Friday, 6 October 2017

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-10)


प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के अन्तर्गत आता/आते है/हैं ?
1 उत्खनन
2 विनिर्माण
3 विधुत
निचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :-
(a) केवल 1 और 2
(b)केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1 , 2 और 3
उत्तर – d
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) अर्थव्यवस्था में औद्योगिक उत्पादन में होने वाले परिवर्तन के परिमाण का मापन करता है।

प्रश्न:- नकद आरक्षित अनुपात (CRR) और सांविधिक तरलता अनुपात (SLR) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —


1 CRR नकद जमाओं के रूप में बैंकों द्वारा स्वयं के पास रखी गई कुल निवल मांग और मियादी देयताओं (NDTL) का एक अंश होता हैं।

2 SLR निर्दिष्ट तरल परिसम्पतियों के रूप में RBI के पास बैंकों द्वारा रखी गई कुल निवल मांग और मियादी देयताओं(NDTL) का एक अंश होता है।
3 CRR और SLR तरलता समायोजन सुविधा (LAF) का भाग हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b)केवल 3
(c)1, 2 और 3
(d) कोई नहीं
उत्तर – d

प्रश्न:- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल की गिरावट का निम्नलिखित में से किस संकेतक पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ा हैं?
(a) थोक मूल्य सूचकांक (WPI)
(b)उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
(c)कोर (स्थायी ) मुद्रास्फीति
(d) औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP)
उत्तर – a
अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में हाल की गिरावट का WPI पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। यह विभिन्न संकेतकों के बीच ईंधन घटक के भार पर निर्भर करता है। WPI में लगभग 40 % के आसपास ईंधन घटक का उच्चतम भार है।

प्रश्न:-  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :- 
1 मुद्रा अपस्फीति (deflation ) वस्तुओं और सेवाओं के सामान्य कीमत स्तर में सतत गिरावट हैं।
2 मुद्रा अवस्फीति (Disinflation ) मुद्रास्फीति की दर में कमी हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a)केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर c
मुद्रा अपस्फीति (deflation ) वस्तुओं और सेवाओं के सामान्य कीमत स्तर में सतत गिरावट हैं। यह तब होती है जब मुद्रास्फीति शून्य से नीचे गिर जाती है।
मुद्रा अवस्फीति (Disinflation ) मुद्रास्फीति की दर में कमी हैं,अर्थात वस्तुओं और सेवाओं की सामान्य कीमत की स्तर में होने वाली वृद्धि की दर में कमी।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा RBI के द्वारा साख निर्माण को नियंत्रित करने वाले गुणात्मक उपकरण है/हैं?
1 खुले बाजार की क्रियाएं
2 रेपो रेट
3 मार्जिन निर्धारण (न्यूनतम सीमा)
4 क्रेडिट राशनिंग पालिसी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1,2 और 3
(d) केवल 3 और 4
उत्तर d
साख निर्माण और सृजन को नियंत्रित करने के लिए RBI की गुणात्मक विधियां —
मार्जिन निर्धारण
उपभोक्ता ऋण का विनियमन
क्रेडिट राशनिंग पालिसी
सीधी कार्यवाही

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा कार्य भुगतान बैंक द्वारा किए जा सकते हैं?
1 चालू जमा खता खोलना
2 मांग जमा खता खोलना
3 NRI जमा स्वीकार करना
4 बीमा का वितरण
5 उपयोगिता बिलों का भुगतान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a)केवल 1 ,2 और 3
(b) केवल 1 ,3और 5
(c) केवल 2 ,3 ,4और 5
(d) केवल 1 ,2 ,4 और 5
उत्तर – d
भुगतान बैंक वे होते है जो औपचारिक बैंकिंग प्रणाली तक पहुच के बिना लोगों को आधार भूत बचत, जमा, भुगतान और परेशान सेवाएं प्रदान करती है।
इसके द्वारा निम्नलिखित कार्य किए जा सकते है —
⇰ मांग जमा-चालू और बचत दोनों खाता खोलने।
⇰ म्यूचुअल फंड , बीमा और पेंशन उत्पादों का वितरण।
⇰ बिजली के बिल जैसे उपयोगिता बिलों का भुगतान आदि।
⇰ भुगतान बैंक कोई NRI जमा स्वीकार नही कर सकते, क्रेडिट कार्ड का निर्गमन नही कर सकते। NBFC गतिविधियां आरम्भ नही कर सकते।

प्रश्न:- सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 यह एक विनिर्दिष्ट समयावधि के दौरान किसी देश की भौगोलिक सीमाओं के भीतर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य निरूपित करता है।
2 यह सदैव सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में अधिक होता है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
सही उत्तर – d
सकल घरेलू उत्पाद में एक वर्ष के दौरान घरेलू अर्थव्यवस्था के भीतर होने वाले अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल उत्पादन का मापन किया जाता है।
जबकि GNP में देश के भौगोलिक सीमाओं सेबाहर उसके नागरिकों द्वारा किए जाने वाली आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाता है। 
GNP, GDP की तुलना में अधिक, बराबर या काम हो सकता है।

प्रश्न:- भारतीय अर्थव्यवस्था में सीमांत श्रमिक कौन मने जाते है /हैं?
(a) वे श्रमिक जो 1 वर्ष में 6 महीने से कम काम करते हैं।
(b) वैसे श्रमिक जो 1 हेक्टेयर से काम भूमि पर काम करते हो। 
(c)वे श्रमिक जो पिछड़ी प्रौद्योगिकीका उपयोग करते हैं।
(d)वे श्रमिक जिन्होंने एक वर्ष के दौरान कभी भी काम नहीं किया है।
सही उत्तर – a
सीमांत श्रमिक वे लोग होते हैं जो गणना के पूर्ववर्ती वर्ष में कुल मिलकर किसी भी समय कार्यरत थे, लेकिन वर्ष के बड़े भाग के दौरान कार्यरत नहीं थे, अर्थात जो 183 दिन या 6 महीने से कम कार्यरत रहे हो।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सी संस्थाएं/व्यक्ति, बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम कर सकती हैं। 
1 सेवानिवृत बैंक कर्मचारी
2 डाक घर
3 NBFC – MFI
4 NBFC – ND
5 सेवानिवृत शिक्षक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 3 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर – d
बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट (BCs)वस्तुतः बैंक रहित/अल्प बैंकिंग वाले भौगोलिक क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत में बैंकों (वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) और स्थानीय क्षेत्र के बैंकों) द्वारा नियोजित व्यक्ति/संस्थाएं है। 
बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट बैंक के एजेंट और बैंक की भौतिक शाखा के लिए स्थापन्न के रूप में काम करते हैं।
BC के रूप में नियुक्त होने के लिए उपयुर्क्त सभी संस्थाएं पात्र हैं।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन से अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र का गठन करते हैं?
1 मत्स्य पालन
2 पशुपालन
3 खनन
4 वानिकी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a)केवल 1 और 2
(b) केवल 1 , 3 और 4
(c)केवल 3 और 4
(d)1 ,2 ,3 और 4
उत्तर – d
अर्थव्यवस्था का प्राथमिक क्षेत्रक अर्थव्यवस्था का वह क्षेत्रक है जो प्राकृतिक संसाधनों का प्रयत्क्ष उपयोग करता है। 
इसमें पशुपालन, वानिकी, मत्स्य पालन और खनन सहित कृषि सम्मिलित है। इसके विपरीत, द्वितीयक क्षेत्रक विनिर्मित वस्तु का उत्पादन करता है और तृतीयक क्षेत्रक सेवाओं का उत्पादन करता है। 
प्राथमिक क्षेत्रक सामान्यतः अल्प विकसित देशों में सबसे महत्वपूर्ण होता है और औद्योगिक देशों में सामान्यतः काम महत्वपूर्ण होता है। 

प्रश्न:- वाणिज्यिक बैंकों द्वारा ऋण देने के लिए निम्नलिखित में से किसे प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में सम्मिलित किया जाता हैं?
1 आवास
2 शिक्षा
3 निर्यात ऋण
4 नवीकरणीय ऊर्जा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1 ,2 और 4
(b) केवल 1 और 3
(c)केवल 2 और 4
(d)1 ,2 ,3 और 4
उत्तर – d
-प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली श्रेणियां हैं:-
-कृषि
-सूक्ष्म , लघु और माध्यम उच्चतम
-निर्यात ऋण
-शिक्षा
-आवाम
-सामाजिक अवसंरचना
-नवीकरणीय ऊर्जा



प्रश्न:- आरंभ पहल का उद्देश्य निम्नलिखित में क्या है?
(a) इन्टरनेट के माध्यम से बच्चों के यौन शोषण पर अंकुश लगाना।
(b) रेलवे के माध्यम से मानव तस्करी रोकना।
(c)मैला ढोने वालों की गरीमा और आत्मसम्मान बढ़ाना।
(d)लोगों से लोगों तक सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम प्रोत्साहित करना।
उत्तर – a
‘आरम्भ पहल‘ देश की पहली हॉट लाइन है जो इन्टरनेट द्वारा बच्चों के यौन उत्पीड़न को नियंत्रित करेगी।
इसका उद्देश्य बच्चों के ऑनलाइन अश्लील साहित्य के अभिशाप को समाप्त करना है और ऑनलाइन स्थलों पर बच्चों की सुरक्षा करना है। यह व्यक्तियों और संस्थाओं का एक नेटवर्क है जो देश में बच्चों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है।
और यह इन्टरनेट निगरानी प्रतिष्ठान (IWF)के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।

प्रश्न:- नवोन्मेष के विकास एवं दोहन के लिए राष्ट्रीय पहल (National Initiative for Development and Harnessing इन्नोवेशन्स : NIDHI ) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1 इसका लक्ष्य, ज्ञान आधारित तथा प्रौद्योगिकी संचालित विचारों एवं नवाचारों को सफल स्टार्टअप से पोषित करना है।
2 इसे स्टार्टअप इंडिया अभियान के अन्तर्गत आरम्भ किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो एक 1 ही 2
उत्तर a
कथन 1 सही है – NIDHI एक अम्ब्रेला कार्यक्रम है तथा जो ज्ञान एवम तकनीक आधारित विचारों और नवोन्मेषों को एक सफल नवोदित उद्यम के रूप में पोषित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
इसका उद्देश्य समाज की अत्यावश्यक आवश्यकताओं के लिए तकनीकी समाधान प्रस्तुत करना और संपत्ति और आजीविका के नए साधनों का सृजन करना है।
कथन 2 गलत है – यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की पहल है।

प्रश्न:- इसरो द्वारा प्रक्षेपित ‘INSAT 3DR’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 यह एक उन्नत मौसम वैज्ञानिक उपग्रह है।
2 इसे GSLV F05 प्रक्षेपण यान द्वारा भू स्थिर कक्षा में स्थापित किया गया है। 
3 इससे समुद्र की सतह के तापमान के आकलन में सहायता मिलेगी।
(a)केवल 1
(b)केवल 1 और 2
(c)केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
सही उत्तर d
INSAT – 3D के समान ही INSAT 3DR, भारत में एक उन्नत मौसम आधारित कृत्रिम उपग्रह है। इसे इमेजिंग सिस्टम और एटमोस्फियरिक साउंडर से लैस किआ जाता है। INSAT 3DR में किए गए महत्वपूर्ण सुधार इस प्रकार है –
रात्रिकालीन निम्न बादलों और कोहरे का मिडिल इंफ्रारेड बंद में चित्र लेने की क्षमता।
SST यानि समुद्र की तहत के सही तापमान का आकलन करने हेतु दो थर्मल इंफ्रारेड बैंड्स में चित्र लिए जा सकते है।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से किस हवाई अड़डे को हाल ही में एशिया – प्रशांत क्षेत्र का प्रथम ‘कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डा ‘ के रूप में घोषित किया गया है?
(a) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा , नई दिल्ली
(b) छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ,मुम्बई
(c) सिंगापुर चांगी हवाई अड्डा , सिंगापुर
(d) संघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा , संघाई
सही उत्तर a
दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अब एशिया – प्रशांत क्षेत्र के कुछ गिनेचुने विमानपत्तनों में से एक है ,जिसने कार्बन न्यूट्रल दर्जा प्राप्त किया है .

प्रश्न:- हाल ही में सुर्खियों में रहने वाली सक्षम परियोजना का उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है?
(a) देश भर में LPG की सब्सिडी प्रशासन में सुधार लाना।
(b) तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए निःशक्त छात्रों को प्रोत्साहन और समर्थन प्रदान करना।
(c) वस्तु एवं सेवा कर (GST) का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।
(d) कठिन परिस्थितियों में रहने वाली महिलाओं का पुनर्वास करना।
उत्तर c
सक्षम परियोजना, केंद्रीय उत्पादन और सीमा शुल्क बोर्ड का अप्रत्यक्ष करों का नया तंत्र है, जिसे आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी का अनुमोदन प्राप्त हैं .यह वस्तु एवं सेवा कर के कार्यान्वयन में सहायता करेगी।

प्रश्न:- हाल ही में गठित आर्मी डिजाइन ब्यूरो के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 इसे सेना की आवश्यकताओं को समझने के लिए उद्योग और भारतीय सेना के बीच इंटरफेस के रूप में स्थापित किया गया है।
2 इसका लक्ष्य स्वदेशी खरीद को प्रोत्साहित करना और आयात पर निर्भरता काम करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c)1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर c
भारतीय सेना ने औपचारिक रूप से एक आर्मी डिजाइन ब्यूरो की स्थापना की घोषणा की हैं। यह सेना की आवश्यकताओं को समझने के लिए उद्योग और भारतीय सेना के बीच इंटरफ़ेस के रूप में काम करेगा।
सरकार के मेक इन इंडिया पहल के अन्तर्गत इसका लक्ष्य स्वदेशी खरीद को प्रोत्साहित करना और आयात पर निर्भरता कम करना है।

प्रश्न:- नवगठित राष्ट्रीय गंगा परिषद् के सन्दर्भ में ,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 यह गंगा नदी बेसिन के प्रदूषण की रोकथाम और पुनरुद्धार के समग्र अधीक्षण का दायित्व संभालेगा।
2 यह वर्तमान राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण का स्थान लेगा।
3 इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a)केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d)1, 2 और 3
उत्तर d
कथन 1 सही हैं – राष्ट्रिय गंगा नदी परिषद्,गंगा नदी बेसिन में प्रदुषण की रोकथाम एवं गंगा नदी बेसिन के पुनरुद्धार हेतु समक्ष अधीक्षण के लिए जिम्मेदार होगी।
कथन 2 सही हैं : गंगा नदी हेतु नई परिषद्,प्रदूषण की रोकथाम एवं गंगा नदी के पुनरुद्धार हेतु वर्तमान राष्ट्रिय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण को प्रतिस्थापित करेगी।
कथन 3 सही हैं – इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाएगी।

प्रश्न:- मिशन परिवार विकास का उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है?
(a) परिवार नियोजन सेवा विकल्पों तक पहुँच में वृद्धि करेगा।
(b) परिवार की अगली पीढ़ी के लिए आजीविका के अवसर सुनिश्चित करेगा।
(c) आय सुरक्षा में सुधार हेतु परिवार की परिसंपत्ति बढ़ाना।
(d)परिवार के काम से काम एक व्यक्ति को स्वास्थ्य बिमा उपलब्ध कराना।
उत्तर – a
सरकार के मिशन परिवार विकास की शुरुआत सुचना आधारित उच्च गुणवत्तायुक्त परिवार नियोजन विकल्पो तक पहुँच,अधिकार आधारित फ्रेमवर्क के अन्तर्गत विश्वसनीय सेवा एवं आपूर्ति में वृद्धि हेतु की हैं।

प्रश्न:- प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के सन्दर्भ में ,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 यह सस्ती कीमत पर आयुर्वेदिक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अभियान है।
2 इसे आयुष मंत्रालय द्वारा आरम्भ किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c)1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर d
‘प्रधानमंत्री जन औषधि योजना (PMJAY)’ शीर्षक के अन्तर्गत सभी के लिए सस्ती कीमतों पर जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने वाला देशव्यापी अभियान सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय भेषज उपक्रम के सहयोग से भेषज विभाग द्वारा आरम्भ किआ गया हैं।

प्रश्न:- हेरिटेज हीरोज़ अवार्ड्स निम्नलिखित में से किसके द्वारा स्थापित किए गए है?
(a) अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण संघ (IUCN)
(b) विश्व धरोहर समिति, यूनेस्को
(c) विश्व वन्य जीव कोष (WWF)
(d) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)
उत्तर a
हेरिटेज हीरोज अवार्ड्स IUCN के द्वारा दिया जाता हैं ,इसका उद्देश्य संपूर्ण विश्व में कुछ ऐसे निडर लोगों के उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता प्रदान करना हैं जो कभी कभी जीवन के लिए खतरनाक स्थितियों का बावजूद प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण के तरीके में अंतर लेन के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।





प्रश्न:- निम्नलिखित रिपोर्टों में से कौन सा विश्व बैंक से सम्बंधित हैं?
1 अप्रवासन तथा प्रेषित धन से सम्बंधित विवरण पुस्तिका।
2 दबाव घटाना
3 विश्व विकास रिपोर्ट
4 वैश्विक आर्थिक संभावनाएं
निचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1 और 4
(b)केवल 2, 3 और 4
(c)केवल 3
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर d
उपर्युक्त सभी प्रकाशन विश्व बैंक से सम्बद्ध है।
अग्रवासन तथा प्रेषित रकमों से सम्बंधित तथ्य पुस्तिका विश्व के सभी देशों, क्षेत्रों तथा आय समूह के लिए विविध श्रोत से उपलब्ध आंकड़ो से युक्त है।
1978 से विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित विश्व विकास रिपोर्ट आज के विश्व की आर्थिक, सामाजिक तथा वातावरणीय दशा के बारे में एक महत्वपूर्ण दिशा निर्देशक है। प्रत्येक रिपोर्ट कृषि, राज्य की भूमिका, बदलाव की दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्थाओं तथा श्रम से लेकर अवसंरचना, स्वास्थ्य,पर्यावरण तथा निर्धनता तक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विशिष्ट विश्लेषण तथा नीतिगत अनुशंसाएं उपलब्ध कराती है।
वैश्विक आर्थिक संभावनाएं अर्थव्यवस्था की वृद्धि की प्रवृतियों तथा विकासशील देशों पर उनके प्रभाव का परीक्षण करती है।

प्रश्न:- भारतीय औषधकोष आयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1 यह रसायन तथा उर्वरक मंत्रालय की एक स्वायत्तशासी संस्था है।
2 यह रोगों के उपचार के लिए सामान्य रूप से आवश्यक दवाओं के मानकों का नियमित तौर पर अपडेट करता है।
3 यह भारतीय राष्ट्रिय फार्मूलरी का प्रकाशन कर सामान्य दवाओं के तर्कपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1 ,2 और 3
उत्तर c
कथन 1 गलत है – यह भारत सर्कार की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक स्वायत्तशासी संस्था है .कथन 2 और 3 सही है .

प्रश्न:- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
1 यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है .
2 भारत IMO का एक सदस्य है .
3 यह समुद्री प्रदुषण की रोकथाम के लिए जिम्मेदार है .
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए .
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1 ,2 और 3
उत्तर d
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट अभिकरण है जिस पर नौ परिवहन या जहाजरानी की सुरक्षा और संरक्षण तथा जल यानों द्वारा होने वाली समुद्री प्रदुषण की रोकथाम का उत्तरदायित्व है।
इसकी स्थापना 1948 में जिनेवा में हुआ और यह 1959 से लागू हुआ.इसका मुख्यालय लन्दन में है।
भारत IMO के सबसे पहले सदस्यों में से एक है और यह 1959 में सदस्य राष्ट्र के रूप में सम्मिलित हुआ था।

प्रश्न:- प्रौद्योगिकी अधिग्रहण और विकास कोष (TADF) योजना के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :-
1 इसे राष्ट्रीय विनिर्माण नीति के अन्तर्गत आरम्भ किया गया है।
2 यह एम. एस. एम. ई. हेतु कुशल हरित प्रौद्योगिकी के अधिग्रहण को सुविधाजनक बनाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर c
संघ सरकार ने राष्ट्रिय विनिर्माण नीति, 2011 के अन्तर्गत प्रौद्योगिकी अधिग्रहण और विकास कोष (TADF) आरम्भ किया। इस हेतु निधि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय उपलब्ध कराती है।
यह एम. एस. एम. ई. हेतु कुशल हरित प्रौद्योगिकी के अधिग्रहण को सुविधाजनक बनाने हेतु एक नई योजना है।
यह योजना वैश्विक नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी गठबंधन(GITA) के माध्यम से लागू की जाएगी, जो CII एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक संयुक्त उद्यम है।
GITA को अनुसन्धान एवं विकास में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आरम्भ किया गया था।

प्रश्न:- अग्रिम मूल्य समझौता (advance pricing agreement ) के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
1 यह एक करदाता और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पद्धति से सम्बंधित केंद्रीय कर प्राधिकरण के बीच हस्ताक्षरित होता है।
2 भारत में अग्रिम मूल्य समझौता कार्यक्रम को आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार शुरू किया गया था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर c
यह एक करदाता और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पद्धति से सम्बंधित केंद्रीय कर प्राधिकरण के बीच एक स्वीकारणीय हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पद्धति के आधार पर एक से अधिक वर्षों के लिए हस्ताक्षरित किए जाते है।
APA कार्यक्रम आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधानों के अनुसार 2012 में प्रस्तुत किया गया था। यह अंतर समूह विदेशी लेन देनों के मूल्य तथा उनपर लगने वाले अन्य करों के नुरधरं में सहयोग करता है।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन रीजनल ट्रेडिंग ब्लॉक (क्षेत्रीय व्यापार खंड) नहीं है/हैं?
1 आसियान आर्थिक समुदाय (ए.ई.सी.)
2 दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग – संगठन
3 आर्कटिक परिषद्
4 अरब लीग
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1 और 4
(b)केवल 2
(c) केवल 3
(d) केवल 2 ,3 और 4
उत्तर c
एक क्षेत्रीय व्यापार गुट एक भौगोलिक क्षेत्र के अंदर देशों का एक समूह होता है जो गैर सदस्यों होने वाले आयत से स्वयं को सुरक्षित करता है।
आर्कटिक परिषद् एक उच्च स्तरीय अंतरसरकारी मंच है। यह आर्कटिक सरकारों और आर्कटिक देशीय लोगों के समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्याओं को संबोधित करता है। इसके 8 सदस्य देश है – कनाडा, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, रूस, स्वीडन और USA .और तीनो क्षेत्रीय व्यापार गुट है।

प्रश्न:- दक्षिण एशियाई उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं?
1 आर्थिक सहयोग को बढ़ने के लिए यह सार्क के अन्तर्गत एक कार्यक्रम है।
2 पाकिस्तान इस कार्यक्रम का सदस्य नहीं है।
3 इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुने —
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d)केवल 1 ,2 और 3
उत्तर b
दक्षिण एशियाई उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (SASEC)कार्यक्रम को बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीप, नेपाल और श्रीलंका की परियोजना – आधारित सहभागिता हेतू एक मंच पर लाने के लिए 2001 में स्थापित किआ गया था .यह सार्क से अलग है।
मनीला सदस्य देशों के लिए SASEC सचिवालय के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न:- एशिया – प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं?
1 यह एक आर्थिक मंच है जो एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुक्त व्यापार को बढ़ावा देता है।
2 APEC में भारत की स्थिति पर्यवेक्षक की है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर c
APEC 21 सदस्य देशों को सम्मिलित करने वाली एक क्षेत्रीय आर्थिक फोरम है.यह संपूर्ण एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुक्त व्यापार को बढ़ावा देती है।
इसे 1989 में एशिया – प्रशांत क्षेत्र के अर्थव्यवस्था की बढ़ती पारस्परिक निर्भरता और विश्व के अन्य भागों में क्षेत्रीय व्यापार प्रखंडों के विकास की प्रक्रिया।
में स्थापित किया गया था।
भारत 2011 के बाद से APEC का पर्यवेक्षक है और इसने सदस्यता के लिए आवेदन किया है।

प्रश्न:- ’उलानबातार घोषणा’ निम्नलिखित में से किस मामले से सम्बंधित है।
(a) एशिया पेसिफिक इकनोमिक कौंसिल (एशिया प्रश्न आर्थिक परिषद्)
(b) एशिया यूरोप बैठक शिखर सम्मलेन
(c) शंघाई सहयोग संगठन
(d) दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन
उत्तर b
एशिया यूरोप बैठक शिखर सम्मलेन (ASEM)के 2016 11 वें संस्करण में उलानबातार घोषणा जारी की गई।
इस घोषणा में आर्थिक और सामाजिक – सांस्कृतिक क्षेत्रों में अनौपचारिक राजनितिक वार्ता और पहलों के माध्यम से अधिक से अधिक साझेदारी के लिए ASEM की प्रतिबद्धता की पूर्ति की गई।
इसमें आतंकवाद एवम हिंसक लड़ाई के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

प्रश्न:- भारत सरकार की परियोजना ‘मेघराज ‘किस्से सम्बंधित है?
(a) वृहद् पैमाने पर प्राकृतिक आपदा फंड।
(b) जलवायु परिवर्तन पर निगरानी रखने वाले एक समर्पित उपग्रह से।
(c) क्लाउड कंप्यूटिंग परियोजना से।
(d) बदलते मानसून पैटर्न को ट्रैक करने के लिए एक राष्ट्रिय पर्यावरण डेटा बेस से।
उत्तर c
क्लाउड कंप्यूटिंग के लाभों का दोहन एवं उपयोग करने के उद्देश्य से भारत सरकार के द्वारा एक पहल ‘GI क्लाउड ‘ जो मेघराज के रूप में नामित की गई है,आरम्भ की गई।
इस पहल का उद्देश्य सरकत के ICT व्यय को इष्टम बनाने के साथ ई – सर्विसेज की डिलीवरी में तेजी लाना है।

प्रश्न:- नेहरू रिपोर्ट के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 यह केवल ब्रिटिश भारत से सम्बंधित थी और रियासतों को संबोधित नही करती थी।
2 इसने राज्य का धर्म से पूर्ण पृथक्करण का प्रस्ताव दिया।
3 रिपोर्ट में भारतीयों के लिए मूल अधिकारों की सूची थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं ?
(a)केवल 1 और 2
(b)केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d)1 ,2 और 3
उत्तर d
नेहरू रिपोर्ट ने अपने आप को ब्रिटिश भारत तक ही सिमित कर लिए था क्योंकि इसने रियासतों के साथ ब्रिटिश भारत के भावी संबंधों को संघीय आधार पर परिकल्पित किया था . नेहरू रिपोर्ट के मुख्य बिंदु निम्न हैं–
1- भारत को पूर्ण औपनिवेशिक स्वराज्य का दर्जा मिले तथा उसका स्थान ब्रिटिश शासन के अधीन अन्य उपनिवेशों के समान ही हो।
2- सार्वजनिक निर्वाचन प्रणाली को समाप्त कर दिया जाये, जो कि अब तक के संवैधानिक सुधारों का आधार था; इसके स्थान पर संयुक्त निर्वाचन पद्धति की व्यवस्था हो; केंद्र एवं उन राज्यों में जहां मुसलमान अल्पसंख्यक हों, उनके हितों की रक्षा के लिये कुछ स्थानों को आरक्षित कर दिया जाये (लेकिन यह व्यवस्था उन प्रांतों में नहीं लागू की जाये जहां मुसलमान बहुसंख्यक हों जैसे-पंजाब एवं बंगाल)।
3- भाषायी आधार पर प्रांतों का गठन।
4- संघ बनाने की स्वतंत्रता तथा वयस्क मताधिकार जैसी मांगें सम्मिलित थीं।
5- केंद्र तथा राज्यों में उत्तरदायी सरकार की स्थापना की जाये।
6- मुसलमानों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक हितों को पूर्ण संरक्षण।
7- पूर्णधर्म निरपेक्ष राज्य की स्थापना, राजनीति से धर्म का प्रथक्करण।
8- कार्यपालिका को विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी बनाया जाये।
9- केंद्र और प्रांतों में संघीय आधार पर शक्तियों का विभाजन किया जाये किन्तु अवशिष्ट शक्तियां केंद्र को दी जायें।
10- सिन्ध को बम्बई से पृथक कर एक पृथक प्रांत बनाया जाये।
11- उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत की ब्रिटिश भारत के अन्य प्रांतों के समान वैधानिक स्तर प्रदान किया जाये।
12- देशी राज्यों के अधिकारों एवं विशेषाधिकारों को सुनिश्चित किया जाये। उत्तरदायी शासन की स्थापना के पश्चात ही किसी राज्य की संघ में सम्मिलित किया जाए।
13- भारत में एक प्रतिरक्षा समिति, उच्चतम न्यायालय तथा लोक सेवा आयोग की स्थापना की जाये।

प्रश्न:- महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित सत्याग्रह सभा निम्नलिखित में से किससे सम्बद्ध हैं?
(a) खेड़ा सत्याग्रह
(b)रॉलेट सत्याग्रह
(c) असहयोग आंदोलन
(d) बारडोली सत्याग्रह
उत्तर b
सत्याग्रह सभा रॉलेट सत्याग्रह के दौरान गाँधी जी द्वारा स्थापित की गई थी। उन्होंने सत्याग्रह प्रतिज्ञा के निहितार्थ से लोगों को शिक्षित करने हेतु देश का दौर किया और एक सत्याग्रह सभा नामक नया संगठन स्थापित किया।
प्रश्न:- चितरंजन दास के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1 उन्होंने असहयोग आंदोलन पर गांधीजी के प्रस्ताव का विरोध किया .
2 उन्होंने कांग्रेस के भीतर स्वराज पार्टी की स्थापना की .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(a) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d)न तो 1 न ही 2
उत्तर c
1920 में कलकत्ता में आहूत कांग्रेस के विशेष सत्र में असहयोग आंदोलन पर गांधीजी के प्रस्ताव को सी आर दास व बिपिन चंद्र पाल के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
इस विरोध के पीछे आशंका यह थी की इससे हिंसा आरम्भ हो सकती थी, जिससे नए संवैधानिक सुधारों का कार्यान्वयन विलम्बित हो सकता है।
पुनः 1920 के नागपुर सत्र में सी आर दास के द्वारा गाँधी जी के प्रस्ताव का विरोध किया गया।  यहाँ उन्होंने असहयोग आंदोलन के बजाय एक उग्र सुधारवादी कार्यक्रम प्रस्तावित किया।
असहयोग आंदोलन की वापसी के बाद सी आर दास व मोतीलाल नेहरू ने कांग्रेस के भीतर ही स्वराज पार्टी की स्थापना की। इन्हें परिवर्तन समर्थक कहा गया। ये संवैधानिक राजनीती अपनाने को प्राथमिकता दे रहे थे।

प्रश्न:- 1929 के कांग्रेस के लाहौर सत्र के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 प्रथम गोलमेज सम्मलेन का बहिस्कार करने का निर्णय लिया गया।
2 कांग्रेस कार्य समिति को सविनय अवज्ञा कार्यक्रम आरम्भ करने का अधिकार दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(a) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d)न तो 1 न ही 2
उत्तर c
कांग्रेस के 1929 के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का लक्ष्य घोषित कर दिया गया। इसे प्राप्त करने के लिए कांग्रेस कार्य समिति को सविनय अवज्ञा आंदोलन आरम्भ करने का अधिकार दिया गया।
कथन 1 सही है, प्रथम गोलमेज सम्मलेन के बहिस्कार का निर्णय लाहौर अधिवेशन में ही लिए गया।

प्रश्न:- निम्नलिखित षड्यंत्र केस में से कौन सा/से ब्रिटिश भारत के साम्यवादी आंदोलन के साथ सम्बद्ध नही है/हैं?
1 पेशावर षड्यंत्र केस
2 कानपूर षड्यंत्र केस
3 मेरठ षड्यंत्र केस
निचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) 1 ,2 और 3
(b) केवल 1
(c)केवल 2 और 3
(d)कोई नहीं
उत्तर d
साम्यवादी आंदोलन से पेशावर षड्यंत्र केस(1922 -23), कानपूर षड्यंत्र केस (1924) और मेरठ षड्यंत्र केस (1929) तीनो सम्बंधित हैं।
प्रश्न:- डोमिनियन स्टेटस के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 नेहरू रिपोर्ट में डोमिनियन स्टेटस की मांग की गई थी।
2 क्रिप्स मिशन ने डोमिनियन स्टेटस प्रदान करने का प्रस्ताव किया था।
3 स्वतंत्रता प्राप्त करने से पूर्व भारत एक डोमोनियां राज्य बन गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही हैं?
(a)केवल 1 और 2
(b)केवल 1 और 3
(c)केवल 2 और 3
(d) 1 ,2 और 3
उत्तर a
कथन 3 गलत हैं, भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम में 15 अगस्त 1947 से दो स्वतंत्रत डोमिनियन भारत और पाकिस्तान के निर्माण का प्रावधान किया गया।
कथन 1 और 2 सही हैं।
प्रश्न:- निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए
समाचार पत्र संस्थापक/संपादक
1 बंगाली गिरीशचंद्र घोष
2 अल हिलाल मौलाना अबुल कलाम आजाद
3 युगांतर सचिन्द्रनाथ सान्याल
उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित हैं
(a)केवल 1 और 2
(a)केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d)1 ,2 और 3
उत्तर a
कथन 1 सही है – बंगाली का प्रकाशन 1862 में कलकत्ता में गिरीशचंद्र घोष द्वारा किया गया, जिसे बाद में सुरेन्द्रनाथ बनर्जी के द्वारा संभाला गया।
कथन 2 सही है – अल हिलाल एक साप्ताहिक उर्दू भाषी समाचारपत्र था जिसे मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा प्रकाशित किया जाता था।
कथन 3 गलत है – युगांतर एक बंगाली समवहारपत्र था जिसे 1906 में कलकत्ता में बारीन्द्र कुमार घोष व भूपेन्द्रनाथ दत्त के द्वारा प्रकाशित किया जाता था।

प्रश्न:- खुदाई खिदमतगार आंदोलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1 यह अब्दुल गफ्फार खान द्वारा आरम्भ किया गया था .
2 यह भारत छोडो आंदोलन के दौरान आरम्भ हुआ था .
3 यह एक अहिंसक आंदोलन था .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b)केवल 1 और 2
(c)केवल 1 और 3
(d)केवल 3
उत्तर -c
1929 में ,अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में भारत के उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रान्त में अंग्रेजों का विरोध करने के लिए, अहिंसक रूप से खुदाई खिदमतगार आंदोलन प्रारम्भ किया गया। गफ्फार खान के इस आंदोलन ने योद्धा मने जाने वाले हज़ारों पठानों तथा अन्य को अपने हथियार डालने तथा ब्रितानी शासन को चुनौती देने के लिए नागरिक प्रतिरोध का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।
कथन 2 गलत है, भारत छोडो आंदोलन 1942 में आरम्भ हुआ था।

प्रश्न:- 1938 का हरिपुरा कांग्रेस सत्र एक मिल का पत्थर माना जाता है क्योंकि?
(a) जवाहरलाल नेहरू के अधीन राष्ट्रीय योजना समिति स्थापित की गई थी।
(b) रियासतों के आंदोलन ने कांग्रेस से समर्थन प्राप्त किया।
(c)कांग्रेस ने पार्टी के लक्ष्य के रूप में विकास के समाजवादी पैटर्न को अपनाया।
(d)सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के चुनावों में गांधीजी के उम्मीदवार पट्टाभि सीतारमैय्या को पराजित किया
उत्तर a
कथन 1 सही है।
कथन 2 गलत है- रियासतों के आंदोलन के कांग्रेस समर्थन के बारे में हरिपुरा में कोई चर्चा नही हुई।
कथन 3 गलत है – कांग्रेस ने 1955 में अवाडी सत्र में एक प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी के लक्ष्य के रूप में विकास के समाजवादी पैटर्न को अपनाया।
कथन 4 गलत है -1939 में त्रपुरी सत्र में सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के चुनावों में गांधीजी के उम्मीदवार पट्टाभि सीतारमैय्या को पराजित किया।

प्रश्न:- दामन-ए-कोह क्षेत्र में संथाल या हूल विद्रोह हुआ.दामन-ए-कोह में कौन सा क्षेत्र आता है?
(a) छोटानागपुर पठार
(b) राजमहल के पहाड़ियों के सटे क्षेत्र
(c) भागलपुर तथा राजमहल के बीच का क्षेत्र
(d)छोटानागपुर के पठार तथा भागलपुर के बीच का क्षेत्र
उत्तर – c
संथाल या हूल विद्रोह का नेतृत्व सिधू तथा कान्हू के द्वारा भागलपुर तथा राजमहल के बीच के एक जनजातीय क्षेत्र में किया गया।
इसका उद्देश्य गैर आदिवासी (दिकू ) को निकल बहार करना था।

प्रश्न:- हाल ही में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का कहाँ उद्घाटन किया गया है?
(a) दिल्ली
(b) मुम्बई
(c)कोलकाता
(d) चेन्नई
सही उत्तर b
मुम्बई सेण्टर फॉर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन(MCIA) , भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र है , जिसका हल ही में मुम्बई में उद्घाटन किया गया है।
MCIA एक स्वतंत्रत, गैर लाभकारी और प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क़ानूनी दिग्गजों से सम्मिलित परिषद् द्वारा संचालित संगठन होगा।
यह विभिन्न कंपनियों या व्यक्तियों के बीच विवादों को हल करेगा।
प्रश्न:- सागर बंदरगाह योजना एक पहल है —
(a) सागर द्वीप पर गहरे समुद्र बंदरगाह के विकास हेतु
(b) बंदरगाह आधारित विकास हेतु पहल
(c)समुद्री बंदरगाहों के माध्यम सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए
(d)भारत में शुष्क बंदरगाहों की संभावना तलासने के लिए
उत्तर a
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित सागर बंदरगाह परियोजना के लिए 515 करोड़ रुपए के अनुदान को मंजूरी दी है।
एक स्पेशल व्हीकल पर्पज के रूप में इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए भोर सागर पोर्ट लिमिटेड का गठन किया गया है।
सागरद्वीप में एक नया बंदरगाह, हल्दिया और कोलकाता बंदरगाहों के आंतरिक क्षेत्र एवं पड़ोस के स्थलरुद्ध क्षेत्रों (नेपाल एवं भूटान ) के कंटेनरों के बोझ को बाँटने में समर्थ होगा।

प्रश्न:- ‘लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट’ किसके द्वारा जारी किया जाता है —
(a) अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN)
(b) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)
(C) विश्व वन्य जीव कोष (WWF)
(D) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)
उत्तर c
विश्व वन्य जीव कोष (WWF) द्वारा लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट जारी की जाती है। 1998 से यह रिपोर्ट wwf द्वारा प्रत्येक दो वर्षों में प्रकाशित की जाती है।
यह लिविंग प्लेनेट सूचकांक और पारिस्थितिक फुटप्रिंट की गणना पर आधारित है। लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट हमारे एकमात्र ग्रह की अवस्था एवं मानव गतिविधियों के प्रभाव का विश्व का अग्रणी, विज्ञान आधारित विश्लेषण है।

प्रश्न:- वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट किसके द्वारा जारी किया जाता है?
(a) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
(b) विश्व बैंक
(c) विश्व आर्थिक मंच
(d) विश्व व्यापार संगठन
उत्तर c
वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट जिसमे वैश्विक प्रतिस्पर्धी सूचकांक शामिल है, अर्थव्यवस्था के प्रतिस्पर्धात्मक परिदृश्य का आकलन करता है तथा उनकी उत्पादकता और समृद्धि के संचालकों को अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
यह विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित एक वार्षिक रिपोर्ट है।

प्रश्न:- ‘आर्यमान और अतुल्य’ क्या है?
(a) भारतीय तट रक्षक बल में शामिल तीव्र गश्ती वाहन.
(b) भारतीय नौसेना में कमीशन युद्धपोत
(c) स्वदेश निर्मित हल्का लड़ाकू विमान
(d) शार्ट रेंज मल्टी वाइरल राकेट सिस्टम
उत्तर – a
भारतीय तटरक्षक ने बीस तीव्र गश्ती पोतों (FPVs) की श्रृंखला में 18 वें और 19 वें पोतों आर्यमान तथा अतुल्य को कमीशन किया है। इनका निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है और यह भारतीय तटरक्षक बल में कमीशंड है।

प्रश्न:- निम्नलिखित एजेंसियों में से किसने भारत का पहला ‘कृषि विपणन और किसान हितैषी सुधार सूचकांक ‘जारी किया है?
(a) केंद्रीय कृषि मंत्रालय
(b)नीति आयोग
(c)भारतीय खाद्य निगम
(d) लघु कृषक कृषि बिजनेस कंसोर्टियम
उत्तर b
नीति आयोग ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग के लिए ‘कृषि विपणन और किसान हितैषी सुधार सूचकांक‘ जारी किया है।
जो मॉडल APMC अधिनियम के तहत प्रस्तावित सात प्रावधानों के कार्यान्वयन, ENAM पहल में शामिल होने, सब्जियों तथा फलों के विपणन के लिए विशिष्ट उपायों तथा मंडियों के करों का स्तर जैसे मानदंडों पर आधारित होगा।

प्रश्न:- हाल ही में शुरू की गई खनन निगरानी प्रणाली के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1 यह सुदूर संवेदन संसूचन प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए अवैध खनन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक उपग्रह आधारित प्रणाली है।
2 यह डिजिटल भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत शुरू की गई है। 
उपयुर्क्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं 
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर c
कथन 1 सही है : खनन निगरानी प्रणाली एक उपग्रह आधारित निगरानी प्रणाली है जिसका उद्देश्य जनता की भागीदारी के माध्यम से, उत्तरदायी खनिज प्रशासन व्यवस्था की स्थापना करना है तथा स्वचालित सुदूर संसूचन प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए अवैध खनन गतिविधियों पर नजर रखना है।
कथन 2 सही है : यह डिजिटल भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत विकसित किया गया है .खनन निगरानी प्रणाली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला विश्व में विकसित ऐसी पहली निगरानी तंत्र में से एक है।

प्रश्न:-प्रोजेक्ट इनसाइट एक पहल है-
(a)तकनीक के प्रयोग द्वारा कर चोरों का पता लगाना।
(b) उच्च शिक्षा में बुनियादी विज्ञान के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए।
(c)गुरुत्वाकर्षण तरंगों के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए।
(d) भारत के सामाजिक – आर्थिक जनगणना से प्राप्त देता का अध्ययन करने के लिए।
उत्तर a
प्रोजेक्ट इनसाइट तकनीकी के प्रयोग से कर चोरो का पता लगाकर, कर आधार को बढ़ने की वित्त मंत्रालय की एक पहल है। यह परियोजना अनिवार्य रूप से अन्य विभिन्न परियोजनाओं द्वारा इकठ्ठा किए गए देता का उपयोग करेगा।

प्रश्न:- अफ्रीकी एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (AARDO) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 
1 यह एशिया – अफ्रीका क्षेत्र में ग्रामीण विकास हेतु सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक स्वायत्त, अंतर सरकारी संगठन हैं।
2 भारत इसके संस्थापक सदस्यों में से एक है।
3 इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a)केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर d
कथा 1 सही है : अफ़्रीकी एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (AARDO) पहले एशिया – अफ्रीका ग्रामीण संगठन के रूप में जाना जाता है।
यह 1962 में गठित एक स्वायत्त अंतर सरकारी संगठन है जो अफ्रीका और एशिया के 31 देशों को सम्मिलित करता है।
AARDO,अपने सदस्य देशों के बीच एक दूसरे की समस्याओं के बेहतर निवारण हेतु समझ को विकसित करने तथा ग्रामीण लोगों के बीच अक्सर भूख, प्यास, अशिक्षा, बीमारी और गरीबी का उन्मूलन करने एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासो के प्रति समर्पित है।
कथन 2 सही है : इसके 12 संस्थापक देश है, भारत जिसमे से एक है।
कथन 3 सही है : इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

प्रश्न:- अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2016 का नोबेल पुरस्कार निम्नलिखित में से किसके लिए प्रदान किया गया है?
(a) व्यापार में अनुबंध एवं मानव व्यवहार के अध्ययन के लिए।
(b)नीति निर्माण में सुधार करने में सरकारों की मदद करने हेतु व्यय, गरीबी और कल्याण पर काम करने के लिए।
(c) परिसंपत्ति की कीमतों के आनुभविक विश्लेषण के लिए।
(d)बाजार की शक्ति एवं विनियमों के विश्लेषण के लिए।
उत्तर – a
हॉवर्ड के ओलिवर हार्ट और एमआईटी के प्रोफेसर बेंग हम्सस्ट्रॉम ने व्यापार में अनुबंध एवं मानव व्यवहार के अध्ययन के लिए 2016 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीता।


प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन से क्षेत्र 200 cm से अधिक वर्षा प्राप्त करते है?
1 पश्चिमी घाटों के पश्चिमी ढलान
2 पश्चिमी हिमालय श्रृंखलाएं
3 उत्तरी तमिलनाडु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a)केवल 1
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – a
वार्षिक रूप से 200 cm से अधिक वर्षा प्राप्त करने वाले क्षेत्र है —
पश्चिमी घाटों के पश्चिमी ढलान , मेघालय पहाड़ियां ,पूर्वी हिमालय के दक्षिणी ढलान, असम, अरुणाचल प्रदेश।
-पश्चिमी हिमालय शुष्क है और 100 cm से कम वर्षा प्राप्त करते है।
-उत्तरी तमिलनाडु वार्षिक रूप से लगभग 50 -100 cm वर्षा प्राप्त करता है।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन भारत में ग्रीष्म ऋतु से सम्बद्ध हैं?

1 कालबैसाखी
2 बारडोली छीरा
3 आम्र – बौछाड़
4 चेरी ब्लास्म (फूलों वाली बौछाड़)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 ,3 और 4
(c) केवल 2,3और 4
(d) 1 ,2, 3 और 4
उत्तर d
दिए गए सभी स्थानीय तूफान हैं जो भारत में ग्रीष्म ऋतु से सम्बद्ध हैं।
कालबैसाखी – बंगाल में सायंकाल में बिजली की गरज़ के साथ आने वाले खतरनाक तूफान हैं। ये वर्षा चाय, जुट और चावल की खेती के लिए उपयोगी हैं। असम में इन तूफानों को बारडोली छीरा के रूप में जाना जाता हैं ।
आम्र बौछाड़ – गर्मियों के अंत में यह मानसून से पहले की वर्षाएं हैं जो केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में एक सामान्य परिघटना हैं। ये वर्षा आमो के जल्दी पकने में सहायक हैं इसीलिए इसे आम्र वर्षा कहते हैं।
चेरी ब्लास्ट – इस वर्षा से केरल और आसपास के क्षेत्रों में कॉफ़ी में फूल खिलते हैं।

प्रश्न:- शीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

1 उष्णकटिबंधीय चक्रवात सामान्य रूप से शीतोष्ण चक्रवातों की तुलना में बड़े और अधिक विनाशकारी होते हैं।
2 उष्णकटिबंधीय चक्रवात केवल समुद्र पर उत्पन्न होते हैं जबकि शीतोष्ण चक्रवात भूमि और समुद्र दोनों में उत्पन्न होते हैं।
3 भारत एक उष्णकटिबंधीय देश होने के कारण शीतोष्ण चक्रवातों के प्रभाव के अन्तर्गत नहीं आता हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1 और 2
(b)केवल 1 और 3
(c)केवल 2
(d) 1 ,2 और 3
उत्तर- c
कथन 1 गलत हैं -उष्णकटिबंधीय चक्रवात सामान्य रूप से शीतोष्ण चक्रवातों की तुलना में छोटे होते हैं लेकिन पवनों की अत्यधिक उच्च गति के कारण अधिक विनाशकारी होते हैं.
कथन 2 सही हैं – उष्णकटिबंधीय चक्रवात केवल समुद्र पर उत्पन्न होते हैं जहाँ से वे प्रचुर मात्रा में उष्ण जल की आपूर्ति प्राप्त कर सके जबकि शीतोष्ण चक्रवात भूमि और समुद्र दोनों में उत्पन्न होते हैं .
कथन 3 गलत हैं – यद्यपि भारत में शीतोष्ण चक्रवात उत्पन्न नहीं होते , लेकिन वे शीत ऋतु के दौरान पश्चिम की ओर से आने वाली जेट धाराओं द्वारा भूमध्यसागरीय क्षेत्र से भारत ले जाते हैं .

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से भारत के जलवायु पर हिमालय का/के प्रभाव है/हैं?
1 शीत मरुस्थल बनने से उत्तर भारत को बचाना।
2 उत्तरी भारत में वर्षा।
3 प्रायद्वीपीय भारत में जलवायु पर मृदुकरी प्रभाव।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c)केवल 1 और 2
(d)1 ,2 और 3
उत्तर c
कथन 1 सही हैं – हिमालय मध्य एशिया और साइबेरिया में बहने वाली ठंडी शुष्क पवनों को अवरुद्ध कर देता हैं और उन्हें भारत के मैदानों में प्रवेश करने से रोक देता हैं।
कथन 2 सही हैं – हिमालय नमीं से लदी दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी पवनों को भारत में वर्षा करने के लिए विवश करता हैं, नहीं तो भारत शुष्क क्षेत्र होता।
कथन 3 गलत हैं – यह मृदुकरी प्रभाव भारतीय प्रायद्वीप के तीनों ओर सटे हिन्द महासागर के प्रभाव के कारण होता हैं।

प्रश्न:- लौटते हुए मानसून के मौसम के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1 मानसून पूर्वी भारत से पीछे हटना प्रारम्भ करता है। 
2 साफ आसमान इस मौसम की विशेषता होती है। 
3 पूर्वी प्रायद्वीप में भारी वर्षा होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1
(d)1 ,2 और 3
उत्तर – b
कथन 1 गलत है – अक्टूबर और नवम्बर का महीना लौटते हुए मानसून के लिए जाना जाता है।  सितंबर के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर हो जाता है  और सितंबर के पहले सप्ताह से पश्चिमी राजस्थान से मानसून पीछे हटने लगता है।
कथन 2 सही है – साफ आसमान इस मौसम की विशेषता होती है। इस मौसम में उच्च तापमान और आद्रता के कारण मौसम थोड़ा कष्टकारी हो जाता है। इसे सामान्यतः अक्टूबर हीट के रूप में जाना जाता है।
कथन 3 सही है – पीछे हटते मानसून में उत्तर भारत में मौसम शुष्क होता है, लेकिन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में इसके साथ वर्षा होती है। यहाँ पर अक्टूबर और नवम्बर वर्ष के सर्वाधिक वर्षा वाले महीने होते हैं।

प्रश्न:- भारत में जलवायु के सन्दर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वार्षिक और दैनिक तापांतर बहुत कम है।
2 थार रेगिस्तान का दैनिक तापांतर काफी अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c)1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर c
कथन 1 सही है – भूमध्य रेखा के निकट होने के कारण उष्णकटिबंधीय क्षेत्र लघु दैनिक और वार्षिक तापांतर के साथ साथ वर्षपर्यंत ऊंचे तापमान का अनुभव करता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह इस क्षेत्र में आता है।
कथन 2 सही है -उत्तर पश्चिम भारत बहुत गर्म ग्रीष्म और उतनी ही कठोर सर्दियां अनुभव करता है। वस्तुतः एक ही द्वीप में तापमान में बहुत भिन्नता होती है। उदहारण के लिए ,थार मरुस्थल में यदि दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस होता है तो रात का तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

प्रश्न:- किसी स्थान की भूआकृति या उच्चावच निम्नलिखित में से किस घटना को प्रभावित करता है?
1 तापमान
2 पवन की दिशा
3 पवन की गति
4 वर्षा की मात्रा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1, 2 और 3
(b)केवल 1, 2 और 4
(c)केवल 3 और 4
(d)1, 2, 3 और 4
उत्तर d
भूआकृति या उच्चावच से तापमान, वायुदाब, पवन की दिशा और गति एवं वर्षा की मात्रा और वितरण प्रभावित होता है।

प्रश्न:- पश्चिमी विक्षोभ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1 इसका उद्गम भूमध्य सागर के ऊपर होता है .
2 यह पश्चिमी जेट धाराओं के प्रभावान्तर्गत भारत में प्रवेश करता है। 
3 इसके आगमन से रात के तापमान में वृद्धि हो जाती है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1
(c)केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – d
कथन 1 सही हैं – सर्दियों के महीनों के दौरान पश्चिमी और उत्तर – पश्चिम में भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश करने वाली पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ का उद्गम भूमध्य सागर के ऊपर होता हैं।
कथन 2 सही हैं – भारत में पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ पश्चिमी जेट धारा द्वारा लाया जाता हैं।
कथन 3 सही हैं – रात के तापमान में वृद्धि से सामान्यतः इन चक्रवाती विक्षोभों के आगमन का अग्रिम में पता चल जाता हैं।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा /से ग्रीष्म ऋतु के दौरान भारत में पूर्वी जेट धाराओं द्वारा लाए जाने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का/के प्रभाव है/हैं?
1 ये भारत में मानसूनी वर्षा का वितरण प्रभावित करते है।
2 ये भारत में मानसूनी वर्षा की मात्रा कम करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c)1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर -a
कथन 1 सही हैं – पूर्वी जेट धारा भारत में उष्णकटिबंधीय गर्त लती हैं। ये गर्त भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून वर्षा के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन गर्तों के क्षेत्र भारत में सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र हैं।  इन गर्तों में भारत में आने की आवृति, इनकी दिशा की तीव्रता एवं वर्षा के पैटर्न निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कथन 2 सही नहीं हैं – ये गर्त भारत में मानसूनी वर्षा की मात्रा को कम नहीं करते हैं। इन गर्तों के क्षेत्र भारत में सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र हैं।
प्रश्न:-निम्नलिखित में से कौन सा /से कथन भारतीय मानसून के सन्दर्भ में सही है/हैं?
1 बंगाल की खाड़ी शाखा म्यांमार की आराकान पहाड़ियों के कारण भारत की ओर मुड़ जाती है।
2 कोरोमंडल तट को बंगाल की कड़ी मानसून से प्रयाप्त मात्रा में वर्षा प्राप्त होती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर -a

Wednesday, 4 October 2017

"भौतिकी" और "चिकित्सा" के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता



भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: अमेरिका के एमआईटी के प्रोफेसर रेनर वीस और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर किप थोर्न और बैरी बैरिश को 3 अक्टूबर 2017 को फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन्हें यह पुरस्कार गुरुत्वाकर्षण से जुड़ी तरंगों की खोज के लिए दिया गया है। यह तरंगे दो ब्लैक होल्स के आपस में टकराने से पैदा होती हैं। यह बात एलबर्ट आइंस्टीन ने एक शताब्दी पहले कह दी थी लेकिन तब इसे सीधे देखा नहीं गया था। इन वैज्ञानिकों ने यह काम आइंस्टाइन का सिद्धांत आने के ठीक 100 साल बाद यानी 2015 में किया। इन्होंने दो ब्लैक होल के टकराव को सीधे तौर पर तब देखा जब इस घटना के 1.3 अरब साल पूरे हुए थे और यही वो समय है जब तरंगों को पृथ्वी तक पहुंचने में लगता है। गुरुत्वीय तरंगे ब्लैक होल्स के टकराव को पता लगाने का सबसे सटीक तरीका हैं क्योंकि ब्लैक होल्स को देखा नहीं जा सकता।

इस बार भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को संयुक्त रुप से दिया गया है। पुरस्कार की आधी रकम जर्मनी में पैदा हुए वाइस को मिलेगी जबकि आधा इनाम थोर्ने और बैरिश में बांटा जायेगा। राइनर वाइस मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं जबकि बैरी बैरिश और किप थोर्ने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं।

चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों- जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी (बॉयलोजिकल क्लॉक) विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए इस साल के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। बॉयलोजिकल क्लॉक को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है। स्टॉकहोम में कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट स्थित नोबेल एसेंबली ने 2 अक्टूबर 2017 को एक बयान जारी कर बताया, ‘सर्कैडियन रीदम को कंट्रोल करने वाले आणविक तंत्र की उनकी खोजों के लिए इस तिकड़ी को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है’। जीव-जंतुओं सहित सभी जीवित प्राणियों के भीतर शारीरिक प्रक्रियाओं में चलने वाला 24 घंटे का चक्र होता है. यह आपके जगने-सोने के समय, हार्मोन के स्राव, शरीर के तापमान सहित विभिन्न शारीरिक प्रकियाओं को नियंत्रित करता है। नींद न आने जैसी समस्याएं भी इसी सर्केडियन रीदम से जुड़ी बताई जाती है। ये तीनों वैज्ञानिक करीब 11 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि साझा करेंगे। नोबेल समिति ने चिकित्सा के क्षेत्र के साथ ही पुरस्कारों की घोषणा शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में अब भौतिकी, रसायनशास्त्र, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

‘जैविक घड़ी’ का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप


धरती के घूमने पर अंगों की कार्यप्रणाली बदलती रहती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक पृथ्वी 24 घंटे अपनी धुरी पर घूमती रहती है। इससे मनुष्य शरीर के आंतरिक रसायन बुरी और अच्छी तरह प्रभावित होते रहते हैं। इस दौरान दिमाग, लिवर, दिल और कोशिकाओं के काम करने का तरीका तेजी से बदलता रहता है। वैज्ञानिक गहराई से अध्ययन कर रहे हैं ताकि समय और अंगों के काम करने के तरीके के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके, लेकिन भारतीय ऋषियों ने इसे पहले ही खोज लिया था।
हमारे पूर्वजों ने सभ्यता के विकास के प्रारंभ में ही समय के महत्व को समझ लिया था। उन्होंने सूर्य, चंद्रमा, ग्रहों एवं नक्षत्रों की गतिविधियों द्वारा समय का हिसाब-किताब रखने का एक विज्ञान विकसित किया। उन्होंने घड़ी के आविष्कार के पूर्व ही समय को भूत, भविष्य एवं वर्तमान, दिन-रात, प्रात:काल, मध्यकाल, संध्याकाल, क्षण, प्रहर आदि में बांटकर सोने-जागने, खाने-पीने, काम-आराम, मनोरंजन आदि सभी क्रियाकलापों को समयबद्ध तरीके से करने पर बल देकर संपूर्ण दिनचर्या को धार्मिक परंपरा में बांध दिया था। हमारे ऋषियों और आयुर्वेदाचार्यों ने जो जल्दी सोने-जागने एवं आहार-विहार की बातें बताई हुई हैं, उन पर अध्ययन व खोज करके आधुनिक वैज्ञानिक और चिकित्सक अपनी भाषा में उसका पुरजोर समर्थन कर रहे हैं।
आपने नाम सुना होगा कलाई घड़ी, दीवार घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक क्वार्ट्ज घड़ियां आदि का, लेकिन 'जैविक घड़ी' का नाम आपने शायद ही सुना होगा। दरअसल, यह घड़ी आपके भीतर ही होती है। इस घड़ी के भी 3 प्रकार हैं- एक है शारीरिक समय चक्र और दूसरा मानसिक समय चक्र और तीसरा आत्मिक समय चक्र। यहां हम बात करेंगे शारीरिक समय चक्र की जिसे 'जैविक घड़ी' कहा जाता है।
प्रत्येक व्यक्ति का जन्म, जीवन और मृत्यु समय तय है। यह उसने खुद ही प्रकृति के साथ मिलकर तय किया है। हालांकि इसे समझना छोड़ा मुश्किल है। सिर्फ यह समझें कि प्रकृति की अपनी एक घड़ी है, जो संपूर्ण धरती के पेड़-पौधों, प्राणी जगत और मनुष्यों पर लागू होती है। प्रत्येक जीव-जगत उस घड़ी अनुसार ही कार्य करता है, लेकिन मानव ने उसके अनुसार कार्य करना ही छोड़ दिया है।
प्रकृति ने हमें यह जो घड़ी दी है वह हमें दिखती तो नहीं है, लेकिन अपना काम सुनिश्चित रूप से निरंतर करती रहती है। प्रकृति में सभी जीव अपने बाह्य एवं आंतरिक वातावरण में हो रहे इन दैनिक, मासिक तथा वार्षिक परिवर्तनों के प्रति सचेत रहते हैं, लेकिन मानव नहीं। वातावरण में होने वाले इन परिवर्तनों की समय-सारिणी के अनुरूप ही उनकी यह आंतरिक 'जैविक घड़ी' शरीर के विभिन्न क्रियाकलापों का संचालन करती है।
सूर्य के उदयकाल की शुरुआत से सूर्यास्त के बाद तक और फिर सूर्यास्त के बाद से सूर्य उदय के काल तक समय एक चक्र की भांति चलता रहता है और उसी के अनुसार शरीर भी जागता, जीता और सोता रहता है। इस दौरान शरीर में उसी तरह परिवर्तन होते रहते हैं, जैसे कि प्रकृति में होते रहते हैं। प्रत्येक प्राणी सूर्य उदय के पूर्व उठ जाता है लेकिन मानव सोया रहता है। बिजली के आविष्कार के बाद तो मानव की संपूर्ण दिनचर्या ही बदल गई है। सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है और उसी के उदय के साथ हमारे शरीर का तापमान बढ़ता और उसके अस्त के बाद घटता जाता है।
जिस तरह सूर्य उदय और अस्त हो रहा है उसी तरह चन्द्र भी उदय और अस्त हो रहा है। मंगल, शुक्र, शनि, बुध और बृहस्पति भी उदय और अस्त हो रहे हैं। सभी के उदय और अस्त होने के बीच में जो एक छाया काल आता है, उसे कुछ लोग राहु और केतु का काल कहते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर धरती के ध्रुवों पर होता है। हालांकि राहु और केतु की ज्योतिष में अलग व्याख्या है।
इस संपूर्ण चलायमान जगत के साथ ही व्यक्ति की प्रकृति जुड़ी हुई है और उसी के आधार पर उसकी आंतरिक 'जैविक घड़ी' निर्मित हुई है। प्रकृति ने खुद ही व्यक्ति के सोने-जागने, खाने-पीने और अन्य क्रियाएं करने का समय निर्धारण कर रखा है, लेकिन मनुष्य उस समय के विपरीत कार्य करता है।

सभी का प्राकृतिक समय निर्धारित:
सभी पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों व अन्य प्राणियों की ‍दिनचर्या आधारित है प्राकृतिक रूप से निर्मित जैविक घड़ी पर। पेड़-पौधों में निश्चित समय पर फूल एवं फल लगना, बसंत के समय पतझड़ में पुरानी पत्तियों का गिरना, पौधों का नई कोंपलें धारण करना, समय पर ही बीज विशेष का अंकुरण होना- ये सब जैविक घड़ी की सक्रियता का परिणाम हैं। विज्ञान इस बात को साबित कर चुका है कि इंसानों की तरह पेड़-पौधे भी रात और दिन पहचानते हैं।
प्रत्येक वर्षानुसार मनुष्य के शरीर में भी पतझड़, वसंत और बहार आती रहती है। सभी मौसम और दिन-रात के अनुसार शरीर को समयानुसार प्राकृतिक निद्रा, जागरण और पोषण की जरूरत होती है। यदि ऐसा संभव नहीं होता है तो शरीर रोगी बन जाता है।
कुछ लोग जब देर से सोते या उठते हैं, तो उनकी 'जैविक घड़ी' गड़बड़ा जाती है। ऐसे में वे रोग से ग्रस्त हो जाते हैं। उनमें आलस्य, अपच, कब्ज, निराशा, क्रोध, चिढ़चिढ़ापन आदि शारीरिक और मानसिक रोग प्रमुख रूप से रहते हैं। आधुनिक दौर की इस भागमभागभरी जिंदगी में लोगों की अपनी 'जैविक घड़ी' भी गड़बड़ाती जा रही है। परिणाम- अनिद्रा, उद्विग्नता, हृदय एवं तरह-तरह के मानसिक रोग।
'जैविक घड़ी' का वैज्ञानिक सत्य : धरती के सारे जीवधारियों के शरीर की आंतरिक 'जैविक घड़ी' बिलकुल एक ही पैटर्न पर काम करती है। 24 घंटे काम करने वाली इस घड़ी के मैकेनिज्म के बारे में धरती पर मिल रहे प्राचीनकाल के शैवालों से इस बारे में जानकारी मिली है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के भारतीय मूल के युवा वैज्ञानिक अभिषेक रेड्डी ने पता लगाया कि किसी भी जीवधारी की कोशिकाओं को 24 घंटे संचालित करने वाली घड़ी का मैकेनिज्म एक-सा रहता है।
उन्होंने पता लगाया कि पृथ्वी पर करोड़ों सालों से जीवधारियों की 'जैविक घड़ी' का पैटर्न एक ही तरह का पाया गया है। जिन लोगों की नियमित दिनचर्या नहीं होती, उनकी 'जैविक घड़ी' का मैकेनिज्म बिगड़ जाता है। इस रिसर्च से मालूम हुआ है कि मनुष्यों की दिनचर्या हजारों सालों से एक जैसी है और उसका कारण उसके भीतर संचालित हो रही 'जैविक घड़ी' है।
शोधानुसार मनुष्य में 'जैविक घड़ी' का मूल स्थान उसका मस्तिष्क है। मस्तिष्क हमें जगाता और मस्तिष्क ही हमें सुलाता है। औसतन हम 1 मिनट में 15 से 18 बार सांस लेते हैं तथा हमारा हृदय 72 बार धड़कता है। यदि यह औसत गड़बड़ाता है तो शरीर रोगी होने लगता है। इसी के आधार पर व्यक्ति के सोचने-समझने की दशा-दिशा, तर्क-वितर्क, निर्णय-क्षमता एवं व्यवहार पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हिन्दू धर्म में ध्यान और प्रार्थना को सबसे उत्तम माना गया है।
वैज्ञानिक कहते हैं कि मनुष्य के शरीर में अनुमानित 60 हजार अरब से 1 लाख अरब जितने कोश होते हैं और हर सेकंड 1 अरब रासायनिक संक्रियाएं होती हैं। उनका नियंत्रण सुनियोजित ढंग से किया जाता है और उचित समय पर हर कार्य का संपादन किया जाता है। सचेतन मन द्वारा शरीर के सभी संस्थानों को नियत समय पर क्रियाशील करने के आदेश मस्तिष्क की पिनियल ग्रंथि द्वारा स्रावों (हार्मोन्स) के माध्यम से दिए जाते हैं। उनमें मेलाटोनिन और सेरोटोनिन मुख्य हैं जिनका स्राव दिन-रात के कालचक्र के आधार पर होता है।
यदि किसी वजह से इस प्राकृतिक शारीरिक कालचक्र या 'जैविक घड़ी' में विक्षेप होता है तो उसके कारण भयंकर रोग होते हैं। इस चक्र के विक्षेप से सिरदर्द व सर्दी से लेकर कैंसर जैसे रोग भी हो सकते हैं। अवसाद, अनिद्रा जैसे मानसिक रोग तथा मूत्र-संस्थान के रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, हृदयरोग जैसे शारीरिक रोग भी हो सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार उचित भोजनकाल में पर्याप्त भोजन करने वालों की अपेक्षा अनुचित समय कम भोजन करने वाले अधिक मोटे होते जाते हैं और इनमें मधुमेह की आशंका बढ़ जाती है। 'जैविक घड़ी' के गड़बड़ाने से व्यक्ति के भीतर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आने लगती है।

'जैविक घड़ी' के अनुसार किस समय कौन-सा अंग होता है सक्रिय, जानिए रोचक तथ्य...
'जैविक घड़ी' के अनुसार हम रात्रि 2 बजे गहरी नींद में होते हैं। प्रात: 4.30 बजे हमारे शरीर का तापमान न्यूनतम होता है। 6.45 बजे रक्तचाप में बढ़ोतरी शुरू होती है और 7.30 के बाद इसमें गिरावट शुरू हो जाती है।
सुबह 3 से 5 बजे के बीच:-
इस समय में फेफड़े क्रियाशील रहते हैं। यदि हम इस काल में उठकर गुनगुना पानी पीकर थोड़ा खुली हवा में घूमते या प्राणायाम करते हैं तो फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है, क्योंकि इस दौरान उन्हें शुद्ध और ताजी वायु मिलती है।
सुबह 5 से 7 बजे के बीच:-
प्रात: 5 से 7 बजे के बीच बड़ी आंत क्रियाशील रहती है अत: इस बीच मल त्यागने का समय होता है। जो व्यक्ति इस वक्त सोते रहते हैं और मल त्याग नहीं करते हैं उनकी आंतें मल में से त्याज्य द्रवांश का शोषण कर मल को सुखा देती हैं। इससे कब्ज तथा कई अन्य रोग उत्पन्न होते हैं।
सुबह 7 से 9 और 9 से 11 बजे के बीच:-
सुबह 7 से 9 बजे आमाशय की क्रियाशीलता और 9 से 11 तक अग्न्याशय एवं प्लीहा क्रियाशील रहते हैं। इस समय पाचक रस अधिक बनते हैं अत: करीब 9 से 1 बजे का समय भोजन के लिए उपयुक्त है। इस समय अल्पकालिक स्मृति सर्वोच्च स्थिति में होती है तथा एकाग्रता व विचारशक्ति उत्तम होती है। अत: यह तीव्र क्रियाशीलता का समय है।
दोपहर 11 से 1 बजे के बीच:-
दोपहर 11 से 1 बजे के बीच के समय में ऊर्जा का प्रवाह हृदय में प्रवाहित होता है इसीलिए यह क्रियाशील रहता है। दोपहर 12 बजे के आसपास सभी प्राथमिक, उचित और मांगलिक कार्य निपटा लेना चाहिए। भारतीय संस्कृति में इस समय करुणा, दया, प्रेम आदि जैसी भावनाएं एवं संवेदनाओं को विकसित करने के लिए मध्याह्न-संध्या करने का विधान है।
दोपहर 1 से 3 के बजे के बीच:- 
दोपहर 1 से 3 बजे के बीच छोटी आंत सक्रिय होती है। इसका कार्य आहार से मिले पोषक तत्वों का अवशोषण व व्यर्थ पदार्थों को बड़ी आंत की ओर ढकेलना होता है। इस समय पानी पीने का महत्व है। ऐसा करने से त्याज्य पदार्थ को आगे बड़ी आंत में जाने में सहायता मिलती है।
इस समय यदि आप चाय पीते हैं तो उससे नुकसान ही होगा और यदि इस समय आप भोजन करते या सोते हैं तो पोषक आहार रस के शोषण में अवरोध उत्पन्न होगा और इससे शरीर रोगी और दुर्बल बन जाएगा।
दोपहर 3 से 5 बजे के बीच:-
दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मूत्राशय की सक्रियता का काल रहता है। मूत्र का संग्रहण करना मूत्राशय का कार्य है। 2-4 घंटे पहले पीया गया जल मूत्र में बदल जाता है इसलिए इस समय मूत्रत्याग की इच्छा होती है।
शाम 5 से 7 बजे के बीच का समय:-
इस समय शरीर के गुर्दों की एयर विशेष प्रवाहित होने लगती है। इसका मतलब कि सुबह लिए गए भोजन की पाचन क्रिया पूर्ण हो जाती है अत: इस काल में (सायं भुक्त्वा लघु हितं- अष्टांगसंग्रह) हल्का भोजन कर लेना चाहिए। शाम को सूर्यास्त से 40 मिनट पहले से 10 मिनट बाद तक (संध्याकाल में) भोजन न करें। जैन मतावलंबी इस नियम का अभी भी पालन करते हैं और जो हिन्दू जानकार हैं वे भी इसी नियम से चलते हैं।
सुश्रुत संहिता के अनुसार 'न संध्ययो: भुत्र्जीत' अर्थात संध्याकाल में भोजन नहीं करना चाहिए। 'न अति सायं अन्नं अश्नीयात' (अष्टांगसंग्रह) सायंकाल (रात्रिकाल) में बहुत विलंब करके भोजन वर्जित है। देर रात को किया गया भोजन सुस्ती लाता है, यह अनुभवगम्य है। सुबह भोजन के 2 घंटे पहले तथा शाम को भोजन के 3 घंटे बाद दूध पी सकते हैं।
रात्रि 7 से 9 बजे के बीच:-
अग्न्याशय, गुर्दे सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा इस समय मस्तिष्क विशेष सक्रिय रहता है अत: प्रात:काल के अलावा इस काल में पढ़ा हुआ पाठ जल्दी याद रह जाता है। शाम को 7.12 बजे दीप जलाकर प्रार्थना करना चाहिए और उसके बाद शयन में जाने से पूर्व स्वाध्याय करना चाहिए।
रात्रि 9 से 11 बजे के बीच:-
रक्तवाहिकायों और धमनियों की सक्रियता रहती है और इस समय ऊर्जा का प्रवाह रीढ़ की हड्डी में स्थित मेरुरज्जु में रहता है। इस समय पीठ के बल या बाईं करवट लेकर विश्राम करने से मेरुरज्जु को प्राप्त शक्ति को ग्रहण करने में मदद मिलती है।
इस समय की नींद सर्वाधिक शांति देने वाली होती है। रात्रि 9 बजे पश्चात पाचन संस्थान के अवयव विश्रांति प्राप्त करते हैं अत: यदि इस समय भोजन किया जाए तो वह सुबह तक जठर में पड़ा रहकर सड़ जाता है। उसके सड़ने से हानिकारक द्रव्य पैदा होते हैं, जो अम्ल (एसिड) के साथ आंतों में जाम रोग उत्पन्न करते हैं इसलिए इस समय भोजन करना खतरनाक है।
रात्रि 11 से 1 बजे के बीच का समय:-
इस समय पित्ताशय, यकृत सक्रिय होता है। पित्त का संग्रहण पित्ताशय का मुख्य कार्य है। इस समय यदि आप जाग्रत रहते हैं तो पित्त का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे अनिद्रा, सिरदर्द आदि पित्त-विकार तथा नेत्ररोग उत्पन्न होते हैं।
रात्रि को 12 बजने के बाद दिन में किए गए भोजन द्वारा शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के बदले में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इस समय जागते रहने से बुढ़ापा जल्दी आता है।
रात्रि 1 से 3 बजे के बीच का समय:-
इस समय यकृत अर्थात लिवर ज्यादा क्रियाशील होता है। अन्न का सूक्ष्म पाचन करना यकृत का कार्य है। इस समय शरीर को गहरी नींद की जरूरत होती है। इसकी पूर्ति न होने पर पाचन तंत्र बिगड़ जाता है।
जिस समय शरीर नींद के वश में होकर नि‍ष्क्रिय रहता है उस समय जागते रहते से दृष्टि मंद होकर भ्रमित अवस्था में रहती है। ऐसे समय में ही अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
अंत में उपरोक्त बताए गए नियम 'जैविक घड़ी' अनुसार हैं जिस पर विज्ञान के बहुत शोध किया है। आधुनिक युग में जेम्स एवं डोरोथी मूर ने 'जैविक घड़ी' के संबंध में महत्वपूर्ण प्रयोग किए हैं। दक्षिण जर्मनी के म्युनिख शहर में मशहूर माक्समिलियान यूनिवर्सिटी में भी इस संबंध में कई शोध किए गए हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार 'जैविक घड़ी' शुरू करने के लिए जिम्मेदार जीन की पहचान भी कर ली गई है। 

अंत में जानिए कुछ रोचक तथ्य जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे...
दिन की दवा रात में न खाएं:
यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलवेनिया के शोधकर्ताओं के मुताबिक शरीर की 'जैविक घड़ी' दवाओं के असर को बुरी तरह प्रभावित करती है। उनका दावा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली 100 दवाओं में से 56 पर दिन और रात के अंतर का जबरदस्त प्रभाव पड़ता है। इन दवाओं में सर्दी-जुकाम की सामान्य दवाओं से लेकर कैंसर की दवाएं तक शामिल हैं। शोधकर्ता जॉन होजेनेच के मुताबिक दवा खाने का वक्त इसके प्रभाव से लेकर दुष्प्रभाव तक को नियंत्रित करता है।
दिनभर शरीर के अंगों की कार्यप्रणाली बदलती रहती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस खोज से साबित होता है कि दवा खाने का समय भी महत्वपूर्ण होता है। सही वक्त पर दवा खाने से दवा फायदेमंद साबित होती है, वहीं गलत समय पर ली गई दवा नुकसानदेह हो जाती है।

Saturday, 30 September 2017

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना- ‘सौभाग्य’ का शुभारंभ'


25 सितंबर, 2017 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘सौभाग्य’ का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हर घर तक बिजली पहुंचाना है। इस योजना के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 31 दिसंबर, 2018 तक सभी घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य पूर्ण करना होगा। योजना की कुल लागत 16,320 करोड़ रुपये है और इसमें 12,320 करोड़ रुपये का सकल बजट सहयोग (GBS) प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए योजना की कुल लागत 14,025 करोड़ रुपये है और इसके लिए 10,587.50 करोड़ रुपये का सकल बजट सहयोग प्रदान किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों के लिए योजना की कुल लागत 2,295 करोड़ रुपये है और इसके लिए 1,732.50 करोड़ रुपये का सकल बजट सहयोग प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार इस योजना के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को बड़े स्तर पर वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। योजना के अंतर्गत निःशुल्क बिजली कनेक्शन के लिए लाभकर्त्ताओं का चयन वर्ष 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही एसईसीसी आंकड़े के तहत बिना बिजली वाले घरों में भी मात्र 500 रुपये के भुगतान द्वारा कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। यह राशि बिजली बिल की 10 किस्तो में विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा वसूल की जाएगी। दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में बिना बिजली वाले घरों में बैट्री बैंक सहित 200 से 300 डब्लूपी वाले सौर ऊर्जा पैक प्रदान किए जाएंगे। इसमें 5 एलईडी लाइट, एक डीसी पंखा और एक डीसी पावर प्लग सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही पांच वर्षों तक मरम्मत और देखभाल की जाएगी। योजना को और सरल और तेजी से लागू करने के लिए घरों के सर्वेक्षण के लिए मोबाइल ऐप का प्रयोग किया जाएगा। ग्रामीण विद्युतीकरण कॉर्पोरेशन (REC) लि. देश भर में योजना के संचालन के लिए नोडल एजेंसी होगी।
प्रश्न-25 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना-‘सौभाग्य’ का शुभारंभ किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह देश के केवल ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक बिजली सुनिश्चित करने के लिए एक नवीन योजना है।
(ii) इस योजना के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 31 दिसंबर, 2018 तक सभी घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य पूर्ण करना होगा।

(iii) एनटीपीसी लि. देश भर में योजना के संचालन के लिए नोडल एजेंसी होगी।
(iv) योजना के अंतर्गत निःशुल्क बिजली कनेक्शन के लिए लाभकर्ताओं का चयन वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) द्वारा किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं-
(a) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(b) केवल (ii) और (iv)
(c) केवल (ii),(iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर-(b)

Friday, 29 September 2017

Current Affairs in Hindi (भाग-63)


  • वह स्थान जहाँ मौजूद एलफिंसटन स्टेशन पर भगदड़ से लगभग 30 लोग मारे गये – मुंबई
  • इन्हें हाल ही में स्लोवाक रिपब्लिक के लिए भारत का राजदूत नियुक्त किया गया – हर्ष कुमार जैन
  • इन्हें हाल ही में महासागरों के दूत के रूप में नियुक्त किया गया – पीटर थॉमसन
  • जिस दो राज्यों को पर्यटन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा माहौल विकसित करने हेतु पुरस्कार दिया गया है- गुजरात और मध्यप्रदेश
  • भारत और जिस देश ने हाल ही में स्वास्थ्य सहयोग बढ़ाने हेतु आशय पत्र पर हस्ताक्षर किया- नार्वे
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जिस देश के बीच सूचना, संचार और मीडिया के क्षेत्र में सहयोग पर करार को मंजूरी दी है- इथोपिया
  • हाल ही में जिस राज्य सरकार ने विकलांग सैनिकों, आश्रितों के लिए योजना शुरू की है- जम्मू-कश्मीर
  • दक्षिण कोरिया ने हाल ही में जिस राज्य के 'समृद्धि कॉरिडोर' में निवेश करने का निर्णय लिया है- महाराष्ट्र
  • हाल ही में जिस देश में आयोजित 5वें एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट्स खेलों में भारत 40 पदकों के साथ 11वें स्थान पर रहा है- तुर्कमेनिस्तान
  • वाडा ने 26 सितम्बर 2017 को जिस देश की डोपिंग विरोधी प्रयोगशाला को निलंबित किया है- फ्रांस
  • भारतीय नौसेना ने जिस स्थान पर आईएनएस तारासा का जलावतरण किया है- मुंबई
  • भारत के इन दो राज्यों के हवाई अड्डों को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट सम्मान प्रदान किया गया – जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़
  • वह क्षेत्र जहाँ हाल ही में जलीय सृप रबडॉप्स की खोज की गयी - पश्चिमी घाट का उत्तरी क्षेत्र
  • इन्हें हाल ही में बीएचयू का चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया - रोयाना सिंह
  • केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण द्वारा आम जनता को बच्चे गोद लेने और देने की विधिवत प्रक्रिया की जानकारी के लिए आरंभ किये गये कार्यक्रम का नाम – जनसंपर्क
  • 1918 में इजराइल में लड़े गए “हैफा के युद्ध” में भारतीय सैनिको के योगदान की याद में इस दिन को हैफा दिवस के रूप में मनाया जाता है – सितम्बर 23
  • इस केंद्र की योजना को उतर-पूर्वी के सात राज्यों में अक्टूबर 7, 2017 को लांच किया जाएगा – मिशन इन्द्रधनुष
  • हैदराबाद स्थित इस जलाशय के कि किनारे पर बहु-एजेंसी एक्सरसाइज ‘प्रलय सहायं’ आयोजित किया गया – हुसैन सागर जलाशय
  • इस भारतीय बैंक ने एफटीएसइ रुस्सेल के सहयोग से लन्दन स्टॉक एक्सचेंज में नयी बांड इंडेक्स श्रिंखला का शुभारम्भ किया – भारतीय स्टेट बैंक
  • इस एयरवेज ने खाड़ी क्षेत्र में पहला स्वसंचालित ऑनलाइन इन्सटॉलमेंट “फ्लाई नाउ प्ले लेटर” स्कीम चालू की – एतिहाद एयरवेज
  • यह देश विश्व में 2016 में परमाणु उर्जा रिएक्टरों को इनस्टॉल करने के मामले में नंबर एक स्थान पर रहा – चीन
  • आठवां ओलिंपिक समिति एथलिट फोरम का आयोजन नवम्बर 2017 में इस शहर में किया जाएगा – लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
  • आठवां ओलिंपिक समिति एथलिट फोरम में अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के प्रतिनिधि के रूप में चुने जाने वाली यह पहली भारतीय खिलाडी है – मैरी कोम
  • इन्हें भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में अक्टूबर 2018 तक एक और साल का एक्सटेंशन मिला – अरविन्द सुब्रमन्यन
  • यह प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाडी "टच्ड बाइ गॉड: हाउ वी वोन द मैक्सिको '86 वर्ल्ड कप" के लेखक है - डिएगो अरमांडो मारेडोना
  • इस वर्ष तक मिशन इन्द्रधनुष के तहत 90 प्रतिशत से अधिक नवजात शिशुओं का सम्पूर्ण टीकाकरण करने का भारत सरकार का लक्ष्य है - 2020
  • दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) पर कुल अनुमानित पूंजी की लागत है – 90 बिलियन डॉलर
  • इन्होंने मथुरा में प. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कृषि उन्नति मेला का उद्घाटन किया - केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह
  • किस अवधि के दौरान कुपोषण से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की है - 3 वर्ष
  • ‘‘साथ’’ यानी ‘सस्टेनेबल एक्शन फॉर ट्रांसफार्मिंग ह्यूमन कैपिटल’ इस संस्था द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम है - नीति आयोग
  • किस राज्य में नीति आयोग ने ‘‘साथ’’ कार्यक्रम की शुरुआत की है - असम
  • किस शहर के इसानपुर-मोटा गांव में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान एवं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी राष्ट्रव्यापी एलपीजी पंचायत पहल का शुभारंभ करेंगे - गांधीनगर
  • निवेश बढ़ाने और उसे सुगम बनाने के लिये स्थापित किये गये इस प्रकोष्ठ को भारत और मजबूत करेगा - कोरिया प्लस
  • इस देश ने 2,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम इस नई मिसाइल का परीक्षण किया है - खोर्रामशाहर
  • अमेरिकी ऐप बेस्ड कैब सर्विस ऊबर को इस शहर में बैन कर दिया गया है - लंदन
  • भारत ने कोलस्टार बंदरगाह में इस देश की कंपनी अल्स्टॉम से 12000 एचपी लोको के बॉडी शेल के साथ अपना पहला हाई हार्स पावर लोकोमोटिव प्राप्त किया है – फ्रांस
  • इस देश में हो रहे एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट खेलों के सातवें दिन भारतीय साइकलिस्ट देबोराह हेरोल्ड ने दो रजत पदक जीते हैं – तुर्कमेनिस्तान
  • फीफा अंडर 17 विश्व कप की स्थापना इस वर्ष में की गयी थी – 1985
  • फीफा अंडर 17 विश्व कप 2017 का शुभंकर यह जानवर है - चित्तिदार तेंदुआ
  • एनएचपीसी लिमिटेड, देश की प्रमुख जल विद्युत उपयोगिता के नए चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में इन्हें नियुक्त किया गया - बलराज जोशी
  • जेक लामोटा का हाल ही में निधन हो गया है। वह थे प्रसिद्द – मुक्केबाज

Wednesday, 27 September 2017

सतत विकास लक्ष्य क्या हैं? इन्हें हासिल करने की दिशा में भारत के समक्ष क्या-क्या चुनौतियाँ हैं एवं इन्हें हासिल करने के लिये भारत द्वारा क्या-क्या प्रयास किये जा रहे हैं? उल्लेख करें


ऐसे विकास जो वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति इस प्रकार से करता है कि भावी पीढ़ी को अपनी आवश्यकताएँ पूरी करने के लिये किसी प्रकार का समझौता न करना पड़े, इसे सतत विकास या धारणीय विकास (Sustainable development) कहा जाता है। इस सतत विकास को हासिल करने के लिये वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र में महत्त्वाकांक्षी ‘सतत विकास लक्ष्य’ प्रस्तुत किये गए। इनमें 17 Goals एवं 169 targets निर्धारित किये गए हैं जो वर्ष 2016-2030 तक के लिये लक्षित है।

भारत के समक्ष सतत विकास से जुड़ी चुनौतियाँ:- 
  • संकेतकों को परिभाषित करनाः हमारी नीति निर्धारण प्रक्रिया की एक बड़ी कमी यह रही है कि सतत विकास से संबंधित परिणामों के आकलन के लिये प्रासंगिक संकेतकों को ठीक प्रकार से परिभाषित नहीं किया गया है।
  • वित्त मुहैया करानाः केंद्र सरकार द्वारा सामाजिक क्षेत्र में खर्च में कटौती किये जाने के बाद अब राज्यों पर इसे पूरा करने की जिम्मेदारी आ गई है और राज्यों के पास वित्त की अपर्याप्तता के कारण इन लक्ष्यों को पूरा करना एक चुनौतिपूर्ण कार्य होगा।
  • निगरानी और जिम्मेदारीः इन लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में प्रगति की निगरानी का जिम्मा नीति आयोग पर है लेकिन इस संबंध में उचित संरचनात्मक तंत्र का अब तक विकास नहीं हो पाया है।
  • प्रगति मापनः आँकड़ों एवं सूचना की अपर्याप्त उपलब्धता, प्रशासनिक लचरता एवं राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण इन लक्ष्यों में प्रगति का मापन उचित रूप से नहीं हो पा रहा है।

सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासः-
  • भारत सरकार ने सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन पर निगरानी रखने तथा इनके समन्वय की जिम्मेदारी नीति आयोग को सौंपी है जिसने सभी लक्ष्यों का अध्ययन कर उन्हें सबंधित मंत्रालयों में बाँट दिया और उनकी जवाबदेहिता सुनिश्चित कर दी।
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MSPI) को संबंधित राष्ट्रीय संकेतक तैयार करने का कार्य सौंपा गया।
  • भारतीय संसद द्वारा ‘अध्यक्षीय शोध पहल’ (Speaker's Research Initiative) नामक एक मंच स्थापित किया गया है जो सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित मुद्दों पर सांसदों द्वारा इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ परामर्श को सुविधाजनक बनाता है।
  • UNDP से संबंधित सभी कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते हैं।
  • संघीय ढाँचे में सतत विकास लक्ष्यों की संपूर्ण सफलता के लिये राज्यों की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण है अतः सभी राज्यों से कहा गया है कि वे सतत विकास लक्ष्यों पर अपने दृष्टि-पत्र तैयार करें।
यद्यपि सतत विकास लक्ष्यों को पाने की दिशा में भारत की रफ्तार काफी धीमी है किंतु इरादे मजबूत हैं और भारत इस दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रहा है। फिर भी संपूर्ण विकास के हेतु लोगों की आकांक्षाएँ पूरी करने के लिये पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए राष्ट्रीय, राज्यीय और स्थानीय तीनों स्तरों पर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।

RBI ऑफिसर ग्रेड-बी बैंक परीक्षा का हल पेपर 2017 (GK Q & A, भाग-96)



यह आॅनलाइन परीक्षा 17 जून, 2017 को सम्पन्न हुई। इसमें पूछे गए 80 सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को एक पंक्ति के रूप में दिया जा रहा है। ताकि ये प्रश्न न केवल आपके ज्ञान को बढ़ायेगे बल्कि आगामी बैंक परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी साबित होगे।

1. भारतीय क्षेत्रीय उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) भारत की वैश्विक पो​जीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) प्रणाली है, जोकि 2018 की शुरुआत में सार्वजनिक उपयोग के लिए बाजार में उतरने के लिए निर्धारित है: – नाविक

2. हाल ही में (मई, 2017) 11.35 वर्ग किमी क्षेत्र को कवर करने वाले 'दालोंग गांव को जैविक विविधता अधिनियम, 2002 की धारा-37(i) के तहत जैविक विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है। यह गांव भारत के किस राज्य में स्थित है? – असम
3. अलमट्टी बांध किस एक भारतीय राज्य में कृष्णा नदी पर एक जलविधुत परियोजना है। यह भारत के किस राज्य में स्थित है? – कर्नाटक
4. भारत के किस राज्य ने सर्वप्रथम हाल ही में अपने आधिकारिक 'टी-बॉलेट' को नागरिकों के लिए एक अतिरिक्त शुल्क के साथ डिजिटली भुगतान के लिए कहीं भी प्लेटफॉर्म देने की शुरुआत की है? – आन्ध प्रदेश
5. किन बैंकों को 'प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण जमा योजना (पीएमजीकेडीएस)' 2016 के तहत जमा स्वीकार करने की अनुमति नहीं है? – सहकारी बैंक
6. एक 'बैंकिंग आउटलेट', जो सप्ताह में कम-से-कम पांच दिनों के लिए खुलता है। यह प्रतिदिन कितने घण्टे के लिए ​क्रियात्मक रहेगा? – एक दिन में चार घण्टे
7. इस सधन का कोई ऋण साधन नहीं है? – शेयर
8. एनबीएफसी का गठन किसके अनुसार किया गया है? – भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 (अध्याय 10-12)
9. केन्द्रीय गृह मन्त्री, थी राजनाथ सिंह ने हाल ही में (मई, 2017) पुस्तक 'इण्डिया 2017' ईयरबुक' को रिलीज किया। इस पुस्तक के लेखक कौन हैं? – श्री राजवी महर्षि
10. सोनाई रूपाई वन्यजीव अम्भ्यारण्य कहां स्थित​ है? – असम
11. 2017 'उत्तरी अटलाण्टिक सन्धि संगठन (नाटो)' शिखर सम्मेलन हाल ही में (मई 2017) में कहां आयोजित किया गया? – ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
12. 'सीजीएफएमयू' एक क्रेडिट गारण्टी फण्ड है, जिसके तहत दिए गए ऋण की गारण्टी किस स्कीम के अन्तर्गत दी गई है? – पीएमयूवाई स्कीम
13. वर्ष 2017 के वाणिज्य और उद्योग के भारतीय चैम्बर (एफआईसीसीआई) ने स्मार्ट पॉलिसी पुरस्कार हाल ही में किसे दिया? – पुणे शहर पुलिस
14. कौन-सी एकीकृत भुगतान प्रणाली हे, जो व्यापारी के स्थान का कोड स्कैन करके, ग्राहक के स्मार्ट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करती है? – यूपीआई 
15. दिशा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड को हाल ही में (मई, 2017) रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ने किस प्रकार के संचालन की अनुमति प्रदान की है? – छोटी वित्तीय बैंकिंग
16. डिजिटल लेन-देन में वृद्धि के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में सहकारी बैंकों को अपनी खुद की या तीसरी पार्टी की बिक्री टर्मिनलों की स्थापना करने की अनुमति दी है, यदि उनकी शुद्ध सम्पत्ति हो अधिक है? – रु. 25 करोड़
17. 'कंवर पाल सिंह गिल', जिनका हाल ही में (मई, 2017) 82 वर्ष की आयु में नि​धन हो गया, ये पूर्व कौन थे? – आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा)
18. 'मालदीव गणराज्य' की मुद्रा कौन-सी है? – रुफिया
19. एक नए सस्ते, तीव्र और प्रदूषण मुक्त 'मिट्टी-से-मिट्टी' की तकनीक द्वारा निर्माण का हाल ही में (जून, 2017) किस स्थान के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है? – आईआईटी-खड़गुपर
20. यूरोपीय वृहद् दूरबीन, जो निर्मित होने के पश्चात दुनिया की सबसे बड़ी ऑप्टिकल दूरबीन होगी, उसे 3000 मी ऊंचे पहाड़ पर कहां स्थापित किया जा रहा है? – चिली में अटाकामा रेगिस्तान
21. एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश ​बैंक (एआईआईबी) ने हाल ही में किस भारतीय राज्य में पॉवर प्रोजेक्ट के लिए $ 160 ​मिलियन का ऋण मंजूर किया है? – उत्तर प्रदेश
22. भुगतान समाधान प्रदाताओं की 'ऑक्सीजन सर्विसेज' और 'पेयू इण्डिया' को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया (आरबीआई) से किसरूप में संचालन की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है? – भारतीय बिल भुगतान ऑपरेटिंग यूनिट
23. पाषाण काल, के पुरातात्विक स्थल, 'भीमबेटका रॉक शेल्टर' भारत के किस राज्य में स्थित है? – मध्य प्रदेश
24. 'श्री शिव छत्रपति स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स', जिसे ​बालेवाडी स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है, कहां स्थित है? – पुणे (महाराष्ट्र)
25. नकदी और एटीएम प्रबन्धन कम्पनियों के लिए अब निजी सुरक्षा एजेन्सियों (विनियमन) के अधिनियम (पीएसएआरए) का अनुपालन आवश्यक नहीं हैं। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कितने प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करने की अनुमति थी? – 100%
26. किसी भी समय, किसी बीएसबीडीए लघु खाते में न्यूनतम शेष राशि निम्न से अधिक नहीं होनी चाहिए? – रु. 50000
27. केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल ने हाल ही में पांच सरकारी स्वामित्व वाली सामान्य बीमा कम्पनियों की सार्वजनिक सूची को मंजूरी दी है और उनमें सरकार की हिस्सेदारी 100% बढ़ाकर कितनी कर दी है? – 75% 
28. भारत में क्रेडिट रेटिंग एजेन्सियां बिनियमित किसके द्वारा की जाती हैं? – सेबी द्वारा
29. हाल ही में 'अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित अभिनेत्री' श्रेणी में किस अभिनेत्री को दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – प्रियंका चोपड़ा
30. एचसीएल एशियाई जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप 2017 हाल ही में (27 मई-3 जून, 2017 तक) कहां आयोजित की गई? – पुणे (भारत)
31. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों ​कि तनावग्रस्त ऋणों के संकल्प के आधार पर 'सीएपी' की जानकारी और कार्यान्वयन के लिए निर्धारित समयरेखा का पालन करने की सलाह दी है। 'सीएपी' के नाम पर वर्णमाला 'सी' का क्या अर्थ है? – करेक्टिव
32. 1980 एमडब्ल्यू 'घाटमपुर धर्मल पॉवर प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत रु. 17237 करोड़ है, इसे किस भारतीय राज्य में स्थापित करने का प्रस्ताव है? – उत्तर प्रदेश
33. 'आबू धाबी' किस देश की राजधानी है? – संयुक्त अरब अमीरात
34. सिंगरेनी कोलेरीज कम्पनी लिमिटेड (एससीसीएल) भारत सरकार अधिकृत एक सरकारी खनन कम्पनी है। इसे केन्द्र और भारत के किस राज्य की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है? – तेलंगाना सरकार
35. 'आईआरएस' एक तरल वित्तीय प्रभावी वितरण व्युत्पन्न अनुबन्ध् हे, जिसका प्रयोग शुल्क के खिलाफ क्या निर्दिष्ट करने के लिए किया जा सकता है? – ब्याज दर
36. पंजाब नेशनल बैंक ने हाल में (मई, 2017) सौर रूफटॉप निवेश कार्यक्रम (एमआरआईपी) के तहत दी जाने वाली $ 500 मिलियन राशि में से $ 100 मिलियन की पहली किस्त किससे प्राप्त हुई है? – एशियाई विकास बैंक
37. वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ो के अनुसार, 2011 में देश में आबादी का लिंग अनुपात क्या था? – 940 महिलाओं पर 1000 पुरुष
38. हाल की (मई, 2017) छह दिनों में चार राष्ट्रों की यात्रा के दौरान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 'मैड्रिड' शहर का का दौरा किया। यह किस देश की राजधानी है? – स्पेन
39. भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देश के अनुसार, एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की भुगतान बैंक में धारा-19 (2) के किस ऐक्ट द्वारा निर्धारित की गई है? – बैंकिंग विनियमन अधिनियम ऐक्ट 1949
40. 11 जुलाई, हर वर्ष ​रूप में मनाया जाता है? – विश्व जनसंख्या दिवस
41. 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इण्डेक्स' सूचकांक किसके द्वारा निष्पादित किया जाता है? – विश्व बैंक समूह 
42. रिवर्ज बैंक ऑफ इण्डिया समय-समय पर बैंक लाइसेन्स विण्डो खोल रहा है। 'ऑन-टॉप' तन्त्र में कब आवेदन किया जा सकता है? – शर्त के अधीन किसी भी समय
43. सैन्य विमानन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, सबसे बड़े स्वदेशी-निर्मित परिवहन विमान बाई-20 को किस देश की वायुसेना से निर्मित किया है? – चीन
44. दो दिवसीय 'जी7 शिखर सम्मेलन 2017' हाल ही में (मई, 2017) किस देश में आयोजित किया गया? – इटली
45. नकद रहित अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ने के लिए, आरबीआई ने हाल में गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों (एनबीएफसी) की सोने पर ऋण देने की अधि​कतम सीमा कितनी तय कर दी है? – रु. 25000
46. भारत के सबसे बड़े पुल को हाल ही में (मई, 2017) 'ढोला सादिया ब्रिज' का उद्घाटन प्रधानन्त्री नरेन्द्र मोदी ने​ किया। यह पुल भारतीय राज्य असम में किस नदी पर बनाया गया है? – लोहित नदी
47. 'इण्डिकैश ब्रैण्ड' के तहत व्हाइट लेबल एटीएम कियोस्क का स्वामित्व व संचालन किसके अन्तग्रत है? – टाटा संचार भुगतान समाधान (टीसीपीएसएल)
48. मई, 2017 में जारी आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग के शीर्ष-10 में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी का क्या नाम है? – विराट कोहली
49. संयुक्त राष्ट्र मानव संसाधन विभाग पर आधारित, विश्व आर्थिक मंच ने हाल ही में विश्व के सबसे सधन (भीड़ भरे) शहरों के रूप में दो भारतीय शहरों का नाम रखा है। ये शहर में मुम्बई और : – कोटा
50. 'एलएएफ' एक मौद्रिक नीति साधन है, जो बैंकों को पुनर्खरीद समझौतों के माध्यम से धन उधार लेने की अनुमति देता है। संक्षेप में 'एलएटी' में वर्णमाला 'एल' का अर्थ है? – लिक्विडिटी (तरलता)
51. अपर्णा पोपट किस खेल की प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी है? – बैडमिण्टन
52. देशभर के गांवों में खुले शौच से मुक्ति के अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान 'दरवाजा बन्छ' हाल ही मई, 2017 किस मन्त्रालय के शुरू किया? – पेयजल और स्वच्छता मन्त्रालय
53. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा स्थापित तरुण रामदौरा पैनल को किस लिए गठित किया गया? – भारत में घरेलु वित्त
54. 'बन्दोडकर गोल्ड ट्रॉफी' का सम्बन्ध किस खेल के साथ है? – फुटबॉल
55. एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2017 के फाइनल में किस भारतीय खिलाड़ी ने 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता? – बजरंग पुनिया
56. कौन-सा मनी मार्केट इंस्ट्रूमेण्ट नहीं होता है? – राष्ट्रीय बचत-पत्र
57. वर्ष 2017 की विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2017 हाल ही में (29 मई, से 5 जून, 2017) किस देश में आयोजित की गई? – जर्मनी
58. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गठित डिपॉजिटर एजुकेशन एण्ड अवेयरनेस फण्ड (डीएएफ) का प्रारम्भ किस अधिनियम के अन्तर्गत किया गया? – बैंकिंग नियमन अधिनियम 1949 की धारा-26 ए
59. माउण्ट एवरेस्ट को छह बार फतह करने वाले प्रथम भारतीय पर्वतारोही का क्या नाम है? – लवराज सिंह
60. वह कौन-सा बाजार है, जिसके अन्तर्गत वैश्विक वित्तीय प्रणाली के लिए तरलता प्रदान की जाती है और पूंजी बाजार वित्तीय बाजार बनाते हैं? – डेरिवेटिव (व्युत्पन्न) बाजार
61. भारत आकांक्षा निधि (आईएफ) एक ऐसा धन है, जो पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए उद्यम पूंजी निधि में निवेश करेगा। यह किस क्षेत्र की वित्तीय जरूरतों को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है? – एमएसएमई स्टार्टअप
62. वह सुरक्षा, जिसकी आय भुगतान और मूल्य जिन सम्पत्तियों द्वारा निर्धारित होता है, कहलाती है? – सम्पत्ति समर्थित सुरक्षा
63. 'इक्विटी लिंक्ड सेविंग (ईएलएसएस)' आपेन एण्डेउ डायवर्सिफाइड इक्विटी स्कीमों द्वारा कहां निवेश किया जाता है? – शेयर बाजार
64. भारत का पहला छोटा वित्त बैंक, 'कैपिटल फाइनेन्स बैंक' का मुख्यालय कहां पर स्थित है? – जालन्धर
65. संक्षित नाम एनएसडीएल में 'एडी' शब्द का तात्पर्य क्या है? – डिपॉजिटरी (निक्षेपस्थान)
66. 'एलटीवी अनुपात' एक वित्तीय शब्द है, जिसे आमतौर पर उधारदाताओं द्वारा प्रयोग किया जाता है और सम्पत्ति की खरीद के मूल्य के लिए ऋण की अभिव्यक्ति के लिए प्रतिभूतियों का निर्माण किया जाता है। 'एलटीवी' के लिए वर्णमाला 'वी' का क्या तात्पर्य है? – वेल्यू
67. भारत की पहली अण्डरवाट मेट्रो रेल सुरंग हाल ही में (मई, 2017) किस नदी में पूरी हुई? – हुगली
68. हाल ही में लॉन्च किए गए 'पेटीएम पेमेण्ट बैंक' को बचत खातों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। जिसमें वह ग्राहकों की कितनी राशि जमा करने में सक्षम होगा? – रु. 100000
69. भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा भारत सरकार के ​'विदेशी वाणिज्यिक उधार (ईसीबी)' के दिशा-निर्देशों और नीतियों को किसके साथ नियन्त्रित किया जाता है? – आर्थिक मामलों का​ विभाग
70. कौन-सा भारतीय उद्योगपति फॉर्ब्स '25 ग्लोबल गेम चैन्जर्स 2017' की वार्षिक सूची में है, जो अपने उद्योगों में परिवर्तन विश्व के अरबों लोगों की जिन्दगी बदल रहा है? – मुकेश अम्बानी
71. एनईएफटी प्रणाली के तहत, दृष्टि 2018 के दस्तावेजों के अनुसार आरबीआई द्वारा​ निपटान की जाने वाली बैंचों की संख्या कितनी हो जाएगी? – 23
72. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में बैंकों को आरबीआई की अनुमति की आवश्यकता के बिना टियर-1 से टियर-1 के लिए 'बैंकिंग आउटलेट' खोलने की अनुमति दी है। इनमें से कौन-से बैंक इसके उम्मीदवार नहीं होंगे? – सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
73. 'अन्तर्राष्ट्रीय उर्वरक उद्योग संघ (आईएफआईए) संगठन कहां स्थित है? – पेरिस (फ्रांस)
74. 'मन की बात : ए सोशल' रिवोल्यूशन के लेखक कौन हैं? – श्री राजेश जैन
75. अन्तर्राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील फोरम (आईएसएसएफ) द्वारा जारी हाल के आंकड़ो (मई, 2017) के अनुसार वर्ष 2016 में दुनिया में स्टेलनेस स्टील का सबसे बड़ा उत्पादक कौन-सा देश है? – चीन
76. हाल ही में 'बैडमिण्टन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ)' द्वारा एथलीट कमीशन के सदस्य के रूप में किस खिलाड़ी को चुना गया है? – पीवी सिन्धु
77. कौन-सा साधन वित्तीय सेवाओं के रूप में जाना जाता है? – अर्द्ध-ओपन वॉलेट
78. 9वें ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा? – जियामेन शहर
79. 'बॉफ्टा अवार्ड' में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पाने वाली फिल्म है: – ला ला लैण्ड
80. विश्व में सौर ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है? – चीन

Tuesday, 26 September 2017

राजव्यवस्था एवं संविधान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (GK Q & A, भाग-95)



  • लोक सभा तथा राज्य सभा की संयुक्त बैठक कब होती है? → संसद का सत्र शुरू होने पर
  • किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए? → मोती लाल नेहरू
  • कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था? → 1936
  • वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? → जवाहर लाल नेहरू
  • वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी? → क्रिप्स योजना
  • राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थीं? → नरगिस दत्त
  • संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है? → 5
  • कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे? → 389
  • संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ? → जुलाई 1946
  • किसी क्षेत्र को ‘अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र’ घोषित करने का अधिकार किसे है? → राष्ट्रपति
  • संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया?→ जवाहरलाल नेहरू
  • संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?→ 9 दिसम्बर, 1946
  • पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी? → 299
  • संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था? → हैदराबाद
  • भारतीय संविधान में किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है? → भारत शासन अधिनियम 1935
  • राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते हैं? → उच्चतम न्यायालय
  • प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था? → जी. वी. मावलंकर
  • पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया? → 20 जुलाई, 1951
  • संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया? → 1955
  • प्रधानमंत्री बनने की न्यूनतम आयु है? → 25 वर्ष
  • जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?→ सितम्बर 1946
  • मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?→ अक्टूबर 1946
  • संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई? → 9 दिसम्बर 1946
  • संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला? → 9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946
  • देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई? → 31 अक्टूबर 1947
  • संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया? → सच्चिदानन्द सिन्हा
  • संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था? → डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?→ जवाहर लाल नेहरू
  • भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किया गया था?→ संविधान सभा द्वारा
  • भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है? → जनता
  • भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री कौन है? → मनमोहन सिंह
  • प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? → मोरारजी देसाई
  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है? → राष्ट्रपति
  • भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की आख्या प्रदान की गयी है? → प्रस्तावना
  • केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? → एर्नाकुलम
  • राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है? → विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
  • 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है? → 545
  • हरियाणा राज्य कब बना था? → 1 नवम्बर, 1966
  • दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता? → संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक
  • संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे? → श्यामा प्रसाद मुखर्जी
  • भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है? → भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
  • लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है? → लोकसभा के सदस्य
  • कौन उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी? → सुचेता कृपलानी
  • प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी? → 1874
  • भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं? → सरदार वल्लभ भाई पटेल
  • सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे? → राजकुमारी अमृत कौर
  • दादरा एवं नगर हवेली किस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है? → मुम्बई उच्च न्यायालय
  • मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया? → 4
  • लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने वर्ष से कम नहीं होना चाहिए? → 25 वर्ष
  • भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ? → 26 जनवरी, 1950
  • पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई? → 26 अक्टूबर, 1962
  • डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है? → जम्मू और कश्मीर
  • भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है? → एक
  • भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली? → 21 जुलाई 1947
  • भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है? → 22
  • केन्द्र और राज्य के बीच धन के बँटवारे के सम्बन्ध में कौन राय देता है? → वित्त आयोग
  • किस तरह से भारतीय नागरिकता प्राप्त की जा सकती है? → जन्म, वंशानुगत, पंजीकरण
  • भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है? → लोकतांत्रिक गणतंत्र
  • मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है? → प्रधानमंत्री
  • जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था? → जे. बी. कृपलानी
  • मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी? → 27
  • 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया? → गुटनिरपेक्ष
  • किस राज्य के विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है? → जम्मू-कश्मीर
  • भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है? → ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली
  • भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है? → ब्रिटेन
  • राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है? → आयरलैण्ड
  • भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है? → दक्षिण अफ़्रीका
  • भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया 28वाँ राज्य कौन-सा है।→ झारखण्ड
  • हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा कब प्रदान किया गया? → 1971 में
  • पहला संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना? → 1951
  • राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए? → कोई सीमा नहीं
  • भारत का संविधान कब अंगीकर किया गया था? → 26 नवम्बर,1949
  • किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गयी? → 1985
  • विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन है? → तमिलनाडु
  • लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करता है? → संसदीय मामले के मंत्री
  • ‘विधान परिषद’ का सदस्य होने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए? → 30 वर्ष
  • “राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।” यह किसका कथन है? → सरोजिनी नायडू
  • देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित हुई? → 1957, केरल
  • किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है? → उत्तर प्रदेश
  • प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है? → प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति
  • भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था कहाँ से ली गयी है? → भारत शासन अधिनियम 1935 से
  • किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था? → 1975 में
  • जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे? → नीलम संजीव रेड्डी
  • कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? → लोकसभा का अध्यक्ष
  • दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है? → सदन के अध्यक्ष
  • 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी? → महात्मा गाँधी
  • संसद पर होने वाले खर्चों पर किसका नियंत्रण रहता है? → नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
  • राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन हैं? → वी.एस.रमा देवी
  • संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्वानुमति लिये बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है? → 60 दिन
  • पांडिचेरी को किस वर्ष भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया? → 1962
  • भारत का संविधान भारत को किस प्रकार वर्णित करता है? → राज्यों का संघ
  • वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है? → राज्य सभा
  • पूरे देश को कितने क्षेत्रीय परिषदों में बाँटा गया है? → 5
  • क्या पंचायतों को कर लगाने का अधिकार है? → हाँ
  • जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया? → गुलजारीलाल नन्दा
  • राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस ज़िले से हुई?→ नागौर
  • किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया? → कैबिनेट मिशन योजना
  • संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे? → 208
  • मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? → मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था। 

Monday, 25 September 2017

दिल्ली सल्तनत के अंतर्गत खिलजी वंश का संक्षिप्त विवरण


खिलजी, दिल्ली के इल्बरी वंश के शासकों की सेवा करते थेl मलिक फिरोज ने खिलजी वंश की स्थापना की थी, जो मूलतः इल्बरी वंश के पतन के दिनों में “कैकूबाद” द्वारा नियुक्त “अर्ज-ए-मुमालिक” थाl बलबन के उत्तराधिकारियों के अयोग्य होने के कारण उसने राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठाया और 13 जून, 1290 को “जलालुद्दीन फिरोज खिलजी” के नाम से दिल्ली के सिंहासन पर आसीन हो गयाl

जलालुद्दीन फिरोज खिलजी (1290-96 ईस्वी):-
  • वह सत्तर साल की उम्र में सत्ता पर काबिज हुआ और छह सालों तक शासन कियाl लेकिन फिरोज खिलजी बलबन के सिंहासन पर नहीं बैठा, क्योंकि उसने एक गुलाम के रूप में बलबन की सेवा की थीl उसने “कैलूगढ़ी/किलोखरी” को अपनी राजधानी बनाया।
  • उसने पहले के शासकों के समय के अमीरों और मंगोलों के लिए एक समझौता नीति अपनाईl इसलिए उसने बलबन के भतीजे “मलिक चाजू” को “कारा” का गवर्नर नियुक्त किया था, लेकिन उसने विद्रोह कर दियाl
  • उसके शासनकाल की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक दक्कन क्षेत्र में यादवों के राजा रामचंद्रदेव की राजधानी “देवगिरी” पर उसके भतीजे, दामाद और “कारा” के गवर्नर “अली गुरशप” द्वारा आक्रमण करना थाl
  • अपने सफल अभियान के बाद, “अली गुरशप” ने विशाल मात्रा में एकत्रित धन को लेने के लिए “फिरोज खिलजी” को कारा आमंत्रित कियाl फिरोज खिलजी जब जुलाई 1296 में “कारा” पहुँचा तो “अली गुरशप” ने उसकी हत्या कर दी और खुद को अलाउद्दीन के नाम से सुल्तान घोषित कियाl
अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316 ईस्वी):-
  • वह खिलजी वंश का सबसे महान शासक था और भारत के सुदूर दक्षिण तक अपने साम्राज्य का विस्तार करने वाला पहला मुस्लिम शासक थाl उसने अपने लोगों, अमीरों और मंत्रियों के बीच काफी पैसे और सोने का वितरण किया था ताकि वे लोग “जलालुद्दीन फिरोज खिलजी” की हत्या को भूल जाएं और उसका समर्थन करें।
  • वह दिल्ली सल्तनत का पहला शासक था, जिसने खलीफा से “मंशुर” (निवेश पत्र) के लिए नहीं पूछा था, लेकिन खलीफा के उत्तराधिकारी को खुद बुलाया थाl
  • उसने राज्य के सभी अधिकारों को अपने हाथों में केन्द्रित कर लिया था, जिसके कारण उसके शासनकाल में निरंकुश शासन अपनी चरम सीमा पर पहुँच गई थीl
  • ऐसा माना जाता है कि अलाउद्दीन खिलजी को “मलिक काफूर” ने जहर दे दिया था, जिसके कारण जनवरी 1316 में उसकी मृत्यु हो गई थीl
अलाउद्दीन खिलजी की मंगोल नीति:-
  • अलाउद्दीन के शासनकाल के प्रारंभिक वर्षों के दौरान मंगोलों ने कई बार दिल्ली सल्तनत पर आक्रमण किया और यहां तक कि दिल्ली और आसपास के जिलों को भी लूटा, लेकिन वे हमेशा पराजित होते रहेl
  • अलाउद्दीन ने मंगोलों से निपटने के लिए बलबन की "लौह और रक्त" की नीति अपनाई थीl इसके तहत उसने दिल्ली की रक्षा के लिए दीवार की स्थापना की और मंगोलों के मार्ग पर स्थित पुराने किलों की मरम्मत करवाई थीl
  • उसने “समाना” और “दीपालपुर” में मजबूत सैन्य टुकड़ियों को तैनात किया थाl
  • उसने सेना में सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी की थीl उसने अपने विश्वसनीय कमांडरों को सेना में उच्च पदों पर नियुक्त किया था, जिसमें उत्तर पश्चिम भारत में स्थित सैन्य टुकड़ी के सेनापति के रूप में नियुक्त “गाज़ी मलिक” (बाद में सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक के नाम से प्रसिद्ध) भी शामिल थाl
अलाउद्दीन खिलजी की सुधार और प्रयोग:-
अलाउद्दीन खिलजी ने प्रशासन को बेहतर बनाने, सेना को मजबूत बनाने, भू-राजस्व प्रशासन की मशीनरी को विकसित करने, खेती में सुधार और विस्तार करने और लोगों के कल्याण के उद्देश्य से विभिन्न सुधार किये थेl

विद्रोहियों की रोकथाम के लिए अलाउद्दीन खिलजी के प्रशासनिक उपाय:-
  • दिल्ली और उसके पड़ोसी इलाकों में शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाई गई थी और सुल्तान ने खुद भी पीना छोड़ दिया थाl
  • अलाउद्दीन खिलजी ने बिना उसकी अनुमति के अमीरों के बीच पार्टियों और विवाह संबंधों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया थाl
  • अलाउद्दीन खिलजी ने कई जागीरों और संपत्तियों को जब्त कर लिया था और उसके मालिकों के पेंशन और भत्ते को रोक लगा दी थीl इसके अलावा उसके शासनकाल में राज्य द्वारा दिए जाने वाले सभी धार्मिक अनुदान और भूमि अनुदान (वक्फ और इनाम) रद्द कर दिए गए थे।
  • उसने अपने पूरे साम्राज्य में मसालों का एक नेटवर्क स्थापित किया थाl
अलाउद्दीन खिलजी की राजस्व / कृषि सुधार:-
  • उसका पहला राजस्व नियमन (जबाइता) खेती योग्य भूमि के माप से संबंधित थाl इसके तहत खेती योग्य भूमि के माप के लिए “बिस्वा” को मानक इकाई घोषित किया गया थाl
  • गंगा और यमुना के बीच के क्षेत्र अर्थात “दोआब” में “पैमाश” (माप) के आधार पर उत्पाद के आधे हिस्से पर भू-राजस्व (खराज) निर्धारित किया गया थाl भू-राजस्व संग्राहक का क्रम इस प्रकार था- राय, राणा, रावत (शीर्ष स्तर पर) और खुट, मुक्द्दम, चौधरी (ग्रामीण स्तर पर)l आवास कर (घड़ी) और चरागाह कर (चराई) भी लगाए गए थेl
  • भूमि राजस्व नकद में वसूल किया जाता थाl
  • अलाउद्दीन खिलजी ने एक नए राजस्व विभाग “दिवान-ए-मुस्तखराज” की स्थापना की थीl अलाउद्दीन खिलजी के समय में एक नए बिचौलिये वर्ग “खुट” की शुरूआत हुई, जो “परगना” या “शिक” (जिला) स्तर पर काम-काज देखता थाl इन्हें “जमीनदार” के रूप में सर्वप्रथम “अमीर खुसरो” ने संदर्भित किया था
अलाउद्दीन खिलजी की बाजार नियंत्रण या आर्थिक नियमन:-
  • “बरनी” के अनुसार, आर्थिक नियमन मुख्य रूप से एक सैन्य उपाय था अर्थात् यह मंगोलों पर नजर रखने के लिए एक बड़ी और कुशल सेना को बनाए रखने के लिए लागू किया गया थाl लेकिन अमीर खुसरो ने इसे उचित मूल्यों पर महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक कल्याणकारी उपाय माना हैl
  • जवाबित या विस्तृत नियमन सभी वस्तुओं जैसे-अनाज, घोड़े, मवेशी और दासों के मूल्य को निर्धारित करने के लिए किया गया थाl
  • उसने अनाज, महंगे कपड़े, घोड़े, दास और मवेशी के लिए दिल्ली में तीन अलग-अलग बाजार स्थापित किए थेl
  • बाजार को दो अधिकारियों, “दीवान-ए-रियासत” और “शहना-ए-मंडी” द्वारा नियंत्रित किया जाता थाl
  • अलाउद्दीन खिलजी अमीर मुल्तानी व्यापारियों को साम्राज्य के विभिन्न हिस्सों से कपड़े खरीदने के लिए ऋण देता था और ये व्यापारी उन कपड़ों को सराई-अद्ल (कपड़ा बाजार में बदायूं गेट के अंदर एक खुली जगह पर स्थित कपड़े का बाजार) में बेचते थेl
  • घोड़ों को सीधे सैन्य विभाग (दीवान-ए-अर्ज) में बेचा जाता थाl
  • अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में राज्य द्वारा स्थापित गोदामों में अनाज का भंडारण किया गया था और अकाल या आपूर्ति की कमी के दौरान उसे लोगों में बांटा जाता थाl
  • करवानी या बंजरा गांवों से दिल्ली अनाज लाते थेl उस समय किसी प्रकार की जमाखोरी की अनुमति नहीं थी और सभी व्यापारियों को राज्य के दफ्तरों में पंजीकृत किया गया थाl
अलाउद्दीन खिलजी की सैन्य सुधार:-
  • नकद के रूप में भू-राजस्व का संग्रह करने के कारण अलाउद्दीन खिलजी ने सैनिकों को नकद रूप में वेतन भुगतान की शुरूआत की थीl ऐसा करने वाला वह पहला सुल्तान था।
  • अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में सैनिकों की सीधी भर्ती “अर्ज-ए-मुमालिक” द्वारा की जाती थीl
  • बलबन की तरह अलाउद्दीन खिलजी ने उत्तर-पश्चिमी सीमा पर कई किलों का निर्माण करवाया था और पुराने किलों की मरम्मत करवाई थीl
  • अलाउद्दीन खिलजी ने दाग (घोड़ों के ब्रांडिंग) और हुलिया या चेहरा (सैनिकों के लिए अलग-अलग भूमिका) प्रणाली की शुरूआत की थीl
  • उसने सैनिकों के लिए तीन श्रेणियों की शुरूआत की थी:- पैदल सैनिक, एक घोड़े वाला सैनिक (एक-अस्पा), दो घोड़े वाला सैनिक (दु-अस्पा)l
कला एवं संस्कृति में अलाउद्दीन खिलजीका योगदान:-
  • हालांकि अलाउद्दीन अशिक्षित था, लेकिन वह कला और संस्कृति का महान संरक्षक थाl
  • अमीर खुसरो और मीर हसन देहलवी दोनों को अलाउद्दीन खिलजी ने संरक्षण प्रदान किया थाl
  • अलाउद्दीन खिलजी ने “सिरी” नामक एक नए शहर की स्थापना की और “कुतुबी मस्जिद” का विस्तार किया उसके अंदर एक प्रवेश द्वार का निर्माण कियाl
  • उसने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह परिसर में “जमात खाना” मस्जिद और कुतुब मीनार के नजदीक “अलाई दरवाजा” का निर्माण करवायाl
  • उसने कुतुब मीनार के निकट “अलाई मीनार” का निर्माण शुरू करवाया, लेकिन उसे पूरा नहीं करवा सकाl
अलाउद्दीन की मृत्यु के बाद उसके पसंदीदा सेवक “मलिक काफूर” ने सिंहासन को हड़पने की कोशिश कीl उसने सिंहासन पर स्वर्गीय सुल्तान के नवजात पुत्र “शिहाबुद्दीन उमर” को गद्दी रखा। लेकिन पांच हफ्ते के बाद ही “मलिक काफूर” की हत्या हो गई थीl इसके बाद अलाउद्दीन के एक अन्य पुत्र मुबारक खिलजी ने चार साल तक शासन किया। उसने अपने पिता द्वारा लागू किए गए सभी कृषि और बाजार नियंत्रण नियमों को समाप्त कर दिया। कुछ समय बाद खुसरो मलिक ने उसकी हत्या कर दी थीl
खुसरो शाह एक महान तानाशाह साबित हुआ, लेकिन पंजाब का गवर्नर और सेना प्रमुख “गाजी तुगलक” ने उसे पराजित कियाl इसके बाद गाजी तुगलक “गयासुद्दीन तुगलक” के नाम से दिल्ली सल्तनत का नया शासक बनाl इस प्रकार दिल्ली सल्तनत में खिलजी वंश का स्थान तुगलक वंश ने ले कियाl