Friday 25 August 2017

₹ 50 का नया बैंकनोट जारी (महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में)


भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में  50 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर रथ के साथ हम्पी का चित्र है जो देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है। नोट का आधार रंग फ्लोरोसेंट नीला है। नोट के अग्र और पृष्ठ दोनों भागों पर अन्य डिजाइन, ज्यामितिक पैटर्न हैं जिन्हें समग्र रंग योजना के साथ संरेखित किया गया है।
रिजर्व बैंक द्वारा पहले की श्रृंखलाओं में जारी  50 मूल्यवर्ग के सभी बैंकनोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

मुख्य विशेषताएं
अग्रभाग (आगे)
1. मूल्यवर्ग अंक 50 के साथ आर-पार मिलान,
2. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक ५०,
3. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र,
4. सूक्ष्म अक्षर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘50’,
5. ‘भारत’ और RBI उत्कीर्ण लेखों के साथ विंडोड गैर-धातुयी सुरक्षा धागा, 
6. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर तथा भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक,
7. दायीं ओर अशोक स्तंभ प्रतीक,
8. महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (50) वॉटरमार्क, 
9. संख्या पैनल जिसमें ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक।

पृष्ठभाग (पीछे)
10. नोट के बायीं तरफ मुद्रण वर्ष, 
11. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो,
12. भाषा पैनल,
13. रथ के साथ हम्पी का चित्र,
14. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक ५०

बैंकनोट का आकार 66 मिमी x 135 मिमी होगा।