Wednesday 28 March 2018

मेघालय में विश्व की सबसे लंबी रेतीली गुफा


मेघालय की पूर्वी खासी पहाड़ियों के मेसिनराम क्षेत्र में क्रेम पुरी नाम की एक बलुआ पत्थर की गुफा पाई गई है। यह बलुआ पत्त्थर से निर्मित विश्व की सबसे लंबी गुफा है।


➤ इस गुफा के बारे में सबसे पहले 2016 में पता चला था।

➤ भारत की सबसे लंबी गुफा मेघालय की जंयतिया पहाड़ियों में अवस्थित क्रेम लिअत प्राह (Krem Liat Prah) है। यह गुफा 30,957 मीटर लंबी है तथा दुनिया की सबसे लंबी गुफाओं में से एक है।

➤ इस गुफा की खोज करने वाली संस्था मेघालय एडवेंचर एसोशिएसन ने इस गुफा का नाम क्रेम पुरी दिया है। इस गुफा की लंबाई 24.5 किलोमीटर मापी गई है।

➤ इस गुफा के एक स्थान का आकार तो इतना है कि इसमें एक एयरक्राफ्ट आसानी से आ सकता है। यही कारण है कि इसे एयरक्राफ्ट हैंगर के नाम से भी जाना जाता है।

➤ स्थानीय खासी भाषा में क्रेम (Krem) का अर्थ गुफा होता है।

➤ गुफा में डायनासोर के जीवाश्म हैं, जो 66-76 मिलियन वर्ष पहले रहते थे।

यह सामान्य श्रेणी में भारत की दूसरी सबसे लंबी गुफा भी बन गई है। मेघालय के जैंतिया पहाड़ियों में भारत की सबसे लम्बी गुफा क्रेम लिअट प्राह-उमीम-लैबिट प्रणाली है।

इस गुफा की खोज कर रहे टीम में इंग्लैंड, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, रोमानिया, पोलैंड, नीदरलैंड, इटली आदि देशों के तीस वैज्ञानिक शामिल थे। इस टीम ने 25 दिनों में इस गुफा की माप की और छानबीन की।