रोनाल्डो और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) व फ्रांस के कलियान म्बापे और एटलेटिको मैड्रिड के एंटोनी ग्रिजमैन को पछाड़कर पहली बार बैलन डी’और की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया महिला वर्ग में नॉर्वे की फॉरवर्ड ऐडा हेजरबर्ग ने बैलन डी’और जीता है

मुख्य बिंदु

 33 वर्षीय लुका यह पुरस्कार जीतने वाले क्रोएशिया के पहले फुटबॉलर बने

 लुका ने पिछले सत्र में रियल मैड्रिड को लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग की ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी

 फ्रांस और पेरिस सेंट जर्मेन के युवा फॉरवर्ड काइलियन म्बापे को साल का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया

 लुका ने पिछले सीजन में रियल मैड्रिड को चैंपियंस लीग का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थ

पृष्ठभूमि

रोनाल्डो और मेसी ने पिछले दस वर्षों में (2008 से 2017 तक) रिकॉर्ड पांच-पांच बार यह पुरस्कार जीता है

इन दोनों से पहले आखिरी बार ब्राजील और एसी मिलान के काका ने 2007 में यह ट्रॉफी जीती थी पांच-पांच बार यह दोनों खिलाड़ी उपविजेता रहे हैं विदित कि ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के बाद विश्व कप में गोल दागने वाले म्बापे दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे 1958 में पेले ने यह उपलब्धि हासिल की थी

बैलन डी’और पुरस्कार के बारे में

➤ यह फ्रेंच साप्ताहिक पत्रिका ‘फ्रांस फुटबॉल’ द्वारा दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है

 पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इसे 7 दिसंबर, 2017 को पांचवीं बार जीता था

 रोनाल्डो ने वर्ष 2008, 2013, 2014, 2016 तथा 2017 में यह पुरस्कार जीता है

 वहीं लियोनेल मेसी वर्ष 2009, 2010, 2011, 2012 एवं 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं

 इस अवॉर्ड के लिए विश्व भर के फुटबॉल पत्रकार वोट करते हैं

 उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 से 2015 तक फ्रांस के बैलोन डी’ओर तथा फीफा के ‘वर्ल्ड प्लेयर ऑफ ईयर’ को एक दूसरे में समाहित कर ‘फीफा बैलन डी’और’ अवॉर्ड बनाया गया था

Saturday, 24 November 2018

वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने


घरेलू क्रिकेट में रन बटोरने वाले भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। वह रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं

जाफर ने विदर्भ की तरफ से बड़ौदा के खिलाफ 153 रन की शानदार खेली और इस बीच 11,000 रन भी पूरे किए। जाफर ने इस बीच फैज फजल (151) के साथ 300 रन की साझेदारी की


वसीम जाफर का रिकॉर्ड

➤ यह चौथा अवसर है जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 300 या इससे अधिक रन की साझेदारी की

 इस मामले में उन्होंने विजय हजारे के रिकॉर्ड की बराबरी की

 रणजी ट्रॉफी में जाफर के बाद सर्वाधिक रन मुंबई के उनके पूर्व साथी अमोल मजमूदार (9202) और मध्य प्रदेश के देवेंद्र बुंदेला (9201) ने बनाए हैं

 जाफर के नाम पर रणजी ट्राफी में सर्वाधिक 37 शतक और 81 अर्धशतक भी दर्ज हैं

 चालीस वर्षीय वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से भी खेल चुके हैं उन्होंने ओपनर की हैसियत से भारत की ओर से भी 31 टेस्ट  मैच और दो वनडे खेले हैं

 टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर 34.1 के औसत से 1944 रन हैं, इस दौरान 212 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है

 टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक और 11 अर्धशतक वसीम जाफर के नाम पर दर्ज हैं हालांकि वनडे इंटरनेशनल का उनका सफर बेहद छोटा रहा, दो वनडे में वे केवल 10 रन ही बना पाए


रणजी ट्रॉफी के बारे में

देश की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का आरंभ जुलाई 1934 में हुआ था। प्रतियोगिता का पहला मैच 4 नवंबर 1934 को चेपक स्टेडियम में मद्रास और मैसूर के बीच आयोजित किया गया था। इसका नाम भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रणजीत सिंह के नाम पर पड़ा, जिन्हें प्यार से रणजी कहा जाता था रणजीत सिंह इंग्लैंड और ससेक्स की टीमों की ओर से क्रिकेट खेला करते थे।

रणजी ट्रॉफी का प्रारूप दो चरणों में होता है पहले चरण में राउंड-रॉबिन लीग मैच खेले जाते हैं दूसरे चरण में यह नॉक-आऊट हो जाता है राउंड रोबिन मैच के लिए चार दिन और नॉकआउट मैच के लिए यह सीमा पांच दिन है। इसमें प्रत्येक टीम को दो बार बल्लेबाजी और दो बार गेंदबाजी करनी होती है। नॉकआउट चरण में यदि मैच ड्रॉ रहता है तो पहले पारी के आधार पर टीम को जीत मिलती है।

Sunday, 11 November 2018

हरमनप्रीत कौर टी-20 के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं


हरमनप्रीत कौर ने 09 नवम्बर 2018 को तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच में केवल 49 गेंदों में शतक बना डाला। हरमनप्रीत कौर ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्के और 7 चौके लगाए

उन्होंने 76 रन सिर्फ बाउंड्री से हासिल कर लिए। अपनी शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ा तथा नये रिकॉर्ड्स भी बनाए। कप्तान हरमनप्रीत ने पहले 50 रन 33 गेंदों में और अगले 50 रन मात्र 16 गेंदों में ही बना डाले थे


हरमनप्रीत के रिकॉर्ड्स 

✤ हरमनप्रीत कौर भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिसने टी20 इंटरनेशनल में शतक ठोका है। उन्होंने मिताली राज के 97 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा

 हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड टी20 में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान हैं वैसे यह कारनामा करने वाली वो दुनिया की महज तीसरी कप्तान हैं

 हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड टी20 में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है

 इससे पहले उन्होने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 77 रनों की पारी खेली थी

 हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं (हरमनप्रीत ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्के लगाए।)। 

 विश्वभर की बात करें तो डॉटिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में अपनी पारी में 9 छक्के लगाए थे


हरमनप्रीत कौर के बारे में

 हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च 1989 में पंजाब के मोगा में हुआ था। हरमनप्रीत एक ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं

 हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला टेस्ट मैच अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था

 हरमनप्रीत कौर ने साल 2014 में अपना पहला वनडे पाकिस्तान के खिलाफ खेला था

 हरमनप्रीत ने वर्ष 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था

 जून 2009 में उन्होंने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था

Tuesday, 30 October 2018

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2018: भारत-पाकिस्तान बने संयुक्त विजेता


एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बारिश के चलते मैच नहीं हो सका, इसलिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया

इससे पहले मलेशिया ने जापान को शूटआउट में 3-2 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने अब तीन-तीन बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल कर ली है भारत के हरमनप्रीत सिंह इस बार दूसरे सर्वाधिक गोल (6) करने वाले खिलाड़ी रहे


बारिश के कारण टूर्नामेंट रद्द

ओमान के मस्कट में भारतीय समय के अनुसार यह मैच 28 अक्टूबर 2018 को रात 10.40 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका इसके बाद टूर्नामेंट के निदेशक ने भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के कोच से चर्चा के बाद फाइनल को रद्द करने का फैसला किया


दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर

भारत ने 27 अक्टूबर 2018 को जापान की टीम को 3-2 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया था दूसरी तरफ से पाकिस्तान ने अन्य सेमीफाइनल में मलयेशिया को शूटआउट में 3-1 से पराजित किया कर फाइनल में प्रवेश किया था इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर थीं


भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान को 11-0 से, दूसरे मैच में पाकिस्तान को 3-1 से, इसके बाद जापान को 9-0 और कोरिया को 4-1 से हराया था


भारत और पाकिस्तान दो-दो बार खिताब जीत चुके है

भारत और पाकिस्तान एशिया में दो सबसे मजबूत हॉकी टीमें हैं इससे पहले भारत और पाकिस्तान दो-दो बार एशियाई हॉकी चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं। भारत ने वर्ष 2011 और वर्ष 2016 में एशियाई चैंपियन ट्राफी हॉकी के खिताब को जीता था

वहीं पाकिस्तान ने दो बार लगातार वर्ष 2012 और वर्ष 2013 में इस खिताब को जीता था इससे पहले भारत और पाकिस्तान इसी टूर्नामेंट के राउंड-रॉबिन मुकाबले में भिड़े थे जहाँ भारत ने पाकिस्तान पर 3-1 से आसान जीत दर्ज की थी। एशियाई चैंपियन ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी

Thursday, 20 September 2018

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2018 की घोषणा


राष्ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2018 (Author: Rajeev Ranjan)


राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार प्रति वर्ष खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानने और सम्‍मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष खेलों में मान्यता प्रदान करने और उत्कृष्टता को पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं

इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए जिनपर पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी, अर्जुन पुरस्कार विजेताओं, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं, ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं, खेल पत्रकार/विशेषज्ञ/आंखों देखा हाल सुनाने वाले कमेंटेटर और खेल प्रकाशकों की चयन समितियों द्वारा विचार किया गया

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार तथा अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन समितियों का नेतृत्व न्यायमूर्ति इंदरमित कौर कोचर (पूर्व न्यायाधीश दिल्ली हाईकोर्ट) ने किया द्रोणाचार्य पुरस्कारों और ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए चयन समिति के प्रमुख न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल (पूर्व मुख्य न्यायाधीश पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट) थे राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन समिति की अगुवाई राहुल भटनागर, सचिव (खेल) ने की एमएकेए ट्रॉफी के लिए चयन समिति के प्रमुख पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अशोक कुमार थे

यह पुरस्‍कार समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने निम्‍नलिखित खिलाड़ियों/कोचों/संगठनों को प्रदान करती है

नोट: - 64वीं बी० पी० एस० सी० (BPSC) की सम्पूर्ण तैयारी अब आपके शहर (बिहार शरीफ) में
राँची रोड, पालिका वाजार, बिहार सेन्ट्रल स्कुल के सामने, बिहार शरीफ, नालंदा (बिहार)

Time: - 05.45 AM to 07.15 AM, by R. Ranjan

About R. Ranjan: -  B.SC., M.Sc., M.A., NET, B.Ed., M.Ed. (In Progress)
Exam Experience: - UPSC, RPSC, BPSC- (MAINS, INTERVIEW)
Teaching Experience: - As an UPSC Faculty Member In Delhi, Rajasthan More Than 2 Years.

पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची

राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार

राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और साढ़े सात लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1991-92 में की गयी थी

पुरस्‍कृत का नाम     खेल

एस मिराबाई चानू     भारोत्तोलन

विराट कोहली          क्रिकेट

द्रोणाचार्य पुरस्‍कार

यह पुरस्‍कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्‍ट्रीय खेल स्‍पर्धाओं में पदक विजेता तैयार करने हेतु कोचों को और खेल विकास के क्षेत्र में जीवन भर योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1985 में हुआ था द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है

पुरस्‍कृत का नाम                     खेल

सुबेदार चेनंदा अचच्चा कुट्टप्पा    मुक्केबाजी

विजय शर्मा                             भारोत्तोलन

ए श्रीनिवास राव                       टेबल टेनिस

सुखदेव सिंह पन्नू                      एथलेटिक्स

क्लैरेंस लोबो                           हॉकी (लाइफ टाइम)

तारक सिन्हा                           क्रिकेट (लाईफटाइम)

जीवन कुमार शर्मा                   जुडो (लाईफटाइम)

वी.आर. बीडु                          एथलेटिक्स (लाईफटाइम)

अर्जुन पुरस्‍कार

यह पुरस्‍कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1961 में हुआ था पुरस्कार के रूप में पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है

पुरस्‍कृत का नाम                     खेल

नीरज चोपड़ा                           एथलेटिक्स

नाइब सूबेदार जीन्सन जॉनसन    एथलेटिक्‍स

हिमा दास                               एथलेटिक्‍स

नेलाकुर्ती सिक्की रेड्डी               बैडमिंटन

सूबेदार सतीश कुमार               मुक्‍केबाजी

स्मृति मंधाना                           क्रिकेट

शुभंकर शर्मा                          गोल्फ

मनप्रीत सिंह                           हॉकी

सविता                                   हॉकी

कर्नल रवि राठौर                     पोलो

राही सरनोबत                         शूटिंग

अंकुर मित्तल                          शूटिंग

श्रेयसी सिंह                            शूटिंग

मनिका बत्रा                           टेबल टेनिस

जी सथियान                           टेबल टेनिस

रोहन बोपन्ना                          टेनिस

सुमित                                   कुश्ती

पूजा कादियान                        वुशु

अंकुर धामा                            पैरा एथलेटिक्स

मनोज सरकार                        पैरा बैडमिंटन

ध्‍यान चंद पुरस्‍कार

यह पुरस्कार खेल-कूद में जीवनभर आजीवन उपलब्धि के लिए वर्ष 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है यह पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है यह पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये नकद दिये जाते हैं इस पुरस्कार से प्रत्येक वर्ष ज्यादा से ज्यादा तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है

पुरस्‍कृत का नाम       खेल

सत्यदेव प्रसाद            तीरंदाजी

भरत कुमार छेत्री         हॉकी

बॉबी अलॉयसियस       एथलेटिक्स

चौगले दादू दत्तात्रेय      कुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2018 में कंपनियों को एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कंपनियों (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों) तथा व्यक्तियों को दिए जाते हैं जो खेल के प्रोत्साहन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

वर्ग                                                                                 कंपनी का नाम

उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन                  राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन    जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स

विकास के लिए खेल                                                          ईशा आउटरीच

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2017-18

गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2017-18 के लिए चुना गया हैं

अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 10 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में सम्रग रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है

नोट: चयनित खिलाड़ियों को 25 सितंबर 2018 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे