Showing posts with label Inspiration. Show all posts
Showing posts with label Inspiration. Show all posts

Sunday, 24 February 2019

पत्नी जयजीत बनीं टॉपर और पति भी हुए पास (UP PCS)

UPPSC PCS 2016 final results declared, Jaijeet Kaur Hora tops (Author : Rajeev Ranjan)


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2016 परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कानपुर की रहने वाली जयजीत कौर होरा ने पहला स्थान हासिल किया है। खास बात ये है कि उनके साथ उनके पति आशुतोष को भी इस परीक्षा में सफलता हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि जयजीत कौर ने पहले प्रयास में ही ना सिर्फ सफलता हासिल की, बल्कि पूरे प्रदेश में पहला स्थान भी हासिल किये हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जयजीत और पति आशुतोष इससे पहले आईटी सेक्टर में नौकरी करते थे और साल 2015 में दोनों ने ही इस परीक्षा के लिए नौकरी छोड़ दी थी। उसके बाद इस परीक्षा की तैयारी की और दोनों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने बीटेक, एमबीए की पढ़ाई की थी और उसके बाद प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि जयजीत कौर कानपुर की रहने वाली हैं और वो अपने पति के साथ लखनऊ में रहती हैं।

अपने आस पास बहुत से ऐसे लोगों को देखें होंगे, बहुत से ऐसे लोगों के बारें में सुने या पढ़ें होंगे जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं, गरीबों की सेवा करते हैं, धर्म की दीवार को तोड़कर सभी धर्मों की एकता की बात करते हैं, गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं, अनाथ बच्चों की पढ़ाई या खाने पीने का खर्च उठाते हैं, जानवरों की सुरक्षा या देखभाल करते हैं, बहुत ही गरीबी या मुश्किल स्थिति से गुजरते हुए भी हार नहीं मान रहे हैं, कोई सुविधा न होने के बावजूद भी पढ़ना नहीं छोड़ रहें हैं, सामाजिक सन्देश देने के लिए कोई नया काम कर रहे हैं, आदि-आदि। इस पहल में उन सभी लोगों की जिंदगी से जुड़ी और प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत की जाती है जो समाज के लिए एक प्रेरणा हैं या एक मिसाल हैं।

और इस शुरुआत का मकसद सिर्फ लोगों को दूसरों की मदद करने के लिये, मुश्किलों और निराशाओं से बाहर निकलने के लिए, अपनी और दूसरों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना हैं। और मुझे विश्वास हैं कि मेरा ये प्रयास अपने मकसद में जरुर सफल होगा।

अगर आपके आसपास भी कोई ऐसे शख्स हैं, ऐसे कोई उदाहरण हैं, जो किसी भी तरह से अपनी और दूसरों की जिंदगी में बदलाव ला रहें हैं और दूसरों के लिए एक प्रेरणा हैं और आप उस शख्स की प्रेरणादायक कहानी लोगों को बताना चाहते हैं तो अपनी एक फोटो और अपने बारे में थोड़ी जानकारी जैसे- आपका नाम, जगह, क्या करते हैं? आदि के साथ उस शख्स की कहानी और सम्बंधित Image हमें ekawaz18@gmail.com पर भेज सकते हैं। पसंद आने पर उस शख्स की कहानी आपके नाम और फोटो के साथ पोस्ट की जाएगी    

"आप की कहानी, आप की ज़ुबानी। अपनी आपबीती हमें बताएँ, हम दुनिया को बताएँगे।"
                                                           
                                                                                                                       @ekawaz18

Friday, 14 September 2018

'IAS' एक सपना

IAS  एक सपना .....  (Author: Rajeev Ranjan)


इन छोटी छोटी आँखो में बड़े-बड़े सपने हमसबों ने पाल रखें हैं लेकिन पूरा कुछ ही का हो पाता है जो अपने  कर्म के पथ पर चलते हैं और जिनके पास कुछ करने का जुनून होता है अक्सर उन्हीं का सपना हकीकत में बदलता है। जो सफलता के असीम बुलंदियों को छूते हैं आगे चलकर लाखों करोड़ों का प्रेरणा के स्रोत बनते हैं वो सब पागल ही तो हैं जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए सारे सांसारिक सुख को छोड़कर 18-18 घंटे मेहनत करते हैं ना जाने कितने बार असफल होते हैं तब जाकर कहीं अपने मंजिल पे पहुँचते हैं।

"जिंदगी के असली उड़ान अभी बाकी है, जिंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है,  
 अभी तो मापी है मुट्ठी भर जमीं हमने, अभी तो सारा असमान बाकी है।"

जिंदगी में दो तरह के लोग होते हैं एक winner और दूसरा Loser, पर जिंदगी हर Loser को एक मौका देता है जिससे की वो winner बन सकते हैं और अपने सपने साकार कर सकते हैं। समय तो सबके पास एक सामन होता है, लेकिन कुछ ही इनका सदुपाेग कर पाते हैं और बाकी इस सांसारिक सुख के चक्कर में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं फिर बाद में पछताने के सिवा उनके पास कुछ नहीं बचता है और वे फिर अपने किस्मत को दोष देते हैं। एक तरह से वह अपनी पुरी जीवन को खो देते हैं। फिर वह जिंदगी को जी नहीं रहे होते बल्कि जिंदगी को ढो रहे होते हैं। 

हमारे जीवन का एक-एक पल बेहद कीमती है। किसी भी हलात में उसे बर्बाद न करें ये बात 'STEVE JOBS' ने भी कहा था। अपने जीवन के उद्देश्याे को समझें की हमें क्या करना चाहीये और हम कर क्या रहे हैं। 

       
 "If you only fail when you stop trying so you do not wait after the first victory because if you fail in second time then many people lips are waiting to say that your first victory was just luck. Everything is easy when you are busy and nothing is easy when you are lazy"

                                                                                                      "BE  POSITIVE"

Wednesday, 12 September 2018

जानिए Hobbies & Passion के बीच के फर्क को


Amazon के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोइस ने एक बार कॉलेज स्टूडेंट्स को लेक्चर देते हुए कहा था की – अक्सर लोग इसलिए असफल हो जाते है क्योंकि लोग अपनी Hobbies और अपने Passion के बीच में फर्क नहीं कर पाते, लोगों को लगता है की जो काम करना उन्हें अच्छा लगता है वही उनका पैशन बन सकता है, जबकि सच ये हैं की हम अपने पैशन को नहीं चुनते हमारा पैशन हमें चुनता है।Hobbies हमेशा बदलती रहती हैं इसलिए लोग जब अपनी Hobbies के according काम करते हैं तो कुछ टाइम बाद वो अपने काम से बोर होने लगते हैं, इसी वजह से आज हम लोगों को यहाँ से वहाँ भागते हुए देखते हैं।

असल में आज के इस दौर में लोगों को जो भी काम आसान लगता है और जिसमें उन्हें लगता है की जल्दी पैसा आ सकता है – उसे लोग अपना पैशन बनाने की कोशिश करने लगते हैं जबकि Passion वो चीज है जिसका कनेक्शन सीधे आपके दिल से जुड़ा होता है, अगर आप किसी काम को लेकर बिलकुल पैशनेट हैं तो फिर इस बात से आपको बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ेगा की आप उस काम में कितना वक्त दें रहे हैं, जितना आप उसे करते जायेंगे उतना ही आपको उसमे मजा आता जायेगा, जैसे जैसे उसमे मुश्किलें बढ़ेंगी आपकी उसे पूरा करना का जूनून भी बढ़ता जायेगा, जबकि Hobbies को करते वक्त जैसे जैसे मुश्किलें बढती हैं और टाइम बीतता है हमारा जूनून कम होता जाता है।

इसके आगे जेफ बेजोइस कहते हैं की अगर आप इनोवेटिव होना चाहते हैं तो फेल होने के लिए तयार रहिये, क्योंकि कोई भी इनोवेशन तभी हो सकती है जब उसमें आप बार बार फेल-फेल होते हैं। ये फेलियर आपको हर बार एक नया रास्ता एक नया तरीका खोजने पर मजबूर करते हैं और यही वो एक मात्र तरीका है जो आपको आपके Passion से रूबरू करवाता है। इसलिए हमेशा कुछ इनोवेटिव प्रयास करते रहिये और ये आपको एक दिन आपके पैशन से रूबरू करवा देंगे। और ऐसा करते करते अंत में जब आप कामयाब होते हैं तो एक बिलकुल नया इनोवेशन दुनिया के सामने आता है, जिसे लोग हाथों हाथ स्वीकार करते हैं, और आपका भाग्य बदल जाता है।

Sunday, 9 September 2018

'बदकिस्मत'

Who is unlucky

न मेरा एक होगा, न तेरा लाख होगा, न तारीफ तेरी, न मेरा मजाक होगा।
गुरूर न कर शाह-ए-शरीर का, मेरा भी खाक होगा, तेरा भी खाक होगा।

एक बार यात्रियों से भरी एक बस कहीं जा रही‌ थी। अचानक मौसम बदला और धूलभरी आंधी के बाद बारिश की बूंदें गिरने लगीं। बारिश तेज होकर तूफान में बदल चुकी थी। घनघोर अंधेरा छा गया और भयंकर बिजली चमकने लगी। बिजली कड़ककर बस की तरफ आती और वापस चली जाती। ऐसा कई बार हुआ। सबकी सांसे ऊपर की ऊपर‌ और नीचे की नीचे हो रही थीं।

ड्राईवर ने आखिरकार बस को एक बड़े से पेड़ से करीब पचास कदम की दूरी पर रोक दिया, और यात्रियों से कहा- इस बस में कोई ऐसा यात्री बैठा है, जिसकी मौत आज निश्चित है। और उसके साथ-साथ कहीं हमें भी अपनी जिन्दगी से हाथ ना धोना पड़े, इसलिए सभी यात्री एक-एक करके जाओ, और उस पेड़ को हाथ लगाकर आओ। जो भी बदकिस्मत‌ होगा उस पर बिजली गिर जाएगी और बाकी सब बच जाएंगे।

सबसे पहले जिसकी बारी थी, उसको दो-तीन यात्रियों ने जबरदस्ती धक्का देकर बस से नीचे उतारा। वह धीरे-धीरे पेड़ तक गया और डरते-डरते पेड़ को हाथ लगाया, और फिर भागकर आकर बस में बैठ गया। ऐसे ही एक-एक करके सब जाते और भागकर आकर के बस में बैठकर चैन की सांस लेते।

अब अंत मे केवल एक आदमी बच गया। उसने सोचा कि मेरी मौत तो आज निश्चित ही है। सब‌ यात्री उसे किसी अपराधी की तरह देख रहे थे, जो आज उन्हें अपने साथ ले मरता। उसे भी जबरदस्ती बस से नीचे उतारा गया।

वो भारी मन से पेड़ के पास पहुँचा। और जैसे ही उसने पेड़ को हाथ लगाया, तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और सीधे जाकर बस पर गिर गयी। बस धू-धू करके जल उठी।

सब यात्री मारे गये सिर्फ उस एक को छोड़कर, जिसे सब बदकिस्मत मान रहे थे। पर वे नहीं जानते थे कि आखिर उसकी वजह से ही सबकी जान बची हुई थी।

 ------ तात्पर्य ------

हम सब अपनी सफलता का श्रेय खुद लेना चाहते हैं। जबकि हमें क्या पता है कि हमारे साथ रहने वाले की वजह से ही हमें यह हासिल हो पायी हो। इसलिए हमें कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। और हर वक्त हमें उस साथी/दोस्त या फिर .......... का शुक्रिया अदा करते रहना चाहिए।

ना इतराओ इतना, बुलंदियों को छूकर, वक्त के सिकन्दर पहले भी कई हुए हैं।
जहाँ होते थे कभी शहंशाह के महल, देखे हैं वहीं, अब उनके मकबरे बने हुए हैं।

Saturday, 21 July 2018

कल तक सबको सलाम ठोकने वाला चौकीदार बन गया कलेक्टर

  भौतिक सुख-सुविधाओं के हम आदी हो चुके हैं। और इसी ने हमें आलसी बना दिया है। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले लोग अक्सर यह कहते हुए पाए जाते हैं कि यार कंपनी बहुत काम लेती है. 9 घंटे की नौकरी…… 10 घंटे की नौकरी…. सारा समय ऑफिस में निकल जाता है……. ……ब्ला…ब्ला। पर इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आप ये फिर कभी ना कह पाएंगे।    14 वर्षों से सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे एक युवक ने अपने दूसरे प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली। युवक शादीशुदा और बाल-बच्चेदार है. उड़ीसा के रहने वाले इस युवक का नाम जोति रंजन बागरती है। बागरती ने उस परीक्षा को पास कर दिखाया है जिसे पास करने के लिए विद्यार्थी दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे नगरों में अपनी जिंदगी के 5 से 10 वर्ष झोंक देते हैं।    दस वर्ष पहले अपने पहले प्रयास में असफल होने के बाद वो पिछले दो वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अभी मदुरै में उसका प्रशिक्षण चल रहा है।    भारत में कई ऐसे व्यक्ति हुए हैं जिन्होंने अभावों से जूझते हुए असाधारण सफलता हासिल की है। इससे पहले भी अभावों में जूझते हुए रिक्शा चालक के बेटे गोविंद जायसवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की थी।    जम्मू-कश्मीर के सोपोर क्षेत्र के एक दुकानदार के बेटे बशीर अहमद भट्ट भी सिविल सेवा परीक्षा पास कर सुर्शियों में आए थे। इन गुदड़ी के लालों की जीवटता से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में उर्जा और उमंग का संचार होता है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है जिससे कई लोगों को प्रेरणा मिलती है।

भौतिक सुख-सुविधाओं के हम आदी हो चुके हैं। और इसी ने हमें आलसी बना दिया है। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले लोग अक्सर यह कहते हुए पाए जाते हैं कि यार कंपनी बहुत काम लेती है। 9 घंटे की नौकरी …… 10 घंटे की नौकरी…. सारा समय ऑफिस में निकल जाता है……. ……ब्ला .… ब्ला। पर इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आप ये फिर कभी ना कह पाएंगे।

14 वर्षों से सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे एक युवक ने अपने दूसरे प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली। युवक शादीशुदा और बाल-बच्चेदार है। उड़ीसा के रहने वाले इस युवक का नाम जोति रंजन बागरती है। बागरती ने उस परीक्षा को पास कर दिखाया है जिसे पास करने के लिए विद्यार्थी दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे नगरों में अपनी जिंदगी के 5 से 10 वर्ष झोंक देते हैं।

दस वर्ष पहले अपने पहले प्रयास में असफल होने के बाद वो पिछले दो वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अभी मदुरै में उसका प्रशिक्षण चल रहा है।

भारत में कई ऐसे व्यक्ति हुए हैं जिन्होंने अभावों से जूझते हुए असाधारण सफलता हासिल की है। इससे पहले भी अभावों में जूझते हुए रिक्शा चालक के बेटे गोविंद जायसवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की थी।

जम्मू-कश्मीर के सोपोर क्षेत्र के एक दुकानदार के बेटे बशीर अहमद भट्ट भी सिविल सेवा परीक्षा पास कर सुर्खियों में आए थे। इन गुदड़ी के लालों की जीवटता से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में उर्जा और उमंग का संचार होता है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है जिससे कई लोगों को प्रेरणा मिलती है।

Friday, 15 June 2018

पैसों की कद्र करना कोई 'वारेन बफेट' से सीखे

यहाँ अमीर बनना कौन नहीं चाहता साहेब? सभी लोग अपने आपको रईस देखना चाहते हैं! जिनके पास आज पैसा नहीं है, वो लोग पैसा कमाना चाहते हैं और जिनके पास पैसा है, वो और पैसा कमाना चाहते हैं। इसी प्रकार से बढ़ती मानवीय इच्छाओं की पूर्ति के लिए हम दूसरों को फॉलो करने लगते हैं। ऐसे में अगर आपकी इच्छा भी करोड़पति बनने की है, तो शायद आप अंबानी या टाटा को फॉलो करते होंगे।    ऐसे तमाम करोड़पति भारत में तो हैं ही, विदेशों में भी ऐसे लोगों की भरमार है, जो आपको बताते हैं कि आप कैसे करोड़पति बनें। इन्हीं में से एक नाम हैं वारेन बफेट. जो आज दुनिया के सबसे रईस लोगों में तीसरे नंबर पर आते हैं। बावजूद इसके ये बेहद ही साधारण जीवन जीते हैं और बहुत कम खर्चा करते हैं।    अपनी उम्र के 88वें पड़ाव पर भी वारेन लोगों को अमीर बनना सिखा रहे हैं। लेकिन कैसे?    आइए जानते हैं –    11 साल की उम्र से शुरू की बचत    "बॉल स्ट्रीट एक मात्र ऐसी जगह है,  रईस लोग सड़क चलने वाले लोगों से एडवाइस लेने रॉल्स रॉयस में बैठकर आते हैं।"    ये कहना है वारेन बफेट का    30 अगस्त 1930 को नेब्रास्का के ओमाहा में पैदा हुए वॉरेन बफेट आज एक सफल निवेशक, व्यवसायी और समाज सेवा से जुड़े रईस अमेरिकी माने जाते हैं। निवेश के मामले में उनके मंत्र, सुझाव देश दुनिया के लोग फॉलो करते हैं। वॉरेन बफेट शेयर बाजार की दुनिया के महान निवेशकों में से एक माने जाते हैं। जब बच्चे दुनिया को देखना और चीजों के बारे में समझना शुरू करते हैं, उस समय मात्र 11 साल की छोटी सी उम्र में वारेन बफेट ने अपना पहला शेयर खरीद लिया था। इन्होंने इसी उम्र से अपने परिवार के एक ग्रौसरी स्टोर में काम करना शुरू कर दिया था, ताकि उनके पास ज्यादा से ज्यादा पैसे इकट्ठे हो सकें। छोटी उम्र में ही इन्होंने बड़ी कमाई की शुरूआत कर दी थी। इनकी कमाई का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्होंने अपनी 13 साल की उम्र में पहला टेक्स भर दिया था।    इनके पिताजी एक छोटे ब्रोकर थे। लिहाजा ये उनके ऑफिस जाते, जहाँ इनका ज्यादातर वक्त ये देखने में बीतता, कि वहाँ निवेशक (इन्वेस्टर्स) कैसे स्टॉक में पैसा लगाते हैं और उससे उनकी कमाई कैसे होती है।    ये कहा जा सकता है कि बफेट के खून में बिजनेस बसा हुआ था। अखबार बांटकर और गाड़ी साफ कर कमाए पैसे। वारेन जब हाईस्कूल में थे, तब इन्होंने 'दी वाशिंगटन पोस्ट' अखबार बांटने का काम शुरू किया। ये इनके लिए एक बेहतर जॉब थी, हर दिन कमाई। जब ज्यादातर ऑफिस खुले भी नहीं होते थे, तब तक सुबह-सुबह ये अपनी कमाई शुरू कर देते। आगे चलकर इन्होंने 'दी वाशिंगटन पोस्ट' के शेयर खरीदे और आज ये इस अखबार के सबसे बड़े शेयरहोल्डर भी हैं।    इसी के साथ इन्होंने बड़े होने तक विभिन्न्‍ा प्रकार की नौकरियां कीं। इन्होंने अखबार बांटने के अलावा कार धोने का काम किया। बफेट इससे होने वाली कमाई को पिन बॉल मशीन खरीदने में निवेश (इन्वेस्ट) कर दिया करते थे। और इस मशीन को इन्होंने स्थानीय व्यापार में लगा दिया. इससे इनकी आमद बढ़ने लगी।    पैसे कमाने की इस इच्छा के कारण बफेट अपनी पढ़ाई से लगातार दूर हो रहे थे। लिहाजा इनके पिता ने इन्हें जबरन कॉलेज भेजा। और फिर इन्होंने नेब्रास्का विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।    वारेन बफेट को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में दाखिला देने से मना कर दिया गया था। इसके बदले में इन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर्स किया। कोलंबिया बिजनेस स्कूल में मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान ही इन्होंने मूल्य निवेश (वैल्यू इन्वेस्टमेंट) के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।    स्टॉक ब्रोकर के रूप में की करियर की शुरूआत    मास्टर्स के बाद बफेट वॉल स्ट्रीट पर काम करना चाहते थे। लेकिन इन्होंने ओमाहा में स्टॉक ब्रोकर के तौर पर काम शुरू कर दिया। इसी के साथ इन्होंने कई पार्टनरशिप में स्टॉक ब्रोकिंग का अपना व्यापार आगे बढ़ाया। इसी के साथ बफेट 31 साल की उम्र में करोड़पति बन चुके थे। इसी के साथ सन 1959 से इन्होंने सीधे कंपनियों में निवेश का काम शुरू कर दिया। इन्होंने पवन चक्की (विंडमिल) बनाने वाली एक कंपनी में 10 लाख यूएस डॉलर का निवेश किया। इसके एक साल बाद बोतल बनाने वाली कंपनी में भी इन्होंने पैसे लगाए। वॉरेन ने कुल सात भागीदारी फर्मों की संपत्तियों में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। इसके 3 साल बाद इन्होंने सभी साझेदारी फर्मों को मिलाकर एक इकाई बना दी। और खरीद ली बर्कशायर हैथवे कंपनी। अब बफेट ऐसे ही अन्य कंपनियों की तलाश में लग गए, जहाँ से उन्हें अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना दिखाई दे रही थी। सन 1962 में इन्हें न्यू इंग्लैंड टैक्सटाइल कंपनी बर्कशायर हैथवे में निवेश करने का मौका मिला। इन्होंने इस कंपनी के कुछ शेयर खरीद लिए। इसके बाद कंपनी के प्रबंधन से इनके कुछ विवाद हो गए। और इन्होंने अब इस कंपनी को ही खरीदने का विचार बना लिया। इन्होंने अपनी बचत को बढ़ाया और फिर 1965 में इन्होंने पूरी बर्कशायर हैथवे कंपनी खरीद ही ली।   आज, वारेन बफेट बर्कशायर हैथवे कंपनी के मुख्य प्रबंधन अधिकारी (सीईओ) हैं. इस एक ग्रुप के अंतर्गत 60 से ज्यादा कंपनियां आती हैं, जिसमें से बीमा करने वाली गीको, बैटरी बनाने वाली ड्यूरासेल और रेस्तरां चेन डेयरी क्वीन जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।    इसके बाद इन्होंने और बड़ी कंपनियों में निवेश करना शुरू किया। उन्हीं में से एक अमेरिकन एक्सप्रेस भी थी, जिसके शेयर अगले ही साल दो गुने हो गए। इससे इन्हें बहुत फायदा हुआ।    क्या हैं इनके निवेश मंत्र    वारेन बफेट कहते हैं कि निवेश करने से पहले आपके पास उसकी पूरी योजना और लक्ष्य होना चाहिए। निवेश करने के बाद जरूरी है कि आप नतीजों का धैर्य के साथ इंतजार करें। वारेन के अनुसार, कभी भी निवेश करो, तो रकम को बांट कर अलग-अलग जगह अपनी जरूरतों के हिसाब से निवेश करो। साथ ही कुछ पैसा ऐसी जगह लगाया जाए, जहाँ ठीक-ठाक बढ़त हो, लेकिन नुक्सान कम रहे। और बाकी पैसा उच्च जोखिम लेकर उच्च रिटर्न वाले स्टॉक में लगाना चाहिए। स्टॉक में पैसा लगाने का मतलब है कि आपके पास ज्यादा पैसा होना चाहिए। उसके लिए बफेट सुझाते हैं कि कभी भी एक नौकरी पर निर्भर न रहें. इसके अलावा भी आय के कई साधन बनाएं। वारेन के मुताबिक, स्टॉक के मूल्य को देखें, कीमत को नहीं। अगर कोई महंगी कीमत वाला स्टॉक भी आपको ज्यादा ऊंचा रिटर्न देता है, तो वो आपके लिए मूल्य है। लेकिन निवेश करने से पहले दो बार अवश्य सोच लें।     दान करेंगे संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा  बफेट अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा दान करने का वादा कर चुके हैं। अपनी संपत्ति में से लगभग 32 अरब यूएस डॉलर ये पहले ही गेट्स फाउंडेशन को दान में दे चुके हैं।    बिल गेट्स इनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। बफेट ने गेट्स के साथ 2010 में द गिविंग प्लेज कार्यक्रम की शुरूआत की थी। जिसका मकसद अरबपति से आधी संपत्ति धर्मार्थ कार्यों के लिए दान देने के लिए प्रेरित करना है।  वारेन बफेट आज भी ओमाहा के उसी घर में रहते हैं, जो उन्होंने आज से लगभग 60 साल पहले 1958 में 31,500 यूएस डॉलर में खरीदा था।  इनके पास खुद का कोई प्लेन नहीं है, आम लोगों की तरह सफर करते हैं. कोई शौक इन्हें नहीं है, आज भी पाई-पाई जोड़कर इन्हें उन पैसों को निवेश करना ज्यादा पसंद है।  बफेट अपनी 11 साल की उम्र से निवेश कर रहे हैं. और शायद इसी कारण आज वो विश्व के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।  12 जून, 2018 तक लगभग 83.6 अरब अमेरिकी डॉलर की नैटवर्थ के साथ वारेन बफेट दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी थे।

यहाँ अमीर बनना कौन नहीं चाहता साहेब? सभी लोग अपने आपको रईस देखना चाहते हैं! जिनके पास आज पैसा नहीं है, वो लोग पैसा कमाना चाहते हैं और जिनके पास पैसा है, वो और पैसा कमाना चाहते हैं। इसी प्रकार से बढ़ती मानवीय इच्छाओं की पूर्ति के लिए हम दूसरों को फॉलो करने लगते हैं। ऐसे में अगर आपकी इच्छा भी करोड़पति बनने की है, तो शायद आप अंबानी या टाटा को फॉलो करते होंगे।

ऐसे तमाम करोड़पति भारत में तो हैं ही, विदेशों में भी ऐसे लोगों की भरमार है, जो आपको बताते हैं कि आप कैसे करोड़पति बनें। इन्हीं में से एक नाम हैं वारेन बफेट. जो आज दुनिया के सबसे रईस लोगों में तीसरे नंबर पर आते हैं। बावजूद इसके ये बेहद ही साधारण जीवन जीते हैं और बहुत कम खर्चा करते हैं।

अपनी उम्र के 88वें पड़ाव पर भी वारेन लोगों को अमीर बनना सिखा रहे हैं। लेकिन कैसे?

आइए जानते हैं –

11 साल की उम्र से शुरू की बचत

"बॉल स्ट्रीट एक मात्र ऐसी जगह है,  रईस लोग सड़क चलने वाले लोगों से एडवाइस लेने रॉल्स रॉयस में बैठकर आते हैं।"

ये कहना है वारेन बफेट का

30 अगस्त 1930 को नेब्रास्का के ओमाहा में पैदा हुए वॉरेन बफेट आज एक सफल निवेशक, व्यवसायी और समाज सेवा से जुड़े रईस अमेरिकी माने जाते हैं। निवेश के मामले में उनके मंत्र, सुझाव देश दुनिया के लोग फॉलो करते हैं। वॉरेन बफेट शेयर बाजार की दुनिया के महान निवेशकों में से एक माने जाते हैं। जब बच्चे दुनिया को देखना और चीजों के बारे में समझना शुरू करते हैं, उस समय मात्र 11 साल की छोटी सी उम्र में वारेन बफेट ने अपना पहला शेयर खरीद लिया था। इन्होंने इसी उम्र से अपने परिवार के एक ग्रौसरी स्टोर में काम करना शुरू कर दिया था, ताकि उनके पास ज्यादा से ज्यादा पैसे इकट्ठे हो सकें। छोटी उम्र में ही इन्होंने बड़ी कमाई की शुरूआत कर दी थी। इनकी कमाई का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्होंने अपनी 13 साल की उम्र में पहला टेक्स भर दिया था।

इनके पिताजी एक छोटे ब्रोकर थे। लिहाजा ये उनके ऑफिस जाते, जहाँ इनका ज्यादातर वक्त ये देखने में बीतता, कि वहाँ निवेशक (इन्वेस्टर्स) कैसे स्टॉक में पैसा लगाते हैं और उससे उनकी कमाई कैसे होती है।

ये कहा जा सकता है कि बफेट के खून में बिजनेस बसा हुआ था। अखबार बांटकर और गाड़ी साफ कर कमाए पैसे। वारेन जब हाईस्कूल में थे, तब इन्होंने 'दी वाशिंगटन पोस्ट' अखबार बांटने का काम शुरू किया। ये इनके लिए एक बेहतर जॉब थी, हर दिन कमाई। जब ज्यादातर ऑफिस खुले भी नहीं होते थे, तब तक सुबह-सुबह ये अपनी कमाई शुरू कर देते। आगे चलकर इन्होंने 'दी वाशिंगटन पोस्ट' के शेयर खरीदे और आज ये इस अखबार के सबसे बड़े शेयरहोल्डर भी हैं।

इसी के साथ इन्होंने बड़े होने तक विभिन्न्‍ा प्रकार की नौकरियां कीं। इन्होंने अखबार बांटने के अलावा कार धोने का काम किया। बफेट इससे होने वाली कमाई को पिन बॉल मशीन खरीदने में निवेश (इन्वेस्ट) कर दिया करते थे। और इस मशीन को इन्होंने स्थानीय व्यापार में लगा दिया. इससे इनकी आमद बढ़ने लगी।

पैसे कमाने की इस इच्छा के कारण बफेट अपनी पढ़ाई से लगातार दूर हो रहे थे। लिहाजा इनके पिता ने इन्हें जबरन कॉलेज भेजा। और फिर इन्होंने नेब्रास्का विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

वारेन बफेट को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में दाखिला देने से मना कर दिया गया था। इसके बदले में इन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर्स किया। कोलंबिया बिजनेस स्कूल में मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान ही इन्होंने मूल्य निवेश (वैल्यू इन्वेस्टमेंट) के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

स्टॉक ब्रोकर के रूप में की करियर की शुरूआत
  • मास्टर्स के बाद बफेट वॉल स्ट्रीट पर काम करना चाहते थे। लेकिन इन्होंने ओमाहा में स्टॉक ब्रोकर के तौर पर काम शुरू कर दिया। इसी के साथ इन्होंने कई पार्टनरशिप में स्टॉक ब्रोकिंग का अपना व्यापार आगे बढ़ाया।
  • इसी के साथ बफेट 31 साल की उम्र में करोड़पति बन चुके थे।
  • इसी के साथ सन 1959 से इन्होंने सीधे कंपनियों में निवेश का काम शुरू कर दिया।
  • इन्होंने पवन चक्की (विंडमिल) बनाने वाली एक कंपनी में 10 लाख यूएस डॉलर का निवेश किया। इसके एक साल बाद बोतल बनाने वाली कंपनी में भी इन्होंने पैसे लगाए।
  • वॉरेन ने कुल सात भागीदारी फर्मों की संपत्तियों में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। इसके 3 साल बाद इन्होंने सभी साझेदारी फर्मों को मिलाकर एक इकाई बना दी। और खरीद ली बर्कशायर हैथवे कंपनी।
  • अब बफेट ऐसे ही अन्य कंपनियों की तलाश में लग गए, जहाँ से उन्हें अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना दिखाई दे रही थी।
  • सन 1962 में इन्हें न्यू इंग्लैंड टैक्सटाइल कंपनी बर्कशायर हैथवे में निवेश करने का मौका मिला। इन्होंने इस कंपनी के कुछ शेयर खरीद लिए।
  • इसके बाद कंपनी के प्रबंधन से इनके कुछ विवाद हो गए। और इन्होंने अब इस कंपनी को ही खरीदने का विचार बना लिया।
  • इन्होंने अपनी बचत को बढ़ाया और फिर 1965 में इन्होंने पूरी बर्कशायर हैथवे कंपनी खरीद ही ली।

आज, वारेन बफेट बर्कशायर हैथवे कंपनी के मुख्य प्रबंधन अधिकारी (सीईओ) हैं. इस एक ग्रुप के अंतर्गत 60 से ज्यादा कंपनियां आती हैं, जिसमें से बीमा करने वाली गीको, बैटरी बनाने वाली ड्यूरासेल और रेस्तरां चेन डेयरी क्वीन जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

इसके बाद इन्होंने और बड़ी कंपनियों में निवेश करना शुरू किया। उन्हीं में से एक अमेरिकन एक्सप्रेस भी थी, जिसके शेयर अगले ही साल दो गुने हो गए। इससे इन्हें बहुत फायदा हुआ।

क्या हैं इनके निवेश मंत्र
  • वारेन बफेट कहते हैं कि निवेश करने से पहले आपके पास उसकी पूरी योजना और लक्ष्य होना चाहिए। निवेश करने के बाद जरूरी है कि आप नतीजों का धैर्य के साथ इंतजार करें।
  • वारेन के अनुसार, कभी भी निवेश करो, तो रकम को बांट कर अलग-अलग जगह अपनी जरूरतों के हिसाब से निवेश करो।
  • साथ ही कुछ पैसा ऐसी जगह लगाया जाए, जहाँ ठीक-ठाक बढ़त हो, लेकिन नुक्सान कम रहे। और बाकी पैसा उच्च जोखिम लेकर उच्च रिटर्न वाले स्टॉक में लगाना चाहिए।
  • स्टॉक में पैसा लगाने का मतलब है कि आपके पास ज्यादा पैसा होना चाहिए। उसके लिए बफेट सुझाते हैं कि कभी भी एक नौकरी पर निर्भर न रहें. इसके अलावा भी आय के कई साधन बनाएं।
  • वारेन के मुताबिक, स्टॉक के मूल्य को देखें, कीमत को नहीं। अगर कोई महंगी कीमत वाला स्टॉक भी आपको ज्यादा ऊंचा रिटर्न देता है, तो वो आपके लिए मूल्य है। लेकिन निवेश करने से पहले दो बार अवश्य सोच लें।   

दान करेंगे संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा
बफेट अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा दान करने का वादा कर चुके हैं। अपनी संपत्ति में से लगभग 32 अरब यूएस डॉलर ये पहले ही गेट्स फाउंडेशन को दान में दे चुके हैं।

 यहाँ अमीर बनना कौन नहीं चाहता साहेब? सभी लोग अपने आपको रईस देखना चाहते हैं! जिनके पास आज पैसा नहीं है, वो लोग पैसा कमाना चाहते हैं और जिनके पास पैसा है, वो और पैसा कमाना चाहते हैं। इसी प्रकार से बढ़ती मानवीय इच्छाओं की पूर्ति के लिए हम दूसरों को फॉलो करने लगते हैं। ऐसे में अगर आपकी इच्छा भी करोड़पति बनने की है, तो शायद आप अंबानी या टाटा को फॉलो करते होंगे।

➤ बिल गेट्स इनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। बफेट ने गेट्स के साथ 2010 में द गिविंग प्लेज कार्यक्रम की शुरूआत की थी। जिसका मकसद अरबपति से आधी संपत्ति धर्मार्थ कार्यों के लिए दान देने के लिए प्रेरित करना है।

➤ वारेन बफेट आज भी ओमाहा के उसी घर में रहते हैं, जो उन्होंने आज से लगभग 60 साल पहले 1958 में 31,500 यूएस डॉलर में खरीदा था।

➤ इनके पास खुद का कोई प्लेन नहीं है, आम लोगों की तरह सफर करते हैं। कोई शौक इन्हें नहीं है, आज भी पाई-पाई जोड़कर इन्हें उन पैसों को निवेश करना ज्यादा पसंद है।

➤ बफेट अपनी 11 साल की उम्र से निवेश कर रहे हैं. और शायद इसी कारण आज वो विश्व के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।


12 जून, 2018 तक लगभग 83.6 अरब अमेरिकी डॉलर की नैटवर्थ के साथ वारेन बफेट दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी थे।

Tuesday, 5 June 2018

धैर्य और सफलता (Patience & Success)

धैर्य शक्ति है। धैर्य क्रियाशीलता का अभाव नहीं है; बल्कि ये उचित कार्य के सही समय पर सही ढंग से किये जाने की प्रतीक्षा मात्र है!

बहुत पुरानी बात है, किसी गांव में एक कुम्हार रहता था। वह बहुत अच्छे और सुन्दर मिट्टी के बर्तन बनाता था।शीत ऋतु चल रही थी। एक बार बर्तन बनाते समय उसने चार घड़े बनाये। वह घड़े बहुत सुन्दर और बड़े थे।इतना सुन्दर और बड़ा होने के बाद भी कुम्हार के सभी तरह के बर्तन तो बिक रहे थे लेकिन उन चार घड़ों का कोई खरीददार ही नहीं मिल रहा था। इस बात लेकर चारों घड़े बहुत दुखी रहते थे। काफी दिनों तक न बिकने की वजह से वह चारों खुद को बेकार और बिना किसी काम का समझने लगे थे।     एक दिन वह चारों घड़े अकेले रह गए थे। अकेलेपन को मिटाने के लिए चारों घड़े आपस में बात करने लगे।पहला घड़ा बोला, “मैं तो एक बहुत बड़ी और सुन्दर मूर्ति बनना चाहता था ताकि किसी अमीर के घर की शोभा बढ़ाता। लोग मुझे देखते और मैं गर्व महसूस करता। लेकिन देखो! मैं तो एक घड़ा ही बन कर रह गया जिसे आजकल कोई नहीं पूछता है।” तभी दूसरे घड़े ने अपनी परेशानी बतायी और बोला, “किस्मत तो मेरी भी खराब है। मैं तो एक दीया बनना चाहता था ताकि लोगों के घरों में रोज जलता और चारों ओर प्रत्येक दिन रोशनी ही रोशनी बिखेरता। लेकिन देखों! क्या किस्मत है, केवल एक घड़ा बनकर रह गया।” तभी तीसरे घड़े को न रुका गया और उसने भी अपनी परेशानी बतानी शुरू की। वह बोला, “किस्मत तो मेरी भी खाराब है मित्रों, मुझे पैसों से बहुत प्यार है। इसी कारण मैं एक गुल्लक बनना चाहता था। अगर मैं गुल्लक होता तो लोग मुझे खुशी से ले जाते और मुझे हमेशा पैसों से भरा रखते। लेकिन वाह री मेरी किस्मत, मैं तो केवल एक घड़ा ही बनकर रह गया।” अपनी अपनी बात कहने के बाद तीनों घड़े उस चौथे घड़े की तरफ देखने लगे। चौथा घड़ा तीनों को देखकर मुस्कुरा रहा था। तीनों घड़ों को चौथे घड़े का यह व्यवहार अच्छा न लगा और बोले, “क्या बात है भाई! क्या आपको घड़ा बनने का कोई दुःख नहीं है। क्या आप खुश हैं जबकि तीन महीने हो गए, आपका कोई खरीददार नहीं मिला है।” इस बात पर तीसरा घड़ा फिर मुस्कुराया और बोला, “आप तीनों क्या समझते हो, क्या मैं दुखी नहीं हूँ? दोस्तों! मैं तो एक खिलौना बनना चाहता था ताकि जब बच्चे मुझसे खेलते तो बहुत खुश होते और उनकी प्यारी सी हंसी और खुशी को देखकर मैं भी खुश होता। लेकिन कोई बात नहीं। हम एक उद्देश्य में असफल हो गए तो क्या। दुनिया में अवसरों की कोई कमी नहीं है। एक गया तो आगे और भी अवसर मिलेंगे। बस धैर्य रखो और इंतजार करो।” बस फिर क्या था, बाकि तीनों घड़ों के मन में भी खुशी छा गयी।    बस एक महीना और बीता ही था तो ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत हो चुकी थी। अब लोगों को ठन्डे पानी की जरुरत महसूस होने लगी थी। लोगों ने घड़े खरीदने शुरू कर दिए। चारों घड़े बड़े और सुन्दर तो थे ही। लोगों ने जैसे ही उन्हें देखा, तुरंत ऊँचे दामों में उन्हें खरीद लिया। आज वह घड़े सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाते हैं और बदले में खुशी और दुआएं पाते हैं।    दोस्तों! इस  कहानी से हमें जीवन के लिए बहुत कुछ अच्छा सीखने को मिलता है। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो वह नहीं बन पाते जो वह बनना चाहते थे। ऐसा  होने पर लोग खुद को असफल (Failure) महसूस करते हैं और हमेशा अपनी किस्मत (Luck) को दोष देते रहते हैं। कुछ लोग एक उद्देश्य (Goal) रखते हैं और उसे पाने के लिए पूर्ण प्रयास (Full effort) भी करते हैं जोकि सही भी है लेकिन जब असफलता हाथ लगती है तो अपनी किस्मत को कोसते हैं और पूरा दोष दूसरों को देते हैं। लेकिन यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि क्या हुआ हम अपने पहले उद्देश्य में असफल हो गए।    सबकुछ हासिल नहीं होता जिंदगी में, यहाँ किसी का 'काश' तो किसी का 'अगर' रह ही जाता है।    क्या हुआ जब हमने एक अवसर (opportunity) गवाँ दिया। यदि ऐसा हो तो कभी खुद को असफल नहीं मानना चाहिए। एक अवसर (Chance) चला गया तो क्या हुआ, दूसरा अवसर आपकी राह देख रहा है। दुनिया में अवसरों की कमी थोड़े ही है। यदि चारों ओर देखा जाये तो अवसर ही अवसर दिखाई देंगे। कोई एक अवसर आपको सफलता (Success) जरूर दिला देगा।    यदि विफलता मिल रही है तो घबराने की जरुरत नहीं है, खुद पर विश्वास (Self Confidence) रखें। हमेशा धैर्य (Patience) बनाये रखो। धैर्य रखकर लगातार प्रयास करने वाले लोग अंत में सफल जरूर होते हैं।    एक बार विफल हुए तो क्या हुआ, मन से लगातार प्रयास करते रहें और हमेशा Positive Thinking रखें, एक दिन सफलता मिलकर ही रहेगी।    यदि आपके पास है कोई दिलचस्प कहानी या फिर कोई ऐसी कहानी जिसे दूसरों तक पहुँचना चाहिए, तो आप हमें लिख भेजें:- ekawaz18@gmail.com

बहुत पुरानी बात है, किसी गांव में एक कुम्हार रहता था। वह बहुत अच्छे और सुन्दर मिट्टी के बर्तन बनाता था। शीत ऋतु चल रही थी। एक बार बर्तन बनाते समय उसने चार घड़े बनाये। वह घड़े बहुत सुन्दर और बड़े थे। इतना सुन्दर और बड़ा होने के बाद भी कुम्हार के सभी तरह के बर्तन तो बिक रहे थे लेकिन उन चार घड़ों का कोई खरीददार ही नहीं मिल रहा था। इस बात लेकर चारों घड़े बहुत दुखी रहते थे। काफी दिनों तक न बिकने की वजह से वह चारों खुद को बेकार और बिना किसी काम का समझने लगे थे। 

एक दिन वह चारों घड़े अकेले रह गए थे। अकेलेपन को मिटाने के लिए चारों घड़े आपस में बात करने लगे। पहला घड़ा बोला, “मैं तो एक बहुत बड़ी और सुन्दर मूर्ति बनना चाहता था ताकि किसी अमीर के घर की शोभा बढ़ाता। लोग मुझे देखते और मैं गर्व महसूस करता। लेकिन देखो! मैं तो एक घड़ा ही बन कर रह गया जिसे आजकल कोई नहीं पूछता है।” तभी दूसरे घड़े ने अपनी परेशानी बतायी और बोला, “किस्मत तो मेरी भी खराब है। मैं तो एक दीया बनना चाहता था ताकि लोगों के घरों में रोज जलता और चारों ओर प्रत्येक दिन रोशनी ही रोशनी बिखेरता। लेकिन देखों! क्या किस्मत है, केवल एक घड़ा बनकर रह गया।” तभी तीसरे घड़े को न रुका गया और उसने भी अपनी परेशानी बतानी शुरू की। वह बोला, “किस्मत तो मेरी भी खाराब है मित्रों, मुझे पैसों से बहुत प्यार है। इसी कारण मैं एक गुल्लक बनना चाहता था। अगर मैं गुल्लक होता तो लोग मुझे खुशी से ले जाते और मुझे हमेशा पैसों से भरा रखते। लेकिन वाह री मेरी किस्मत, मैं तो केवल एक घड़ा ही बनकर रह गया।” अपनी अपनी बात कहने के बाद तीनों घड़े उस चौथे घड़े की तरफ देखने लगे। चौथा घड़ा तीनों को देखकर मुस्कुरा रहा था। तीनों घड़ों को चौथे घड़े का यह व्यवहार अच्छा न लगा और बोले, “क्या बात है भाई! क्या आपको घड़ा बनने का कोई दुःख नहीं है। क्या आप खुश हैं जबकि तीन महीने हो गए, आपका कोई खरीददार नहीं मिला है।” इस बात पर तीसरा घड़ा फिर मुस्कुराया और बोला, “आप तीनों क्या समझते हो, क्या मैं दुखी नहीं हूँ? दोस्तों! मैं तो एक खिलौना बनना चाहता था ताकि जब बच्चे मुझसे खेलते तो बहुत खुश होते और उनकी प्यारी सी हंसी और खुशी को देखकर मैं भी खुश होता। लेकिन कोई बात नहीं। हम एक उद्देश्य में असफल हो गए तो क्या। दुनिया में अवसरों की कोई कमी नहीं है। एक गया तो आगे और भी अवसर मिलेंगे। बस धैर्य रखो और इंतजार करो।” बस फिर क्या था, बाकि तीनों घड़ों के मन में भी खुशी छा गयी।

“ऐसे लोगों को खोजना आसान है जो मरने के लिए तैयार हों, बजाये उनके जो धैर्य के साथ दर्द सहने को तैयार हों।”

बस एक महीना और बीता ही था तो ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत हो चुकी थी। अब लोगों को ठन्डे पानी की जरुरत महसूस होने लगी थी। लोगों ने घड़े खरीदने शुरू कर दिए। चारों घड़े बड़े और सुन्दर तो थे ही। लोगों ने जैसे ही उन्हें देखा, तुरंत ऊँचे दामों में उन्हें खरीद लिया। आज वह घड़े सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाते हैं और बदले में खुशी और दुआएं पाते हैं।

दोस्तों! इस  कहानी से हमें जीवन के लिए बहुत कुछ अच्छा सीखने को मिलता है। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो वह नहीं बन पाते जो वह बनना चाहते थे। ऐसा  होने पर लोग खुद को असफल (Failure) महसूस करते हैं और हमेशा अपनी किस्मत (Luck) को दोष देते रहते हैं। कुछ लोग एक उद्देश्य (Goal) रखते हैं और उसे पाने के लिए पूर्ण प्रयास (Full effort) भी करते हैं जोकि सही भी है लेकिन जब असफलता हाथ लगती है तो अपनी किस्मत को कोसते हैं और पूरा दोष दूसरों को देते हैं। लेकिन यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि क्या हुआ हम अपने पहले उद्देश्य में असफल हो गए।

सबकुछ हासिल नहीं होता जिंदगी में, यहाँ किसी का 'काश' तो किसी का 'अगर' रह ही जाता है।

क्या हुआ जब हमने एक अवसर (opportunity) गवाँ दिया। यदि ऐसा हो तो कभी खुद को असफल नहीं मानना चाहिए। एक अवसर (Chance) चला गया तो क्या हुआ, दूसरा अवसर आपकी राह देख रहा है। दुनिया में अवसरों की कमी थोड़े ही है। यदि चारों ओर देखा जाये तो अवसर ही अवसर दिखाई देंगे। कोई एक अवसर आपको सफलता (Success) जरूर दिला देगा।

यदि विफलता मिल रही है तो घबराने की जरुरत नहीं है, खुद पर विश्वास (Self Confidence) रखें। हमेशा धैर्य (Patience) बनाये रखो। धैर्य रखकर लगातार प्रयास करने वाले लोग अंत में सफल जरूर होते हैं।

एक बार विफल हुए तो क्या हुआ, मन से लगातार प्रयास करते रहें और हमेशा Positive Thinking रखें, एक दिन सफलता मिलकर ही रहेगी।

यदि आपके पास है कोई दिलचस्प कहानी या फिर कोई ऐसी कहानी जिसे दूसरों तक पहुँचना चाहिए, तो आप हमें लिख भेजें:- ekawaz18@gmail.com

Sunday, 13 May 2018

'खालीपन'

'Emptiness' (Author: Rajeev Ranjan) 


एक हथौड़े पर विचार कीजिए। कीलों पर प्रहार करने के लिए ही उसका खाका तैयार किया गया। यही करने के लिए उसकी रचना की गई। अब कल्पना कीजिए कि हथौड़े का कभी प्रयोग नहीं हुआ। वह औजार बॉक्स में ही रखा रहा। हथौड़े ने भी इसकी परवाह नहीं की।

पर अब कल्पना कीजिए कि उसी हथौड़े की अपनी एक आत्मा है, आत्म जागरूकता है। औजार बॉक्स में रहते हुए दिन बीतते जाते हैं। अंदर हथौड़े को अजीब सा महसूस होता है, पर उसे समझ में नहीं आता क्यों? कुछ है जो अनुपस्थित है, पर उसे नहीं पता वह क्या है?

फिर एक दिन कोई उसे खींचकर औजार बॉक्स से बाहर निकालता है और उसका प्रयोग आग रखने के स्थान के लिए कुछ शाखाओं पर प्रहार करने के लिए करता है। हथौड़ा खुशी से पागल हो जाता है। उसे पकड़ा गया, ताकत लगाई गई और शाखाओं पर प्रहार किया गया - हथौड़े को बहुत अच्छा लगा। पर दिन के समाप्त होने पर, उसमें फिर भी असंतोष था। शाखाओं पर प्रहार करने में उसे मजा आया, पर वही सबकुछ नहीं था। कुछ फिर भी अनुपस्थित था।

बाकी जो दिन आते गए, उसमें बहुत बार उसे प्रयोग में लाया गया। उसने हबकैंप का नया ढाँचा गढ़ा, चट्टान की नई परत में विस्फोट किया, एक मेज के पाए पर प्रहार करके उसे अपने स्थान पर लगाया। फिर भी वह असंतुष्ट और अपूर्ण था। अतः वह ज्यादा से ज्यादा कार्य करना चाहता था। अपने चारों तरफ की चीजों पर प्रहार करने के लिए, उन्हें तोड़ने के लिए, विस्फोट करने के लिए, चीजों पर पैबन्द लगाने के लिए वह ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाना चाहता था। उसे लगता था कि ये सभी घटनाएँ उसे संतुष्ट करने के लिए काफी नहीं थी। उसे विश्वास था कि उन सबका ज्यादा मात्रा में होना ही उसकी संतुष्टि का कारण होगा।

फिर एक दिन किसी ने उसका प्रयोग कील के साथ किया। अचानक, उस हथौड़े की आत्मा प्रकाशित हो गई। अब उसकी समझ में आया कि वास्तव में कौन सा काम करने के लिए उसे बनाया गया है। उसका मुख्य काम कीलों पर प्रहार करना था। उसने अब तक जितनी भी चीजों पर प्रहार किया था वे सभी इसकी तुलना में फीकी थीं। अब वह हथौड़ा जान गया था कि इतने दिनों से उसकी आत्मा क्या ढूँढ़ रही थी।
                                 
शायद, हम हथौड़े की तरह हैं। हमें पता नहीं चलता है कि हमारा खालीपन कैसे खत्म होगा? हाँ, .......... यह खालीपन ..........
                                                                                                             राजीव रंजन 

Sunday, 29 April 2018

'अनु कुमारी' (आईएएस टॉपर) ('आप की कहानी, आप की जुबानी')


ग्रैजुएशन के 12 साल बाद गांव में रहकर की तैयारी, दूसरे प्रयास में हासिल की दूसरी रैंक।

सविल सेवा की परीक्षा में हमें हर साल कुछ ऐसे युवाओं की कहानियाँ सुनने को मिलती हैं जो कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों से लड़ते हुए इस मुकाम तक पहुंचते हैं। इस बार भी कई सारे युवाओं ने सफलता हासिल की जिनका सफर मुश्किलों भरा रहा। इस कड़ी में हम आपको हरियाणा की रहने वाली अनु कुमारी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने 12 साल पहले ग्रैजुएशन किया था।

अनु के परिवार वालों ने उनका काफी सपोर्ट किया। नौकरी छोड़ने के कुछ दिन बाद ही यूपीएससी का नोटिफिकेशन आया और उनके भाई ने फॉर्म भी भर दिया। लेकिन तैयारी के लिए सिर्फ डेढ़ महीने बचे थे। इस दौरान अनु ने थोड़ा बहुत पढ़कर ही एग्जाम दिया।

भारत में आईएएस को देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा माना जाता है। यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा का परिणाम 27 अप्रैल को घोषित हो गया। इस परीक्षा में लाखों युवा होनहारों में अपना भाग्य आजमाया था जिसमें से मात्र कुछ लोगों को ही सफलता हासिल हुई। सबसे कठिन मानी जानी वाली सविल सेवा की परीक्षा में हमें हर साल कुछ ऐसे युवाओं की कहानियां सुनने को मिलती हैं जो कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों से लड़ते हुए इस मुकाम तक पहुँचते हैं। इस बार भी कई सारे युवाओं ने सफलता हासिल की जिनका सफर मुश्किलों भरा रहा। इस कड़ी में हम आपको हरियाणा की रहने वाली अनु कुमारी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने 12 साल पहले ग्रैजुएशन किया था।

हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली 31 वर्षीय अनु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से 2006 में फिजिक्स ऑनर्स किया था। इसके बाद उन्होंने आईएमटी नागपुर से एमबीए किया और फिर कॉर्पोरेट की नौकरी में व्यस्त हो गईं। लगभग 8-9 साल तक प्राइवेट नौकरी में रहने के दौरान उन्हें लगा कि वे अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए उन्होंने करियर बदलने का फैसला किया और यूपीएससी के बारे में सोचना शुरू किया। वह अपने घर वापस आ गईं और तैयारी शुरू कर दी। अनु की शादी हो चुकी है और उनका एक चार साल का छोटा बेटा वियान भी है।

अनु के परिवार वालों ने उनका काफी सपोर्ट किया। नौकरी छोड़ने के कुछ दिन बाद ही यूपीएससी का नोटिफिकेशन आया और उनके भाई ने फॉर्म भी भर दिया। लेकिन तैयारी के लिए सिर्फ डेढ़ महीने बचे थे। इस दौरान अनु ने थोड़ा बहुत पढ़कर ही एग्जाम दिया। लेकिन एक नंबर से वे प्री नहीं क्वॉलिफाई कर सकीं। घर पर बेटे के साथ रहने की वजह से उन्हें पढ़ने में कई दिक्कतें आती थीं और ध्यान भी भंग होता था। इसलिए उन्होंने बेटे को अपनी माँ के पास छोड़ा और अपने मौसी के यहां चली आईं। वे बताती हैं कि जिस गांव में रहकर अपनी तैयारी कर रही थीं वहां अखबार तक नहीं आता था। अनु ने इंटरनेट के माध्यम से अपनी तैयारी को अंजाम दिया।

अनु ने लगभग डेढ़ साल तक जमकर मेहनत की और आज उनकी मेहनत का फल पूरी दुनिया के सामने है। अनु ने कहा, 'तकनीकी तौर पर माना जाए तो यह मेरा पहला अटेंम्ट था, क्योंकि पहली बार मैंने कोई तैयारी नहीं की थी।' अनु कहती हैं कि वो सिविल सर्विस इसलिए करना चाहती थीं क्योंकि उनके भीतर महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने का जुनून है। अपनी रणनीति के बारे में बताते हुए वह कहती हैं कि किसी को भी इस एग्जाम को पास करने के लिए कोचिंग की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, 'ऑनलाइन रिसोर्स इतनी आसानी से उपलब्ध हैं कि कोचिंग जाने का मतलब ही नहीं है।'

अनु ने मुख्य परीक्षा के लिए समाज शास्त्र को अपना वैकल्पिक विषय चुना था। उन्होंने बताया, 'प्री एग्जाम के पहले दो महीने सिर्फ प्री की तैयारी की। टेस्ट सीरीज जॉइन की और उनका बार-बार रिवीजन किया। पहले मैं 65-70 नंबर स्कोर करती थी, लेकिन बाद में मुझे 140-150 नंबर आने लगे। मुख्य परीक्षा में निबंध के लिए काफी अभ्यास किया।' अनु ने इंटरव्यू के पहले 5 बार मॉक टेस्ट भी दिए, जिससे कि उन्हें काफी मदद मिली। इंटरव्यू में उनसे महिला विकास और संयुक्त परिवार जैसे मुद्दों पर सवाल किए गए। वह कहती हैं कि अगर आप दृढ़ निश्चयी हैं तो आपको मंजिल जरूर मिलेगी।

अनु जिस गांव में रहकर अपनी तैयारी कर रही थीं वहां कोई अखबार तक नहीं आता था। उन्होंने सारी मेहनत इंटरनेट के जरिए ही की। इस सफलता से बेहद प्रसन्न अनु कहती हैं, मैं बहुत खुश हूँ। परिवार दोस्तों की शुक्रगुजार हूँ। शादी और नौकरी लगने के बाद फिर से पढ़ना मुश्किल होता है, लेकिन परिवार वालों की मदद ने इसे आसान बना दिया।' अनु के पिता काफी प्रगतिशील ख्यालों वाले व्यतक्ति हैं। उन्होंने कहा, 'हमें बेटों की तरह ही बेटियों को भी पूरी आजादी देना चाहिए। अगर आपकी बेटी कुछ करना चाहती है तो उसकी पूरी मदद कीजिए।' घर और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाकर सफलता हासिल करने वाली अनु वाकई में पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बन गई हैं।

यदि आपके पास है कोई दिलचस्प कहानी या फिर कोई ऐसी कहानी जिसे दूसरों तक पहुँचना चाहिए, तो आप हमें लिख भेजें:- ekawaz18@gmail.com

"आप की कहानी, आप की जुबानी। अपनी आपबीती हमें बताएँ, हम दुनिया को बताएँगे।"
                                                                            
                                                                                            'ekawaz18'

Monday, 12 March 2018

'Goal' ('लक्ष्य')

'Goal' (Author: Rajeev Ranjan)


Nobody can stop you from reaching your goal when the size of your desire is more than obstacles in the way. 

यह कहानी है 1938 की एक हंगरी सेना (Hungarian Army) के जवान की जिसका नाम था केरोली (Karoly Takacs)। वो एक पिस्तौल शूटिंग का बेहतरीन खिलाड़ी था और उसका सपना भी यह था की वो पिस्तौल शूटिंग (Pistol Shooting) में ओलंपिक (Olympics) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीते। उसकी मेहनत, लगन और रिकॉर्ड को देखते सबको यह लग भी रहा था की इस बार के 1940 में होने वाले ओलंपिक (Olympics) में यही स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतेगा।

उसकी वजह यह थी की वो उस हंगरी देश (Hungary) का सबसे बेहतरीन पिस्तौल निशानेबाज (Pistol Shooter) था और उसने उस देश (Country) में जितनी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता (National Championship) हुई थी उसको वो जीत चुका था । सिर्फ उसका एक सपना था ओलंपिक (Olympics) में स्वर्ण पदक जितना और वो उस सपने से सिर्फ थोड़ा ही दूर था क्यों की दो साल बाद 1940 में ही ओलंपिक (Olympics) था।लेकिन उसके इस सपने पर अचानक से पानी फिर गया, वो एक आर्मी केम्प में अभ्यास कर रहा था उस वक्त एक हादसा हो गया। उसके दाहिने हाथ (Right Hand) में एक हथगोला (Hand Grenade) का विस्फोट हो गया और Karoly का हाथ इतनी बुरी तरह से जल गया की अब उस हाथ से वो कुछ नहीं कर सकता था, उसका वो हाथ एकदम बेकार हो गया, इस हादसे में Karoly का दाहिना हाथ (Right Hand) चला गया।मतलब सब खत्म। जो उसका सपना था वो रातों रात मिट्टी में मिल गया, अगर इस जगह पर हममें से कोई होता तो अपनी किस्मत पे रोता, और हार मान लेता लेकिन यह बहाने आम लोगों के लिए है Karoly के लिए नहीं। उसने इतने बड़े हादसे और कुदरत की इस मजाक के सामने हार नहीं मानी। उसे तो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जितना ही जितना था, उसका लक्ष्य (Goal) तो एकदम स्पष्ट था उसका मनोबल तो लोहे के तरह मजबूत फौलादी था। वो हार नहीं माना उठ खड़ा हुआ और उसने तय किया कोई बात नहीं इस हादसे में मेरा दाहिना हाथ (Right Hand) चला गया तो क्या हुआ मेरे पास बायाँ हाथ (Left Hand) तो है, उसने तय किया की वो अब अपने बाएँ हाथ (Left Hand) को दुनिया का सबसे बेहतरीन हाथ बनाएगा (Pistol Shooting Hand)।

अस्पताल में एक महिना बिताने के बाद जैसे ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली तो वो फिर से अपने मकसद में लग गया, हाँ उसने फिर से अपने दाएँ हाथ (Left Hand) से पिस्तौल शूटिंग का अभ्यास शुरू कर दिया। उसे शुरुआत में बहुत दर्द हुआ बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी Karoly ने हार नहीं मानी।Karoly ने एक साल बहुत जमकर अभ्यास किया और एक साल बाद 1939 में वो वापस आया जहाँ हंगरी (Hungary) में नेशनल चैंपियनशिप हो रही थी उसमे हिस्सा लेने, तब तक किसी को पता नहीं था की Karoly अपने बाएँ हाथ (Left Hand) से अभ्यास कर रहा था। तो जैसे दूसरे प्रतियोगियों (Competitors) ने Karoly को देखा तो सब चौक गए और फिर उन्हें लगा की Karoly यहाँ हमारा हौसला बढ़ाने आया है, तो सब उसका धन्यवाद करने लगे लेकिन सबको तब झटका लगा जब Karoly ने कहा में यहाँ आप लोगों का हौसला बढ़ाने नहीं आपसे मुकाबला करने आया हूँ। आप लोगों से लड़ने आया हूँ।

वहाँ Karoly का मुकाबला था उन लोगों से जो अपने सबसे अच्छे हाथ से निशाना लगा रहे थे और Karoly अपने बाएँ हाथ (Left hand) से निशान लगा रहा था, बावजूद उसके यह हंगरी के नेशनल चैंपियनशिप Karoly जीत गया और उसकी बहुत तारीफ हुई सब हैरान थे की ये कैसे हो सकता है चारों तरफ बस यही चर्चा थी और Karoly रातों रात हीरो बन चुका था।

लेकिन Karoly वहाँ तक नहीं रुका, उसका तो बचपन से एक ही सपना (Dream) था एक ही लक्ष्य (Goal) था उसे तो दुनिया का सबसे बेहतरीन निशानेबाज (World Best Pistol Shooter) बनना था। इसलिए उसने अब 1940 में होने वाले ओलंपिक का अभ्यास शुरू कर दिया और फिर से सबको लगने लगा था की हाँ इस बार यही ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगा और वो बहुत ही सही तरीके से आगे बढ़ रहा था। लेकिन शायद किस्मत को यह मंज़ूर नहीं था किस्मत ने फिर से अपना पलड़ा बदला और 1940 के ओलंपिक विश्व युद्ध (World War) की वजह से रद्द हो गए।

उसका सपना अब फिर से धुँधला होता दिख रहा था सबको लगने लगा की अब तो सब ख़तम हो गया लेकिन हार माने ऐसा Karoly था नहीं। उसने कहा कोई बात नहीं यह नहीं तो आने वाले ओलंपिक 1944 में स्वर्ण पदक जीतूँगा और उसने अपनी मेहनत अभ्यास जारी रखा।

लेकिन किस्मत भी उसका बार बार इम्तिहान ले रहा था, 1944 में विश्व युद्ध (World War) की वजह से फिर से ओलंपिक रद्द हो गए। अब सबने सोच लिया था की Karoly का सपना सपना ही रह जाएगा और वो कभी हकीकत नहीं बन पाएगा ।

लेकिन किसी को यह नहीं पता था की Karoly ऐसे हार मानने वालो में से नहीं था, वो तो बना ही था जीत हासिल करने के लिए वो था एक सच्चा योद्धा (Real Fighter), सच्चा विजेता (Winner) उसने फिर से 1948 में होने वाले ओलंपिक की तैयारियाँ करने लगा और इस बार ओलंपिक में भाग लिया। उस समय Karoly की उम्र 38 साल हो गई थी और उसके प्रतिस्पर्धी (Competitors) बहुत ही जवान जोशीले थे। सब अपने बेहतरीन हाथ (Best Hand) से मुकाबला कर रहे थे और Karoly अपने बाएँ हाथ (Left Hand) से, फिर भी Karoly ने उनका मुकाबला किया। और उसने पिस्तौल निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता। हाँ उसने कर दिखाया, हाँ नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया और आज उसका सपना सिर्फ सपना नहीं हकीकत बन गया।

पूरी दुनिया हिल गई की यह कैसे हो सकता है लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति के अपने हार ना मानने वाले नजरिये से यह संभव हुआ और Karoly सिर्फ वहाँ तक नहीं रुका उसने 1952 फिर से उसने ओलंपिक में हिस्सा लिया और दोबारा स्वर्ण पदक जीता ।

हममें से कई ऐसे लोग होंगे जिन्हें अपने जीवन में शोले वाले ठाकुर की तरह फीलिंग आ रही होगी। जिस प्रकार शोले में ठाकुर के हाथ कटे पड़े थे और वह कुछ कर नहीं पाता था उसी प्रकार हममें से कई ऐसे लोग हैं जिनके हाथ रहेते हुए भी कटा हुआ महशुस (बेरोजगारी/हालात/कुछ परस्थितियों के कारन) करते होंगे, शोले में तो ठाकुर के पास रामलाल भी था जो ठाकुर के कांधे पर से अगर चादर गिर जाती थी तो रामलाल उस चादर को बापस कांधे पर रख देता था ताकि ठाकुर की इज्जत ....... लेकिन समम्स्या यह है की हममें से कईयों के पास रामलाल नहीं है जो ..........। वहरहाल समस्या अगर हमारी है तो हमें ही झुजना पड़ेगा इसलिए बैठना नहीं है, हारना नहीं, थकना नहीं, लड़ना है, लड़ना है जबतक ,तबतक चीजें ठीक न हो जाये और जिन्दगी को इतना जीना है की मरने वक्त हम कह सके की - "वाह क्या जिन्दगी जी, मजा आ गया जी कर।"

कुछ लोग हैं जो वक्त के साँचे में ढल गए,
कुछ लोग हैं जो वक्त के साँचे बदल गए।

जिसने भी जिन्दगी के मौको का फायदा उठा लिया वह जिन्दगी कि जंग जीत जाता हैं, नहीं तो हर साल इस जिन्दगीं के रेगिस्तान में लाखों लोग आते हैं कोई ........ तो कोई .......... बनने का सपना देखते हैं लेकिन सफल वही होते हैं जो आखरी साँस तक मेहनत करते हैं नहीं तो उनके शरीर के कंकाल को कोई नहीं पहचानता है और वह इस जिन्दगी के रेगिस्तान में खो जाते हैं।