Sunday 6 January 2019

ओपेक क्या है और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को कैसे प्रभावित करता है

What is OPEC and how it affects oil prices in the international market? (Author : Rajeev Ranjan)


ओपेक का संक्षिप्त इतिहास

ओपेक, पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों का एक स्थायी अंतर सरकारी संगठन है इसकी स्थापना 10-14 सितम्बर, 1960 को ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेज़ुएला द्वारा “बगदाद सम्मेलन” में की गयी थी

बाद में पांच संस्थापक सदस्यों को दस अन्य सदस्यों द्वारा ज्वाइन किया गया। ये देश हैं;- कतर (1961); इंडोनेशिया (1962), लीबिया (1962); संयुक्त अरब अमीरात (1967); अल्जीरिया (1969); नाइजीरिया (1971); इक्वाडोर (1973), अंगोला (2007); गैबन (1975) इक्वेटोरियल गिनी (2017); और कांगो (2018)। इन सदस्य देशों में से कुछ ने ओपेक की सदस्यता छोड़ दी है

वर्तमान में ओपेक संगठन के कुल 15 सदस्य देश  हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं;
  1. अल्जीरिया
  2. अंगोला
  3. कांगो
  4. कतर
  5. इक्वाडोर
  6. गिनी
  7. गैबन
  8. इराक
  9. ईरान
  10. कुवैत
  11. लीबिया
  12. नाइजीरिया
  13. सऊदी अरब
  14. संयुक्त अरब अमीरात
  15. वेनेजुएला

नोट: कतर; ओपेक से बाहर होने की योजना बना रहा है और जनवरी 2019 तक वह इस संगठन से बाहर निकल सकता है

ओपेक की स्थापना के पहले 5 वर्षों तक इसका मुख्यलय का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में था लेकिन इसे 1 सितंबर, 1965 को ऑस्ट्रिया के वियना में स्थानांतरित कर दिया गया था


ओपेक के उद्देश्य

ओपेक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच पेट्रोलियम नीतियों को समन्वयित और एकजुट करना है ताकि पेट्रोलियम उत्पादक देशों के लिए उचित और स्थिर कीमतों को सुनिश्चित किया जा सके इन उद्येश्यों की पूर्ती के लिए ओपेक यह प्रयास करता है कि ओपेक के सदस्य देश डेली एक निश्चित मात्रा में उत्पादन और निश्चित आपूर्ति करें ताकि कच्चे तेल की कीमतों को उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके इसके अलावा यह तेल उद्योग में निवेश करने वाले निवेशकों के हितों की रक्षा भी करना चाहता है


ओपेक में कौन देश कितना तेल उत्पादित करता  है?

ओपेक के 15 देशों में सबसे बड़ा उत्पादक देश सऊदी अरब है ओपेक के कुल उत्पादन 32,761 मिलियन बैरल प्रतिदिन में सऊदी अरब लगभग 32% हिस्सा या 10,512 मिलियन बैरल कच्चा तेल प्रतिदिन उत्पादित करता है इसके बाद 4,650 मिलियन बैरल प्रतिदिन उत्पादन के साथ इराक दूसरे और तीसरे नम्बर पर ईरान (3,447 मिलियन बैरल प्रतिदिन) है