- किसको 'ह्नाइट ऑफ द अर्थ' कहा जाता है? – मेंटल (Mantle)
- भारत का सर्वाधिक गर्म स्थल कौन–सा है? – जैसलमेर
- कौन-सा महासागर हेरिंग पॉण्ड (Hering Pond) के नाम से जाना जाता है? – अटलांटिक महासागर
- ‘सरदार सरोवर परियोजना’ किस नदी पर बनायी गयी है? – नर्मदा
- विश्व में केले का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश कौन–सा है? – भारत
- दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है? – अमेजन
- संसार की सबसे महत्वपूर्ण जहाजी नहर कौन-सी है? – स्वेज नहर
- सबसे घना आबाद सार्क देश कौन-सा है? – बांग्लादेश
- वायुदाब मापने का यन्त्र कौन-सा होता है? – बैरोमीटर
- ‘बरमूडा त्रिभुज’ किस महासागर में अवस्थित है? – उत्तरी अटलांटिक महासागर
- पाक जलसन्धि किसको जोड़ती है? – मन्नार एवं बंगाल की खाड़ी
- सबसे बड़ा महासागर कौन–सा है? – प्रशान्त
- भारत में रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है? – कर्नाटक
- शिकार के लिए हारपून का प्रयोग कौन-सी जनजाति करती है? – एस्किमो
- विश्व में मक्का की पेटी (Corn belt) किस देश में पायी जाती है? – यू.एस.ए.
- वायुमण्डल की आर्द्रता मापने वाला यन्त्र क्या है? – हाइग्रोमीटर
- प्रसिद्ध अंगुलियांनुमा झील क्षेत्र कहाँ स्थित है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
- संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है? – किलायू
- पृथ्वी की ऊपरी परत में किस तत्व की मात्रा सर्वाधिक है? – ऑक्सीजन
- उत्तर भारत के मैदानी भागों में शीत ऋतु में किस कारण से वर्षा होती है? – पश्चिमी विक्षोभों से
- भारत का दक्षिणतम द्वीप कौन-सा है? – ग्रेट निकोबार
- किम्बरले किसलिए प्रसिद्ध है? – हीरा के खनन
- लाल सागर, भूमध्य सागर से किस नहर के द्वारा जुड़ा होता है? – स्वेज
- विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन–सी है? – कैस्पियन
- विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन-सा है? – आर्कटिक महासागर
- भूकम्प की तीव्रता की माप किस यन्त्र के द्वारा की जाती है? – सीस्मोग्राफ
- विश्व की सबसे लम्बी गैस पाइपलाइन कौन-सी है? – ट्रान्स कनाडा गैस पाइपलाइन
- द्वीपों की सर्वाधिक संख्या किस महासागर में देखने को मिलती है? – प्रशान्त महासागर
- भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन–सी है? – गोविन्द वल्लभ पन्त सागर
- प्रसिद्ध ‘चिल्का’ झील कहां अवस्थित है? – ओडिशा में
- ग्रेट चैनल किस-किस को पृथक करता है? – ग्रेट निकोबार को सुमात्रा से
- वायुमण्डल की किस परत से ‘रेडियो तरंगें’ परावर्तित होती हैं? – आयनमण्डल
- ‘पवित्र भूमि’ के नाम से कौन-सा देश जाना जाता है? – फिलीस्तीन
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन–सा है? – राजस्थान
- पृथ्वी की ऊपरी परत को कहते हैं? – भूपर्पटी
- भारत में सर्वाधिक पक्की सड़क वाला राज्य कौन-सा है? – महाराष्ट्र
- ‘विश्व का चीनी भण्डार’ या ‘चीनी का प्याला’ के नाम से कौन-सा देश जाना जाता है? – क्यूबा
- वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित गैस कौन-सी है? – नाइट्रोजन
- ‘चावल का देश’ किसे कहा जाता है? – थाईलैण्ड
- भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा कैसे होती है? – पश्चिमी विक्षोभ से
- रिक्टर स्केल क्या मापता है? – भूकम्प की तीव्रता
- पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर जलमण्डल का विस्तार है? – 71%
- किस महाद्वीप में एटलस पर्वत स्थित है? – यूरोप
- विश्व की सबसे बड़ी झील कौन–सी है? – कैस्पियन झील
- काला सागर किस देश के दक्षिण में स्थित है? – रूस
- खनिज तेल एवं कोयला किन चट्टानों में पाया जाता है? – अवसादी
- विश्व में सबसे ऊँचा बाँध कौन-सा है? – रोगवन्स्की (तजाकिस्तान)
- ‘अरब सागर की रानी’ किसे कहा जाता है? – कोचीन को
- किस क्षेत्र में जाड़े की ऋतु में वर्षा होती है? – भूमध्यसागरीय
- भारत में कोयले के सबसे अधिक भण्डार कहाँ पाये जाते हैं? – झारखण्ड एवं पश्चिम बंगाल
- सुनामी किस भाषा का शब्द है? – जापानी
- ‘बगदाद’ किस नदी के किनारे स्थित है? – टिग्रिस
- किस नगर को ‘एम्पायर सिटी’ कहा जाता है? – न्यूयॉर्क
- विश्व में सर्वाधिक कागज तैयार करने वाला देश कनाडा किस प्राकृतिक प्रदेश में स्थित है? – टैगा प्रदेश
- कौन-सा अभ्यारण्य शेर के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है? – गिर
- भारत की सबसे लम्बी नदी कौन–सी है? – गंगा
- ‘ओजोन परत’ किस वायुमण्डल परत में पायी जाती है? – समतापमण्डल
- विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाले 10 देशों में एशिया में कितने देश हैं? – 6
- देश का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बन्दरगाह कौन–सा है? – विशाखापट्टनम
- इन्दिरा गाँधी नहर या राजस्थान नहर को किस नदी से जल मिलता है? – सतलज
- विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन–सा है? – तिब्बत का पठार
- विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है? – गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा
- नीली क्रान्ति किससे सम्बन्धित है? – मत्स्य उद्योग
- किस देश के पास दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम भण्डार है? – कनाडा
- प्रायद्वीपीय भारत के पठार का निर्माण किससे हुआ है? – लावा से
- विश्व का सर्वाधिक ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी कौन–सा है? – कोटोपैक्सी
- किसे ‘दक्षिण भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता है? – कोयम्बटूर
- नाइट्रोजनी उर्वरकों का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
- ‘नीलगिरि’ किसका उदाहरण है? – ब्लॉक पर्वत का
- विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है? – कैस्पियन झील
- सार्क देशों में सबसे घनी आबादी वाला देश कौन-सा है? – बांग्लादेश
- रोम नगर किस नदी के किनारे बसा है? – एवान
- सर्वोत्तम कोटि का संगमरमर किससे मिलता है? – मकराना से
- सौरमण्डल का अत्यधिक तीव्र ग्रह कौन है? – शनि
- ‘सोने का रेशा’ किसे कहा जाता है? – जूट
- भूमध्य रेखा के निकट किस तरह के वन पाए जाते हैं? – उष्ण कटिबंधीय वन
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन–सा है? – गोवा
- किस नदी को ‘तेल नदी’ के नाम से जाना जाता है? – नाइजर
- विश्व में चाय का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन–सा है? – चीन
- गोबी मरुस्थल किस देश में स्थित है? – मंगोलिया में
- विश्व का सबसे छोटा महादेश कौन-सा है? – ऑस्ट्रेलिया
- जाफना प्रायद्वीप तथा श्रीलंका की मुख्य भूमि को जोड़ने वाला पास कौन-सा है? – एलीफेन्टा
- वनस्पतियों एवं जीव-जन्तुओं का जीवाश्म कैसी चट्टानों में पाया जाता है? – अवसादी
- ‘भाखड़ा नांगल परियोजना’ किस नदी पर बनायी गयी है? – सतलज
- भारत किसका सर्वश्रेष्ठ उत्पादक एवं उपभोक्ता है? – चाय
- भारत में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है? – मासिनराम
- प्रसिद्ध मस्त्य क्षेत्र ‘ग्रैंड बैंक’ कहाँ स्थित है? – अटलांटिक महासागर
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में स्थान है? – सातवाँ
- मिसीसिपी और मिसौरी क्या है? – दो नदियाँ और दो राज्य
- बादलों की दिशा एवं गति को मापने वाला यन्त्र क्या कहलाता है? – नेफोस्कोप
- वायुमण्डल की सबसे निचली परत क्या कहलाती है? – क्षोभ मण्डल
- ‘संसार की छत’ किसे कहा जाता है? – पामीर का पठार
- गंगा के मैदानों की पुरानी कछारी मिट्टी क्या कहलाती है? – बांगर
- कावेरी नदी कहाँ गिरती है? – बंगाल की खाड़ी में
- भारत की सबसे बड़ी सुरंग जवाहर सुरंग किस राज्य में अवस्थित है? – जम्मू और कश्मीर
- पोर्टब्लेयर के समीप की प्रसिद्ध प्रवाल भित्ति किस कारण मृत हो रही है? – अत्यधिक मत्स्यन के कारण
- सागरीय जल में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला लवण कौन-सा है? – सोडियम क्लोराइड
- उत्तरी ध्रुव पर सर्वप्रथम पहुँचने वाला व्यक्ति कौन था? – रॉबर्ट पियरी
- भारतीय राज्य में सर्वाधिक लम्बी तटरेखा किस राज्य की है? – गुजरात
- जोहान्सबर्ग किस लिए विख्यात है? – स्वर्ण खनन
- किस शहर को ‘इटरनल सिटी’ या ‘होली सिटी’ कहा जाता है? – रोम
- यह किसने सर्वप्रथम प्रतिपादित किया कि सूर्य हमारे सौरमण्डल का केन्द्र है और पृथ्वी उसकी परिक्रमा करती है? – गैलीलियो
- भारत में अधिकांश वर्षा किस मानसून से होती है? – दक्षिण-पश्चिमी
- कावेरी नदी जल विवाद मुख्यतः किन दो राज्यों के मध्य है? – कर्नाटक तथा तमिलनाडु
- विश्व का सबसे गहरा गर्त कौन-सा है? – मारियाना ट्रेंच
- विश्व में सबसे ऊँचा ज्वार कहाँ आता है? – फंडी की खाड़ी
- जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि क्या कहलाती है? – ओलेरीकल्चर
- दामोदर नदी कहाँ निकलती है? – छोटा नागपुर पठार
- रेशम के उत्पादन हेतु व्यापारिक स्तर पर रेशम के कीड़ों का पाला जाना क्या कहलाता है? – सेरीकल्चर
- विश्व का सर्वाधिक जूट उत्पादक क्षेत्र कौन-सा है? – गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टाई मैदान
- किस देश में पाइपलाइन की लम्बाई वहाँ के रेलमार्गों की कुल लम्बाई से भी अधिक है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
- सवाना घास का मैदान कहाँ है? – अफ्रीका में
- रेगिस्तान में बादल अवक्षेप होकर क्यों नहीं बरसते? – कम आर्द्रता
- विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन–सा है? – अरब प्रायद्वीप
- डोलड्रम क्या है? – भूमध्य रेखा के आसपास अल्प दाब का क्षेत्र
- सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ पाया जाता है? – प्रशान्त महासागर का तटीय भाग
- विश्व में नारियल का सबसे अधिक उत्पादन कौन देश करता है? – फिलीपीन्स
- भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है? – जोग
- विश्व में रेलमार्ग की सर्वाधिक लम्बाई किस देश में है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
- सौरमण्डल में ग्रहों की संख्या कितनी है? – 8
- दीर्घ रेडियो तरंगें पृथ्वी की किस सतह से परावर्तित होती हैं? – आयन मण्डल
- किस किस्म की मिट्टी में जिप्सम का प्रयोग करके उसे फसल उगाने के उपयुक्त बनाया जाता है? – अम्लीय
- कौन-सा नगर ‘भारत की सिलिकॉन घाटी’ कहा जाता है? – बेंगलुरू
- विश्व की सबसे ऊँची झील कौन-सी है? – टिटिकाका
- केन्द्रीय शुष्क भूमि खेती अनुसन्धान संस्थान कहां विद्यमान है? – नई दिल्ली
- ‘दक्षिण की गंगा’ किस नदी को कहा जाता है? – कावेरी
- ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ कहाँ स्थित है? – ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी-पूर्वी तट पर
- विश्व की सबसे गहरी झील कौन-सी है? – बैकाल (रूस)
- सबसे बड़ा सागर कौन–सा है? – दक्षिणी चीन सागर
- वायुमण्डल में दैनिक मौसम परिवर्तन किसके कारण होते हैं? – क्षोभ मण्डल
- विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत कौन-सा है? – कोटोपैक्सी
- संसार की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर कौन-सी है? – स्वेज नहर
- भारत में सबसे पुरानी पर्वतमाला कौन-सी है? – अरावली
- किस जनजाति के लोग दूध को ताजा न पीकर उसे खट्टा करके पीते हैं? – खिरगीज
- देश का प्रथम जैव आरक्षित क्षेत्र कौन–सा है? – नीलगिरि
- चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त जलवायु कौन-सी है? – मानसूनी
- सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
- ब्राजील की अर्थव्यवस्था मुख्यतः किसके उत्पादन पर निर्भर करती है? – कॉफी
- संसार में निम्नतम प्रजनन दर किस देश की है? – स्वीडन
- कौन-सी मिट्टी कपास की खेती के लिए उपयुक्त होती है? – रेगुर
- खैबर का दर्रा कहाँ है? – पाकिस्तान
- टुण्ड्रा वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार कहाँ पाया जाता है? – उत्तरी अमेरिका में
- गोल क्रान्ति का सम्बन्ध किससे है? – आलू उत्पादन
- कौन-सी जल संयोजी यूरोप को अफ्रीका से पृथक करती है? – जिब्राल्टर
- भारत की सबसे लम्बी नहर कौन-सी है? – इन्दिरा गाँधी
- किसे ‘रूस का मैनचेस्टर’ कहा जाता है? – इवानेवो
- दिन और रात कहाँ बराबर होते हैं? – विषुवत् रेखा पर
- प्रसिद्ध चिल्का झील कहाँ स्थित है? – ओडिशा
- सर्वाधिक लवणता कहां पायी जाती है? – चिल्का (भारत)
- कोयना बाँध किस नदी पर स्थित है? – महाराष्ट्र में
- पृथ्वी की ‘जुड़वाँ बहन’ कहे जाने वाले ग्रह का नाम क्या है? – शुक्र
- भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर निर्मित है? – सतलज
- पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा तेल शोधक कारखाना कौन है? – अबादान (ईरान)
- चन्द्र ग्रहण कब होता है? – जब पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच आ जाती है।
- पोर्ट ब्लेयर कहाँ स्थित है? – दक्षिणी अण्डमान
- सौरमण्डल में सबसे बड़ा ग्रह कौन–सा है? – बृहस्पति
- साबरमती नदी किस शहर के किनारे बहती है? – अहमदाबाद
- विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है? – सुपीरियर
- पृथ्वी किस गैलेक्सी का भाग है? – मिल्की वे
- सूर्य के सबसे दूर स्थित ग्रह कौन–सा है? – नेप्च्यून (वरुण)
- किस राज्य की सीमा देश के सर्वाधिक राज्यों को छूती है? – उत्तर प्रदेश
- भारत में हरित क्रान्ति से जुड़े वैज्ञानिक कौन हैं? – डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
- मानस किस नदी की उपनदी है? – ब्रह्मपुत्र
- भारतीय राज्यों में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या कहाँ है? – मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में
- टॉरनेडो क्या होता है? – एक अति निम्न दाब केन्द्र
- किसे ‘पूर्व का मोती’ के नाम से जाना जाता है? – श्रीलंका
- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कौन अवस्थित है? – कर्नाटक
- सेतुसमुद्रम परियोजना किसको जोड़ती है? – मन्नार की खाड़ी और पाक खाड़ी
- फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी पर्वत है? – जापान
- विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है? – एंजिल
- भारत की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है? – तेलगू
- दक्षिण भारत की नदियों में सबसे लम्बी नदी कौन-सी है? – गोदावरी
- गुलाबी क्रान्ति किससे सम्बन्धित है? – झींगा उत्पादन
- पृथ्वी की भू-पर्पटी में कौन-सा तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है? – ऐलुमिनियम
- भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा किस मानसून से होती है? – दक्षिण-पश्चिम
- पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मिलन स्थल कौन-सा है? – नीलगिरि पहाड़ी
- महाराष्ट्र में सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली उपलब्ध मृदा का प्रकार क्या है? – काली मिट्टी
- जापान का सबसे छोटा द्वीप कौन-सा है? – शिकोकू
- भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर किस प्रकार की मिट्टी का विस्तार पाया जाता है? – जलोढ़
- पृथ्वी के वायुमण्डल का सर्वाधिक घनत्व कहाँ पर होता है? – क्षोभ मण्डल
- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है? – उत्तर प्रदेश
- विश्व का सबसे बड़ा उद्योग कौन-सा है? – लौह-इस्पात उद्योग
- घना पक्षी अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है? – राजस्थान
- ‘ग्रेनाइट सिटी’ उपनाम से कौन नगर जाना जाता है? – एवरडीन
- विश्व में चावल का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन-सा है? – चीन
- किस देश को ‘वनों का देश’ कहा जाता है? – कांगो प्रजातान्त्रिक गणतन्त्र
- विश्व की सबसे बड़ी मीठे जल की झील कौन-सी है? – सुपीरियर
- रिक्टर स्केल का प्रयोग किसके मापने में किया जाता है? – भूकम्प के झटके
- पृथ्वी के सबसे निकट ग्रह कौन–सा है? – शुक्र
- दक्षिण भारत के पठारी प्रदेश को कौन-सी नदी दो भागों में विभाजित करती है? – नर्मदा
- किस गति से कारण पृथ्वी पर दिन-रात होते हैं? – घूर्णन
- जिम्बाब्वे की राजधानी ‘हरारे’ का प्राचीन नाम क्या है? – सैलिसबरी
- हीराकुड बाँध किस नदी पर बनाया गया है? – महानदी पर
- ऋतु परिवर्तन का सम्बन्ध पृथ्वी की किस गति से है? – परिक्रमण
- किस महाद्वीप को ‘महाद्वीपों का महाद्वीप’ कहा जाता है? – एशिया
- पृथ्वी का निकटतम तारा कौन–सा है? – प्रोक्सिमा सेन्टोरी
- प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है? – गोदावरी
- ‘केसर’ का सर्वाधिक उत्पादन कहां होता है? – जम्मू कश्मीर
- ग्रीनविच किस देश में है? – यू.के.
- विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत कोटोपैक्सी कहाँ स्थित है? – इक्वेडोर
- लूनी नदी किसमें गिरती है? – कच्छ का रन
- नन्दा देवी चोटी किस हिमालय का भाग है? – कुमायूँ हिमालय
- डोनबास क्षेत्र किसलिए प्रसिद्ध है? – कोयला के लिए
- मानचित्र में वे रेखाएँ जहाँ दाब सम हो, क्या कहलाती हैं? – समदाब रेखाएँ
- ग्रीष्मकालीन वर्षा का प्रदेश कौन-सा है? – मानसूनी प्रदेश
- साइलेण्ट वेली प्रोजेक्ट का सम्बन्ध किस राज्य से है? – केरल
- एशिया के किस देश में सर्वाधिक लम्बा रेलमार्ग है? – भारत
- नेशनल वुड फॉसिल पार्क कहाँ स्थित है? – जैसलमेर
- कालाहारी रेगिस्तान कहाँ है? – दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका
- वायुमण्डल की किस परत में मौसम सम्बन्धी घटनाएँ होती हैं? – क्षोभ मण्डल
- तुर्की की राजधानी अंकारा का प्राचीन नाम क्या है? – अंगोरा
- ‘ग्रैण्ड बैंक’ कहाँ स्थित है? – न्यूफाउण्डलैण्ड के पास
- ‘भारत का पिट्सबर्ग’ किस शहर को कहा जाता है? – जमशेदपुर
- समुद्री जल में कौन-सा लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है? – सोडियम क्लोराइड
- किस नगर को चीन का मैनचेस्टर कहा जाता है? – वुहान
- भारत में ‘सूती वस्त्रों की राजधानी’ किसे कहा जाता है? – मुम्बई
- अन्तः सागरीय भूकम्पों द्वारा उत्पन्न समुद्री लहरों को क्या कहा जाता है? – सुनामी
- विश्व में टिन का सर्वाधिक उत्पादक वाला देश कौन–सा है? – चीन
- मत्स्य उद्योग की दृष्टि से कौन-सा देश महत्त्वपूर्ण है? – नार्वे
- विश्व में कोयले का सबसे ज्यादा उत्पादन कौन–सा देश करता है? – चीन
- भारत में प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया? – दामोदर
- कर्क रेखा भारत में कितने राज्यों से गुजरती है? – 8
- सुनामी का मुख्य कारण क्या है? – भूकम्प
- भारत की सबसे बड़ी झील कौन–सी है? – वुलर
- ‘दस लाख हाथियों की भूमि’ के नाम से कौन-सा देश जाना जाता है? – लाओस
- ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ किसे कहा जाता है? – ओसाका
- विश्व का सर्वाधिक ज्वालामुखी वाला क्षेत्र कौन-सा है? – फिलीपाइन द्वी.स.
- विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन–सा है? – सहारा
- किस प्राकृतिक प्रदेश में गर्मी की ऋतु में सूर्य कभी अस्त नहीं होता है? – टुण्ड्रा प्रदेश
- ‘बैरन’ तथा ‘नारकोण्डम’ ज्वालामुखी द्वीप कहां अवस्थित हैं? – अण्डमान निकोबार में
- सीस्मोग्राफ क्या रिकार्ड करता है? – भूकम्प की तीव्रता
- विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन–सी है? – नील
- पिग्मी कहाँ के निवासी हैं? – अफ्रीका
- दक्षिण धु्व्र पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था? – एमण्ड सेन
- भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौन-सी है? – गोंड
- विश्व की सबसे ऊँची सड़क कौन–सी है? – लेह-मनाली मार्ग
- वर्तमान समय में सूती वस्त्र के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान किस देश का है? – चीन
- भारत का दक्षिणतम बिन्दु कौन–सा है? – इन्दिरा प्वाइंट
- व्यापारिक पवनें कहाँ से चलती हैं? – उपोष्ण उच्च दाब से
- विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी कौन–सी है? – राईन
- विश्व में लम्बे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश कौन-सा है? – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
- विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन–सा है? – एंजिल
- संघ शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली भारत के किन राज्यों के बीच स्थित है? – गुजरात व महाराष्ट्र
- सूर्य में धरातल का तापमान लगभग कितना होता है? – 6000 डिग्री सेल्सियस
General Knowledge, Current Affairs, Social Issue, Interesting Facts & More... For- IAS, PCS, SSC, RAILWAY, & OTHER COMPETITIVE EXAMS
Tuesday, 6 March 2018
महत्वपूर्ण भूगोल प्रश्नोत्तरी का एक अनूठा संग्रह (GK Q & A, भाग-120)
जानिये भाजपा की सरकार वाले अब हो गये 20 राज्य (Exam. के Point of View से)
पार्टी की स्थापना के बाद वर्ष 1984 में महज दो सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीतते ही 15 राज्यों में अपने दम पर सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई। सहयोगियों के साथ सरकार की बात करें तो यह संख्या 20 है। गौरतलब है कि केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों को महज दिल्ली, बिहार और पंजाब में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में जदयू फिर से राजग में शामिल हो गई। हम यहां आपको उन राज्यों के बारे में जानकारी देगें जिनमें बीजेपी और इसके सहयोगी दलों की सरकार है।
किन राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं?
वर्तमान समय में 15 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री है, जिनकी सूची नीचे दी गई है।
राज्य – मुख्यमंत्री
1. अरुणाचल प्रदेश – पेमा खांडू
2. असम (असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ) – सर्बानन्द सोणोवाल
3. छत्तीसगढ़ – रमन सिंह
4. गोवा (गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराश्ट्रावादी गोमंतक पार्टी के साथ) – मनोहर पर्रीकर
5. गुजरात – विजय रूपाणी
6. हरियाणा – मनोहर लाल खट्टर
7. झारखंड (ऑल झारखंड छात्र संघ के साथ) – रघुवर दास
8. मध्य प्रदेश – शिवराज सिंह चौहान
9. महाराष्ट्र (शिव सेना के साथ) – देवेन्द्र फडणवीस
10. मणिपुर (नागा पीपुल्स फ्रंट, नेशनल पीपल्स पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ) – एन बीरेन सिंह
11. राजस्थान – वसुन्धरा राजे सिंधिया
12. उत्तर प्रदेश – योगी आदित्यनाथ
13. उत्तराखंड – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
14. हिमाचल प्रदेश – जयराम ठाकुर
15. त्रिपुरा – विप्लव देव (संभावित)
जिन राज्यों में बीजेपी के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं?
राज्य – मुख्यमंत्री
1. जम्मू और कश्मीर (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ) – महबूबा मुफ़्ती
2. नागालैंड (नागा पीपुल्स फ्रंट के साथ) – शुरहोजेलि लियोजित्सु
3. आंध्र प्रदेश (तेलुगु देशम पार्टी के साथ) – चंद्रबाबू नायडू
4. सिक्किम (सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ) – पवन कुमार चामलिंग
5. बिहार (जनता दल (संयुक्त) के साथ) – नितीश कुमार
कांग्रेस की किन राज्यों में सरकार है?
राज्य – मुख्यमंत्री
1. मिज़ोरम – पु ललथनहवला
2. कर्नाटक – सिद्दारमैय
3. पंजाब – अमरिंदर सिंह
4. पॉन्डिचेरी – वी. नारायणस्वामी
अन्य दलों के शासन वाले 6 राज्य
राज्य – मुख्यमंत्री – दल
1. केरल – पिनाराई विजयन – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
2. ओडिशा – नवीन पटनायक – बीजू जनता दल
3. तेलंगाना – के. चंद्रशेखर राव – तेलंगाना राष्ट्र समिति
4. पश्चिम बंगाल – ममता बनर्जी – सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस
5. तमिलनाडु – के पलानीस्वामी – ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
6. दिल्ली – अरविंद केजरीवाल
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने इस बार (CHSL) के लिए ड्रेस कोड भी लागू
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने इस बार कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा Combined Higher Secondary Level (CHSL) के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया है। अब यदि कोई उम्मीदवार चेन, नोजपिन या ईयर रिंग पहनकर परीक्षा देने गए तो तीन साल तक आप एसएससी की कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे। पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होने जा रही है। परीक्षा का आयोजन देशभर में चार से 26 मार्च के बीच किया जा रहा है।
एसएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा में हाथ घड़ी, किताब, पेन, पेपर, मैगजीन, मोबाइल, स्कैनर, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्टोरेज डिवाइस पर रोक के साथ ही अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयर रिंग, नोजपिन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रूच, हेयर पिन, पूरी बाजू वाले कपड़े आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को जूतों के बजाय केवल चप्पल में ही परीक्षा कक्ष में एंट्री दी जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी जूते पहनकर आया तो उसे परीक्षा केंद्र के बाहर ही जूते निकालने पड़ेंगे।
इन नियमों का उल्लंघन किया गया तो अभ्यर्थी को सीधे तीन साल के लिए एसएससी की सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। साथ ही अगर कोई अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसएससी की सीएचएसल परीक्षा चार से 26 मार्च के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगी। यह टियर-1 परीक्षा होगी। इसके रिजल्ट के बाद टियर-2 की परीक्षा आठ जुलाई को प्रस्तावित है। हालांकि, इसकी तिथि एसएससी की ओर से जारी की जाएगी।
Monday, 5 March 2018
विश्व भूगोल के ऐसे प्रश्न जो बार-बार परीक्षा में पूछे गए (GK Q & A, भाग-119)
- ‘भूगोल का जनक’ किसे कहा जाता है? – हिकैटियस
- ‘ज्योग्राफिका’ (Geographica) के लेखक कौन हैं? – इरैटॉस्थनीज
- सौरमंडल में ग्रहों की संख्या कितनी है? – 8
- सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है? – वृहस्पति
- वे दो ग्रह जिनके उपग्रह नहीं हैं, कौन-कौन हैं? – बुध और शुक्र
- सूर्य के एक परिक्रमा में कौन-सा ग्रह अधिकतम समय लेता है? – नेप्च्यून
- सौरमंडल में क्षुद्र ग्रह छोटे खगोलीय पिंड हैं, वे किन दो ग्रहों के मध्य पाए जाते हैं? – मंगल और वृहस्पति के मध्य
- ‘पृथ्वी की जुड़वां बहन’ कहे जाने वाले ग्रह का नाम क्या है? – शुक्र
- तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई कौन-सी है? – प्रकाश वर्ष
- सबसे भारी ग्रह कौन-सा है? – वृहस्पति
- पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने वंश (डिग्री) झुकी है? – 23 1/2°
- कौन-सा ग्रह सूर्य से सर्वाधिक दूर है? – नेप्च्यून
- सूर्य अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमता है? – पूरब से पश्चिम
- ‘सी ऑफ ट्रांक्विलिटी’ कहाँ पर है? – चन्द्रमा पर
- सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है? – बुध
- किसे ‘सौरमंडल का जन्मदाता’ कहा जाता है? – सूर्य को
- सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
- किस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे को ओर संकेत करते हैं? – सप्तर्षि
- शनि को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में कितना समय लगते हैं? – 29.5 वर्ष
- यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में कितना समय लेता है? – 84 वर्ष
- पृथ्वी परिभ्रमण करती हुई प्रति मिनट करीब कितनी दूरी तय कर लेती है? – 49 किलोमीटर
- तारे का रंग किसका सूचक है? – उसके ताप के
- कौन-सा ग्रह हरे प्रकाश को उत्सर्जित करता है? – नेप्च्यून
- हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को कितना समय लगता है? – 25 करोड़ वर्ष
- ब्रह्मांड की उत्पत्ति का सर्वाधिक मान्य सिद्धांत कौन-सा है? – बिग बैंग सिद्धांत
- पृथ्वी की आकाशगंगा (गैलेक्सी) को क्या कहा जाता है? – मंदाकिनी
- पृथ्वी के आकाशगंगा के सबसे शीतल और चमकीले तारों के समूह को क्या कहते हैं? – ऑरियन नेबुला (Orion Nebula)
- किस ग्रह के दिन के मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिनमान और झुकाव के समतुल्य है? – नेप्च्यून के
- वह सीमा, जिसके बाहर तारे आन्तरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, क्या कहलाती है? – चंद्रशेखर सीमा
- सर्वप्रथम खोजा गया क्षुद्रग्रह कौन-सा है? – सिरस
- ‘ब्लैक हॉल सिद्धांत’ किसके द्वारा दिया गया? – एस. चन्द्रशेखर द्वारा
- ब्रह्माण्ड का सबसे बड़ा तारा कौन-सा है? – स्पाइनल ओरेगी
- पृथ्वी और चन्द्रमा के कक्ष तलों में कितने डिग्री का झुकाव है? – 5° का
- आकाश में सबसे चमकीला तारा कौन-सा है? – साइरस (Dog Star)
- किस आकाशीय पिंड को ‘पृथ्वी पुत्र’ कहा जाता है? – चन्द्रमा
- तारे के टिमटिमाने का क्या कारण है? – प्रकाश का अपवर्तन
- किस घटना के कारण आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है? – प्रकीर्णन के कारण
- ‘एंड्रोमेडा’ हमारी आकाशगंगा से कितनी दूर है? – 2.2 मिलियन प्रकाश वर्ष
- अंतरिक्ष यान मैगलेन किस ग्रह पर भेजा गया? – मंगल
- सौरमंडल का कौन-सा ग्रह सूर्य से निकटतम है? – बुध
- किस ग्रह का आकार पृथ्वी के आकार के लगभग बराबर है? – शुक्र का
- सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को आने में कितना समय लगता है? – 8 मिटन, 16.6 सेकंड
- अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है? – काला
- कौन-सा तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है? – सूर्य
- शीघ्रता से घूमने एवं उच्च रेडियों तरंग छोड़ने वाला पल्सर क्या है? – न्यूट्रॉन तारा
- ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा क्या कहलाता है? – अभिनव तारा
- एक खगोलीय दूरी क्या होती है? – पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी
- सौरमंडल की खोज किसने की? – कॉपरनिकस ने
- सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत ‘निक्स ओलंपिया’ किस ग्रह पर स्थित है? – मंगल पर
- एक प्रकाश वर्ष कितनी दूरी के बराबर होता है? – 9.46×10^12 किमी
- सूर्य के अपेक्षाकृत ठंडे भाग, जिसका तापमान 1500°C होता है, क्या कहलाता है? – सौर कलंक
- किस ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहते है? – मंगल को
- विशालकाय तारों की समाप्ति किस रूप में होने का अनुमान लगाया जाता है? – कृष्ण छिद्र के रूप में
- किस ग्रह के चारों और वलय है? – शनि के
- शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन-सा है? – टाइटन
- कौन-सा ग्रह सर्वाधिक गैसों से घिरा है? – यूरेनस
- किस ग्रह को ‘लेटा हुआ ग्रह’ कहते हैं? – यूरेनस को
- किस ग्रह का सूर्य के परितः परिभ्रमण काल न्यूनतम है? – बुध ग्रह का
- सौरमंडल के किस ग्रह को अपने अक्ष पर घूमने में सभी ग्रहों से कम समय लगता है? – वृहस्पति
- किस ग्रह का सूर्य के परितः परिभ्रमणकाल अधिकतम है? – नेप्च्यून
- पुच्छल तारे (Comet) की पूँछ सदैव किस तरफ होती है? – सूर्य से दूर (विपरीत)
- ‘पार्थिव ग्रह’ कौन-कौन से है? – बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल
- सूर्य से सबसे दूर और निकट के ग्रह कौन-कौन हैं? – क्रमशः नेप्च्यून और बुध
- ‘प्लूटो’ क्या है? – एक बौना ग्रह
- किस ग्रह को ‘सुबह का तारा’ कहते हैं? – शुक्र को
- किस ग्रह को ‘संध्या का तारा’ कहते हैं? – शुक्र को
- सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
- सबसे कम घनत्व वाला ग्रह कौन-सा है? – शनि
- अस्त होते हुए सूर्य के लाल वर्ण का होने का क्या कारण है? – पृथ्वी के वायुमंडल में प्रकाश का प्रकीर्णन
- पृथ्वी से चन्द्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है? – 57%
- सूर्य से दूरी के क्रम में पृथ्वी का स्थान कौन-सा है? – तीसरा
- किस ग्रह को ‘नीला ग्रह’ कहते हैं? – पृथ्वी को
- यूरेनस ग्रह की खोज किसने की? – विलियम हर्शेल ने
- कौन-से ग्रह पूर्व से पश्चिम की ओर परिक्रमा करते हैं? – शुक्र एवं यूरेनस
- ‘गैनिमीड’ (Ganymede) किस ग्रह का उपग्रह है? – वृहस्पति का
- अंतरिक्ष में कुल कितने तारामंडल हैं? – 89
- सूर्य का पृष्ठीय तापमान कितना आंका गया है? – 6000°C
- सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है? – 81%
- किस ग्रह को ‘सौन्दर्य का देवता’ कहा जाता है? – शुक्र को
- सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन-सा है? – नेप्च्यून
- हेली पुच्छल तारा कितने वर्ष बाद नजर आता है? – 76 वर्ष
- हेली पुच्छल तारा को किस वर्ष देखे जाने की संभावना है? – 2062 में
- हेली पुच्छल तारा अंतिम बार कब दिखई दिया था? – 1986 ई .में
- ग्रहों के गति के नियम को किसने प्रतिपादित किया? – केप्लर ने
- कौन-से ग्रह मंगल और यूरेनस के मध्य स्थित हैं? – बृहस्पति और शनि
- अपने परिक्रमा पथ पर पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य के चक्कर लगाती है? – 30 km/s
- मंगल पर जीवन की उपस्थिति के लिए कौन-सी एक अवस्था सबसे सुसंगत है? – बर्फ घटकों और हिमशीतित जल की उपस्थिति
- सूर्य में कौन-सा तत्व सर्वाधिक मात्रा में है? – हाइड्रोजन
- उल्का क्या है? – बाह्य अंतरिक्ष से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रविष्ट हुए द्रव्य का अंश
- सूर्य में कौन-सा न्यूक्लीयर ईंधन होता है? – हाइड्रोजन
- पृथ्वी की आयु-निर्धारण में हम कौन-सी विधि का प्रयोग करते हैं? – यूरेनियम डेटिंग
- सांध्य तारे को उदय क्या निरूपित करता है? – पूर्व दिशा
- सौरमंडल में कौन-सा ग्रह अत्यधिक तीव्र है? – बुध
- बुध ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा कितने दिनों में पूरा करता है? – 88 दिनों में
- हमारी आकाशगंगा के केन्द्र में स्थित अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण का वह क्षेत्र, जो अपने क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक पदार्थ को अपनी ओर खींच लेता है, क्या कहलाता है? – कृष्ण विवर (ब्लैक होल)
- वृहस्पति ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन-सा है? – गैनिमीड
- पृथ्वी अपनी धूरी पर घूमती है, यह सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया? – कॉपरनिकस ने
- किस ग्रह के सर्वाधिक उपग्रह हैं? – वृहस्पति के
- सूर्य के सबसे बाहरी सतह का क्या नाम है? – कोरोना
- शुक्र ग्रह के अन्वेषण करने के लिए भेजे गए सबसे पहले रोबोट अंतरिक्ष यान का क्या नाम है? – मैगलेन
पद्मावत के सांस्कृतिक महत्त्व पर टिप्पणी करें।
मलिक मोहम्मद जायसी द्वारा 16वीं सदी में रचित पद्मावत सिंहलद्वीप की राजकुमारी पद्मावती और चित्तौड़ के राजा रत्नसेन के प्रणयगाथा है। कथा का द्वितीय भाग ऐतिहासिक है, जिसमें चित्तौड़ पर अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण और 'पद्मावती के जौहर' का सजीव वर्णन है। 'पद्मावत' मसनवी शैली में रचित एक प्रबंध काव्य है।
पद्मावत के सांस्कृतिक महत्त्व को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझा जा सकता है-
- जायसी ने ‘पद्मावत’ में विभिन्न जातियों का यथास्थान उल्लेख किया है। मध्ययुग में समाज ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और अन्य वर्णों में बँटा हुआ था और ब्रह्मणों की श्रेष्ठता तत्कालीन समाज में भी पाई जाती थी।
- जायसी का पद्मावत तत्कालीन राजपूत समाज की शासन पद्धति, प्रथाओं, रीति-रिवाजों, विवाह-पद्धतियों, नारी की स्थिति आदि की जानकारी देने वाला महत्त्वपूर्ण काव्य है।
- जायसी ने मध्ययुगीन भारतीय समाज में प्रचलित गौना प्रथा, खान-पान में बावन प्रकार के भोजन, वस्त्राभूषण, रस्म-रिवाज, गायन-वादन, क्रीड़ा-विनोद आदि की चर्चा ‘पद्मावत’ में की है।
- पद्मावत भारत में सूफी परंपरा से जुड़ा महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है।
- यह काव्य मध्य युग में राजपूत महिलाओं में प्रचलित ‘जौहर’ की परंपरा की जानकारी देता है।
- यह काव्य तत्कालीन नारी की सुंदरता के विलक्षण वर्णन के साथ-साथ उसमें आत्म-सम्मान की रक्षा के भाव तथा उसके साहस को भी प्रदर्शित करता है।
- यह तत्कालीन भारत के साहित्य में भाषाई विविधता को दर्शाने वाला काव्य है।
- एक मुस्लिम होते हुए भी जायसी ने पद्मावत में तमाम हिंदू परंपराओं और त्यौहारों का उल्लेख किया है। यह तत्कालीन समाज में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द्र का भी परिचायक है।
How do you know if someone is mature or not?
You met someone online/offline
You became friends. Then good friends.
You started sharing everything with them.
You started talking to them every now and then.
Then you get attached towards them.
Suddenly, you realised that the bond is going somewhere else than friendship.
Then you started crying.
You wanted to ignore them, but you felt helpless.
You became addicted to that person.
From here, problems start to arise in your life. You lose your focus from the goal of your life.
You wanted to stay away from them, but your feelings didn't let you do that.
If you want to avoid such condition for yourself, here's how your maturity will work. Here lies the sign of maturity:
You met someone online/offline.
You became friends. Then good friends.
You started sharing your problems with them.
You talked to them. But maturity is when you know, how much you should talk with them, and what should you share with them. Maturity is- how often you talk to them.
When you know this thing, you are mature.
Because this avoids unnecessary attachments. This avoids sufferings. You don't crave every now and then to talk to that person. You don't feel helpless. You never lose your focus on your goal. You never feel weak. You just go with your flow.
Making friends is not a bad thing. But how you carry the bond in your life, to live your life smoothly matters a lot.
The maximum problems in any kind of relationship arise when they get involved in unnecessary attachments. At last, they have to suffer.
Maturity is realising attachments or expectations always leads to sufferings. Maturity is when you start avoiding such expectations or attachments.
Sunday, 4 March 2018
जेट स्ट्रीम से आप क्या समझते हैं? इसके विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए इसकी विशेषताएँ बताएँ। यह धरातलीय मौसम को किस प्रकार प्रभावित करता है? चर्चा करें।
क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा तथा समतापमंडल की निचली सीमा में तेजी से विसर्पण करने वाले वायु जो सामान्यतः पश्चिम से पूर्व की ओर चलती है, जेट स्ट्रीम कहलाती है।इसकी उत्पत्ति का संबंध भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर उत्पन्न होने वाली ताप प्रवणता, ध्रुवों पर उत्पन्न उच्च दाब तथा इसके ऊपर उत्पन्न निम्न दाब के कारण जनित परिध्रुवीय भंवर से है। वायुमंडल की ऊपरी भाग में बनने वाले निम्न वायुदाब के चारों ओर हवाएँ भँवर के रूप में प्रवाहित होने लगती है और जेट स्ट्रीम का निर्माण करती हैं।
जेट स्ट्रीम के प्रकार
- ध्रुवीय राशि रात्रि जेट स्ट्रीम-इनका प्रभाव समतापमंडल में होता है।
- ध्रुवीय वाताग्र जेट स्ट्रीम-इनका विस्तार 45 डिग्री से 65 डिग्री अक्षांशों के बीच होता है।
- उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम-इनका विस्तार 20 डिग्री से 40 डिग्री अक्षांशों के बीच होता है। यह भारतीय मानसून को प्रभावित करते हैं।
- उष्णकटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम- यह एक अस्थाई जेट स्ट्रीम है जो ग्रीष्म काल में दक्षिण एशिया के ऊपर बहती है। भारत में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के उद्भव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जेट स्ट्रीम की विशेषताएँ
- जेट स्ट्रीम का संचरण ऊपरी क्षोभमंडल में 7.5 से 14 किलोमीटर की ऊँचाई पर एक संकरी पट्टी के रूप में पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर होता है।
- ये त्रिकोणीय पवने होती हैं, जिनकी लंबाई कई हजार किलोमीटर, चौड़ाई सैकड़ों किलोमीटर तथा गहराई कुछ किलोमीटर तक होती है।
- इनका विकास 20 डिग्री अक्षांश से ध्रुवों तक होता है।
- जेट स्ट्रीम मौसम में परिवर्तन से प्रभावित होते हैं। शीतकाल में इनका वेग तथा विस्तार अपेक्षाकृत अधिक होता है।
- ग्रीष्मकाल में उत्तर की ओर खिसकने से इनके विस्तार में कमी आ जाती है।
जेट स्ट्रीम मौसम को निम्नलिखित रूपों में प्रभावित करते हैं
- ध्रुवीय जेट स्ट्रीम शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति में सहायक होते हैं।
- जेट स्ट्रीम के कारण क्षोभमंडल में वायु का अपसरण तथा अभिसरण होने से वायुमंडल में चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात की उत्पत्ति होती है।
- जेट स्ट्रीम के कारण वायु का लंबवत संचार दोनों दिशाओं में होता है। चक्रवात के समय हवा ऊपर होती है और प्रतिचक्रवात के समय हवा नीचे आती है। इससे ध्रुवीय राशि रात्रि जेट स्ट्रीम के कारण क्षोभमंडल और समतापमंडल के बीच वायु का प्रवाह होता है और मानव जनित प्रदूषण समतापमंडल में पहुँच कर ओजोन को नुकसान पहूँचाते हैं।
- जेट स्ट्रीम दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्पत्ति में भी सहायक है। इस प्रकार ये बाढ़ एवं सूखे के द्वारा भी मौसम को प्रभावित करते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)