Monday 5 March 2018

विश्व भूगोल के ऐसे प्रश्न जो बार-बार परीक्षा में पूछे गए (GK Q & A, भाग-119)


  • ‘भूगोल का जनक’ किसे कहा जाता है? – हिकैटियस
  • ‘ज्योग्राफिका’ (Geographica) के लेखक कौन हैं? – इरैटॉस्थनीज
  • सौरमंडल में ग्रहों की संख्या कितनी है? – 8
  • सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है? – वृहस्पति
  • वे दो ग्रह जिनके उपग्रह नहीं हैं, कौन-कौन हैं? – बुध और शुक्र
  • सूर्य के एक परिक्रमा में कौन-सा ग्रह अधिकतम समय लेता है? – नेप्च्यून
  • सौरमंडल में क्षुद्र ग्रह छोटे खगोलीय पिंड हैं, वे किन दो ग्रहों के मध्य पाए जाते हैं? – मंगल और वृहस्पति के मध्य
  • ‘पृथ्वी की जुड़वां बहन’ कहे जाने वाले ग्रह का नाम क्या है? – शुक्र
  • तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई कौन-सी है? – प्रकाश वर्ष
  • सबसे भारी ग्रह कौन-सा है? – वृहस्पति
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने वंश (डिग्री) झुकी है? – 23 1/2°
  • कौन-सा ग्रह सूर्य से सर्वाधिक दूर है? – नेप्च्यून
  • सूर्य अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमता है? – पूरब से पश्चिम
  • ‘सी ऑफ ट्रांक्विलिटी’ कहाँ पर है? – चन्द्रमा पर
  • सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है? – बुध
  • किसे ‘सौरमंडल का जन्मदाता’ कहा जाता है? – सूर्य को
  • सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
  • किस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे को ओर संकेत करते हैं? – सप्तर्षि
  • शनि को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में कितना समय लगते हैं? – 29.5 वर्ष
  • यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में कितना समय लेता है? – 84 वर्ष
  • पृथ्वी परिभ्रमण करती हुई प्रति मिनट करीब कितनी दूरी तय कर लेती है? – 49 किलोमीटर
  •  तारे का रंग किसका सूचक है? – उसके ताप के
  • कौन-सा ग्रह हरे प्रकाश को उत्सर्जित करता है? – नेप्च्यून
  • हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को कितना समय लगता है? – 25 करोड़ वर्ष
  • ब्रह्मांड की उत्पत्ति का सर्वाधिक मान्य सिद्धांत कौन-सा है? – बिग बैंग सिद्धांत
  • पृथ्वी की आकाशगंगा (गैलेक्सी) को क्या कहा जाता है? – मंदाकिनी
  • पृथ्वी के आकाशगंगा के सबसे शीतल और चमकीले तारों के समूह को क्या कहते हैं? – ऑरियन नेबुला (Orion Nebula)
  • किस ग्रह के दिन के मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिनमान और झुकाव के समतुल्य है? – नेप्च्यून के
  • वह सीमा, जिसके बाहर तारे आन्तरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, क्या कहलाती है? – चंद्रशेखर सीमा
  • सर्वप्रथम खोजा गया क्षुद्रग्रह कौन-सा है? – सिरस
  • ‘ब्लैक हॉल सिद्धांत’ किसके द्वारा दिया गया? – एस. चन्द्रशेखर द्वारा
  • ब्रह्माण्ड का सबसे बड़ा तारा कौन-सा है? – स्पाइनल ओरेगी
  • पृथ्वी और चन्द्रमा के कक्ष तलों में कितने डिग्री का झुकाव है? – 5° का
  • आकाश में सबसे चमकीला तारा कौन-सा है? – साइरस (Dog Star)
  • किस आकाशीय पिंड को ‘पृथ्वी पुत्र’ कहा जाता है? – चन्द्रमा
  • तारे के टिमटिमाने का क्या कारण है? – प्रकाश का अपवर्तन
  • किस घटना के कारण आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है? – प्रकीर्णन के कारण
  • ‘एंड्रोमेडा’ हमारी आकाशगंगा से कितनी दूर है? – 2.2 मिलियन प्रकाश वर्ष
  • अंतरिक्ष यान मैगलेन किस ग्रह पर भेजा गया? – मंगल
  • सौरमंडल का कौन-सा ग्रह सूर्य से निकटतम है? – बुध
  • किस ग्रह का आकार पृथ्वी के आकार के लगभग बराबर है? – शुक्र का
  • सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को आने में कितना समय लगता है? – 8 मिटन, 16.6 सेकंड
  • अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है? – काला
  • कौन-सा तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है? – सूर्य
  • शीघ्रता से घूमने एवं उच्च रेडियों तरंग छोड़ने वाला पल्सर क्या है? – न्यूट्रॉन तारा
  • ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा क्या कहलाता है? – अभिनव तारा
  • एक खगोलीय दूरी क्या होती है? – पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी
  • सौरमंडल की खोज किसने की? – कॉपरनिकस ने
  • सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत ‘निक्स ओलंपिया’ किस ग्रह पर स्थित है? – मंगल पर
  • एक प्रकाश वर्ष कितनी दूरी के बराबर होता है? – 9.46×10^12 किमी
  • सूर्य के अपेक्षाकृत ठंडे भाग, जिसका तापमान 1500°C होता है, क्या कहलाता है? – सौर कलंक
  • किस ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहते है? – मंगल को
  • विशालकाय तारों की समाप्ति किस रूप में होने का अनुमान लगाया जाता है? – कृष्ण छिद्र के रूप में
  • किस ग्रह के चारों और वलय है? – शनि के
  • शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन-सा है? – टाइटन
  • कौन-सा ग्रह सर्वाधिक गैसों से घिरा है? – यूरेनस
  • किस ग्रह को ‘लेटा हुआ ग्रह’ कहते हैं? – यूरेनस को
  • किस ग्रह का सूर्य के परितः परिभ्रमण काल न्यूनतम है? – बुध ग्रह का
  • सौरमंडल के किस ग्रह को अपने अक्ष पर घूमने में सभी ग्रहों से कम समय लगता है? – वृहस्पति
  • किस ग्रह का सूर्य के परितः परिभ्रमणकाल अधिकतम है? – नेप्च्यून
  • पुच्छल तारे (Comet) की पूँछ सदैव किस तरफ होती है? – सूर्य से दूर (विपरीत)
  • ‘पार्थिव ग्रह’ कौन-कौन से है? – बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल
  • सूर्य से सबसे दूर और निकट के ग्रह कौन-कौन हैं? – क्रमशः नेप्च्यून और बुध
  • ‘प्लूटो’ क्या है? – एक बौना ग्रह
  • किस ग्रह को ‘सुबह का तारा’ कहते हैं? – शुक्र को
  • किस ग्रह को ‘संध्या का तारा’ कहते हैं? – शुक्र को
  • सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
  • सबसे कम घनत्व वाला ग्रह कौन-सा है? – शनि
  • अस्त होते हुए सूर्य के लाल वर्ण का होने का क्या कारण है? – पृथ्वी के वायुमंडल में प्रकाश का प्रकीर्णन
  • पृथ्वी से चन्द्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है? – 57%
  • सूर्य से दूरी के क्रम में पृथ्वी का स्थान कौन-सा है? – तीसरा
  • किस ग्रह को ‘नीला ग्रह’ कहते हैं? – पृथ्वी को
  • यूरेनस ग्रह की खोज किसने की? – विलियम हर्शेल ने
  • कौन-से ग्रह पूर्व से पश्चिम की ओर परिक्रमा करते हैं? – शुक्र एवं यूरेनस
  • ‘गैनिमीड’ (Ganymede) किस ग्रह का उपग्रह है? – वृहस्पति का
  • अंतरिक्ष में कुल कितने तारामंडल हैं? – 89
  • सूर्य का पृष्ठीय तापमान कितना आंका गया है? – 6000°C
  • सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है? – 81%
  • किस ग्रह को ‘सौन्दर्य का देवता’ कहा जाता है? – शुक्र को
  •  सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन-सा है? – नेप्च्यून
  • हेली पुच्छल तारा कितने वर्ष बाद नजर आता है? – 76 वर्ष
  • हेली पुच्छल तारा को किस वर्ष देखे जाने की संभावना है? – 2062 में
  • हेली पुच्छल तारा अंतिम बार कब दिखई दिया था? – 1986 ई .में
  • ग्रहों के गति के नियम को किसने प्रतिपादित किया? – केप्लर ने
  • कौन-से ग्रह मंगल और यूरेनस के मध्य स्थित हैं? – बृहस्पति और शनि
  • अपने परिक्रमा पथ पर पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य के चक्कर लगाती है? – 30 km/s
  • मंगल पर जीवन की उपस्थिति के लिए कौन-सी एक अवस्था सबसे सुसंगत है? – बर्फ घटकों और हिमशीतित जल की उपस्थिति
  • सूर्य में कौन-सा तत्व सर्वाधिक मात्रा में है? – हाइड्रोजन
  • उल्का क्या है? – बाह्य अंतरिक्ष से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रविष्ट हुए द्रव्य का अंश
  • सूर्य में कौन-सा न्यूक्लीयर ईंधन होता है? – हाइड्रोजन
  • पृथ्वी की आयु-निर्धारण में हम कौन-सी विधि का प्रयोग करते हैं? – यूरेनियम डेटिंग
  • सांध्य तारे को उदय क्या निरूपित करता है? – पूर्व दिशा
  • सौरमंडल में कौन-सा ग्रह अत्यधिक तीव्र है? – बुध
  • बुध ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा कितने दिनों में पूरा करता है? – 88 दिनों में
  • हमारी आकाशगंगा के केन्द्र में स्थित अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण का वह क्षेत्र, जो अपने क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक पदार्थ को अपनी ओर खींच लेता है, क्या कहलाता है? – कृष्ण विवर (ब्लैक होल)
  • वृहस्पति ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन-सा है? – गैनिमीड
  • पृथ्वी अपनी धूरी पर घूमती है, यह सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया? – कॉपरनिकस ने
  • किस ग्रह के सर्वाधिक उपग्रह हैं? – वृहस्पति के
  • सूर्य के सबसे बाहरी सतह का क्या नाम है? – कोरोना
  • शुक्र ग्रह के अन्वेषण करने के लिए भेजे गए सबसे पहले रोबोट अंतरिक्ष यान का क्या नाम है? – मैगलेन