Sunday, 3 September 2017

UPPCS SPECIAL CURRENT AFFAIRS, 2017 (Current Affairs in Hindi, भाग-60)

• फीफा द्वारा जारी रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम का स्थान है – 100वां
• इन्हें हाल ही में भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है - ब्रज बिहारी कुमार
• मोबाइल टॉवर से निकलने वाली विकिरण का पता लगाने के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा तैयार किया गया पोर्टल – तरंग
• वह संस्था जिसके द्वारा विश्व पासवर्ड दिवस के अवसर पर जारी की गयी सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 98.8 प्रतिशत शहरी बच्चे इंटरनेट का उपयोग करते हैं – टेलीनॉर इंडिया
• समुद्री एवं विभिन्न कृषि उत्पादों के व्यापार को गति देने के लिए बनाई गई नई फूड प्रोसेसिंग योजना का क्या नाम है - संपदा
• अमरीका में प्रतिनिधिसभा ने स्वास्थ्य संबंधी ओबामा केयर कानून को निरस्त करके और उसकी जगह नए विधेयक को मंजूरी दी, विधेयक का जो नाम है- रिपब्लिकन स्वास्थ्य सेवा
• राजस्थान उच्च न्यायालय ने पशुओं की तस्करी रोकने हेतु राज्य सरकार को जो निर्देश दिया- टोल प्लाजा पर स्कैनर लगाने
• देश के दो लाख आबादी वाले शहरों की स्वच्छता में अंबिकापुर शहर नंबर वन बन गया, यह जिस राज्य में स्थित है- छत्तीषगढ़
• केंद्र सरकार ने उद्दंड/उपद्रवी यात्रियों को हवाई यात्रा से रोकने संबंधी संशोधनों का प्रारूप के तहत ऐसे यात्रियों पर जितनी अवधि का प्रस्ताव किया है- तीन महीने से लेकर आजीवन प्रतिबंध
• जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री ने नई पेंशन नीति लागू करने की घोषणा की- झारखंड
• आंध्र प्रदेश पावर परियोजना के लिए एआईआईबी ने जितने मिलियन डॉलर का अनुदान दिया- 160 मिलियन डॉलर
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईटीडीसी के जिन तीन शहरों में स्थित होटलों के विनिवेश को मंजूरी दे दी है- भोपाल, भरतपुर, गुवाहाटी
• केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने नए बदलावों की घोषणा करते हुए एकल पुरस्कारों की संख्या 25 और संगठन पुरस्कारों की संख्या जितनी कर दी है- 10
• बैंकों को फंसे कर्ज (एनपीए) के संकट से उबारने हेतु सरकार जो उपाय करने जा रही है- नया अध्यादेश लाया जाएगा.
• कैबिनेट ने भारत और जिस देश के बीच रेल सेफ्टी से जुड़े समझौते को मंजूरी दे दी है- जापान
• वह देश जिसमें पुरातत्वविदों के एक समूह ने 4000 वर्ष पुराना एक मॉडल गार्डन खोज निकाला : मिस्र
• वह अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसने बताया कि वर्ष 2005-2014 के दौरान भारत में 770 बिलियन डॉलर (49,28,000 करोड़ रुपये) का काला धन आया – जीएफआई (ग्लोबल फाइनेंशियल इंटेग्रिटी)
• केंद्र सरकार द्वारा कराये गये स्वच्छ सर्वेक्षण में इस शहर को भारत का सबसे साफ़ शहर घोषित किया गया – इंदौर
• हाल ही में भारत के इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का दर्जा प्रदान किया गया – विजयवाड़ा
• वह देश जिसने विकिपीडिया को चुनौती देने के लिए अपने देश का पृथक एन्साइक्लोपीडिया लॉन्च करने की घोषणा की – चीन
• इन्हें हाल ही में जर्मनी में भारत के एम्बेसडर रूप में किसे नियुक्त किया गया – मुक्ता दास
• इन्हें हाल ही में अल्बानिया के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया – इलिर मेटा
• जिन्होंने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीती है- मार्क सेल्बी
• जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का संस्करण भारतीय सेना में किस वर्ष से संचालन अवस्था में है- वर्ष 2007
• रेलवे के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इस वर्ष अपनी जिस शाही रेल के दो नए सर्किट शुरू करने का निर्णय लिया है- महाराजा एक्सप्रेस
• डिब्बों, इंजनों की निगरानी हेतु जिस टैग का रेलवे इस्तेमाल करने की घोषणा की- रेडियो-आवृत्ति वाले पहचान टैग
• भारत की जिस प्रमुख आईटी कम्पनी ने 2 मई 2017 को अपना 20 वर्ष पुराना सुप्रसिद्ध लोगो बदलकर एक नया लोगो अपना लिया- विप्रो
• दक्षिण कोरिया द्वारा जिसे राजनयिक सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया- राजीव कोल
• राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जिसे 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया- कसीनाधुनी विश्वनाथ
• एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्ति वर्ष में भारतीय अर्थव्यथवस्थाम में वृद्धि दर जितने प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया- 7.4%
• वह संस्था जिसके द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार सरकारी विभागों द्वारा 13.5 करोड़ लोगों के आधार डाटा सार्वजनिक किये जाने की जानकारी प्रकाशित की गयी – सीआईएस
• भारतीय सेना ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल के नए ब्लॉक-तीन संस्करण का सफल परीक्षण किया – ब्रह्मोस
• आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने एक्शन प्लान तैयार किया है, प्लान का जो नाम है- आबादी में घेरो, जंगल में मारो
• जिस देश ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों को प्रतिबंधित किया- अमेरिका
• रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर सस्ती दवाओं हेतु जन औषधि स्टोर खोलने की घोषणा की. इस योजना के तहत जितने औषधि स्टोर खोले जाएँगे- 1000
• राष्ट्रपति ने जितनी नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से किया सम्मानित- 35 नर्स
• चुनाव आयोग भविष्य में चुनाव हेतु ईवीएम के स्थान पर जिस नई मशीन का प्रयोग करेगा- वीवीपैट
• भारत के जिस पडोसी देश ने एशिया को यूरोप से जोड़ने वाली चीन की ‘वन बेल्ट वन रोड’ पहल में शामिल होने हेतु करार पर हस्ताक्षर किये- नेपाल
• राजस्व विभाग ने असम, जम्मू कश्मीर और मेघालय के अतिरिक्त जिस उम्र के नागरिकों को पैन कार्ड प्राप्त करने तथा रिटर्न दाखिल करने हेतु आधार संख्या उपलब्ध कराने की अनिवार्यता से छूट प्रदान की- 80 वर्ष से ऊपर
• हाल ही में जिस प्रसिद्ध वैज्ञानिक को जवाहर लाल नेहरु युनिवर्सिटी (जेएनयू) का चांसलर नियुक्त किया गया- वी के सारस्वत
• विश्व के कई देशों में साइबर हमला हुआ है, इस हमले में सौ से अधिक देशों में कंप्यूटर ठप हो गए, वायरस नाम है- रेनसमवेयर
• सार्वजनिक क्षेत्र के जिस बैंक ने बैंक के मोबाइल वॉलेट का प्रयोग कर एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की- भारतीय स्टेट बैंक
• जिस प्रदेश सरकार ने सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को 'नो बैग डे' और ज्वायफुल एक्टि विटीज करने का फैसला किया- उत्तर प्रदेश
• इन्हें हाल ही में दूरसंचार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया – अरुणा सुंदरराजन
• वह संस्था जिसने स्कूल परिसरों में आधार पंजीकरण केंद्र बनाये जाने का निर्देश जारी किया – सीबीएसई
• दिल्ली हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज जिन्हें फीफा गवर्नेंस कमिटी के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया - जस्टिस मुकुल मुद्गल
• भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आरंभ किये गये राष्ट्रीय संपर्क केंद्र का टोल-फ्री नंबर है – 1800111950
• केंद्र सरकार द्वारा इस सरकारी डॉक्यूमेंट को 30 जून तक पैन कार्ड के साथ जोड़ना अनिवार्य किया गया – आधार कार्ड
• श्रीलंका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जिस शहर से कोलंबो के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की- वाराणसी
• कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने पाकिस्तान सरकार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में अपील की है, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय जिस शहर में स्थित है- हेग
• संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने ब्रिटेन के वरिष्ठ सहायक अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र का नया सहायक अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की, उनका नाम है- मार्क लॉवकाक
• भारत ने हाल ही में कम दूरी की त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल का सफल परीक्षण किया, मिसाइल का जो नाम है- स्पाइडर मिसाइल
• रेलवे ने जिस प्रदेश में ‘वन रुपी क्लीनिक’ का शुभारम्भ किया- महाराष्ट्र
• भारतीय रेलवे ने बिना गार्ड की ट्रेन चलाने हेतु जिस उपकरण को खरीदने की योजना बनायी है- एंड ऑफ ट्रेन टेलीमेट्री
• भारत में वर्ष 2040 तक जिस ड्रग रेसिस्टैंट बीमारी के मामले बढ़ सकते हैं- टीबी
• अधिक एनपीए के कारण आरबीआई ने जिस बैंक को अपनी निगरानी में रखा है- आईडीबीआई
• भारतीय टीम के जिस पूर्व बल्लेबाज को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की अजीवन सदस्यता प्रदान की गयी- वीवीएस लक्ष्मण
• भारत ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन जितने कांस्य पदक जीते- दो
• इन्हें हाल ही में ट्विटर द्वारा राष्ट्रीय निदेशक पद पर नियुक्त किया गया – तरनजीत सिंह
• भारतीय रेलवे ने इतनी रेलों में बिना गार्ड की ट्रेन चलाने के लिए उन्नत उपकरण खरीदने की घोषणा की – 1000
• वह स्थान जहां बनाई जा रही मेट्रो रेल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को भर्ती किये जाने की घोषणा की गयी – कोच्ची
• इन्हें हाल ही में भारत का रक्षा सचिव बनाया गया है – संजय मित्रा
• अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार शशांक मनोहर इस समय तक आईसीसी के स्वतंत्र चेयरमैन बने रहेंगे – जून 2018
• कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के 2016-17 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के मुताबिक, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन जितने मिलियन टन तक अनुमानित है- 273.38 मिलियन टन
• युवाओं के रोजगार हेतु डाटा उपलब्ध कराने के लिए वर्कफोर्स स्थापित किया गया है. इस टास्क फोर्स की स्थापना जिसकी अध्यक्षता में की गई है- अरविंद पनगरिया
• जिस उद्योगपति को पुन: स्टील कंपनी आर्सेलरमित्तल का प्रमुख नियुक्त किया गया- लक्ष्मी निवास मित्तल
• अमेरिका की सीनेट ने भारतीय मूल के जिस न्यायाधीश को अपीलीय अदालत में न्‍यायाधीश नियुक्‍त करने की मंजूरी दी- अमूल थापर
• जिस देश ने रक्षा बजट में करीब सात फीसद का इजाफा करते हुए इसको 920 बिलियन डॉलर कर दिया है- पाकिस्‍तान
• जिस देश में बाढ़-भूस्खलन से 90 से ज्यादा की मौत, मदद के लिए पहुंची इंडियन नेवी- श्रीलंका
• जिस ने देश में गो रक्षा हेतु बड़ा कदम उठाया, पशु बाजार में कत्लखानों के लिए मवेशियों की खरीद या बिक्री पर रोक लगा दी- केंद्र सरकार
• 27 मई 2017 को जिस पूर्व प्रधान मंत्री की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी - पंडित जवाहर लाल नेहरू
• फोर्ब्स द्वारा जारी ग्लोबल 2000 लिस्ट में जिस उद्योगपति की कंपनी टॉप पर- मुकेश अंबानी
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खाद्य प्रसंस्करण के प्रोत्साहन और युवाओं हेतु रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ‘कृषि समुद्रीय प्रसंस्करण योजना की शुरआत की- संपदा’
• जिसको 29 मई से पांच जून तक चलने वाली विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई हेतु नियुक्त किया गया- शरत कमल
• कंपनी मामलों के सचिव जिस वयक्ति को वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया- तपन राय
• पंजाब से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने का श्रेय जिसे जाता है, उनका 82 वर्षकी अवस्था में निधन हो गया- के पी एस गिल
• वह विभाग जिसने केंद्र सरकार को विमानों में इन्टरनेट सुविधा देने का आग्रह किया गया है – दूरसंचार विभाग
• वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम द्वारा जारी विश्व के सबसे अधिक भीड़ वाले शहरों में भारत का यह शहर दूसरे स्थान पर है – मुंबई
• वह कम्पनियां जिन्हें नवाचार करने पर 'पंडित दीनदयाल कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार' प्रदान किया जायेगा - स्टार्टअप कंपनियां
• इन्हें हाल ही में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का सचिव नियुक्त किया गया – अनुराग त्रिपाठी
• नये नियमों के अनुसार, कितने वर्ष पुरानी कम्पनी को स्टार्टअप श्रेणी में रखा जा सकता है – सात वर्ष
• आईओसी में सरकार की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने हेतु गोल्डमैन साक्स और सिटीग्रुप सहित जितने मर्चेंट बैंकरों का चयन किया गया- पांच
• संजय मित्रा ने 25 मई 2017 को रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने जिस वरिष्ठ अधिकारी का स्थान लिया- जी. मोहन कुमार
• गूगल ने किसको इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया- राजन आनंदन
• किस संस्था ने बूचड़खानों पर अपनी नीति स्पष्ट करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया- इलाहाबाद उच्च न्यायालय
• अमेरिकी शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार खाने में जिस चीज का प्रयोग करने से ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद मिल सकती है- बींस
• जिस मंत्रालय ने दिल्ली में ‘मलिन बस्ती को गोद लेना’ पहल की शुरूआत की है- खेल मंत्रालय
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अक्षय ऊर्जा के लिए जितने करोड़ रुयये के कार्बन बांड जारी किए जाने हेतु अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है- 2,360 करोड़ रुयये
• राष्ट्रीय जल मार्ग हेतु केंद्रीय सड़क निधि से जितने प्रतिशत फंड आवंटन को मंजूरी दी गयी है- 2.5%
• जिस राज्य सरकार ने राज्य भर में गांवों और जिलों में खुले में शौच को रोकने हेतु ‘गुड मॉर्निंग’ दस्ते तैयार करने का निर्णय लिया है- महाराष्ट्र सरकार
• इस देश में विश्व का सबसे बड़ा स्पोकलेस झूला लगाया गया है – चीन
• सीबीएसई द्वारा इस योजना को समाप्त किये जाने पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यवस्था 2017 सत्र के लिए ज्यों की त्यों बनाये रखने का निर्देश दिया - मॉडरेशन पॉलिसी
• वह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी जिसे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन का दो वर्ष के लिए सदस्य नियुक्त किया गया – पीवी सिंधू
• दिल्ली में वह स्थान जहां केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत एप लॉन्च किया गया – राष्ट्रीय संग्रहालय
• वह राज्य जिसके उच्च न्यायालय ने नीट परीक्षा के परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगाने की घोषणा की – मद्रास उच्च न्यायालय
• दिल्ली मेट्रो द्वारा आरंभ की गयी हेरिटेज लाइन में कुल स्टेशनों की संख्या है – तीन
• भारत ने मॉरिशस के साथ किये चार समझौतों में मॉरिशस को जितनी राशि ऋण के रूप में देने का समझौता किया – 500 मिलियन डॉलर
• भारतीय अभिनेत्री जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने पर दादा साहब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड हेतु चयनित किया गया - प्रियंका चोपड़ा
• वह खिलाड़ी जिसने मोनाको ग्रां प्री-2017 फार्मूला वन ख़िताब जीता – सेबेस्टियन वेटेल
• वह स्थान जहां देश का पहला वैमानिकीय परीक्षण रेंज आरंभ किया गया – चित्रदुर्गा
• विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत में पर्यावरण हित में जिस अभियान के शुभारम्भ की घोषणा की- कचरा प्रबंधन
• जिस राज्य में वर्षा और ओलावृष्टि से 27 लोगों की मृत्यु हो गयी- बिहार
• जिस मंत्रालय को निजी क्षेत्र के रक्षा उपकरण निर्माताओं को लाइसेंस प्रदान करने की अनुमति प्रदान की- वाणिज्य मंत्रालय
• भरतीय तलवार बाज का नाम है, जिसने आइसलैंड में तुरनेाई सेटेलाइट तलवारबाजी चैम्पियनशिप की सैबे स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता- सी ए भवानी देवी
• विश्व टेबल टेनिस प्रतियोगिता 29 मई 2017 से जिस शहर में आयोजित की जा रही है - डुसेलडोफ
• आर्सनल ने जिस टीम के खिलाफ एफए कप के फाइनल में जीत दर्ज कर 13वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया है- चेल्सी
• डब्ल्यूएचओ ने भारत के जिस राज्य में पहले तीन जीका वायरस के मामलों की पुष्टि की है- गुजरात
• नाटो का 28वां शिखर सम्मेलन जिस स्थान पर संपन्न हुआ है- ब्रुसे
• जिस देश में विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है- चिली
• जिस राज्य की सरकार ने जापानी एन्सेफलाइटिस का उन्मूलन करने का अभियान शुरू किया है- उत्तर प्रदेश
• वह अभिनेता जिन्हें शौचालय के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए 'दरवाज़ा बंद' नाम से एक अभियान का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया – अमिताभ बच्चन
• वह देश जहां विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन का निर्माण किया जा रहा है – चिली
• वह राज्य जहां के डाइलोंग गांव को जैवविविधता विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया – मणिपुर
• इन्हें हाल ही में वर्ष 2016 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया – सत्यव्रत राउत
• वह अमेरिकी संस्था जिसके द्वारा ड्रोन की सुरक्षित लैंडिंग के लिए तकनीक का विकास किया जा रहा है – नासा
• केन्द्र सरकार ने सोलर पैनल संबंधी इक्विपमेंट्स पर जीएसटी के तहत 5% टैक्स लागू किया है. पूर्व में सोलर पैनल के सामान पर जितने प्रतिशत जीएसटी प्रस्ताव था- 18%
• विश्व बैंक द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर जितने प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया - 7.2%
• टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर को जिस क्रिकेट संघ ने सीनियर और अंडर-23 पुरुष टीम हेतु चयन समिति का अध्यक्ष (मुख्य चयनकर्ता) नियुक्त किया- मुंबई क्रिकेट संघ
• 30 मई 2017 को जिस राज्य का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है- गोवा
• ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों के अलावा बंगलादेश में चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की गई है, उस तूफ़ान का नाम है- मोरा
• दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) का नया कुलाधिपति जिसे नियुक्त किया गया- डॉ. नजमा हेपतुल्लाह
• जिस राज्य की सरकार ने मीडियाकर्मियों के लिए पेंशन योजना की घोषणा की है- हरियाणा
• जिस देश ने चीन को हराकर चौथी बार सुदीरमन कप अपने नाम कर लिया- दक्षिण कोरिया
• वह केंद्रीय मंत्री जिसने रैगिंग से निपटने हेतु यूजीसी एप की शुरूआत की- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर
• जिस मंत्रालय को निजी क्षेत्र के रक्षा निर्माताओं को लाइसेंस देने का अधिकार प्राप्त हो गया है- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
• जिस राज्य पुलिस द्वारा साइकिल गश्ती दल के पहले चरण में 65 साइकिलों को गश्त के लिए लाया गया है – दिल्ली पुलिस
• वह राज्य जिसने राज्य में प्लास्टिक की खरीद या बेच पर 5000 रुपये जुर्माना लगाने की घोषणा की – गोवा
• वह देश जिसने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल प्रतिरोधक प्रणाली (आईसीबीएम) का सफल परीक्षण किया – अमेरिका
• वह एकमात्र भारतीय क्रिकेटर जिन्हें आईसीसी द्वारा जारी टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त हुआ – विराट कोहली
• केंद्र सरकार द्वारा इतनी मुद्रा का नया नोट जारी करने की घोषणा की गयी – एक रुपये
• जिस प्रदेश के हाई कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने का सुझाव दिया- राजस्थान
• जिस केन्द्रीय मंत्री ने जेएनपीटी की संपर्क सुविधा बढाने हेतु 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया- नितिन गडकरी
• ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने हेतु जिस राज्य सरकार ने नीम, पीपल व बरगद के वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता देने का निर्णय किया- हरियाणा
• उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के सेवानिवृत की आयु सीमा को 62 साल कर दिया. पूर्व में यह सेवानिवृत की आयु सीमा जितनी थी- 60 वर्ष
• फिल्म दंगल चीन में 1000 करोड़ रूपये का कारोबार करने वाली 33वीं फिल्म बन गई. इस फिल्म में मुख्य किरदार जिस अभिनेता ने अदा किया- आमिर खान
• जिस स्थान पर भारत का पहला डिजिटल सेनेटरी पैड बैंक लॉन्च हुआ है- मुंबई
• विश्व तंबाकू निषेध दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 31 मई
• सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म-निर्माता दासरी नारायण राव का 30 मई 2017 को निधन हो गया. वे मुख्यत: जिस भाषा में फिल्म बनाने के लिए जाने जाते थे- तेलुगु
• जिस मंत्रालय ने जनवरी 2018 में ‘डीप ओशन मिशन’ का शुभारंभ करने के लिए तैयार है- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
• मैनुअल एंटोनियो नोरिगा का 29 मई 2017 को निधन हो गया. वे जिस देश के भूतपूर्व तानाशाह थे- पनामा
• हामिद दलवाई की पत्नी तथा प्रसिद्ध समाजसेविका जिनका हाल ही में पुणे में निधन हो गया - मेहरुन्निसा दलवाई
• वह खेल जिसे मंजूरी देने के लिए केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने पशु क्रूरता रोकथाम (कर्नाटक संशोधन) विधेयक-2017 पारित किया – कंबाला
• कनाडा के इस लेखक की पुस्तक “हू हैज़ सीन द विंड” हाल ही में 52 वर्ष बाद लाइब्रेरी में लौटाई गयी – डब्ल्यू ओ मिशेल
• रोहन बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन में इस जोड़ीदार के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स ख़िताब जीता - गैब्रियला डाब्रोवस्की
• बीजिंग में आयोजित द्वितीय मिशन इनोवेशन में जिस देश ने स्वच्छ कोयला उपयोग हेतु राष्ट्रीय उन्नत अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल प्रौद्योगिकी मिशन की घोषणा की- भारत
• ब्रिटेन में आयोजित आम चुनावों में 09 जून 2017 को की गई वोटों की गिनती के बाद जो पार्टी सबसे आगे है- कंजरवेटिव पार्टी
• पद्म भूषण से सम्मानित जिस व्यक्ति ने ओडिशा सरकार के तकनीकी सलाहकार पद से त्यागपत्र दे दिया- सैम पित्रोदा
• योग पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य संपादकों का दूसरा सम्मेलन 9 जून 2017 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया. योग सम्मेलन का मुख्य विषय है- स्वास्थ्य और सद्भाव के लिए योग
• वैश्विक तंबाकू नियंत्रण में योगदान हेतु डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने भारत के जिस केन्द्रीय मंत्री को विशेष मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया- जे.पी. नड्डा
• वह भारतीय छात्रा जिसके नाम पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी द्वारा एक छोटे ग्रह का नाम रखे जाने की घोषणा की गयी – सहिथी पिंगली
• ब्रह्मांड के सबसे गर्म ग्रह की खोज की गयी है. इस ग्रह को जो नाम दिया गया है- केल्ट-9बी
• जिस देश की संसद पर इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावरों ने 7 जून 2017 को हमला किया जिसके चलते लगभग 13 लोगों की मौत हो गई- ईरान
• आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में जिस क्रिकेटर को हाल ही में शामिल किया गया- मुथैया मुरलीधरन
• स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव द्वारा लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘वात्सल्य- मातृ अमृत कोष’ का उद्घाटन किया. इस कोष को स्थापित करने में जिस देश का सहयोग शामिल है- नॉर्वे
• वह देश जो आधिकारिक तौर पर नाटो का 29वां सदस्य बना है- मोंटेनेग्रो
• एरा सेजियन का हाल ही में निधन हो गया है. वे जिस क्षेत्र से सम्बन्धित थे- राजनीति
• एफआईपीबी को खत्म किये जाने के बाद मंत्रालयों को एफडीआई प्रस्तावों पर आवेदन देने की तारीख से जितने दिन के भीतर निर्णय करने की बात कही गयी- 60
• जिस देश के कुख्यात हथियार डीलर अदनान खशोगी का निधन हो गया है- सऊदी अरब
• केंद्र सरकार ने जितने साल पुराने मुकदमों के निपटारे हेतु न्याय मित्र नियुक्त करने की बात कही है- दस वर्ष
• भारत ने रेलवे क्षेत्र के विकास हेतु जिस देश को 318 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की- श्रीलंका
• किस राज्य ने भारत की पहली सार्वजनिक साइकिल साझेदारी (पीबीएस) पहल ‘ट्रिन ट्रिन’ की शुरुआत की- कर्नाटक
• विश्व महासागर दिवस विश्वभर में जिस दिन मनाया जाता है- 8 जून
• फोर्ब्स की सूची में 'सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों' में एकमात्र भारतीय है- विराट कोहली
• क्वाकारेली सायमंड (क्यूएस) द्वारा जारी टॉप-200 यूनिवर्सिटी की सूची में भारत के जितने इंस्टीट्यूट को स्थान दिया गया- 3
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में जिस देश के साथ व्यापारिक नौवहन पर आधारित समझौते को पूर्व-प्रभाव से अपनी मंजूरी प्रदान की- साइप्रस
• नासा ने अपने अंतरिक्ष मिशन हेतु 12 नए अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया है. इन नए अंतरिक्षयात्रियों में शामिल भारतीय अमेरिकी का नाम- राजा गिरिंदरचारी
• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सदस्यों हेतु आधार को जोड़ना अनिवार्य किया है, पूर्वोत्तर राज्यों के कर्मचारी जब तक आधार ईपीएफ से लिंक कर सकते है- 30 सितंबर 2017
• 8 जून 2017 को सेवानिवृत्त होने वाली नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश का नाम - सुशीला करकी
• ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 4G स्पीड में 75 देशों की सूची में जिस नंबर पर है- 74वें
• बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीमा पार कर चोरी रोकने हेतु भारत ने हाल ही में जिस बहुपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए- ओईसीडी
• राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) के नये महानिदेशक के रूप में जिसे नियुक्त किया गया है- शरद कुमार जैन
• आईटीटीएफ यूआरसी में शामिल होने वाले पहले भारतीय का नाम है- गणेश नीलकांत अय्यर
• वह देश जिसके द्वारा समर्थित एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक द्वारा भारत में विकास कार्यो के लिए 150 मिलियन डॉलर की राशि जारी की गयी – चीन
• वह समूह जिसने हाल ही में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 50 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किये जाने की घोषणा की – अडानी ग्रुप
• वह लेखक जिन्हें वर्ष-2017 का मैन बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया – डेविड ग्रॉसमैन
• इन्हें हाल ही में ‘इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर लॉ ऑफ द सी’ की पहली भारतीय महिला जज के रूप में नियुक्त किया गया - नीरू चड्ढा
• इस देश ने हाल ही में इस्लामिक स्टेट के तीन आतंकियों ओसामा अहमद अतर, मोहम्मद शफी अरमार और मोहम्मद अल बिनाली को ब्लैकलिस्ट घोषित किया – अमेरिका
• जिस कंपनी को वर्ष 2017 का सबसे मूल्यवान ब्रांड घोषित किया गया है- गूगल
• भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जिस देश की कंपनी हुंडई की भारतीय इकाई को प्रतिस्पर्धा अधिनियमों के उल्लंघन का दोषी करार देते हुए 87 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है- दक्षिण कोरिया
• पांचवी भारत-दक्षिण कोरिया वित्त वार्ता जिस स्थान पर आयोजित की गयी है- सियोल
• जून 2017 को अधिकृत पूँजी 775 करोड़ रुपए बढ़ाए जाने के बाद निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक की कुल अधिकृत पूँजी जितनी हो गई है- 2,500 करोड़ रुपए
• वह बल्लेबाज़ जिसने वनडे में सबसे तेज़ी से 8,000 रन पूरा किया- विराट कोहली
• भारत में जनहित याचिका की शुरुआत करने वाले जिस पूर्व मुख्य न्यायाधीश का हाल ही में निधन हो गया- पी.एन. भगवती
• वह देश जिसने एससीओ सदस्यों के बीच कनेक्टिविटी में वृद्धि और निर्बाध व्यापार का आहवान किया- भारत
• इन्हें हाल ही में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत की उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया – रुचिरा कम्बोज
• वह देश जिसमें ‘वन डॉग पॉलिसी’ लागू की गई है- चीन
• यूरोपियन यूनियन एवं फ्रांस द्वारा जिस देश को ‘मोबिलाइज़ योर सिटी’ परियोजना के तहत 3.5 मिलियन यूरो दिए जाने की घोषणा की गयी- भारत
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जिस देश के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में पहले से हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी- बांग्लादेश
• विश्व बैंक ने जिस देश की कमजोर होती जा रही अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 500 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की है- अफगानिस्तान
• जिस राज्य के नालंदा जिले के जल संरक्षण के एक मॉडल को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चुना गया है- बिहार
• रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने टैंक भेदी जिस मिसाइल का राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के रेगिस्तान में सफल परीक्षण किया है- नाग
• अडानी ने जिस राज्य में 315 करोड़ रुपये के सोलर पीवी प्लांट की स्थापना की है- उत्तर प्रदेश
• वेरिज़न ने जिस कंपनी के अधिग्रहण को लगभग 4.5 अरब डॉलर में पूरा करने की घोषणा की है- याहू
• हाल ही में आरबीआई ने नई सीरीज मे 500 के नोट जारी किए. 500 रुपए के नए नोट में इनसेट में अंग्रेजी का यह अक्षर लिखा हुआ है- ए
• ऑसिन्डेक्स-17 संयुक्त अभ्यास भारत और जिस देश के बीच आयोजित हो रहा है- ऑस्ट्रेलिया
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि सहयोग पर आधारित भारत और जिस देश के बीच समझौते को मंजूरी दी- फिलिस्तीन
• जिस मंत्रालय ने सघन दस्त‍ नियंत्रण पखवाड़े (आईडीसीएफ) का शुभारंभ किया- स्वास्थ्य मंत्रालय
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जिस देश के बीच युवा मामले पर आधारित सहयोग हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी- आर्मेनिया
• जिस आइआइटी संस्थान ने रेशम से ‘फोटो डिटेक्टर’ बनाया- आइआइटी खड़गपुर
• भारत के रक्षा मंत्रालय ने जिस देश से 6500 करोड़ का हेलिकॉप्टर सौदा रद्द किया- अमेरिका
• वह सरकार जिसने हाल ही में किसानों के लिए ऑनलाइन पशु बाजार का शुभारंभ किया- तेलंगाना सरकार
• वह राज्य जहां मुख्यमंत्री छात्रवृती योजना आरंभ की गयी – पंजाब
• आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में इस बल्लेबाज को पहला स्थान प्राप्त हुआ – विराट कोहली
• वह देश जिसके साथ हो रहे युद्धाभ्यास ऑसीइंडेक्स-17 में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना के तीन जहाज रवाना हो चुके हैं – ऑस्ट्रेलिया
• आयकर भरने के लिए आयकर विभाग द्वारा लॉन्च किए गये मोबाइल एप्प का नाम है – ई-फाइलिंग एप्प
• वह सार्वजनिक स्थान जहां भारतीय रेलवे द्वारा जनऔषधि स्टोर खोलने की घोषणा की गयी – रेलवे स्टेशन पर
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिका समेत तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए, अमेरिका के अलावा अन्य देशों के नाम जिनका पीएम दौरा करेंगे- पुर्तगाल और नीदरलैंड
• पासपोर्ट में अंग्रेजी के साथ एक और भाषा में नाम, निवास और डेट ऑफ बर्थ से जुड़ीं सभी जानकारियां छपेंगी, दूसरी भाषा का नाम है- हिंदी
• आतंकवाद का कथित तौर पर समर्थन करने को लेकर कतर का बहिष्कार कर रहे चार अरब देशों ने कतर के समक्ष जितने सूत्री मांगों की सूची सौंपी-13
• अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकन फुटबॉल टीम के मालिक को ब्रिटेन के राजदूत के तौर पर औपचारिक रूप से नामित करने की घोषणा की, उनका नाम है- वुडी जॉनसन
• भारत ने जिस प्रदेश में 24X7 बिजली आपूर्ति परियोजना के सह वित्तपोषण के लिए विश्व बैंक से 240 मिलियन डॉलर और एआईआईबी से 160 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया- आन्ध्र प्रदेश

ब्रिक्स सम्मलेन-2017: संभावनाएँ और चुनौतियाँ


ब्रिक्स दुनिया की पाँच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जहाँ विश्वभर की 43% आबादी रहती है। ब्रिक्स की विश्व के सकल घरेलू उत्पाद में 30% है और कुल वैश्विक व्यापार में 17% की हिस्सेदारी है। ब्रिक्स अंग्रेजी के पाँच अक्षरों बी आर आई सी और एस से मिलकर बना है, प्रत्येक अक्षर एक देश के नाम को इंगित करता है; ब्राज़ील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका। वर्ष 2009 में जब इस समूह का पहला सम्मेलन हुआ था, तब इसका नाम ब्रिक था, क्योंकि साउथ अफ्रीका को वर्ष 2010 के बाद इस समूह में जोड़ा गया।
वर्ष 2017 का ब्रिक्स सम्मेलन चीन के शियामेन (Xiamen) में होने जा रहा है और इसे अब तक का सबसे महत्त्वपूर्ण ब्रिक्स सम्मेलन माना जा रहा है। दरअसल, 8 वर्षों की अवधि में ब्रिक्स ने कई बदलाओं को अंगीकार कर लिया है। भारत के लिये ब्रिक्स में कई संभावनाएँ हैं, लेकिन चुनौतियाँ भी नहीं कम है। इन सभी पहलुओं पर गौर करने से पहले देखते हैं कि ब्रिक्स की प्राथमिकताओं में आये बदलाओं के निहितार्थ क्या हैं।

ब्रिक्स की प्राथमिकताओं में बदलाव क्यों और कैसे?

वर्ष 2009 में कोपेनहेगन जलवायु परिवर्तन सम्मलेन के दौरान तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनके चीनी समकक्ष और अन्य देशों के कुछ प्रतिनिधियों ने जलवायु परिवर्तन के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया।
दरअसल, पश्चिमी देशों और अमेरिका द्वारा भारत और चीन के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था कि वे एक निश्चित समय-सीमा के अंदर अपना कार्बन उत्त्सर्जन कम करें। भारत और चीन तथा अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने मिलकर निर्णय लिया कि वे अमेरिका के आगे नहीं झुकेंगे और अंततः अमेरिका एवं अन्य विकसित देशों को उनकी शर्तें माननी पड़ी।
यह इतनी आसानी हो गया इसका कारण यह नहीं है कि अमेरिका और अन्य विकसित देश उदार थे, बल्कि हुआ यूँ कि इस सम्मलेन में आने से पहले ही ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन (तब तक साउथ अफ्रीका सदस्य नहीं बना था) प्रथम ब्रिक सम्मलेन पश्चिमी देशों के प्रभुत्व यानी वेस्टर्न हेजेमनी (western hegemony) के विरुद्ध कार्य करने का संकल्प ले चुके थे।
इस घटना ने उस समय न केवल ग्लोबल वार्मिंग पर अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के स्वरूप को बदल दिया, बल्कि उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक वैश्विक राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया।
भारत और चीन के संयुक्त राजनीतिक प्रभाव की हनक पूरी दुनिया में देखने को मिली। ब्रिक्स ने न केवल विश्व बैंक और इंटरनेशनल मोनेटरी फण्ड जैसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं पर दबाव बनाया है, बल्कि अपने ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ के जरिये 23 से भी अधिक परियोजनाओं के लिये करीब 6 अरब डॉलर का कर्ज भी दिया है।
ब्रिक्स देशों के आकार और राजनीतिक व्यवस्था में व्यापक मतभेद के बावज़ूद ब्रिक्स ने इतना कुछ हासिल किया। हालाँकि ब्रिक्स की प्राथमिकताओं में अब बदलाव नज़र आ रहा है। हो सकता है वैश्विक मंच पर विकासशील देशों की आवाज़ मज़बूत करने के बजाय आज ब्रिक्स को अब अपनी आतंरिक चुनौतियों से निपटने में समय और ऊर्जा लगानी पड़े।

चुनौतियाँ क्या हैं?

पिछले कुछ माह से डोकलम विवाद को लेकर भारत और चीन के संबंधों में कटुता अपने चरम पर रही है। सम्मेलन से कुछ दिनों पहले ही दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेनाएँ डोकलम से पीछे हटा ली हैं। चीन की मीडिया ने पहले से ही वहाँ भारत विरोधी माहौल बना रखा है, ऐसे में बातचीत कहाँ तक सार्थक होगी? यह एक बड़ा सवाल है।
सीमा-विवाद के अलावा भारत की एनएसजी सदस्यता, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और भारत द्वारा ओबीओआर का हिस्सा बनने से इनकार, कुछ ऐसे मुद्दे हैं जहाँ भारत को अपने पक्ष में माहौल बनाना कठिन हो सकता है। दरअसल, रूस और साउथ अफ्रीका चीन के बेल्ट और रोड इनिशिएटिव के अहम् सदस्य हैं, जबकि ब्राजील में चीन ने भारी निवेश कर रखा है। ऐसे में सदस्य देशों को अपने पक्ष में मोड़ना भारत के लिये आसान नहीं होगा।
भारत के लिये एक अन्य प्रमुख चिंता है चीन की "ब्रिक्स-प्लस" योजना। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स-प्लस, ब्रिक्स के विस्तारीकरण का एक सुझाव है और चीन चाहता है कि इस विस्तारित संस्करण में पाकिस्तान, श्रीलंका और मैक्सिको को शामिल किया जाए। भारत ने पाकिस्तान को इस समूह में शामिल किये जाने का विरोध किया है।
भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती नजदीकियों के मद्देनज़र रूस अब चीन के ज़्यादा करीब है और ब्रिक्स-प्लस की अवधारणा का सूत्रपात करने वाला भी वही है। हाल ही में अमेरिका ने अपनी नई अफगान नीति जारी की है, जिसमें भारत की महत्त्वपूर्ण भूमिका होने की बात की जा रही है। इससे ब्रिक्स देशों की अफगानिस्तान जैसे मुद्दे पर अलग-अलग राय बन सकती है, जबकि अब तक इन मुद्दों पर ब्रिक्स सदस्य एक ही विचार रखते आ रहे हैं।

आगे की राह

ब्रिक्स सम्मेलन के कुछ दिन पहले ही डोकलम से अपने-अपने सुरक्षा बलों को पीछे भेजकर भारत और चीन दोनों ने ही सार्थक संवाद की दिशा तय कर ली है। सरकार ने यहाँ महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है कि डोकलम में बिना किसी की हार-जीत निर्णित किये मुद्दे का समाधान कर लिया गया।
डोकलम पर जिस तरह से चीन ने हालिया प्रतिक्रिया दी है उससे साबित होता है वह भी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के पक्ष में है। यदि सार्क-प्लस के माध्यम से ब्रिक्स का दायरा दक्षिण एशिया में और मजबूत होता है तो भारत को सकारात्मक रुख अपनाना चाहिये।

निष्कर्ष

ब्रिक्स ऐसे देशों का समूह है जो विकासशील हैं और जिनके उद्देश्य विकसित देशों से भिन्न हैं। यदि ब्रिक्स मजबूत होता है तो विकासशील देशों की आवाज मजबूत होगी।
भारत का न केवल चीन के साथ रणनीतिक मतभेद है, बल्कि रूस के साथ भी रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे। हाल ही में रूस ने अपने एमआई-35 एम हेलीकॉप्टर पाकिस्तान को बेचे हैं, जिस पर भारत ने आपत्ति जाहिर की थी।
साउथ अफ्रीका और ब्राज़ील के साथ भारत के बेहतर संबंध हैं परन्तु रूस का चीन-पाकिस्तान खेमे में जाना चिंतित करने वाला है। इधर डोनाल्ड ट्रंप का जैसा व्यक्तित्व है, भारत को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना होगा। विदित हो कि अपनी नई अफगान नीति के संबंध में वक्तव्य देते हुए ट्रंप ने कहा था कि भारत को अफगानिस्तान की मदद इसलिये करने चाहिये क्योंकि उसने अमेरिका से लाखों डॉलर कमाए हैं।
कुल मिलाकर कहें तो आज वैश्विक परिस्थितियाँ पहले से ज़्यादा परिवर्तनशील हैं और इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए भारत ने गुटनिरपेक्ष को अधिक महत्त्व देना बंद कर दिया है। लेकिन पुराना मित्र हमेशा काम आता है, यदि आज भारत और रूस के संबंधों में पहले वाली गर्माहट बनी रहती तो ब्रिक्स में भारत को उतनी चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ता। फिर भी आशा की जानी चाहिये कि इस बार का ब्रिक्स सम्मेलन भारत के लिये बेहतर रहेगा।

Friday, 1 September 2017

"रेडियोधर्मी प्रदूषण-: समस्या और निवारण"


रेडियोधर्मी कचरा वह कचरा है जिसमें रेडियोधर्मी पदार्थ मौजूद हो। परमाणु ऊर्जा उत्पादन के विभिन्न चरणों के दौरान उत्पादित अपशिष्ट पदार्थ को सामूहिक रूप से परमाणु कचरे के रूप में जाना जाता है। आम तौर पर रेडियोधर्मी कचरे, परमाणु बिजली उत्पादन और परमाणु विखंडन या परमाणु प्रौद्योगिकी के अन्य अनुप्रयोगों जैसे अनुसंधान और दवा के उत्पाद होते हैं।

विज्ञान तथा तकनीकी के इस युग में मानव को जहाँ कुछ वरदान मिले है वहीं कुछ अभिशाप भी मिले हैं। प्रदूषण उसी में से एक अभिशाप है जिसका जन्म विज्ञान की तरक्की के साथ हुआ है। आज हवा, पानी, मिट्टी से लेकर खानपान की विविध वस्तुएँ तक प्रदूषण की चपेट में आ चुकी हैं। नाभिकीय प्रदूषण उच्च ऊर्जा कणों या रेडियोधर्मी पदार्थों का उत्सर्जन है जिससे हवा, पानी या भूमि पर मानव या प्राकृतिक जीव-जन्तु प्रभावित हो सकते हैं। रेडियोधर्मी कचरा आमतौर पर नाभिकीय प्रक्रियाओं जैसे नाभिकीय विखंडन से पैदा होता है। इसमें रेडियोधर्मी कणों का लगभग 15 से 20% हमारे वायुमंडल के स्ट्रैटोस्फीयर में प्रवेश कर जाता है।

परमाणु कचरे की रेडियोधर्मिता समय के साथ कम होती जाती है। इसका मतलब है कि कचरे को जीवधारियों की पहुँच से दूर रखा जाए जब तक कि वह सुरक्षित न हो जाएं। यह समयावधि कुछ दिनों से लेकर चंद महीनों तक, या फिर कुछ मामलों में बरसों तक हो सकती है। यह कचरे के रेडियोधर्मी प्रकृति पर निर्भर करता है। विस्फोट के कण या विस्फोट के प्रभाव का पेड़-पौधों की पत्तियों और ऊतकों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। ये पत्तियाँ चरने वाले पशुओं और इन पर निर्भर रहने वाले जीवों के लिये खतरनाक होती हैं। इनमें रेडियोधर्मी आयोडीन खाद्य-शृंखला के जरिये मानव शरीर में प्रवेश कर जाती है। इससे इंसान में थायराइड का कैंसर हो सकता है। “नाभिकीय अवपात” का लंबी अवधि तक वातावरण में रह जाना जीव-जन्तुओं के लिये खतरनाक होता है। नाभिकीय विस्फोट एक अनियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया का नतीजा होता है। इसके फलस्वरूप काफी मात्रा में न्यूट्रॉन अभिवाह उत्पन्न होता है। इस तरह के विस्फोट में रेडियोधर्मी उत्पाद शामिल हैं मसलन अप्रयुक्त विस्फोटक U-235, एवं Pu-239, तथा विस्फोट से प्राप्त विखंडित उपोत्पाद जैसे स्ट्रॉशियम-90, आयोडीन-131 और सीजियम-137 हैं।

विस्फोट बल और तापमान में अचानक वृद्धि इन रेडियोधर्मी पदार्थों को गैसों में परिवर्तित कर देता है और अधिक या कम कणों के रूप में वातावरण में बहुत ऊँचाई तक चले जाते हैं। विखंडन बम की तुलना में संलयन बम के मामले में ये कण कहीं ज्यादा ऊँचाई तक चले जाते हैं। इसका तात्कालिक परिणाम विस्फोट-स्थल पर एक प्राथमिक वातावरणीय प्रदूषण के रूप में होता है। तथा इसका द्वितीयक प्रभाव “नाभिकीय अवपात” के रूप में होता है। इन रेडियोधर्मी पदार्थों का प्रभाव वर्षों तक वायुमंडल में बना रहता है।

यूरेनियम खनन (Uranium Mining)
यूरेनियम अयस्क के साथ जुड़े रेडियोधर्मिता के कारण किसी सामान्य अयस्क की तुलना में यूरेनियम के खनन के लिये विशेष प्रबंधन की आवश्यकता होती है। खुली कटौती खनन पद्धति से काफी मात्रा में क्षीणन शैल और उपरिभार अपशिष्ट प्राप्त होते है। ऐसा झारखंड के सिंहभूम जिले के नरवा पहाड़ नामक खदान में देखने को मिलता है। ये अपशिष्ट प्राय: गड्ढे के पास रख दिये जाते हैं। उसी जगह से थोड़ा हटकर जादुगुडा की यूरेनियम खाने हैं जहाँ खनन की अलग प्रक्रिया अपनायी जाती है। यहाँ यूरेनियम के अयस्क गहराई में मिलते हैं। अत: वहाँ कुएँ का तरह से खुदायी की जाती है तथा अलग-अलग गहराइयों में क्षितिज दिशा में खुदाई करते हैं। इस खदान में चट्टानों में अयस्क निकलने के बाद उन्हें उपचारित करके वापस सुरंगों में भर दिया जाता है। हालांकि यूरेनियम खनिज हमेशा रेडियम तथा रोडॉन जैसे रेडियोधर्मी तत्वों के खनिजों से संयुक्त होते है। ये वास्तव में लाखों वर्षों तक यूरेनियम की रेडियोधर्मी क्षय से उत्पन्न होते हैं। अवशेष मिलिंग आपरेशन से प्राप्त अपशिष्ट उत्पाद हैं। इसमें सबसे ज्यादा मूल अयस्क शामिल होते है और रेडियोधर्मिता सबसे अधिक होते हैं। ये विशेष रूप से रेडियम होते है जो मूल अयस्क में मौजूद होते हैं।

रेडियोधर्मिता का मानव जीवन पर प्रभाव
एक सीमा के बाद रेडियोधर्मिता के उदभासन से जीवों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव विकिरण की भेदन क्षमता व परमाणु स्रोत की अवस्थित पर निर्भर करता है। अधिक भेदन क्षमता वाली गामा विकिरण अन्य के मुकाबले बहुत नुकसानदायी होती हैं। बीटा विकिरण शरीर के अंदरूनी अंगों पर अधिक प्रभाव डालते हैं जबकि अल्फा विकिरण त्वचा द्वारा रोक लिये जाते हैं। रेडियोधर्मी प्रदूषण पृथ्वी की सतह तथा उसके समस्त परिवेश को प्रभावित करता है जो इस प्रकार हैं।
1. परमाणु विस्फोटों एवं दुर्घटनाओं से जल, वायु एवं भूमि का प्रदूषण।
2. रेडियोधर्मी प्रभाव से प्राणियों के जीन एवं गुणसूत्रों पर प्रभाव, जिनके आनुवांशिक प्रभाव से विकलांगता एवं अपंगता हो जाती है।
3. इसके प्रभाव क्षेत्र में आने पर कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। इससे त्वचा, खून की गुणवत्ता, हड्डियों में मौजूद मज्जा, सिर के बालों का झड़ना, शरीर में रक्त की कमी जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।
4. रेडियोधर्मी प्रदूषण के कारण गर्भ में पल रहे शिशु का मौत तक हो सकती है।
5. रेडियोधर्मी प्रदूषण पेड़ पौधों, जीव जन्तुओं, खाद्य सामग्री आदि को प्रभावित करते हैं।
6. रेडियोधर्मी पदार्थ रेडियोधर्मी-स्रोतों के खनन के दौरान पर्यावरण में प्रवेश करते हैं। रेडियोधर्मिता पेड़ पौधों एवं भोजन के द्वारा अन्य जीवों तक पहुँच कर खाद्य-शृंखला का हिस्सा बनती है। ये जल के स्रोतों तथा वायुमंडल में भी आसानी से प्रवेश कर जाते हैं।

रेडियोधर्मिता का जलीय जीवन पर प्रभाव
पानी की गुणवत्ता में जैविक, रासायनिक या प्राकृतिक परिवर्तन जो कि सजीवों पर हानिकारक प्रभाव डालता है ये पानी को वांछित उपयोग के अनुपयुक्त बनाता है, जल प्रदूषण कहलाता है। रासायनिक जल प्रदूषण का एक प्रकार रेडियोसक्रिय कचरा है। इसमें उदाहरण के तौर पर आयोडीन के रेडियोसक्रिय समस्थानिक, रेडॉन, यूरेनियम, सीजियम और थोरियम शामिल हैं। इन रसायनों का परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से यूरेनियम और अन्य अयस्कों के प्रक्रम, परमाणु हथियारों के उत्पादन, और प्राकृतिक स्रोतों के माध्यम से जलीय पारिस्थितिकी प्रणालियों में प्रवेश होता है। पीने के पानी जैसे माध्यमों के द्वारा मानव शरीर पर आनुवांशिक परिवर्तन, गर्भपात, जन्म-दोष, और कुछ तरह के कैंसर के रूप में रेडियोधर्मी कचरे के हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं।
परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में शीतलक के रूप में पानी का उपयोग तापीय प्रदूषण एक आम कारण है। जब शीतलक के रूप इस्तेमाल पानी उच्च तापमान पर प्राकृतिक वातावरण में उत्सर्जित किया जाता है जो तापमान में परिवर्तन आॅक्सीजन की आपूर्ति कम कर देता है जो पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना को प्रभावित करता है। जब मरम्मत या अन्य कारणों से बिजली संयंत्र को खोला या बंद किया जाता है तो पानी के तापमान में अचानक परिवर्तन से मछलियाँ तथा दूसरे जलीय जीव मर जाते हैं। इसे ‘तापीय आघात’ कहा जाता है।

रेडियोधर्मिता का मिट्टी पर प्रभाव
जब मिट्टी रेडियोधर्मी पदार्थ से दूषित होती है तो यह प्रदूषण उस पर उगने वाले पौधों में स्थानांतरित हो जाता है। यह पौधों के डीएनए के आनुवांशिक उत्परिवर्तन तथा उनके सामान्य कामकाज को प्रभावित करता है। इससे कुछ पौधे मर जाते हैं जबकि दूसरे अविकसित बीज उत्पन्न कर सकते हैं। जब इस दूषित पौधे का कोई भी भाग जैसे कि फल इत्यादि कोई मनुष्य ग्रहण करता है तो यह गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का कारण बनता है। परमाणु हथियारों से उत्सर्जित रेडियोधर्मिता पर्यावरण के लिए सबसे अधिक हानिकारक मानी जाती है। यह वातावरण में वर्षों तक मौजूद रहती है। इस प्रकार यह कई पीढ़ियों को प्रभावित करती है। इस प्रकार हम देखते हैं कि रेडियोधर्मी प्रदूषण का पूरे पारिस्थितिकी तंत्र पर एक विनाशकारी प्रभाव पड़ता है।

रेडियोधर्मिता का वायुमंडलीय प्रभाव
वायुमंडल पर रेडियोधर्मिता का प्रभाव परमाणु ईंधन चक्र और परमाणु दुर्घटनाओं के परिणामस्वरूप होता है। दुनिया को परमाणु आपदा का एहसास पहली बार वर्ष 1945 में ही हो गया था जब अमेरिका ने हिरोशिमा और नागाशाकी जैसे जापान के दो बड़े शहरों पर क्रमश: 6 तथा 9 अगस्त को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान परमाणु बम गिराये थे। इस तबाही में तकरीबन 2 लाख लोग तुरंत मारे गये थे तथा पूरा शहर नष्ट हो गया। इससे झुलसे तथा घायल लोग जीवन पर्यन्त इस पीड़ा को झेलने के लिये विवश थे। उनके बाद की पीढ़ियों को भी इसका दुष्प्रभाव झेलना पड़ रहा है।

वर्ष 1979 में अमेरिका के थ्री-माइल आइलैंड में स्थित नाभिकीय संयंत्र में हुई दुर्घटना तथा चेरनोबिल (यूक्रेन), जो उस समय सोवियत रूस का हिस्सा था, के परमाणु विद्युत संयंत्र में वर्ष 1986 में हुई दुर्घटनाओं में वायुमंडल में रेडियोधर्मी विकिरण का अत्याधिक प्रभाव देखा गया था, जिसके प्रभाव अभी भी शेष हैं। परमाणु दुर्घटनाओं में सजीवों के अलावा निर्जीव पदार्थों को भी विपरीत प्रभाव देखने में आया है। चेरनोबिल दुर्घटना के बाद कम्प्यूटरों में वायरस फैल गये थे। भारत में भी लगभग 10 हजार कम्प्यूटर प्रभावित हुए थे जबकि दक्षिणी कोरिया एवं तुर्की जैसे देशों ने लगभग 3 लाख कम्प्यूटरों के खराब होने की जानकारी दी थी। विगत 1 मार्च 2011 को जापान के सुनामी एवं भूकंप प्रभावित फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र के रिएक्टर में लगी आग एवं उससे हो रहे विकिरण के खतरे के बाद परमाणु दुर्घटनाओं का स्तर 7 तक पहुँच गया है जो परमाणु दुर्घटनाओं का सबसे ज्यादा खतरनाक स्तर है। यह पूरे विश्व के लिये खतरा बना हुआ है। इससे दुनिया भर में परमाणु संयंत्रों को लेकर चिंता हो गयी है। भारत में भी कई संस्थाओं ने परमाणु बिजलीघरों की सुरक्षा पर प्रश्न उठाने शुरु कर दिये हैं।

परमाणु कचरे का निपटान
रेडियोधर्मी कचरा वह कचरा है जिसमें रेडियोधर्मी पदार्थ मौजूद हो। परमाणु ऊर्जा उत्पादन के विभिन्न चरणों के दौरान उत्पादित अपशिष्ट पदार्थ को सामूहिक रूप से परमाणु कचरे के रूप में जाना जाता है। आम तौर पर रेडियोधर्मी कचरे, परमाणु बिजली उत्पादन और परमाणु विखंडन या परमाणु प्रौद्योगिकी के अन्य अनुप्रयोगों जैसे अनुसंधान और दवा के उत्पाद होते हैं। रेडियोधर्मी कचरे, जीवन और पर्यावरण के लिये खतरनाक हैं। यदि इन रेडियोधर्मी कचरों को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाता है तो ये परमाणु विकिरण उत्पन्न कर सकते हैं जो मनुष्यों और पशुओं के जीवन के लिये खतरा होगा। यदि ये नदियों या समुद्रों में फेंक दिया जाता है तो इससे पानी प्रदूषित हो सकता है और जलीय जीवों को क्षति पहुँच सकती है। रेडियोधर्मिता के प्रकार और मात्रा के अनुसार परमाणु अपशिष्ट को आम तौर पर दो श्रेणियों में विभक्त किया जाता है। 
(अ)- निम्न-स्तर परमाणु कचरा, और 
(ब)- उच्च-स्तर परमाणु कचरा।

(अ) निम्न-स्तर परमाणु कचरा
परमाणु उद्योग, दूषित वस्तुओं के रूप में निम्न-स्तरीय रेडियोधर्मी कचरे का भी भारी मात्रा में उत्पादन करता है, जैसे कपड़ा, हस्त-उपकरण, जल शुद्ध रेजिन, और (चालू होने पर) वे सामग्रियाँ जिनसे रिएक्टर खुद बना है। निम्न-स्तर परमाणु कचरा आमतौर पर अत्यधिक रेडियोधर्मी परमाणु रिएक्टरों के लिये प्रयुक्त सामग्री (अथार्त ठंडा पानी के पाइप और विकिरण सूट) और चिकित्सा प्रक्रियाओं से जुड़े रेडियोधर्मी उपचार या एक्स-रे से प्राप्त अपशिष्ट पदार्थ होते हैं। अपेक्षाकृत निम्न स्तर कचरे निपटान के लिये आसान हैं।

(ब) उच्च-स्तर परमाणु कचरा
यह आम तौर पर एक परमाणु रिएक्टर या परमाणु हथियार के कोर से प्राप्त सामग्री होते हैं। इस कचरे में यूरेनियम, प्लूटोनियम और अन्य अत्यधिक रेडियोधर्मी तत्व जो विखंडन के दौरान प्राप्त होते हैं, शामिल होते हैं। इन उच्च-स्तर अपशिष्ट पदार्थों में अधिकांश रेडियो समस्थानिक बड़ी मात्रा में विकिरण उत्सर्जित करते हैं और इनकी अर्धायु बहुत लंबी (कुछ की 1 लाख साल से भी ज्यादा) होती है और इन्हें रेडियोधर्मिता के सुरक्षित स्तर पर पहुँचने के लिये लंबी समयावधि की आवश्यकता होती है। इन्हें विशेष स्टील के कंटेनरों में रखकर गहरे समुद्र में डाल देते हैं। इन कंटेनरों का जीवन 1000 वर्ष होता है। चूँकि उच्च-स्तर परमाणु कचरे में अत्यधिक रेडियोधर्मी विखंडन उत्पाद और दीर्घजीवी भारी तत्व है इसलिये यह काफी मात्रा में ऊष्मा पैदा करता है जिससे निपटने के लिये परिवहन के दौरान इसे ठंडा रखने और विशेष परिरक्षण की आवश्यकता होती है। इस तरह देखा जाए तो नाभिकीय प्रदूषण की वाजिब चिंताएँ हैं तथा इसका प्रबंधन किसी देश के लिये बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य होता है।

संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत क्या है?


संज्ञान विचार, अनुभव और ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने और चीजों को समझने की मानसिक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से हमारे मन में विचार पैदा होते हैं और किसी चीज के बारे में पूर्वानुमान भी लगा पाते हैं। मनोविज्ञान में संज्ञान का काफी महत्व है।
संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत में संज्ञान का काफी विस्तृत अध्ययन किया जाता है।संज्ञानात्मक शब्द का अंग्रेजी रूपांतरण है कॉगनेटिव। हमारी ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से हम वाह्य जगत तो जानने समझने की जो कोशिश करते हैं उसे ही संज्ञान कहते हैं। संज्ञान का अर्थ है जानना। इसको विशेष महत्व देने वाले मनोवैज्ञानिकों ने संज्ञानावादी समूह का निर्माण किया।
इसके अनुसार व्यक्ति अपने वातावरण एवं परिवेश के साथ मानसिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए सीखता है। इसके संस्थापक स्विटजरलैंड के मनोवैज्ञानिक जीन पियाजे माने जाते हैं। उन्होंने संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत का प्रतिपादन मनोविज्ञान में किया। इसके अनुसार सीखना उस समय ज्यादा अर्थपूर्ण होता है जब वह विद्यार्थी की रुचि और जिज्ञासा के अनुरूप हो।

संज्ञात्मक विकास क्या है

जीन पियाजे का मानना है कि संज्ञानात्मक विकास अनुकरण की बजाय खोज पर आधारित है। इसमें व्यक्ति अपनी ज्ञानेंद्रियों के प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर अपनी समझ का निर्माण करता है। उदाहरण के तौर पर कोई छोटा बच्चा जब जलते हुए दीपक को जिज्ञासावश छूता है तो उसे जलने के बाद अहसास होता है कि यह तो डरावनी चीज़ है, इससे दूर रहना चाहिए। उसके पास अपने अनुभव को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं होते पर वह जान लेता है कि इसको दूर से देखना ही ठीक है। वह बाकी लोगों की तरफ इशारा करता है अपने डर को अभिव्यक्ति देने वाले इशारों में।
इसके साथ ही दूसरी प्रक्रिया भी साथ-साथ चलती है जिसे व्यवस्थापन व संतुलन कहते हैं। इसमें नई वस्तु व विचार के समायोजन की प्रक्रिया होती है। इस तरह का समायोजन आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है। वर्तमान दौर में बदलाव की रफ्तार काफी तेज़ है, ऐसे में यह प्रक्रिया बेहद अहम हो जाती है। मनोविज्ञानिक नजरिये से पूरी प्रक्रिया को समझना हमें व्यक्तियों के व्यवहार को समझने में मदद करता है।इस प्रकार का सीखना सक्रिय रूप से सीखना होता है। इसके व्यक्ति अपने परिवेश और वातावरण के साथ सक्रिय रूप से अंतर्क्रिया करता है। इसमें किसी कार्य को करते हुए व्यक्ति किसी एक विचार में नए विचारों को शामिल करता है। उससे उसका स्पष्ट जुड़ाव देख और समझ पाता है। इस प्रक्रिया को सात्मीकरण या फिर assimilation कहते हैं।

संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाएं

पियाजे के अनुसार विकास की अवस्थाएं क्रमिक होती हैं
  1. संवेदी प्रेरक अवस्था – जन्म से 2 वर्ष तक यह अवस्था चलती है। इसमें बच्चे का शारीरिक विकास तेजी से होता है। उसके भीतर भावनाओं का विकास भी होता है।
  2. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – जन्म से 7 वर्ष तक। इस अवस्था में बच्चा नई सूचनाओं व अनुभवों का संग्रह करता है। इसी अवस्था में बच्चे में आत्मकेंद्रित होने का भाव अभिव्यक्ति पाता है। पियाजे कहते हैं कि छह साल के कम उम्र के बच्चे में संज्ञानात्मक परिपक्वता का अभाव पाया जाता है।
  3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – यह सात से 11 वर्ष तक चलती है। इस उम्र में बच्चा विभिन्न मानसिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन करता है। उदाहरण के दौर पर पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने तोते से जुड़ी एक कविता सुनी जिसमें डॉक्टर तोते को सुई लगाता है और तोता बोलता है ऊईईई…। यह सुनकर पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने कहा, “यह तो झूठ है। डॉक्टर तोते को सुई थोड़ी ही लगाते हैं।“ यहाँ एक छह-सात साल का बच्चा अपने अनुभवों के आईने में कविता में व्यक्त होने वाले विचार को बहुत ही यथार्थवादी ढंग से देखने की प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है, जिसे गौर से देखने-समझने की जरूरत है।
  4. औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था – यह अवस्था 11 साल से शुरू होकर प्रौढ़ावस्था तक जारी रहती है। इस अवस्था में बालक परिकल्पनात्मक ढंग से समस्याओं के बारे में विचार कर पाता है। उदाहरण के तौर पर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा कहती है कि सर ने हमें पढ़ाया कि गांधी के तीन बंदर थे। उनसे हमें सीख मिलती है कि हमें बुरा देखना, सुनना और कहना नहीं चाहिए। मैंने कहा बिल्कुल ठीक है। इस उम्र के बच्चे भी सुनी हुई बातों पर सहज यकीन कर लेते हैं। फिर बात हुई कि बग़ैर देखे हमें कैसे पता चलेगा कि सही और ग़लत क्या है, यही बात सुनने के संदर्भ में लागू होती है। बोलने के संदर्भ में हम एक चुनाव कर सकते हैं मगर वह पहले की दो चीज़ों के बाद ही आती है। यानि हमें अपने आसपास के परिवेश को समझने के लिए अपनी ज्ञानेंद्रियों का प्रयोग करना चाहिए ताकि हम समझ सकें कि वास्तव में क्या हो रहा है और सही व गलत का फैसला हम तभी कर सकते हैं।

जानें शिक्षा मनोविज्ञान का अर्थ क्या है?

शिक्षा मनोविज्ञान दो शब्दों से मिलकर बना है, शिक्षा और मनोविज्ञान। मनोविज्ञान को मानसिक प्रक्रियाओं, अनुभवों और व्यवहार के वैज्ञानिक अध्ययन के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। वहीं शिक्षा को इंसान के व्यक्तित्व के सर्वांगीण (शारीरिक, संज्ञानात्मक, भावनात्मक और सामाजिक विकास) के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
इस अर्थ में शिक्षा मनोविज्ञान बच्चों व बड़ों के मनोविज्ञान को शिक्षा के संदर्भ में व्यावहारिक रूप से प्रयोग करने के लिए सैद्धांतिक जमीन मुहैया करवाता है जिसके आधार पर अधिगम, प्रेरणा, व्यक्तित्व विकास और बाल मनोविज्ञान के विभिन्न विषयों पर एक समग्र समझ का निर्माण करने की कोशिश होती है।

शिक्षा क्या है?

अतः संक्षेप में कहा जा सकता है कि शिक्षा का अर्थ मनुष्य की आंतरिक शक्तियों को बाहर की तरफ आने के लिए प्रेरित करना। जॉन एडम्स के मुताबिक प्राचीन काल में शिक्षा शिक्षक केंद्रित थी। जिसके दो छोर थे, शिक्षक और शिक्षार्थी। बाद में जॉन डिवी ने शिक्षा को बालकेंद्रित बताते हुए इसके तीन केंद्रों का जिक्र किया। जो क्रमशः शिक्षक, शिक्षार्थी और पाठ्यक्रम हैं।शिक्षा शब्द संस्कृत के शिक्ष् धातु से बना है जिसका अर्थ है सीखना या सिखाना। यानि इस अर्थ में शिक्षा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया है। शिक्षा के लिए विद्या शब्द का भी उपयोग किया जाता है जिसका अर्थ होता है जानना। एजुकेशन शब्द लैटिन भाषा के चार शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है प्रशिक्षित करना, अन्दर से बाहर निकालना, पालन पोषण करना और आंतरिक से वाह्य की तरफ जाना।

शिक्षा की विभिन्न परिभाषाएं

गीता से अनुसार, “सा विद्या विमुक्ते”। यानि विद्या वही है जो बंधनों से मुक्त करे।
टैगोर के अनुसार, “हमारी शिक्षा स्वार्थ पर आधारित, परीक्षा पास करने के संकीर्ण मकसद से प्रेरित, यथाशीघ्र नौकरी पाने का जरिया बनकर रह गई है जो एक कठिन और विदेशी भाषा में साझा की जा रही है। इसके कारण हमें नियमों, परिभाषाओं, तथ्यों और विचारों को बचपन से रटना की दिशा में धकेल दिया है। यह न तो हमें वक़्त देती है और न ही प्रेरित करती है ताकि हम ठहरकर सोच सकें और सीखे हुए को आत्मसात कर सकें।”
महात्मा गांधी के अनुसार, ” सच्ची शिक्षा वह है जो बच्चों के आध्यात्मिक, बौद्धिक और शारीरिक पहलुओं को उभारती है और प्रेरित करती है। इस तरीके से हम सार के रूप में कह सकते हैं कि उनके मुताबिक शिक्षा का अर्थ सर्वांगीण विकास था।”
स्वामी विवेकानन्द के अनुसार, “शिक्षा व्यक्ति में अंतर्निहित पूर्णता की अभिव्यक्ति है।”
अरस्तु के अनुसार, “शिक्षा मनुष्य की शक्तियों का विकास करती है, विशेष रूप से मानसिक शक्तियों का विकास करती है ताकि वह परम सत्य, शिव एवम सुंदर का चिंतन करने योग्य बन सके।”

शिक्षा मनोविज्ञान क्या है?

शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की एक व्यावहारिक शाखा है। मनोविज्ञान के सिद्धांतों का शिक्षण प्रक्रिया में इस्तेमाल करना और शैक्षिक समस्याओं के समाधान में प्रयोग करना शिक्षा मनोविज्ञान के दायरे को परिभाषित करता है।

यानि शिक्षा मनोविज्ञान का संबंध मनोविज्ञान के सिद्धांतों और शिक्षा के सिद्धांतों व समस्याओं दोनों से है। मनोविज्ञान व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन करता है, जबकि शिक्षा में व्यवहार के परिमार्जन व सामाजिकरण के ऊपर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

शिक्षा मनोविज्ञान की परिभाषाएं

क्रो एण्ड क्रो, “शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सीखने के अनुभवों का वर्णन और व्याख्या करता है।”
कॉलसनिक के अनुसार, “मनोविज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में करना शिक्षा मनोविज्ञान कहलाता है।”
स्कीनर के मुताबिक, “शैक्षणिक परिस्थितियों में मानव व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन शिक्षा मनोविज्ञान कहलाता है।”
जेम्स ड्रेवर के अनुसार, “शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है जो शिक्षा में मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों तथा खोजों के प्रयोग के साथ ही शिक्षा की समस्याओं के मनोवैज्ञानिक अध्ययन से संबंधित है।”
शिक्षा मनोविज्ञान के अध्ययन का केंद्र शैक्षणिक परिस्थितियों में मानव व्यवहार है। इस विज्ञान और कला दोनों श्रेणी में रखा जाता है। इसकी प्रकृति वैज्ञानिक है क्योंकि अध्ययन के लिए वैज्ञानिक विधियों का उपयोग किया जाता है।