Thursday 8 March 2018

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम एक नजर में (Exam के Point of View से)


त्रिपुरा

  • 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 24 जनवरी, 2018 को जारी हुई।
  • 18 फरवरी, 2018 को वोट डाले गये।
  • चुनाव आयोग ने राज्य की 59 सीटों के चुनाव परिणामों की घोषणा की। 1 सीट पर चुनाव स्थगित है।
  • इन 59 सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने सर्वाधिक 35 सीटें जीती हैं। उसका मत प्रतिशत सर्वाधिक 43.0 प्रतिशत है।
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (M) को 16 सीटें (मत प्रतिशत-42.7%) तथा इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 8 सीटें प्राप्त हुईं।
  • इस राज्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) को एक भी सीट नहीं मिली।

नगालैंड

  • 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 31 जनवरी, 2018 को जारी हुई थी।
  • 27 फरवरी, 2018 को वोट डाले गए।
  • चुनाव आयोग ने राज्य की 59 सीटों के चुनाव परिणामों की घोषणा की।
  • जिसमें नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) ने सर्वाधिक 27 सीटें (मत प्रतिशत-38.8%) प्राप्त की।
  • वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीटें (मत प्रतिशत-15.3%) तथा नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 16 सीटें, जनता दल (यूनाइटेड) ने 1 नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने 2 सीटें तथा 1 सीट निर्दलीय को प्राप्त हुई है। 1 सीट पर मतदान स्थागित है।

मेघालय

  • 31 जनवरी, 2018 को 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।
  • 27 फरवरी, 2018 को वोट डाले गए।
  • चुनाव आयोग ने राज्य की 59 सीटों का परिणाम जारी किया।
  • जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सर्वाधिक 21 सीटें (मत प्रतिशत-28.5%), नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को 19 सीटें, यूनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 6 सीटें, Khun Hynniewtrep National Awakening Movement को 1 सीट, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट को 4 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटें, निर्दलीय को 3 सीटें और नेशनल कांग्रेस पार्टी को 1 सीट प्राप्त हुई।