Tuesday, 16 January 2018

पादशाहनामा


पादशाहनामा एक मुगलकालीन ऐतिहासिक कृति है, जिसकी रचना अब्दुल हमीद लाहौरी ने की थी। 'पादशाहनामा' को मुगल बादशाह शाहजहाँ के शासन काल का प्रामाणिक इतिहास माना जाता है। इसमें शाहजहाँ का सम्पूर्ण वृतांत लिखा हुआ है।
अब्दुल हमीद लाहौरी बादशाह शाहजहाँ का सरकारी इतिहासकार था। उसकी रचना का नाम 'पादशाहनामा' है। 'पादशाहनामा' कृति में शाहजहाँ के शासन के 20 वर्षों के इतिहास का उल्लेख मिलता है। यह कृति शाहजहाँ के शासन काल की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर भी प्रकाश डालती है।

शाहजहाँ के दरबारी लेखक अब्दुल हमीद लाहौरी ने अपने 'पादशाहनामा' में मुगल बादशाह का सम्पूर्ण वृतांत एक हजार से अधिक पृष्ठों मे लिखा है, जिसके खंड एक के पृष्ठ 402 और 403 पर इस बात का उल्लेख है कि शाहजहाँ की बेगम 'मुमताज-उल-जमानी', जिसे मृत्यु के बाद बुरहानपुर, मध्य प्रदेश में अस्थाई तौर पर दफना दिया गया था और इसके छ: महीने बाद शुक्रवार के दिन शव को अकबराबाद, आगरा लाया गया। यहाँ महाराजा जयसिंह से लिए गए एक असाधारण सुंदर और शानदार भवन मे शव को पुनः दफनाया गया।
इतिहासकार अब्दुल हमीद लाहौरी के अनुसार राजा जयसिंह अपने पुरखों की आलीशान मंजिल से बेहद प्यार करते थे और देना नहीं चाहते थे, किंतु बादशाह के दबाव मे वह इसे देने के लिए तैयार हो गए थे।
अब्दुल हमीद लाहौरी के अतिरिक्त काजविनी कृत 'पादशाहनामा' और मुहम्मद वारीस कृत 'पादशाहनामा' का भी उल्लेख इतिहास में मिलता है। इन तीनों ही कृतियों में बादशाह शाहजहाँ के शासन के 10, 20 वर्ष तक शेष काल का हवाला है। तीनों इतिहासकार राजकीय सेवा में घटनाक्रमों को लिखने हेतु नियुक्त थे। अत: इनका वर्णन शाहजहाँ तथा राजपूत सम्बन्धों के लिए ही नहीं अपितु इनमें उदृत आर्थिक-सामाजिक दशा हेतु भी उपयोगी है।

आइना-ए-अकबरी


आइना-ए-अकबरी अबुल फजल द्वारा रचित 'अकबरनामा' का ही एक भाग है। अबुल फजल मुगल बादशाह अकबर के दरबार का विद्वान् व्यक्ति था। उसकी यह महान् कृति भारत के परिचय के लिय महत्त्वपूर्ण है। इसे लेखक ने लगभग हिजरी 1006 (1597-98 ई.) में समाप्त किया। इसमें हर एक सूबे, जिले और परगनों तक के आंकड़े दिए हुए हैं। तत्कालीन अन्य इतिहास ग्रंथों से यह इसकी एक और विशेषता है।

भाग
'आइना-ए-अकबरी', 'अकबरनामा' का ही भाग है। 'अकबरनामा' तीन भागों में है, जिसमें से तीसरे भाग को 'आइना-ए-अकबरी' कहते हैं। 'आइना-ए-अकबरी' के भी अपने आप में पाँच भाग हैं। 'अकबरनामा' में तैमूर से लेकर अकबर और उसकी संतान और अकबर के जीवन काल में उसके पोते आदि का घटनाक्रम लिखा गया है। अबुल फजल की भाषा कहीं-कहीं अतिशयोक्ति पूर्ण है, जिसके कारण यह ग्रंथ विशालकाय बन गया है। अकबर के शासन काल में अबुल फजल द्वारा लिखित यह फारसी भाषा का प्रसिद्ध ग्रंथ, जो पांच बार संशोधन के उपरांत 1598 ई. में पूरा हुआ। यह अकबर के समय के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक इतिहास के अध्ययन के लिए प्रामाणिक कोश माना जाता है।

विषयवस्तु
अबुल फजल की यह महान् कृति भारत के परिचय के लिय विशेष रूप से मूल्यवान है। इसे लेखक ने हिजरी 1006 (1597-98 ई.) में समाप्त किया था। पांच भागों में विभक्त इस ग्रंथ में शासन के सभी अंगों पर प्रकाश डालने के साथ-साथ हिन्दुओं की सामाजिक स्थिति, उनके धर्म, दर्शन, साहित्य आदि का भी उल्लेख है। इसमें हर एक सूबे, जिले और परगनों तक के आंकड़े दिए हुए हैं। तत्कालीन अन्य इतिहास ग्रंथों से यह इसकी एक और विशेषता है। इसके बारे में आजाद कहते हैं- 'इसकी तारीफ वर्णनातीत है। हरेक कारखाने, हरेक मामले का हाल, उसके जमा-खर्च का हाल, हरेक काम के कायदा-कानून, साम्राज्य के हरेक सूबे का हाल, उसकी सीमा, क्षेत्रफल इसमें लिखे हैं।
पहले हर जगह के ऐतिहासिक हाल, फिर वहाँ का आय-व्यय, प्राकृतिक और शैल्पिक उपज आदि-आदि, वहाँ के प्रसिद्ध स्थान, प्रसिद्ध नदियाँ, नरहें, नाले, उनके उद्गम स्रोत, कहाँ से निकले, कहाँ से गए, क्या लाभ देते, कहाँ-कहाँ खतरा है और कब उनसे नुकसान पहुँचा, आदि-आदि सेना और सेना प्रबन्ध अमीरों की सूची, उनके दर्जे, नौकरों के भेद, दरबारी, विद्वानों की सूची, आलिम और गुनी, संगीतकार, पेशेवर, महात्मा-साधु, तपस्या करने वाले एवं मजारों और मंदिरों का विवरण, उनकी सूची, हिन्दुस्तान की अपनी विशेष चीजों, हिन्दियों के धर्म, विद्या और कितनी ही और बातें इस पुस्तक में दी हुई हैं। 'आइना-ए-अकबरी' की भाषा अलंकारिक और बहुत कृत्रिम है। लेकिन इसका दोष अबुल फ़ज़ल को नहीं दिया जा सकता, क्योंकि उसी भाषा को तत्कालीन विद्वान् पसन्द करते थे।

अकबरनामा


अकबरनामा मुगल बादशाह अकबर के दरबारी विद्वान् अबुल फजल द्वारा लिखा गया इतिहास प्रसिद्ध ग्रंथ है। 'अकबरनामा' का शाब्दिक अर्थ है- "अकबर की कहानी"। यह अकबर के शासन काल में लिखा गया प्रामाणिक इतिहास है, क्योंकि लेखक को इसकी बहुत-सी बातों की निजी जानकारी थी और सरकारी काग़ज़ों तक उसकी पहुँच थी। यद्यपि इसमें अकबर के साथ कुछ पक्षपात किया गया है, तथापि तिथियों और भौगोलिक जानकारी के लिए यह विश्वसनीय है।

भाषा तथा सामग्री
'अकबरनामा' 'आईन अकबरी' का ही उत्तरार्ध है, जो अबुल फजल की कृति है। अबुल फजल महान् गद्य लेखक थे। अबुल फजल की इस कृति में दो हजार से अधिक पृष्ठ हैं। इसकी मूल भाषा फारसी जटिल और आडम्बर पूर्ण है। 'आईन अकबरी' और 'अकबरनामा' में तत्कालीन इतिहास और समाज की इतनी विशाल सामग्री इकट्ठा कर दी गई है, जिसे देखकर आश्चर्य होता है और मन नहीं करता कि इसे साढ़े तीन सौ वर्ष पहले का ग्रंथ समझा जाये।
'अकबरनामा' के संदर्भ इतिहास के रूप में और महत्वपूर्ण हो जाते हैं कि इसे लिखवाने के पूर्व अकबर ने जो स्रोत उपलब्ध कराये, उनमें राजस्थानी चारण-भाटों और ख्यातों बहियों, शिलालेखों आदि की सूचनाएं भी सम्मिलित थीं। इनमें से कई स्रोत कालक्षय हो चुके हैं। अत: अबुल फ़ज़ल के वर्णन राजस्थान के लिए भी उपयोगी हैं।

भाग
'अकबरनामा' के दो भाग हैं, जो तत्कालीन इतिहास की विभिन्न परिस्थितियों का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करते हैं। अबुल फजल की यह कृति ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बहुत ही मूल्यवान है। इसके दो भागों में विवरण सामग्री निम्न प्रकार से प्रस्तुत की गई है-
⇒पहले भाग में बाबर, हुमायूँ आदि के बारे में लिखते हुए इतिहास को अकबर के 17वें सनजलूस (1573 ई.) तक लाया गया है।
⇒दूसरे भाग में 18वें सनजलूस से 46वें सनजलूस (1601 ई.) तक की बातें हैं।

भूमिका
भूमिका में अबुल फजल ने लिखा है- "मैं हिन्दी (भारतवासी) हूँ, फारसी में लिखना मेरा काम नहीं है। बड़े भाई के भरोसे पर यह काम शुरू किया, अफसोस थोड़ा ही लिखा गया था कि उनका देहान्त हो गया, दस वर्ष का हाल उनकी नजर से गुजरा।

बिवरिज का कथन
विद्वान् अंग्रेजी अनुवादक बिवरिज ने लिखा है कि- "यदि कोई लेखक परिश्रम करके इसके व्यर्थ स्थलों को निकाल कर ज्यों के त्यों रखकर संक्षेप कर दे तो इतिहास की बड़ी सेवा हो।"

जिल्द
लेखक डॉ. मथुरा लाल शर्मा ने इसी लक्ष्य को दृष्टि में रखकर अबुल फ़ज़ल के 'अकबरनामा' की तीन जिल्दों की दो जिल्द बना दी हैं, जिसमें 707 पृष्ठ हैं। अकबर के समय की महत्त्वपूर्ण घटना कोई नहीं छोड़ी गई है और यथा-सम्भव अबुल फजल के शब्दों में ही उनका वर्णन है, परन्तु भाषा की जटिलता निकालकर सरलता कर दी गई है। यत्र-तत्र लेखक के चाटुतापूर्ण उल्लेखों का भी समावेश कर दिया गया है, जिससे पाठकों को उसकी मनोवृत्ति का अनुमान हो सकेगा। अकबर के समय के इतिहास को जानने के लिये 'अकबरनामा' सर्वाधिक प्रमाणित ग्रन्थ है।

इतिहास से ऐसे प्रश्न जो बार-बार परीक्षा में पूछे गये (GK Q & A, भाग-118)


  • किसके काल में ‘बोर्ड ऑफ रेवन्यू’ की स्थापना हुई — हेस्टिंग्स के
  • किस अंग्रेज को प्रशासनिक सेवा का जनक कहा जाता है — कॉर्नवालिस को
  • कलकता में स्थित फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की — लॉर्ड वेलेजली ने
  • टैंसी एक्ट या काश्तकारी अधिनियम कब लागू हुआ — 1822 में 
  • किस गर्वनर जनरल का कार्यकाल शिक्षा सुधारों के लिए माना जाता है — विलियम बैंटिंक
  • कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना कब और किसने की — 1835 ई., विलियम बैंटिंक ने
  • बालिका हत्या पर प्रतिबंध कब लगाया गया — 1830 में
  • किसे ‘भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता’ कहा जाता है — लॉर्ड चाल्र्स मेटकॉफ को
  • इनाम कमीशन’ की स्थापना किसने की — लॉर्ड डलहौजी ने
  • किस कर व्यवस्था के अंतर्गत किसानों से उपज का 50% वसूला जाता था — रैयतवाड़ी व्यवस्था
  • नरबलि प्रथा का अंत किस गवर्नर के काल में हुआ —लाॅड डलहौजी
  • भारत में अंग्रेजों की लूट किस महत्वपूर्ण घटना के बाद शुरू हुई — प्लासी के युद्ध के बाद
  • भारत में प्रथम रेलवे लाइन किसने बिछवाई — जार्ज क्लार्क
  • भारत में ब्रिटिश भू-राजस्व प्रणाली का अधिक लाभ किसे प्राप्तहुआ — जमींदार
  • किसके द्वारा बंगाल व बिहार में स्थाई बंदोबस्त का शुभारम्भ किया गया — लॉर्ड कॉर्नवालिस
  • पहली बार औपचारिक रूप से महालवाड़ी प्रथा कब लागू की गई — 1822 ई
  • अंग्रेजी शासन में कौन-सा क्षेत्र अफीम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था — बिहार
  • 18वीं सदी में बंगाल में वस्त्र उद्योग के पतन का क्या कारण था— ब्रिटेन को निर्यात करने वाले माल पर उच्च तटकर
  • नील कृषकों की दुर्दशा पर लिखी गई पुस्तक ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन थे — दीनबंधु मित्र
  • अंग्रेजों द्वारा प्रथम कहवा बागान कहाँ लगाए गए — वायनाडा जनपद में भारत में अंग्रेजों के समय प्रथम जनगणना किसके कार्यकाल में हुई — लॉर्ड मेयो के
  • सर टॉमस मुनरो किस भूराजस्व बंदोबस्त से संबंधित हैं — रैयतवाड़ी बंदोबस्त
  • स्थाई बंदोबस्त के तहत जमींदार को पूरे राजस्व का कितना प्रतिशत राज्य को देना तय हुआ — 89%
  • भारत में भारतीयों द्वारा 1881 ई. में स्थापित तथा उनके प्रबंध में चलने वाला सीमित देयता का प्रथम बैंक कौन सा था — अवध कॉमर्शियल बैंक
  • अंग्रेजों द्वारा पहली बार स्थाई बंदोबस्त कहाँ लागू किया गया— मद्रास प्रेसीडेंसी व बंबई प्रेसीडेंसी
  • भारत में इस्पात का उत्पादन सर्वप्रथम कब शुरू हुआ — 1913 ई
  • .रेल विभाग के लिए पृथक रूप से रेल बजट कब आरंभ हुआ — 1924 ई
  • भारत में विकेंद्रीकरण का शुभारंभ किसके समय में हुआ — लॉर्ड मेयो
  • भारत और इंग्लैंड के आर्थिक हित प्रत्येक क्षेत्र में टकराते हैं’ यह कथन किसका है — जवाहर लाल नेहरू
  • 'पावर्टी एंड अनब्रिटिश रुल इन इंडिया’ के लेखक कौन हैं — दादाभाई नौरोजी
  • भारत में आधुनिक उद्योगों की स्थापना कब प्रारंभ हुई — 1850 ई.
  • भारत में रेलवे की स्थापना को ‘आधुनिक उद्योग की अग्रदूत/जननी’की संज्ञा किसने दी — कार्ल मार्क्स
  • भारत में पहली पटसन मिल कहाँ स्थापित की गई — रिशरा (बंगाल में)
  • सर्वप्रथम लोहा इस्पात उद्योग की स्थापना कहाँ हुई — बिहार
  • कांग्रेस के कराची अधिवेशन (1931 ई.)के अध्यक्ष कौन थे — सरदार वल्लभ भाई पटेल
  • भारत में अंग्रेजों को भूमि खरीदने व बसने की अनुमति कब मिली — 1833 ई.
  • ‘द इकोनॉमिक हिस्ट्री ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक किसने लिखी — रमेश चंद्र दत्त
  • 1938 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुरोध पर राष्ट्रीय योजना समिति बनाई गई, उसके अध्यक्ष कौन थे — जवाहर लाल नेहरू
  • किसके काल में सिंचाई आयोग का गठन हुआ — लॉर्ड कर्जन के काल में
  • कृषि विभाग की स्थापना कब की गई — 1872 में
  • किस स्थान पर 1866 ई. में भीष्ण आकाल पड़ा — उड़ीसा कलकत्ता में मुस्लिम शिक्षा के विकास के लिए मदरसा कब स्थापित किया गया — 1772 में
  • पहले समाचार-पत्र ‘बंगाल गजट’ का प्रकाशन कब हुआ — 1780 में
  • 'गीता’ का अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया — विलियम विलकिंस ने।
  • बिजली संचलित तार सेवा पहली बार कहाँ आरंभ हुई — कलकत्ता एवं आगरा के मध्य
  • बनारस संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे — जोनाथन डंकन
  • प्रशासनिक अव्यवस्था के आधार पर डलहौजी ने कौन-सा राज्य ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाया था — अवध
  • भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव कब पड़ी — 1835 ई.
  • भारत में डाक टिकट किसने आरंभ किए — लॉर्ड डलहौजी
  • अवध के स्वायत्त राज्य की संस्थापक कौन था — सादत खाँ ‘बुरहान-उन-मुल्क
  • सुरक्षा प्रकोष्ठ नीति’ किससे संबंधित है — वॉरेन हेस्टिंग्स

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (GK Q & A, भाग-117)

  • अफ्रीका महादेश का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है? – काहिरा
  • हवाई जहाज प्रायः किस मंडल में उड़ते हैं? – समताप मंडल में
  • वैस्ट बैंक नामक क्षेत्र किस नदी के पश्चिम में स्थित भू-क्षेत्र है? – जॉर्डन नदी
  • मोनो कल्चर किस कृषि का विशिष्ट लक्षण है? – स्थानांतरित कृषि
  • कनाडा के मध्य अक्षांशीय घास मैदान क्या कहलाता है? – प्रेयरी
  • कालगुर्ली एव कुलगार्डी किसने खनन के लिए प्रसिद्ध है? – स्वर्ण खनन के लिए
  • डियागो गार्सिया द्वीप किस महासागर में स्थित है? – हिन्द महासागर में
  • ‘डॉल्फिन चैलेंजर कटक’ कहाँ अवस्थित है? – अटलांटिक महासागर में
  • विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है? – सुपीरियर झील
  • किस प्राकृतिक प्रदेश को शीत मरुस्थल कहा जाता है? – टुण्ड्रा प्रदेश
  • किसे ‘सौरमंडल का जन्मदाता’ कहा जाता है? – सूर्य को
  • किस ग्रह को ‘संध्या का तारा’ कहते हैं? – शुक्र को
  • पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह कौन-सा है? – चन्द्रमा
  • सूर्य ग्रहण कब होता है? – जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है
  • 23 1/2° उत्तरी अक्षांश रेखा को क्या कहा जाता है? – कर्क रेखा
  • महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टान से हुआ है? – अवसादी चट्टान से
  • किलिमंजारो किस प्रकार का ज्वालामुखी है? – मृत ज्वालामुखी
  • विश्व में सर्वाधिक विस्तृत पर्वत कौन-सा है? – वलित पर्वत
  • विश्व का सर्वाधिक सूखाग्रस्त देश कौन-सा है? – आस्ट्रेलिया
  • हवाई द्वीप की किसने खोज की थी? – जेम्स कुक ने
  • ‘दक्षिण अमेरिका का द्वार’ किसे कहा जाता है? – वेनेजुएला को
  • वायुमंडल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90 प्रतिशत भाग पाया जाता है? – क्षोभमंडल में
  • नदी के मुहाने पर यदि ज्वारीय लहरों का प्रभाव हो, तो डेल्टा का निर्माण न होकर किस आकृति का निर्माण होता है? – ज्वारनदमुख
  • कौन-सा एक देश गेहूँ तथा चावल दोनों का संसार में सबसे बड़ा उत्पादक देश है? – चीन
  • शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान ‘डाउन्स’ किस महादेश में है? – आस्ट्रेलिया
  • विश्व की सबसे बड़ी मैंगनीज खान’ अमापा’ किस देश में स्थित है? – ब्राजील में
  • किस महासागर की आकृति अंग्रेजी के 'S' आकार की है? – अटलांटिक महासागर की
  • माल्टा देश किस सागर में स्थित है? – भूमध्य सागर में
  • किन देशों की सीमाएं कैस्पियन सागर से लगी हैं? – ईरान, अजरबैजान, कजाकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान व रूस
  • काहिरा (मिस्र) किस जलवायु क्षेत्र में स्थित है? – भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में
  • सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
  • सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
  • पृथ्वी के अलावा किस एकमात्र ग्रह पर जीवन की संभावना व्यक्त की जाती है? – मंगल पर
  • पृथ्वी की किस गति के कारण दिन और रात होते हैं? – परिभ्रमण
  • फ्रांस से होकर कौन-सी देशांतर रेखा गुजरती है? – 0°देशांतर (ग्रीनविच रेखा)
  • सबसे अधिक मात्रा में रेडियो सक्रिय-पदार्थ किस चट्टान से प्राप्त होता है? – ग्रेनाइट चट्टान से
  • ‘एल मिस्टी’ (EL Misti) ज्वालामुखी किस देश में स्थित है? – पेरु में
  • विश्व सबसे अधिक विस्तृत ब्लॉक पर्वत कौन-सा है? – सियार नेवादा (कैलिफोर्निया)
  • इंडोनेशिया की दो-तिहाई जनसंख्या का संकेंद्रण किन क्षेत्र में है? – जावा, मदुरा और बाली क्षेत्र में
  • उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के मध्य कौन-सा जलडमरुमध्य है? – पनामा जलडमरुमध्य
  • खैबर का दर्रा किस देश में है? – पाकिस्तान में
  • क्षोभमंडल की धरातल से अधिकतम ऊँचाई कितनी है? – 18 किमी.
  • भारत की कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है? – माही नदी
  • विश्व में लम्बे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश कौन-सा है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
  • अमेजन नदी के दक्षिण में स्थित ब्राजील के मैदानी क्षेत्र में पाए जाने वाले उष्णकटिबंधीय घासभूमि को क्या कहते हैं? – कैम्पोस
  • विश्व प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र ‘रूर’ किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है? – कोयला
  • उत्तरी सागर किस महासागर का एक भाग है? – अटलांटिक महासागर का
  • एशिया माइनर एवं दक्षिण रूस में स्थित अन्तर्देशीय सागर का क्या नाम है? – काला सागर
  • विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है? – कैस्पियन सागर
  • एशिया महादेश के सबसे उत्तरी भाग में कौन-सी वनस्पति पायी जाती है? – टुण्ड्रा वनस्पति
  • किस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे को ओर संकेत करते हैं? – सप्तर्षि
  • सबसे कम घनत्व वाला ग्रह कौन-सा है? – शनि
  • ‘पृथ्वी गोल है’-यह सर्वप्रथम किसने बताया? – अरस्तू ने
  • पृथ्वी को अपने अक्ष पर एक बार घूमने में कितना समय लगता है? – 23 घंटा, 56 मिनट, 48 सेंकड
  • पृथ्वी की किस परत का निर्माण सिलिका एवं एल्युमीनियम से हुआ है? – भू-पर्पटी (Crust)
  • ग्रेनाइट की गणना किस प्रकार के चट्टानों में की जाती है? – पातालीय आग्नेय शैल
  • ‘क्राकातोआ’ ज्वालामुखी किस देश में है? – इंडोनेशिया में
  • पाकिस्तान का साल्ट रेंज कैसा पर्वत है? – ब्लॉक पर्वत
  • भारत को श्रीलंका से कौन-सा जलडमरूमध्य अलग करता है? – पाक जलडमरुमध्य
  • विश्व मौसम संगठन का मुख्यालय कहाँ है? – जेनेवा में
  • उत्तरी ध्रुव के परिध्रुवीय देश कौन-कौन है? – नार्वे, कनाडा तथा रूस
  • अधिकांश मौसम गतिविधियाँ किस वायुमंडलीय परत में होती है? – क्षोभमंडल में
  • विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात एंजिल किस नदी पर स्थित है? – कैरो नदी पर
  • विश्व में प्राकृतिक रबड़ के दो सबसे बड़े उत्पादक देश कौन हैं? – थाईलैंड एवं इंडोनेशिया
  • उत्तरी एशिया में कौन-सी घास भूमि पायी जाती है? – स्टेपी
  • किस बेसिन को ‘जर्मनी का काला प्रदेश’ तथा ‘यूरोप का औद्योगिक हृदय’ स्थल कहा जाता है? – रूर बेसिन को
  • विश्व का सबसे बड़ा उपसागर कौन-सा है? – हडसन की खाड़ी
  • बेरिंग जलडमरुमध्य किन दो देशों के मध्य है? – अमेरिका एवं रूस
  • मिशीगन झील किस देश में स्थित है? – यू.एस.ए. में
  • उष्णकटिबंधीय लम्बी घास वाली वनस्पति को क्या कहते हैं? – सवाना
  • शनि को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में कितना समय लगते हैं? – 29.5 वर्ष
  • अस्त होते हुए सूर्य के लाल वर्ण का होने का क्या कारण है? – पृथ्वी के वायुमंडल में प्रकाश का प्रकीर्णन
  • किस ग्रह को वरुण (नेप्च्यून) ग्रह का सहोदर ग्रह कहा जाता है? – अरुण (यूरेनस) को
  • एक कैलेंडर वर्ष में अधिक से अधिक कितने ग्रहण हो सकते हैं? – 7
  • पृथ्वी की किस परत को सियाल (SIAL) परत भी कहते हैं? – भू-पर्पटी को
  • आर्टीजियन कुंए किस प्रकार की चट्टान में मिलते हैं? – परतदार चट्टान में
  • विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी’ मोनालोआ’ कहाँ है? -हवाई द्वीप में
  • विश्व का सबसे गर्म स्थान कौन-सा है? – अजीजिया
  • किस देश को ‘उगते हुए सूर्य का देश’ कहा जाता है? – जापान
  • क्यूराइल द्वीप का विवाद किन दो देशों के मध्य है? – रूस एव जापान
  • जापान के द्वीप जो रूस से अधिकार में हैं, कौन-कौन हैं? – हाबोभाई, विकोटन, कुनाशिरी तथा इटोस्कू।
  • वायुमंडलीय आर्द्रता मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है? – हाइग्रोमीटर
  • अमेजन नदी किस महासागर में गिरती है? – अटलांटिक महासागर में
  • विश्व में सर्वप्रथम तम्बाकू उत्पादक देश कौन-सा है? – चीन
  • ‘कैण्टरबरी’ क्या है? – न्यूजीलैंड की घास भूमि
  • विश्व में सोने के सबसे बड़ी खान कौन-सी है? – ओंटोरियो (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी कौन-सी है? – मैक्सिको की खाड़ी
  • सर्वाधिक तेज बहने वाली महासागरीय जलधारा कौन-सी है? – गल्फ स्ट्रीम
  • ओनकाल (युगांडा) कैसी झील है? – मानव निर्मित झील
  • शुष्कता को सहन कर सकने वाली प्राकृतिक वनस्पति क्या कहलाती है? – जीरोफाइट
  • यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में कितना समय लेता है? – 84 वर्ष
  • पृथ्वी से चन्द्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है? – 57%
  • सूर्यग्रहण में पूर्ण सूर्यग्रहण की अधिकतम अवधि कितनी होती है? – 7 मिनट, 40 सेकंड
  • भूपर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है? – ऑक्सीजन
  • नीस किस प्रकार का चट्टान है? – रूपांतरित चट्टान
  • विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत कौन-सा है? – कोटोपैक्सी (8597 मीटर)
  • एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद किस देश में स्थित है? – पाकिस्तान में
  • ‘यूरोप का रोगी’ किस देश को कहा जाता है? – तुर्की
  • ‘केप ऑफ गुड होप’ की खोज किसने की थी? – बार्थोलोम्यू डियाज

Monday, 15 January 2018

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-12)



प्रश्न-विश्व बैंक ग्रुप (World Bank Group) द्वारा जारी रिपोर्ट ‘वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट’ (GEP) के अनुसार वर्ष 2019 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
(a) 7.1 प्रतिशत
(b) 6.4 प्रतिशत
(c) 7.5 प्रतिशत
(d) 7.0 प्रतिशत
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा मुहाफिज योजना शुरू की गई। यह योजना किससे संबंधित हैं?
(a) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से
(b) संगठित क्षेत्र के श्रमिकों से
(c) महिलाओं की सुरक्षा से
(d) बच्चों की सुरक्षा से
उत्तर-(a)


प्रश्न-हाल ही में किस न्यायालय द्वारा वर्ष 2016 में दिए गए अपने आदेश में सुधार करते हुए सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व राष्ट्रगान बजाने को अब स्वैच्छिक कर दिया गया है?
(a) दिल्ली उच्च न्यायालय
(b) मद्रास उच्च न्यायालय
(c) उच्चतम न्यायालय
(d) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
उत्तर-(c)


प्रश्न-12 जनवरी, 2018 को देश भर में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया गया। केंद्र सरकार ने इस दिवस को मनाने की घोषणा कब की थी?
(a) वर्ष 1986
(b) वर्ष 1984
(c) वर्ष 1989
(d) वर्ष 2001
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में किसे भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(a) मुकेश कुमार
(b) पवन दीप सिंह कोहली
(c) अनिल खन्ना
(d) जी.एस. मंदेर
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में जारी किए गए डेस्क कैलेंडर की विषय वस्तु है-
(a) भारत की यात्रा
(b) सबके लिए भारत
(c) भारत के दर्शनीय स्थल
(d) भारत को देखो
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. ने कहां पर देश के पहले इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया?
(a) जयपुर
(b) नागपुर
(c) हैदराबाद
(d) लखनऊ
उत्तर-(b)


प्रश्न-6-18 नवंबर, 2017 के मध्य 7वां सम्प्रीति (SAMPRITI)-2017 संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास किन देशों के मध्य संपन्न हुआ?
(a) भारत-नेपाल
(b) भारत-श्रीलंका
(c) भारत-बांग्लादेश
(d) भारत-मंगोलिया
उत्तर-(c)


प्रश्न-‘ब्लू फ्लैग 17’ बहुपक्षीय संयुक्त युद्धाभ्यास किस देश में आयोजित किया जा रहा है?
(a) जापान
(b) जर्मनी
(c) भारत
(d) इजराइल
उत्तर-(d)


प्रश्न-हाल ही में संपन्न ASBC एशियन महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एम.सी. मैरीकॉम ने स्वर्ण पदक जीता। एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मैरीकॉम ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
(a) तीन
(b) पांच
(c) सात
(d) नौ
उत्तर-(b)


प्रश्न-नवंबर, 2017 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) जर्मनी
(b) फिजी
(c) मोरक्को
(d) फ्रांस
उत्तर-(a)


प्रश्न-हाल ही में संपन्न पुरुष टेनिस प्रतियोगिता रोलेक्स पेरिस मास्टर्स, 2017 का एकल खिताब किसने जीत लिया?
(a) रोजर फेडरर
(b) राफेल नडाल
(c) जैक सोक
(d) मार्सेलो मेलो
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में भारतीय सेना और किस देश की सेना के बीच हिमाचल प्रदेश के ‘बाकलो’ में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘प्रबंल दोस्तक 2017’ शुरू किया गया है?
(a) श्रीलंका
(b) म्यांमार
(c) कजाखिस्तान
(d) जापान
उत्तर-(c)


प्रश्न-निम्नलिखित पेपर्स लीक मामलों को घटते हुए कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित करें-
(i) आफशोर लीक्स
(ii) विकीलीक्स केबलगेट
(iii) पैराडाइज पेपर्स
(iv) पनामा पेपर्स 

(a) iv, iii, i, ii
(b) iii, iv, ii, i
(c) iv, iii, i, ii
(d) iii, iv, i, ii
उत्तर-(d)


प्रश्न-31 अक्टूबर, 2017 को विश्व बैंक तथा अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम द्वारा जारी रिपोर्ट ‘डूइंग बिजनेस इंडेक्स-2018’ के अनुसार भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) 130वां
(b) 30वां
(c) 115वां
(d) 100वां
उत्तर-(d)


प्रश्न-हाल ही में संपन्न हॉकी एशिया कप (महिला), 2017 का खिताब भारत ने किसे पराजित कर जीत लिया?
(a) चीन
(b) जापान
(c) द. कोरिया
(d) मलेशिया
उत्तर-(a)


प्रश्न-हाल ही में संपन्न दूसरी एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2017 में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज किसे चुना गया?
(a) शिव थापा
(b) मनोज कुमार
(c) मंदीप जांगरा
(d) पराग चौहान
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में किस देश ने पहली बार FIH हॉकी विश्व कप में खेलने के लिए अर्हता प्राप्त की है?
(a) नेपाल
(b) भूटान
(c) चीन
(d) ईरान
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में अगरतला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने किस जिमनास्ट को डी-लिट प्रदान करने की घोषणा है?
(a) सानाथोई देवी
(b) दीपा करमाकर
(c) विकास गौड़ा
(d) शरथ गायकवाड़
उत्तर-(b)


प्रश्न-अक्टूबर, 2017 में जारी ग्लोबल पासपोर्ट पॉवर रैंक-2017 में 51 वीजा फ्री स्कोर के साथ भारत 74वें स्थान पर रहा। इस सूची में पहला स्थान किसका है?
(a) जर्मनी
(b) सिंगापुर
(c) स्वीडन
(d) दक्षिण कोरिया
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तिथि की घोषणा की। इससे संबंधित सही कथनों पर विचार कीजिए-
(I) यह घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति ने की।
(II) दोनों ही राज्यों में चुनाव एक चरण में होने हैं।
(III) गुजरात में 182 तथा हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

(a) I, II
(b) I, III
(c) I,II,III
(d) II, III
उत्तर-(b)


प्रश्न-भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने पारंपरिक चिकित्सा पर बिम्सटेक टास्क फोर्स की पहली बैठक आयोजित की। निम्न में से कौन-सा देश बिम्सटेक में शामिल नहीं है?
(a) नेपाल
(b) भूटान
(c) बांग्लादेश
(d) चीन
उत्तर-(d)


प्रश्न-हाल ही में सड़क परिवहन की दक्षता को बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने किस परियोजना की शुरूआत की?
(a) भारतसड़क
(b) भारतजोड़ो
(c) भारतमाला
(d) सड़कसुधार
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में देश के पहले प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया?

(a) नई दिल्ली
(b) बंगलुरू
(c) हैदराबाद
(d) पुणे
उत्तर-(a)

प्रश्न-वर्ष 2017 का प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार किस उपन्यास लेखक को प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी है?

(a) मार्लन जेम्स
(b) पॉल बीटी
(c) जॉर्ज सॉन्डर्स
(d) रिचर्ड फ्लनागन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर ‘प्रथम अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान’ राष्ट्र को समर्पित किया?
(a) जयपुर
(b) नई दिल्ली
(c) रायपुर
(d) हैदराबाद
उत्तर-(b)

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पश्चिमी जोन क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किस स्थल पर किया गया?
(a) जैसलमेर
(b) जोधपुर
(c) बीकानेर
(d) अजमेर
उत्तर-(b)

प्रश्न-किस तिथि से देश में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) अधिनियम, 2016 लागू हुआ?
(a) 5 अक्टूबर, 2017
(b) 9 अक्टूबर, 2017
(c) 12 अक्टूबर, 2017
(d) 15 अक्टूबर, 2017
उत्तर-(c)