Showing posts with label पुरस्कार/सम्मान. Show all posts
Showing posts with label पुरस्कार/सम्मान. Show all posts

Thursday, 4 April 2019

प्रधानमंत्री मोदी को मिला यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 04 अप्रैल 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायेद मेडल' से नवाजने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और यूएई के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।

यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद ने ट्वीट कर इसका घोषणा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा की दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों की सराहना करते हुए यूएई के राष्ट्रपति ने उन्हें जायेद मेडल से सम्मानित करने का फैसला लिया हैं।


सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया था।


इससे पहले यह सम्मान किसे मिला?

इससे पहले यह सम्मान महारानी एलिजाबेथ, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, व्लादिमीर पुतिन, निकोलस सरकोजी, शी जिनपिंग और एंजेला मर्केल को मिल चुका है। यूएई का यह अहम सम्मान ज्यदातार पी-5 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को मिला है लेकिन पीएम मोदी का नाम अब इस महत्वपूर्ण लीग में शामिल हो गया है। यह सम्मान दोनों देशों के रिश्तों में आई मजबूती और विश्वास को दर्शाता है।

संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो बादशाहों, प्रेसिडेंट और हेड ऑफ स्टेट को दिया जाता है।


प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यूएई का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अबुधाबी में पहले हिन्दू मंदिर का शिलान्यास भी किया था। मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस ने भी साल 2017 में भारत का दौरा किया था।

Wednesday, 27 March 2019

Filmfare Awards 2019: जानिए विजेताओं की पूरी सूची


बॉलीवुड फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 हाल ही में मुंबई में प्रदान किये गये। यह पुरस्कार 20 से अधिक श्रेणियों में दिए गये हैं। इस वर्ष फिल्म ‘राजी’ के लिए आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, वहीं रणबीर कपूर ने ‘संजू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया।


64वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की सूची

1.    बेस्ट एक्टर (पुरुष) - रणबीर कपूर (संजू)

2.    बेस्ट एक्टर (महिला) - आलिया भट्ट (राजी)

3.    क्रिटिक्स कैटेगरी बेस्ट एक्टर (पुरुष) - रणवीर सिंह(पद्मावत), आयुष्मान खुराना (अँधाधुन)

4.    बेस्ट डायरेक्टर - मेघना गुलजार (राजी) 

5.    क्रिटिक्स कैटेगरी बेस्ट एक्टर (महिला) - नीना गुप्ता (बधाई हो )

6.    पॉपुलर च्वायस कैटेगरी बेस्ट फिल्म - राजी

7.    बेस्ट स्टोरी - अनुभव सिन्हा (मुल्क) 

8.    बेस्ट स्क्रीनप्ले - अंधाधुन

9.     बेस्ट डायलॉग - बधाई हो

10.    क्रिटिक्स कैटेगरी में बेस्ट फिल्म - अँधाधुन

11.    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (महिला) - सुरेखा सिकरी (बधाई हो)

12.    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल - विक्की कौशल (संजू) गजराज राव (बधाई हो)

13.    बेस्ट डेब्यू (पुरुष) - ईशान खट्टर (बियाण्ड द क्लाउड्स)

14.    बेस्ट डेब्यू (महिला) - सारा अली खान (केदारनाथ)

15.    बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - अमर कौशिक (स्त्री)

16.    बेस्ट प्लेबैक (पुरुष) - अरिजीत सिंह (राजी)

17.    सर्वश्रेष्ठ गीतकार – गुलजीर (राजी)

18.    बेस्ट प्लेबैक (महिला) - श्रेया घोषाल

19.    बेस्ट बैकग्राउड स्कोर - डेनियल जॉर्ज (अँधाधुन)

20.    बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - पंकज कुमार (तुम्बाड)

21.    बेस्ट वीएफएक्स - रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (जीरो) 

22.    बेस्ट कोरियोग्राफी - कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर (पद्मावत)

23.    बेस्ट कॉस्टयूम - शीतल शर्मा (मंटो)

24.    बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन - नितिन जिहानी चौधरी और राजेश यादव (तुम्बाड)


फिल्मफेयर अवार्ड्स पृष्ठभूमि 

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर हर साल दिया जाता है।

21 मार्च 1954 को होने वाले पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पाँच पुरस्कार रखे गये थे जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा जमीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को सम्मानित किया गया था।

Sunday, 17 March 2019

स्वाति शिंगडे ने डीडी महिला किसान पुरस्कार का पहला पुरस्कार जीता


महाराष्ट्र के पुणे की स्वाति शिंगडे को डीडी महिला किसान पुरस्कार 2018-19 के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है।

प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने नई दिल्ली में डीडी किसान चैनल द्वारा आयोजित एक भव्य समापन समारोह में सुश्री शिंगडे को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्रतियोगिता में 110 महिला किसानों ने भाग लिया, जिनमें से पांच को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री प्रकाश ने कहा, किसान चैनल ने महिला किसानों को एक मंच प्रदान किया है और चैनल का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सूचना और प्रसारण सचिव अमित खरे ने कहा, दूरदर्शन ने देश के लोगों के बीच एक सकारात्मक सोच पैदा की है। उन्होंने कहा, इसने कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में शानदार भूमिका निभाई है।


डीडी महिला किसान

17 दिसंबर 2018 से डीडी किसान पर देश का पहला ऐसा रिएलिटी शो टेलीकास्ट हुआ था। जिसमें देश भर से आयीं महिला किसान भाग लिया था। इन महिला किसानों का चयन कृषि के क्षेत्र में कार्यरत देश के प्रीमियरइंस्टीटयूट ICAR ने किया है।


डीडी किसान

डीडी किसान एक भारतीय कृषि सम्बंधित 24 घंटे का टेलीविजन चैनल है, जो दूरदर्शन के स्वामित्व में है। इसे 26 मई 2015 को शुरू किया गया था। यह चैनल कृषि और संबंधित क्षेत्रों,जैसे: नई कृषि तकनीक का प्रसार, पानी के संरक्षण व जैविक खेती जैसे विषयों की जानकारी देता है।

लीलाधर जगूड़ी व्यास सम्मान हेतु चयनित


हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी को उनके काव्य संग्रह ‘जितने लोग उतने प्रेम’ के लिए व्यास सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान प्रत्येक साल भारतीय भाषाओं के लेखक और कवि को दिया जाता है।

डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय चयन समिति ने व्यास सम्मान हेतु लीलाधर जगूड़ी का चयन किया। समिति के सदस्यों में प्रोफेसर पाण्डेय शशिभूषण सितांशु, प्रोफेसर रामजी तिवारी, प्रोफेसर राजेन्द्र गौतम, अरुणा गुप्ता और सुरेश ऋतुपर्ण शामिल है।

यह सम्मान वर्ष 2013 में प्रकाशित उनके कविता संग्रह 'जितने लोग उतने प्रेम' के लिए दिया जा रहा है। लीलाधर जगूड़ी को साल 2018 के लिए व्यास सम्मान दिया जायेगा।


व्यास सम्मान

व्यास सम्मान भारतीय साहित्य में किये गये योगदान हेतु दिया जाने वाला ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्य-सम्मान है। इस पुरस्कार को साल 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन ने शुरू किया था। पहला व्यास सम्मान साल 1991 में रामविलास शर्मा की कृति 'भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी' के लिए दिया गया था।

व्यास सम्मान पिछले दस वर्षों में प्रकाशित कृति पर लेखक को दिया जाता है. साल 2017 का व्यास सम्मान हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया को दिया गया था। हिंदी साहित्य और काव्यजगत ने लीलाधर जगूड़ी को यह सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की है।


लीलाधर जगूड़ी के बारे में

➦ लीलाधर जगूड़ी का जन्म 01 जुलाई 1940 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के एक गांव में हुआ था। उन्होंने अध्यापक की नौकरी की और उसके बाद उत्तर प्रदेश सूचना विभाग में अधिकारी रहे।

➦ लीलाधर जगूड़ी हिंदी के वरिष्ठ कवियों में से एक हैं।

➦ लीलाधर जगूड़ी के अभी तक 15 काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।

➦ उन्होंने साल 1960 से लेखन कार्य शुरू किया और लगभग 59 सालों से निरंतर लेखन कार्य करते आ रहे हैं।उनका सबसे पहला काव्य संग्रह साल 1964 में प्रकाशित हुआ था।

➦ उन्हें अबतक कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें वर्ष 2004 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

➦ उन्हें इसके अलावा 'अनुभव के आकाश में चांद' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है।

➦ वे उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सम्मान, रघुवीर सहाय सम्मान, उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारतीय भाषा परिषद् शतदल सम्मान, आकाशवाणी पुरस्कार, नमित पुरस्कार आदि से सम्मनित हो चुके हैं।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवाचार पुरस्कार प्रदान किये


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 15 मार्च 2019 को राष्ट्रपति भवन के बाहर पहली बार आयोजित नवाचार संबंधी पुरस्कार समारोह नेशनल ग्रासरूट्स इनोवेशन अवार्डस में गुजरात में शिरकत की। उन्‍होंने 10वें द्विवार्षिक नेशनल ग्रासरूट इनोवेशन पुरस्‍कार भी प्रदान किये।

राष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर नवाचार और उद्यमशीलता प्रदर्शनी ‘फाइन’ का भी उद्घाटन किया। पुरस्‍कार जीतने वालों को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने राष्‍ट्रीय नव-प्रवर्तन प्रतिष्‍ठान की सराहना की और कहा कि ग्राम स्‍तर पर नवाचार में लगे तीन लोग इस वर्ष के पदम पुरस्‍कारों के लिए चुने गए हैं।


द्विवार्षिक नवाचार पुरस्‍कार समारोह-2019

गुजरात की राजधानी गांधीनगर के निकट ग्रामभारती फाउंडेशन में आयोजित इस द्विवार्षिक समारोह के 10वें संस्करण का आयोजन पहली बार राष्ट्र्पति भवन से बाहर किया गया। इसे गुजरात में आयोजित करने का फैसला दो कारणों से किया गया है। पहला कि यह राज्य नवाचार और उद्यम की धरती है और दूसरा कि यह साल महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म जयंती का है जो संभवत: सर्वकालिक महान गुजराती व्यक्तित्व थे और नवाचार के पक्षधर भी थे।


द्विवार्षिक नवाचार पुरस्‍कार-2019

⇰ उत्तर प्रदेश के प्रकाश सिंह रघुवंशी को पौधों के नस्ल में सुधार के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

⇰ हरियाणा के श्यामवीर सिंह और उत्तर प्रदेश के वेद प्रकाश को कृषि तकनीक के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया।

⇰ महाराष्ट्र के संदीप विश्राम को प्याज की प्रजाति में सुधार हेतु सम्मानित किया गया।

⇰ इसी प्रकार अरूणाचल प्रदेश के अनंग टडार को अंधेपन के शिकार लोगों के लिए स्मार्ट चश्मा बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया।

⇰ पंजाब के गुरतेज सिंह और राजस्थान के गुरमीत सिंह को कृषि क्षेत्र तथा दक्षिण भारत के एस सर्वानुमुत्तु को शौचालय युक्त रिमोट चालित बेड बनाने के लिए सम्मानित किया गया।

⇰ बिहार के संजीव कुमार को फूल गोभी और पत्ता गोभी की बेहतर प्रजाति तैया करने और बिहार के ही विली यादव को पशुओं की एनेस्ट्रस बीमारी के लिए जड़ीबूटी वाली दवा तैयार करने के लिए पुरस्कार दिये गये।


Friday, 15 March 2019

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजेताओं को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 मार्च 2019 को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने आर्मी चीफ विपिन रावत को राष्ट्रपति परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। सिपाही ब्रह्म पाल सिंह और सीआरपीएफ जवान राजेंद्र नैन और रवींद्र बब्बन धनवड़े को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

बेहद बहादुरी का परिचय देते हुए आतंकियों को मार गिराने वाले मेजर पवन गौतम को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नायक सूबेदार विजय कुमार को भी वीरता पुरस्कार से नवाजा गया। कैप्टन पी राजकुमार को ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस के परिचय के लिए वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।


विजेताओं की सूची: एक नजर में

कीर्ति चक्र:

कीर्ति चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता मे यह महावीर चक्र के बाद आता है।

ब्रह्मा पाल सिंह (मरणोपरांत)

राजेन्द्र कुमार नैन, कांस्टेबल (मरणोपरांत)


परम विशिष्ट सेवा पदक:

परम विशिष्ट सेवा पदक, भारत का एक सैन्य पुरस्कार है. इसका गठन वर्ष 1960 में किया गया था और तब से आज तक, यह शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य (मरणोपरांत भी ) सम्मानित किया जाता है। भारतीय सशस्त्र बलों सहित सभी रैंकों के लिए, प्रादेशिक सेना, सहायक और रिजर्व बलों, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य सदस्यों के नर्सिंग सेवाओं और अन्य विधिवत गठित सशस्त्र बल इस पदक के पात्र है।

जनरल बिपिन रावत

लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह

लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद

लेफ्टिनेंट जनरल इकरूप सिंह घुमान

एयर मार्शल हरपाल सिंह

लेफ्टिनेंट जनरल शोकिन चौहान

लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह संधू

मेजर जनरल विजय चौगुले

वाईस एडमिरल अजीत कुमार

एयर मार्शल बालाकृष्णन सुरेश

एयर मार्शल रघुनाथ नाम्बियार

लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार

लेफ्टिनेंट जनरल पंकज कुमार श्रीवास्तव

लेफ्टिनेंट जनरल सुदर्शन श्रीकांत


उत्तम युद्ध सेवा पदक:

उत्तम युद्ध सेवा पदक युद्धकालीन उल्लेखनीय सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सैन्य सम्मान में से एक है। इसे परिचालन संबंधी उच्च स्तर की विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। यह युद्धकालीन सम्मान, अति विशिष्ट सेवा पदक के समकक्ष है, जो एक शांतिकालीन विशिष्ट सेवा सम्मान है. उत्तम युद्ध सेवा पदक मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है।

लेफ्टिनेंट जनरल सरनजीत सिंह


अति विशिष्ट सेवा पदक:

अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के लिए भारत सरकार का एक सैन्य पुरस्कार है यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किया जाता है। एक से अधिक बार यह पुरस्कार प्राप्त करने पर,पदक के साथ एक पट्टिका जोड़ दी जाती है।

लेफ्टिनेंट जनरल शशांक

लेफ्टिनेंट जनरल अनंत प्रसाद सिंह

लेफ्टिनेंट जनरल येंदुरु वेंकट कृष्ण मोहन

लेफ्टिनेंट जनरल जगदीश कुमार शर्मा

लेफ्टिनेंट जनरल उमेश कुमार शर्मा

लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह

लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी

लेफ्टिनेंट जनरल सुरेन्द्र कुमार पराशर

वाईस एडमिरल सुनील आनंद

एयर मार्शल अमित तिवारी

एयर मार्शल अमित देव

मेजर जनरल अलोक राज

मेजर जनरल तेजपाल सिंह रावत

मेजर जनरल चंनिरबंसीपोनप्पा

मेजर जनरल गजिंद्र सिंह

लेफ्टिनेंट जनरल गिरी राज सिंह

रियर एडमिरल मकरंद अरविन्द हम्पीहोली

रियर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

एयर वाईस एडमिरल पिजुश मुखर्जी

मेजर जनरल परमजीत सिंह संधू

एयर वाईस मार्शल सौमित्र कुमार डे

ब्रिगेडियर संजीत लगेह

एयर कमोडोर धनंजय वसंत खोट

एयर कमोडोर जॉर्ज थॉमस


शौर्य चक्र:

शौर्य चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह कीर्ति चक्र के बाद आता है।

ए. एस. कृष्णा

के. दिनेश राजा

नायब सूबेदार विजय कुमार यादव

मेजर पवन गौतम

सैपर मेष

प्रफुल्ल कुमार

कैप्टन जयेश वर्मा

कैप्टन कनिंदर पॉल सिंह

गनर रणजीत सिंह

मंजोर आदित्य कुमार

कैप्टन पी. राजकुमार

कैप्टन अभिनव कुमार चौधरी

लांस नायक अयूब अली

मेजर अमित कुमार डिमरी


Thursday, 7 March 2019

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2019:


राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 06 मार्च 2019 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया. इंदौर को लगातार तीसरे वर्ष यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इन पुरस्कारों की स्थापना केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की पहल पर की गई है।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के तहत कुल 70 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गये। सबसे स्वच्छ शहर के साथ ही स्टार रैकिंग और जीरो वेस्ट मैनेजमेंट का पुरस्कार भी इंदौर को मिला. वहीं, मध्यप्रदेश को कुल 19 पुरस्कार मिले हैं।


स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2019

➤ इंदौर को जहाँ भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया वहीं भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी चुनी गई।

➤ इसके अलावा 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में अहमदाबाद और पांच लाख से कम आबादी वाले शहरों में उज्जैन पहले स्थान पर हैं।

➤ दिल्ली छावनी को भारत की सबसे स्वच्छ छावनी चुना गया।

➤ स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में भारत के शीर्ष 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकारी राज्यों में छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र उभरे हैं।

➤ दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र को 'सबसे साफ छोटा शहर' का पुरस्कार दिया गया। 

➤ उत्तराखंड के गौचर को केंद्र सरकार के सर्वेक्षण में 'सर्वश्रेष्ठ गंगा टाउन' घोषित किया गया।

स्टार रेटिंग में केवल इंदौर, अंबिकापुर और मैसूर को फाइव स्टार रेटिंग मिल सकी जबकि सेवन स्टार रेटिंग किसी शहर को नहीं दी गई क्योंकि शहरी विकास मंत्रालय चाहता है कि स्वच्छता के लिए देश के सभी शहर और काम करें।


सर्वेक्षण प्रक्रिया

स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में 4237 शहरों का सर्वेक्षण 28 दिनों में किया गया। इस दौरान विभिन्न टीमों ने 64 लाख लोगों से बात की गई। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से इन शहरों के 4 करोड़ लोगों से फीडबैक लिया गया। टीम ने इन शहरों के 41 लाख फोटो एकत्रित किये थे. सर्वेक्षण में शामिल शहरों की तरफ से स्वच्छता के संदर्भ में 4.5 लाख पत्र अपलोड किए गए जिनके आधार पर सर्वश्रेष्ठ शहर को चुना गया है।


इंदौर को क्यों मिला पुरस्कार?

➤ इंदौर भारत का पहला शहर है जहां 100 प्रतिशत कचरे की प्रोसेसिंग और बिल्डिंग मटेरियल और व्यर्थ निर्माण सामग्री का कलेक्शन और निपटान किया जा रहा है।

➤ इंदौर पहला शहर है जहाँ ट्रेंचिंग ग्राउंड को पूरी तरह खत्म कर वहाँ नए प्रयोग शुरू किए हैं।

➤ इंदौर में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की देख-रेख के लिए जीपीएस, कंट्रोल रूम और 19 जोन की व्यवस्था की गई है।

➤ यह देश का पहला शहर है जहाँ 100 प्रतिशत लोगों के घरों से कचरा उठाकर सही स्थान पर उसका निपटान किया जाता है।

➤ इंदौर में 9 हजार से ज्यादा घरों में गीले कचरे से होम कम्पोस्टिंग का काम किया जा रहा है।

➤ इंदौर पहला शहर है जहां लाखों लोगों की मौजूदगी के दो जीरो वेस्ट इवेंट आयोजित किये गये।


Monday, 25 February 2019

91वां ऑस्कर पुरस्कार विजेता - 2019

Oscar Awards 2019 (Author : Rajeev Ranjan)


अमेरिका के कैलिफॉर्निया स्थित डॉल्बी थिएटर में सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards 2019) की घोषणा की गई। इस पुरस्कार समारोह में भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेस' को भी बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट फिल्म कैटेगरी में आठ फिल्म को आखिरी सूची में रखा गया था। इनमें ब्लैक पैंथर, ब्लैक लेंसमैन, बोहिमिया रापसोडी, द फेवरेट, ग्रीन बुक, रोमा, ए स्टार इज़ बोर्न, वाइस का नाम शामिल था। सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'ग्रीन बुक' ने बेस्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ‘ग्रीन बुक’ में एक पियानो वादक और उसके पार्ट टाइम ड्राइवर के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। इसी फिल्म के लिए माहेरशाला अली को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का भी अवॉर्ड मिला।

ऑस्कर 2019 (Oscar Awards) की पूरी सूची

🏆 बेस्ट फिल्म: ग्रीन बुक 

🏆 बेस्ट ऐक्टर इन अ लीडिंग रोल: रामी मालेक 

🏆 बेस्ट ऐक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल: ओलिविया कोलमन 

🏆 बेस्ट  फॉरन फिल्मः रोमा 

🏆 बेस्ट डायरेक्टर: अलफॉन्सो क्यूरॉन (रोमा) 

🏆 बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेसः रेजिना किंग, फिल्मः इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक 

🏆 बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर: माहर्शाला अली, फिल्म: ग्रीन बुक 

🏆 बेस्ट ऐनिमेटेड फीचर फिल्म: स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स 

🏆 बेस्ट ऐनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: बाओ (BAO) 

🏆 बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट: पीरियड. एंड ऑफ सेंटेस 

🏆 बेस्ट विजुअल इफेक्ट: फर्स्ट मैन 

🏆 बेस्ट लाइव ऐक्शन शॉर्ट फिल्म: स्किन 

🏆 बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले: ग्रीन बुक 

🏆 बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीन प्ले: ब्लैकलेंसमैन

🏆 बेस्ट ऑरिजनल स्कोर: ब्लैक पैंथर 

🏆 बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग: शैलो (लेडी गागा)

🏆 कॉस्ट्यूम डिजाइनः रुथ कार्टर 

🏆 बेस्ट सिनेमटॉग्रफीः रोमा


लेडी गागा और ओलिविया कोलमैन को मिला पहला ऑस्कर

लेडी गागा को फिल्म ए स्टार इस बोर्न (A Star is Born) के लिए मिला अवॉर्ड और ये गायिका स्टेज पर रोने लगी।  बतौर अभिनेत्री लेडी गागा ने पहली बार ऑस्कर में शिरकत की थी। ऑस्कर 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला ओलिविया कोलमैन को। फिल्म 'द फेवरेट' के लिए ऑस्कर जीतने वाली ओलिविया के लिए ये पहला ऑस्कर था और जब वो स्टेज पर आई तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। 45 साल की इस अदाकारा ने कहा कि शायद ये मौका दोबारा नहीं आएगा लेकिन वो बहुत खुश हैं और इस लम्हे को जीना चाहती हैं। 

‘रोमा’ 10 अलग-अलग श्रेणियों में नॉमिनेट हुई 

वर्ष 2019 के ऑस्कर पुरस्कारों में हॉलिवुड फिल्म ‘रोमा’ को सबसे ज्यादा 10 अलग-अलग श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया। पिछले साल ऑस्कर में ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले थे। इस फिल्म को ऑस्कर पुरस्कारों के इतिहास में सबसे ज्यादा कैटिगरी में नॉमिनेट होने वाली फिल्मों में गिना जाता है। साल 2018 के ऑस्कर अवार्ड्स में इसे 13 अलग-अलग कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था जिसमें से 4 अवार्ड इस फिल्म ने अपने नाम किए थे। इसके अलावा 'ऑल अबाउट ईव', 'टाइटैनिक' और 'ला ला लैंड' ऑस्कर में सबसे ज्यादा कैटिगरी में नॉमिनेट होने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हैं। 

ऑस्कर 2019 में भारत

भारतीय पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेस' को भी बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड मिला है।  यह फिल्म भारतीय पृष्ठभमि पर आधारित फिल्म है जिसमें पीरियड्स के मुद्दे को उठाया गया है। इस फिल्म को रयाक्ता जहताबची और मैलिसा बर्टन ने निर्देशित किया है।  भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को बेस्ट डॉक्युमेंटरी शॉर्ट कैटेगरी फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड 2019 से नवाजा गया है। 

अब तक के भारतीय ऑस्कर विजेता
1. भानु अथैया - वर्ष 1982 में आई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए। 
2. सत्यजीत रॉय - वर्ष 1992 में सिनेमा में जीवनर्पयत योगदान के लिए मानद 'लाइफटाइम अचीवमेंट' ऑस्कर। 
3. ए.आर. रहमान - वर्ष 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गीत 'जय हो' के लिए दो ऑस्कर, सर्वश्रेष्ठ संगीत और सर्वश्रेष्ठ गीत (संयुक्त रूप से)। 
4. गुलजार - वर्ष 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर (संयुक्त रूप से), रहमान के साथ। 
5. रेसुल पोक्कुट्टी - वर्ष 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर।

Sunday, 17 February 2019

बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स 2019


बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड्स का 72वां कार्यक्रम लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया गया। जोआना लुमली ने कार्यक्रम को होस्ट किया। योर्गोस लैंथिमॉस की डार्क पीरियड कॉमेडी फिल्म 'द फेवरिट' ने बेस्ट एक्ट्रेस और आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म सहित सबसे ज्यादा 7 खिताब जीते। अल्फोंसो क्यूरों डायरेक्टेड रोमा ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर सहित कुल 4 खिताब अपने नाम किए।

रमी मालेक ने बोहेमियन रैपसोडी के लिए बेस्ट एक्टर और ओलिविया कोलमैन ने द फेवरिट के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। बाफ्टा (BAFTA) अवार्ड्स की सूची इस प्रकार है:-

बेस्ट फिल्म: रोमा

लीडिंग एक्ट्रेस: ओलिविया कोलमैन (द फेवरिट)

लीडिंग एक्टर: रमी मालेक (बोहेमियन रैपसोडी)

डायरेक्टर: रोमा (अल्फोंसो क्यूरों)

कॉस्ट्यूम डिजाइन: सैंडी पॉवेल (द फेवरिट)

फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैग्वेंज: रोमा

स्पेशल विजुअल ईफेक्ट्स: ब्लैक पैंथर

आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय अ ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर ऑर प्रोड्यूसर: बीस्ट (माइकल पीयर्स, लॉरेन डार्क)

सिनेमेटोग्राफी: रोमा

सपोर्टिंग एक्टर: मैहरशाला अली (ग्रीन बुक)

सपोर्टिंग एक्ट्रेस: रैशल वीस्ज (द फेवरिट)

ओरिजनल स्क्रीनप्ले: द फेवरिट

ओरिजनल म्यूजिक: अ स्टार इज बोर्न (ब्रैडली कूपर, लेडी गागा, ल्यूकस नेल्सन)

एडैप्टेड स्क्रीनप्ले: ब्लैकक्लैंसमैन

राइजिंग स्टार: लेटिशिया राइट

मेकअप एंड हेयर: द फेवरिट (नाडिया स्टैसी)

एडिटिंग: वाइस (हैंक कॉर्विन)

साउंड: बोहेमियन रैपसोडी

ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म: 73 काउस (एलेक्स लॉकवुड)

प्रोडक्शन डिजाइन: द फेवरिट

एनीमेटेड फिल्म: स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म: द फेवरिट

डॉक्यूमेंट्री: फ्री सोलो


बाफ्टा क्या है?

ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (बाफ्टा) ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स द्वारा प्रदत्त एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे बाफ्टा पुरस्कार भी कहा जाता है। यह अमेरिका के ऑस्कर पुरस्कार का समकक्ष है। वर्ष 2008 से यह लंदन के रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित होता है।