Sunday 13 August 2017

UP SPECIAL (GK Q & A, भाग-82)



  • उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है और किसमें सबसे कम? – सर्वाधिक–गोरखपुर, कम–मथुरा
  • यमुना एक्सप्रेस-वे किन दो नगरों के बीच है? – आगरा-नोएडा
  • उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस क्या है? – 1 नवम्बर
  • राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों को प्रयोग करने एवं कार्य कराने का अधिकार किसे प्राप्त है? – मन्त्रिमण्डल
  • नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है? – कत्थक शैली
  • उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया? – वर्ष 1989 में
  • उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है? – 4
  • उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद परिषद् का गठन किया कब किया गया? – वर्ष 1955-56 में
  • उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है? – कौशाम्बी
  • उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है? – नरौरा
  • उत्तर प्रदेश में सरसों की कृषि किस मौसम की उपज होती है? – रबी
  • चुनार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? – सीमेण्ट उद्योग
  • उत्तर प्रदेश के किस नगर में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है? – रायबरेली
  • उत्तर प्रदेश में जिला योजना समितियों का गठन कब किया गया? – 1999 ई. में
  • उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है? – 4
  • उत्तर प्रदेश में योजना आयोग का गठन कब किया गया? – 1971 ई. में
  • उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय व्यवस्थापिका है, पहली विधानसभा और दूसरी कौन-सी है? – विधानपरिषद्
  • उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं? – सुचेता कृपलानी
  • उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया? – चित्रकूट में
  • भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय किस वर्ष बना? – 2001 में
  • चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है? – मुजफ्फरनगर में
  • उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नकदी फसल कौन सी है? – गन्ना
  • राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किसे जिले में स्थित है? – आगरा
  • मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी? – शूरसेन महाजनपद की
  • चन्द्रशेखर आजाद मुठभेड़ में कहाँ शहीद हुए थे? – इलाहाबाद में
  • गंगा यमुना नदियों में मिलन स्थल को उत्तर प्रदेश में किस नाम से पुकारा जाता है? – संगम
  • लाल मृदा उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मुख्य रूप से पाई जाती है? – मिर्जापुर-सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश का कौन-सा जनपद सर्वाधिक वनाच्छादित है? – सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश में यूरेनियम किस जिले में पाया जाता है? – ललितपुर में
  • उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग का गठन कब किया गया? – वर्ष 1998 में
  • उत्तर प्रदेश किस फसल का भारत में अग्रणी उत्पादक है? – जौ का
  • उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र कौन सा है? – बरेली
  • उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई? – 1982-83 ई. में
  • उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध ‘दुधवा नेशनल पार्क’ किस जिले में स्थित है? – लखीमपुर (खीरी) में
  • ‘बागों का शहर’ नाम से उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर प्रसिद्ध है? – लखनऊ
  • ‘बिरहा’, ‘रसिया’, ‘आल्हा’ आदि लोकगीतों की परम्परा किस प्रदेश में पाई जाती है? – उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नक्षत्रशाला कौन-सी है? – गोरखपुर नक्षत्रशाला
  • उत्तर प्रदेश के किस खिलाड़ी को 19वें कॉमनवेल्थ खेल में कुश्ती के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ? – अलका तोमर
  • उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्राचीन संग्रहालय कहाँ स्थित है? – लखनऊ
  • ब्रिटिश सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी किस नगर में होती थी? – नैनीताल
  • उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया? – 9 नवम्बर, 2001
  • उत्तर प्रदेश का राज्याध्यक्ष राज्यपाल कहलाता है, इसकी नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
  • उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है? – बिरहा
  • उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है? – हथकरघा उद्योग
  • विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है? – आठवाँ
  • उत्तर प्रदेश के किस नव-पाषाणिक पुरास्थल से धान की खेती के साक्ष्य मिले हैं? – कोलडिहवा
  • वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था? – कानपुर में
  • वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है? – दो
  • प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है? – इटावा
  • वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं? – 1
  • उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गई? – नवाबगंज पक्षी विहार
  • हरदुआगंज ताप विद्युत गृह कहाँ स्थापित किया गया? – अलीगढ़ में
  • उत्तर प्रदेश में ‘किसान मित्र योजना’ कब शुरू की गई? – 18 जून, 2001 से
  • उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किन दो किस्मों का उत्पादन होता है? – दशहरी और चौसा
  • अमरूद उत्पादन के लिए शहरों का कौन-सा जोड़ा प्रसिद्ध है? – बरेली-इलाहाबाद
  • उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर रेशमी साड़ियाँ बनाई जाती हैं? – मेरठ
  • उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल का आयोजन प्रथम बार कब किया गया? – वर्ष 2005-06 में
  • ‘काँच उद्योग’ के लिए उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर विख्यात है? – फिरोजाबाद
  • उत्तर प्रदेश से आरम्भ होने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कौन सी है? – NH-7
  • ‘लखनऊ योजना’ किसके विकास से सम्बन्धित है? – सड़कों के
  • वर्ष 1942 में ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के समय उत्तर प्रदेश के किस शहर में राष्ट्रीय सरकार की स्थापना कर दी गई थी? – बलिया
  • उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है? – तराई क्षेत्र
  • उत्तर प्रदेश में बहने वाली कौन-सी नदी प्राणदायिनी, मुक्तिदायिनी तथा पवित्र नदी के नाम से जानी जाती है? – गंगा
  • उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या नगर किस नदी के किनारे बसा है? – सरयू
  • उत्तर प्रदेश में काबर तथा माड़ किस प्रकार की मृदाओं के स्थानीय नाम हैं? – काली मृदा
  • उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विस्तृत पक्षी विहार का क्या नाम है? – लाख बहाशी पक्षी विहार
  • उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस वन्यजीव विहार की स्थापना की गई? – चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार
  • किस परियोजना में उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सम्मिलित हैं? – गण्डक परियोजना
  • देश की कुल कृषि योग्य भूमि की कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में स्थित है? – 20%
  • उत्तर प्रदेश में किस स्थान का ‘दशहरी आम’ विश्व प्रसिद्ध है? – मलीहाबाद (लखनऊ)