Friday 25 August 2017

₹ 200 का नया बैंकनोट जारी होगा।


25 अगस्त, 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा महात्मा गांधी (नई) शृंखला में 200 रुपये का नया बैंकनोट जारी होगा। जिसपर आर.बी.आई. गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर सांची स्तूप का चित्र है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को चित्रित करता है। नोट का आधार रंग चमकीला पीला (Bright Yellow) है। बैंकनोट का आकार 66 मिमी. × 146 मिमी. होगा। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी (नई) शृंखला में 50 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा। इस नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर ‘रथ के साथ हम्पी’ का चित्र है। नोट का आधार रंग फ्लोरोसेंट नीला है।
प्रमुख विशेषताएं
अग्रभाग (आगे)
1. मूल्यवर्ग अंक 200 के साथ आर-पार मिलान
2. मूल्यवर्ग अंक 200 के साथ लेटेंट चित्र
3. देवनागरी में २०० मूल्यवर्ग अंक
4. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र
5. सूक्ष्म अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘200’
6. कलर बदलाव सहित “भारत”, RBI’ के साथ विडोंड सुरक्षा धागा। नोट को तिरछा करके देखने पर धागे का कलर हरे से नीले में परिवर्तित होता है।
7. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर का हस्ताक्षर और आरबीआई प्रतीक
8. दायीं तरफ नीचे रंग परिवर्तक स्याही (हरा से नीला) में  200 रूपए चिन्ह के मूल्यवर्ग अंक
9. दायीं तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक
10. महात्मा गांधी चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (200) वाटर मार्क
11. संख्या पैनलों में छोटे से बढ़ते आकार के अंक ऊपर बायीं तरफ तथा नीचे दायीं तरफ
12. दृष्टिबाधित लोगों के लिए
महात्मा गांधी का चित्र इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में, अशोक स्तंभ प्रतीक, माइक्रो-टेक्सट  200 के साथ उभरा हुआ पहचान चिह्न H, नोट के बायीं और दायीं दोनों तरफ लाइनों के बीच दो वृत्तों के साथ चार कोणीय ब्लीड लाइनें
पृष्ठभाग (पीछे)
13. नोट के बायीं तरफ में मुद्रण वर्ष
14. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो
15. भाषा पैनल
16. सांची स्तूप का रूपाकंन
17. देवनागरी में २०० मूल्यवर्ग अंक