Sunday 17 March 2019

स्वाति शिंगडे ने डीडी महिला किसान पुरस्कार का पहला पुरस्कार जीता


महाराष्ट्र के पुणे की स्वाति शिंगडे को डीडी महिला किसान पुरस्कार 2018-19 के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है।

प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने नई दिल्ली में डीडी किसान चैनल द्वारा आयोजित एक भव्य समापन समारोह में सुश्री शिंगडे को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्रतियोगिता में 110 महिला किसानों ने भाग लिया, जिनमें से पांच को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री प्रकाश ने कहा, किसान चैनल ने महिला किसानों को एक मंच प्रदान किया है और चैनल का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सूचना और प्रसारण सचिव अमित खरे ने कहा, दूरदर्शन ने देश के लोगों के बीच एक सकारात्मक सोच पैदा की है। उन्होंने कहा, इसने कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में शानदार भूमिका निभाई है।


डीडी महिला किसान

17 दिसंबर 2018 से डीडी किसान पर देश का पहला ऐसा रिएलिटी शो टेलीकास्ट हुआ था। जिसमें देश भर से आयीं महिला किसान भाग लिया था। इन महिला किसानों का चयन कृषि के क्षेत्र में कार्यरत देश के प्रीमियरइंस्टीटयूट ICAR ने किया है।


डीडी किसान

डीडी किसान एक भारतीय कृषि सम्बंधित 24 घंटे का टेलीविजन चैनल है, जो दूरदर्शन के स्वामित्व में है। इसे 26 मई 2015 को शुरू किया गया था। यह चैनल कृषि और संबंधित क्षेत्रों,जैसे: नई कृषि तकनीक का प्रसार, पानी के संरक्षण व जैविक खेती जैसे विषयों की जानकारी देता है।