Friday 30 December 2016

भारत, मिट्टियाँ व सिंचाई,(सामान्य ज्ञान, भाग-21)

  • किसी देश की कृषि का मुख्य आधार क्या होता है  उस देश की मिट्टी
  • भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पायी जाती हैं  8
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने मिट्टी को कितने वर्गों में बाँटा है  8 वर्गों में
  • भारत की सबसे महत्वपूर्ण मिट्टी कौन-सी है  जलोढ़ मिट्टी
  • नवीन जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है  खादर मिट्टी
  • किस मिट्टी में पोटाश की मात्रा सबसे अधिक होती है  जलोढ़ मिट्टी में
  • काली मिट्टी का दूसरा नाम क्या है  रेगुर मिट्टी
  • काली मिट्टी किस फसल के लिए सबसे अधिक उपयोगी है  कपास
  • लाल मिट्टी का ‘लाल रंग’ किसके कारण होता है  लौह ऑक्साइड के कारण
  • किस मिट्टी में आयरन व सिलिका सबसे अधिक पाया जाता है  लैटराइट मिट्टी
  • चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन-सी है  लैटराइट मिट्टी
  • भारत के समस्त स्थल भाग के कितने % भाग में जलोढ़ मिट्टी है  24%
  • लावा के प्रवाह से किस मिट्टी का निर्माण होता है  काली मिट्टी
  • कौन-सी मिट्टी जैव पदार्थों से भरपूर होती है  काली मिट्टी
  • किस मिट्टी का निर्माण बैसाल्ट चट्टानों के विखंडन से होता हैं  काली मिट्टी
  • किस मिट्टी में कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती हैं  काली मिट्टी
  • भारत में लाला मिट्टी का विस्तार सबसे अधिक कहाँ है  आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु
  • किस मिट्टी में लोहे और एल्युमीनियम के कण पाये जाते है  लैटराइट मिट्टी में
  • धान की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी उपयुक्त होती है  दोमट मिट्टी
  • मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है  वन रोपण द्वारा
  • रेगुड़ मिट्टी सबसे अधिक किस राज्य में पायी जाती है  महाराष्ट्र में
  • किस प्रकार की मिट्टी में जिप्सम का प्रयोग करके उसे उपजाऊ बनाया जाता है  अम्लीय मिट्टी को
  • किस प्रकार की म्टिटी में कार्बनिक पदार्थों की अधिकता होती है  काली मिट्टी में
  • भारत के किस राज्य में अंतर्देशीय लवणीय आर्द्र भूमि है  राजस्थान में
  • लैटराइट मिट्टी को अन्य किस नाम से जानते हैं  मुखरैला मिट्टी
  • काली कपासी मिट्टी को किस नाम से जाना जाता है  रेगुड़ मिट्टी
  • लैटराइट मिट्टी सबसे अधिक कहाँ पायी जाती है  मालाबार तटीय प्रदेशों में
  • ग्रेनाइट और नाइस चट्टानों के द्वारा किस मिट्टी का निर्माण होता है  लाल मिट्टी का
  • किस प्रकार की मिट्टी में सबसे कम उर्वरक की आवश्यकता होती है  जलोढ़ मिट्टी में
  • भारत के उत्तरी मैदानों में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है  जलोढ़ मिट्टी
  • किस मिट्टी का प्रायद्वीपीय भारत में सर्वाधिक क्षेत्र है  काली मिट्टी
  • पुरानी जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है  बांगर
  • गंगा में जलोढ़ मिट्टी भूमि की सतह से कितने नीचे तक पाई जाती है  600 मीटर
  • लैटराइट मिट्टी के निर्माण में उत्तरदायी कौन है  अपक्षालन एवं केशिका क्रिया
  • कौन-सी मिट्टी सूख जाने पर कठोर एवं गीली होने पर दही की तरह लिपलिपी हो जाती है  लैटराइट मिट्टी
  • भारत में शुद्ध बोए गए क्षेत्र के कितने प्रतिशत भाग पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है ? - 33 प्रतिशत
  • भारत में शुद्ध बोए गए क्षेत्र कितना है ? - 1360 लाख हेक्टेयर
  • वर्तमान में भारत में सबसे अधिक सिंचाई किन साधनों से होती है ? - कुआँ और नलकूप
  • देश में नहरों से कितने प्रतिशत भाग संचित होता है ? - 31.4 प्रतिशत
  • देश में कुआं और नलकूप से कितनी प्रतिशत सिंचाई होती है ? - 55.9 प्रतिशत
  • सबसे अधिक नलकूप और पंपसेट कहां पाए जाते हैं ? - तमिलनाडु (दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है )
  • सिर्फ नलकूपों की सबसे अधिक सघनता वाला राज्य कौन सा है ? - उत्तरप्रदेश
  • तालाब से सिंचाई की दृष्टि से किस राज्य का प्रथम स्थान है ?- तमिलनाडु
  • नहरों द्वारा देश में कुल संचित क्षेत्र का सबसे अधिक भाग किस राज्य में है ? - उत्तरप्रदेश
  • देश में कौन-सा राज्य ऐसा है जहां सिंचाई के लिए सभी साधनों का इस्तेमाल किया जाता है ? - आंध्रप्रदेश
  • कुल कृषि भूमि में सबसे ज्यादा संचित भूमि किस राज्य की है ? - पंजाब (94.70%)

No comments:

Post a Comment