Sunday, 1 April 2018

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-15)


प्रश्न-29 मार्च, 2018 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने किस प्रक्षेपण यान से संचार उपग्रह जीसैट-6ए का सफल प्रक्षेपण किया?

(a) जीएसएलवी-एफ08

(b) जीएसएलवी-एफ06

(c) जीएसएलवी-एफ09

(d) जीएसएलवी-मार्क 3डी

उत्तर- a


प्रश्न-हाल ही में संपन्न दक्षिण एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप, 2018 के पुरुष एवं महिला वर्ग का स्वर्ण पदक किस देश ने जीता?

(a) भूटान

(b) नेपाल

(c) भारत

(d) श्रीलंका

उत्तर- c


प्रश्न-हाल ही में भारतीय डाक द्वारा भौतिक विज्ञानी और ब्रह्माण्डविद् स्टीफन हॉकिंग पर विशेष कवर डाक विभाग के कितने सर्किलों में जारी किया गया?

(a) 18

(b) 20

(c) 21

(d) 22

उत्तर-(d)


प्रश्नः किस देश के कारबोबो राज्य के वालेंसिया जेल में आग लगने से 70 कैदियों की मौत हो गयी? 

(a) इराक

(b) सीरिया

(c) वेनुजुएला

(d) ईरान

उत्तरः c


प्रश्नः जीएसएलवी-एफ08 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए;

1. यह जीएसएलवी की 12वीं उड़ान थी।

2. देश में ही विकसित क्रायाजेनिक ऊपरी स्टेज के साथ जीएसएलीवी की यह उड़ान लगातार पांचवीं सफलता है।

3. इसने जीसैट-6ए का प्रक्षेपण किया जो मोबाइल संचार सेवाएं प्रदान करेगा। 

इनमें कौन से कथन सत्य हैं?

(a) केवल 2 व 3

(b) केवल 1 व 2

(c) केवल 1 व 3

(d) 1, 2 व 3

उत्तरः d


प्रश्नः निम्नलिखित में से किस मंदिर में ‘आनुष्ठानिक पालिवेट्टा’ समारोह का आयोजन 29 मार्च, 2018 को किया गया?

(a) अयप्पा मंदिर, सबरीमाला

(b) तिरुपति बालाजी

(c) मिनाक्षी मंदिर, मदुरई

(d) कांचीपुरम मंदिर 

उत्तरः a


प्रश्नः उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉ बी. आर. अंबेडकर के संदर्भ में किस नाम का उल्लेख राज्य सरकार के सभी आधिकारिक पत्रचारों एवं दस्तावेजों में करने का आदेश दिया है?

(a) रामजी

(b) श्यामजी

(c) साओजी

(d) नमाोजी

उत्तरः a


प्रश्न-हाल ही में कौन राष्ट्रमंडल खेलों में बतौर अधिकारी उतरने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं?

(a) स्नेहल बेंडके

(b) प्रीति ठाकुर

(c) स्मिता मलिक

(d) ललिता गोंजालविस

उत्तर-(a)


प्रश्नः अब्देल फतह अल सिसी किस देश के राष्ट्रपति पद के लिए पुनर्निर्वाचित हुये हैं?

(a) सीरिया

(b) तुर्की

(c) मिस्र

(d) जॉर्डन

उत्तरः c


प्रश्न-हेलिनिक स्पेस एजेंसी किस देश की पहली अंतरिक्ष एजेंसी है?

(a) इटली

(b) ग्रीस

(c) स्वीडन

(d) डेनमार्क

उत्तर-(b)

19 मार्च, 2018 को आधिकारिक तौर पर ग्रीस के डिजिटल नीति के मंत्री (Minister of Digital Policy) निकोस पप्पस और दूरसंचार सचिव एवं पोस्ट वासिलिस मैग्लारस ने हेलिनिक स्पेस एजेंसी का शुभारंभ किया। यह ग्रीस की पहली अंतरिक्ष एजेंसी है।


प्रश्न-हाल ही में तेलंगाना सरकार द्वारा किस कक्षा तक राज्य के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में तेलुगु को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है?

(a) 8वीं कक्षा तक

(b) 10वीं कक्षा तक

(c) 12वीं कक्षा तक

(d) 5वीं कक्षा तक

उत्तर- b


प्रश्नः नीति आयोग ने निम्नलिखित में से किस जिला को सर्वाधिक पिछड़ा जिला के रूप में घाषित किया है?

(a) कालाहांडी

(b) मेवात

(c) शिवहर

(d) देवरिया

उत्तरः b


प्रश्नः निम्नलिखित में से किसे 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के केंद्रीय पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?

(a) अनुपम खेर

(b) महेश भट्ट

(c) शेखर कपूर

(d) गुलजार

उत्तरः c


प्रश्नः विन मिंत किस देश के राष्ट्रपति निर्वाचित हुये हैं?

(a) थाईलैंड

(b) लाओस

(c) कंबोडिया

(d) म्यांमार

उत्तरः d


प्रश्नः केंद्र सरकार ने शिक्षा से जुड़ी तीन योजनाओं का विलय कर ‘एकीकृत स्कूली शिक्षा योजना’ को मंजूरी दी है। जिन तीन योजनाओं का विलय किया गया है, उनमें कौन शामिल नहीं हैं?

(a) सर्व शिक्षा अभियान

(b) राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान

(c) शिक्षक शिक्षण अभियान

(d) राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षाा अभियान

उत्तरः d


प्रश्नः किस देश ने 1 मई को आयोजित होने मई दिवस या मजदूर दिवस को 7 मई को मनाने का निर्णय किया है?

(a) रूस

(b) चीन

(c) श्रीलंका

(d) सउदी अरब

उत्तरः c


प्रश्न-हाल ही में यंगून, म्यांमार में संपन्न ACBS बिलियर्ड्स चैंपियिनशिप का खिताब किसने जीत लिया?

(a) ध्वज हारिया

(b) पंकज आडवाणी

(c) भास्कर बालाचंद्रा

(d) स्पेश शाह

उत्तर- b


प्रश्न-हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा विभिन्न धूम्रपान संबंधित बीमारियों से निपटने हेतु राज्य में हुक्का बार पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया?

(a) हरियाणा

(b) पंजाब

(c) महाराष्ट्र

(d) गोवा

उत्तर-(b)


प्रश्नः इसरो ने स्पेस ग्रेड लिथियम आयन सेल उत्पादन के लिए किसके साथ समझौता किया है?

(a) टाटा पावर

(b) बीएचईएल

(c) रिलायंस इंडस्ट्रीज

(d) डीआरडीओ

उत्तरः  b


प्रश्नः पांचवां भारतीय मक्का बैठक (इंडिया मेज समिट) का आयोजन कहां हुआ?

(a) लुधियाना में

(b) नई दिल्ली में

(c) कोलकाता में

(d) बंगलुरू में

उत्तरः b


प्रश्नः औषधी विधि प्रवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन 23 मार्च, 2018 को कहां आयोजित हुआ?

(a) लखनऊ में

(b) चेन्नई में

(c) मुंबई में

(d) नई दिल्ली में

उत्तरः d


प्रश्नः ‘राइज यानी आरआईएसई बाय 2022’ (RISE BY 2022) निम्नलिखित में से किस मंत्रालय की योजना है?

(a) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(b) कौशल विकास मंत्रालय

(c) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

(d) मानव संसाधन विकास मंत्रालय

उत्तरः d


प्रश्न-सत्र, 2018 की पहली फॉर्मूला वन कार रेस ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स का खिताब किसने जीत लिया? 

(a) सेबेस्टियन वेट्टल

(b) लुईस हैमिल्टन

(c) डेनिएल रिक्किआर्डो

(d) सर्जियो पेरेज

उत्तर- a


प्रश्नः थावरंद गहलोत द्वारा ‘प्रथम इंडियन साइन लैंग्वेज डायरेक्टरी’ लॉन्च किया गया। यह कितने शब्दों का है?

(a) 3000

(b) 4000

(c) 5000

(d) 6000

उत्तरः a


प्रश्नः कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई आयुष्मान भारत-नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए;

1. इसके तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा।

2. इसके तहत आयुष्मान भारत-नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन परिषद् के गठन का प्रस्ताव है जिसका अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे।

उपर्युक्त में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1 

(b) केवल 2

(c) 1 व 2, दोनों

(d) दोनों कथन असत्य हैं।

उत्तरः c


प्रश्न-हाल ही में किसे विश्व के पहले विश्वसनीय डिजिटल भंडार का प्रमाण पत्र प्राप्त प्रदान किया गया है?

(a) राष्ट्रीय निक्षेपागार

(b) राष्ट्रीय सांस्कृतिक दृश्य-श्रव्य अभिलेखागार

(c) नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय के अभिलेखागार

(d) भारतीय पुरातत्व संग्रहालय

उत्तर- b


प्रश्नः केंद्र सरकार ने परिवारा व तलवारा को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान किया गया है। ये किस राज्य की अनुसूचित जनजातियां हैं?

(a) कर्नाटक

(b) आंध्र प्रदेश

(c) नगालैंड

(d) मध्य प्रदेश

उत्तरः a


प्रश्न-हाल ही में 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैन खेलने वाली विश्व की प्रथम क्रिकेटर होने का गौरव किसने प्राप्त किया?

(a) मिताली राज

(b) झूलन गोस्वामी

(c) मेग लैनिंग

(d) जेनी गुन

उत्तर-(d)


प्रश्नः झारखंड के किस जिले में प्लास्टिक पार्क की स्थापना को मंजूरी दी गई है?

(a) कोडरमा

(b) हजारीबाग

(c) रांची

(d) देवघर

उत्तरः d


प्रश्नः केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने जेएनयू के अलावा निम्नलिखित में से किस विश्वविद्यालय को स्वायतता की सर्वोच्च श्रेणी-1 में शामिल किया है?

(a) हैदराबाद विश्वविद्यालय

(b) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

(c) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

(d) दिल्ली विश्वविद्यालय

उत्तरः a


प्रश्न-हाल ही में मूक-बधिरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सांकेतिक भाषा में एकरूपता लाने के उद्देश्य से एक अनोखे शब्दकोष ‘दि इंडियन साइन लैंग्वेज’ का लोकार्पण किया गया। इस शब्द कोष में हिन्दी और अंग्रेजी के कितने शब्दों का सांकेतिक चित्रण किया गया है?

(a) 1500

(b) 2000

(c) 2500

(d) 3000

उत्तर- d


प्रश्नः हाल में खबरों में रही ‘बादुश’ जगह किस देश में स्थित है?

(a) सीरिया में

(b) तुर्की में

(c) मिस्र में

(d) इराक में

उत्तरः d


प्रश्नः ‘सूडान’ नामक एकमात्र नॉर्थन सफेद नर गैंडा का निधन निम्नलिखित में से किस देश में हो गया?

(a) सूडान में

(b) नाइजीरिया में

(c) दक्षिण अफ्रीका में

(d) केन्या में

उत्तरः d


प्रश्न-हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा आगामी कितने वर्षों की अवधि हेतु केंद्रीय क्षेत्र की समेकित सिल्क उद्योग विकास योजना को मंजूरी प्रदान की गई?

(a) 2 वर्ष

(b) 3 वर्ष

(c) 5 वर्ष

(d) 6 वर्ष

उत्तर- b


प्रश्नः हाल में खबरों में रही ‘ट्राइबल डायरिज’ क्या है?

(a) भारत में निवास करने वाले सभी जनजातियों का डाटाबेस 

(b) एक डाक्युमेंटरी

(c) मोबाइल ऐप

(d) जनजातीय संस्कृति सम्मेलन

उत्तरः c


प्रश्नः नवरेह निम्नलिखित में से किनका त्योहार है?

(a) कश्मीरी पंडितों का

(b) गुजरात में रहने वाले पारसियों का 

(c) शिया मुस्लिमों का

(d) श्वेतांबर जैन संप्रदाय का

उत्तरः a


प्रश्नः ‘चेति चंद’ त्योहार जो 19 मार्च को मनाया गया। यह निम्नलिखित में से किनका त्योहार है?

(a) कश्मीरी पंडितों का

(b) सिंधी समुदाय का

(c) गोरखाओं काा

(d) वैश्व समुदाय का

उत्तरः b


प्रश्नः निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए;

1. सातवीं महिला विज्ञान कांग्रेस का आयोजन इंफाल में हुआ।

2. पहली महिला विज्ञान कांग्रेस वर्ष 2012 में आयोजित हुई थी। 

इनमें कौन से कथन सत्य हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

(c) 1 व 2, दोनों

(d) दोनों कथन असत्य हैं।

उत्तरः c


प्रश्नः कॉपरनिकस कार्यक्रम, जो हाल में खबरों में रहा, किसका कार्यक्रम है?

(a) यूरोपीय संघ

(b) यूएसए

(c) रूस

(d) चीन

उत्तरः a


प्रश्नः केदारनाथ सिंह, जिनका हाल में देहांत हो गया, को किस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था?

(a) 2000 में

(b) 2003 में

(c) 2005 में

(d) 2006 में

उत्तरः b


प्रश्न-हाल ही में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन बना?

(a) रॉस टेलर

(b) ब्रैंडन मैक्कुलम

(c) केन विलियम्सन

(d) मार्टिन क्रो

उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने टी-20 मैच में 20 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया?

(a) रिषभ पंत

(b) शुभमय दास

(c) रिद्धिमान साहा

(d) हार्दिक पांड्या

उत्तर- c


प्रश्नः श्रीलंका में आयोजित निदहास टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरिज का खिताब किसे प्रदान किया गया?

(a) दिनेश कार्तिक

(b) शाकिब उल हसन

(c) वाशिंगटन सुंदर

(d) युजवेंद्र चहल

उत्तरः c


प्रश्नः प्योंगचैंग पैरालंपिक खेल 2018 में किस देश को सर्वाधिक पदक प्राप्त हुआ? 

(a) रूस

(b) चीन

(c) यूएसए

(d) दक्षिण कोरिया

उत्तरः c


प्रश्नः वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को कुल कितने पदक प्राप्त हुये?

(a) 7

(b) 8

(c) 9

(d) 10

उत्तरः b


प्रश्न-हाल ही में किस महिला बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया?

(a) स्मृति मंधाना

(b) डेनियल व्याट

(c) मेग लैनिंग

(d) मिताली राज

उत्तर-b


प्रश्नः ‘वरुण-18’ अभ्यास से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए;

1. यह एक नौसैनिक अभ्यास है।

2. यह भारत एवं फ्रांस के बीच संयुक्त अभ्यास है।

इनमें कौन से कथन सत्य हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

(c) 1 व 2, दोनों

(d) दोनों कथन असत्य हैं।

उत्तरः c

Once Upon a Time.....


मैं एक घर के करीब से गुजर रहा था की अचानक से मुझे उस घर के अंदर से एक बच्चे की रोने की आवाज आई। उस बच्चे की आवाज में इतना दर्द था कि अंदर जा कर वह बच्चा क्यों रो रहा है, यह मालूम करने से मैं खुद को रोक ना सका।

अंदर जा कर मैने देखा कि एक माँ अपने दस साल के बेटे को आहिस्ता से मारती और बच्चे के साथ खुद भी रोने लगती। मैंने आगे हो कर पूछा बहन जी आप इस छोटे से बच्चे को क्यों मार रही हो? जब कि आप खुद भी रोती हो।

उस ने जवाब दिया भाई साहब इस के पिताजी भगवान को प्यारे हो गए हैं और हम लोग बहुत ही गरीब हैं, उन के जाने के बाद मैं लोगों के घरों में काम करके घर और इस की पढ़ाई का खर्च बामुश्किल उठाती हूँ और यह कमबख्त स्कूल रोजाना देर से जाता है और रोजाना घर देर से आता है।

जाते हुए रास्ते मे कहीं खेल कूद में लग जाता है और पढ़ाई की तरफ जरा भी ध्यान नहीं देता है जिस की वजह से रोजाना अपनी स्कूल की वर्दी गन्दी कर लेता है। मैने बच्चे और उसकी माँ को जैसे तैसे थोड़ा समझाया और चल दिया।

इस घटना को कुछ दिन ही बीते थे की एक दिन सुबह सुबह कुछ काम से मैं सब्जी मंडी गया। तो अचानक मेरी नजर उसी दस साल के बच्चे पर पड़ी जो रोजाना घर से मार खाता था। मैं क्या देखता हूँ कि वह बच्चा मंडी में घूम रहा है और जो दुकानदार अपनी दुकानों के लिए सब्जी खरीद कर अपनी बोरियों में डालते तो उन से कोई सब्जी जमीन पर गिर जाती थी वह बच्चा उसे फौरन उठा कर अपनी झोली में डाल लेता।

मैं यह नजारा देख कर परेशानी में सोच रहा था कि ये चक्कर क्या है, मैं उस बच्चे का चोरी चोरी पीछा करने लगा। जब उस की झोली सब्जी से भर गई तो वह सड़क के किनारे बैठ कर उसे ऊंची ऊंची आवाजें लगा कर वह सब्जी बेचने लगा। मुंह पर मिट्टी गन्दी वर्दी और आंखों में नमी, ऐसा महसूस हो रहा था कि ऐसा दुकानदार जिन्दगी में पहली बार देख रहा हूँ ।

अचानक एक आदमी अपनी दुकान से उठा जिस की दुकान के सामने उस बच्चे ने अपनी नन्ही सी दुकान लगाई थी, उसने आते ही एक जोरदार लात मार कर उस नन्ही दुकान को एक ही झटके में रोड पर बिखेर दिया और बाज़ुओं से पकड़ कर उस बच्चे को भी उठा कर धक्का दे दिया।

वह बच्चा आंखों में आंसू लिए चुप चाप दोबारा अपनी सब्ज़ी को इकठ्ठा करने लगा और थोड़ी देर बाद अपनी सब्जी एक दूसरे दुकान के सामने डरते डरते लगा ली। भला हो उस शख्स का जिस की दुकान के सामने इस बार उसने अपनी नन्ही दुकान लगाई उस शख्स ने बच्चे को कुछ नहीं कहा।

थोड़ी सी सब्जी थी ऊपर से बाकी दुकानों से कम कीमत। जल्द ही बिक्री हो गयी, और वह बच्चा उठा और बाजार में एक कपड़े वाली दुकान में दाखिल हुआ और दुकानदार को वह पैसे देकर दुकान में पड़ा अपना स्कूल बैग उठाया और बिना कुछ कहे वापस स्कूल की और चल पड़ा। और मैं भी उस के पीछे पीछे चल रहा था।

बच्चे ने रास्ते में अपना मुंह धो कर स्कूल चल दिया। मै भी उस के पीछे स्कूल चला गया। जब वह बच्चा स्कूल गया तो एक घंटा लेट हो चुका था। जिस पर उस के टीचर ने डंडे से उसे खूब मारा। मैने जल्दी से जा कर टीचर को मना किया कि मासूम बच्चा है इसे मत मारो। टीचर कहने लगे कि यह रोजाना एक डेढ़ घण्टे लेट से ही आता है और मै रोजाना इसे सजा देता हूँ कि डर से स्कूल वक्त पर आए और कई बार मै इस के घर पर भी खबर दे चुका हूँ।

खैर बच्चा मार खाने के बाद क्लास में बैठ कर पढ़ने लगा। मैने उसके टीचर का मोबाइल नम्बर लिया और घर की तरफ चल दिया। घर पहुँच कर एहसास हुआ कि जिस काम के लिए सब्जी मंडी गया था वह तो भूल ही गया। मासूम बच्चे ने घर आ कर माँ से एक बार फिर मार खाई। सारी रात मेरा सर चकराता रहा।

सुबह उठकर फौरन बच्चे के टीचर को कॉल की कि मंडी टाइम हर हालत में मंडी पहुंचें। और वो मान गए। सूरज निकला और बच्चे का स्कूल जाने का वक़्त हुआ और बच्चा घर से सीधा मंडी अपनी नन्ही दुकान का इंतेज़ाम करने निकला। मैने उसके घर जाकर उसकी माँ को कहा कि बहन जी आप मेरे साथ चलो मै आपको बताता हूँ, आप का बेटा स्कूल क्यों देर से जाता है।


वह फौरन मेरे साथ मुंह में यह कहते हुए चल पड़ीं कि आज इस लड़के की मेरे हाथों खैर नही। छोडूंगी नहीं उसे आज। मंडी में लड़के का टीचर भी आ चुका था। हम तीनों ने मंडी की तीन जगहों पर पोजीशन संभाल ली, और उस लड़के को छुप कर देखने लगे। आज भी उसे काफी लोगों से डांट फटकार और धक्के खाने पड़े, और आखिरकार वह लड़का अपनी सब्जी बेच कर कपड़े वाली दुकान पर चल दिया।

अचानक मेरी नजर उसकी माँ पर पड़ी तो क्या देखता हूँ कि वह बहुत ही दर्द भरी सिसकियां लेकर लगा तार रो रही थी, और मैने फौरन उस के टीचर की तरफ देखा तो बहुत शिद्दत से उसके आंसू बह रहे थे। दोनो के रोने में मुझे ऐसा लग रहा था जैसे उन्हों ने किसी मासूम पर बहुत ज़ुल्म किया हो और आज उन को अपनी गलती का एहसास हो रहा हो।

उसकी माँ रोते रोते घर चली गयी और टीचर भी सिसकियां लेते हुए स्कूल चला गया। बच्चे ने दुकानदार को पैसे दिए और आज उसको दुकानदार ने एक लेडी सूट देते हुए कहा कि बेटा आज सूट के सारे पैसे पूरे हो गए हैं। अपना सूट ले लो, बच्चे ने उस सूट को पकड़ कर स्कूल बैग में रखा और स्कूल चला गया।

आज भी वह एक घंटा देर से था, वह सीधा टीचर के पास गया और बैग डेस्क पर रख कर मार खाने के लिए अपनी पोजीशन संभाल ली और हाथ आगे बढ़ा दिए कि टीचर डंडे से उसे मार ले। टीचर कुर्सी से उठा और फौरन बच्चे को गले लगा कर इस कदर जोर से रोया कि मैं भी देख कर अपने आंसुओं पर काबू ना रख सका।

मैंने अपने आप को संभाला और आगे बढ़कर टीचर को चुप कराया और बच्चे से पूछा कि यह जो बैग में सूट है वह किस के लिए है। बच्चे ने रोते हुए जवाब दिया कि मेरी माँ अमीर लोगों के घरों में मजदूरी करने जाती है और उसके कपड़े फटे हुए होते हैं कोई जिस्म को पूरी तरह से ढांपने वाला सूट नहीं और और मेरी माँ के पास पैसे नही हैं इस लिये अपने माँ के लिए यह सूट खरीदा है।

तो यह सूट अब घर ले जाकर माँ को आज दोगे? मैने बच्चे से सवाल पूछा। जवाब ने मेरे और उस बच्चे के टीचर के पैरों के नीचे से जमीन ही निकाल दी। बच्चे ने जवाब दिया नहीं अंकल छुट्टी के बाद मैं इसे दर्जी को सिलाई के लिए दे दूँगा। रोजाना स्कूल से जाने के बाद काम करके थोड़े थोड़े पैसे सिलाई के लिए दर्जी के पास जमा किये हैं।


टीचर और मैं सोच कर रोते जा रहे थे कि आखिर कब तक हमारे समाज में गरीबों और विधवाओं के साथ ऐसा होता रहेगा उन के बच्चे त्योहार की खुशियों में शामिल होने के लिए जलते रहेंगे आखिर कब तक।