Wednesday 27 March 2019

Filmfare Awards 2019: जानिए विजेताओं की पूरी सूची


बॉलीवुड फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 हाल ही में मुंबई में प्रदान किये गये यह पुरस्कार 20 से अधिक श्रेणियों में दिए गये हैं इस वर्ष फिल्म ‘राजी’ के लिए आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, वहीं रणबीर कपूर ने ‘संजू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया


64वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की सूची

1.    बेस्ट एक्टर (पुरुष) - रणबीर कपूर (संजू)

2.    बेस्ट एक्टर (महिला) - आलिया भट्ट (राजी)

3.    क्रिटिक्स कैटेगरी बेस्ट एक्टर (पुरुष) - रणवीर सिंह(पद्मावत), आयुष्मान खुराना (अँधाधुन)

4.    बेस्ट डायरेक्टर - मेघना गुलजार (राजी) 

5.    क्रिटिक्स कैटेगरी बेस्ट एक्टर (महिला) - नीना गुप्ता (बधाई हो )

6.    पॉपुलर च्वायस कैटेगरी बेस्ट फिल्म - राजी

7.    बेस्ट स्टोरी - अनुभव सिन्हा (मुल्क) 

8.    बेस्ट स्क्रीनप्ले - अंधाधुन

9.     बेस्ट डायलॉग - बधाई हो

10.    क्रिटिक्स कैटेगरी में बेस्ट फिल्म - अँधाधुन

11.    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (महिला) - सुरेखा सिकरी (बधाई हो)

12.    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल - विक्की कौशल (संजू) गजराज राव (बधाई हो)

13.    बेस्ट डेब्यू (पुरुष) - ईशान खट्टर (बियाण्ड द क्लाउड्स)

14.    बेस्ट डेब्यू (महिला) - सारा अली खान (केदारनाथ)

15.    बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - अमर कौशिक (स्त्री)

16.    बेस्ट प्लेबैक (पुरुष) - अरिजीत सिंह (राजी)

17.    सर्वश्रेष्ठ गीतकार – गुलजीर (राजी)

18.    बेस्ट प्लेबैक (महिला) - श्रेया घोषाल

19.    बेस्ट बैकग्राउड स्कोर - डेनियल जॉर्ज (अँधाधुन)

20.    बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - पंकज कुमार (तुम्बाड)

21.    बेस्ट वीएफएक्स - रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (जीरो) 

22.    बेस्ट कोरियोग्राफी - कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर (पद्मावत)

23.    बेस्ट कॉस्टयूम - शीतल शर्मा (मंटो)

24.    बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन - नितिन जिहानी चौधरी और राजेश यादव (तुम्बाड)


फिल्मफेयर अवार्ड्स पृष्ठभूमि 

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर हर साल दिया जाता है

21 मार्च 1954 को होने वाले पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पाँच पुरस्कार रखे गये थे जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा जमीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को सम्मानित किया गया था