Wednesday 3 October 2018

भौतिकी क्षेत्र का नोबल पुरस्कार 2018: आर्थर अशकिन, गेर्राड मौरोउ, डोना स्ट्रिकलैंड

The Nobel Prize in Physics 2018 (Author: Rajeev Ranjan)


नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा 02 अक्टूबर 2018 को भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की इस बार भौतिकी का नोबेल तीन लोगों को दिया जाएगा, जिसमें आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड का नाम शामिल है।

इस पुरस्कार में आधा भाग आर्थर अशकिन जबकि आधे भाग में से गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड को सम्मानित किया गया है।


भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2018

➤ नोबेल पुरस्कार इन वैज्ञानिकों को लेजर भौतिकी के फील्ड में अहम अविष्कार करने के लिए दिया गया है

➤ डोन्ना स्ट्रिकलैंड भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला वैज्ञानिक हैं

➤ आर्थर एश्किन अमेरिकन वैज्ञानिक हैं, जिनके ऑप्टिकल ट्वीजर्स और बायोलॉजिकल सिस्टम्स के संबंध में किए गए प्रयोगों को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने मान्यता दी है

➤ गेरार्ड मोरोउ (फ्रांस) और डोन्ना स्ट्रिकलैंड (कनाडा) को हाई-इंटेसिटी, अल्ट्रा शॉर्ट ऑप्टिकल पल्स को जेनरेट करने के तरीके के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है

➤ पिछले वर्ष भी भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों रेनर वीस, बैरी बैरिश और किप थ्रोन को दिया गया था। इन तीनों वैज्ञानिकों को गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।


डोना स्ट्रिकलैंड 55 वर्ष में नोबेल जीतने वाली पहली महिला

कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड यह अवॉर्ड जीतने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले मैरी क्यूरी को 1903 और मारिया गोपर्ट-मेयर ने 1963 में भौतिकी का नोबेल जीता था डॉक्टर स्ट्रिकलैंड और डॉक्टर मौरोउ ने बेहद छोटी मगर तेज लेजर पल्स बनाने में योगदान दिया है उन्होंने चर्प्ड पल्स एंप्लिफिकेशन (सीपीए) नाम की तकनीक विकसित की है। अब इस तकनीक का इस्तेमाल कैंसर के इलाज और आंखों की सर्जरी में होता है