Thursday 31 August 2017

एल्गो ट्रेडिंग क्या है ?


ट्रेडिंग कम्प्यूटर प्रोग्राम या एक खास तरह के सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाने वाली शेयरों की खरीद-बिक्री एल्गोरिद्मिक ट्रेडिंग कहलाती है। इस तरह के सॉफ्टवेयर को उचित शेयरों की पहचान और उनकी खरीद-बिक्री के लिए इंसान की जरूरत नहीं होती।
एल्गोरिद्मिक ट्रेडिंग को ऑटोमेटेड ट्रेडिंग, ब्लैक बॉक्स ट्रेडिंग या एल्गो ट्रेडिंग भी कहा जाता है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग की जाती है। इसमें ऑर्डर की टाइमिंग, कीमत और मात्रा सभी कुछ पहले से दिया गया होता है। जैसे ही पहले से निर्धारित समय, मात्रा और कीमत से मार्केट की स्थितियाँ मेल खाती हैं, उसी वक्त ऑटोमेटिक तरीके से ट्रांजैक्शन हो जाता है। ये कम्प्यूटर प्रोग्राम खुद यह तय करते हैं कि कब, कहाँ और किस शेयर का कारोबार करना है।
कहाँ किया जाता इस तकनीक का प्रयोग?
इसका इस्तेमाल सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट बैंकों, पेंशन फंड, म्यूचुअल फंड आदि में किया जाता है। यह इसलिए किया जाता है, ताकि बड़े ट्रेड को कुछ हिस्सों में बांटकर छोटे-छोटे हिस्सों में ट्रेड किया जा सके, जिससे कि मार्केट इंपैक्ट और रिस्क को मैनेज किया जा सके।
साल 2008 से डायरेक्ट मार्केट एक्सेस की अनुमति मिलने के बाद एल्गोरिद्मिक ट्रेडिंग को बढ़ावा मिला है। मिली सेकंड के भीतर ही ऐसे सॉफ्टवेयर आर्बिट्रेज के मौकों की तलाश कर सौदों को अंजाम दे डालते हैं।
सेबी के द्वारा किये जा रहे उपाय:
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड सेबी ने बाजार में उचित व्यवहार के लिए एक समिति का गठन किया है जो बाजार की निगरानी और एल्गो ट्रेडिंग के नियमों को मजबूत करने के उपाय सुझाएगी। समिति का चेयरमैन पूर्व विधि सचिव टी के विश्वनाथन को बनाया गया है। समिति भेदिया कानून प्रतिबंध, धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार व्यवहार निषेध नियमनों में सुधार के उपाय भी सुझाएगी। इसके अलावा समिति को भेदिया कारोबार नियमनों और कंपनी कानून के प्रावधानों के बीच तालमेल के लिए भी सिफारिशें देनी होंगी।

Wednesday 30 August 2017

हिन्दी प्रश्नोत्तर (GK Q & A, भाग-87)



  • भक्तिकाल का एक कवि अवतारवाद और मूर्तिपूजा के विरोधी हैं। इसके बावजूद वे हिन्दुओं के जन्म-मृत्यु सम्बन्धी सिद्धांत को मानते हैं, ऐसे रचनाकार हैं→कबीर
  • प्रथम सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के रचयिता हैं→मुल्ला दाऊद
  • भक्तिकालीन कवियों में एक ऐसा ख्यातिलब्ध रचनाकार है जो अपने काव्य में लोकव्यापी प्रभाव वाले कर्म और लोकव्यापिनी दशाओं के वर्णन में माहिर है। ऐसे रचनाकार का नाम है→तुलसीदास
  • 'जायसी -ग्रंथावली' के सम्पादक का नाम है→रामचन्द्र शुक्ल
  • दोहा छन्द में श्रृंगारी रचना प्रस्तुत करने वालों में हिन्दी के सर्वाधिक ख्यातिलब्ध कवि हैं→बिहारी
  • 'कंचन तन धन बरन बर रहयौ रंग मिलि रंग। जानी जाति सुबास ही केसरि लाई अंग॥' उपर्युक्त पंक्तियाँ किसकी हैं?→ बिहारी
  • जलप्लावन भारतीय इतिहास की ऐसी प्राचीन घटना है जिसको आधार बनाकर छायावादी युग में एक महाकाव्य लिखा गया है। उसका नाम है→कामायनी
  • शब्दार्थों सहित काव्यम् यहउक्ति किसकी है→भामह
  • ढ़ाई आखर प्रेम के, पढ़ै सो पंडित होय॥ प्रस्तुत पंक्ति केरचयिता हैं→कबीर दास
  • चौपाई के प्रत्येक चरण में मात्राएँ होती हैं→16
  • 'संदेश रासक' के रचयिता हैं→अब्दुल रहमान
  • 'साखी' के रचयिता हैं→कबीरदास
  • लोगहिं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तौ मेरे कवित्त बनावत॥ प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं→घनानन्द
  • बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है, यह कथन किसका है→रामचन्द्र शुक्ल
  • रामभक्त कवि नहीं हैं→नरोत्तमदास
  • जीवन में हास्य का महत्त्व इसलिए है कि, वह जीवन को→सरस बनाता है
  • श्रृंगार रस का स्थायी भाव है→रति
  • रहीम द्वारा लिखित इन पंक्तियों में 'बड़े' शब्द का प्रयोग जिस रूप में हुआ है, वह है- बड़े बड़ाई ना करें, बड़े न बोलें बोल।
  • रहिमन हीरा कब कहै, लाख टका मेरो मोल॥→ संज्ञा
  • किस रस का संचारी भाव उग्रता, गर्व, हर्ष आदि है→वीर
  • कबीरदास की भाषा थी→सधुक्कड़ी
  • "रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून" में कौन-सा अलंकार है→श्लेष
  • 'कितने पाकिस्तान' नामक उपन्यास के लेखक हैं→कमलेश्वर
  • राजेन्द्र कुमार द्वारा सम्पादित पुस्तक 'आलोचना का विवेक' किस विधा से संबंधित है→आलोचना
  • 'भ्रमरगीत' के रचयिता हैं→सूरदास
  • 'ईदगाह' कहानी के रचनाकार हैं→प्रेमचंद
  • कवि कालिदास की 'अभिज्ञान शाकुंतलम' का हिन्दी अनुवाद किसने किया→राजा लक्ष्मण सिंह
  • 'यह काम मैं आप कर लूँगा', पंक्तियों में 'आप' है→निजवाचक सर्वनाम
  • 'तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए' में कौन-सा अलंकार है→अनुप्रास अलंकार
  • मुगल काल में किस भाषा को रेख्यां कहा गया है→उर्दू
  • मुगल काल की राजकीय भाषा थी→उर्दू
  • हिन्दी भाषा बोलने वाले भारतीयों का प्रतिशत लगभग है→40 प्रतिशत
  • दक्षिण भारत में हिन्दी भाषा के क्षेत्र में किसने प्रचार-प्रसार किया→सी. राजगोपालाचारी
  • हिन्दी के पश्चात भारत की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वालीभाषा है→बांग्ला
  • दक्षिण भारत की सर्वाधिक प्राचीन भाषा है→तमिल
  • भारत की किस भाषा को 'इटालियन ऑफ द ईस्ट' कहा जाता है→तेलुगु
  • गंगा छवि वर्णन' कविता के रचनाकार हैं→भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
  • 'अनामदास का पौधा' उपन्यास के रचयिता हैं→हजारी प्रसाद द्विवेदी
  • 'वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे' के रचयिता हैं→मैथिलीशरण गुप्त
  • कौन-सी भाषा देवभाषा है→संस्कृत
  • चोल शासकों की भाषा क्या थी→तमिल
  • भारत की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है→तेलुगु
  • आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने रीतिकाल को 'श्रृंगारकाल' नाम दिया, लेकिन उन्होंने इस पर जो ग्रंथ लिखा, उसका नाम 'हिन्दी का श्रृंगारकाल' नहीं है, बल्कि उसका नाम है→हिन्दी साहित्य का अतीत, भाग -2
  • 'भारत मित्र' पत्र (जो कलकत्ता से सन् 1934 में प्रकाशित हुआ था) के एक सम्पादकथे→रुद्रदत्त शर्मा
  • 'मेवाड़ की पन्ना' नामक धाय के अलौकिक त्याग का ऐतिहासिक वृत्त लेकर 'राजमुकुट' नाटक की रचना की गई थी, इस नाटक के लेखक का नाम है→गोविंद बल्लभ पंत
  • डॉ. कृष्ण शंकर शुक्ल ने आचार्य केशवदास पर एक समीक्षात्मक पुस्तक लिखी थी, उस पुस्तक का नाम है?→ केशव की काव्यकला
  • 'आत्मनिर्भरता' निबंध के रचनाकार हैं→बालकृष्ण भट्ट
  • 'समांतर कहानी' के प्रवर्तक कौन थे→कमलेश्वर
  • 'श्रद्धा' किस कृति की नायिका हैं→कामायनी
  • 'तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहिं न पान'। इस पंक्ति के रचयिता हैं→रहीम

विश्व इतिहास की जानकारी (GK Q & A, भाग-86)


  • ‘सौ चूहों की अपेक्षा एक शेर का शासन उत्तम है’ यह किसने कहा था— वॉल्टेयर का
  • ‘कानून की आत्मा’ की रचना किसने की— मॉटेस्क्यू
  • माप-तौल की दशमलव प्रणाली का शुभारंभ कहाँ से हुआ— फ्रांस से 
  • सांस्कृतिक राष्ट्रीयता का जनक किसे कहा जाता है— हर्डर को
  • नेपोलियन फ्रांस का राजा कब बना— 1804 ई.
  • नेपोलियन के पिता का नाम क्या था— कार्लो बोनापार्ट
  • आधुनिक फ्रांस का जनक किसे कहा जाता है— चार्ल्स डे गॉल
  • इंग्लैंड को ‘बनियो का देश’ किसने कहा था— नेपोलियन ने
  • ‘राइट्स ऑफ मैन’ के लेखक कौन हैं— टॉमस पेन
  • ‘मदर’ की रचना किसने की— मैक्सिको गोकी
  • ‘गुलाबों का युद्ध’ कब हुआ— 21 अक्टूबर, 1805 ई.
  • मैग्नाकार्टा की घोषणा कब हुई— 1215 ई.
  • फ्रांस में राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है— 14 जुलाई को
  • लुई सोलहवाँ को किस अपराध में फाँसी दी गई— दोशद्रोह के अपराध में
  • स्टेट्स जनरल के अधिवेशन का शुभारम्भ कब हुआ— 5 मई, 1789 में
  • बैंक ऑफ फ्रांस की स्थापना किसने की— नेपोलियन ने
  • नेपोलियन के पतन का कारण क्या था— रूस पर आक्रमण करना
  • लिटल कॉरपोरल किसे कहा जाता है— नेपोलियन को
  • जर्मनी का सबसे शक्तिशाली राज्य कौन-सा था— प्रशा
  • बिस्मार्क को सबसे अधिक भय किससे था— फ्रांस से
  • बिस्मार्क को किसने बाजीगगर कहा था— विलियम प्रथम ने
  • हिटलर का जन्म कब व कहाँ हुआ था— 20 अप्रैल, 1889 ई., ब्राउनाउ में
  • नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी का गठन कब व किसने किया— 1920 ई., हिटलर ने
  • नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता था— नाजी पार्टी
  • हिटलर की आत्मकथा का नाम क्या है— मेरा संघर्ष (माई स्ट्रगल)
  • जर्मन सुरक्षा परिषद की स्थापना कब हुई— 4 अप्रैल, 1933 ई.
  • ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ यह नारा किसने दिया— हिटलर ने
  • हिटलर की विस्तारवादी नीति का शिकार सर्वप्रथम कौन-सा राष्ट्र हुआ— ऑस्ट्रिया
  • हिटलर ने आत्महत्या कब की— 30 अप्रैल, 1945 ई.
  • जर्मनी में आर्थिक राष्ट्रवाद का पिता किसे माना जाता है— फ्रेडरिक लिस्ट को
  • सात सप्ताह का युद्ध अथवा ऑस्ट्रिया-पर्शिया युद्ध कब हुआ— 1866 में
  • जर्मनी का एकीकरण कब हुआ— 18 जनवरी, 1871 ई.
  • फ्रैंकफुर्ट की संधि किस-किस के मध्य हुई— फ्रांस और प्रर्शिया के मध्य
  • फ्रैंकफुर्ट का संधि कब हुई— 10 मई, 1871 ई.
  • चीन में गणतंत्र शासन पद्धति का जन्म कब हुआ— 1911 ई.
  • चीन की राष्ट्रपिता किसे कहा जाता है— सनयात सेन
  • सनयाता सेन की मृत्यु कब हुई— 1925 ई.
  • चीन में गृह युद्ध कब शुरू हुआ— अप्रैल 1927 ई.
  • ‘खुले द्वार की नीति’ का जनक किसे माना जाता है— जॉन हे
  • चीन में ‘खुले द्वार की नीति’ का जनक किसे माना जाता है— डेंग जियोपिंग
  • ‘एशिया आ मरीज’ किसे कहा जाता है— चीन को
  • चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कब हुई— 1921 ई.
  • हूनान के विशाल किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया— माओत्से तुंग ने
  • चीन के जनवादी गणराज्य की राजधानी कहाँ थी— हूनान में
  • प्रथम विश्व युद्ध कब आरंभ हुआ— 28 जुलाई, 1914 ई. 
  • पुनर्जागरण का शुभारंभ कहाँ से हुआ— फ्लोरेंस नगर से (इटली)
  • आधुनिक राजनीतिक दर्शन का जनक किसे माना जाता है— मैकियावैली
  • मार्टिन लूथर कौन था— एक धर्मसुधारक 
  • धर्म सुधार आंदोलन का शुभारंभ किस सदी में हुआ— 16 वीं सदी
  • धर्म सुधार आंदोलन कहाँ से आंरभ हुआ— इंग्लैंड
  • पुनर्जागरण काल में चित्रकला का जनक किसे माना जाता है— जियाटो
  • मांइकल एंजलो कौन था— मूर्तिकार एवं चित्रकार
  • आधुनिक प्रयोगात्मक विज्ञान का जन्मदाता किसे कहा जाता है— रोजर बेकन
  • धर्म सुधार आंदोलन का ‘प्रापःकालीन तारा’ किसे कहा जाता है— जॉन विकलिफ को
  • मानववाद का संस्थापक किसे माना जाता है— पेट्रॉक को
  • दाँते ने अपने किस प्रसिद्ध काव्य में स्वर्ग व नरक की कथा का काल्पनिक वर्णन किया है— डिवाइन कॉमेडी
  • अमेरिका की खोज किसने की— क्रिस्टोफर कोलंबस ने
  • अमेरिका ब्रिटिश औपनिवेशिक साम्राज्य की नींव किसने डाली— जेम्स प्रथम ने
  • रेड इंडियन कहाँ के मूल निवासी थे— अमेरिका
  • अमेरिका का युद्ध किस संधि के द्वारा समाप्त हुआ— पेरिस की संधि
  • अमेरिका को पूर्ण स्वतंत्रता कब मिली— 4 जुलाई, 1776 ई.
  • अमेरिका में स्वतंत्रता संग्राम के नायक कौन थे— जॉर्ज वाशिंगटन
  • अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम का तत्कालिक कारण क्या था— बोस्टन चाय पार्टी
  • बोस्टन चाय पार्टी की घटना कहाँ हुई— अमेरिका में
  • सर्वप्रथम धर्म रिरपेक्ष राज्य की स्थापना किस देश में हुई— अमेरिका
  • विश्व में सर्वप्रथम राज्य की स्थापना किस देश में हुई— अमेरिका
  • विश्व में सर्वप्रथम लिखित संविधान किस देश में व कब लागू हुआ— अमेरिका, 1789 ई.
  • किस देश ने सर्वप्रथम मानवों की समानता और मौलिक अधिकारों की घोषणा की— अमेरिका ने
  • अब्राहम लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति कब बने— 1861 ई.
  • अमेरिका में गृह युद्ध कब शुरू हुआ— 12 अप्रैल, 1861 ई.
  • अमेरिका का गृह युद्ध कब समाप्त हुआ— 26 मई, 1865 ई.
  • अब्राहम लिंकन के दास प्रथा का अंत कब किया— 1863 ई.
  • ‘प्रजातंत्र जनता के लिए जनता द्वारा जनता का शासन है’ यह किसने कहा था— अब्राहम लिंकन
  • अमेरिका फिलोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना किसने की थी— बेंजामिन फ्रेंकलिन
  • अमेरिका में स्वतंत्रता के दौरान क्या नारा था— प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं
  • अमेरिका में गृह युद्ध कहाँ से आरंभ हुआ— दक्षिणी कैरोलिना राज्य से
  • ‘मैं ही राज्य हूँ और मेरे शब्द ही कानून हैं’ ये शब्द किसके हैं— लुई चौदहवाँ
  • टैले क्या था— एक प्रकार का कर

अल्कोहल के सहारे जिंदा रहने वाली मछलियाँ


कड़ाके की सर्दी में जब पानी पूरी तरह जम जाता है तो ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो जाती है। ज्यादातर जीव मर जाते हैं। लेकिन दो मछलियाँ ऐसी मौत को मात दे जाती हैं।
मानव और ज्यादातर जीवों के लिए ऑक्सीजन प्राणवायु है। जीवित कोशिकाएं ऑक्सीजन के सहारे ऊर्जा मुक्त करती हैं। अगर ऑक्सीजन न मिले तो मानव और कई जीव कुछ ही सेकेंडों के भीतर दम तोड़ देंगे। ऊर्जा पैदा करने के लिए शरीर ग्लूकोज का सहारा लेता है। ऑक्सीजन कम होने पर हमारा शरीर लैक्टिक एसिड का इस्तेमाल करता है।
लेकिन क्रूसियन कार्प और गोल्डफिश नाम की मछलियाँ हमसे भी कहीं आगे हैं। गोल्डफिश, क्रूसियन कार्प परिवार की ही सदस्य है। ये मछलियां शरीर में मौजूद प्रोटीन को एथेनॉल में तब्दील करती हैं। पानी शून्य डिग्री सेंटीग्रेड में जमने लगता है, वहीं एथेनॉल ऋण114 डिग्री सेंटीग्रेड में जमता है। इसके चलते क्रूसियन कार्प और गोल्ड फिश जमती नहीं हैं। और बर्फीली परिस्थितियों में भी वे कई महीनों तक जिंदा रहते हैं, वो भी बिना ऑक्सीजन के।
शरीर में एथेनॉल की मात्रा बढ़ने पर ये मछलियाँ गलफड़े के जरिये उसे बाहर कर देती हैं। बाहर बर्फ में घुला अल्कोहल मछली के शरीर के आसपास कवच का काम करता है। यह पानी को जमने से रोक देता है।
क्रूसियन कार्प और गोल्डफिश पर शोध करने वाले वैज्ञानिक माइकल बेरेनब्रिंक कहते हैं, "उत्तरी यूरोप में कई महीनों तक बर्फ से ढके तालाब में ऑक्सीजन रहित माहौल बनने पर, क्रूसियन कार्प के खून में अल्कोहल की सघनता बढ़कर 50 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर हो जाती है।"

लेकिन ऐसा कैसे होता है?
लीवरपूर और ओस्लो के वैज्ञानिक इसका जबाव मॉलिक्यूलर मैकेनिज्म में खोज रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह जीव शरीर में मौजूद प्रोटीन को विशुद्ध एथेनॉल में बदल देते हैं। शोध की लीड ऑर्थर कैथेरिन फागेर्नेस कहती हैं, "एथेनॉल निर्माण करने की क्षमता की वजह से ही क्रूसियन कार्प अकेली ऐसी मछली है जो इतने दुश्वार हालात में भी जी लेती है। इस तरह के हालात में कोई दूसरी शिकारी मछली नहीं बच पाती। क्रूसियन कार्प परिवार की ही गोल्डफिश भी दुनिया में सबसे दुश्वार हालात में जीने वाली मछली है।"

Tuesday 29 August 2017

खेल और खिलाडियों से सम्बंधित 100+ महत्वपूर्ण तथ्य (GK Q & A, भाग-85)



  • भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन सा हैं? →इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली
  • विजेन्द्र कुमार सिंह किस खेल से संबंधित हैं?→मुक्केबाजि (बॉक्सिंग)
  • एकदिवसीय क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज → महेंद्र सिंह धोनी (19 जनवरी 2017)
  • 1928 के वाद पहला ऐसा कौन सा वर्ष था जब भारत को ओलम्पिक में हॉकी का कोई भी पदक नहीं मिला  → मोंट्रियल (1976)
  • किस भारतीय खेलाड़ी ने हॉकी और क्रिकेट दोनों खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है →  मोराप्पम जोयसम गोपालम 
  • भारत में खेला गया पहला हॉकी टूनामेंट कौन सा था →  बटन कप, कोलकाता (बर्ष 1895)
  • अखिल भारतीय हॉकी फेडरेशन की स्थापना किस वर्ष हुई थी →  वर्ष 1925
  • भारतीय हॉकी टीम सर्बप्रथम कब कोई अंतर्राष्ट्रीय  मैच खेली → इंडियन आर्मी टीम (वर्ष 1926)
  • किस भारतीय पुरुष धावक ने अब तक के ओलम्पिक में स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है - मिल्खा सिंह 1960, 400 मीटर दौड़ में 
  • सबसे पहले पद्मश्री पाने वाले धावक का नाम - मिल्खा सिंह, 1961
  • कुश्ती में प्रथम द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता - बाल चन्द्र भागवत 
  • किस  भारतीय महिला धावक ने एशियाई खेलों में सर्वप्रथम स्वर्ण पदक जीता था - कमलजीत संधू , 1970, बैंकाक   
  • बीमर शब्द का सम्बन्ध किस खेल से है? →क्रिकेट
  • आगा ख़ाँ  कप का संबंध किस खेल है? →हॉकी
  • जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा व टाइगर वुड किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? →गोल्फ
  • शार्ट कॉर्नर, टाई ब्रेकर व पेनेल्टी स्ट्रोक किस खेल सम्बन्धित हैं? →हॉकी
  • ओलंपिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किये जाते हैं? →4 वर्ष
  • ईडन गार्डन स्टेडियम भारत में कहाँ पर स्थित है? →कोलकाता
  • देवधर ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट
  • ब्रेस्ट स्ट्रोक किस खेल से संबंधित है? →तैराकी
  • सोमदेव देवबर्मन किस खेल से संबंधित हैं? →लॉन टेनिस
  • भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है? →हॉकी
  • प्रथम ओलंपिक खेल किस वर्ष आयोजित किये गये थे? →वर्ष 1896 (एथेंस, ग्रीस)
  • राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? →राशिद अनवर
  • 2007 का क्रिकेट विश्व कप कहाँ आयोजित किया गया? →वेस्टइंडीज
  • भारत में फेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है? →फुटबॉल
  • सॉकर किस खेल का दूसरा नाम है? →फुटबॉल
  • ओलपिंक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है? →कर्णम मल्लेश्वरी
  • कौन सी भारतीय महिला खिलाड़ी पायली एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है? →पी. टी. उषा
  • ओलम्पिक एथलेटिक्स फाइनल में पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला →पी. टी. उषा
  • भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक कब जीता था? →1980 में (मॉस्को)
  • एशेज क्रिकेट श्रृंखला किन दो देशों के बीच खेली जाती है? →आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड
  • संदीप सिंह किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? →हॉकी
  • क्रीज, डक, ड्राइवर शब्द किस खेल से संबंधित कहा जाता है? →क्रिकेट
  • किस मैगजीन  को क्रिकेट की बाइबिल कहा जाता है? →विजडन
  • भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है? →राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
  • क्रिकेट से संबंधित प्रसिद्ध पुस्तक ‘क्रिकेट माई स्टाइल’ के लेखक कौन हैं? →कपिल देव
  • क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है? →ICC
  • वाटर पोलो में खिलाड़ियों की संख्या होती है? →7
  • खो-खो में कितने खिलाड़ी होते हैं? - 9
  • भारतीय क्रिकेट के स्तम्भ राहुल द्रविड़ का उपनाम है? →मिस्टर रिलायबल, द वॉल, जेमी
  • शतरंज का जन्मदाता देश किसे कहा जाता है? →भारत
  • क्रिकेट खेल की शुरुआत किस देश में हुई? →इंग्लैंड
  • कबड्डी के खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या होती है? →7
  • ‘सनी डेज’ नामक चर्चित पुस्तक किसकी है? →सुनील गावस्कर
  • फिरोजशाह कोटला ग्राउण्ड स्थित है? →दिल्ली
  • किस खेल मैदान का आकार सबसे बड़ा होता है? →पोलो
  • क्रिकेट में भूमि से स्टम्प्स की ऊँचाई होती है? →27 इंच
  • वानखेड़े स्टेडियम कहाँ अवस्थित है? →मुम्बई
  • इंदिरा गाँधी स्वर्ण कप का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है? →अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता
  • भारत में पोलो खेल का प्रचलन किसने प्रारम्भ किया? →तुर्क
  • रनर शब्द किस खेल से संबंधित है?→क्रिकेट
  • सुभाष चंद्र बोस खेल संस्थान कहाँ अवस्थित है? →पटियाला
  • तानिया सचदेव ने किस खेल में प्रसिद्धि प्राप्त की है? →शतरंज
  • राधामोहन का संबंध किस खेल से है? →पोलो
  • क्रिकेट में पॉपिंग क्रीज की माप होती है? →4 फुट
  • ओलम्पिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किए जाते हैं? →4
  • ‘यूरो कप’ किस खेल से संबंधित है? →फ़ुटबॉल
  • भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे? →सी. के. नायडू
  • कौन-सा पुरस्कार ‘क्रिकेट का ऑस्कर’ कहलाता है? →आई.सी.सी. पुरस्कार
  • राष्ट्रमंडल खेलों का प्रथम आयोजन कब हुआ? →1930
  • ‘थॉमस कप’ किस खेल से संबंधित है? →बैडमिंटन
  • ‘टर्बिनेटर’ के नाम से किस खिलाड़ी को जाना जाता है? →हरभजन सिंह
  • विम्बलडन जूनियर खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं? →सानिया मिर्जा 
  • 'द्रोणाचार्य पुरस्कार’ की शुरुआत किस वर्ष हुई? →1985
  • हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है-→IHF
  • ‘राष्ट्रीय खेल संस्थान’ कहाँ अवस्थित है? →पटियाला
  • ‘बटर फ्लाई’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →तैराकी
  • ‘बाराबती स्टेडियम’ कहाँ अवस्थित है? →कटक
  • ‘आयरन’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →गोल्फ
  • मैराथन दौड़ की दूरी कितनी होती है→26 मील, 385 गज
  • बैडमिंटन में नेट की ज़मीन से ऊँचाई क्या होती है? →1.59 मीटर
  • ‘बेटन कप’ किस खेल से संबंधित है? →हॉकी
  • हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा का क्या नाम है? →गोल
  • अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई? →1961 में
  • जसपाल राणा का संबंध किस खेल से है? →निशानेबाजी
  • भारत ने ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भाग किस वर्ष लिया? →1928 में. एमस्टरडम ओलम्पिक
  • प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली स्थित किस स्टेडियम में हुआ था।→नेशनल स्टेडियम
  • किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं? →कार्फबॉल 
  • भारत विश्व कप क्रिकेट का चैम्पियन पहली बार कब बना? →1983 ई.
  • कौन-सा क्रिकेट खिलाड़ी ‘रावलपिण्डी एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता है? →शोएब अख़्तर
  • स्केटिंग खेले जाने वाले स्थान को क्या कहा जाता है? →रिंक
  • भारत का प्राचीनतम फ़ुटबॉल टूर्नामेंट कौन-सा है? →डूरण्ड कप
  • ‘ग्रीन पार्क स्टेडियम’ कहाँ अवस्थित है? →कानपुर
  • अर्जुन पुरस्कार किसलिए प्रदान किया जाता है।→खेलों में गौरव बढ़ाने के महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए
  • किस वर्ष भारत ने ओलम्पिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीता? →1928 ई.
  • ‘चाइनामैन’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट
  • मैराथन दौड़ में कितने किमी. की दूरी तय करनी होती है? →42.195 किमी.
  • ‘एजरा कप’ किस खेल से संबंधित है? →पोलो
  • ‘बॉम्बे बॉम्बर’ किस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर का उपनाम है? →सचिन तेंदुलकर
  • ‘ईडन गार्डन’ कहाँ अवस्थित है?→कोलकाता
  • ओलम्पिक ध्वज पर अंकित पाँच छल्ले किसके प्रतीक हैं? →पाँच महाद्वीपों के
  • एशियाई खेलों का उद्देश्य क्या है? →हमेशा आगे की ओर
  • ‘आइडल्स’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक के लेखक कौन हैं? →सुनील गावस्कर
  • वह पहला भारतीय खिलाड़ी कौन था, जिसने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक की? →हरभजन सिंह
  • ओलम्पिक शब्द ‘ओलम्पस’ से आया है, जो एक नाम है-→पर्वत का
  • सानिया मिर्जा का संबंध किस खेल से है? →लॉन टेनिस
  • एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन हैं? →डिकी डोल्मा
  • एशियाई खेल पहली बार कहाँ आयोजित हुए? →नई दिल्ली
  • इंग्लैण्ड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला को क्या कहते हैं? →एशेज
  • कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है? →आइस हॉकी
  • क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमानित लम्बाई कितनी होती है? →38 इंच
  • ‘सुदीरमन कप’ किस खेल से संबंधित है? →बैडमिंटन
  • साल्ट लेक स्टेडियम कहाँ स्थित है? →कोलकाता
  • कुत्तों की दौड़ के लिए प्रसिद्ध ‘व्हाइट सिटी स्टेडियम’ कहाँ स्थित है? →इंग्लैंड
  • विश्व में ‘क्रिकेट का मक्का’ के नाम से जाना जाता है? →लॉर्ड्स
  • किस महाद्वीप में अब तक एक भी बार ओलम्पिक खेल का आयोजन नहीं हुआ है? →अफ्रीका
  • किस खिलाड़ी को ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है? →मेजर ध्यानचंद को

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लंबे समय तक खुद को सामाजिक सुधार के प्रयासों से दूर रखा। इन सुधारों की ठोस शुरुआत केरल के मंदिर प्रवेश आंदोलनों से हुई। इन आंदोलनों पर संक्षेप में टिप्पणी करें।


सन् 1885 में अपनी स्थापना के समय से ही कांग्रेस सामाजिक सुधारों के लिये मुखर होकर सामने नहीं आई थी। इसके दूसरे ही अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी ने कहा था- “हम यहाँ एक राजनीतिक संगठन के रूप में इकट्ठे हुए हैं। कांग्रेस को खुद को सिर्फ उन सवालों तक सीमित रखना चाहिये, जो सवाल पूरे राष्ट्र से जुड़े हों।”
समाज सुधार के पहले प्रयास के रूप में कांग्रेस ने 1917 में एक प्रस्ताव पास कर जनता से अपील की कि ऐसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करें, जिनके कारण पिछड़े वर्गों को हेय दृष्टि से देखा जाता है और उनके साथ अन्याय किया जाता है। इसके बाद छुआछूत खत्म करने की गांधी जी की प्राथमिकता के आधार पर 1923 में कांग्रेस ने ठोस कदम उठाने का प्रयास किया। उस समय के छुआछूत के खिलाफ आंदोलनों के रूप में केरल की दो घटनाएँ महत्त्वपूर्ण हैं –
वायकोम सत्याग्रह
केरल में एझवा और पुलैया नामक अछूत जातियों को सवर्णों से क्रमशः 16 व 32 फुट की दूरी रखनी पड़ती थी। त्रावणकोर के एक गाँव वायकोम में एक मंदिर से जुड़ी सड़क को इस्तेमाल करने की अनुमति अवर्ण या दलित वर्ग को नहीं थी। केरल कांग्रेस समिति ने इस छुआछूत के खिलाफ सत्याग्रह करने का निर्णय लिया। कई सवर्ण संगठनों जैसे- नायर समाजम, केरल हिंदू सभा, सर्वोच्च ब्राह्मण जाति नंबूदरियों की योगक्षेम सभा आदि ने न केवल सत्याग्रह का समर्थन किया, बल्कि अछूतों के मंदिर प्रवेश की भी वकालत की।
आंदोलन चलता रहा, सन्1925 में गांधी जी ने केरल का दौरा किया तथा त्रावणकोर की महारानी से एक समझौता किया जिसमें अछूतों को मंदिर की सड़क का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई थी। अब भी अछूतों को मंदिर प्रवेश की अनुमति न मिलने के विरोध में गांधी जी ने अपने दौरे में केरल के किसी भी मंदिर में प्रवेश नहीं किया। वीरामास्वामी नायकर इस आंदोलन से जुड़े एक महत्त्वपूर्ण व्यक्ति थे।
गुरुवयूर सत्याग्रह
स्थानीय नेता के.केलप्पण की अपील पर केरल कांग्रेस समिति ने 1931 में मंदिर प्रवेश का मुद्दा फिर से उठाया। समिति ने गुरुवयूर में मंदिर प्रवेश सत्याग्रह छेड़ने का निर्णय लिया। इस सत्याग्रह में भी दलितों से लेकर ऊँची जाति नंबूदरी तक के लोग शामिल थे। 1932 में केलप्पण अनशन पर बैठ गए। गांधी जी द्वारा स्वयं आंदोलन का नेतृत्त्व करने के आश्वासन के बाद ही केलप्पण ने अनशन तोड़ा। सत्याग्रह स्थगित कर दिया गया। उस समय तो मंदिर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली, परंतु इस आंदोलन को मिले ज़बरदस्त समर्थन ने उस समय एक सामाजिक जागृति ला दी थी।

Sunday 27 August 2017

Current Affairs in Hindi (भाग-59)



  • जिस आयोग ने 23 अगस्त 2017 को ‘मेंटर इंडिया अभियान’ का शुभारंभ किया- नीति आयोग
  • हाल ही में जिस देश ने नई अफगान नीति का ऐलान कर दिया है- अमेरिका
  • वह पुरुष खिलाड़ी जिन्हें हाल ही में बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ – राफेल नडाल
  • कानपुर और इटावा के बीच औरैया जिले में इस रेल की डंपर से टकराने के बाद दुर्घटना हुई जिसमें 14 डिब्बे पटरी से उतर गये - कैफियत एक्सप्रेस
  • राज्यसभा के सबसे उम्रदराज सदस्य के रूप में सेवानिवृत होने वाले मणिपुर के नेता जिनका हाल ही में निधन हो गया – रिशांग कीशिंग
  • वह राज्य जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा सभी निजी व सरकारी स्कूलों को ब्लू व्हेल गेम हेतु विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया – हरियाणा
  • वह राज्य जिसने बिजली चोरी रोकने के लिए 75 पुलिस स्टेशनों के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की – उत्तर प्रदेश
  • जिस यूनिवर्सिटी के छात्र, दचरला पांडुरंग रोहिथ ने भारतीय सेना के लिए नैनो मिसाइल विकसित की- एसआरएम यूनिवर्सिटी
  • वह राज्य जिसमें महिलाओं को गंतव्य तक नि:शुल्क एवं सुरक्षित पहुंचाने के लिए ‘वसुंधरा सखी महिला वाहन’ की शुरूआत की गयी- राजस्थान
  • जिस राज्य सरकार ने हाल ही में 'बाल शोषण समाप्ति अभियान' का शुभारंभ किया- मध्यप्रदेश सरकार
  • हाल ही में हुई रेल दुर्घटनाओं की जिम्मेवारी लेते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पद से इस्तीफा दे दिया, उनका नाम है- एके मित्तल
  • हाल ही में चर्चाओं में रहे ले. कर्नल पुरोहित को 9 साल बाद जेल रिहा किया गया, उन पर आरोप थे- मालेगांव ब्लास्ट
  • नेपाल के प्रधानमंत्री पांच दिवसीय अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुँचे, उनका नाम है- शेर बहदुर देउबा
  • जिस भारतीय पावर कंपनी ने जॉर्जिया में जलविद्युत परियोजना का शुभारम्भ किया - टाटा
  • केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संग्रहालय खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की, यह जहां स्थापित किया जाएगा- जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली
  • भारतीय मूल के वह छात्र जिन्होंने हाल ही में ब्रिटेन में चाइल्ड जीनियस पुरस्कार जीता – राहुल दोषी
  • सरकार ने इस कैशबैक योजना की अवधि मार्च 2018 तक बढ़ाने की घोषणा की है – भीम
  • वह देश जिसके एक बिशप ने हाल ही में एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद इस्तीफा दिया – रोमानिया
  • हाल ही में जिस देश के राष्ट्रपति ने अपने मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन को पद से हटा दिया- अमेरिका
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 19 अगस्त
  • जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 19 अगस्त 2017 को चल रहे एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैम्पियनशिप में भारत ने जितने रजत और कांस्य पदक जीते- दो रजत और छह कांस्य पदक
  • इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की तकनीकी समिति के अध्यक्ष के रूप में जिसे नियुक्त किया गया- नागेश कुकुनूर
  • केंद्र सरकार ने दिव्यांग महिला कर्मियों के लिए बच्चों की देखभाल भत्ते की राशि दोगुनी कर दी है. अब उन्हें हर महीने कितने रुपए मिलेंगे- 3000 रुपए
  • स्मृति ईरानी ने जिस राज्य में ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड कम्पनी का उद्घाटन किया है- झारखंड
  • हाल ही में जिस देश ने बेहतर जीपीएस सिस्टम के लिए माचिबिकी नंबर 3 उपग्रह को प्रक्षेपित किया है- जापान
  • आईसीसी द्वारा 18 अगस्त 2017 को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर जो है- विराट कोहली
  • अमेरिका और जिस देश ने 21 अगस्त 2017 को संयुक्तं सैन्याषभ्या स शुरू किया- दक्षिण कोरिया
  • वह संस्था जिसे सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण हेतु दिए गये अधिकारों में बढ़ोतरी की गई – सीमा सड़क संगठन
  • ‘द नटी प्रोफेसर’ में बेहतरीन कॉमेडियन की भूमिका वाले कलाकार जिनका हाल ही में निधन हो गया – जेरी लुईस
  • अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार अल्पसंख्यक लड़कियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में इतना प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा – 40%
  • वह ब्रांड जिसने उत्तर-पूर्व भारत से 169 फ्रैंचाइज़ी बंद किये जाने का निर्णय लिया - मैकडोनाल्ड
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने हाल ही में दक्षिण कोरिया स्थित इस संस्था के साथ भारत में वैक्सीन रिसर्च एवं विकास हेतु समझौता किया - इंटरनैशनल वैक्सीन इंस्टिट्यूट
  • नाबार्ड ने जिस राज्य की सरकार को 1,350 करोड़ रुपये का ऋण दिया है- राजस्थान
  • शपथ भारद्वाज ने हाल ही में जूनियर पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में जो पदक जीता- कांस्य पदक
  • वह देश जिसके युद्धपोत इंडियानापोलिस का 72 वर्ष बाद मलबा मिला है- अमेरिका
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कार्यकाल संभालने के बाद दिल्ली के बाहर की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा में 21 अगस्त 2017 को जिस इलाके का दौरा किया- लेह (जम्मू व कश्मीर)
  • जिसने 21 अगस्त 2017 को तमिलनाडू के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की- ओ पन्नीरसेल्वम
  • केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 12 लाख छात्रों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस कार्ड बनाने के लिए आरंभ की गयी योजना - स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भारत
  • इन्हें हाल ही में भारतीय वायु सेना के एयर-ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में नियुक्त किया गया है - एयर मार्शल हेमंत नारायण भागवत
  • वह देश जिससे आयात किये जाने वाले टेम्पर्ड ग्लास पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया – चीन
  • एटीपी रैंकिंग में स्पेन के राफेल नडाल विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं. राफेल नडाल जिस खेल से सम्बंधित हैं- टेनिस
  • विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण करने वाली जिस कंपनी ने मुंबई के विखरोली में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने वाला पहला संयंत्र शुरू किया- टाटा पावर
  • शोधकर्ताओं ने द्वितीय विश्व युद्ध के आखिरी दिनों में जापानी पनडुब्बी के हमले का शिकार बने अमेरिकी युद्धपोत का मलबा जितने वर्ष बाद प्रशांत महासागर में खोज निकाला है- 72 वर्ष
  • जिन्हें हाल ही में यूपीईएस के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया - डॉ. दीप्रेंद्र कुमार
  • वह फुटबॉल क्लब जिसने यूरोपियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीता – रियल मैड्रिड
  • वह भारतीय खिलाड़ी जिसने हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई – देविंदर सिंह कंग
  • वह स्थान जहाँ सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक फैसले के बाद पहली एफआईआर दर्ज की गयी – मेरठ
  • केंद्र सरकार ने ओबीसी क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा छह लाख से बढ़ाकर जितना करने का निर्णय लिया – आठ लाख रुपये
  • राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने यमुना की सफाई पर स्टेटस रिपोर्ट ना सौंपने पर केंद्र सरकार के साथ-साथ इस राज्य सरकार पर पचास हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया – दिल्ली सरकार
  • ब्रिटेन के जिस महान फुटबॉल खिलाड़ी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की – वेन रूनी
  • जिन्हें हाल ही में ईरान का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया – हसन रूहानी
  • जिस प्रदेश में जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आरक्षण दिया गया - राजस्थान
  • भारतीय महिला हाकी टीम की जिस खिलाडी को कप्तान नियुक्त किया गया- पूनम रानी
  • केंद्र सरकार ने जिसको एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया- राजीव बंसल
  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नदी पर नये पुल के निर्माण मंजूरी प्रदान की, नदी का नाम है- मेची नदी
  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नई केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण योजना संपदा का नाम बदल दिया, नया नाम है- प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना
  • कन्याकुमारी से शुरू किए जाने वाले नदी संरक्षण अभियान 'रैली फॉर रीवर्स अभियान' की आयोजक जो संस्था है- इशा-फाउन्डेशन
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने जि स मूल्य का नोट निकालने संबंधी अधिसूचना जारी की- दो सौ रूपए
  • भारत और जिस देश के बीच मादक पदार्थों की मांग में कमी और अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु समझौता हुआ- नेपाल
  • जिस राज्य में भरतपुर और धौलपुर के जाटों को ओबीसी में आरक्षण प्रदान किया गया है- राजस्थान
  • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने हाल ही में जिस अभियान को शुरू किया- मेंटर इंडिया
  • जिस राज्य ने क्लाउड सीडिंग परियोजना वर्षाधारे की शुरूआत की है- कर्नाटक
  • जिस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पहली लोकसभा के सदस्य रहे रिशांग किशिंग का निधन हो गया- मणिपुर
  • मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाले याचिकाकर्त्ता दो लोगों पर सुप्रीम कोर्ट ने जितने लाख रुपये का जुर्माना लगाया- 10-10 लाख रुपये
  • फोर्ब्स द्वारा जारी टॉप-100 टेक लिस्ट में बिल गेट्स नंबर एक पर हैं, वह जिस कंपनी के फाउंडर हैं- माइक्रोसॉफ्ट
  • भारतीय महिला एथलीट ने 29वें विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत लिया, महिला एथलीट का नाम है- संजीवनी जाधव
  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मेची नदी पर नये पुल के निर्माण मंजूरी प्रदान की, यह नदी जिन दो देशों की सीमा पर बहती है- भारत- नेपाल
  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है, यह संविधान की जिस के तहत आता है- धारा 21 (जीने के अधिकार)
  • हाल ही में वर्ल्ड हॉर्स रेसिंग चैंपियनशिप में इस महिला खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता – गिना शुमाकर
  • हाल ही में बीजेपी की इस मंत्री एवं पार्टी प्रमुख अमित शाह ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ग्रहण की – स्मृति इरानी
  • भारत और नेपाल ने हाल ही में इतने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए – आठ

Friday 25 August 2017

क्या आप यह मानते हैं कि विविधता भारत की कमजोरी है? अपना मत स्पष्ट करें।




“अनेकता में एकता” भारतीय समाज की महत्त्वपूर्ण विशेषता है। यह वाक्यांश इस बात का भी सूचक है कि भारत किस प्रकार से विविधतापूर्ण संस्कृति, सामाजिक और जातीय तत्त्वों को अपनाते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहाँ अपनी पहचान को अक्षुण्ण रखकर विविधता को अंगीकार करने की आज़ादी है। 
कुछ विभाजनकारी ताकतों की नाकाम कोशिशों, सामुदायिक झड़प और नफरत फैलाने जैसी गिनी-चुनी घटनाओं को छोड़ दें तो ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं जिसके परिणामस्वरूप भारत की विविधता पर आँच आई हो। उल्लेखनीय है कि जब ऐसी शक्तियों ने करवट लेने की कोशिश की है जिससे कि भारत की एकता और अखंडता पर संकट आए तो इसका मुखर प्रतिरोध समाज, सरकार, न्यायपालिका, सिविल सोसाइटी आदि के द्वारा किया गया।
इस तरह विविधता भारत की एक अमूल्य संपदा है जो भारत को निम्नलिखित रूप से सशक्त बनाती है:
  • यह किसी एक भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज आदि को प्रभावशाली होने से रोकती है और गंगा-जमुनी तहज़ीब को जीवंत बनाए रखती है।
  • यह समाज में सकारात्मक स्पर्द्धा को जन्म देती है, जो समाज को सतत् रूप से विकास करने की प्रेरणा प्रदान करती है।
  • इससे विभिन्न संस्कृतियों का समावेश होता है जिससे बंधुता की भावना को बल मिलता है।
  • निजता या व्यक्तिगत स्वंत्रता का अधिकार से सृजनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा मिलता है।
यद्यपि भारत मामूली स्तर पर बड़े और छोटे धार्मिक समुदायों के बीच अंतर का सामना कर रहा है। फिर भी भारत की अधिकांश आबादी यहाँ की विविधता का मजा लेते हुए खुशीपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं।

₹ 50 का नया बैंकनोट जारी (महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में)


भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में  50 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर रथ के साथ हम्पी का चित्र है जो देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है। नोट का आधार रंग फ्लोरोसेंट नीला है। नोट के अग्र और पृष्ठ दोनों भागों पर अन्य डिजाइन, ज्यामितिक पैटर्न हैं जिन्हें समग्र रंग योजना के साथ संरेखित किया गया है।
रिजर्व बैंक द्वारा पहले की श्रृंखलाओं में जारी  50 मूल्यवर्ग के सभी बैंकनोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

मुख्य विशेषताएं
अग्रभाग (आगे)
1. मूल्यवर्ग अंक 50 के साथ आर-पार मिलान,
2. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक ५०,
3. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र,
4. सूक्ष्म अक्षर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘50’,
5. ‘भारत’ और RBI उत्कीर्ण लेखों के साथ विंडोड गैर-धातुयी सुरक्षा धागा, 
6. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर तथा भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक,
7. दायीं ओर अशोक स्तंभ प्रतीक,
8. महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (50) वॉटरमार्क, 
9. संख्या पैनल जिसमें ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक।

पृष्ठभाग (पीछे)
10. नोट के बायीं तरफ मुद्रण वर्ष, 
11. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो,
12. भाषा पैनल,
13. रथ के साथ हम्पी का चित्र,
14. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक ५०

बैंकनोट का आकार 66 मिमी x 135 मिमी होगा।

₹ 200 का नया बैंकनोट जारी होगा।


25 अगस्त, 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा महात्मा गांधी (नई) शृंखला में 200 रुपये का नया बैंकनोट जारी होगा। जिसपर आर.बी.आई. गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर सांची स्तूप का चित्र है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को चित्रित करता है। नोट का आधार रंग चमकीला पीला (Bright Yellow) है। बैंकनोट का आकार 66 मिमी. × 146 मिमी. होगा। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी (नई) शृंखला में 50 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा। इस नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर ‘रथ के साथ हम्पी’ का चित्र है। नोट का आधार रंग फ्लोरोसेंट नीला है।
प्रमुख विशेषताएं
अग्रभाग (आगे)
1. मूल्यवर्ग अंक 200 के साथ आर-पार मिलान
2. मूल्यवर्ग अंक 200 के साथ लेटेंट चित्र
3. देवनागरी में २०० मूल्यवर्ग अंक
4. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र
5. सूक्ष्म अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘200’
6. कलर बदलाव सहित “भारत”, RBI’ के साथ विडोंड सुरक्षा धागा। नोट को तिरछा करके देखने पर धागे का कलर हरे से नीले में परिवर्तित होता है।
7. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर का हस्ताक्षर और आरबीआई प्रतीक
8. दायीं तरफ नीचे रंग परिवर्तक स्याही (हरा से नीला) में  200 रूपए चिन्ह के मूल्यवर्ग अंक
9. दायीं तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक
10. महात्मा गांधी चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (200) वाटर मार्क
11. संख्या पैनलों में छोटे से बढ़ते आकार के अंक ऊपर बायीं तरफ तथा नीचे दायीं तरफ
12. दृष्टिबाधित लोगों के लिए
महात्मा गांधी का चित्र इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में, अशोक स्तंभ प्रतीक, माइक्रो-टेक्सट  200 के साथ उभरा हुआ पहचान चिह्न H, नोट के बायीं और दायीं दोनों तरफ लाइनों के बीच दो वृत्तों के साथ चार कोणीय ब्लीड लाइनें
पृष्ठभाग (पीछे)
13. नोट के बायीं तरफ में मुद्रण वर्ष
14. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो
15. भाषा पैनल
16. सांची स्तूप का रूपाकंन
17. देवनागरी में २०० मूल्यवर्ग अंक

Thursday 24 August 2017

दूध उत्पादन को बढ़ाकर 2023-24 तक दोगुना करने का लक्ष्‍य


भारत दूध उत्‍पादन में पहले स्‍थान पर है। इसके बावजूद सरकार दुग्ध उत्पादन की मात्रा को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस बार सरकार ने कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य को बढ़ाने के साथ-साथ दूध उत्पादन के लक्ष्य को भी बढा कर 2023-24 तक 300 मिलियन टन पहुँचाने का लक्ष्य लखा है।
➤सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2015-16 के दौरान 155.48 मिलियन टन वार्षिक दूध का उत्‍पदन हुआ, जो विश्‍व के उत्‍पादन का 19 प्रतिशत है। 
पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 2023-24 तक 300 मिलियन टन दूध उत्‍पादन का राष्‍ट्रीय लक्ष्‍य रखा है। गायों की दूध उत्‍पादकता को 2.15 किग्रा प्रतिदिन से बढ़ाकर 5.00 किग्रा प्रतिदिन करने का भी लक्ष्‍य रखा गया है।

19वीं पशुधन संगणना
2012 के अनुसार भारत में 300 मिलियन बोवाईन (गोजातीय) आबादी है। 190 मिलियन गोपशु आबादी में से 20 प्रतिशत विदेशी तथा वर्ण संकरित (39 मिलियन) हैं तथा लगभग 80 प्रतिशत देसी तथा नॉन-डिस्क्रिप्‍ट नस्‍लों के हैं। 
हालांकि भारत में विश्‍व आबादी के 18 प्रतिशत से भी अधिक गाय हैं, लेकिन गरीब किसान की सामान्‍य भारतीय गाय प्रतिदिन मुश्किल से 1 से 2 लीटर दूध देती है। 80 प्रतिशत गाय के केवल 20 प्रतिशत दूध का योगदान देती हैं।
सरकार का मानना है कि भारत ने दूध उत्‍पादन में अपने उच्‍च स्‍तर को बनाए रखा है फिर भी दूसरी ओर देसी तथा नॉन-डिस्क्रिप्‍ट (जो किसी वर्ग मे न आए) नस्‍ल के लगभग 80 प्रतिशत गोपशु कम उत्‍पादकता वाले हैं, जिनकी उत्‍पादकता में उपयुक्‍त प्रजनन तकनीकों को अपनाकर सुधार किए जाने की आवश्‍यकता है।
उत्‍पादकता में वृद्धि करने की महत्‍वपूर्ण कार्यनीति कृत्रिम गर्भाधान (एआई) सुनिश्चित करना है। कृत्रिम गर्भाधान देश में बोवाईनों (गोजातीय) की आनुवंशिक क्षमता का बढ़ाते हुए उनके दूध उत्‍पादन और उत्‍पादकता को बढ़ाकर बोवाइन (गोजातीय) आबादी की उत्‍पादकता में सुधार करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
इस मूल गतिविधि को राष्‍ट्रीय गौकुल मिशन की एकछत्र योजना के अंतर्गत चल रही अग्रणी योजनाओं, राष्‍ट्रीय बोवाईन प्रजनन (एनपीबीबी) तथा देसी नस्‍लों संबंधी कार्यक्रम (आईबी) के माध्‍यम से पोषित किया जाता है।
इन योजनाओं में दोहरे लाभ का विचार किया गया है, जैसे (i) उत्‍पादकता में सुधार करना और दूध उत्‍पादन को बढ़ाना तथा (ii) किसानों की आय को बढ़ाना जिससे 2020 तक उनकी आय को दोगुना करने के सरकार के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में सहायता मिलेगी। 
हालांकि योजना के अंतर्गत किसानों के घर तक सीएमएन पहुचाने की व्यवस्था में काफी सुधार किया गया है उसके बावजूद कृत्रिम गर्भाधान कवरेज अभी तक प्रजनन योग्‍य आबादी का 26 प्रतिशत ही है।
➤2020 तक किसानों की आय को दोगुना करने के सरकार के लक्ष्‍य में सहायता करने के लिए 2017-18 के लिए 100 मिलियन कृत्रिम गर्भाधान के राज्‍य-वार लक्ष्‍य को साझा किया गया है। इस संबंध में पशुपालन, डेयरी और मत्‍स्‍यपालन विभाग द्वारा राज्‍यों को निर्देश दिए गए है।

Monday 21 August 2017

आप किसी जिले में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। विश्वसनीय सूत्रों से आपको यह जानकारी मिलती है कि आपके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत किसी गाँव में सामूहिक रूप से बाल-विवाह का आयोजन होने वाला है। बाल-विवाह आयोजित कराने में समाज के कुछ प्रतिष्ठित एवं राजनीतिक पहुँच रखने वाले लोगों के साथ कुछ गरीब एवं लाचार लोग भी शामिल हैं। पूर्व में भी ऐसी घटनाएँ हुई थी जिन्हें रोकने में असफल होने पर प्रशासनिक ईकाइयों की काफी आलोचना की गई थी। ध्यातव्य है कि इस गाँव की पृष्ठभूमि ऐसी है कि छोटी-छोटी बातों पर भी उग्र व हिंसक प्रदर्शन करने लगते हैं। इस घटना को रोकने के लिये आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं?


उपरोक्त घटना के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों पर विचार किया जा सकता है:-
1. घटना के विश्लेषण से यह ज्ञात होता है कि यह दो व्यक्तियों के अधिकारों (मानवाधिकार) के उल्लंघन का मामला है, जो कि कानूनी रूप से भी स्वीकृत नहीं है। अतः बाल-विवाह के आयोजन को रोकना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य होगा। अतः इस परिस्थिति में ‘नैतिक अनुनयन’ (Ethical persuasion) का सहारा लेकर बाल-विवाह कराने वाले अभिभावक से संपर्क स्थापित कर बाल-विवाह के दुष्परिणाम को बताकर उन्हें इस आयोजन को रोक देने की अपील करूँगा।
2. चूँकि, इस आयोजन में समाज के प्रतिष्ठित व राजनीतिक पहुँच रखने वाले लोग भी शामिल हो रहे हैं। अतः उनसे भी संपर्क स्थापित कर यह बताने का प्रयास करूँगा कि आप जिस आयोजन में हिस्सा लेने जा रहे हैं, वह एक कानूनन अपराध है। उन्हें यह बताने का प्रयास करूँगा कि आप समाज के प्रतिष्ठावान चरित्र हैं, समाज के अन्य लोग आप ही के कदमों का अनुसरण करते हैं, अतः आप बाल-विवाह के दुष्परिणाम को बताकर अभिभावकों से इसे अविलंब रोकने की अपील करें। इससे समाज में आपकी गरिमा और भी बढ़ेगी।
3. चूँकि, उपर्युक्त दोनों विकल्प अनुनयन पर आधारित हैं। अतः यह संभावना है कि अभिभावक उसे मानने से इनकार कर दे। अतः तीसरे विकल्प के रूप में कानूनी कार्यवाही का सहारा लेना पड़ेगा। इस क्रम में आयोजन में शामिल व्यक्तियों को चिह्नित कर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
4. चूँकि गाँव की पृष्ठभूमि छोटी-छोटी बात पर उग्र व हिंसक प्रदर्शन करने की है, अतः सुरक्षा संबंधी सावधानी को भी ध्यान में रखना होगा। यदि कानूनी कार्यवाही के दौरान (गिरफ्तारी आदि के क्रम में) उग्र व हिंसक वारदातें होती हैं तो बल-प्रयोग के लिये भी तैयार रहूँगा।
5. इसके अतिरिक्त, बाल-विवाह में शामिल नाबालिगों को एकत्र कर उन्हें निश्चित आयु सीमा के उपरांत ही विवाह करने की सलाह दूँगा और संगोष्ठियों, शिविरों के आयोजन के माध्यम से बाल-विवाह के सामाजिक, आर्थिक व जौविक दुष्परिणाम को लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करूँगा, जिससे समाज द्वारा बाल-विवाह को हतोत्साहित किया जाए। साथ ही प्रशासन के प्रति भी लोगों में विश्वास बहाल हो।

Sunday 20 August 2017

आपको सरकार द्वारा रेलवे परियोजना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और एक विशेष क्षेत्र, जहाँ अभी तक रेल नहीं पहुँची है, का कार्यभार सौंपा गया है। ज्ञात हो की यह पर्यावरणीय दृष्टि से एक संवेदनशील क्षेत्र है, जो पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लिये भी काफी लाभदायक है। सरकार द्वारा परियोजना को मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन स्थानीय समुदायों और पर्यावरणविदों द्वारा इसका तीव्र विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सरकार से आपको यह आदेश प्राप्त हुआ है कि स्थानीय समुदाय की आजीविका, पर्यावास व संस्कृति और पर्यावरण को क्षति पहुँचाए बिना एक मध्यम मार्ग निकालकर परियोजना को निर्धारित समय- सीमा में पूरा किया जा सके। एक परियोजना अधिकारी के रूप में आप इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे?


उपयुक्त समस्या एक नैतिक दुविधा उत्पन्न करती है जो सामुदायिक हित एवं सरकार के प्रति जवाबदेहिता के टकराव से उत्पन्न हुई है। ऐसे में इस जटिल समस्या के समाधान के लिये निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई जा सकती है-
एक परियोजना अधिकारी के रूप में परियोजना की सफलता में ही मेरी सफलता निहित है। इस क्रम में सबसे पहले मैं स्थानीय समुदाय और पर्यावरणविदों से सम्पर्क स्थापित कर विरोध का कारण जानने का प्रयास करूंगा। इसके उपरांत स्थानीय समुदाय के लिये आवास की वैकल्पिक व्यवस्था कर उनके रोजगार के लिये सरकार से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने या उस क्षेत्र में वहाँ के लोगों के अनुकूल रोजगारपरक परियोजना की स्थापना की मांग करूंगा ताकि उन्हें आजीविका के लिये अन्यत्र भटकना न पड़े। साथ ही उन्हें परियोजना से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराऊंगा और परियोजना मार्ग में बाधा नहीं डालने की अपील करूंगा।
इसके उपरांत पर्यावरणविदों द्वारा लगाए गए आक्षेप पर विचार करूँगा, अगर उनके आक्षेप उचित प्रतीत होते हैं तो परियोजना को ऐसे क्षेत्र से गुजारने की कोशिश करूँगा, जहाँ पर्यावरणीय नुकसान न्यूनतम होने की संभावना होगी।
इसके बाद भी विरोध जारी रहता है तो परियोजना को पूरा करने के लिये एक विशेषज्ञों की समिति गठित करूँगा जिसके अंतर्गत महिलाओं सहित स्थानीय समुदाय के लोग, पर्यावरणविद, सिविल सोसायटी के सदस्य और नौकरशाह बराबर संख्या में शामिल होंगे। इस समिति के अंतर्गत सभी निर्णय बहुमत के आधार पर लिये जाएंगे। परियोजना को पूरा करने के लिये समिति द्वारा जिन विकल्पों को सुझाएगी उनमें से उपयुक्त विकल्प पर विचार कर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से परियोजना को आरम्भ करने की अनुमति प्रदान कर दूँगा।
अंतिम विकल्प यह है कि यदि समिति द्वारा परियोजना को नकार दिया जाता है और यह कहा जाता है कि इस परियोजना से स्थानीय समुदाय के अस्तित्व को ही खतरा है तो मैं सरकार को इस परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग करूँगा, क्योंकि स्थानीय समुदाय के लाभ को साधना ही किसी भी परियोजना का मुख्य उद्देश्य होता है।

Saturday 19 August 2017

विश्वभर के अनेक अध्ययनों से यह सिद्ध हो चुका है कि बालश्रम के कारण गरीबी बढ़ती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? तर्क सहित उत्तर दें। साथ ही, यह भी स्पष्ट करें कि ‘बाल श्रम (प्रतिषेध एवं नियमन) अधिनियम, 2016’ के प्रावधानों से किस प्रकार बालश्रम को बढ़ावा मिलने की आशंका है?


बाल श्रम का प्रमुख कारण गरीबी है। गरीब अपने बच्चों से इसलिये मजदूरी करवाते हैं ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। दूसरी तरफ विभिन्न अध्ययनों से यह सिद्ध हो चुका है कि बाल श्रम के कारण गरीबी बढ़ती है।
दरअसल, बच्चे सस्ते श्रमिक होते हैं जिनसे वयस्क श्रमिकों के बजाय काफी कम मजदूरी में 15-20 घंटे तक काम कराया जाता है। ऐसे में नियोक्ता के लिये बाल श्रमिक ज्यादा लाभकारी होता है। अतः नियोक्ता बाल श्रमिकों को बढ़ावा देते हैं जिससे वयस्क श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पाता। इस प्रकार की बेरोजगारी के कारण गरीबी बढ़ती है।
साथ ही, बच्चों से इस आयु में मजदूरी करवाने से उनका स्वास्थ्य कमजोर रह जाता है, उनका संपूर्ण शारीरिक विकास नहीं हो पाता तथा वे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इससे उनका कौशल विकास नहीं हो पाता और वे भविष्य में अकुशल श्रमिक ही बन पाते हैं। इससे एक तरफ उन्हें कम मजदूरी मिलती है और वे गरीब बने रहते हैं तो दूसरी तरफ देश के आर्थिक विकास में भी बाधा आती है।
नया बना ‘बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 2016’ दरअसल 1986 के बाल श्रम अधिनियम का संशोधित रूप है। अनेक विशेषज्ञों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसके प्रावधानों से बालश्रम के बढ़ने की आशंका जाहिर की। उनके तर्क निम्नलिखित हैं-
(i) नये अधिनियम में सरकार ने बालश्रम के लिये प्रतिबंधित खतरनाक उद्योगों की सूची 83 से घटाकर 3 कर दी।
(ii) इस नये अधिनियम में यह छूट दे दी गई है कि 14 साल तक के बच्चे भी पढ़ाई के साथ-साथ पारिवारिक उद्यमों में काम कर सकते हैं। इस अधिनियम में बच्चे के माता-पिता के अलावा नजदीकी रिश्तेदारों को भी परिवार का सदस्य माना गया है जबकि ज्यादातर मामलों में नजदीकी रिश्तेदार ही बच्चों से मजदूरी करवाते हैं।
(iii) इस अधिनियम के तहत पहली बार प्रकाश में आए बालश्रम के मामलों को ‘क्षमायोग्य अपराध (Compoundable offence)’ की श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे जिला मजिस्ट्रेट को यह अधिकार मिल गया है कि वह बालश्रम कराने वाले को पहली बार पकड़ में आने पर महज जुर्माना लगाकर छोड़ सकता है।
बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों के विकास के बिना किसी देश का दीर्घकालिक एवं टिकाऊ विकास नहीं हो सकता। अतः सुरक्षित और खुशहाल बचपन ही सशक्त भारत के निर्माण में सहायक होगा।

Thursday 17 August 2017

Current Affairs in Hindi (भाग-58)


  • वह राज्य जिसने हाल ही में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक पारित किया – झारखंड
  • जिन्होंने हाल ही में राज्यसभा टीवी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है- गुरदीप सिंह सप्पल
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धमेन्द्र प्रधान ने जिस जहाज को भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा है- आईसीजीएस शौर्य
  • विश्व हाथी दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया अभियान – गज यात्रा
  • विश्व के सबसे बुजुर्ग पुरुष का 113 साल की उम्र में 11 अगस्त 2017 को निधन हो गया है. इनका नाम था- इजरायल क्रिस्टल
  • इन्हें हाल ही में मेडल ऑफ़ ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया गया - जेम्स मैकक्लॉघन
  • जिस देश की युनिवर्सिटी में भारतीय मूल के शोधकर्ताओं ने नकली उत्पादों की पहचान करने हेतु तंत्र विकसित किया है- अमेरिका
  • केंद्र सरकार ने 11 अगस्त 2017 को पहलाज निहलानी के स्थान पर जिन्हें सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है- प्रसून जोशी
  • इंदौर की पहली महिला डॉक्टर तथा समाजसेवी जिनका हाल ही में निधन हो गया – डॉ. भक्ति यादव
  • विश्व चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय एथलीट का नाम यह है- देवेंदर सिंह कंग
  • हाल ही में इस देश में “यूरोपाब्रेक्की” पुल बनाया गया है – स्विट्जरलैंड
  • https://ekawaz18.blogspot.com
  • माहेश्वरी चौहान ने सातवें एशियाई शॉटगन चैम्पियनशिप में जो पदक जीता- कांस्य पदक
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने 10 अगस्त 2017 को जिन राज्यों में लगभग 2033 करोड़ रुपये लागत की 10 परियोजनाओ को मंजूरी दी है- बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तमर प्रदेश
  • इन्हें हाल ही में पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया – लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा
  • विश्व के सबसे तेज धावक जिन्होंने हाल ही में संन्यास की घोषणा की तथा जो अपनी अंतिम रेस भी पूरी नहीं कर पाए – उसेन बोल्ट 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैन्यजनों के सम्मान में लॉन्च की गयी वेबसाइट - gallantryawards.gov.in
  • वह क्षेत्र जहां विश्व के सबसे बड़े ज्वालामुखीय क्षेत्र की खोज की गयी – अंटार्कटिक
  • वह देश जिसके वोज्वोदिना में आयोजित छठे गोल्डन ग्लव मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण सहित 10 पदक जीते हैं- सर्बिया
  • रियाल मैड्रिड की तरफ से खेलने वाले जिस स्टार फुटबॉलर पर रेफरी को धक्का देने के कारण पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है- क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  • खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई 2017 में बढ़कर जितने प्रतिशत हो गयी है- 2.36%
  • हाल ही में जिस संस्था ने नैटको फार्मा को गुर्दे की बीमारी की दवा बेचने की मंजूरी दी है- यूएसएफडीए
  • जिस देश की संसद ने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और विदेशी अभियानों पर खर्च 500 मिलियन डॉलर तक बढ़ाने हेतु मंजूरी दी है- ईरान
  • जिस शहर में 14 अगस्त 2017 को भारत-आसियान युवा शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है- भोपाल
  • जिस देश ने 70वें स्वतंत्रता दिवस को मानाने हेतु दक्षिण एशिया के 'सबसे बड़े' राष्ट्रीय ध्वज को फहराया है- पाकिस्तान
  • हाल ही में शोभा सेन का निधन हो गया है. वे जिस क्षेत्र से मुख्यतः संबंधित थीं- अभिनय
  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस दस्तावेज को दिखाए बिना गाड़ी का बीमा नवीनीकरण नहीं होगा - प्रदूषण स्तर सर्टिफिकेट
  • वह देश जहाँ अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार धार्मिक स्वतंत्रता न के बराबर है – पाकिस्तान
  • वह देश जहाँ तापी गैस पाइपलाइन की छठी स्टीयरिंग कमिटी की बैठक आयोजित की जाएगी – भारत
  • https://www.facebook.com/ekawaz18/
  • वह देश जिसके द्वारा जी-7 आंतरिक मंत्रियों के समूह के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जाएगी – इटली
  • युवाओं को आत्महत्या के लिए उकसा रहे इस गेम को सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया – ब्लू व्हेल 
  • वह देश जिसने हाल ही में वर्ष 2016 हेतु अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट जारी की – अमेरिका
  • हाल ही में जिस देश को हराकर भारतीय पुरुष हाकी टीम ने श्रृंखला 2-1 से जीती है- नीदरलैंड
  • सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके साझेदारों पर कितने मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है- 264 मिलियन
  • भारत एवं जिस देश ने दोनों ओर से दो मंत्रियों के बीच नई वार्ता व्यवस्था स्थापित करने पर सहमति जताई है- अमेरिका
  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में सिख विरोधी दंगों से जुड़े इतने मामलों की सुनवाई के लिए दो रिटायर्ड जजों की निगरानी समिति गठित की गयी – 199
  • भारत सरकार द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते नोटिस भेजे जाने वाले स्मार्टफ़ोन निर्माता कम्पनियों की संख्या – 21
  • वह देश जिसके आर्थिक मामलों के मंत्री ने हाल ही में बिजली जाने पर इस्तीफा दे दिया – ताइवान
  • इन्हें हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है – पीटर ओ नील
  • जिसने ने भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) की कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया- डॉ. ममता सूरी
  • केंद्र सरकार ने जांच के बाद कितने 'आधार कार्ड' को प्रयोग हेतु प्रतिबंधित कर दिया - 81 लाख
  • किसानों को रियायती फसली ऋण हेतु जिसने आधार कार्ड आवश्यक किया- भारतीय रिजर्व बैंक
  • किसने हिजबुल मुजाहिदीन को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया- अमेरिका
  • केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय से सम्बद्ध जिस संस्था ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) के तहत आने वाली तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के साथ ऊर्जा कुशल उपकरणों के वितरण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए- एनर्जी एफएशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड
  • नेपाल और जिस देश ने आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं- चीन
  • जिस देश में टॉलेमी काल के करीब 2000 साल पुराने तीन मकबरों की खोज की गई है- मिस्र