Monday 12 March 2018

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-13)



➤देश की प्रथम झील, जहां फ्लोटिंग प्रयोगशाला की स्थापना की गई ?
A.लोकतक झील
B.चिलिका झील
C.भोजताल झील
D.वूलर झील

(इंस्टीट्यूट ऑफ बायोरेसासिस एंड सस्टेनेबल लैबोरेटरी द्वारा देश की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील लोकतक झील में जल की गुणवत्ता की लगातार निगरानी करना हेतु एक फ्लोटिंग प्रयोगशाला की स्थापना की गई। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व फरवरी 2017 में लोकतक झील, इंफाल में देश के प्रथम “ चल प्राथमिक विद्यालय ” की स्थापना की गई थी। इस प्राथमिक विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य PHUMDISकी वजह से बेघर हो चुके छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान करना था।)

➤वह दक्षिण भारतीय राज्य, जहां हाल ही में राज्य ध्वज का अनावरण किया गया ?
A.तमिलनाडु
B.कर्नाटक
C.केरल
D.तेलंगाना

(8 मार्च 2018 को कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक के लिए राज्य ध्वज का अनावरण किया। यह ध्वज एक त्रिकोणीय आकृति में है, जिसके केंद्र में पीले, सफेद और लाल रंग का राज्य प्रतीकहै। कर्नाटक सरकार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय, राज्य ध्वज का अनुमोदन भेजा गया है क्योंकि वर्तमान समय में राज्य सरकारों को अपना झंडा घोषित करने का अधिकार नहीं है। इस संबंध में केंद्र सरकार की सहमति के उपरांत कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर के उपरांत देश का दूसरा राज्य होगा, इसका स्वयं का राज्य ध्वज होगा।)

➤वह इच्छामृत्यु विधि , जिससे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मान्यता प्रदान की गई ?
A.पैसिव यूथनेसिया
B.वोलंटरी एक्टिव यूथनेसिया
C.एक्टिव यूथनेसिया
D.इनवोलंटरी एक्टिव यूथनेसिया

(9 मार्च 2018 को सर्वोच्च न्यायालय के 5 जजों की बेंच ने गंभीर रुप से बीमार मरणासन्न व्यक्ति द्वारा इच्छा मृत्यु (पैसिव यूथेनेसिया) के लिए लिखी गई वसीयत (लिविंग विल)को कानूनी मान्यता प्रदान की। इच्छा मृत्यु को ग्रीक भाषा में यूथनेसिया भी कहा जाता है। वर्तमान समय में मेडिकल साइंस में इच्छामृत्यु के कई तरीके हैं जिनमें से पैसिव यूथनेसिया मरीज की मृत्यु के लिए इलाज बंद करना या जीवन रक्षक प्रणालियों को हटाने को प्रतिबिंबित करता है। वर्तमान समय में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने इसी तरीके को मान्यता प्रदान की है।)

➤देश का प्रथम केंद्र शासित प्रदेश, जहां विद्युत ऊर्जा के लिए सौर ऊर्जा पर सौ प्रतिशत निर्भरता है ?
A.दीप
B.पांडिचेरी
C.गोवा
D.चंडीगढ़

(Diu (दीव)देश का प्रथम केंद्र शासित प्रदेश बन गया, जहां ऊर्जा के मुख्य स्रोत (100% निर्भरता) के रूप में सौर ऊर्जा को अपनाया गया। इस केंद्र शासित प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 42 वर्ग किलोमीटर है, जहां सौर ऊर्जा संयंत्र को 50 एकड़ भूमि पर स्थापित कर आवश्यक 13 मेगावाट विद्युत उत्पन्न की जाती है, जिसमें से 3 मेगावाट छत सौर ऊर्जा संयंत्र और 10 मेगावाट बिजली संयंत्रों द्वारा उत्पन्न की जाती है। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व केंद्र शासित प्रदेश Diu (दीव) गुजरात सरकार के स्वामित्व वाली बिजली ग्रिड पर निर्भर था।)

➤इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस की प्रथम सुरक्षा महिला अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई ?
A.प्रकृति
B.साक्षी
C.आराध्या
D.संगीता

(8 मार्च 2018 को इंडो तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में सुरक्षा अधिकारी के रूप में शामिल होने वाले “ प्रकृति” देश की प्रथम महिला अधिकारी बन गई है। 25 वर्षीय प्रकृति इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री धारी है, जिसने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में अधिकारियों की भर्ती के लिए यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। वह अपनी ITBP के का प्रशिक्षण देहरादून स्थित प्रशिक्षण अकादमी में प्राप्त करेगी। इससे पूर्व ITBP में कॉन्स्टेबल रैंक तक महिलाओं की नियुक्ति की जाती थी।)

➤वह शख्सियत, जिसे वर्ष 2018 के आर्किटेक्चर के शीर्ष प्रिज़्कर पुरस्कार हेतु चयनित किया गया ?
A.बालकृष्ण दोशी
B.चार्ल्स कोरिया
C.राज रीवल
D.शीला श्री प्रकाश

(नॉनजेनेरियन आर्किटेक्ट और प्रतिष्ठित शहरी नियोजक बालकृष्ण दोशी को आर्किटेक्चर के सर्वोच्च सम्मान – प्रिटजकर पुरस्कार के विजेता के रूप में नामित किया गया है। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वह प्रथम भारतीय नागरिक होंगे। उनके डिजाइन आई आई एम- बैंगलोर , पर्यावरण योजना और प्रौद्योगिकी केंद्र- अहमदाबाद जैसे प्रमुख केंद्र शामिल है। वर्ष 1979 में हयात फाउंडेशन के जे ए प्रिज़्कर और उनकी पत्नी सिंडी द्वारा प्रिज़्कर पुरस्कार की स्थापना की गई थी। यह दुनिया की प्रमुख वास्तुकला पुरस्कारों में से एक माना जाता है और अक्सर वास्तुकला के नोबेल पुरस्कारके रूप में जाना जाता है।)

➤भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के मुख्यालय को चेन्नई से स्थानांतरित कर स्थापित किया गया ?
A.उज्जैन, मध्य प्रदेश
B.बल्लभगढ़, हरियाणा
C.बीजापुर, कर्नाटक
D.करीमनगर, तेलंगाना

(6 मार्च 2018 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के मुख्यालय को चेन्नई से स्थानांतरित कर बल्लभगढ़, हरियाणा में स्थापित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण मंत्रालय और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है। हमें ध्यान देना चाहिए कि भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की स्थापना वर्ष 1962में पशु प्रतिबंध अधिनियम 1960 के तहत केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी सलाह देने के लिए की गई थी।)

➤वित्तीय वर्ष 2017-18 में भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर देश है?
A.इराक
B.सऊदी अरब
C.ईरान
D.वेनेजुएला

(चालू वित्त वर्ष में कुल 38.9 मिलियन टन कच्चे तेल की आपूर्ति कर इराक भारत का शीर्ष तेल सप्लायर देश बन गया है। जबकि इससे पूर्व सऊदी अरब भारत का शीर्ष तेल सप्लायर देश था, जिसने चालू वित्त वर्ष के प्रथम 10 माह में कुल 30.9 मिलियन टन कच्चे तेल की आपूर्ति की। इसी क्रम में ईरान कुल 18.4 मिलियन टन कच्चे तेल की आपूर्ति कर भारत का तीसरा सबसे बड़ा सप्लायर देश बना। वर्तमान समय में भारत अपने 80% कच्चे तेल की आवश्यकता के लिए आयात पर निर्भर रहता है। वर्ष 2017 18 में भारत ने कुल 184.4 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया, जो पूर्ववर्ती 213.9 मिलियन टन से कम था।)

➤“अरेबिका कॉफी ” का संबंध किस क्षेत्र से है ?
A.विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
B.मैसूर, कर्नाटक
C.भुवनेश्वर, ओडिशा
D.मदुरै, तमिलनाडु

(5 मार्च 2018 को केंद्रीय कॉफी बोर्ड द्वारा विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश के अराकु घाटी उपनगरीय समुदाय द्वारा विकसित कॉफी को भौगोलिक संकेतक प्रदान करने के क्रम में आवेदन किया गया है। केंद्र सरकार कॉफी बोर्ड के माध्यम से “ एकीकृत कॉफी विकास परियोजना ” को लागू करके अराकू घाटी में कॉफी का उत्पादन कर रही है। हमें ध्यान देना चाहिए कि अराकू घाटी क्षेत्र में विकसित अरेबिका कॉफीको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उच्च गुणवत्ता वाले विशेष कॉपी के रूप में लोकप्रियता हासिल की है।)

➤सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तान, रशीद खान किस देश से संबंध रखते हैं?
A.अफगानिस्तान
B.पाकिस्तान
C.बांग्लादेश
D.दक्षिण अफ्रीका

(4 मार्च 2018 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रशीद खान सबसे कम उम्र के कप्तान बनाए गए। 19 वर्षीय रशीद खान एक बाएं हाथ के अफगानिस्तान क्रिकेट खिलाड़ी है। जिन्हें वर्तमान कप्तान असगर स्टेनिकज़ाई के बीमार होने के कारण कप्तान के रूप में चयनित किया गया। श्री रशीद खान वर्ष 2018 की क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर मैच के दौरान अफगानिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व वर्ष 2004 में जिंबाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज “ Tatenda Taibu” सबसे कम उम्र के टेस्ट कप्तान थे।)

➤राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के कुल कितने सदस्य होंगे ?
A.5
B.6
C.3
D.8

(1 मार्च 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय समिति में राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण की स्थापना संबंधी प्रस्ताव को सहमति प्रदान की। यह प्राधिकरण एक अध्यक्ष, सचिव और तीन पूर्णकालिक सदस्यों के साथ अपनी सेवा प्रारंभ करेगा। यह प्राधिकरण देश में लेखा परीक्षा पेशे के लिए एक स्वतंत्र नियामक तंत्रके रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। इस प्राधिकरण के न्याय क्षेत्र में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और उनकी फर्म और लिस्टेड कंपनियां, बड़ी असूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनियां शामिल होगी।)

➤देश का प्रथम एविएशन मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर प्रारंभ किया गया ?
A.चंडीगढ़
B.गुरूग्राम
C.श्रीनगर
D.शिमला

(1 मार्च 2018 को देश के प्रथम एविएशन मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ चंडीगढ़ में किया गया। यह डेवलपमेंट सेंटर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी बजट से तैयार किया गया है। यह डेवलपमेंट सेंटर राष्ट्रीय कौशल विकास निगमऔर एयरोस्पेस एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रुप से स्थापित किया गया। यह मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर विमानन क्षेत्र में अग्रिम 3 वर्षों में 2300 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा।)

➤संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने पाकिस्तान के लिए राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत नियुक्त किया ?
A.सैमीना बेग
B.मरियम नवाज
C.आयला मलिक
D.कश्मीला तारिक 

(27 फरवरी 2018 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने पर्वतारोही समिना बेग को पाकिस्तान के लिए राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत नियुक्त किया। समिना बेग का चयन जलवायु परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण, युवा और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता प्रसारित करने के लिए चयन किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि समिना बेग का जन्म गिलगित-बाल्तिस्तान में हुआ था। वह 22 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली पाकिस्तानी महिलाबनीं।)

➤एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री है ?
A.चंद्रबाबू नायडू
B.पेमा खांडू
C.कैप्टन अमरिंदर सिंह
D.वसुंधरा राजे सिंधिया

(12 फरवरी 2018 को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (177 करोड़ रुपए) भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री है, जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 129 करोड रुपए के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। हमें ध्यान देना चाहिए कि इस रिपोर्ट के अनुसार करीब 35% मुख्यमंत्रियोंपर आपराधिक मामले दर्ज है और उनमें से 81% करोड़पति है।)

➤वह अफ्रीकी देश, जिसने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी कार्यक्रम की सदस्यता को अस्थाई रूप से त्याग दिया ?
A.अल्जीरिया
B.तंजानिया
C.नाइजीरिया
D.लीबिया

(12 फरवरी 2018 को तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने संयुक्त राष्ट्र के व्यापक शरणार्थी प्रतिक्रिया कार्यक्रम की सदस्यता को अस्थाई रूप से त्यागने संबंधी घोषणा की। तंजानिया सरकार द्वारा की घोषणा अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा शरणार्थियों के लिए मदद निधि जमा न करने की स्थिति में लिया गया है। हमें ध्यान देना चाहिए कि तंजानिया बुरुंडी और कांगोशरणार्थियों के लिए सुरक्षित शरणार्थी स्थल माना जाता रहा है।)

➤संयुक्त अरब अमीरात स्थित जैकुम ऑयलफील्ड में भारतीय पेट्रोलियम कंपनी ओएनजीसी ने कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी ?
A.10%
B.12%
C.15%
D.19%

(13 फरवरी 2018 को तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने अबू धाबी के जैकुम ऑयलफील्ड में 10% हिस्सेदारी हासिल की है। यह अधिग्रहण अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयानकी उपस्थिति में कंपनी के अधिकारियों के बीच किया गया। जैकुम ऑयल फील्ड अबू धाबी द्वीपों के 84 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह 1963 में खोजा गया था और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी द्वारा स्वामित्व और विकसित किया गया है। यह ऑयल फील्ड 17.2 बिलियन बैरल भंडारण क्षमता का है और प्रतिदिन 4,25,000 बैरल तेल का उत्सर्जन करता है।)

➤वह भारतीय राज्य, जहां दादा-दादी पार्क की स्थापना की जाएगी ?
A.झारखंड
B.छत्तीसगढ़
C.मध्य प्रदेश
D.पंजाब

(12 फरवरी 2018 को झारखंड सरकारने राज्य के वयोवृद्ध नागरिकों हेतु प्रत्येक शहर में दादा दादी पार्क की स्थापना करने की घोषणा की। यह पार्क नागरिकों को ग्रीष्म कालीन और शीत काल के दौरान इकट्ठा होने और बच्चों को खेलने की सुविधा प्रदान करेगा। यह योजना अपनी तरह की पहली घोषणा है, जिसमें राज्य सरकार नागरिकों को एकत्रित होकर समय व्यतीत करने का अवसर प्रदान करना चाहती है।)

➤वह प्रथम खाड़ी देश , जहां भारतीय कंसोर्टियम को तेल खरीद पर छूट दी गई ?
A.संयुक्त अरब अमीरात
B.कतर
C.सऊदी अरब
D.बहरीन

(11 फरवरी 2018 को भारतीय तेल कंपनियों और अबू धाबी राष्ट्रीय तेल कंपनी के मध्य वर्ष 2018 से 2057 तक (40 वर्ष की अवधि) के लिए रियायती दर पर तेल खरीद समझौता हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के लिए, भारतीय संघ का नेतृत्व तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) द्वारा किया जाता है, जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेडदूसरे सदस्य हैं। इस समझौते के तहत भारत सरकार के अधीन व्यापार संघ को अधिकार क्षेत्र के भीतर रियायती अनुबंध के अनुरूप एक विशिष्ट व्यवसाय संचालित करने का अधिकार प्राप्त होगा।)

➤अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल बोर्ड की प्रथम स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त की गई ?
A.इंदिरा नूई
B.अरुंधति भट्टाचार्य
C.ओपरा विनफ्रे
D.मिशेल ओबामा

(पेप्सिको की अध्यक्ष और सीईओ इंदिरा नूई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल बोर्ड की प्रथम स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है। इसे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा 1909 में इंपीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में स्थापित किया गया, जिसने 1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल बोर्ड नाम प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल बोर्ड के 104 सदस्यहोते हैं, जिसमें टेस्ट मैच खेलने वाले 12 पूर्व सदस्य जबकि 92 एसोसिएट सदस्य होते हैं।)

➤23वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों में कुल कितने प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा ?
A.15
B.16
C.21
D.19

(दक्षिण कोरियाई शहर ‎पेओंग चैंग में 23वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। यह अंतर्राष्ट्रीय बहु खेल प्रतियोगिता 9-25 फरवरी 2018 तक आयोजित की जाएगी। यह प्रथम अवसर है, जब दक्षिण कोरिया को शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ। इससे पूर्व वर्ष 1988 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन दक्षिण कोरिया शहर सियोल में किया गया था। 23वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों में कुल 15 खेलों के 102 आयोजन होंगे, जिससे यह 100 मेडल को पार करने वाला प्रथम शीतकालीन ओलंपिकखेल बन जाएगा।)

➤प्रधानमंत्री अनुसंधान सहयोगी योजना कितने वर्ष के लिए प्रारंभ की जा रही है ?
A.7 वर्ष
B.8 वर्ष
C.9 वर्ष
D.10 वर्ष

(केंद्रीय बजट 2018-19 मई प्रधानमंत्री अनुसंधान सहयोगी योजना की घोषणा की गई थी। यह योजना अग्रिम 7 वर्ष की अवधि के लिए कुल 1650 करोड रुपएके बजट आवंटन के साथ प्रारंभ की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए नवीनता और प्रौद्योगिकी के महत्व को समझाना है। इस योजना के अंतर्गत IISc/IITs/IISERs/ NITs/IIITs के बीटेक / इंटीग्रेटेड एम.टेक / एमएससी पाठ्यक्रमों के छात्रों को अंतिम वर्ष में पीएचडी कार्यक्रम में सीधे प्रवेश की पेशकश की जाएगी। इस क्रम में 3000 चयनित छात्रों को फेलोशिप प्रदान की जाएगी।)

➤ग्राम संसाधन कार्यक्रम किस केंद्रीय उपक्रम द्वारा संचालित कार्यक्रम है ?
A.इसरो
B.भेल
C.इंडियन ऑयल
D.एनटीपीसी

(ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए उपग्रह प्रौद्योगिकी की क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए, इसरो ने चयनित एनजीओ, ट्रस्ट् और राज्य सरकार के विभागों के साथ-साथ एक पायलट पैमाने पर ग्राम संसाधन केंद्र की स्थापना की। इस कार्यक्रम के तहत कुल 473 ग्राम संसाधन केंद्रों की स्थापनाकी जाएगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत इसरो प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी, कृषि से संबंधित परामर्श, ग्रामीण छात्रों के लिए कैरियर मार्गदर्शन और व्यवसायिक प्रशिक्षण जैसे विभिन्न अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी शिक्षण सेवाएं प्रदान करेगा।)