Monday, 25 September 2017

आखिर क्यों जूनागढ़ में जनमत संग्रह कराया गया और क्यों हैदराबाद भारत से लड़ने पर आमादा था?


आजाद भारत के हर साल की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक।

यों तो हमें इस श्रृंखला को जनवरी 1948 से शुरू करना चाहिए। 30 जनवरी को हुई गांधी की हत्या सिर्फ एक घटना नहीं थी, पूरे के पूरे इतिहास का समापन था। विख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इसीलिए अपनी कालजई किताब का शीर्षक ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ चुना है। लेकिन हम गांधीजी की हत्या के बारे में नहीं 1948 की दूसरी सबसे अहम घटना का जिक्र करेंगे - तमाम रियासतों का हिंदुस्तान में विलय।

अशोक, अकबर और औरंगजेब के शासन काल में भारत की सीमाएं काफी हद तक आज के हिंदुस्तान जैसी ही दिखा करती थीं। मुगलों के पतन से जो विघटन हुआ उसे अंग्रेजों ने रोका तो सही पर उनके प्रस्थान के समय हिंदुस्तान का विभाजन हो गया। लेकिन जिस आधार पर यह विभाजन हुआ, उसी आधार पर देश का एकीकरण करने की कोशिशें भी होती रहीं। और वह आधार था - धर्म।

हुमरा कुरैशी की किताब ‘अब्सोल्युट खुशवंत’ में खुशवंत सिंह कहते हैं ‘जिन्ना के दो-राष्ट्र सिद्धांत’ से काफी पहले केशवराव बलिराम हेडगेवार, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय और विनायक दामोदर सावरकर ‘हिंदू राष्ट्र’ की बात करने लग गए थे। लाजपत राय ने तो धर्म के आधार पर भारत का नक्शा भी खींच डाला था। जिन्ना ने इस आग को और भड़का दिया जिसे और लोगों ने भी हवा दी और जमीन पर लकीरें खिंच गयी।

रियासतों के एकीकरण का काम आजादी से पहले ही शुरू हो चुका था। 27 जून, 1947 को माउंटबेटन ने सरदार पटेल की सरपरस्ती में ‘राज्य विभाग’ का पुनर्गठन किया. पटेल ने इस काम में अपने सहयोगी के तौर पर वीपी मेनन को चुना जो बेहद चतुर कूटनीतिज्ञ और समझदार व्यक्ति थे।

पांच जुलाई को पटेल ने सभी रियासतों को पत्र लिखकर तीन शर्तों के साथ भारत में विलय का न्यौता दिया।उन्होंने लिखा कि रियासतों की प्रतिरक्षा, विदेश और संचार का ज़िम्मा भारत सरकार का होगा और बाकी के विभाग जैसे राजस्व इत्यादि उनके जिम्मे ही रहेंगे।

आजादी से दो हफ्ते पहले माउंटबेटन ने ‘चैंबर ऑफ़ प्रिंसेज’ के राजाओं और नवाबों को संबोधित किया।रामचंद्र गुहा अपनी किताब ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ में लिखते हैं कि वाइसराय का ये हिंदुस्तान के लिए सबसे बड़ा योगदान था। माउंटबेटेन ने वहाँ मौजूद राजाओं को आधिकारिक तौर पर ‘इंडिया इंडिपेंडेंस एक्ट’ के पारित होने की बात कही और ये भी कहा कि उनकी ब्रिटेन की महारानी के प्रति वफ़ादारी अब खत्म होती है और अब वे अपने और अपनी रियाया के भविष्य के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

माउंटबेटेन ने उन्हें चेतावनी भी दी कि रियासतदारों की हालात अब ‘बिना पतवार की नाव’ जैसी है और अगर उन्होंने भारत में विलय न किया तो इससे अपजी अराजकता के लिए वे ख़ुद ज़िम्मेदार होंगे. बकौल माउंटबेटन,’... आप अपने सबसे नज़दीक पडोसी यानी आज़ाद भारत से भाग नहीं सकेंगे और न ही लंदन की महारानी आपकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेंगी. बेहतर होगा कि आप आज़ाद होने का खवाब न देखें और अगर उपस्थित राजा हिंदुस्तान में विलय को स्वीकार करते हैं, तो मैं आपके लिए कांग्रेस की निर्वाचित सरकार से कुछ बेहतर शर्तों मनवा पाऊंगा...।’

इस संबोधन का असर यह हुआ कि 15 अगस्त 1947 आते-आते लगभग सारे राजाओं और नवाबों ने विलय की संधि पर दस्तखत कर दिए। फिर भी कुछ बड़े राज्य जैसे कश्मीर, जूनागढ़, हैदराबाद अभी भी आजाद रहने का ख्वाब पाल रहे थे।

जूनागढ़ पश्चिम भारत के सौराष्ट्र इलाके का एक बड़ा राज्य था. वहां के नवाब महावत खान की रियाया का ज्यादातर हिस्सा हिंदुओं का था। जिन्ना और मुस्लिम लीग के इशारों पर जूनागढ़ के दीवान अल्लाहबख्श को अपदस्थ करके बेजनीर भुट्टो के दादा शाहनवाज भुट्टो को वहाँ का दीवान बनाया गया था।

गुहा अपनी किताब में लिखते हैं कि जिन्ना का जूनागढ़ को लेने का कोई इरादा नहीं था। वे नेहरू के साथ जूनागढ़ के बहाने कश्मीर की सौदेबाजी करना चाहते थे। भुट्टो ने महावत खान पर दवाब बनाया कि वह पाकिस्तान में विलय कर ले। 14 अगस्त, 1947 को महावत खान ने जूनागढ़ के पाकिस्तान में विलय का ऐलान कर दिया। एक महीने बाद जब पकिस्तान ने भी इसे स्वीकार कर लिया, तब सरदार पटेल उखड गए।उन्होंने जूनागढ़ के दो बड़े प्रांत, मांगरोल और बाबरियावाड़, पर ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में सेना भेजकर कब्जा कर लिया।

महावत खान ने काफी छातीकूट किया पर जूनागढ़ की जनता ने उसका साथ नही दिया। इसी बीच कूटनीति का सहारा लेते हुए मेनन भुट्टो से मिले और उन्हें समझाया कि जूनागढ़ की भौगोलिकता और हिंदुओं की बहुलता होने की वजह से उसका पाकिस्तान में विलय कतई तर्कसंगत नहीं है। भुट्टो ने भी दबी-ढकी जबान में इसे स्वीकार किया और मेनन को जनमत संग्रह कराने का भरोसा दिलाया। पर यह सिर्फ कोरा भरोसा ही था।

इसी दौरान गांधीजी के पोते, समलदास गांधी, की अगुवाई में बॉम्बे में जूनागढ़ की अंतरिम सरकार बनी। इस सरकार ने जनता के साथ मिलकर और महावत खान के विरुद्ध जाकर भारत में विलय के आंदोलन को हवा दी। इस सबके पीछे सरदार पटेल की कूटनीति ही काम कर रही थी। बढ़ते आंदोलन को देखकर नवाब महावत खान कराची भाग गया। आखिरकार नंवबर, 1947 के पहले सप्ताह में शाहनवाज भुट्टो ने जूनागढ़ के पाकिस्तान में विलय को खारिज कर उसके हिंदुस्तान में विलय की घोषणा कर दी.

इसी महीने यानी नवंबर में भारतीय फौज ने जूनागढ़ पर कब्जा कर लिया। वीपी मेनन और पटेल के इस फैसले से माउंटबेटन नाराज हो गए। इसके बाद पटेल ने उनको खुश करने के लिए जूनागढ़ में जनमत संग्रह करवाया जिसमे 90 फीसदी से ज्यादा जनता ने भारत में विलय को स्वीकार किया. इस तरह से 20 फरवरी, 1948 को जूनागढ़ देश का हिस्सा बन गया।

अब जरा दक्खन का रुख करते हैं और नवाब ऑफ़ हैदराबाद, उर्फ़ निजाम साहब के राज्य चलते हैं।हैदराबाद राज्य काफी साधन-संपन्न था. इसके उत्तर में मध्य प्रांत, पश्चिम में बॉम्बे और दक्षिण और पूर्व में मद्रास प्रांत था। इसकी भी रियाया में 85 फीसदी हिंदू थे पर सेना और शासन में मुसलमानों का दबदबा था।

नवाब उस समय दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में शामिल थे। उसकी मंशा आजाद रहने की थी और जूनागढ़ का हश्र देख, इंग्लैंड की सरकार के साथ सौदेबाजी के लिए उसने एक बड़े अंग्रेज वकील सर वॉल्टर मॉन्कटॉन को अपना एजेंट नियुक्त किया।

ब्रिटिश इतिहासकार अलेक्स वॉन तुंजेलमांन अपनी किताब ‘इंडियन समर्स’ में लिखती हैं कि मॉन्कटॉन ने नवाब को अपनी सेना बढ़ाने का सुझाव दिया जो जरूरत पड़ने पर हिंदुस्तान की सेना से लड़ सके। और उसने वाइसराय और एडविना के समक्ष हैदराबाद की आज़ादी की बात उठाई और फिर वह जिन्ना से भी मिल। जिन्ना ने हैदराबाद की आज़ादी के ख़्याल को शह देते हुए इसमें अपने सहयोग की बात की और यह भी कहा कि कोई फैसला लेने से पहले वह उन्हें (जिन्ना) भरोसे में ले।

माउंटबेटन चाहते थे कि हैदराबाद का हिंदुस्तान में विलय हो जाए और उन्होंने मॉन्कटॉन को अपनी तरफ से ऐसी कोशिश करने के लिए भी कहा। लेकिन मॉन्कटॉन बड़ा ही चालाक वकील था। उसने अपनी बातों से माउंटबेटन को भरोसा दिला दिया कि भारत के पहले गवर्नर जनरल जैसा चाहते हैं, वैसा ही होगा। पर वह करना वही चाहता था जो उसे निजाम ने कहा था।

माउंटबेटन ने लंदन की सरकार को पत्र लिखकर पूरी योजना समझायी कि हैदराबाद का हिंदुस्तान में विलय समझदारी है और अगर निजाम उस्मान अली इसे नहीं मानता है तो वे उसके बेटे को निजाम घोषित कर देंगे। इधर, मॉन्कटॉन ने दोहरी चाल चलते हुए निजाम को भारत के खिलाफ सैन्य कार्यवाही के लिए राजी कर लिया। वह जिन्ना से भी इसमें सहयोग की अपेक्षा कर रहा था।

चूंकि हैदराबाद अन्य भारतीय प्रांतों से घिरा हुआ था इसलिए मॉन्कटॉन ने यह प्लान बनाया कि सबसे पहले अन्य प्रान्तों का कुछ हिस्सा जीतकर समुद्र तक जाने का रास्ता बनाया जाए, जिससे पकिस्तान की सेना समुद्र के रास्ते हैदराबाद पहुँच सके। लेकिन पटेल मॉन्कटौन की चालाकियों को साफ़ पढ़ पा रहे थे। यह ऐसा दौर था जब पटेल जो भी कर रहे थे, बेहद सोच-समझकर और सिर्फ सही ही कर रहे थे। पटेल ने भी निजाम के खिलाफ सैन्य कार्यवाही की योजना बना ली।

जब जिन्ना को इसका पता चला तो उन्होंने सीधे इसमें पड़ने के बजाय निजाम से अपनी लड़ाई खुद लडने के लिए कहा। इस दौरान निजाम की सहायता एक मुस्लिम संगठन मजलिस-ए-इत्तेहादी-ए-मुस्लमीन कर रहा था और इसके लीडर कासिम रिजवी ने रजाकार नाम के अर्धसैनिक बल का गठन किया जो हैदराबाद में उन्माद फैलाने लग गया।

उधर, हैदराबाद के आसपास के ग्रामीण इलाकों में कम्युनिस्टों ने बगावत का झंडा लहरा दिया और शहर में आजादी के दिन यानी 15 अगस्त, 1947 को कांग्रेस पार्टी ने राष्टीय झंडा लहराकर कम्युनिस्टों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

अब ये संघर्ष ‘कांग्रेस बनाम निजाम बनाम कम्युनिस्ट’ हो गया और उधर मॉन्कटॉन चर्चिल और इंग्लैंड की टोरी पार्टी के अन्य सदस्यों को निजाम के पक्ष में करने में लग गया। लेकिन तब तक टोरी पार्टी और चर्चिल की इंग्लैंड में अहमियत कम हो चुकी थी। बात बनती न देख, जिन्ना ने वाइसराय को धमकी दी कि अगर भारत की सरकार ने निजाम के साथ कोई जोर जबरदस्ती की तो पाकिस्तान और हिंदुस्तान का मुसलमान एक होकर भारत के खिलाफ हैदराबाद के लिए लड़ेगा।

इस बीच नवंबर, 47 में निजाम हिंदुस्तान के साथ एक अलग तरह की संधि पर राजी हुआ जिसे ‘स्टैंडस्टिल एग्रीमेंट ‘ कहते हैं। इसके तहत हैदराबाद को वे सारे अधिकार दिए गए जो उसे हिंदुस्तान की अंग्रेज सरकार ने दिए थे। रिजवी और ‘रजाकारों’ ने मुसलमानों को भड़काना शुरू कर दिया और हैदराबाद के हिंदू बाहुल्य इलाके जैसे बीदर, औरंगाबाद से हिंदुओं ने मद्रास प्रांत में पलायन शुरू कर दिया।

मध्य प्रांत के मुसलमानों ने जब हैदराबाद में अपनी बढ़ती हुई आबादी देखी, तो उन्होंने भी हैदराबाद का रुख कर लिया। इससे आजाद हिंदुस्तान के भीतर एक और विभाजन के हालात पैदा हो गए थे। माहौल बिगड़ता देख, मद्रास के दीवान ने पटेल को हिंदू शरणार्थियों की समस्या पर पत्र लिखा और त्वरित कार्यवाही करने का निवेदन किया।

इधर हैदराबाद के निजाम ने सरदार पटेल को धमकी दे डाली कि अगर हैदराबाद का स्वतंत्र देश का दर्जा न कायम रखा गया तो वह संयुंक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को लेकर जाएगा।

इसी दौरान 11 सितंबर, 1948 को जिन्ना चल बसे. पटेल ने उनकी मौत के ठीक दो दिन बाद ही भारतीय सेना को हैदराबाद पर चढ़ाई करने का आदेश दे दिया। पांच दिनों के अंदर ही हैदराबाद के रजाकारों की कमर टूट गयी और 17 सितम्बर, 1948 को निजाम ने पटेल के सामने हाथ जोड़ दिए। जिन्ना ने हिंदुस्तान के मुसलमानों के हैदराबाद की तरफ से लड़ने की जो बात कही थी वह भी गलत निकली।

इस तरह सरदार पटेल और वीपी मेनन की जोड़ी ने जूनागढ़ और हैदराबाद को हमारे देश का अभिन्न हिस्सा बना दिया।

कौन हैं रोहिंग्या मुस्लिम और क्यों हो रही है देश में इनकी चर्चा?




पिछले दिनों म्यांमार के रखाइन प्रांत में हुई हिंसा के बाद से ही म्यांमार से बड़ी तादाद में रोहिंग्या मुसलमान पलायन कर रहे हैं। 
  • इनके भारत में आने की खबरों के बीच देश के आम लोगों में भी अब इस बारे में चर्चा हो रही है। भारत में इनके अवैध रूप से शरण लेने से देश के लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। 
  • अब तक तकरीबन 4 लाख से भी अधिक रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में पलायन कर चुके हैं। पिछले हफ्ते ही संयुक्त राष्ट्र ने रोहिंग्या समुदाय के "जातीय सफाये" को लेकर चिंता जाहिर की थी।
  • भारत सरकार ने उच्चतम न्यायालय में रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध आप्रवासी बताते हुए उन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। सरकार ने कहा है कि म्यांमार के रोहिंग्या लोगों को देश में रहने की अनुमति देने से भारतीय नागरिकों के हित प्रभावित होंगे और तनाव पैदा होगा।


कौन हैं रोहिंग्या:-
  • रोहिंग्या लोगों का कोई देश नहीं है। यानी उनके पास किसी देश की नागरिकता नहीं है। वे म्यामांर में रहते हैं, लेकिन वह उन्हें सिर्फ गैरकानूनी बांग्लादेशी प्रवासी मानता है। 
  • म्यांमार सरकार की 2014 की जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक रखाइन की कुल आबादी करीब 21 लाख है, जिसमें से 20 लाख बौद्ध हैं।
  • यहाँ करीब 29 हजार मुसलमान रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की करीब 10 लाख की आबादी को जनगणना में शामिल नहीं किया गया था। रिपोर्ट में इस 10 लाख की आबादी को मूल रूप से इस्लाम धर्म को मानने वाला बताया गया है। 
  • अधिकांश रखाइन बौद्धों का मानना है कि 'रोहंग्या' एक गढ़ी हुई धार्मिक पहचान है। ऐतिहासिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए म्यानमार के लोग दावा करते हैं कि बर्मा के अतीत में कभी भी कोई भी समुदाय नहीं था, जिसे रोहिंग्या कहा जाता है। 
  • बौद्ध और कट्टरपंथी रोहिंग्या के बीच कई बार झड़प हो चुकी है। ऐसे में वे म्यानमार से भागने को मजबूर हो रहे हैं।

बांग्लादेशी प्रवासी हैं
रोहिंग्या मुसलमान 15वीं सदी से म्यांमार में बसे हुए हैं और इन्हें बांग्लादेशी प्रवासी माना जाता है। ब्रिटिश काल के समय में साल 1948 तक भारत और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में म्यांमार चले गए थे। 1948 में स्वतंत्र होने के बाद म्यांमार ने इनकी नागरिकता रद्द कर दी।

Sunday, 24 September 2017

भारत का भूगोल (GK Q & A, भाग-94)



  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— सातवाँ
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— दूसरा
  • भारत के उत्तर में कौन-कौन-से देश हैं— चीन, नेपाल, भूटान
  • भारत के पूर्व में कौन-सा देश है— बांग्लादेश
  • भारत के पश्चिम में कौन-सा देश है— पाकिस्तान
  • भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन-सा सागर है— अरब सागर
  • भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन-सी खाड़ी है— बंगाल की खाड़ी
  • भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है— हिन्द महासागर
  • पूर्वांचल की पहाड़ियाँ भारत को किस देश से अलग करती हैं— म्यांमार से
  • मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करते हैं— श्रीलंका से
  • संपूर्ण भारत की अंक्षाशीय विस्तार कितना है— 8° 4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश
  • भारत के मध्य से कौन-सी रेखा गुजरती है— कर्क रेखा
  • भारत के उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है— 3214 किमी
  • भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है— 2933 किमी
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है— बंगाल की खाड़ी में
  • लक्षद्वीप कहाँ स्थित है— अरब सागर में
  • भारत का दक्षिणी छोर क्या कहलाता है— इंदिरा प्वाइंट
  • इंदिरा प्वांइट को किस दूसरे नाम से भी जाना जाता है— पिगमिलियन प्वाइंट
  • भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना है— 2. 42%
  • विश्व की कुल जनसंख्या का कितने % भारत में निवास करता है— 17%
  • भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है— 32,87,263 वर्ग किसमी
  • भारत की स्थल सीमा से कौन-से देश लगे हैं— बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, वर्मा, भूटान
  • भारत की जल सीमा किन देशों से मिलती है— मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार व पाकिस्तान
  • कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है— राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम
  • भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा कितने अक्षांश है— 8°4’
  • भारत का मानक समय कहाँ से लिया गया है— इलाहाबाद के निकट नैनी नामक स्थान से
  • भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अन्तर है— 5 1/2
  • भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिण छोर की दूरी कितनी है— 876 किमी
  • भारत की स्थल सीमा की लंबाई कितनी है— 15200 किमी
  • भारत की मुख्य भूमि की तटरेखा की लंबाई कितनी है— 6100 किमी
  • भारत की कुल तटरेखा की लंबाई (द्वीप समूहों सहितद्ध कितनी है— 7516 किमी
  • संपूर्ण भारत के कितने % भाग पर पर्वत व पहाड़ियों का विस्तार है— 28.8%
  • संपूर्ण भारत के कितने क्षेत्रफल पर मैदानी विस्तार है— 44%
  • भारत में समुद्र तटरेखा वाले राज्यों की संख्या कितनी है— 9
  • किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे लंबी है— गुजरात
  • कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर जाती है— 8
  • भूमध्य रेखा के निकट कौन-सा स्थान है— इंदिरा प्वाइंट
  • इंदिरा प्वाइंट कहाँ स्थित है— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में
  • किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे छोटी है— गोवा
  • भारत की स्थल सीमा किस देश के साथ सबसे ज्यादा है— बांग्लादेश के साथ
  • भारत का कौन-सा भू-आकृतिक भाग प्राचीन है— प्रायद्वीपीय पठार
  • भारत के पूर्वी समुद्र तट को किस नाम से जाना जाता है— कोरोमंडल तट
  • कोंकण तट कहाँ से यहाँ तक स्थित है— गोवा से दमन तक
  • लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति किसके द्वारा हुई— प्रवाल द्वारा
  • न्यू मूर द्वीप कहाँ स्थित है— अंडमान सागर में
  • कौन-सा द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच में स्थित है— रामेश्वरम्
  • लक्षद्वीप समूह के कुल द्वीपों की संख्या कितनी है— 36
  • लक्षद्वीप समूह में कुल कितने द्वीपों पर मानव का वास है— 10
  • भारत के किस स्थान को ‘सफेद पानी’ के नाम से जाना जाता है— सियाचिन
  • जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा जो चीन के अधिकार में है, क्या कहलाता है— ऑक्साई चीन
  • भारत में शीत मरूस्थल कौन-सा है— लद्दाख
  • भारत की देशांतर स्थिति क्या है— 68°7’ से 97°25’ तक
  • भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं— 7
  • किस देश के साथ न्यू मूर द्वीप के कारण भारत का विवाद है— बांग्लादेश के साथ
  • भारत किस गोर्ला में स्थित है— उत्तरी
  • केंद्रशासित प्रदेश दादर नगर हवेली भारत के किन राज्यों के बीच में स्थित है— गुजरात व महाराष्ट्र
  • किस राज्य को पहले NEFA के नाम से जाना जाता था— अरुणाचल प्रदेश
  • केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है— दक्षिण अंडमान
  • कौन-सा राज्य उत्तरी पूर्वी राज्य की ‘सात बहनों’ का भाग नहीं है— सिक्किम व पश्चिमी बंगाल
  • कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो भागों में बांटता है— 23°3’ उत्तर

Saturday, 23 September 2017

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-9)

                                                     
                               
प्रश्न-हाल ही में पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण ने राष्ट्रीय पेंशन योजना से जुड़ने की ऊपरी आयु सीमा को मौजूदा 60 वर्ष से बढ़ाकर कितने वर्ष तक करने की घोषणा की?
(a) 61 वर्ष
(b) 62 वर्ष
(c) 65 वर्ष
(d) 70 वर्ष
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नौवहन, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने वार्षिक रिपोर्ट ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2016’ जारी की। इसके अनुसार, किस शहर में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुईं?
(a) दिल्ली
(b) मुंबई
(c) चेन्नई
(d) कोलकाता
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में किसने रूपे डेबिट कार्ड लांच करने की घोषणा की है?
(a) भारतीय स्टेट बैंक
(b) आईसीआईसीआई बैंक
(c) पेटीएम पेमेंट बैंक
(d) एयरटेल पेमेंट बैंक
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में किस संस्थान ने एक निजी कंपनी के सहयोग से उन्नत पोर्टेबल वेंटीलेटर विकसित किया?
(a) आईआईटी, दिल्ली (b) आईआईटी, कानपुर (c) एम्स (d) आईआईटी, मद्रास
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा भारत की तलछट घाटियों (जिनके विषय में सीमित आंकड़े उपलब्ध हैं) के सर्वेक्षण हेतु 48,243 लाइन किमी. 2 डी सिस्मिक डाटा अधिगृहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना के तहत कितने राज्यों में सर्वेक्षण कराया जाएगा?
(a) 20 (b) 22 (c) 24 (d) 26
उत्तर-(c)


प्रश्न-चकमा और हजोंग शरणार्थियों की सर्वाधिक संख्या किस राज्य में निवासरत है?
(a) मणिपुर (b) असम (c) अरुणाचल प्रदेश (d) त्रिपुरा
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में किस देश की सरकार द्वारा मुस्लिम महिलाओं को गैर-मुस्लिमों से शादी करने की अनुमति प्रदान की गई?
(a) इथिओपिया (b) ट्यूनीशिया (c) यमन (d) इंडोनेशिया
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में नासा का खोजी यान ‘कैसिनी’ जलकर नष्ट हो गया। यह यान किस ग्रह और उसके रहस्यमय वलयों तथ चंद्रमाओं (उपग्रहों) की अहम जानकारी एकत्रित करने के लिए भेजा गया था?
(a) शुक्र (b) बुध (c) शनि (d) बृहस्पति
उत्तर-(c)
प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत व मोरक्को के बीच किस क्षेत्र में सहयोग पर आधारित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) शिक्षा  (b) स्वास्थ्य (c) सूचना प्रौद्योगिकी (d) विद्युत
उत्तर-(b)

प्रश्न-भारत का पहला पशु चिकित्सा कानून केंद्र किस विश्वविद्यालय के परिसर में स्थापित किया गया है?
(a) एंजीवाया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी
(b) नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ
(c) श्री वेंकटेश्वर वेटेनरी यूनिवर्सिटी
(d) आचार्य एन.जी.रंगा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी
उत्तर-(b)

प्रश्न-हाल ही में किस प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता को ‘ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड-2017’ से सम्मानित किया गया?
(a) अक्षय कुमार (b) सलमान खान (c) फराह खान (d) शाहरूख खान
उत्तर-(b)

प्रश्न-वर्ष 2017 में ‘अर्थ ओवरशूट डे’ कब मनाया गया?
(a) 2 सितंबर (b) 2 अगस्त (c) 29 अगस्त (d) 8 अगस्त
उत्तर-(b)

प्रश्न-हाल ही में ‘अल्प-पोषण से निपटने के लिए मिशन मोड’ पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
(a) जयपुर (b) नागपुर (c) नई दिल्ली (d) बंगलुरू
उत्तर-(c)

प्रश्न-हाल ही में किस फिल्म को 90वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित किया गया है?
(a) मसान (b) न्यूटन (c) रुस्तम (d) नीरजा
उत्तर-(b)

प्रश्न-हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लि. द्वारा स्कॉर्पियन श्रेणी की स्वदेश निर्मित प्रथम पनडुब्बी ‘कलवरी’ भारतीय नौसेना को सौंपी गयी। स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बियों का विकास भारत सरकार द्वारा किसके संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है?
(a) इस्राइल (b) फ्रांस (c) अमेरिका (d) रूस
उत्तर-(b)

प्रश्न-14-27 सितंबर, 2017 के मध्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच कहां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2017’ आयोजित किया जा रहा है?
(a) ज्वाइंट बेस लुइस मैकॉर्ड वाशिंगटन (b) जैसलमेर, राजस्थान (c) चौबटिया, उत्तराखंड (d) बंगाल की खाड़ी
उत्तर-(a)

प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित किया। यह बांध किस नदी पर बना है?
(a) ताप्ती (b) साबरमती (c) नर्मदा (d) क्षिप्रा
उत्तर-(c)

प्रश्न-सैंज जल विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है?
(a) उत्तराखंड
(b) जम्मू-कश्मीर
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने जीएसटी को लागू करने के दौरान पेश आने वाली आईटी संबंधी चुनौतियों पर नजर रखने और इनका समाधान करने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय मंत्री समूह (GoM) का गठन किया?
(a) अनिल अग्रवाल
(b) सुशील मोदी
(c) अमित मित्रा
(d) थॉमस आइजैक
उत्तर-(b)


प्रश्न-‘इंजीनियर्स डे’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 सितंबर
(b) 17 सितंबर
(c) 14 सितंबर
(d) 12 सितंबर
उत्तर-(a)

  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘एक विकासशील भारत में इंजीनियर्स की भूमिका’ (Role of Engineers in a developing India) था।
  • यह दिवस भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है
प्रश्न-हाल ही में भारत सरकार ने किस देश में बड़ी संख्या में आ रहे शरणार्थियों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु ‘ऑपरेशन इंसानियत’ का शुभारंभ किया?
(a) म्यांमार
(b) नेपाल
(c) बांग्लादेश
(d) श्रीलंका
उत्तर-(c)


प्रश्न-14-15 सितंबर, 2017 के मध्य ‘जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाएं’ पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(a) जयपुर
(b) हैदराबाद
(c) लखनऊ
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)


प्रश्न-अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 16 सितंबर
(b) 18 सितंबर
(c) 20 सितंबर
(d) 15 सितंबर
उत्तर-(d)


प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहां पर राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ का शुभारंभ किया?
(a) लखनऊ
(b) कानपुर
(c) जयपुर
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में किसने ‘नाविका सागर परिक्रमा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया?
(a) मनोहर पारिकर 
(b) नरेंद्र मोदी
(c) निर्मला सीतारमण
(d) एडमिरल सुनील लांबा
उत्तर-(c)

प्रश्न-देश की पहली ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी होगी-
(a) अहमदाबाद स्मार्ट सिटी
(b) बंगलुरू स्मार्ट सिटी
(c) रांची स्मार्ट सिटी
(d) जयपुर स्मार्ट सिटी
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में गठित पैनल द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. को महारत्न का दर्जा देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद महारत्न कंपनियों की कुल कितनी संख्या हो गई?
(a) 7
(b) 9
(c) 8
(d) 6
उत्तर-(c)


प्रश्न-11-12 सितंबर, 2017 के मध्य बेलारूस गणराज्य के राष्ट्रपति भारत की राजकीय यात्रा पर रहे। बेलारूस के राष्ट्रपति हैं-
(a) मिखाइल चिगिर
(b) अलेक्जेंडर लुकोशेंको
(c) ब्लादिमीर यरमोशिन
(d) ऐन्ड्री कोबीकोव
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक ने कहां पर देश की पहली वायरोलॉजी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया?
(a) गांधीनगर
(b) लखनऊ
(c) जयपुर
(d) कोलकाता
उत्तर-(d)


प्रश्न-हाल ही में आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति ने किस अवधि के दौरान ‘दुग्ध प्रसंस्करण और बुनियाादी विकास निधि’ योजना के कार्यान्वयन को अपनी मंजूरी दी?
(a) वर्ष 2017-18 से 2028-29
(b) वर्ष 2016-17 से 2026-27
(c) वर्ष 2017-18 से 2019-20
(d) वर्ष 2016-19 से 2026-20
उत्तर-(a)


प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत व अर्मेनिया के बीच किस क्षेत्र में सहयोग पर आधारित सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) स्वास्थ्य
(b) ऊर्जा
(c) आपदा प्रबंधन
(d) कृषि
उत्तर-(c)


प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रीय जूनियर (U-19) शतरंज चैंपियनशिप, 2017 किस शहर में संपन्न हुई?
(a) पटना, बिहार
(b) लखनऊ, उत्तर प्रदेश
(c) भोपाल, मध्य प्रदेश
(d) अहमदाबाद, गुजरात
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में किस कंपनी द्वारा ब्रिलियंड बेसिक्स का अधिग्रहण किया गया?
(a) विप्रो लिमिटेड
(b) इंफोसिस लिमिटेड
(c) टीसीएस
(d) टेक महिंद्रा लिमिटेड
उत्तर-(b)


प्रश्न-हाल ही में भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने पहली बार किस पूर्व बैंडमिंटन खिलाड़ी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने की घोषणा की है?
(a) प्रकाश पादुकोण
(b) अपर्णा पोपट
(c) पुलेला गोपीचंद
(d) अभिन्न श्याम गुप्ता
उत्तर-(a)


प्रश्न-11 सितंबर, 2017 को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने किस भारतीय महिला धाविका को 8 वर्ष हेतु प्रतिबंधित कर दिया?
(a) मनदीप कौर
(b) टिंटु लूका
(c) पूवाम्मा
(d) प्रियंका पवार
उत्तर-(d)