Thursday 10 August 2017

अमेरिकी द्वीप गुआम


जानें अमेरिकी द्वीप गुआम आजकल चर्चा में क्यों है। 
उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह अमेरिकी पैसेफिक क्षेत्र के द्वीप गुआम में मिसाइल हमले पर विचार कर रहा है
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के कुछ ही घंटों बाद एक सैन्य बयान जारी किया है। उत्तर कोरिया की धमकी छोटे से इस द्वीप पर अमेरिकी जंग के इतिहास को दोहराने के संकेत दे रहा है।
सामरिक महत्व
  • अमेरिका से गुआम की दूरी करीब 11 हजार किलोमीटर जबकि उत्तर कोरिया से दूरी 3430 किलोमीटर है।  यानी गुआम तक पहुँचने की स्थिति में उत्तर कोरिया ज्यादा नजदीक नजर आता है। 
  • हाल ही में अमेरिकी सेना ने गुआम में सैन्य अभ्यास किया था।  गुआम में अमेरिकी सामरिक बमवषर्क विमानों के ठिकाने हैं।
  • यहाँ अमेरिका के एयरफोर्स और नौसेना का एयरबेस है।  यह द्वीप 541 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह द्वीप अमेरिका के लिए सामरिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है।
  • इस द्वीप की आबादी करीब एक लाख 63 हजार है। इस द्वीप के एक चौथाई हिस्से में अमेरिका का मिलिट्री बेस कैंप है।
  • अमेरिका आने वाले वक्त में यहाँ अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का विचार कर रहा है। फिलहाल इस द्वीप में छह हजार सैनिक तैनात हैं।
गुआम की अहमियत
  • गुआम द्वीप की मदद से अमेरिका की पहुँच दक्षिणी चीन सागर, कोरिया और ताइवान तक है।
  • गुआम ऐसी जगह पर है, जहाँ से दक्षिणी चीन सागर में चीन के बढ़ते दबदबे पर अमेरिका महत्वपूर्ण कदम उठा सकने की स्थिति में है।  
एक तीर से दो शिकार
  • यहाँ हमला करना अमेरिका की सैन्य ताकत को कमजोर करना है।  दूसरा गुआम में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो चाहते हैं कि अमेरिका गुआम छोड़े।
  • गुआम में रहने वाले लोग भी अमेरिकी नागरिक होते हैं। हालांकि यह राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट नहीं डाल सकते हैं। 
इतिहास 
  • अमेरिका नौसेना गुआम द्वीप पर पहली बार 1898 में कदम रखा था। दिसम्बर 1941 तक इस द्वीप में अमेरिका का कब्जा रहता है लेकिन पर्ल हार्बर के अटैक के बाद जापान ने महज दो दिन में इस द्वीप पर कब्जा कर लिया था।
  • जापान का गुआम में कब्जा हिंसात्मक रहा। तीन साल तक जापान के इस द्वीप में शासन के दौरान 1000 लोगों को मार दिया गया था।
  • 1944 में अमेरिका ने इस द्वीप को फिर से अपने अधिकार में ले लिया था।
इंडिया कनेक्शन
  • फीफा वर्ल्ड कप 2018 के क्वालीफाइंग राउंड में कई मैचों की हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम ने अमेरिकी पैसेफिक क्षेत्र के द्वीप गुआम को हराकर नवम्बर 2015 में जीत का स्वाद चखा था।
  • अमेरिकी द्वीप गुआम भारत से करीब 7000 किलोमीटर दूर है।