Tuesday 18 December 2018

अलास्का की कहानी क्या है, रूस ने उसे अमेरिका को क्यों बेचा?


What is the story of Alaska, why did Russia sell it to America? (Author : Rajeev Ranjan)


अलास्का संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य है, जो जर्मनी के बराबर है। इतना बड़ा कि इसमे 75 न्यू जर्सी समा सकते हैं। अलास्का एक निर्जन प्रदेश हैं, जिसकी कुल आबादी मुश्किल से 15 लाख है, जिसमें से भी आधी आबादी इसके एक महानगर अंकोरेज में रहती है। इसकी राजधानी है जूनो। 


अलास्का का इतिहास भी काफी दिलचस्प है, रूस के जार ने 1867 में इसे अमेरिका को बहुत ही सस्ते भाव में बेच दिया था। अन्य साम्राज्यवादी राष्ट्रों की तरह अमेरिका अपना सीमा विस्तार नहीं करता था। क्योंकि इसके लिए की जाने वाली हिंसा की अमेरिका घोर निंदा करता था। इसलिए जब बात सीमा विस्तार की आई, तो अमेरिकी कांग्रेस ने अलास्का को खरीदने का निर्णय लिया।

इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुजरी, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य जमीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था।

भौगोलिक स्थिति की बात करें तो यह क्षेत्र एक ठंडा रेगिस्तान है, जहाँ 150 फीट ऊंचे रेत के टीले बनते हैं। और जमीनी सतह बिल्कुल रूस के पश्चिमी क्षेत्र के समान है। यह पश्चिमी में कनाडा से, उत्तर पूर्व में रूस से, दक्षिण में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। समुद्र के रास्ते रूस मात्र 2 किलोमीटर दूर है। Seismic belt पर आने की वजह से यहाँ वर्ष भर में 5000 से ज्यादा भूकंप आते हैं। साथ ही यहाँ कई सक्रिय और सोए हुए ज्वालामुखी है। यहाँ के कई क्षेत्रों में कई दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता। यहाँ खनिज भी भरपूर मात्रा में पाया गया है, पूरे अमेरिका का 20% तेल यहीं से निकलता है।

यहाँ के लोग भी मूल अमेरिका से बहुत अलग है, यहाँ मूलतः अमेरिकी आदिवासी लोग रहते हैं, कुछ लोग स्पेनिश भाषा भी बोलते हैं। यहाँ का कानून भी अलग ही है। यहाँ नशीली चीजों पर बैन पूरी तरह से हटा दिया गया है, इसलिए यहाँ पर पूरे अमेरिका से ज्यादा बलात्कार होते हैं। कानून व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है। पुलिस यहाँ के लोगों के लिए हव्वा है बस और कुछ नहीं।

बस इतना ही नहीं, यहाँ के बारे में और भी बहुत रोचक बातें हैं जो सुनने को मिलता है कि यहाँ 15 वर्षों तक एक बिल्ली को मेयर बनाया गया था।