Showing posts with label करेंट अफेयर्स. Show all posts
Showing posts with label करेंट अफेयर्स. Show all posts

Saturday, 14 March 2020

भारत के प्रमुख सरकारी ऐप/पोर्टल की सूची 2020

Government App/Portal


भारत सरकार के प्रमुख सरकारी एप्‍प एवं पोर्टल (Government App/Portal)-केंद्र व राज्य सरकारें जनता के हितों व जरूरी सूचना हेतु समय समय पर एप्‍प एवं पोर्टल जारी करती है। इसी पर आधारित कई प्रश्न करेंट अफेयर्स के अन्तर्गत लगभग सभी सामान्य ज्ञान के पेपर में पूछे जाते हैं। हम यहाँ प्रमुख “सरकारी ऐप/पोर्टल (Government App/Portal) की पूरी सूची दे रहे हैं। जिसके अध्ययन से आप न सिर्फ खुद जान सकोगें बल्कि पूछे गये सवालों का सही उत्तर भी दे सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो अपने दोस्तों को ​शेयर जरूर करें। 

भारत के प्रमुख सरकारी ऐप/पोर्टल की सूची 2020 पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-  Government App/Portal

Monday, 3 February 2020

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला चौथा राज्य बना पश्चिम बंगाल

West Bengal becomes 4th state to pass resolution demanding scrapping of CAA


पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 27 जनवरी 2020 को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को पारित कर दिया है। वे ऐसा करने वाला चौथा राज्य बन गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया था कि विवादास्पद सीएए कानून को निरस्त किया जाए और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को वापस लिया जाए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रस्ताव पर विधानसभा में कहा कि एनपीआर, एनआरसी और सीएए आपस में जुड़े हुए हैं और नया नागरिकता कानून जन-विरोधी है। उन्होंने कहा कि कानून को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएए जन विरोधी है और संविधान विरोधी है। यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने सदन में पेश किया था।


कितने राज्यों ने इस प्रस्ताव को पारित किया?




नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने वाला पश्चिम बंगाल देश का चौथा राज्य बन गया है। इससे पहले केरल, पंजाब और राजस्थान में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 06 सितंबर 2019 को एनआरसी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था।


केरल, पंजाब और राजस्थान सरकार ने इस कानून पर क्या कहा?

केरल सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून और अन्य नियमों को चुनौती देते हुए कहा था कि यह कानून अनुच्छेद 14, 21 और 25 के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है तथा यह कानून अनुचित और तर्कहीन है।

पंजाब सरकार ने भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरुद्ध सदन में पारित किया। पंजाब सरकार ने इस प्रस्ताव में नागरिकता संशोधन कानून को असंवैधानिक बताते हुए मांग की कि इस कानून को खत्‍म किया जाए।

राजस्थान सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरुद्ध विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया था। सरकार ने प्रस्ताव में कहा था कि संसद में हाल ही में पारित किए गए नागरिकता संशोधन कानून का उद्देश्य धर्म के आधार पर अवैध प्रवासियों को अलग-थलग करना है।


नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट

नागरिकता कानून का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देने हेतु चार हफ्ते का समय दिया है. कोर्ट ने सीएए पर अंतरिम रोक लगाने से भी मना कर दिया है। उसने कहा कि अब इस पर फैसला भी संविधान पीठ ही करेगी। सीएए के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में कुल 143 याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें केरल सरकार की याचिका भी शामिल है जिसमें इस कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है।


पृष्ठभूमि

यह कानून राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच तकरार का नया विषय बन कर उभरा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए गैर-मुस्लिम समुदायों- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी तथा ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।

कानून की शुरुआत के पीछे मुख्य उद्देश्य मुस्लिम-बहुल पड़ोसी देशों में उत्पीड़न का सामना करने वाले धार्मिक अल्पसंख्यकों की मदद करना है। अभी भी दिल्ली के शाहीन बाग सहित देश के कई इलाकों में इस कानून के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन जारी है

Friday, 5 April 2019

फीफा रैंकिंग में भारत 101वें स्थान पर


फीफा द्वारा 04 अप्रैल 2019 को जारी विश्व रैंकिंग में भारत को 101वां स्थान प्राप्त हुआ है भारतीय टीम के कुल अंक 1219 हैं और वह एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है

भारतीय टीम ने सात फरवरी को पिछली रैकिंग जारी होने के बाद कोई मैच नहीं खेला है ईरान (विश्व रैकिंग में 21वें स्थान) एशियाई रैंकिंग में शीर्ष पर है। उसके बाद जापान (26वें स्थान), दक्षिण कोरिया (37वें स्थान), आस्ट्रेलिया (41 वेंस्थान) और कतर (55वें स्थान) का नंबर आता है। फीफा रैंकिंग में टॉप-3 टीमों के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बेल्जियम 1737 अंको के साथ पहले स्थान पर, फ्रांस 1734 अंको के साथ दूसरे स्थान पर और ब्राजील 1676 अंको के साथ तीसरे नंबर पर है


फीफा द्वारा मार्च 2018 में जारी रैंकिंग में भारत

फीफा द्वारा मार्च 2018 में जारी रैंकिंग में भारत 100वें स्थान के भीतर 99 पर पहुँच गया था लेकिन भारत का यह स्थान ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सका और अगली ही रैंकिंग में 103 पर पहुँच गया


भारत की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग

भारत की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग 94 है जो उसने 1996 में हासिल की थी स्टीफन कांस्टेनटाइन की कोचिंग वाली टीम वर्ष 2017 में 96वें स्थान पर पहुंची थी, लेकिन वह अपने इस स्थान को बरकरार रखने में नाकाम रही थी


फीफा रैंकिंग में टॉप 10 टीमें:

रैंक      टीम            कुल अंक

1        बेल्जियम      1737

2        फ्रांस           1734

3        ब्राज़ील         1676

4        इंग्लैंड          1647

5        क्रोएशिया     1621

6        उरुग्वे          1613

7        पुर्तगाल        1607

8        स्विट्जरलैंड 1604

9        स्पेन            1601

10     डेनमार्क        1586


फीफा विश्व रैंकिंग

•    यह पुरुषों की फुटबॉल स्पर्धा के लिए दिए जाने वाली रैंकिंग है

•    वर्तमान रैंकिंग प्रक्रिया में टीम द्वारा पिछले चार वर्षों में किये गये प्रदर्शन को आधार बनाकर किया जाता है

•    फीफा के प्रतिभागी देशों को उनके परिणाम के आधार पर चयनित किया जाता है

•    फीफा रैंकिंग की प्रक्रिया दिसंबर 1992 में आरंभ हुई थी

Thursday, 4 April 2019

विश्वभर में 11 करोड़ 13 लाख लोग भुखमरी से प्रभावित


विश्वभर में करीब 11 करोड़ 13 लाख लोगों को पिछले वर्ष घोर भुखमरी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था. संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ की एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है

रिपोर्ट के अनुसार युद्ध, जलवायु से जुड़ी आपदाओं और आर्थिक अशांति जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट की वजह से दुनिया के 53 देशों के लोगों को पिछले साल घोर भुखमरी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था


मुख्य बिंदु

खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और यूरोपीय संघ की ‘ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस 2019’ रिपोर्ट में बताया गया है कि एक करोड़ से ज्यादा लोग पिछले तीन साल से लगातार भुखमरी का सामना कर रहे हैं

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 11 करोड़ 13 लाख से ज्यादा लोग 53 देशों में घोर भुखमरी का सामना कर रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द खाद्य पदार्थ, पोषक आहार और आजीविका की जरूरत है

खाद्य पदार्थ का सबसे भयावह संकट का सामना अफगानिस्तान, इथियोपिया, सीरिया, यमन, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, सूडान, दक्षिणी सूडान और उत्तरी नाइजीरिया जैसे देश कर रहे हैं इन देशों में कुल सात करोड़ 20 लाख लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं

रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्‍चों को उचित भोजन नहीं मिल पा रहा, जिसकी वजह से कुपोषण के शिकार बच्‍चों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है

रिपोर्ट के अनुसार भुखमरी की वजह से महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी इन देशों में बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़े हैं

रिपोर्ट में इसके अलावा संघर्षों की रोकथाम और शांति को टिकाऊ बनाने की महत्व को बताया गया है जिससे आजीविका बचाने, संरचनात्मक कमजोरियों को कम करने एवं भुखमरी के मूल कारणों दूर करने में मदद मिल सके

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल जलवायु और प्राकृतिक आपदाओं ने 2.9 करोड़ लोगों को खाद्य असुरक्षा की दिशा में धकेल दिया

यह रिपोर्ट प्रत्येक साल अंतरराष्ट्रीय मानवीय राहत और विकास से जुड़े साझेदार संगठनों के नेटवर्क ‘ग्लोबल नेटवर्क अगेंस्ट फूट क्राइसिस’ द्वारा तैयार किया जाता है


विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी)

विश्व खाद्य कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की खाद्य-सहायता शाखा है और दुनिया की सबसे बड़ी मानवीय संस्था है जो भूख को संबोधित करती है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देती है। डब्ल्यूएफपी के अनुसार, यह प्रत्येक वर्ष 83 देशों में औसतन 91.4 मिलियन लोगों को भोजन सहायता प्रदान करता है


खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ)

खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ तंत्र की सबसे बड़ी विशेषज्ञता प्राप्त एजेंसियों में से एक है एफएओ की स्‍थापना साल 1945 में कृषि उत्‍पादकता और ग्रामीण आबादी के जीवन निर्वाह की स्‍थिति में सुधार करते हुए पोषण तथा जीवन स्‍तर को उन्‍नत बनाने के अधिदेश के साथ की गई थी


संयुक्त राष्ट्र के बारे में

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 देश है, विश्व के लगभग सारे अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश हैं. इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है

भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य तीसरा नौसैनिक युद्धाभ्यास ऑसीइंडैक्स-19 आरंभ


भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच तीसरा नौसैनिक युद्धाभ्यास ऑसीइंडैक्‍स-2019 विशाखापतनम के नौसैनिक अड्डे पर 02 अप्रैल 2019 को शुरू हुआ। ऑसीइंडैक्‍स के तीसरे संस्करण में भाग लेने के लिये आस्ट्रेलियाई नौसेना के हेलिकॉप्टर पोत कैनबरा, फ्रिगेट न्यू कैसल और पारामाट्टा, पनडुब्बी कोलिंस और एक तेलवाहक पोत विशाखापतनम अड्डे पर पहुँच चुके हैं

इस अभ्‍यास का मुख्य उद्देश्‍य भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नौसेना के बीच सम्‍पर्क और व्‍यवसायिक विचारों के आदान-प्रदान के अवसर उपलब्‍ध कराने के माध्‍यम से दोनों नौसेनाओं के बीच परस्‍पर सहयोग और अंतर-संचालन को मजबूती देना और उसमें वृद्धि करना है। भारत  के प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री द्वारा 2014 में घोषित सुरक्षा सहयोग के लिए फ्रेमवर्क (एफएससी) की परिकल्‍पना के अनुरूप दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के संकेत के रूप में विशाखापत्तनम में सितंबर 2015 में अभ्यास का पहला संस्करण आयोजित किया गया था

अभ्यास के दूसरे संस्करण की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने जून 2017 में फ्रीमैंटल में की थी, जिसमें भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाजों ने रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों के साथ अभ्यास किया


मुख्य बिंदु

➤ पिछले चार वर्षों में द्विवार्षिक सामुद्रिक अभ्‍यास की जटिलता निरंतर बढ़ती गई है। तीसरे संस्‍करण में एएसडब्‍ल्‍यू पर केन्द्रित तीनों आयामों वाले अभ्‍यास शामिल किये जाएंगे

➤ द्विप‍क्षीय अभ्‍यास में दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा अब तक की सर्वाधिक इकाइयां भाग ले रही हैं

➤ दोनों देशों द्वारा भागीदारी के पैमाने में वृद्धि इस अभ्‍यास को दिये जा रहे महत्‍व को दर्शाती है, जबकि बढ़ी हुई जटिलता दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन का संकेत है

यह अभ्‍यास भारत के विजन सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और प्रगति) और सामुद्रिक क्षेत्र में अच्‍छी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के प्रति दोनों देशों के साझा उद्देश्‍यों को रेखांकित करता है तथा मित्र एवं सामंजस्यपूर्ण देशों के साथ एकजुटता प्रकट करता है


पृष्ठभूमि

पहले विश्‍व युद्ध के दौरान गैलीपोली की खाइयों और पश्चिमी मोर्चे के साथ साझा अनुभवों सहित सहयोग के लंबे इतिहास पर आधारित भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सकारात्‍मक रक्षा संबंध रहे हैं, जिन्‍हें साल 2006 के रक्षा सहयोग के ज्ञापन तथा साल 2009 के सुरक्षा सहयोग पर संयुक्‍त घोषणा-पत्र के माध्यम से नया आधार प्रदान किया गया हालांकि साल 2014 में द्विपक्षीय एफएससी के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा के मामलों को महत्‍वपूर्ण गति मिली और इस प्रकार सचेत और केन्द्रित वृद्धि देखी गई

प्रधानमंत्री मोदी को मिला यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 04 अप्रैल 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायेद मेडल' से नवाजने का फैसला किया है प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और यूएई के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है

यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद ने ट्वीट कर इसका घोषणा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा की दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों की सराहना करते हुए यूएई के राष्ट्रपति ने उन्हें जायेद मेडल से सम्मानित करने का फैसला लिया हैं


सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय हैं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया था


इससे पहले यह सम्मान किसे मिला?

इससे पहले यह सम्मान महारानी एलिजाबेथ, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, व्लादिमीर पुतिन, निकोलस सरकोजी, शी जिनपिंग और एंजेला मर्केल को मिल चुका है। यूएई का यह अहम सम्मान ज्यदातार पी-5 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को मिला है लेकिन पीएम मोदी का नाम अब इस महत्वपूर्ण लीग में शामिल हो गया है। यह सम्मान दोनों देशों के रिश्तों में आई मजबूती और विश्वास को दर्शाता है

संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो बादशाहों, प्रेसिडेंट और हेड ऑफ स्टेट को दिया जाता है


प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यूएई का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अबुधाबी में पहले हिन्दू मंदिर का शिलान्यास भी किया था मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस ने भी साल 2017 में भारत का दौरा किया था

Monday, 1 April 2019

पुस्तक और लेखक करंट अफेयर्स 2018 की सूची

Latest Books & Authors 


परमवीर परवेन
लेखक: प्रभाकरन जैन
ट्रिविया: पुस्तक 1947 से 1965 तक परमवीर चक्र अवॉर्डियों की बहादुरी को दर्शाती है।

बेंच के पार – भारतीय सैन्य न्यायिक प्रणाली में अंतर्दृष्टि
लेखक: ज्ञान भूषण
ट्रिविया: यह माननीय सर्वोच्च न्यायालय और पदोन्नति को कवर करने वाले विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर एएफटी के ऐतिहासिक निर्णयों और निर्णयों का एक संक्षिप्त सटीक रिकॉर्ड है।

द डायरी ऑफ़ अ डोमेस्टिक दिवा
लेखक: शिल्पा शेट्टी
ट्रिविया: इस पुस्तक में, अभिनेता और उद्यमी आपको पचास सबसे विशेष व्यंजनों के बारे में बताती है – इनमें से कुछ इंस्टाग्राम पर अपने लोकप्रिय रविवार बिंग वीडियो में शामिल हैं।

इम्पेर्फेक्ट
लेखक: संजय मांजरेकर
ट्रिविया: यह पुस्तक लेखक के क्रिकेट करियर, उनके जीवन के बारे में है। उनकी ताकत और कमजोरियों, सफलताओं और असफलताओं।

बॉलीवुड: “फिल्म्स”, “द सॉन्ग्स”, “द स्टार्स”
लेखक: अमिताब बच्चन
ट्रिविया: पुस्तक मुंबई में उत्पादित आकर्षक फिल्मों के बारे में है, जिन्होंने न सिर्फ भारतीयों बल्कि दुनिया भर के लोगों के दिल पर कब्जा कर लिया है। बॉलीवुड आपको हिंदी सिनेमा की कई हाइलाइट्स, शुरुआती फिल्मों से लेकर आधुनिक-दिन की रचनाओं के दौरे पर ले जाता है।

आई डू व्हाट आई डू
लेखक: रघुराम राजन
ट्रिविया: पुस्तक सितंबर 2013 में आरबीआई में शामिल होने पर आर्थिक संकट के दौरान सामना करने वाले संघर्ष के बारे में है।

इम्मोर्टल इंडिया
लेखक: अमिश त्रिपाठी
ट्रिविया: लेखक आपको भारत को इस तरह पहले कभी नहीं, तेज लेखों, नाचुक भाषणों और बुद्धिमान बहसों की एक श्रृंखला के माध्यम से समझने में मदद करता है।

भारत कैसे दुनिया को देखता है
लेखक: श्याम सरन
ट्रविया: किताब पाठकों को बंद दरवाजे के पीछे की  प्रसिद्ध नेताओं के शीर्ष-स्तर पर बातचीत के बारे में बताती है।

अनस्टोपेबल: माय लाइफ सो फार
लेखक: मारिया शारापोवा
ट्रिविया: किताब सफलता के लिए अपने असाधारण वृद्धि की कहानी बताती है, जिसमें एक ही नो-होल्ड-अवरुद्ध, भयंकर उत्तेजक रवैया है जो उसके टेनिस गेम को दर्शाती है।

कारगिल के शेरशाह
लेखक: दीपक सुराना
ट्रिविया: कारगिल के शेरशाह आपको दिवंगत कप्तान बिक्रम  बत्रा पी.वी. वी के जीवन और समय के माध्यम से ले जाता है, जो कारगिल युद्ध के सबसे महान भारतीय सैनिकों में से एक थे।

कडवे वचन
लेखक: तरूण सागर महाराज
ट्रिविया: लेखक की महान शिक्षाओं पर एक पुस्तक।

मैं एचआईवी पॉजिटिव हूँ। तो क्या?
लेखक: जयंत ललिता
ट्रिविया: पुस्तक इस बारे में बात करती है कि कैसे एक एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति ने अपने असफल स्वास्थ्य में सुधार किया, मनोवैज्ञानिक आघात को खत्म कर दिया, एक अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियन बनने के लिए कलंक और भेदभाव से लड़ा।

कैप्टोकोर्रेंसी फॉर बिगिनर्स
लेखक: अमित भारद्वाज
ट्रिविया: यह पुस्तक क्रिप्टोकुरस के बारे में सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं को बताती है।

मेकिंग ऑफ़ अ लीजेंड
लेखक: बिंदेश्वर पाठक
ट्रिविया: पुस्तक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखी गई है।

डलहौज़ी थ्रू माय आईज
लेखक: किरण चढ़ा
ट्रिविया: यह लगभग दो शताब्दियों के चित्रमय इतिहास का एक टुकड़ा है। पांच पहाड़ियों पर फैला हुआ डेलहौसी लंबा पाइन पेड़ों के साथ, बर्फ से घिरे पहाड़ों से घिरे हरे घास के मैदान।

प्लेयिंग विथ फायर
लेखक: केटी प्राइस
ट्रिविया: लेखकों के जीवन की मुख्य विशेषताएं।

द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनेस
लेखक: अरुंधति रॉय
ट्रिविया: सबसे ज्यादा खुशहाली मंत्रालय हमें भारतीय उपमहाद्वीप में पुरानी दिल्ली के घिरे इलाकों से नए शहर की सड़कों तक घनिष्ठ यात्रा पर ले जाता है।

क्राइसिस वीथिन
लेखक: गणेश देवी
ट्रिविया: भारत में ज्ञान और शिक्षा के बारे में बात करते हैं।

इंदिरा गांधी – एक जीवन
लेखक: जयराम रमेश
ट्रविया: मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के समय के आर्थिक पहलुओं पर चर्चा करता है।

बेरेन और लुथियन
लेखक: जेआरआर टॉकियन
ट्रविया: पुस्तक बेरेन और लुथियन की महाकाव्य कथा के बारे में बात करती है जो द हॉबिट और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स विद एल्व्स एंड ह्यूमन के प्रशंसकों को एकजुट करती है।

“युग पुरष, भारत रत्न, अटल जी”
लेखक: रमेश पोखरियाल
ट्रिविया: अटल बिहारी वाजपेयी जी के तहत तेजी से बदलते क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत की चुनौतियों का विश्लेषण।

एक जीवन पर्याप्त नहीं है
लेखक: नटवर सिंह
ट्रविया: विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित जीवन और अनुभवों पर लेखन का संकलन

उत्थान: प्रमुख स्वामीजी के साथ मेरे आध्यात्मिक अनुभव
लेखक: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और अरुण तिवारी
ट्रिविया: स्वामीजी की आंखों के माध्यम से आत्म अहसास की यात्रा

रेड टेप टू रेड कार्पेट … और फिर कुछ
लेखक: गीना रेनहार्ट
ट्रिविया: चर्चा करता है कि कैसे नियम और लाल टेप प्रतिकूल रूप से किसी देश के विकास को प्रभावित कर सकते हैं

संदेह से परे: गांधी की हत्या पर एक दस्तावेज
लेखक: तीस्ता सेटलवाड
ट्रिविया: गांधी के हत्या से संबंधित मराठी, हिंदी और गुजराती में अभिलेखीय दस्तावेजों का संग्रह

स्लीपिंग ऑन जुपिटर
लेखक: अनुराधा रॉय
ट्रविया: आधुनिक दुनिया में धर्म, प्रेम और हिंसा के बारे में, यह एक वर्तनीबाज़ी कहानीकार द्वारा एकउपन्यास है।

फ्लड ऑफ़ फायर
लेखक: अभिनव घोष
ट्रिविया: आईबीएस ट्राइलॉजी की अंतिम मात्रा

हाउ टू बी बोथ
लेखक: अली स्मिथ
ट्रिविया: हाउ टू बी बोथ, कला की बहुमुखी प्रतिभा के बारे में एक उपन्यास है। यह रूपों, समय, सत्य और कथाओं के बीच एक तेजी से चलती शैली-झुकाव बातचीत है।

मोदी – एक स्टार का अविश्वसनीय उद्भव
लेखक: तरूण विजय
ट्रिविया: पुस्तक नरेंद्र मोदी के जीवन और आर्थिक दृष्टि के आधार पर एक जीवनी है।

सौरव गांगुली: क्रिकेट, कप्तान और विवाद
लेखक: सप्तर्षि सरकार
ट्रिविया: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान की जीवनी

रेड साड़ी
लेखक: जेवियर मोरो
ट्रिविया: रेड साड़ी’ एक ऐसी असाधारण महिला की कथा है जिसने प्रधानमंत्री पद को भी ठुकरा दिया हो और उसके घर—परिवार व बेनाम सपनों को नियति ने कुचल कर रख दिया।

फरिश्ता
लेखक: कपिल इस्पुरी
ट्रिविया: फरिश्ता एक पिछली आघात से आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही एक महिला की गहरी गतिशील और तेज गति वाली कहानी है, और इस प्रक्रिया में एक नया समुदाय, एक नया प्यार और स्वयं की एक नई भावना खोज रही है।

बाल विवाह मामलों में त्रिपुरा दूसरे स्थान पर


अध्ययन के अनुसार 15 से 19 आयु वर्ग की कन्याओं के बाल विवाह का राष्ट्रीय औसत 11.9 प्रतिशत है किंतु त्रिपुरा के लिए यही आंकड़ा 21.6 प्रतिशत का है

हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में से एक त्रिपुरा बाल विवाह के मामलों में देश में दूसरे स्थान पर है अध्ययन के अनुसार त्रिपुरा में 15 से 19 वर्ष की कन्याओं की शादी के मामले देखे गये हैं

इस अध्ययन का शीर्षक ‘यंग लाइव्स-एन इंटरनेशनल स्टडी ऑन चाइल्डहुड पॉवर्टी’ है जिसमें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2015-16) का हवाला दिया गया है इसमें कहा गया है कि राज्य में होने वाले सभी बाल विवाह के मामलों में 80 प्रतिशत विवाह तीन जिलों के स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में होते हैं यह अध्ययन ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की एक टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है


मुख्य बिंदु

👫 अध्ययन के अनुसार 15 से 19 आयु वर्ग की कन्याओं के बाल विवाह का राष्ट्रीय औसत 11.9 प्रतिशत है किंतु त्रिपुरा के लिए यही आंकड़ा 21.6 प्रतिशत का है

👫 इस अध्ययन से यह बात भी सामने आई है कि देश के 100 जिलों में से त्रिपुरा के चार ऐसे जिले शामिल हैं जहाँ बाल विवाह अत्यधिक प्रचलन में है

👫 रिपोर्ट में यह भी तथ्य सामने आया है कि त्रिपुरा के धलाई जिले में बाल विवाह की दर 24.7 प्रतिशत है, जो राज्य में सबसे अधिक है। बाल विवाह के उच्च प्रसार वाले अन्य जिलों में दक्षिण त्रिपुरा, उत्तरी त्रिपुरा और पश्चिम त्रिपुरा शामिल हैं

👫 किशोरावस्था में मां बनने वाली लड़कियों से पैदा होने वाले बच्चों की संख्या के विश्लेषण पर यह देखा गया है कि कि 52 प्रतिशत विवाहित किशोर लड़कियों ने कम से कम एक बच्चे को जन्म दिया है

👫 इनमें 5.5 प्रतिशत लड़कियों ने कम से कम 2 बच्चों को जन्म दिया था और एक प्रतिशत में 2 से अधिक बच्चे थे


भारत में बाल विवाह की स्थिति

नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के अनुसार, देश में बाल विवाद की औसत दर 11.9% है। हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में आंकड़ों में कुछ वृद्धि जरूर दर्ज की गई है। एनएफएचएस 3 (2005-06) के आंकड़ों से एनएफएचएस-4 (2015-16) के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश के आंकड़ों में काफी सुधार हुआ है। उत्तर प्रदेश में 29 फीसदी से दर कम होकर सिर्फ 6.4 फीसदी ही रह गया है। पश्चिम बंगाल में भी सुधार हुआ है, लेकिन अपेक्षाकृत कम है। बंगाल में 34 फीसदी से यह दर कम होकर 25.6 फीसदी रह गई है


बाल विवाह कानूनी अपराध

बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह दंडनीय अपराध है इसमें 18 वर्ष से कम आयु की बच्चियों का विवाह करने पर दो साल की जेल और एक लाख रुपये का जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे विवाह में हिस्सा लेने वाले लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है

सिंगापुर का चांगी सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट, IGI एयरपोर्ट 59वें स्थान पर: स्काईट्रैक्स अवार्ड्स 2019


सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे को लगातार सातवीं बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का खिताब मिला है। सिंगापुर चांगी हवाई अड्डा अपनी छत पर स्विमिंग पूल, दो 24-घंटे चलने वाले मूवी थिएटर और शॉपिंग मॉल के लिए जाना जाता है

स्काईट्रैक्स द्वारा हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए रैंकिंग एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों को शामिल किया गया था. यह कार्यक्रम लंदन स्थित पैसेंजर टर्मिनल एक्सपो 2019 में आयोजित किया गया था। इंग्लैंड की कम्पनी स्काईट्रैक्स द्वारा जारी की गई इस सूची में सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट विश्व का सबसे बेहतर हवाई अड्डा है जबकि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 59वां स्थान मिला है।


स्काईट्रैक्स अवार्ड्स 2019

✈ सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे को लगातार सातवीं बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का खिताब मिला है.सिंगापुर चांगी हवाई अड्डा अपनी छत पर स्विमिंग पूल, दो 24-घंटे चलने वाले मूवी थिएटर और शॉपिंग मॉल के लिए जाना जाता है

✈ टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (हनेडा), 2018 के मुकाबले एक स्थान ऊपर आकर दूसरे स्थान पर रहा। इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ घरेलू हवाई अड्डे और विश्व के सबसे स्वच्छ हवाई अड्डे के रूप में प्रशंसा प्राप्त हुई

✈ दक्षिण कोरिया स्थित इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, 2018 में अपने दूसरे स्थान से एक स्थान नीचे आकर तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विश्व के सर्वश्रेष्ठ पारगमन हवाई अड्डे के तौर पर सराहा गया।  


भारत के संदर्भ में विवरण

✈ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पिछले साल के 66वें स्थान की तुलना में इस बार सुधार करते हुए 59वें स्थान पर रहा

✈ मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 64वें स्थान पर रहा जो कि पिछले वर्ष की तुलना में एक अंक नीचे है

✈ राजीव गांधी हैदराबाद हवाई अड्डा 10 अंक नीचे आकार 66वें स्थान पर रहा

✈ इसके अतिरिक्त बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 69वें स्थान पर रहा