Showing posts with label चर्चित व्यक्ति. Show all posts
Showing posts with label चर्चित व्यक्ति. Show all posts

Sunday, 11 November 2018

हरमनप्रीत कौर टी-20 के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं


हरमनप्रीत कौर ने 09 नवम्बर 2018 को तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच में केवल 49 गेंदों में शतक बना डाला। हरमनप्रीत कौर ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्के और 7 चौके लगाए।

उन्होंने 76 रन सिर्फ बाउंड्री से हासिल कर लिए। अपनी शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ा तथा नये रिकॉर्ड्स भी बनाए। कप्तान हरमनप्रीत ने पहले 50 रन 33 गेंदों में और अगले 50 रन मात्र 16 गेंदों में ही बना डाले थे।


हरमनप्रीत के रिकॉर्ड्स 

✤ हरमनप्रीत कौर भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिसने टी20 इंटरनेशनल में शतक ठोका है। उन्होंने मिताली राज के 97 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा।

✤ हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड टी20 में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान हैं। वैसे यह कारनामा करने वाली वो दुनिया की महज तीसरी कप्तान हैं।

✤ हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड टी20 में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

✤ इससे पहले उन्होने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 77 रनों की पारी खेली थी।

✤ हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं (हरमनप्रीत ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्के लगाए।)। 

✤ विश्वभर की बात करें तो डॉटिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में अपनी पारी में 9 छक्के लगाए थे।


हरमनप्रीत कौर के बारे में

✤ हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च 1989 में पंजाब के मोगा में हुआ था। हरमनप्रीत एक ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं।

✤ हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला टेस्ट मैच अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

✤ हरमनप्रीत कौर ने साल 2014 में अपना पहला वनडे पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

✤ हरमनप्रीत ने वर्ष 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

✤ जून 2009 में उन्होंने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था।

Friday, 5 October 2018

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2018: फ्रांसेस अर्नोल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ, ग्रेगोरी विंटर

The Nobel Prize in Chemistry 2018 (Author: Rajeev Ranjan)


नोबेल पुरस्कार चयन समिति ने 03 अक्टूबर 2018 को तीन वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान श्रेणी में पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की। इन वैज्ञानिकों में अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नोल्ड (Frances H Arnold), जॉर्ज पी स्मिथ (George P Smith) और ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगोरी विंटर (Gregory P Winter)  शामिल हैं।

रसायन विज्ञान श्रेणी के नोबेल पुरस्कार विजेताओं में एक महिला और दो पुरुष वैज्ञानिक हैं। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज ने कहा कि इस साल जिन तीन हस्तियों को रासायन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज के लिए चुना गया है उन्होंने एंजाइम्स और ऐंटीबॉडीज को विकसित करने के लिए क्रमिक विकास की शक्ति का इस्तेमाल किया है जिससे नए फार्मास्युटिकल और बायोफ्युल का निर्माण हुआ है।


रसायन विज्ञान श्रेणी में नोबेल पुरस्कार 2018

➤ चयन मंडल ने कहा कि क्रम विकास के सिद्धांतों का उपयोग कर जैव ईंधन से ले कर औषधि तक, हर चीज बनाने में इस्तेमाल होने वाले एंजाइम का विकास करने के सिलसिले में तीनों वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

➤ अर्नोल्ड रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल (Nobel Prize 2018) जीतने वाली पांचवीं महिला हैं।

➤ उन्हें पुरस्कार राशि 90 लाख स्वीडिश क्रोनोर (करीब 10.1 लाख डॉलर या 870,000 यूरो) की आधी रकम दी जाएगी। शेष आधी रकम स्मिथ और विंटर के बीच बंटेगी।

➤ तीनों वैज्ञानिकों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रोटीन के इस्तेमाल के लिए क्रम विकास के उसी सिद्धांत का इस्तेमाल किया जिसके जरिए आनुवंशिक बदलाव और चयन किया जाता है।


क्या है विशेष?

चयन अकादमी की नोबेल कैमेस्ट्री कमेटी के प्रमुख क्लेस गुस्तफसन ने जानकारी देते हुए कहा कि 2018 के नोबेल विजेताओं ने डार्विन के सिद्धांत को परखनली में उतारा। इन वैज्ञानिकों ने आण्विक स्तर पर क्रमविकास की प्रक्रियाओं की समझ का उपयोग किया और अपनी प्रयोगशाला में उसे मूर्त रूप दिया। उन्होंने कहा कि इसके तहत क्रम विकास की गति हजारों गुणा तेज की गई और इसे नये प्रोटीन के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया गया।

यूनिवर्सिटी ऑफ मिसूरी के जॉर्ज पी स्मिथ और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एमआरसी लेबोरेटरी ऑफ मॉलीक्यूलर बॉयोलॉजी के ग्रेगोरी विंटर  ने ‘फेज डिसप्ले’ नामक अनूठा तरीका विकसित किया। इसके जरिए बैक्टीरिया को संक्रमित करने वाले वायरस- बैक्टेरियोफेज का इस्तेमाल नये प्रोटीन के इस्तेमाल हो सकता है। उनके अध्ययन से अर्थराइटिस, सोराइसिस और आंत की सूजन जैसी बीमारी के लिए औषधि के साथ ही विषाक्त पदार्थों की काट के लिए एंटी बॉडीज (प्रतिरोधक) तथा कैंसर के इलाज में भी फायदा होगा।

फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड का जन्म वर्ष 1956 में अमेरिका स्थित पिट्सबर्ग में हुआ। उन्होंने वर्ष 1985 में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से पीएचडी की उपाधि हासिल की। वे वर्तमान में कैलिफ़ोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में केमिकल इंजीनियरिंग, बायोइंजीनियरिंग एवं बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं।

जॉर्ज पी स्मिथ का जन्म 1941 को नॉरवॉक, अमेरिका में हुआ। उन्होंने 1970 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पीएचडी की डिग्री हासिल की। वे वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ मिसूरी, कोलंबिया, अमेरिका में बायोलॉजिकल साइंसेज विभाग में प्रोफेसर हैं।

ग्रेगोरी पी विंटर का जन्म 1951 लिसिस्टर, इंग्लैंड में हुआ। उन्होंने वर्ष 1976 में पीएचडी की डिग्री हासिल की।वे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड में एमआरसी लेबोरेटरी के अनुसंधान प्रमुख हैं।

Wednesday, 3 October 2018

भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 01 अक्टूबर 2018 को भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ को मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में इस पद पर पहुंचने वाली गीता दूसरी भारतीय हैं। उनसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी आईएमएफ में प्रमुख अर्थशास्त्री रह चुके हैं।

गीता गोपीनाथ की नियुक्ति की घोषणा करते हुए आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्दे ने कहा कि “गोपीनाथ दुनिया के उत्कृष्ट अर्थशास्त्रियों में से एक हैं और उनका पिछला रिकॉर्ड बेहद शानदार है और उन्हें वृहद अंतर्राष्ट्रीय अनुभव हासिल है।"


गीता गोपीनाथ के बारे में जानकारी

➤ गीता गोपीनाथ ने अपनी एमए की डिग्री दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स से हासिल की है। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन और अर्थशास्त्र की जॉन ज्वानस्त्रा प्रोफेसर हैं।

➤ गीता गोपीनाथ केरल के मुख्यमंत्री की आर्थिक सलाहकार भी हैं और हार्वर्ड में प्रकाशित उनके जीवन परिचय के मुताबिक, इस मानद पद पर उनकी नियुक्ति साल 2016 में हुई थी और उन्हें मुख्य सचिव का रैंक दिया गया है।

➤ वह भारत के वित्त मंत्रालय के जी-20 सलाहकार समिति में प्रतिष्ठित सदस्य के रूप में शामिल रही हैं।

➤ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय व्यापक अर्थशास्त्र और व्यापार पर किए गए शोध से साल 2001 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।

➤ गीता गोपीनाथ वर्ष 2005 में हार्वर्ड में शामिल हुईं, उससे पहले वह यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं।

➤ गीता अमेरिकन इकोनॉमिक्स रिव्यू की सह-संपादक और नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (एनबीइआर) में इंटरनेशनल फाइनेंस एंड मैक्रोइोकनॉमिक की सह-निदेशक भी है।

➤ उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से हासिल की है।


गीता गोपीनाथ का कार्यभार

गीता अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के जिस विभाग की निदेशक नियुक्त की गई हैं, उसका कार्यभार संस्था में सबसे अहम माना जाता है। आईएमएफ का यह अनुसंधान विभाग विश्व भर की अर्थव्यतवस्थामओं पर अध्ययन करके सदस्य देशों के लिए जरूरी नीतियाँ तैयार करता है। साथ ही साथ उन मुद्दों पर रिसर्च को अंजाम देता है जो आईएमएफ के लिए अहम होते हैं. इसके अतिरिक्त विश्व की अर्थव्यवस्थाएं अगले कुछ वर्षों में कैसी होगी इस बारे में भी अनुमान लगाना इस विभाग का काम है।


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो अपने सदस्य देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नजर रखने का काम करती है. यह अपने सदस्य देशों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करती है।यह संगठन अंतरराष्ट्रीय विनिमय दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विकास को सुगम करने में सहायता करता है। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य में है. इसकी वर्तमान प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड (जर्मनी) हैं।

भौतिकी क्षेत्र का नोबल पुरस्कार 2018: आर्थर अशकिन, गेर्राड मौरोउ, डोना स्ट्रिकलैंड

The Nobel Prize in Physics 2018 (Author: Rajeev Ranjan)


नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा 02 अक्टूबर 2018 को भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की इस बार भौतिकी का नोबेल तीन लोगों को दिया जाएगा, जिसमें आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड का नाम शामिल है।

इस पुरस्कार में आधा भाग आर्थर अशकिन जबकि आधे भाग में से गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड को सम्मानित किया गया है।


भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2018

➤ नोबेल पुरस्कार इन वैज्ञानिकों को लेजर भौतिकी के फील्ड में अहम अविष्कार करने के लिए दिया गया है।

➤ डोन्ना स्ट्रिकलैंड भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला वैज्ञानिक हैं।

➤ आर्थर एश्किन अमेरिकन वैज्ञानिक हैं, जिनके ऑप्टिकल ट्वीजर्स और बायोलॉजिकल सिस्टम्स के संबंध में किए गए प्रयोगों को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने मान्यता दी है।

➤ गेरार्ड मोरोउ (फ्रांस) और डोन्ना स्ट्रिकलैंड (कनाडा) को हाई-इंटेसिटी, अल्ट्रा शॉर्ट ऑप्टिकल पल्स को जेनरेट करने के तरीके के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

➤ पिछले वर्ष भी भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों रेनर वीस, बैरी बैरिश और किप थ्रोन को दिया गया था। इन तीनों वैज्ञानिकों को गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।


डोना स्ट्रिकलैंड 55 वर्ष में नोबेल जीतने वाली पहली महिला

कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड यह अवॉर्ड जीतने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले मैरी क्यूरी को 1903 और मारिया गोपर्ट-मेयर ने 1963 में भौतिकी का नोबेल जीता था। डॉक्टर स्ट्रिकलैंड और डॉक्टर मौरोउ ने बेहद छोटी मगर तेज लेजर पल्स बनाने में योगदान दिया है। उन्होंने चर्प्ड पल्स एंप्लिफिकेशन (सीपीए) नाम की तकनीक विकसित की है। अब इस तकनीक का इस्तेमाल कैंसर के इलाज और आंखों की सर्जरी में होता है।

Tuesday, 2 October 2018

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2018: जेम्स एलिसन व तासुकु होंजो को कैंसर इलाज के लिए

Nobel Prize for Medicine 2018 (Author: Rajeev Ranjan)


अमेरिका एवं जापान के दो शोधकर्त्ताओं को वर्ष 2018 का चिकित्सा का नोबेल पुररस्कार देने की घोषणा की गई। जेम्स एलिसन (यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, अमेरिका) तथा तासुकु होंजो (क्योटो यूनिविर्सिटी) को कैंसर इलाज के क्षेत्र में शोधों के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

➤ इन वैज्ञानिकों ने नकारात्मक प्रतिरक्षी प्रणाली को अवरूद्ध कर कैंसर का उपचार खोजने में सफलता प्राप्त की। टी-कोशिका (T-Cell), जो कि श्वेत रक्त का एक प्रकार है इस प्रतिरक्षा में मुख्य भूमिका निभाती है। जेम्स पी. एलिसन ने टी-कोशिका में निहित सीटीएलए-4 (CTLA-4) जीन का अध्ययन किया जो कि इस प्रतिरक्षा प्रणाली को रोकती है। इसके खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर टी-कोशिका को सक्रिय किया।


➤ वहीं दूसरी ओर तासुकु होंजो ने टी-कोशिका के अवरोधक एक अन्य प्रोटीन पीडी-1 (PD-1) का अध्ययन किया व इसके खिलाफ एंटीबॉडी विकसित किया। इसे ‘इम्युन चेकप्वाइंट थिरेपी’ कहा गया।

➤ वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब कैंसर उपचार के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले प्रोस्टैट कैंसर के इलाज में हॉर्मोन पद्धति (हगिंस 1996), कीमोथिरेपी (एलियन एवं हिचिंस, 1988) तथा ल्युकेमिया के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन (थॉमर्स 1990) के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है।

➤ वर्ष 1901 से अब तक 108 बार 214 लोगों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है। 

Thursday, 27 September 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड’ से सम्मानित


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 26 सितंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भारत के साथ-साथ फ़्रांस को भी इस पुरस्कार के लिए इसलिए सम्मानित किया गया है क्योंकि दोनों ही देशों ने समान प्रयासों के साथ अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की शुरुआत की है।


मोदी - मैक्रों को चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड

➤ प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को लेकर अग्रणी एवं उत्साही कार्यों के लिए और पर्यावरणीय कार्यों में सहयोग के नये क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों को 'नीति नेतृत्व' श्रेणी के तहत यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

➤ प्रधानमंत्री को 2022 तक भारत में प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने का संकल्प लेने और मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते को लेकर सराहना की गयी।

➤ दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने पूरे विश्व में इस बारे में जाग्रति फैलाई तथा अन्य देशों को भी सौर गठबंधन में शामिल करने हेतु सफलतापूर्वक प्रोत्साहित किया।

कोच्चि इंटरनैशनल एयरपोर्ट को अवॉर्ड 

➤ भारत के लिए दूसरी सम्मान की बात है कि केरल के कोच्चि इंटरनैशनल एयरपोर्ट को भी नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ते हुए उद्यमी दृष्टि दिखाने के लिए अवॉर्ड दिया गया है। कोच्चि इंटरनैशनल एयरपोर्ट विश्व को यह सन्देश देता है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना भी वैश्विक विकास में अग्रणी भूमिका निभाई जा सकती है।

➤ इस दौरान कहा गया कि समाज की गति में वृद्धि जारी है, ऐसे में दुनिया का पहला पूर्ण सौर संचालित हवाई अड्डा इस बात का प्रमाण है कि ग्रीन बिजनस ही अच्छा बिजनस है। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 'नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग में नेतृत्व' के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।


चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड


➤ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने वर्ष 2005 में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से उत्कृष्ट पर्यावरण हितैषी कार्य करने वाले व्यक्तियों को पहचानने के लिए वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम के रूप में ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ पुरस्कार की स्थापना की।

➤ आम तौर पर प्रतिवर्ष पांच से सात विजेताओं का चयन किया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक ट्रॉफी प्राप्त करने के लिए एक पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया जाता है। विजेता पुरस्कार प्राप्ति हेतु भाषण देते हैं और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हैं।

➤ वर्ष 2017 में ‘यंग चैंपियंस ऑफ अर्थ’ श्रेणी की भी शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत 18 से 30 वर्ष के उन व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता है जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक एवं उत्कृष्ट पहल की हो।

Wednesday, 19 September 2018

देश की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा का निधन


आजादी के बाद देश की पहली आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा का 17 सितम्बर 2018 को मुंबई के अंधेरी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं।

अन्ना राजम मल्होत्रा ने देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई और देश की प्रगति में अपना योगदान दिया। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्हें जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) का कार्य मिला था।

पहली महिला आईएएस अधिकारी

अन्‍ना राजम मल्‍होत्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वे 1951 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने मद्रास कैडर का विकल्‍प चुना और तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री सी राजगोपालाचारी के नेतृत्‍व में मद्रास राज्‍य की सेवा की।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के बारे में

भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है। इसके अधिकारी अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में सीधी भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाती है तथा उनका आवंटन भारत सरकार द्वारा राज्यों को कर दिया जाता है।

आईएएस अधिकारी केंद्रीय सरकार, राज्य सरकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में रणनीतिक और महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हैं। सरकार के वेस्टमिंस्टर प्रणाली के बाद दूसरे देशों की तरह, भारत में स्थायी नौकरशाही के रूप में आईएएस भारत सरकार के कार्यकारी का एक अविभाज्य अंग है, और इसलिए प्रशासन को तटस्थता और निरंतरता प्रदान करता है।

पद्म भूषण सम्मान

भारत सरकार द्वारा अन्ना राजम मल्होत्रा को वर्ष 1989 में प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

पद्म भूषण सम्मान के बारे में

➤ पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।

➤ पद्म पुरस्कार मुख्य तौर पर शासकीय सेवकों द्वारा प्रदत्त सेवा के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को दिए जाते हैं।

➤ पद्म पुरस्‍कारों की सिफारिश राज्‍य सरकार या केन्द्रीय मंत्रालय के साथ-साथ उत्‍कृष्‍टता संस्‍थानों आदि से प्राप्‍त की जाती है। इसके बाद एक समिति इन नामों पर विचार करती है।

➤ पुरस्कार समिति जब एक बार सिफारिश कर देती है फिर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति इस पर अपना अनुमोदन देते हैं और इसके बाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन सम्मानों की घोषणा की जाती है।

अन्ना राजम मल्होत्रा के बारे में
  • अन्‍ना राजम मल्होत्रा का जन्म जुलाई 1927 में केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था।
  • उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोझिकोड में हुआ जिसके बाद मद्रास विश्‍वविद्यालय में उच्‍च शिक्षा के लिए वह चेन्‍नर्इ चली गईं।
  • उनका प्रारंभिक नाम अन्ना जॉर्ज है।
  • उन्होंने आरएन मल्होत्रा से शादी की थी, जो वर्ष 1985 से लेकर वर्ष 1990 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे थे।
  • उन्होंने तमिलनाडु के सात मुख्यमंत्रियों के अधीन कार्य किया था।
  • उन्हें मुंबई के पास देश के मॉडर्न पोर्ट जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) की स्थापना में उनके योगदान के लिए भी जाना जाता है।
  • उन्होंने जेएनपीटी की अध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं।
  • उन्होंने दिल्ली में वर्ष 1982 में हुए एशियन गेम्स में राजीव गांधी के साथ करीबी से काम किया। तब राजीव गांधी सासंद थे और खेलों का चार्ज उन्हें दिया गया था।
  • अन्‍ना राजम मल्होत्रा आठ राष्ट्र दौरों पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ भी गई थीं। उन्होंने गृह मंत्रालय के पर्सोनल सेक्शन में भी काम किया था।
  • अन्ना राजम ने कई विभागों के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की सेवा की।
  • केंद्रीय सेवा में नियुक्ति के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय में सेवा की थी।
  • वे जब वह रिटायर हो गईं तो बाद में होटल लीला वेंचर लिमिटेड के डायरेक्टर पद पर काम किया।

जापान के अरबपति युसाकु मायेजावा स्पेस में जाने वाले विश्व के पहले प्राइवेट पैसेंजर

  अमेरिका की निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स ने 17 सितंबर 2018 को बताया कि उसने चंद्रमा के चारों तरफ उड़ान भरने के लिए दुनिया के पहले प्राइवेट पैसेंजर के तौर पर जापानी अरबपति युसाकु मायेजावा के साथ करार किया है।    हालांकि स्पेसएक्स ने पिछले हफ्ते ही घोषणा की थी कि उसने लोगों को अंतरिक्ष में घुमाने की योजना बना ली है। जल्द ही वो लोगों को टूरिज्म के लिए अंतरिक्ष और चांद पर भेजना शुरू कर देगी। अब उसने फाइनल कर दिया युसाकु मायेजावा उसके पहले मून टूरिस्ट होंगे।    पिछले 50 साल में योसाकू पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जो चांद पर जाने और लौटने की तैयारी कर रहे हैं। युसाकु मायेजावा अकेले इस यात्रा पर नहीं जाएंगे बल्कि वो अपने साथ छह से आठ आर्टिस्टों को लेकर जाने की योजना बनाए हुए हैं।    कौन हैं मायेजावा    ➤ युसाकु मायेजावा जापान के सबसे बड़े आनलाइन शॉपिंग माल जोजोटाउन के फाउंडर हैं। उनकी कंपनी जोजो जिसे आधिकारिक तौर पर स्‍टार्ट टूडे कंपनी लिमिटेड के तौर पर जाना जाता है।    ➤ फोर्ब्स के अनुसार, वो दुनियाभर की कलाकृतियां इकट्ठी करने के भी शौकीन हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में 80 मिलियन डॉलर की कलाकृतियां खरीदीं। जिसमें जाने माने आर्टिस्ट जीन मिशेल बैस्क्विट और पाब्लो पिकासो की पेंटिंग्स शामिल हैं।    ➤ फोर्ब्स ने कुछ दिनों पहले जापान के 50 धनी लोगों की लिस्ट जारी की थी. युसाकु मायेजावा उसमें 18वें नंबर पर हैं।    यह यात्रा वर्ष 2023 में होगी    यह मिशन वर्ष 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर ये यात्रा अपनी योजना के अनुसार हुई तो युसाकु मायेजावा 2023 में बिग फाल्कन रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की सैर करेंगे। अब तक 24 लोग चांद पर जा चुके हैं। लेकिन वो सभी विभिन्न अंतरिक्ष संस्थानों द्वारा भेजे गए अंतरिक्ष यात्री थे। आखिरी बार वर्ष 1972 में अपोलो मिशन हुआ था और इसके बाद से कोई भी मनुष्‍य चांद पर नहीं गया है।    बिग फॉल्कन रॉकेट  इस ट्रिप को साकार करने के लिए स्पेस एक्स एक बिग फॉल्कन रॉकेट बना रहा है, जिसमें नौ मीटर का एक बूस्टर होगा। ये मंगल तक सौ यात्रियों को ले जा सकेगा। यह रॉकेट 118 मीटर लंबा है और इसमें पैंसेजर के लिए खास शिप होगी। स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी के बिग फाल्कन रॉकेट के बारे में बताया। हालांकि एलन मस्क ने फरवरी 2017 में घोषणा की थी कि उनकी कंपनी स्पेस में टूरिस्ट भेजेगी। तब उन्होंने ये भी कहा था कि ये लांच 2018 में होगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कंपनी को इसके लिए जिस फाल्कन हैवी रॉकेट और ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल करना था, वो बन ही नहीं सके। स्पेस एक्स का फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रेगर स्पेसक्राफ्ट पहले इंटरनेशनल स्पेस सेंटर तक सामान लेकर जा चुका है और वापस धरती पर लौट चुका है। अब कंपनी को उम्मीद है कि वो अपने इस रॉकेट का इस्तेमाल करके लोगों को अंतरिक्ष में ले जा सकती है। इस विशाल रॉकेट का परीक्षण वर्ष 2019 में शुरू होने की उम्मीद है।

अमेरिका की निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स ने 17 सितंबर 2018 को बताया कि उसने चंद्रमा के चारों तरफ उड़ान भरने के लिए दुनिया के पहले प्राइवेट पैसेंजर के तौर पर जापानी अरबपति युसाकु मायेजावा के साथ करार किया है।

हालांकि स्पेसएक्स ने पिछले हफ्ते ही घोषणा की थी कि उसने लोगों को अंतरिक्ष में घुमाने की योजना बना ली है। जल्द ही वो लोगों को टूरिज्म के लिए अंतरिक्ष और चांद पर भेजना शुरू कर देगी। अब उसने फाइनल कर दिया युसाकु मायेजावा उसके पहले मून टूरिस्ट होंगे।

पिछले 50 साल में योसाकू पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जो चांद पर जाने और लौटने की तैयारी कर रहे हैं। युसाकु मायेजावा अकेले इस यात्रा पर नहीं जाएंगे बल्कि वो अपने साथ छह से आठ आर्टिस्टों को लेकर जाने की योजना बनाए हुए हैं।

कौन हैं मायेजावा

➤ युसाकु मायेजावा जापान के सबसे बड़े आनलाइन शॉपिंग माल जोजोटाउन के फाउंडर हैं। उनकी कंपनी जोजो जिसे आधिकारिक तौर पर स्‍टार्ट टूडे कंपनी लिमिटेड के तौर पर जाना जाता है।

➤ फोर्ब्स के अनुसार, वो दुनियाभर की कलाकृतियां इकट्ठी करने के भी शौकीन हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में 80 मिलियन डॉलर की कलाकृतियां खरीदीं। जिसमें जाने माने आर्टिस्ट जीन मिशेल बैस्क्विट और पाब्लो पिकासो की पेंटिंग्स शामिल हैं।

➤ फोर्ब्स ने कुछ दिनों पहले जापान के 50 धनी लोगों की लिस्ट जारी की थी. युसाकु मायेजावा उसमें 18वें नंबर पर हैं।

यह यात्रा वर्ष 2023 में होगी

यह मिशन वर्ष 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर ये यात्रा अपनी योजना के अनुसार हुई तो युसाकु मायेजावा 2023 में बिग फाल्कन रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की सैर करेंगे। अब तक 24 लोग चांद पर जा चुके हैं। लेकिन वो सभी विभिन्न अंतरिक्ष संस्थानों द्वारा भेजे गए अंतरिक्ष यात्री थे। आखिरी बार वर्ष 1972 में अपोलो मिशन हुआ था और इसके बाद से कोई भी मनुष्‍य चांद पर नहीं गया है।

बिग फॉल्कन रॉकेट
  • इस ट्रिप को साकार करने के लिए स्पेस एक्स एक बिग फॉल्कन रॉकेट बना रहा है, जिसमें नौ मीटर का एक बूस्टर होगा। ये मंगल तक सौ यात्रियों को ले जा सकेगा।
  • यह रॉकेट 118 मीटर लंबा है और इसमें पैंसेजर के लिए खास शिप होगी।
  • स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी के बिग फाल्कन रॉकेट के बारे में बताया। हालांकि एलन मस्क ने फरवरी 2017 में घोषणा की थी कि उनकी कंपनी स्पेस में टूरिस्ट भेजेगी। तब उन्होंने ये भी कहा था कि ये लांच 2018 में होगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कंपनी को इसके लिए जिस फाल्कन हैवी रॉकेट और ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल करना था, वो बन ही नहीं सके।
  • स्पेस एक्स का फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रेगर स्पेसक्राफ्ट पहले इंटरनेशनल स्पेस सेंटर तक सामान लेकर जा चुका है और वापस धरती पर लौट चुका है।
  • अब कंपनी को उम्मीद है कि वो अपने इस रॉकेट का इस्तेमाल करके लोगों को अंतरिक्ष में ले जा सकती है।
  • इस विशाल रॉकेट का परीक्षण वर्ष 2019 में शुरू होने की उम्मीद है।

Monday, 20 August 2018

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन


संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि कोफी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में दो बार (1997 से 2006 तक) कार्यभार संभाला था तथा इस पद पर पहुँचने वाले वे पहले अश्वेत अफ्रीकी थे।

➤ कोफी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल, 1938 को गोल्ड कोस्ट (वर्तमान देश घाना) के कुमसी नामक शहर में हुआ।
➤ 1962 में कोफी अन्नान ने अपना राजनीतिक सफ़र विश्व स्वास्थ्य संगठन में एक बजट अधिकारी के रूप में शुरू किया था।
➤ 1965 से 1972 तक उन्होंने इथियोपिया की राजधानी अद्दीस अबाबा में संयुक्त राष्ट्र के इकॉनॉमिक कमीशन फॉर अफ्रीका के लिये काम किया।
➤ 1980 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायोग का उप-निदेशक नियुक्त किया गया।
➤ 1 जनवरी, 1997 को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला और तब से 31 दिसंबर, 2006 तक लगातार 10 साल तक इस पद पर बने रहे।
➤ वर्ष 2001 में कोफी अन्नान और संयुक्त राष्ट्र को नोबेल पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया। 

Monday, 6 August 2018

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018-सिंधु को रजत पदक


नानजिंग, चीन में आयोजित बीडल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 (BWF World Badminton Championships 2018) के महिला वर्ग में सातवीं रैंकिंगधारी स्पेन की कैरोलिना मरीन ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं तीसरी रैंकिंगधारी भारत की पी.वी.सिंधु ने रजत पदक जीता। 5 अगस्त, 2018 को खेले गए फाइनल में कैरोलिना मरीन ने पी.वी.सिंधु को 21-19, 21-10 से पराजित किया।
  • इस विजय के साथ तीन विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली मरीन विश्व की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हो गईं हैं।
  • उल्लेखनीय है कि कैरोलिना मरीन व पी.वी.सिंधु के बीच अब तक 12 मैच हो चुके हैं जिनमें से मरीन ने 7 मैच जीते हैं। रियो ओलंपिक में भी सिंधु को मरीन से पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ता था।
  • वर्ष 2014 के विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी मरीन ने सिंधु को 21-17, 21-15 से पराजित किया था। पी.वी. सिंधु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
  • पुरुष वर्ग में जापान के केंतो मोामोता ने चीन के शी युकी को 21-11, 21-13 से पराजित कर इतिहास रच दिया। वे विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले प्रथम जापानी पुरुष हैं।

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 के विजेताओं की सूची इस प्रकार है

महिला एकलः कैरोलिना मरीन (पी.वी.सिंधु को पराजित किया) 

पुरुष एकलः केंटो मोमोता (चीन के शी युकी को पराजित किया) 

महिला युगलः मायु मात्सुमोता व वकाना नगाहारा (जापान) 

पुरुष युगलः ली जुनहुयी व लियु युचेन (चीन) 

मिश्रित युगलः झेंग सिवेई व हुयांग याकियोंग (चीन)

Thursday, 2 August 2018

गोपालकृष्ण गांधी को राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार 2018

गोपालकृष्ण गांधी को वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं, उन्हें सदभाव एवं शांति को बढ़ावा देने के मामले में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।    राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार की सलाहकार समिति ने अपनी बैठक में फैसला किया कि 24वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार गोपालकृष्ण गांधी को सांप्रदायिक सदभाव, शांति और भाइचारे के संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर दिया जायेगा। गोपालकृष्ण गांधी को यह पुरस्कार नई दिल्ली में 20 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।    राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार    इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिया जाता है। इसे शांति, सांप्रदायिक सदभाव के संवर्धन और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में उनके दीर्घकालिक योगदान की याद में शुरू किया गया था।    इससे पहले यह पुरस्कार मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मोहम्मद युनुस, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्सायन, तीस्ता सीतलवाड़, स्वामी अग्निवेश, केआर नारायणन, उस्ताद अमजद अली खान, मुजफ्फर अली और शुभा मुदगल को मिल चुका है।    गोपालकृष्ण गांधी के बारे में जानकारी  गोपालकृष्ण गांधी का जन्म  22 अप्रैल 1945 को हुआ था। वे देवदास गांधी और लक्ष्मीत गांधी के बेटे हैं। सेंट स्टी फेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्यअ में एमए की डिग्री हासिल करने के बाद गोपालकृष्ण गांधी ने 1968 से 1992 तक एक आइएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बतौर आईएएस अधिकारी तमिलनाडु में अपनी सेवाएं दीं थीं।  वे 1985 से 1987 तक उपराष्ट्र पति के सेक्रेटरी भी रहे। वर्ष 1987 से 1992 तक राष्ट्रहपति के ज्वाएइंट सेक्रेटरी और 1997 में राष्ट्रेपति के सेक्रेटरी भी रहे। उन्होंनने भारत के उच्चांयुक्त  के तौर पर लेसोथो में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे 2000 में श्रीलंका में भारत के उच्चारयुक्तस और 2002 में नार्वे में भारत के राजदूत नियुक्तद किये गये। गोपालकृष्ण गांधी वर्ष 2004 से 2009 तक पश्चिम बंगाल के राज्यापाल के तौर पर भी कार्यरत रहे।

गोपालकृष्ण गांधी को वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं, उन्हें सदभाव एवं शांति को बढ़ावा देने के मामले में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार की सलाहकार समिति ने अपनी बैठक में फैसला किया कि 24वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार गोपालकृष्ण गांधी को सांप्रदायिक सदभाव, शांति और भाइचारे के संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर दिया जायेगा। गोपालकृष्ण गांधी को यह पुरस्कार नई दिल्ली में 20 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार

इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिया जाता है। इसे शांति, सांप्रदायिक सदभाव के संवर्धन और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में उनके दीर्घकालिक योगदान की याद में शुरू किया गया था।

इससे पहले यह पुरस्कार मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मोहम्मद युनुस, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्सायन, तीस्ता सीतलवाड़, स्वामी अग्निवेश, केआर नारायणन, उस्ताद अमजद अली खान, मुजफ्फर अली और शुभा मुदगल को मिल चुका है।

गोपालकृष्ण गांधी के बारे में जानकारी
  • गोपालकृष्ण गांधी का जन्म  22 अप्रैल 1945 को हुआ था। वे देवदास गांधी और लक्ष्मीत गांधी के बेटे हैं।
  • सेंट स्टी फेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्यअ में एमए की डिग्री हासिल करने के बाद गोपालकृष्ण गांधी ने 1968 से 1992 तक एक आइएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  • उन्होंने बतौर आईएएस अधिकारी तमिलनाडु में अपनी सेवाएं दीं थीं। 
  • वे 1985 से 1987 तक उपराष्ट्र पति के सेक्रेटरी भी रहे। वर्ष 1987 से 1992 तक राष्ट्रहपति के ज्वाएइंट सेक्रेटरी और 1997 में राष्ट्रेपति के सेक्रेटरी भी रहे।
  • उन्होंनने भारत के उच्चांयुक्त  के तौर पर लेसोथो में अपनी सेवाएं दीं।
  • इसके बाद वे 2000 में श्रीलंका में भारत के उच्चारयुक्तस और 2002 में नार्वे में भारत के राजदूत नियुक्तद किये गये।
  • गोपालकृष्ण गांधी वर्ष 2004 से 2009 तक पश्चिम बंगाल के राज्यापाल के तौर पर भी कार्यरत रहे।