Saturday 17 March 2018

मृत्युदंड के लिए ओकलाहोमा में नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जायेगा


ओकलाहोमा के अधिकारियों ने घोषणा की है कि मौत की सजा देने के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसा करने वाला यह अमेरिका का पहला राज्य होगा। राज्य के अटार्नी जनरल माइक हंटर व करेक्शंस डिपार्टमेंट डायरेक्टर ऑलबॉग ने संयुक्त रूप से योजना की घोषणा की।

कारण

ओकलाहोमा में ड्रग निर्माताओं की ओर से जारी विरोध के कारण ओकलाहोमा और अन्य राज्यों को मृत्युंदंड के लिए इस्तेंमाल किए जाने वाले घातक इंजेक्शन के लिए दवाईंयां नहीं मिल पा रही हैं। ड्रग निर्माताओं का कहना है कि उनके उत्पादों का इस्तेमाल मृत्युदंड के लिए नहीं किया जाना चाहिए। हंटर और अलबॉग ने कहा कि राज्य अब मृत्यु की सजा निष्क्रिय गैस सुंघाकर देगा।

ओकलाहोमा में वर्ष 2015 के बाद से किसी को भी मृत्युदंड की सज़ा नहीं दी गयी है। इसका कारण उस घटना को बताया जा रहा था जिसमें एक कैदी को उस जहरीले इंजेक्शन से मृत्युदंड दिया गया जिसे राज्य सरकार ने मान्यता नहीं दी थी।

यदि इस योजना एवं प्रोटोकॉल को कोर्ट की मंजूरी मिल जाती है तो ओकलाहोमा अमेरिका का पहला राज्य होगा जहां नाइट्रोजन से मृत्युदंड दिया जायेगा।

विभिन्न देशों में मृत्युदंड के तरीके

1. फायरिंग, फांसी, पथराव:- अफगानिस्तान, सूडान

2. फ़ायरिंग, फांसी:- बांग्लादेश, केमरून, सीरिया, युगांडा, कुवैत, ईरान, मिस्र

3. केवल फांसी:- भारत, मलेशिया, बारबाडोस, बोत्सवाना, तंजानिया, जाम्बिया, जिंबाब्वे, दक्षिण कोरिया

4. फायरिंग:- यमन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, थाइलैंड, बहरीन, चिली, इंडोनेशिया, घाना, अर्मीनिया

5. इंजेक्शन और फायरिंग:- चीन

6. इंजेक्शन:- फिलीपींस

7. इलेक्ट्रोक्यूशन, गैस, फांसी, फायरिंग:- अमेरिका