Friday 16 March 2018

CTET Solved Paper 21/2/2016 (भाग III पर्यावरण अध्ययन)



निर्देश (प्र.सं. 61-90) निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

61.  निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आकलन प्रक्रियाओं के बारे में सबसे कम उपयुक्त है ?

क.  बच्चे को निजी विवरण और वैयक्तिक पृष्टपोषण ( फीडबैक ) देना वांछनीय अभ्यास है।

ख.  सीखने के संकेतकों और उप-संकेतकों की सूची बनाना रिपोर्टिंग को अधिक विस्तृत बनाता है।

ग.   'ठीक', 'अच्छा' और 'बहुत अच्छा' जैसी टिप्पणियाँ बच्चे के सीखने के बारे में एक समझ प्रदान करती है।

घ.  बच्चों के पोर्टफोलियों में केवल उनके सबसे बेहतर कार्य न होकर सभी तरह के कार्य होने चाहिए।

उत्तर - घ


62. दिए गए प्रश्न को ध्यान से पढ़िए -

' क्या आपने अपने घर या स्कूल के आस-पास जानवर देखे हैं जिनके छोटे बच्चे हैं ? अपनी नोटबुक में उनके नाम लिखिए। '

इस प्रश्न के माध्यम से किस प्रक्रमण कौशल का आकलन किया गया है ?

क.  वर्गीकरण एवं चर्चा

ख.  परिकल्पना एवं प्रयोग करना

ग.  न्याय के लिए सरोकार

घ.  अवलोकन एवं रिकार्डिंग

उत्तर - घ


63.  पर्यावररण अध्ययन की अन्त:विष्यी प्रकृति पर्यावरणीय मुद्दों को  ............. द्वारा सम्बोधित करती है ।

क. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग

ख. सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की

ग.  विन की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग

घ.  विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग

उत्तर - घ


64.  कक्षा V-A के शिक्षक एक सवाल देते है : A पेड़ो के पाँच लाभ लिखिए।

 जबकि कक्षा V-B के शिक्षक निम्न सवाल देते है : B क्या होगा अगर धरती पर कोई पेड़ न हो ?

क.  A बद्ध अन्त वाला, अभिसारी है और B मुक्त अन्त वाला, अपसारी है।

ख.  A मुक्त अन्त वाला, अभिसारी है और B बद्ध अन्त वाला अपसारी है।

ग.  A मुक्त अन्त वाला , अपसारी है और B बद्ध अन्त वाल, अभिसारी है।

घ.  A बद्ध अन्त वाला, अपसारी है और B मुक्त अन्त वाला, अभिसारी है।

उत्तर - क


65.  कक्षा I में पर्यावरण अध्ययन में शिक्षार्थियों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा / से सत्य है / हैं ?

A.  मौखिक परीक्षाएँ, क्योंकि हो सकता है कि बच्चे लिखने में सक्षम न हो।

B.  ड्राॅइंग, क्योंकि बच्चों को इसमें आनन्द आता है।

C.  शिक्षकों का अवलोकन और रिकाॅर्डिंग

D.  ' किसी को रोकें नीति ' को ध्यान में रखते हुए आकलन की कोई आवश्यकता नहीं है।

क.  A, B तथा C

ख.  केवल D

ग.  A और B

घ.  C और D

उत्तर - D


66.  कक्षा V की शिक्षिका एक एल्युमीनियम फाॅइल लेती है और पानी में डाल देती है एवं दिखाती है कि वह ऊपर तैरता है। फिर वह फाॅइल मरोड़कर जोर से दबाती ( निचोड़ती ) है और फिर से पानी में डालती है तथा शिक्षार्थियों को दिखाती है कि वह डूबता है। बाद में वह शिक्षार्थियों को सोचने और कारण देने के लिए कहती है कि ऐसा क्यों हुआ। इस प्रश्न का उत्तर देने में निम्नलिखित में से कौन-से प्रक्रमण कौशल का प्रयोग किया जाएगा ?

क.  परिकल्पना

ख.  वर्गीकरण

ग.  अवलोकन

घ.  मापन

उत्तर - क


67.  पर्यावरण अध्ययन के शिक्षा-शास्त्र के सन्दर्भ में, सिवाय ....... के, निम्नलिखित सभी वांछनीय अभ्यास है।

क.  आलोचनात्मक चिन्तन और समस्या-समाधान के लिए क्षमता-समवर्धन करने

ख.  बच्चे की अस्मिता (व्यक्तित्व ) का प्रोषण करने

ग.  वास्तविक अवलोकन के स्थान पर पाठ्य-पुस्तकीय ज्ञान की श्रेष्ठता को स्वीकार करने

घ.  पाठ्य-वस्तुओं और सन्दर्भों की बहुलता को बढ़ावा देने

उत्तर - ग  ( वास्तविक अवलोकन के स्थान पर पाठ्य-पुस्तकीय ज्ञान की श्रेष्ठता को स्वीकार करना पर्यावरण अध्ययन के शिक्षा-शास्त्र के सन्दर्भ में वांछनीय अभ्यास नहीं है।


68.  महेश कक्षा IV के शिक्षक है। वे ' वृक्ष-संरक्षण ' की अवधारणा पर शिक्षार्थियों को संवेदनशील बनाने के लिए योजना बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी एक गतिविधि इस उद्देश्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है ?

क.  वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करना

ख.  एक पौधे को अपनाने और उसका पोषण करने के लिए प्रत्येक शिक्षार्थी को अभिप्रेरित करना

ग.  पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करना

घ.  समूह चर्चा के लिए शिक्षार्थियो के समूह बनाना

उत्तर - ख (शिक्षार्थियों को ' वृक्ष-संरक्षण ' की अवधारणा के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु उन्हें एक पौधे को अपनाने और उसका पोषण करने के लिए अभिप्रेरित करना सर्वाधिक उपयुक्त है। )


69.  पर्यावरण अध्ययन में, बच्चे शिल्पकला और चित्रकला को समूह में सीखना विशेष रूप से पसन्द करते है, क्योंकि

A. यह सहपाठी अधिगम को बढ़ावा देता है

B. यह सामाजिक अधिगम को बेहतर बनाता है

C. जब बच्चों की सृजनात्मकता की प्रशंसा की जाती है, तो वे खुश होते है व उसके प्रति प्रेरित भी होते है

D. यह कक्षा में अनुशासन को बढ़ाता है


क. A और D

ख.  A, B व D

ग.  A, B तथा C

घ.  B और C

उत्तर - ग


70.  'प्रयोग करना ' आकलन का एक संकेतक है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रयोग करने सम्बन्धी संकेतक का आकलन करने का सबसे उपयुक्त तरीका है ?

क.  चित्र-पठन

ख.  सृजनात्मक लेखन

ग.  निदर्शन / प्रदर्शन

घ.  हस्तपरक गतिविधि

उत्तर - घ ( हस्तपरक गतिविधियाँ प्रयोग करने सम्बन्धी आकलन करने का सबसे उपयुक्त तरीका है। )


71.  प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षार्थियों के पास अनेक प्रकरणों में अनेक वैकल्पिक अवधारणाएँ होती है, जैसे - सजीव - निर्जीव, जल - चक्र, पौधे आदि। इन वैकल्पिक अवधारणाओं के स्त्रोत हो सकते है

A.  परिवार एवं समुदाय,

B.  पाठ्य-पुस्तकें एवं अन्य पुस्तकें

C.  शिक्षक

D.  कहानियाँ एवं कविताएँ

सही विकल्प को चुनिए ।

क.  A, B और D

ख. A, B, C व D

ग.  केवल A

घ.  A और B

उत्तर - क ( परिवार एवं समुदाय, पाठ्य-पुस्तकें एवं अन्य पुस्तकें तथा कहानियाँ, एवं कविताएँ प्राथमिक कथाओं में सजीव-निर्जीव, जल-चक्र, पौधे आदि वैकल्पिक अवधारणाओं के प्रमुख स्त्रोत है।


72.  काँच के जार तथा बोतलों को, उनमें अचार भरने से पूर्व, सूर्य की धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है। ऐसा क्या है ?

क.  उनके तापमान में वृद्धि करने के लिए

ख.  उनमें से धूल को हटाने के लिए

ग.  नमी को पूर्णत: हटाने के लिए

घ.  अचार को स्वादिष्ट बनाने के लिए

उत्तर - ग ( काँच के जार तथा बोतलों को, उनमें अचार भरने से पूर्व, सूर्य की धूप में अच्ची तरह सुखाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि काँच में उपस्थित नमी पूर्णत: समाप्त हो जाए, अन्यथा अचार के खराब होने का डर रहता है।


73.  रेनू की दादी उसे एक सूखा कुआँ दिखाते हुए बताती है कि 15 - 20 वर्ष पहले कुएँ में पानी ता, लेकिन अव यह पूर्णत: सूख गया है। कुएँ में पुानी सूखने का / के क्या कारण हो सकता है / सकते है ?

A.  पेड़ों, कुएँ तथा उनके आस-पास के स्थान की मिट्टी को अब सीमेण्ट से ढक दिया गया है।

B.  आस-पास के इलाके में बहुत सारे बोरिंग पम्प लग गए है।

C.  प्रत्येक व्यक्ति के घर में अव नल होने के कारण कोई भी कुएँ का प्रयोग नहीं करता है।


क.  A और B

ख.  केवल C

ग.  केवल A

घ.  केवल B

उत्तर - क ( कुएँ के सूखने का प्रमुख कारण, आस-पास के इलाके में बहुत सारे बोरिंग पम्पों का लगा होना साथ ही साथ पेड़ो, कुएँ तथा उनके आस-पास के स्थान की मिट्टी को अभ सीमेण्ट से ढ़क दिया गया है, जिससे पानी का रिसाव नीचे नहीं हो पा रहा है। अत: कथन A तथा B दोनों सही है।


74.  बगुला भैंस पर बैठता है, क्योकि

क.  बगुला तथा भैंस में सहजीवी का सम्बन्ध है

ख.  बगुला मनोरंजन के लिए भैंस पर बैठता है

ग.  भैंस बगुले को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने - जाने में मदद करती है

घ.  बगुला भेंस को डराना चाहता है

उत्तर - क ( बगुला भैंस पर बैठता है क्योंकि बगुला तथा भैंस में सहजीवी सम्बन्ध है। बगुला भैंस के शरीर पर उपस्थित जुओं, कीलनी आदि को खाता है। )


75.  निम्नलिखित में से जड़ का कौन-सा कार्य पौधे के लिए नहीं है ?

क.  भोजन भण्डारण / संचित करना

ख.  ह्यूमस उपलब्ध कराना

ग.  पौधे को सहारा देना

घ.  जल तथा खनिजों को अवशोषण करना

उत्तर - क ( जड़, पौधों को सहारा प्रदान करती है उन्हें ह्यूमस उपलब्ध कराती है तथा जल तथा खनिजों का अवशोषण करती है। जड़े बोजन भण्डारण / संचित करने का कार्य प्राय: नहीं करती है, परन्तु कुछ जड़े भोजन, भण्डारण का कार्य करती है; जैसे - शकरकन्द। )


76.  कर्णम मल्लेश्वरी के विषय में नीचे दिए गए खतनों पर विचार कीजिए ।

A.  वह अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त भारोत्तोलक ( वेटलिफ्टर ) है

B.  वह कर्नाटक की है

C.  उसने अपने नाम बहुत-से रिकाॅर्ड बनाए है। वह 130 किग्रा तक का भर उठा सकी थी।

D.  जब वह 12 वर्ष की थी तभी से वह भार उठाने का अभ्यास करने लगी थी।

सही कथन है -

क.  A, B तथा C

ख.  A, C तथा D

ग.  केवल A

घ.  केवल A तथा D

उत्तर - ग ( कर्णम मल्लेश्वरी भारत की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त भारोत्तोलक है। उनका जन्म वर्ष 1975 में आन्ध्र प्रदेश में हुआ। उन्होंने अपने नाम बहुत से रिकाॅर्ड बनाए है। वह 240 किग्रा तक का भार उठा सकती है। जब वह 13 वर्ष की थी तभी से वह भार उठाने का अभ्यास करने लगी थी। )


77.  सीढ़ीदार कुएँ अथवा बावली (बावड़ी) से सम्बन्धित निम्नलिखित कुछ कथन दिए गए है -

A.  वे जल भण्डारण तथा संरक्षण की पारम्परिक व्यवस्था है

B.  सामुदायिक स्त्रोत के रूप में, उनका प्रयोग होता था

C.  उनका निर्माण मुख्यत: वर्षा-रहित राज्यों में होता है

D.  उनमें केवल संदूषित जल होता है

उपरोक्त में से कौन-सा / से कथन सही है / हैं ?

क.  A और B

ख.  A, B और C

ग.  केवल A

घ.  केवल D

उत्तर - घ


78.  ' वरली ' एक पारम्परिक कला का प्रकार है। ' वरली ' नामक स्थान किस राज्य में है ?

क.  महाराष्ट्र

ख.  ओडिशा

ग.  राजस्थान

घ.  बिहार

उत्तर - क ( ' वरली ' नामक पारम्परिक कला पद्धति का प्रचलन महाराष्ट्र राज्य में है। यह महाराष्ट्र गुजरात सीमा पर सर्वाधिक देखने को मिलता है। )


79.  तमिलनाडु के निकटवर्ती / समीपवर्ती राज्य है

क.  केरल, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश

ख.  केरल, गुजरात और कर्नाटक

ग.  अान्ध्र प्रदेश, गोवा और कर्नाटक

घ.  गोवा, कर्नाटक और केरल

उत्तर - क ( तमिलनाडु भारत का दक्षिणवर्ती राज्य है। इसके निकटवर्ती राज्यों में केरल, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश है। इसकी सीमाएँ गुजरात एवं गोवा को नहीं छूती है। )


80.  निम्नलिखित में से किसकी सुनने की शक्ति इतनी तीक्ष्ण होती है कि वह वायु से पत्तों के हिलने की ध्वनि और घास पर किसी जानवर के चलने की ध्वनि में अन्तर कर सकता है ?

क.  बाघ

ख.  गिद्ध

ग.  रेशम का कीड़ा

घ.  कुत्ता

उत्तर - घ ( कुत्ते में सुनने की शक्ति इतनी तीक्ष्ण होती है कि वह वायु से पत्तों के हिलने की ध्वनि और घास पर किसी जानवर के चलने की ध्वनि में अन्तर कर सकता है। )


81.  जब कोई व्यक्ति ट्रेन द्वारा अहमदाबाद से केरल की यात्रा करता है, तब वह अनेक सुरंगो को पार करता है। ये सुरंगे .................. पर्वतों में है।

क.  विंध्याचल

ख.  अरावली

ग.  पश्चिमी घाट

घ.  पूर्वी घाट

उत्तर - ग  ( ट्रेन द्वारा अहमदाबाद से केरल की यात्रा करते समय थालघाट, भोरघाट, पालघाट, सेनकोटा आदि सुरंगों (दर्रों ) को पार करना पड़ता है। यह सुरंगे ( दर्रे ) पश्चिमी घाट में स्थित है। )


82.  पृथ्वी गोल है। वास्तव में पृथ्वी पर ' ऊपर-नीचे ' कुछ नहीं होता, केवल सापेक्ष होता है। हम, भारत के लोग, ....... के लोगों के सापेक्ष उल्टे हो सकते है।

क.  अलास्का (यूएसए)

ख.  लीबिया

ग.  अल्जीरिया

घ.  अर्जेण्टीना

उत्तर - घ


83.  मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए ठहरे पानी पर तेल डालने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए हेै, क्योंकि

क.  तेल आॅक्सीजन की आपूर्ति को काट देता है, जिससे मच्छरों को प्रजनन थम जाता है

ख.  मच्छरपों को तेल द्वारा विकसित किया जाता है

ग.  मच्छर तेल द्वारा मर जाते है

घ.  मच्छर तेल की परत में फँस जाते है

उत्तर - घ ( मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए ठहरे पानी पर तेल डालने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि इससे पानी का घनत्व कम हो जाता है, और जब मच्छर पानी पर बैठता है तो तेल की परतों में फंसकर डूब जाता है। )


84.  निम्नलिखित में से कौन-सा कीट मधुमक्खियों की भाँति काॅलोनी (बस्ती ) में एक साथ नहीं रहता है?

क.  ततैया / बर्रा

ख.  चींटी

ग.  दीमक

घ.  मकड़ी

उत्तर - घ ( ततैया / बर्रा, चींटी तथा दीमक, मधुमक्खियों की भाँति काॅलोनी ( बस्ती ) बनाकर एक साथ रहते है जबकि मकड़ी काॅलोनी में नहीं रहती। मकड़ी जाल बनाकर रहती है। )


85.  ग्रामीण क्षेत्र के मकानों के ढाँचे वहाँ की जलवायु (मौसम ) की स्थिति से सम्बन्धित होते है। एक गाँव के मकानों के लक्षण नीचे दिए गए है :

-  मकान मजबूत बाँस के खम्भों पर बने होते है।

-  अन्दर से भी मकान लकड़ी से ही बने होते है।

-  मकान जमीन से लगबग 3 मी से 3.5 मी ऊँचाई पर बने होते है।

-  मकानों की छतें ढालू होती है।

यदि इस गाँव में भारी वर्षा होती है, तो यह गाँव किस राज्य में होना चाहिए ?

क.  असम

ख.  उत्तर प्रदेश

ग.  राजस्थान

घ.  बिहार

उत्तर - क ( दिए गए सभी लक्षण असम में स्थित गाँव के है। यहाँ भारी वर्षा होती है। इसलिए मकानों का निर्माण बाँस व खम्भों पर लकड़ी से किया जाता है। ये मकान जमीन से 3 से 3.5 मी की ऊँचा पर बने होते है तथा उनकी छतें ढालू होती है, जिससे वर्षा का पानी छतों पर न रूके। )


86.  ' कुडुक ' कहाँ के लोगों की भाषा है ?

क.  मिजोरम

ख.  मणिपुर

ग.  अरूणाचल प्रदेश

घ.  झारखण्ड

उत्तर - घ ( ' कुडुक ' झारखण्ड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल आदि में रहने वाली जनजातियों की भाषा है।


87.  राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा, 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी एक पर्यावरण अध्ययन की विषय-वस्तु (थीम) है ?

क. भोजन

ख.  सौरमण्डल

ग.  मौसम

घ.  ऊर्जा

उत्तर - ग


88.  पर्यावरण अध्ययन में विषय-वस्तु ( थीम ) आधारित उपागम को अपनाने के समर्थन में निम्नलिखित में से कौन-सा तर्क सबसे अधिक सशक्त है ?

क.  यह पाठ-योजनाओं को एक ढाँचा प्रदान करने और शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करता है।

ख.  यह शिक्षण की अधिक प्रबावी बनाने में मदद करता है।

ग.  यह अवधारणाओं, मुद्दों और कौशलों के बृहत् विस्तार को सम्मिलित करने में मदद करता है।

घ.  यह विषय सीमाओं को नरम ( सौम्य) बनाने और सम्पूर्णता में ज्ञान को प्राप्त करने में मदद करता है।

उत्तर - क


89.  प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन को सिखाने-सीखने में कहानियाँ एक महत्वपूर्ण पहलू है। पर्यावरण अध्ययन के कक्षा-कक्ष में कहानी सुनाने की लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम उपयुक्त कारण है ?

क.  कहानियों में व्यक्तियों के अनुभव शामिल होते है

ख. कहानियाँ अनेक विषय-क्षेत्रों को छूती है

ग.  कहानियाँ पर्यावरण अध्ययन अवधारणाओं से सम्बन्ध जोड़ने के लिए सन्दर्भ उपलब्ध कराती है

घ.  कहानियाँ कक्षा प्रबन्धन में सहायता करती है

उत्तर - घ


90.  पर्यावरण अध्ययन पाठ्य-पुस्तक की विषय-वस्तु में

A.  परिभाषाओं और व्याख्यानों को दूर रखा जाना चाहिए

B.  रटकर सीखने को हतोत्साहित करना चाहिए

C.  बच्चे को प्रश्न करने और खोजने का मौका मिलना चाहिए

D.  बच्चे को केवल लिखित जानकारी दी जानी चाहिए

सही विकल्प का चुनाव करें -

क.  A और D

ख.  B और C

ग.  केवल C

घ.  A, B तथा C

उत्तर - घ