Tuesday, 21 November 2017

जाति प्रथा की बुराइयों को समाप्त करना, महिलाओं की स्थिति में सुधार और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का प्रसार ही भारत में 19वीं सदी के सुधारों के प्रमुख स्तंभ थे। टिप्पणी करें।


स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्त्व के पश्चिमी विचारों ने 19वीं सदी में भारतीय समाज के पुनर्जागरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तत्कालीन भारतीय समाज में कई रुढ़िवादी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएँ प्रचलित थीं, जिनमें से कई बुराई का स्वरूप धारण कर चुकी थीं। विभिन्न समाज सुधारकों ने इन्ही बुराईयों को समाप्त करने का प्रयास किया। इसके द्वारा न केवल भारतीय समाज जागृत हुआ, बल्कि उसमें राष्ट्रवाद की भावना का भी प्रसार हुआ।

जाति प्रथा की बुराईयों से संघर्ष
  • तत्कालीन समाज में जाति बिना किसी नैतिक आधार के एक विभाजनकारी शक्ति के रूप में विद्यमान थी। राजा राममोहन राय, महादेव गोविंद रानाडे जैसे प्रगतिशील विचारकों तथा दयानंद सरस्वती ने ब्रह्म समाज, प्रार्थना समाज और आर्य समाज जैसे संस्थानों की स्थापना कर जाति प्रथा का विरोध किया और अंतर्जातीय विवाहों का समर्थन किया।
  • दयानंद सरस्वती ने “वेदों की ओर लौटो” के नारे के साथ वंश आधारित जाति प्रथा का विरोध किया और वैदिक युग की वर्णाश्रम व्यवस्था की तरह व्यवसाय अनुसार वर्णों पर आधारित सामाजिक व्यवस्था की वकालत की। 
  • सत्यशोधक समाज की स्थापना करने वाले ज्योतिबा फुले भी एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने जाति प्रथा का विरोध किया था।

महिलाओं की स्थिति में सुधार
  • राजा राममोहन राय ने उस समय की सबसे बड़ी सामाजिक बुराई सती प्रथा के विरुद्ध आवाज़ उठाई और उसके विरुद्ध कानून लागू करवाने में सफल हुए। इन्होंने स्त्रियों की शिक्षा के लिये भी अथक प्रयास किये।
  • ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने न केवल स्त्री शिक्षा के लिये कई स्कूल और कॉलेजों की स्थापना की, बल्कि उन्होंने विधवा पुनर्विवाह का भी समर्थन किया।
  • आर्य समाज ने भी स्त्री-पुरुष समानता, स्त्री शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया।
  • महिलाओं के कल्याण के लिये कई संस्थाएँ इसी समय अस्तित्व में आई, जैसे- पंडिता रमाबाई ने मुक्ति मिशन और शारदा सदन की स्थापना की।

आधुनिक शिक्षा का प्रसार
  • राजा राममोहन राय, केशवचंद्र सेन आदि ने भारतीय समाज के लिये आधुनिक अंग्रेजी शिक्षा की वकालत की, ताकि भारतीय समाज में एक तर्क आधारित वैज्ञानिक सोच का विकास हो सके।
  • कई समाज सुधारक स्वयं पश्चिमी शिक्षा प्राप्त थे। अतः उन्हें भारतीय समाज में व्याप्त सभी बुराईयों का एक मात्र हल आधुनिक शिक्षा में दिखाई पड़ता था।
  • आर्य समाज ने दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालयों (DAV), विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन और सर सैय्यद अहमद खां ने अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना कर आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।
  • इस प्रकार स्पष्ट है कि 19वीं सदी के सामाजिक सुधारों का मूल आधार जाति प्रथा की बुराईयों की समाप्ति, महिलाओं की दशा में सुधार और आधुनिक शिक्षा के प्रसार में ही निहित था।

वेटर से IAS बनने की कहानी


वह ऐसे छात्र थे, जिसने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई करके आईएएस बनने का मुकाम हासिल किया। जहाँ चाह, वहाँ राह।इसी लाईन को सही साबित किया है तमिलनाडु के रहने वाले के. जयगणेश ने। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले जयगणेश 4 भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता एक फैक्ट्री में काम किया करते थे और महीने के 4500 रुपए कमा लेते थे। इस छोटी सी रकम से घर चलाना कितना मुश्किल होता है, ये हम सब समझ सकते हैं। वह छह बार सिविल सर्विस में फेल हुए, लेकिन हार नहीं मानी। वह 2008 में सातवें प्रयास में आईएएस बने और वह भी 156 वीं रैंक के साथ। वह ऐसे छात्र थे, जिसने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई करके आईएएस बनने का मुकाम हासिल किया।


तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के विनावमंगलम गांव में पैदा हुए जयगणेश के दो बहन और एक भाई से बड़े हैं। पिता लैदर फैक्ट्री में सुपरवाइजर। के जयगणेश अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनको दो बहनें और एक भाई है। पिता 4500 रुपए की नौकरी करके परिवार को पालन-पोषण करते थे। 8वीं तक गांव के स्कूल में ही पढ़ाई हुई और बाद में पास के कस्बे में पढऩे जाना होता था। दसवीं के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़े। 91 फीसदी अंकों से इंजीनियरिंग में प्रवेश किया और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। जब सिविल सेवा के बारे में सुना तो पढ़ाई में भिड़ गए। चेन्नई आकर पढ़े, इंजीनियर के रूप में नौकरी नहीं मिली तो सत्यम सिनेमा में बिलिंग क्लर्क बने। इंटरवल में वेटर के रूप में सर्व भी किया।

इंजीनियरिंग के बाद जयगणेश की इच्छा थी कि कोई जॉब कर लें, क्योंकि परिवार की हालत देखते हुए यहीं जरूरी लग रहा था। 10 वीं तक साथ पढने वाले उनके अधिकतर साथियों ने पढ़ाई छोड़ दी थी और कई पढ़ाई ही पूरी नहीं कर सके। अपने साथियों में वही अकेले ऐसे छात्र थे जो पढ़नें के लिए कॉलेज पहुँचे थे। साल 2000 में इंजीनियरिंग करने के बाद जयगणेश जॉब की तलाश में बेंगलुरु आए। यहाँ उन्हें 2500 रुपए महीने की एक कंपनी में नौकरी मिल गई।

जयगणेश बताते हैं कि उन्हें सिविल सर्विस के बारे में पहले ज्यादा जानकारी नहीं थी। बेंगलुरु आकर पता चला कि कलेक्टर ऐसा अधिकारी होता है, जो गांवों के लिए बहुत कुछ कर सकता है। बस यहीं से तय कर लिया कि अब आईएएस बनना है। नौकरी छोड़ी और आईएएस बनने के लिए गांव लौट आए। उस वक्त उन्हें 6500 रुपए बोनस मिला था। इसी से स्टडी के लिए किताबें आदि खरीदीं। गांव में रहकर नोट्स पढऩा शुरू किया, जिन्हें पोस्ट के जरिए चेन्नई से मंगवाया करते थे।

जयगणेश को चेन्नई में सरकारी कोचिंग के बारे में पता चला तो उन्होंने इसके लिए टेस्ट दिया और पास हो गए। इसमें उन्हें जरूरी सुविधाएं और ट्रेनिंग मिलने लगी। कोचिंग के बाद गांव नहीं जाकर चेन्नई में ही वह पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन कोई जॉब नहीं मिल सकी। सत्यम सिनेमा की कैंटीन में उन्हें बिलिंग क्लर्क का जॉब मिला। इंटरवल में वह वेटर के तौर पर भी काम करते। जयगणेश ने बताया कि उन्हें कभी भी इस बात की चिंता नहीं हुई कि वह एक मैकेनिकल इंजीनियर होकर यह काम कर रहे हैं। लक्ष्य था कि चेन्नई में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की जाए। छह बार की विफलता के बाद सातवें प्रयास में उन्हें सफलता मिली।

"संघर्ष"


एक बार की बात है। एक 21 साल की लड़की रोते हुए अपने पिता के पास आई। कहने लगी कि मेरा जिंदगी से विश्वास उठ गया है। मैं रोज-रोज की झंझावतों से उब गया हूँ। जिस भी काम में हाथ डालती हूँ वो होता ही नहीं।पढ़ने बैठती हूँ तो पढ़ने में मन नहीं लगता। लिखने बैठती हूँ तो हाथ साथ नहीं देते। भविष्य को लेकर मैं परेशान हूँ। कुछ दूसरा करना चाहती हूँ तो पहले वाले काम में मन लगा रहता है। मैं किसी भी काम में अपना शत प्रतिशत नहीं दे पा रही हूँ। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। ऐसी मुसीबतों को रोज-रोज झेलने से अच्छा मर जाना।

बेटी की सारी बातों को उसका 55 साल का पिता बड़ी गौर से सुनता रहा। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि जिस बेटी की परवरिश उसने इतने लाड़-प्यार से की है, मुसीबतों के सामने वो इस कदर टूट जाएगी। उसे लगा की उसके संस्कार में कही ना कही कमी रह गई है। कुछ देर तक सोचने के बाद उसे एक आइडिया आया है। आज वो अपनी बेटी को जिंदगी का वो पाठ पढ़ना चाहता था जिसे उसने अबतक बचा कर रखा था। ये वो अंतिम पाठ था जिसके बाद उसकी बेटी की जिंदगी बदलने वाली थी।

वो अपनी बेटी का हाथ पकड़कर सीधा किचन में ले गया। एक हाथ में आलू और दूसरे हाथ में फ्री में रखा अंडा लिया। फिर दोनों को 5 फीट की ऊंचाई से गिरा दिया। होना क्या था। आलू उछलकर दूसरी तरफ चला गया और अंडा फूट गया। उसकी बेटी ये सब बड़ी गौर से देख रही थी. वो बोली पापा आप क्या कर रहे हैं?पिता चुप रहा फिर उसने गैस पर दो पतीले चढ़ाए। एक में जमीन पर गिरा वो आलू डाला और दूसरे में फ्रीज से नया अंडा निकालकर। कुछ देर तक दोनों को उबलने दिया।

फिर उसने आलू और अंडे को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसने एक पतीले में फिर से पानी चढ़ाया। अपनी बेटी से बोला कि इसमें चाय की पत्ती डालो। बेटी को समझ में नहीं आ रहा था कि पिता आखिर कर क्या रहे हैं?वो कहना क्या चाहते हैं? लेकिन इस उम्मीद में कि कुछ अच्छा होने वाला है वो चुपचाप पिता की बातों को मानती रही। चाय की पत्ती से भरे दो चम्मच उसने उबलते हुए पानी में डाल दिया। पानी के साथ चाय उबलने लगी। कुछ ही देर में पतीले में से पानी गायब हो गया अब उसमें चाय पूरी तरह से घुल चुकी थी। पिता ने बेटी से पूछा ये क्या है बेटी ने कहा चाय। पिता मुस्कुराने लगे।

पिता ने बेटी के सिर पर हाथ रखा। और फिर जो बातें उन्होंने कही उसने उसकी जिंदगी बदल दी। पिता बोले कि बेटी हमारी जिंदगी भी इन्हीं आलू, अंडे और चाय की तरह हैं। कुछ देर पहले तक जिस आलू को अपनी अकड़ पर घमंड था वो गर्म पानी में जाने के बाद मुलायम हो गया मतलब उसने गर्म पानी के आगे सरेंडर कर दिया अपना असली स्वरूप छोड़ दिया। जिस अंडे को लोग संभालकर फ्रीज में रखते थे वो गर्म पानी में जाने के बाद सख्त और ठोस हो गया। यानी कि वो भी गर्म पानी के आगे टिक नहीं पाया और उसने भी सरेंडर करते हुए वहीं रूप धारण कर लिया जो गर्म पानी ने उसे दिया। जबकि चाय की पत्ती ने संघर्ष किया। उसने गर्म पानी के आगे सरेंडर नहीं किया। और देखो क्या हुआ गर्म पानी को हार माननी पड़ी। इस बार पानी ने ही अपना स्वरूप बदल लिया। दो चम्मच चाय की पत्ती अब दो कप चाय बन चुकी है। दुनियावालों को पानी नहीं दिख रहा, सिर्फ चाय दिख रही है।

पिता ने बेटी से कहा अब कुछ समझी। पतीले में ये जो गर्म पानी है उसे मुसीबत समझो। जो झेल गया वो चाय की तरह विजेता बनेगा और नहीं झेल पाया वो गर्म पानी रूपी मुसीबत में अपना सबकुछ खो बैठेगा। जबतक आलू और अंडे का गर्म पानी से पाला नही पड़ा था वो खुद को सर्वशक्तिमान समझते थे, लेकिन मुसीबत क्या आई उन्हें अपनी औकात पता चल गई। उन्होंने अपना असली स्वरूप ही खो दिया। हार मान ली। और हारता वही है जो संघर्षों से डरता है।

Monday, 20 November 2017

मधुर वाणी का जीवन में महत्व


वेद में एक वाक्य है कि वाणी की मधुरता से सहज ही सभी को मित्र और कर्कश वाणी से दुश्मन बनाया जा सकता है। एक बार कुछ शिक्षक श्री अरविंद आश्रम (पांडिचेरी) गए। एक शिक्षक ने श्री माता जी से पूछा, ‘सदैव प्रसन्न रहने के लिए क्या करना चाहिए?’
माता जी ने कहा, ‘अपनी वाणी से अमृत बिखेरते रहो। सभी से प्रेम करो, निश्चय ही सभी से प्रेम पाते रहोगे। इससे प्रसन्नता मिलेगी।’
कुछ क्षण रुककर उन्होंने एक कथा सुनानी शुरू की, ‘फारस देश में एक स्त्री थी। वह शहद बेचने का काम करती थी। शहद तो वह बेचती ही थी, उसकी वाणी भी शहद जैसी ही मीठी थी। उसकी दुकान पर खरीददारों की भीड़ लगी रहती थी। एक ओछी प्रवृति वाले व्यक्ति ने देखा कि शहद बेचने से एक महिला इतना लाभ कमा रही है, तो उसने भी उस दुकान के नजदीक एक दुकान में शहद बेचना शुरू कर दिया। उसका स्वभाव कठोर था।
एक दिन एक ग्राहक ने सहज में ही उससे पूछ लिया कि शहद मिलावटी तो नहीं! उसने भड़ककर कहा कि जो स्वयं नकली होता है, वही दूसरे के सामान को नकली बताता है। ग्राहक उसकी कड़क आवाज से घबड़ाकर लौट गया। वही आदमी फिर महिला के पास पहुंचा और वही सवाल पूछ बैठा। महिला ने मुसकराते हुए कहा कि जब वह खुद असली है, तो वह नकली शहद क्यों बेचेगी! ग्राहक मुस्कुरा उठा और शहद ले गया।’
कहानी सुनाने के बाद माता जी ने उपदेश देते हुए कहा, ‘विनम्र स्वभाव और मीठी वाणी का हर तरह की सफलता में योगदान रहता है, इसलिए मनुष्य को हमेशा मीठी वाणी बोलनी चाहिए।’

हमेशा याद रखिये कि “वाणी में इतनी शक्ति होती है कि कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है।” वास्तव में मीठी वाणी बोलना न सिर्फ अपने, बल्कि दूसरों के कानों को भी सुकून देता है। किसी ने सत्य ही कहा है:-  
  • जरूरी नहीं कि आप केवल मिठाई खिलाकर दूसरों का मुंह मीठा करें, आप मीठा बोलकर भी लोगों का मुंह मीठा कर सकते हैं!
  • यहाँ तक कि विभिन्न वेदों और शास्त्रों में भी वाणी संयम को सर्वश्रेष्ठ तप कहा गया है।
  • ऋग्वेद में कहा गया है, या ते जिव्हा मधुमति सुमेधाने देवेषूच्यत उरुचि। यानी, तू मीठी और सद्बुद्धि युक्त वाणी का प्रयोग कर, जिसे देव बोलते हैं।
  • नीतिशास्त्र में कहा गया है, ‘झूठ बोलना, कटु बोलना, असंगत बात कहना, अहंकारयुक्त शब्द बोलना, निंदा करना आदि वाणी के ऐसे उद्वेग दोष हैं, जिनसे मनुष्य पग-पग पर संकट में पड़ता है। अत: एक-एक शब्द सोच-समझकर बोलना चाहिए।’
  • विदुर नीति में कहा गया है, ‘असंयमपूर्ण बोलने की अपेक्षा मौन रहना श्रेयस्कर है। सत्य, प्रिय और धर्मयुक्त वचन ही उच्चरित करने चाहिए। मनमाने ढंग से ऊटपटांग बोल देने वाला पग-पग पर शत्रु पैदा करता है।’ मीठे वचनों में इतनी शक्ति और आकर्षण होता है कि पराया आदमी भी मित्र व हितैषी बन जाता है, जबकि कटु वचन बोलने वाला भाई-बांधवों और मित्रों को भी दुश्मन बना लेता है।
  • भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं, ‘पार्थ, जिस वाणी को धारण करने से मानव को यश और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है, जिससे मनुष्य की विद्वान के रूप में पहचान होती है, उस वाणी को वाक् कहते हैं। ऐसा व्यक्ति वागीश अर्थात वाणी का देवता कहलाता है।’

गोस्वामी तुलसीदास ने कहा है,
तुलसी मीठे वचन तै, सुख उपजत चहुं ओर।
वशीकरण के मंत्र हैं, तज दे वचन कठोर।

और संत कबीर भी कहते हैं कि,
ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय।
औरन को शीतल करै, आपहु शीतल होय।

याद रखिये कि तलवार का घाव देर-सबेर भर जाता है, किंतु कटु वाणी से हुआ घाव कभी नहीं भरता। इसलिए हमेशा “मीठा और उचित बोलिए। खुद भी प्रसन्न होइए और दूसरों को भी प्रसन्न कीजिये।”

डब्ल्यूएचओ ने लिम्फेटिक फिलैरिसिस के वैश्विक उन्मूलन में तेजी लाने के लिए ट्रिपल ड्रग थेरेपी की सिफारिश की


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) लिम्फेटिक फिलैरिसिस के वैश्विक उन्मूलन में तेजी लाने के लिए एक वैकल्पिक तीन दवाओं वाले उपचार (ट्रिपल ड्रग थेरेपी) की सिफारिश कर रहा है। इस उपचार को आईडीए के रूप में जाना जाता है।

प्रमुख तथ्य
  • इसमें आइवरमेक्टिन (ivermectin), डायएथिलकार्बामेजाइन सिट्रेट (diethylcarbamazine citrate) और अल्बेंडाजोल (albendazole) का संयोजन शामिल है। इस उपचार की उस जगह पर प्रतिवर्ष सिफारिश की जा रही है जहाँ इसका सबसे बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
  • हाल ही में हुए शोध अध्ययनों के साक्ष्यों ने यह साबित किया है कि वर्तमान में प्रयोग किये जा रहे डायएथिलकार्बामेजाइन सिट्रेट और अल्बेंडाजोल के संयोजन के साथ आइवरमेक्टिन को जोड़ने पर माइक्रोफाइलेरिया की रक्त से अधिक कुशलता से सफाई की जा सकती है। यह संयोजन दो दवाओं के उपचार से बेहतर और सुरक्षित होता है।
  • चार देशों में किए गए बड़े यादृच्छिक सामुदायिक अध्ययन में पाया गया कि एमडीए के दौरान इस्तेमाल किये जाने पर आईडीए दो-दवाओं के उपचार के समान ही सुरक्षित होता है। नई सिफारिशों की विशेषताओं को डब्ल्यूएचओ के नए दिशानिर्देशों में प्रकाशित किया गया है।
लाभ
वर्तमान में डायएथिलकार्बामेजाइन सिट्रेट प्लस ऐल्बेंडाजोल का इस्तेमाल करने वाले 24 देशों को आईडीए से फायदा हो सकता है और इसका उपयोग उन स्थानिक देशों के लिए विशेष रूप से सहायक होगा जिन्होंने अभी तक सभी स्थानिक जिलों में एमडीए शुरू नहीं किया है।

प्रगति
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में लिम्फेटिक फिलैरिसिस के वैश्विक उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति लगातार हो रही है। डब्ल्यूएचओ ने पहले ही दस देशों को लिम्फेटिक फिलैरिसिस से मुक्त घोषित कर दिया है। अब इन देशों में यह सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में विद्यमान नहीं है।
  • कम से कम 856 मिलियन लोग उन क्षेत्रों में रह रहे हैं जहाँ फिलैरियल संक्रमण अभी भी संचारित हैं; जबकि 514 मिलियन लोग ऐसे क्षेत्रों में रह रहे हैं जो आईडीए से लाभान्वित हो सकते हैं। आईडीए उन्मूलन को तेज करने के लिए एक संभावित फास्ट-ट्रैक और कम-लागत वाला विकल्प प्रदान करता है।

फाइलेरिया (Lymphatic Filariasis)

  • फाइलेरिया (Lymphatic Filariasis) एक परजीवीजन्य संक्रामक बीमारी है जो धागे जैसे कृमियों से होती है। वैश्विक स्तर पर इसे एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारी (Neglected Tropical Disease) माना जाता है। फाइलेरिया दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय देशों में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। जिसमें भारत भी शामिल है।
  • हाथीपांव (Elephantiasis) फाइलेरिया का सबसे सामान्य लक्षण है जिसमें शोफ (Oedema) के साथ चमड़ी तथा उसके नीचे के ऊतक मोटे हो जाते हैं।

फाइलेरिया के कौन से कारक जीव हैं?
  • फाइलेरिया, फाइलेरियोडिडिया (Filariodidea) कुल के नेमैटोडों (गोलकृमि) के संक्रमण से होता है। तीन प्रकार के कृमि इस बीमारी को जन्म देते हैं। ये हैं वुचिरेरिया बैंक्राफ्टाई (Wuchereria bancrofti), ब्रुजिया मलाई (Brugia malayi) और ब्रुजिया टिमोरीई (Brugia timori)।
  • वुचिरेरिया बैंक्राफ्टाई इस बीमारी का सबसे सामान्य कारक है जो पूरे विश्व में पाया जाता है। ब्रुजिया मलाई दक्षिण-पश्चिम भारत, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, फिलिपींस और वियतनाम में पाया जाता है जबकि ब्रुजिया टिमोराई सिर्फ इंडोनेशिया तक ही सीमित है। वुचिरेरिया बैंक्राफ्टाई में नर कृमि 40 मिलीमीटर लंबा होता है जबकि मादा की लंबाई लगभग 50-100 मिलीमीटर होती है।

कैसे फैलता है फाइलेरिया?
फाइलेरिया मच्छरों से फैलता है जो परजीवी कृमियों के लिए रोगवाहक का काम करते हैं। इस परजीवी के लिए मनुष्य मुख्य पोषक है जबकि मच्छर इसके वाहक और मध्यस्थ पोषक हैं। परजीवियों को चार मुख्य प्रकार के मच्छरों द्वारा प्रेषित किया जाता है: क्यूलेक्स, मैनसोनिया, एनोफेलीज और एडीज।

NDA & NA Entrance Exam Solved Paper (General Knowledge) 2017


NDA/NA Question Paper 2017 with Solution, NDA Question Paper 2017 Hindi PDF - NDA/NA exam of the year 2017 held on dated 10 September, 2017. We are giving 75 questions of General Knowledge of this exam with answers.

1. विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी, यात्रा एवं पर्यटन प्रतियोगितात्मकता सूचकांक (टीटीसीआई) 2017 के अनुसार, विश्व की 136 अर्थव्यवस्थाओं में, भारत को कौन-सा स्थान मिला है? – 40वां

2. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मनाए गए विश्व स्वास्थ्य दिवस, 2017 की विषय-वस्तु कौन-सी है? – अवसाद : आओ बात करें

3. आर एण्ड डी के प्रोत्साहन तथा विकास (बढ़ावा देने) के लिए अन्तर्विषयक साइबर भौतिक प्रणालियों (आईसीपीएस) पर एक नए कार्यक्रम का प्रारम्भ किस मन्त्रालय द्वारा किया गया है? – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मन्त्रालय

4. किस राजादेश से बौद्ध धर्म के साथ अशोक के सम्बन्ध प्रकट होते हैं? – स्तम्भ राजोदश 4

5. कैबिनेट मिशन प्लान ने भारत के लिए किस पर विचार किया? – राज्यों का संघ

6. लोकपाल संस्था के सृजन की अनुशंसा सर्वप्रथम किसके द्वारा की गई थी? – प्रशासनिक सुधार आयोग

7. कौन अम्लीय वर्षा कारक (कारण) बन जाता है? – सल्फर डाइऑक्साइड

8. पेयजल के लिए pH की वांछनीय सीमा क्या है? – 6.5 से 7.0

9. पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय पश्चिमी गुजरात में सूर्योदय से लगभग कितने घण्टे पहले होगा? – दो घण्टे

10. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक लम्बी तटरेखा है? – तमिलनाडु

11. भारत के ​किस राज्य के सर्वाधिक क्षेत्र में वन आच्छादित हैं? – मध्य प्रदेश

12. ग्रैब्रो, ग्रेनाइट, डोलोमाइट और बेसाल्ट में से कौन-सी आग्नेय शैल नहीं है? – डोलोमाइट 

13. कोरिऑलिस प्रभाव किसका परिणाम है? – पृथ्वी के घूर्णन का

14. सिन्धु घाटी (हड़प्पा) के लए मेसोपोटामियाई रिकॉर्डो में किस शब्द का प्रयोग किया गया था? – मेलुहा

15. आभासी मुद्राओं के लिए ढांचे की जांच करने हेतु भारत सरकार द्वारा हाल ही में गठित की गई अन्तर-अनुशासनिक (अन्तर्विषयक) समिति का अध्यक्ष, कौन है? – विशेष सचिव, आर्थिक कार्य विभाग

16. सम्पदा स्कीम, किस मन्त्रालय द्वारा कार्यन्वित की जा रही है? – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मन्त्रालय

17. उत्तरी गोलार्द्ध में अल्पतम दिवस लम्बाई (सबसे छोटा दिन) कब होता है? – 22 दिसम्बर

18. भारत, में वर्षा की अधिकतम मात्रा किससे प्राप्त होती है? – दक्षिण-पश्चिम मानसून से

19. रक्त आतंचन (थक्का बनने) में, किस विटामिन की भूमिका होती है? – विटामिन-K

20. 'प्रोबायोटिक' पद किसके लिए प्रयुक्त किया जाता है? – सजीव सूक्ष्मजीवी खाद्य सम्पूरक

21. कौन-सा सूक्ष्म-जीव, दूध के दही बनने और अम्लीकरण का कारण बनता है? – लैक्टिक अम्ल बैसिलस

22. न्यूक्लिक अम्लों की आण्विक संरचना से सम्बन्धित शोध के लिए फ्रान्सिस क्रिक और जेम्स वाटसन के साथ वर्ष 1962 के नोबेल पुरस्कार का भागीदार, कौन था? – मौरिस ह्यूग फ्रेडरिक विल्किंस

23. अधिक ऊंचाई पर जल अपेक्षाकृत कम तापमान पर किसके कारण उबलता है? – वायुदाब कम होता है

24. वाहनों के अग्रदीपों (हेडलाइटों) में अवतल दर्पण प्रयुकत किया जाता है, क्योंकि यह। – समान्तर किरणें भेजता है

25. यदि किसी वस्तु को पानी में डूबी हुई अवस्था में तोला जाए तो हवा में लिए गए भार की तुलना में उसके भारत पर क्या प्रभाव होगा? – कमी होगी

26. प्रकाश वर्ष (लाइट ईयर) किसकी माप है? – दूरी

27. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के उपागम-लेख द्वारा योजना अवधि 2012-17 हेतु, भारत के जीडीपी की औसत वृद्धि के एक लक्ष्य के रूप में, किसे निश्चित किया गया था? – 8% 

28. 1760 ई. और वर्ष 1820 के बीच ब्रिटिश औद्योगिक विकास में हुए परिवर्तनों का वर्णन करने के लिए, किसने पहली बार अंग्रेजी में, 'इण्डस्ट्रियल रिवॉल्यूशन' पद का प्रयोग किया था? – आरनॉल्ड टॉयनबी

29. 'द इण्डियन स्ट्रगल, 1920-1934' पुस्तक के लेखक, कौन हैं? – सुभाष चन्द्र बोस

30. वर्ष 1866 में दादाभाई नौरोजी द्वारा लन्दन में, कौन-से संघ (संस्था) की स्थापना की गई? – द ईस्ट इण्डिया एसोसिएशन

31. मेरियाना खाई, किस महासागर तल में स्थित है? – पूर्वी प्रशान्त महासागर

32. 'टकलामकान मरुस्थल कहां स्थित है? – मध्य एशिया में 

33. अलकनन्दा के साथ वह नदी कौन-सी है, जिसके संगम पर रुद्रप्रयाग स्थित है? – मन्दाकिनी

34. शीत ऋतु के दौरान, कश्मीर क्षेत्र में होने वाले वृष्टिपात की अतिरिक्त मात्रा किसके द्वारा लाई जाती है? – 
पश्चिमी विक्षोभ

35. भारत के भाग में कलाकोट तृतीयक (टर्शियरी) कोयला-क्षेत्र है? – हिमालय पर्वत प्रदेश

36. कण्डराएं (टेण्डन) जिनके माध्यम से मांसपेशियां हड्डियों से जुड़ी होती हैं, किस एक लम्बी रेशेदार प्रोटीन का दृढ़ सघन बण्डल होती हैं? – कोलैजेन

37. श्लीपद के रोगकारक जीव का वैज्ञानिक नाम क्या है? – वूचे​रेरिया बैन्क्रोफ्टाई 

38. मेलेनिन एक प्राकृतिक वर्णक है, जो मानव त्वचा, बाल और परितारिका (आइरिस) को रंग प्रदान करता है। यह किससे सुरक्षा प्रदान करता है? – पराबैंगनी विकिरण

39. उच्चायी ट्रांसफॉर्मरों का प्रयोग किसलिए किया जाता है? – वोल्टता बढ़ाने

40. कौन-सी तरंग प्रति फोटॉन अधिकतम ऊर्जा ले जाती है? – X-किरणें

41. तापमान पर 1 किग्रा कार्बन CO2 की कितनी मात्रा उत्पन्न करता है? – 11/3 किग्रा

42. लोहे को संक्षारित होनेे से बचाने के लिए जस्ता (जिंक) का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि जस्ता। – लोहे की तुलना में अधिक धनविद्युती है 

43. पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रचुरता के सम्बन्ध में, ​कौन-सी गैस दूसरे स्थान पर आती है? – ऑक्सीजन

44. कौन-सा एक रासायनिक परिवर्तन है? – बालों को काटना

45. कौन-से रसायन का उपयोग धोने के सोडे के रूप में किया जाता है? – सोडियम कार्बोनेट

46. पेयजल को शुद्ध करने के लिए पोटैशियम परमैंगनेट का उपयोग क्यों किया जाता है? – यह एक ऑक्सीकारक है

47. कौन-सा यात्रावृत मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल के बारे में गहरी जानकारी प्रदान करता है? – इब्नबतूता का 'रेहला'

48. ख्वाजा मोइनुद्दीन, बाबा फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर, निजामुद्दीन औलिया और शेख बहाउद्दीन जकारिया इनमें से कौन चिश्ती सूफी सन्त नहीं था? – शेख बहाउद्दीन जकारिया

49. अप्रैल, 2017 में, भारत ने महात्मा गांधी से सम्बन्धित किस घटना के 100 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाया? – चम्पारण सत्याग्रह

50. किस घटना के कारण इन्द्रधनुष दिखाई देता है? – प्रकाश का परिक्षेपण

51. किसके परावर्तन को प्राप्त कर, चमगादड़ें अपने मार्ग में अवरोधकों की पहचान कर सकती हैं? – पराश्रव्य तरेंगें

52. ''निम्न ताप पर रखी किसी वस्तु से उच्च ताप पर रखी वस्तु की ओर ऊष्मा स्वत: प्रवाहित नहीं हो सकती,'' यह कथन क्या कहलाता है? – ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम

53. हाइड्रोफ्लुअेरिक अम्ल का मुख्य उपयोग क्या है? – कांच के निक्षारण (अम्ल लेखन) में

54. यौगिक C6H12O4 में C का द्रव्यमान क्या होता है? – H के द्रव्यमान प्रतिशत की तुलना में C का द्रव्यमान प्रतिशत छह गुना होता है

55. ''एक समान ताप और दाब पर विभिन्न गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है'' यह कथन क्या कहलाता है? – गै-लुसैक परिकल्पना

56. संसद के किसी भी सदन का सदस्य न होने पर भी, कौन संसस के दोनों सदनों की बैठकों में उपस्थित हो सकता है? – भारत का महान्यायवादी

57. किसके बारे में माना गया कि वर्ष 1857 में, ब्रिटिश के विरुद्ध षड्यन्त्रकारी संन्यासियों और फकीरों का नेता था? – नाना साहिब

58. कौन 18वीं शताब्दी में अवध राज्य का संस्थापक था? – सआदत खान

59. यंग बंगाल आन्दोलन का प्रवर्तक कौन था? – हेनरी विवियन डिरोजियो

60. सिंगापुर ओपन सुपर सीरी​ज बैडमिण्टन मेन्स सिंगल्स टाइटल 2017 (पुरुष एकल खिताब 2017) का विजेता कौन है? – बी. साई प्रणीत

61. कोराडी थर्मल पॉवर स्टेशन (ऊष्मीय शक्ति केन्द्र) कहां पर स्थित है? – नागपुर

62. स्मारकों और स्थलों हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (विश्व विरासत दिवस) 2017 की विषय-वस्तु कौन-सी है? – सांस्कृतिक विरासत और धारणीय पर्यटन

63. अप्रैल, 2017 में, यूएसए ने उग्रवादियों के छिपने के संदिग्ध स्थानों पर विशाल आयुध वायु वेग विस्फोट, (मोआब) जिसे सामान्यतयां मदर ऑफ ऑफ बॉम्ब्स के नाम से जाता है, किस देश में गिराया था? – अफगानिस्तान

64. बढ़े हुए सीरम यूरिक अम्ल स्तर के कारण गाउटी आर्थ्राइटिस से ग्रसित रोगियों को, अन्तर्गहण न्यूनतम रखना चाहिए? – नयूक्लिक अम्ल

65. सुनहला धान (गोल्डन राइस) आनुवंशिक रूप से रूपान्तरित फसल का पादप है, जिसमें समाविष्ट जीन, किसके जैव-संश्लेषण के लिए होता है? – विटामिन 'A'

66. प्रेरकत्व के SI मात्रक का प्रतीक H है। इसका अर्थ क्या है? – हेनरी

67. प्रकाश के प्रयोग द्वारा किसी धात्विक सतह से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन को क्या कहते हैं? – प्रकाश-विद्युत 
उत्सर्जन

68. सूर्य से पृथ्वी तक पहुंचने में प्रकाश को​ कितना समय लगता है? – लगभग 8 मिनट 

69. रेडियोऐक्टिवता का मापन किससे किया जाता है? – जीएम काउण्टर से

70. वाहनों में पश्च-दृश्य दर्पणों के रूप में प्रयुक्त होने वाला दर्पण कौन-सा है? – उत्तल

71. करेन्सी नोटों में जालसाजी की पहचान करने के लिए कौन-सी तरंगों का प्रयोग होता है? – पराबैंगनी 

72. किसी p-प्रकार के अर्द्ध-चालक में बहुसंख्यक आवेश वाहक क्या होते हैं? – होल

73. निम्नतम अवस्था में हाइड्रोजन परमाणु की आयनन ऊर्जा क्या होती है? – 13.6eV

74. जब शुद्ध जल प्रबलता से उबलता है, तो सतह की ओर उठने वाले बुलबुले मुख्यत : किससे बने होते है? – जब वाष्प


75. कौन-सा यौगिक पानी में घोले जाने पर, विद्युत का चालन करता है और क्षारीय विलयन बनाता है? – NaOH

NDA & NA Entrance Exam Solved Paper (General English) 2017


NDA Question Paper 2017 with Solution - (Hold on 10 September, 2017) We are giving 50 questions with answers of General English asked in NDA/NA Exam (II) of 2017.
Directions (Q. Nos. 1-10) Each item in this section consists of a sentence with an underlined word/words followed by four options. Select the option that is nearest in meaning to the underlined world/words. 
1. The discussion was wound up after a long fruitful exchange of view. 
a. postponed b. cut short c. interrupted d. concluded (Ans : d)

2. He was fully alive to the need for making adjustments.
a. concerned about b. worried about 
c. aware of d. indifferent about (Ans : c)

3. The police officer tried to intimidate the witness but in vain. 
a. inform b. reward c. frighten d. persuade (Ans : c)

4. We must adopt drastic measures to control population growth. 
a. simple b. dramatic c. realistic d. severe (Ans : d)

5. He is extremely meticulous in his approach. 
a. simple b. careful c. fair d. reasonable (Ans : b)

6. The experts' minute examination brought to light some important clues. 
a. quick b. detailed c. superficial d. prolonged (Ans : b)

7. The decision of the Union government to repeal the Urban Land Ceiling Act has been welcomed by all. 
a. suppress b. amend c. cancel d. withhold (Ans : c)

8. This is his maiden appearance on the screen. 
a. first . b. last c. girlish d. shy (Ans : a)

9. At the end of the marathon everybody was exhausted. 
a. weakened b. honoured c. satisfied d. tired (Ans : d)

10. He gave me a counterfeit coin. 
a. rare b. fake c. unmatured d. inferior (Ans : b)

Directions (Q. Nos. 11-20) Each item in this section consists of a sentence with an underlined word/words followed by four options. Select the option that is opposite in meaning to the underlined word/words. 

11, My mother has been working hard for the last two weeks and she feels run down. 
a. morbid b. energetic c. exhausted d. emotional (Ans : b)

12. The President condemned the Act of violence during the celebration of the festival. 
a. reason b. instigation c. restraint d. sobriety (Ans : d)

13. The students made a generous contribution to the flood relieffund. 
a. niggard b. selfish c. spendthrift d. indecent (Ans : a)

14. He was just idle by temperament. 
a. employed b. occupied c. industrious d. happy (Ans : e)

15. Most of the decisions taken by the officer were unjust. 
a. serious b. lenient c. correct d. imbecile (Ans : c)

16. He is a loving father and takes great delight in his children. 
a. revolt b. dissatisfaction c. enjoyment d. disgust (Ans : d)

17. He was quite concerned about his son's career. 
a. unrelated b. indifferent c. dispassionate d. carefree (Ans : b)

18. They are confident of success, 
a. imprudent b. impatient c. diffident d. reluctant (Ans : c)

19. We carried on the search for the missing person. 
a. delayed b. reconsidered c. broke up d. called off (Ans : d)

20. This TV has many indigenous components. 
a. Indian b. foreign c. unnatural d. genuine (Ans : b)

Directions (Q. Nos. 21-30) In the following passage, at certain points you are given a choice of four words marked (a), (b), (c) and (d), one of which fits the meaning of the passage. Choose the best word out of the four. Mark the letter, viz. , (a), (b), (c) or'(d), relating to this word .

After this incident I went to Nainital, and returned after nearly a month, I had (21.) a. hardly / b. barely / c. merely / d. rarely (Ans : b) taken (22.) a. out / b. away / c. off / d. on (Ans : c) my clothes when I saw Gangu standing (23.) a. by / b. mear / c. with / d. at (Ans : c) a new baby. He was (24.) a. jumping / b. bursting / c. dancing / d. singing (Ans : a) with joy. Even Nanda (25.) a. could / b. would / c. should / d. ought (Ans : b) not have (26.) a. experimented / b. shown / c. felt / d. heard (Ans : c) such joy (27.) a. at b. in c. on d. into (Ans : a) getting Krishna. His face had the same. (28.) a. light / b. glow/ c. sense / d. hope (Ans : b) that (29.) a. comes / b. appears / c. rises / d. shows (Ans : b) on the face of a (30.) a. starved / b. starving / c. hungry / d. satisfied man after a full meal.

Directions (Q. Nos. 31-35) Each of the following items in this section consists of a sentence, the parts of which have been jumbled. These parts have been labelled P, Q, Rand S. Given below each sentence are four sequences namely (a), (b), (c) and (d). You are required to re-arrange the jumbled parts of the sentence and mark your response accordingly. 

31. The Spirit of man / has slowly and painfully surmounted (P) / and his growing intelligencde (Q) / all the obstacles that have come in his way (R) / has faced all kinds of dangers (S).
a. QPSR b. SQPR c. RPQS d. PRQS  (Ans : b)

32. After our school boys had won a well-contested hockey match / so that they might communicate the news of their victory to the headmaster (P) / who is a keen sportsman (Q) / they come to school in high spirits (S) / and takes a very lively interest in school games (S)
a. QPSR. b. SQPR c. RPQS d. PRQS (Ans : c)

33. Even a leisurely game like cricket / demanding grace rather than strength and (P) / over the rough tactics of the Australian team that visited England in 1921 (Q) / as we saw in the controversy over body-line bowling (R) / can cause much ill-will (S)
a. PSRQ b. RSPQ c. SRQP d. QPRS (Ans : c)

34. Scientists point out (P)/ of sunspot activity (Q) / that it is an aftermath that (R) has now reached its peak of the eleven-year cycle (S)
a. RSPQ b. PQSR c. QRPS d. QSPR (Ans : c)

35. As the ship streams from San Diego / as walls of gray water from a distant storm in the North Pacific (P) / making the greener among us miserable with sea sickness (Q) / rock and toss the ship (R) / those of us aboard have a personal demonstration of powerful ocean movement (S)
a. PQRS b. SRPQ c. SPRQ d. QSRP (Ans : c)

Directions (Q. Nos. 36-40) Each item in this section has a sentence with three underlinec parts labelled as (a), (b) and (c). Read each sentence to find out whether there is any error in any underlined part and mark your response to corresponding letter i. e. , (a), (b) or (c). If you find no error, your response should be indicated as (d).

36. An electrical circuit (a) / is the complete path (b) / traversed by electric current. (c) No error (d) (Ans : c)

37. He waved us a by-by (a) / as he boarded the train (b)/ which disappeared into the tunnel. (c) No error (d) (Ans : a)

38. There was great deal that had to be scrapped, that must be scrapped; (a) / but surely India could not have been what she undoubtedly was, (b) / and could not have continued a cultured existence for thousands of years. (c) No error (d) (Ans : d)

39. With regard to interior decoration, it is the attention given to the less overt aspects of using space (a) / that give it life, an identity, a quality (b) / that makes it exciting and unusual. (c) No error (d)  (Ans : b)

40. A small parcel (a) / of novels is (b) / better than none. (c) No error (d) (Ans : d)

Directions (Q. Nos. 41-50) Each of the following sentence in this section has a blank space and four words/group of words given after the sentence. Select the word or group/words, you consider most appropriate for the bla nk space and mark your response accordingly. 

41. He looks as if he ......................weary. 
a. is b. was c. would be d. were (Ans : a)

42. My house is insured  ...................... theft and fire. 
a. for b. against c. in d. towards (Ans : b)

43. The result of the prolonged discussion was 
a. disappointment b. disappointing c. disappointed d. to disappoint (Ans : b)

44. You are lucky  ...................... in the 20th century. 
a. by being born b. to have been born c. for being born d. to have born (Ans : b)

45. Sita is true to 
a. word b. her words c. the words d. words (Ans : b)

46. Years ......................since I saw her last. 
a. have passed b. had passed c. had been passing d. have been passing (Ans : a)

47. When. he heard the terrible noise he asked me what was ...................... on. 
a. happening b. being c. getting d. going (Ans : d)

48. Could you lend me some money? I am very ...................... of cash at the moment. 
a. down b. low c. short d. scarce (Ans : c)

49. I saw her when she was standing the side of the old statue. 
a. by b. at c. in d. beyond (Ans : b)

50. True friends never ...................... their loved ones in adversity. 

a. abuse b. criticise c. befool d. desert (Ans : d)

Sunday, 19 November 2017

इस मुस्लिम बहुल देश की करेंसी पर शान से अंकित हैं हिंदुओं के पूजनीय ‘गणपति’


यूँ तो भगवान गणेश की आराधना से संबंधित कई किस्‍से हमारे सामने आते हैं। कई दूसरे धर्मों के लोग भी उन्‍हें पूरे श्रद्धा भाव से पूजते हैं। लेकिन दुनिया में एक मुस्‍लि‍म देश ऐसा भी है, जहाँ की मुद्रा पर गणपति की फोटो है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की। यहाँ की मुद्रा पर भगवान गणेश की फोटो मौजूद है। इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। वहाँ सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है। इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहते हैं। वहाँ, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।

इंडोनेशिया में 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं।

संवैधानिक रूप से एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है लेकिन सरकारी तौर पर केवल छह औपचारिक धर्मों की पहचान है, इस्लाम देश में प्रमुख धर्म है इंडोनेशिया में मुसलमानों को दो अभिविन्यास के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है:- "आधुनिकतावादी" जो आधुनिक शिक्षा, और "पारंपरिकवादियों" को गले लगाते हुए रूढ़िवादी धर्मशास्त्र का पालन करते हैं, जो इस्लामिक बोर्डिंग में स्थानीय धार्मिक नेताओं और धार्मिक शिक्षकों की व्याख्या का पालन करते हैं।

इंडोनेशिया को हम सभी एक मुस्लिम बहुल राष्‍ट्र के रूप में जानते हैं। लेकिन इससे जुड़े कई ऐसे दिलचस्‍प पहलू हैं, जिन्‍हें हम नहीं जानते हैं। ऐसा ही एक पहलू यह भी है कि मुस्लिम बहुल राष्‍ट्र होने के बावजूद यहां की करेंसी पर हिंदुओं के पूजनीय ‘गणपति’ अंकित हैं। यहां के चौराहों पर आज भी कृष्ण-अर्जुन संवाद, घटोत्कच, भीम, अर्जुन की प्रतिमाएं मिलती हैं। यह सुनने में भले ही कुछ अटपटा और पहली नजर में विश्‍वास न कर पाने वाला तथ्‍य हो, लेकिन यह सच है। इंडोनेशिया के कई और ऐसे ही बेहद दिलचस्‍प पहलू हैं जो आपको हैरान कर देंगे।

17508 द्वीपों वाला है ये देश
इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। करीब 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है। यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। इसकी जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों में सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।

पुराणों में इसका नाम था दीपांतर
सुमात्रा और बाली, इंडोनेशिया के द्वीप हैं। इस पूरे क्षेत्र में सात शताब्दियों तक (छठी से 13वीं ईसा) श्री विजय साम्राज्य का एकछत्र राज्य रहा। उसका प्रभाव आंध्र के नागपट्टीनम तक था। इंडोनेशिया का तो मूल नाम ही हिंद-एशिया से निकला है। इतना ही नहीं भारत के पुराणों में भी इसका जिक्र ‘दीपांतर’ भारत अर्थात सागर पार भारत के रूप में किया गया है। यहां यह नाम आज भी काफी प्रचलित है। यहां की करेंसी पर गणपति का चित्र अंकित होने के साथ-साथ आपको यह जानकर भी हैरत होगी कि यहां के मुसलमानों के संस्कृत नाम होते हैं। इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्ण थे। उनकी बेटी का नाम मेघावती सुकर्णपुत्री था और यह नाम ओडिशा के महानायक बीजू पटनायक ने रखा था।

सबसे पुरानी सभ्‍यता बुनी और मुनी
यहां पर इन सब प्रतिमाओं का होना कोई अनूठी बात नहीं है। दरअसल, ईसा पूर्व चौथी शताब्दी से ही इंडोनेशिया द्वीपसमूह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र रहा है। बुनी अथवा मुनि सभ्यता इंडोनेशिया की सबसे पुरानी सभ्यता है। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व तक ये सभ्यता काफी उन्नति कर चुकी थी। ये हिंदू धर्म मानते थे और ऋषि परम्परा का अनुकरण करते थे। यहां के चौराहों पर आज भी कृष्ण-अर्जुन संवाद, घटोत्कच, भीम और अर्जुन की प्रतिमाएं मिलती हैं।

ये थे यहाँ के राजवंश
यहाँ के राजवंश इस बात की तसदीक करते हैं। जिसमें:- 
श्रीविजय राजवंश, 
शैलेन्द्र राजवंश, 
सञ्जय राजवंश, 
माताराम राजवंश, 
केदिरि राजवंश, 
सिंहश्री, 
मजापहित साम्राज्य का नाम शामिल है।
अगले दो हजार साल तक इंडोनेशिया एक हिन्दू और बौद्ध देशों का समूह रहा। श्रीविजय के दौरान चीन और भारत के साथ व्यापारिक संबंध थे। स्थानीय शासकों ने धीरे-धीरे भारतीय सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक प्रारूप को अपनाया और कालांतर में हिंदू और बौद्ध राज्यों का उत्कर्ष हुआ।

इस्लाम का प्रसार
8 वीं शताब्दी की शुरुआत में इंडोनेशिया में प्रवेश करने वाले अरब मुस्लिम व्यापारियों के प्रमाण मिलते हैं। इंडोनेशिया के ऐतिहासिक निवासी, हिंदू और बौद्ध, धर्मो अनुयायी थे। हालांकि, 13 वीं शताब्दी के अंत तक ऐसा नहीं था कि इस्लाम का प्रसार शुरू हुआ। इंडोनेशिया में पहले अरब मुस्लिम व्यापारियों के माध्यम से पेश किया गया था, स्थानीय शासकों के रूप में इन्डोनेशियाई लोगों के माध्यम से संतृप्त रहा और शासकों ने इसे अपनाना शुरू किया, बाद में उनकी प्रजातियां उनके रूपांतरण को प्रतिबिंबित करती थीं। इस्लाम का प्रसार जारी रहा क्योंकि मुसलमान व्यापारियों ने स्थानीय महिलाओं से शादी की, कुछ अमीर व्यापारियों ने सत्तारूढ़ अभिजात वर्ग के परिवारों से शादी कर ली। सामान्य तौर पर, व्यापारियों और प्रमुख राज्यों के शासक, नए धर्म को अपनाने वाले पहले थे। तेरहवीं सदी के अंत तक, इस्लाम उत्तरी सुमात्रा में स्थापित किया गया था; इस्लाम ने 16 वीं शताब्दी के अंत तक जावा और सुमात्रा के प्रमुख धर्म के रूप में हिंदू धर्म और बौद्ध से बढ़त बना ली।

दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद हुआ आजाद
इंडोनेशिया का इतिहास विदेशियों से प्रभावित रहा है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों की वजह से खींचे चले आए। मुस्लिम व्यापारी अपने साथ इस्लाम लाए और यूरोपिय शक्तियाँ यहाँ के मसाला व्यापार में एकाधिकार को लेकर एक दूसरे से लड़ीं। साढ़े तीन सौ साल के डच उपनिवेशवाद के बाद द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस देश को स्वतंत्रता हासिल हुई।

विश्व के प्रमुख युद्ध (GK Q & A, भाग-114)


  • मैराथन का युद्ध (490 ईसा पूर्व) – ईरानियों एवं यूनानियों के बीच युद्ध हुआ।
  • हेस्टिंग्स का युद्ध (वर्ष 1066 ई.) – नारमैंडी के ड्यूक विलियम तथा इंग्लैंड के राजा हेराल्ड द्वितीय के बीच युद्ध हुआ।
  • शतवर्षीय युद्ध (वर्ष 1346 ई.) – अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच युद्ध हुआ।
  • गुलाबों को युद्ध (वर्ष 1455-1485 ई.) – लंकाशायर और यार्कशायर के बीच युद्ध हुआ।
  • आंग्ल-स्पेन युद्ध (वर्ष 1588 ई.) – अंग्रेजों एवं स्पेन के बीच युद्ध हुआ।
  • गिब्राल्टर बे का युद्ध (वर्ष 1607 ई.) – डचों तथा स्पेन एवं पुर्तगाल के बीच युद्ध हुआ।
  • सप्तवर्षीय युद्ध (वर्ष 1756-1763 ई.) – ब्रिटेन एवं प्रशिया तथा ऑस्ट्रिया एवं फ्रांस के बीच युद्ध हुआ।
  • बंकर हिल का युद्ध (वर्ष 1775 ई.) – अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई थी।
  • सरतोगा का युद्ध (वर्ष 1777 ई.) – अमेरिकियों एवं अंग्रेजों के बीच युद्ध हुआ।
  • पिरामिड का युद्ध (वर्ष 1798 ई.) – मिस्र के शासक ममेलुक एवं नेपोलियन के बीच युद्ध हुआ।
  • नील नदी का युद्ध (वर्ष 1798 ई.) – ब्रिटेन एवं फ्रांस के बीच युद्ध हुआ।
  • ट्रेफलगर का युद्ध (वर्ष 1805 ई.) – ब्रिटेन एवं फ्रांस के बीच युद्ध हुआ।
  • नेपोलियन का युद्ध (वर्ष 1803-1815) – नेपोलियन प्रथम एवं यूरोपीय देशों के बीच युद्ध हुआ।
  • वाटरलू का युद्ध (वर्ष 1815 ई.) – वेलिंगटन एवं बलुचर की संयुक्त सेनाओं एवं नेपोलियन प्रथम के बीच, इस युद्ध के बाद ही नेपोलियन को बंदी बना लिया गया तथा सेंट हेलेना द्वीप निर्वासित कर दिया गया।
  • क्रीमिया का युद्ध (वर्ष 1853-1856) – ब्रिटेन, फ्रांस, सार्डिना एवं तुर्की तथा रूस के बीच युद्ध हुआ।
  • अफीम युद्ध (वर्ष 1839-1842) – ब्रिटेन और चीन के बीच अफीम के आयात को लेकर युद्ध हुआ।
  • स्पेन-अमेरिका युद्ध (वर्ष 1898 ई.) – स्पेन एवं अमेरिका के बीच युद्ध हुआ।
  • रूस-जापान युद्ध (वर्ष 1904-05) – रूस एवं जापान के बीच युद्ध हुआ।
  • बाल्कन युद्ध (वर्ष1912-13) – बाल्कन देशों एवं तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
  • स्पेन का गृहयुद्ध (वर्ष 1936-39) – स्पेन के लोगों के बीच युद्ध हुआ।
  • स्वेज नहर का युद्ध (वर्ष 1956) – मिस्र तथा फ्रांस, इजरायल एवं ब्रिटेन के बीच युद्ध हुआ।
  • वियतनाम युद्ध (वर्ष 1957-1975) – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच, इस युद्ध में अमेरिका ने 'एजेंट ऑरेंज' (डायोक्सिन) नामक एक रसायन का प्रयोग किया था।
  • कोरिया का युद्ध (वर्ष 1954) – उत्तरी कोरिया एवं दक्षिणी कोरिया के बीच युद्ध हुआ।
  • अरब-इजरायल युद्ध (वर्ष 1956 एवं 1973) – प्रथम अरब-इजरायल युद्ध 1956 में तथा दूसरा अरब-इजरायल युद्ध 1973 में हुआ। इजरायल ने तीन अरब देशों-जॉर्डन, सीरिय एवं मिस्र को पराजित किया तथा पश्चिमी किनारे एवं गोलन प​हाड़ियों पर कब्जा कर लिया।
  • भारत-चीन युद्ध (वर्ष 1962) – भारत एवं चीन के बीच, भारत पराजित हुआ।
  • भारत-पाकिस्तान युद्ध (वर्ष 1965 एवं 1971) – भारत एवं पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ।
  • छ: दिवसीय युद्ध (वर्ष 1967) – इजरायल तथा मिस्र, सीरिया और जॉर्डन के बीच, इजरायल ने सिनाय प्रायद्वीप, गाजापट्टी तथा सीरिया की गोलन चोटियों पर कब्जा कर लिया।
  • योम किप्पर युद्ध (वर्ष 1973) – इजरायल तथा मिस्त्र और सीरिया के बीच युद्ध हुआ।
  • ईरान-इराक युद्ध (वर्ष 1980-1988) – इराक एवं ईरान के बीच युद्ध हुआ।
  • खाड़ी युद्ध (वर्ष 1991) – इराक के द्वारा कुवैत पर आधिपत्य किए जाने के पश्चात शुरू हुआ। अमेरिका सहित 39 देशों के सैन्य गठबंधन के इराक को पराजित कर दिया।
  • अमेरिका-अफगानिस्तान युद्ध (वर्ष 2001) – अफगानिस्तान के बीच, तालिबान का शासन समाप्त हुआ।
  • द्वितीय खाड़ी युद्ध (वर्ष 2003) – अमेरिका एवं इराक के बीच, सद्दाम हुसैन के शासन का अंत