Sunday 24 February 2019

पत्नी जयजीत बनीं टॉपर और पति भी हुए पास (UP PCS)

UPPSC PCS 2016 final results declared, Jaijeet Kaur Hora tops (Author : Rajeev Ranjan)


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2016 परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कानपुर की रहने वाली जयजीत कौर होरा ने पहला स्थान हासिल किया है खास बात ये है कि उनके साथ उनके पति आशुतोष को भी इस परीक्षा में सफलता हासिल हुई है बताया जा रहा है कि जयजीत कौर ने पहले प्रयास में ही ना सिर्फ सफलता हासिल की, बल्कि पूरे प्रदेश में पहला स्थान भी हासिल किये हैं

रिपोर्ट्स के अनुसार, जयजीत और पति आशुतोष इससे पहले आईटी सेक्टर में नौकरी करते थे और साल 2015 में दोनों ने ही इस परीक्षा के लिए नौकरी छोड़ दी थी। उसके बाद इस परीक्षा की तैयारी की और दोनों ने सफलता हासिल की है उन्होंने बीटेक, एमबीए की पढ़ाई की थी और उसके बाद प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि जयजीत कौर कानपुर की रहने वाली हैं और वो अपने पति के साथ लखनऊ में रहती हैं

अपने आस पास बहुत से ऐसे लोगों को देखें होंगे, बहुत से ऐसे लोगों के बारें में सुने या पढ़ें होंगे जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं, गरीबों की सेवा करते हैं, धर्म की दीवार को तोड़कर सभी धर्मों की एकता की बात करते हैं, गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं, अनाथ बच्चों की पढ़ाई या खाने पीने का खर्च उठाते हैं, जानवरों की सुरक्षा या देखभाल करते हैं, बहुत ही गरीबी या मुश्किल स्थिति से गुजरते हुए भी हार नहीं मान रहे हैं, कोई सुविधा न होने के बावजूद भी पढ़ना नहीं छोड़ रहें हैं, सामाजिक सन्देश देने के लिए कोई नया काम कर रहे हैं, आदि-आदि। इस पहल में उन सभी लोगों की जिंदगी से जुड़ी और प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत की जाती है जो समाज के लिए एक प्रेरणा हैं या एक मिसाल हैं।

और इस शुरुआत का मकसद सिर्फ लोगों को दूसरों की मदद करने के लिये, मुश्किलों और निराशाओं से बाहर निकलने के लिए, अपनी और दूसरों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना हैं। और मुझे विश्वास हैं कि मेरा ये प्रयास अपने मकसद में जरुर सफल होगा।

अगर आपके आसपास भी कोई ऐसे शख्स हैं, ऐसे कोई उदाहरण हैं, जो किसी भी तरह से अपनी और दूसरों की जिंदगी में बदलाव ला रहें हैं और दूसरों के लिए एक प्रेरणा हैं और आप उस शख्स की प्रेरणादायक कहानी लोगों को बताना चाहते हैं तो अपनी एक फोटो और अपने बारे में थोड़ी जानकारी जैसे- आपका नाम, जगह, क्या करते हैं? आदि के साथ उस शख्स की कहानी और सम्बंधित Image हमें ekawaz18@gmail.com पर भेज सकते हैं। पसंद आने पर उस शख्स की कहानी आपके नाम और फोटो के साथ पोस्ट की जाएगी    

"आप की कहानी, आप की ज़ुबानी। अपनी आपबीती हमें बताएँ, हम दुनिया को बताएँगे।"
                                                           
                                                                                                                       @ekawaz18