Friday, 3 August 2018

धरती के इतिहास में वैज्ञानिकों ने खोजा 'मेघालय युग'



भूवैज्ञानिकों ने धरती के इतिहास में एक नए काल//युग की खोज की है और खासबात यह है कि इसका भारत के मेघालय से कनेक्शन है। वैज्ञानिकों ने आज से 4200 साल पहले शुरू हुए धरती के इतिहास को 'मेघालय काल' का नाम दिया है। इस दौरान विश्व भर में अचानक भयंकर सूखा पड़ा था और तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। इस वजह से पूरे विश्व में कई सभ्यताएं खत्म हो गईं थीं। अब सवाल यह है कि आखिर इसका नाम मेघालय युग क्यों रखा गया?


दरअसल शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने मेघालय की एक गुफा की छत से टपक कर फर्श पर जमा हुए चूने के ढेर या स्टैलैगमाइट को जमा किया। इसने धरती के इतिहास में घटी सबसे छोटी जलवायु घटना को परिभाषित करने में मदद की। इस वजह से इस मेघालयन एज या मेघालय काल का नाम दिया गया।


4.6 अरब साल के धरती के इतिहास को कई कालखंडों में बांटा गया है। हर कालखंड महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे महाद्वीपों का टूटना, पर्यावरण में नाटकीय बदलाव या धरती पर खासतरह के जानवरों, पौधों की उत्पत्ति पर आधारित है। जिस वर्तमान काल में हम रहे हैं उसे होलोसीन युग के नाम से जाना जाता है, जिसमें पिछले 11700 सालों का इतिहास शामिल है, तब से जम मौसम में पैदा हुई एक नाटकीय गर्मी से हम हिम युग से बाहर आए थे।

हालांकि इंटरनैशनल कमिशन ऑफ स्ट्रैटिग्रफी (ICS) के मुताबिक होलोसीन युग को भी बांटा जा सकता है। भूवैज्ञानिक इतिहास और समय का आधिकारिक ब्योरा रखने की जिम्मेदारी ICS की ही है। इसने युग को अपर, मिडल और लोअर चरणों में विभाजित करने का प्रस्ताव दिया है। इन सबमें इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।

इनमें सबसे युवा 'मेघालय युग' 4200 साल पहले से लेकर 1950 तक माना जाता है। इसकी शुरुआत भयंकर सूखे से हुई थी, जिसका असर दो शताब्दियों तक रहा। वैज्ञानिकों के मुताबिक अंतिम हिम युग की समाप्ति के बाद कई क्षेत्रों में विकसित हुए कृषि आधारित समाज पर इस मौसमी घटना ने गंभीर प्रभाव डाला था। इसके परिणामस्वरूप मिस्र, यूनान, सीरिया, फलस्तीन, मेसोपोटामिया, सिंघु घाटी और यांग्त्से नदी घाटी में सभ्यताएं प्रभावित हुईं।

वह बीस साल तक पुरुष रहा, पर अब डॉक्टरों ने उसे स्त्री बना दिया है

एक रोचक चर्चा के दौरान एक मित्र ने कहा कि पुराने चिकित्सक जड़ी बूटी की दवा देकर गर्भस्थ भ्रूण का लिंग परिवर्तित कर देते थे, हमने प्रतिवाद किया कि ऐसा सम्भव नहीं क्योंकि भ्रूण का लिंग निषेचन के समय ही निर्धारित हो जाता है, इस पर एक मित्र बोले कि "नहीं, अब तो वयस्क होने पर भी लिंग परिवर्तन किया जा सकता है"... तब सोचा कि इस विषय पर लिखा जाये।    Gender Identity Disorder (Gender Dysphoria) -     बहुत ही साधारण भाषा में Gender Dysphoria का अर्थ है किसी व्यक्ति का जन्म के समय उसे मिले लिंग को स्वीकार न करना तथा विपरीत लिंग का होने व विपरीत लिंग के जननांग तथा सामाजिक रोल निभाने की अदम्य चाह रखना, यह चाह इतनी अधिक होती है कि उसके चलते व्यक्ति का सामाजिक जीवन प्रभावित होने लगता है।    कंजर्वेटिव एस्टिमेट्स के अनुसार प्रत्येक 10 से 20 हजार में एक पुरुष व 33 हजार से 50 हजार में एक स्त्री Gender Dysphoria से प्रभावित होती है।    इलाज मुख्यतः कॉउंसलिंग और साइकोथेरेपी है, परन्तु जिन मामलों में यह प्रभावी नहीं रहता, उन मामलों में Gender Reassignment Surgery अथवा Sex Reassignment Surgery (SRS) की जाती है।    आपको यह जानकर आश्चर्य नहीं होगा कि भारत SRS के लिये विश्व का महत्वपूर्ण मेडिकल टूरिज्म केंद्र है, हमारे कई डॉक्टर्स व केंद्र पिछले एक दशक में हजारों ऐसी सर्जरी सफलता पूर्वक कर चुके हैं।    SRS के लिये मरीज को लेने से पहले एक कड़ी प्रक्रिया है, सर्वप्रथम तो दो वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सकों का यह आकलन होना चाहिये कि यह व्यक्ति Gender Dysphoria से प्रभावित है और SRS के बिना वह उपयोगी जीवन नहीं जी सकता, दूसरा उस व्यक्ति को Reassign किये जाने वाले Gender रोल में कम से कम एक वर्ष सफलतापूर्वक रहना होता है जिसमें कम से कम छह माह उसे Assigned Gender के हॉर्मोन्स भी दिये जाते हैं, तीसरा उसे एक अदालती शपथपत्र देना होता है यह बताते हुए कि वह इस सर्ज़री को अपनी इच्छा से करवा रहा है, उसे पता है कि यह रिवर्सिबल नहीं है व इसकी सीमाओं को जानता है।    Male to Female SRS :-    इस सर्जरी में सबसे महत्वपूर्ण है शिश्न व वृषणों को हटा कर योनि व क्लाइटोरिस का निर्माण, जो पहले चित्र में वर्णित है।  इसके अतिरिक्त व्यक्ति की मांग के अनुसार स्तनों व नितंबों की augmentation सर्जरी, चेहरे को स्त्री सा बनाने के लिये Facial Feminization सर्जरी, परमानेंट हेयर रिमूवल तथा Voice Feminization सर्जरी आदि भी की जाती है।    Female to Male SRS :-    इसमें मुख्यतः तीन प्रमुख सर्जरी होती हैं। पहला Breast Removal, दूसरा गर्भाशय व दोनों फेलोपियन ट्यूब्स तथा अंडाशयों का Removal तथा सर्वाधिक जटिल कार्य है, स्त्री वाह्य जननांग तथा शरीर के अन्य अंगों से ग्राफ्ट लेकर तथा Prosthesis की सहायता से एक Erect होने योग्य शिश्न का निर्माण, बहुधा इसके साथ ही Prosthetic Testes भी होते हैं। दूसरे चित्र में वर्णित।    यहाँ पर यह भी ध्यान देने की बात है कि SRS के पश्चात भी chromosomal स्तर पर उस व्यक्ति का लिंग वही रहेगा जो निषेचन के समय था, तथा SRS से स्त्री बना पुरुष गर्भधारण नहीं कर सकता, ठीक इसी प्रकार SRS से पुरुष बनी स्त्री वीर्य उत्पादित न कर सकने के कारण किसी बच्चे की बायोलॉजिकल पिता नहीं बन सकती।

एक रोचक चर्चा के दौरान एक मित्र ने कहा कि पुराने चिकित्सक जड़ी बूटी की दवा देकर गर्भस्थ भ्रूण का लिंग परिवर्तित कर देते थे, हमने प्रतिवाद किया कि ऐसा सम्भव नहीं क्योंकि भ्रूण का लिंग निषेचन के समय ही निर्धारित हो जाता है, इस पर एक मित्र बोले कि "नहीं, अब तो वयस्क होने पर भी लिंग परिवर्तन किया जा सकता है"... तब सोचा कि इस विषय पर लिखा जाये।

Gender Identity Disorder (Gender Dysphoria) - 

बहुत ही साधारण भाषा में Gender Dysphoria का अर्थ है किसी व्यक्ति का जन्म के समय उसे मिले लिंग को स्वीकार न करना तथा विपरीत लिंग का होने व विपरीत लिंग के जननांग तथा सामाजिक रोल निभाने की अदम्य चाह रखना, यह चाह इतनी अधिक होती है कि उसके चलते व्यक्ति का सामाजिक जीवन प्रभावित होने लगता है।

कंजर्वेटिव एस्टिमेट्स के अनुसार प्रत्येक 10 से 20 हजार में एक पुरुष व 33 हजार से 50 हजार में एक स्त्री Gender Dysphoria से प्रभावित होती है।

इलाज मुख्यतः कॉउंसलिंग और साइकोथेरेपी है, परन्तु जिन मामलों में यह प्रभावी नहीं रहता, उन मामलों में Gender Reassignment Surgery अथवा Sex Reassignment Surgery (SRS) की जाती है।

आपको यह जानकर आश्चर्य नहीं होगा कि भारत SRS के लिये विश्व का महत्वपूर्ण मेडिकल टूरिज्म केंद्र है, हमारे कई डॉक्टर्स व केंद्र पिछले एक दशक में हजारों ऐसी सर्जरी सफलता पूर्वक कर चुके हैं।

SRS के लिये मरीज को लेने से पहले एक कड़ी प्रक्रिया है, सर्वप्रथम तो दो वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सकों का यह आकलन होना चाहिये कि यह व्यक्ति Gender Dysphoria से प्रभावित है और SRS के बिना वह उपयोगी जीवन नहीं जी सकता, दूसरा उस व्यक्ति को Reassign किये जाने वाले Gender रोल में कम से कम एक वर्ष सफलतापूर्वक रहना होता है जिसमें कम से कम छह माह उसे Assigned Gender के हॉर्मोन्स भी दिये जाते हैं, तीसरा उसे एक अदालती शपथपत्र देना होता है यह बताते हुए कि वह इस सर्ज़री को अपनी इच्छा से करवा रहा है, उसे पता है कि यह रिवर्सिबल नहीं है व इसकी सीमाओं को जानता है।

Male to Female SRS :-

इस सर्जरी में सबसे महत्वपूर्ण है शिश्न व वृषणों को हटा कर योनि व क्लाइटोरिस का निर्माण, जो पहले चित्र में वर्णित है।

इसके अतिरिक्त व्यक्ति की मांग के अनुसार स्तनों व नितंबों की augmentation सर्जरी, चेहरे को स्त्री सा बनाने के लिये Facial Feminization सर्जरी, परमानेंट हेयर रिमूवल तथा Voice Feminization सर्जरी आदि भी की जाती है।

Female to Male SRS :-

इसमें मुख्यतः तीन प्रमुख सर्जरी होती हैं। पहला Breast Removal, दूसरा गर्भाशय व दोनों फेलोपियन ट्यूब्स तथा अंडाशयों का Removal तथा सर्वाधिक जटिल कार्य है, स्त्री वाह्य जननांग तथा शरीर के अन्य अंगों से ग्राफ्ट लेकर तथा Prosthesis की सहायता से एक Erect होने योग्य शिश्न का निर्माण, बहुधा इसके साथ ही Prosthetic Testes भी होते हैं। दूसरे चित्र में वर्णित।

यहाँ पर यह भी ध्यान देने की बात है कि SRS के पश्चात भी chromosomal स्तर पर उस व्यक्ति का लिंग वही रहेगा जो निषेचन के समय था, तथा SRS से स्त्री बना पुरुष गर्भधारण नहीं कर सकता, ठीक इसी प्रकार SRS से पुरुष बनी स्त्री वीर्य उत्पादित न कर सकने के कारण किसी बच्चे की बायोलॉजिकल पिता नहीं बन सकती।

Thursday, 2 August 2018

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में (जुलाई, भाग-2)

केंद्र सरकार ने 26 जुलाई 2018 को वोडाफोन इंडिया और जिस मोबाइल नेटवर्क कंपनी के प्रस्ता वित विलय को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है- आइडिया सेल्यु्लर वैश्विक आशावादी सूचकांक में भारत को जो स्थान प्राप्त हुआ- छठा केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने भारत की पोषण चुनौतियों के लिए राष्ट्रीय परिषद् की बैठक किस शहर में आयोजित की गयी- नई दिल्ली पाकिस्तान में हुए चुनावों में इस हिन्दू नेता ने जनरल सीट पर चुनाव जीता – डॉ. महेश कुमार मलानी वह राज्य जहाँ हाल ही में पीपी नल फेनोटाइप नामक अनोखे ब्लड ग्रुप का पता लगाया गया है – कर्नाटक भारत में किस दिन सदी का सबसे लंबा पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई दिया है – 27 जुलाई 2018 ब्रिक्स घोषणापत्र में इस मुद्दे को विशेष रूप से उठाया गया है – आतंकवाद किस सदन ने हाल ही में मानव तस्करी (निवारण, संरक्षण और पुनर्वास) विधेयक, 2018 पारित किया – लोक सभा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है- 29 जुलाई वह पत्रिका जिसमें मनोरंजन जगत के 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की गई है – वैरायटी अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष कितने तारीख को मनाया जाता है- 29 जुलाई आप पढ़ रहे हैं www.ekawaz18.com पर।  वह महिला क्रिकेटर जिसने 18 गेंदों में 50 रन बनाकर सबसे दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया – स्मृति मंधाना वह कम्पनी जिसने पिछले तीन महीनों में भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज फर्म के रूप में विप्रो लिमिटेड को पीछे छोड़ दिया है – एचसीएल वह देश जिसने अमेरिका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में शिकायत दर्ज कराई गई है – ईरान वह देश जिसके साथ यूरोपीय संघ (ईयू) ने सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किये हैं – जापान वह देश जिसकी महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने टीम श्रेणी में विश्व नंबर एक का स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है – भारत फॉर्च्यून की 40 युवा प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय मूल के इतने लोग शामिल हैं – चार वह राज्य जिसमें राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स - एनआरसी) का दूसरा एवं अंतिम मसौदा जारी कर दिया गया है – असम वह मंत्रालय जिसने हाल ही में ‘मिशन सत्यनिष्ठा’ लॉन्च किया – रेलवे मंत्रालय वह स्थान जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार 228 करोड़ रूपये की औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया – लखनऊ जड़े facebook पर: - https://www.facebook.com/ekawaz18/ हाल ही में विश्व की सबसे सस्ती पेयजल परियोजना इस राज्य में शुरू की गई है – बिहार वह देश जिससे लिया गया कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान को आईएमएफ बेलआउट पैकेज दिए जाने की बात की जा रही है – चीन भारत सरकार ने किस देश की सरकार से पीएनबी लोन डिफॉल्ट मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करने के लिए कहा है – एंटीगुआ वह देश जिसने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए-1) देश का दर्जा देकर उसके लिए हाई-टेक प्रॉडक्ट्स की बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण में छूट प्रदान की – अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी किंग पेंगुइन की कॉलोनी किस देश में है जहाँ यह 35 वर्षो में 88 फीसद तक सिकुड़ी है – ब्रिटेन स्वास्थ्य मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया के लाभ हेतु किस मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये – विद्युत मंत्रालय इन्हें हाल ही में वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए चुना गया है – गोपालकृष्ण गांधी वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस आकार की नई कोशिकाओं की खोज की – स्कुटोइड कारगिल विजय दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 26 जुलाई जम्मू-कश्मीर के फुटबॉल क्लब रियल कश्मीर एफसी के खिलाड़ी बीवीबी बोरूशिया डार्टमंड क्लब में प्रशिक्षण लेने जिस देश में जाएंगे- जर्मनी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने निर्धारण वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर जब तक कर दी है- 31 अगस्त इन्हें हाल ही में अभूतपूर्व समाजसेवी कार्य के लिए रमन मैग्सेसे पुरस्कार हेतु चुना गया – सोनम वांगचुक जिस राज्य सरकार ने राज्य की आदिवासी जनसांख्यिकी को उजागर करने हेतु अपना पहला जनजातीय एटलस जारी किया है- ओडिशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई 2018 को किस देश की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए- युगांडा किस शहर में कबीर महोत्सव 2018 का तीसरा संस्करण आयोजित होगा- वाराणसी हाल ही में किस राज्य सरकार ने दिव्यंगों हेतु एक अलग निदेशालय स्थापित करने का फैसला किया है- असम किस राज्य सरकार ने नागरिकों को एकीकृत सेवाएं प्रदान करने हेतु ई-प्रगति कोर पहल शुरू की है- आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 26 जुलाई 2018 को राज्य का नाम बदलकर जिस नाम को रखने का प्रस्ताव पास कर दिया- बांग्ला किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में आरंभ की गई योजना – सोलर योजना ओडिशा सरकार द्वारा आरंभ किया गया पर्यावरण हितैषी अभियान – ग्रीन महानदी अभियान वह राज्य जहाँ देश का पहला पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित होटल आरंभ किया जायेगा – केरल रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका द्वारा भारत पर यह प्रतिबन्ध न लगाए जाने की घोषणा की गई - CAATSA वह हॉलीवुड अभिनेत्री जो इनस्टाग्राम से कमाई करने वाले अमीरों की सूची में टॉप रैंक पर है – काइली जेनर वह ग्रह जिसके नीचे 20 किलोमीटर लम्बी झील होने का अनुमान व्यक्त किया गया है – मंगल ग्रह भारत और युगांडा ने 24 जुलाई 2018 को रक्षा-सहयोग, सांस्कृ्तिक कार्यक्रम और सामग्री परीक्षण प्रयोगशाला के क्षेत्र में कितने समझौता-ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं- चार भारत ने रवांडा के आर्थिक विकास के लिए उसको कितने करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा की मंजूरी दी है- 20 करोड़ डॉलर आप पढ़ रहे हैं www.ekawaz18.com पर। मोब लिंचिंग की जांच हेतु जिस के अंतर्गत उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है- केंद्रीय गृह सचिव किस राज्य सरकार ने सेब खरीद के लिए एमआईएस योजना की शुरुआत की है- हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार संगठन ग्लोबल विटनेस की कितने देशों पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में रिकॉर्ड 207 पर्यावरणविदों और भूमिविदों की हत्या हुई- 22 खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दक्षिण एशियाई खेलों (2008) में भारत को कितने स्वर्ण पदक दिला चुके पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है- 2 किस राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिया फिल्म उद्योग के लिए वित्त मंत्री एस बी बेहरा की अध्यक्षता में एक समिति की स्थापना की- ओडिशा 12 बार के ओलिंपिक पदक विजेता अमेरिकी तैराक रयान लोचटे पर यूएस एंटी डोपिंग एजेंसी ने कितने महीने का प्रतिबंध लगाया-14 महीने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की केन्द्रीपय अनुमोदन एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की 36वीं बैठक में कितने राज्यों के लिए 2,67,546 मकानों को मंजूरी दी गई- 10 पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 (एसएसजी 2018) कार्यक्रम 13 जुलाई 2018 को किन तीन राज्यों में लांच किया गया- उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र वित्त मंत्रालय ने आरटीआई के तहत देश और विदेश में भारतीयों के पास मौजूद कालेधन से जुड़ी कितने रिपोर्ट्स को साझा करने से इनकार कर दिया है- 3 किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में डीजल अनुदान का किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया- बिहार भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच 23 जुलाई 2018 को किगाली में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये- आठ 18वें एशियाई खेलों हेतु भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त गया है- बृज भूषण सरन सिंह नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (एनएमआईडी) प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है- 18 जुलाई जिस देश में 2018 तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 आयोजित किया जा रहा है- जर्मनी वह देश जो भारत को तेल आपूर्ति करने के मामले में सऊदी अरब को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुँच गया है – ईरान नये विधेयक के अनुसार चेक बाउंस का मामला अदालत में जाने पर चेक जारी करने वाले को इतना प्रतिशत दंड पर ब्याज भी देना पड़ेगा – 20 प्रतिशत नीति आयोग ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम हेतु किस सामाजिक संस्था के साथ समझौता किया – ल्यूपिन फाउंडेशन वह देश जिसके दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें 200 गाय भेंट कीं - रवांडा पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में इस महिला को पहली बार चीफ जस्टिस बनाया गया है – सैयद ताहिरा आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने से हाल ही में इस दल ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है – मराठा मोर्चा भारत के लक्ष्य सेन ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में जो पदक जीता- स्वर्ण पदक डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर (डीबीएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत, चीन, इंडोनेशिया और सिंगापुर समेत एशिया के 10 प्रमुख देशों की कुल जीडीपी किस देश को पीछे छोड़ देगी- अमेरिका जीएसटी परिषद ने फ्रिज, वॉशिंग मशीन और बिजली से चलने वाले कुछ घरेलू उपकरणों समेत कुल 88 वस्तुओं पर जीएसटी दर 28% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दी है-18% भारतीय धावक मोहम्मद अनस याहिया ने चेक गणराज्य में हुए एक इवेंट के कितने मीटर रेस में 45.24 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीतकर दूसरी बार अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया- 400 मीटर पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने किस पूर्व राष्ट्रपति और उनकी बहन फरयाल तालपुर सहित 20 लोगों को पाकिस्तानी रूपए के मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया है- आसिफ अली जरदारी जिस राज्य सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की सलाह पर अपने अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का फैसला लिया है- बिहार सरकार वह राज्य जहाँ कोल्ड ड्रिंक कम्पनियों ने खाली प्लास्टिक बोतलों को वापिस खरीदना आरंभ कर दिया है – महाराष्ट्र वह देश जिसने हाल ही में महिलाओं को हवाई जहाज उड़ाने की अनुमति प्रदान की है – सऊदी अरब सूर्य का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा छोड़ा जाने वाला मिशन - पार्कर सोलर प्रोब वह स्थान जहाँ पर्यावरण मंत्री ने वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान की सर्वाधिक उन्नत प्रणाली (सफर) का अनावरण किया – दिल्ली खेलो इंडिया योजना के तहत कितने युवाओं को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया – 734
  • केंद्र सरकार ने 26 जुलाई 2018 को वोडाफोन इंडिया और जिस मोबाइल नेटवर्क कंपनी के प्रस्ता वित विलय को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है- आइडिया सेल्यु्लर
  • वैश्विक आशावादी सूचकांक में भारत को जो स्थान प्राप्त हुआ- छठा
  • केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने भारत की पोषण चुनौतियों के लिए राष्ट्रीय परिषद् की बैठक किस शहर में आयोजित की गयी- नई दिल्ली
  • पाकिस्तान में हुए चुनावों में इस हिन्दू नेता ने जनरल सीट पर चुनाव जीता – डॉ. महेश कुमार मलानी
  • वह राज्य जहाँ हाल ही में पीपी नल फेनोटाइप नामक अनोखे ब्लड ग्रुप का पता लगाया गया है – कर्नाटक
  • भारत में किस दिन सदी का सबसे लंबा पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई दिया है – 27 जुलाई 2018
  • ब्रिक्स घोषणापत्र में इस मुद्दे को विशेष रूप से उठाया गया है – आतंकवाद
  • किस सदन ने हाल ही में मानव तस्करी (निवारण, संरक्षण और पुनर्वास) विधेयक, 2018 पारित किया – लोक सभा
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है- 29 जुलाई
  • वह पत्रिका जिसमें मनोरंजन जगत के 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की गई है – वैरायटी
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष कितने तारीख को मनाया जाता है- 29 जुलाई
  • आप पढ़ रहे हैं www.ekawaz18.com पर। 
  • वह महिला क्रिकेटर जिसने 18 गेंदों में 50 रन बनाकर सबसे दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया – स्मृति मंधाना
  • वह कम्पनी जिसने पिछले तीन महीनों में भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज फर्म के रूप में विप्रो लिमिटेड को पीछे छोड़ दिया है – एचसीएल
  • वह देश जिसने अमेरिका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में शिकायत दर्ज कराई गई है – ईरान
  • वह देश जिसके साथ यूरोपीय संघ (ईयू) ने सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किये हैं – जापान
  • वह देश जिसकी महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने टीम श्रेणी में विश्व नंबर एक का स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है – भारत
  • फॉर्च्यून की 40 युवा प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय मूल के इतने लोग शामिल हैं – चार
  • वह राज्य जिसमें राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स - एनआरसी) का दूसरा एवं अंतिम मसौदा जारी कर दिया गया है – असम
  • वह मंत्रालय जिसने हाल ही में ‘मिशन सत्यनिष्ठा’ लॉन्च किया – रेलवे मंत्रालय
  • वह स्थान जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार 228 करोड़ रूपये की औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया – लखनऊ
  • जड़े facebook पर: - https://www.facebook.com/ekawaz18/
  • हाल ही में विश्व की सबसे सस्ती पेयजल परियोजना इस राज्य में शुरू की गई है – बिहार
  • वह देश जिससे लिया गया कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान को आईएमएफ बेलआउट पैकेज दिए जाने की बात की जा रही है – चीन
  • भारत सरकार ने किस देश की सरकार से पीएनबी लोन डिफॉल्ट मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करने के लिए कहा है – एंटीगुआ
  • वह देश जिसने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए-1) देश का दर्जा देकर उसके लिए हाई-टेक प्रॉडक्ट्स की बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण में छूट प्रदान की – अमेरिका
  • विश्व की सबसे बड़ी किंग पेंगुइन की कॉलोनी किस देश में है जहाँ यह 35 वर्षो में 88 फीसद तक सिकुड़ी है – ब्रिटेन
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया के लाभ हेतु किस मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये – विद्युत मंत्रालय
  • इन्हें हाल ही में वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए चुना गया है – गोपालकृष्ण गांधी
  • वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस आकार की नई कोशिकाओं की खोज की – स्कुटोइड
  • कारगिल विजय दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 26 जुलाई
  • जम्मू-कश्मीर के फुटबॉल क्लब रियल कश्मीर एफसी के खिलाड़ी बीवीबी बोरूशिया डार्टमंड क्लब में प्रशिक्षण लेने जिस देश में जाएंगे- जर्मनी
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने निर्धारण वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर जब तक कर दी है- 31 अगस्त
  • इन्हें हाल ही में अभूतपूर्व समाजसेवी कार्य के लिए रमन मैग्सेसे पुरस्कार हेतु चुना गया – सोनम वांगचुक
  • जिस राज्य सरकार ने राज्य की आदिवासी जनसांख्यिकी को उजागर करने हेतु अपना पहला जनजातीय एटलस जारी किया है- ओडिशा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई 2018 को किस देश की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए- युगांडा
  • किस शहर में कबीर महोत्सव 2018 का तीसरा संस्करण आयोजित होगा- वाराणसी
  • हाल ही में किस राज्य सरकार ने दिव्यंगों हेतु एक अलग निदेशालय स्थापित करने का फैसला किया है- असम
  • किस राज्य सरकार ने नागरिकों को एकीकृत सेवाएं प्रदान करने हेतु ई-प्रगति कोर पहल शुरू की है- आंध्र प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 26 जुलाई 2018 को राज्य का नाम बदलकर जिस नाम को रखने का प्रस्ताव पास कर दिया- बांग्ला
  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में आरंभ की गई योजना – सोलर योजना
  • ओडिशा सरकार द्वारा आरंभ किया गया पर्यावरण हितैषी अभियान – ग्रीन महानदी अभियान
  • वह राज्य जहाँ देश का पहला पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित होटल आरंभ किया जायेगा – केरल
  • रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका द्वारा भारत पर यह प्रतिबन्ध न लगाए जाने की घोषणा की गई - CAATSA
  • वह हॉलीवुड अभिनेत्री जो इनस्टाग्राम से कमाई करने वाले अमीरों की सूची में टॉप रैंक पर है – काइली जेनर
  • वह ग्रह जिसके नीचे 20 किलोमीटर लम्बी झील होने का अनुमान व्यक्त किया गया है – मंगल ग्रह
  • भारत और युगांडा ने 24 जुलाई 2018 को रक्षा-सहयोग, सांस्कृ्तिक कार्यक्रम और सामग्री परीक्षण प्रयोगशाला के क्षेत्र में कितने समझौता-ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं- चार
  • भारत ने रवांडा के आर्थिक विकास के लिए उसको कितने करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा की मंजूरी दी है- 20 करोड़ डॉलर
  • आप पढ़ रहे हैं www.ekawaz18.com पर।
  • मोब लिंचिंग की जांच हेतु जिस के अंतर्गत उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है- केंद्रीय गृह सचिव
  • किस राज्य सरकार ने सेब खरीद के लिए एमआईएस योजना की शुरुआत की है- हिमाचल प्रदेश
  • मानवाधिकार संगठन ग्लोबल विटनेस की कितने देशों पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में रिकॉर्ड 207 पर्यावरणविदों और भूमिविदों की हत्या हुई- 22
  • खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दक्षिण एशियाई खेलों (2008) में भारत को कितने स्वर्ण पदक दिला चुके पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है- 2
  • किस राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिया फिल्म उद्योग के लिए वित्त मंत्री एस बी बेहरा की अध्यक्षता में एक समिति की स्थापना की- ओडिशा
  • 12 बार के ओलिंपिक पदक विजेता अमेरिकी तैराक रयान लोचटे पर यूएस एंटी डोपिंग एजेंसी ने कितने महीने का प्रतिबंध लगाया-14 महीने
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की केन्द्रीपय अनुमोदन एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की 36वीं बैठक में कितने राज्यों के लिए 2,67,546 मकानों को मंजूरी दी गई- 10
  • पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 (एसएसजी 2018) कार्यक्रम 13 जुलाई 2018 को किन तीन राज्यों में लांच किया गया- उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र
  • वित्त मंत्रालय ने आरटीआई के तहत देश और विदेश में भारतीयों के पास मौजूद कालेधन से जुड़ी कितने रिपोर्ट्स को साझा करने से इनकार कर दिया है- 3
  • किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में डीजल अनुदान का किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया- बिहार
  • भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच 23 जुलाई 2018 को किगाली में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये- आठ
  • 18वें एशियाई खेलों हेतु भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त गया है- बृज भूषण सरन सिंह
  • नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (एनएमआईडी) प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है- 18 जुलाई
  • जिस देश में 2018 तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 आयोजित किया जा रहा है- जर्मनी
  • वह देश जो भारत को तेल आपूर्ति करने के मामले में सऊदी अरब को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुँच गया है – ईरान
  • नये विधेयक के अनुसार चेक बाउंस का मामला अदालत में जाने पर चेक जारी करने वाले को इतना प्रतिशत दंड पर ब्याज भी देना पड़ेगा – 20 प्रतिशत
  • नीति आयोग ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम हेतु किस सामाजिक संस्था के साथ समझौता किया – ल्यूपिन फाउंडेशन
  • वह देश जिसके दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें 200 गाय भेंट कीं - रवांडा
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में इस महिला को पहली बार चीफ जस्टिस बनाया गया है – सैयद ताहिरा
  • आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने से हाल ही में इस दल ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है – मराठा मोर्चा
  • भारत के लक्ष्य सेन ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में जो पदक जीता- स्वर्ण पदक
  • डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर (डीबीएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत, चीन, इंडोनेशिया और सिंगापुर समेत एशिया के 10 प्रमुख देशों की कुल जीडीपी किस देश को पीछे छोड़ देगी- अमेरिका
  • जीएसटी परिषद ने फ्रिज, वॉशिंग मशीन और बिजली से चलने वाले कुछ घरेलू उपकरणों समेत कुल 88 वस्तुओं पर जीएसटी दर 28% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दी है-18%
  • भारतीय धावक मोहम्मद अनस याहिया ने चेक गणराज्य में हुए एक इवेंट के कितने मीटर रेस में 45.24 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीतकर दूसरी बार अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया- 400 मीटर
  • पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने किस पूर्व राष्ट्रपति और उनकी बहन फरयाल तालपुर सहित 20 लोगों को पाकिस्तानी रूपए के मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया है- आसिफ अली जरदारी
  • जिस राज्य सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की सलाह पर अपने अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का फैसला लिया है- बिहार सरकार
  • वह राज्य जहाँ कोल्ड ड्रिंक कम्पनियों ने खाली प्लास्टिक बोतलों को वापिस खरीदना आरंभ कर दिया है – महाराष्ट्र
  • वह देश जिसने हाल ही में महिलाओं को हवाई जहाज उड़ाने की अनुमति प्रदान की है – सऊदी अरब
  • सूर्य का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा छोड़ा जाने वाला मिशन - पार्कर सोलर प्रोब
  • वह स्थान जहाँ पर्यावरण मंत्री ने वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान की सर्वाधिक उन्नत प्रणाली (सफर) का अनावरण किया – दिल्ली
  • खेलो इंडिया योजना के तहत कितने युवाओं को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया – 734

वैज्ञानिकों ने मानव कोशिकाओं के नए आकार की खोज की

  अमेरिकी और स्पैनिश वैज्ञानिकों ने एपेथीलियल कोशिकाओं के अध्ययन के दौरान मानव कोशिकाओं के नए आकार की खोज की है। वैज्ञानिकों द्वारा जिस नये आकार की खोज की गई है उसे 'scutoid' का नाम दिया गया है।      इस खोज से यह जानने में मदद मिलेगी कि कोशिकाएं शरीर के अंदर पूरी तरह से पैक 3डी संरचनाओं में खुद को कैसे व्यवस्थित रखती हैं और यही संरचनाएं शरीर में सुरक्षात्मक कवच का काम करती हैं।     वैज्ञानिक खोज के प्रमुख तथ्य  वैज्ञानिकों ने एपिथेलियल कोशिकाओं के अध्ययन के दौरान कोशिका के नए आकार की खोज की।   एपिथेलियल उत्तक उन चार उत्तकों में से एक है जो शरीर के लिए सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है।  यह मानव शरीर की सेल वॉल लाइनिंग का निर्माण करते हैं।  स्कुटोइड के आकार में एक ओर 5 किनारे और दूसरी ओर 6 किनारे होते है, जबकि लम्बे किनारे की ओर त्रिकोणीय क्षेत्र होता है।  वैज्ञानिकों ने इस आकार की पहचान करने के लिए कंप्यूटर मॉडलिंग व इमेजिंग की सहायता ली।  इससे एक विशेष आकार उत्पन्न हुआ जो कुछ हद तक प्रिज्म की तरह लगता है।   खोज के लाभ    वैज्ञानिकों ने अपनी खोज से पाया है कि जैसे-जैसे उत्तक और अंगों और निर्माण होता है, एपिथेलियल कोशिकाएं इकठ्ठा होती जाती हैं और यह घुमाव के साथ जटिल 3डी स्कुटोइड आकार में ढल जाती हैं।     यह मानव शरीर में माइक्रोब को प्रवेश करने से रोकती हैं। स्कुटोइड कोशिकाओं के खोज से इनके व्यवस्थित होने की प्रक्रिया का पता लगाना संभव हो पायेगा।  इसके अलावा यह उत्तक इंजीनियरिंग के लिए भी काफी उपयोगी है, इससे कृत्रिम अंग निर्माण में सहायता मिलेगी।

अमेरिकी और स्पैनिश वैज्ञानिकों ने एपेथीलियल कोशिकाओं के अध्ययन के दौरान मानव कोशिकाओं के नए आकार की खोज की है। वैज्ञानिकों द्वारा जिस नये आकार की खोज की गई है उसे 'scutoid' का नाम दिया गया है। 

इस खोज से यह जानने में मदद मिलेगी कि कोशिकाएं शरीर के अंदर पूरी तरह से पैक 3डी संरचनाओं में खुद को कैसे व्यवस्थित रखती हैं और यही संरचनाएं शरीर में सुरक्षात्मक कवच का काम करती हैं। 

वैज्ञानिक खोज के प्रमुख तथ्य
  • वैज्ञानिकों ने एपिथेलियल कोशिकाओं के अध्ययन के दौरान कोशिका के नए आकार की खोज की।  
  • एपिथेलियल उत्तक उन चार उत्तकों में से एक है जो शरीर के लिए सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। 
  • यह मानव शरीर की सेल वॉल लाइनिंग का निर्माण करते हैं। 
  • स्कुटोइड के आकार में एक ओर 5 किनारे और दूसरी ओर 6 किनारे होते है, जबकि लम्बे किनारे की ओर त्रिकोणीय क्षेत्र होता है। 
  • वैज्ञानिकों ने इस आकार की पहचान करने के लिए कंप्यूटर मॉडलिंग व इमेजिंग की सहायता ली। 
  • इससे एक विशेष आकार उत्पन्न हुआ जो कुछ हद तक प्रिज्म की तरह लगता है। 

खोज के लाभ

वैज्ञानिकों ने अपनी खोज से पाया है कि जैसे-जैसे उत्तक और अंगों और निर्माण होता है, एपिथेलियल कोशिकाएं इकठ्ठा होती जाती हैं और यह घुमाव के साथ जटिल 3डी स्कुटोइड आकार में ढल जाती हैं। 

यह मानव शरीर में माइक्रोब को प्रवेश करने से रोकती हैं। स्कुटोइड कोशिकाओं के खोज से इनके व्यवस्थित होने की प्रक्रिया का पता लगाना संभव हो पायेगा।  इसके अलावा यह उत्तक इंजीनियरिंग के लिए भी काफी उपयोगी है, इससे कृत्रिम अंग निर्माण में सहायता मिलेगी। 

1 अगस्त, 2018 को ओवरशूट दिवस का आयोजन

ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क ने 1 अगस्त, 2018 को अर्थ ओवरशूट दिवस (Earth Overshoot Day ) का आयोजन किया। इस दिवस का आयोजन त्योहार मनाने के लिए नहीं विश्व को आगाह करने के लिए कि इस वर्ष का प्राकृतिक संसाधन 31 दिसंबर के बजाय 1 अगस्त को ही समाप्त हो गया। वर्ष की शेष अवधि की पूर्ति अगले साल से की जाएगी। यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है।  इस वर्ष ‘मूव द डेट ऑफ अर्थ ओवरशूट डे’ मुख्य विषय है। वर्ष 1997 में अर्थ ओवरशूट दिवस सितंबर के अंतिम सप्ताह में मनाया गया था किंतु इस वर्ष यह 1 अगस्त को मनाया गया जिसका मतलब है कि मानव ने अपने लिए प्रकृति के संसाधनों पर कितना अधिक दबाव डाल दिया है। ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क के अनुसार 1 अगस्त को अर्थ ओवरशूट दिवस का यह भी मायने है कि अब हमारी जरूरतों की पूर्ति के लिए एक पृथ्वी नहीं बल्कि 1.7 पृथ्वी की जरूरत है। ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क (Global Footprint Network) के अनुसार भारत को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए 2.5 देशों के संसाधनों की जरूरत है। भारत की प्रतिव्यक्ति बायोकैपिसिटी 0.5जीएचए, प्रति व्यक्ति इकोलॉजिकल फूटप्रिंट 1.1 जीएचए है और बायोकैपिसिटी घाटा -6 जीएचए है। क्या है अर्थ ओवरशूट दिवस? अर्थ ओवरशूट दिवस वह तिथि है जब किसी दिए हुए वर्ष में मानव की पारिस्थितिकीय संसाधन एवं सेवाओं की मांग, उस वर्ष में पृथ्वी द्वारा सृजित इन संसाधनों एवं सेवाओं से अधिक हो जाती है। इसका आकलन पारिस्थितिकीय संसाधनों एवं जमा अपशिष्ट, प्राथमिक तौर पर वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड के जमाव की तरलता के आधार पर किया जाता है। इसका आकलन ग्लोबल फूटप्रिंट नेवटर्क द्वारा किया किया जाता है।

ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क ने 1 अगस्त, 2018 को अर्थ ओवरशूट दिवस (Earth Overshoot Day ) का आयोजन किया। इस दिवस का आयोजन त्योहार मनाने के लिए नहीं विश्व को आगाह करने के लिए कि इस वर्ष का प्राकृतिक संसाधन 31 दिसंबर के बजाय 1 अगस्त को ही समाप्त हो गया। वर्ष की शेष अवधि की पूर्ति अगले साल से की जाएगी। यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है।
  • इस वर्ष ‘मूव द डेट ऑफ अर्थ ओवरशूट डे’ मुख्य विषय है।
  • वर्ष 1997 में अर्थ ओवरशूट दिवस सितंबर के अंतिम सप्ताह में मनाया गया था किंतु इस वर्ष यह 1 अगस्त को मनाया गया जिसका मतलब है कि मानव ने अपने लिए प्रकृति के संसाधनों पर कितना अधिक दबाव डाल दिया है।
  • ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क के अनुसार 1 अगस्त को अर्थ ओवरशूट दिवस का यह भी मायने है कि अब हमारी जरूरतों की पूर्ति के लिए एक पृथ्वी नहीं बल्कि 1.7 पृथ्वी की जरूरत है।
  • ग्लोबल फूटप्रिंट नेटवर्क (Global Footprint Network) के अनुसार भारत को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए 2.5 देशों के संसाधनों की जरूरत है। भारत की प्रतिव्यक्ति बायोकैपिसिटी 0.5 जीएचए, प्रति व्यक्ति इकोलॉजिकल फूटप्रिंट 1.1 जीएचए है और बायोकैपिसिटी घाटा -6 जीएचए है। क्या है अर्थ ओवरशूट दिवस?
  • अर्थ ओवरशूट दिवस वह तिथि है जब किसी दिए हुए वर्ष में मानव की पारिस्थितिकीय संसाधन एवं सेवाओं की मांग, उस वर्ष में पृथ्वी द्वारा सृजित इन संसाधनों एवं सेवाओं से अधिक हो जाती है।
  • इसका आकलन पारिस्थितिकीय संसाधनों एवं जमा अपशिष्ट, प्राथमिक तौर पर वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड के जमाव की तरलता के आधार पर किया जाता है। इसका आकलन ग्लोबल फूटप्रिंट नेवटर्क द्वारा किया किया जाता है।

जैव ईंधन नीति क्रियान्वयन करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य

केंद्र सरकार द्वारा मई 2018 में घोषित राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति का क्रियान्वयन करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य हो गया है।  राजस्थान तिलहन का उत्पादन बढ़ाने पर बल देगा तथा वैकल्पिक ईंधन एवं ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में शोध के लिए उदयपुर में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा। राज्य के पंचायती राज मंत्री के अनुसार भारतीय रेलवे की आर्थिक सहायता से राज्य में पहले ही 8 टन की क्षमता वाला बायोडीजल प्लांट स्थापित किया गया है। राज्य सरकार जैव ईंधन के विपणन को बढ़ावा देगा तथा इसके बारे में जागरूकता फैलाएगा। राज्य ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् बायोडीजल की आपूर्ति के द्वारा अतिरिक्त आय सृजन की संभावना के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करेगी।   जैव ईंधन पर राष्‍ट्रीय नीति-2018    केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 16 मई, 2018 को जैव ईंधन पर राष्‍ट्रीय नीति-2018 को मंजूरी प्रदान की थी।  ज्ञातव्य है कि  देश में जैव ईंधनों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2009 के दौरान नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने जैव  ईंधनों पर एक राष्‍ट्रीय नीति बनाई थी। पिछले दशक में जैव ईंधन ने दुनिया का ध्‍यान आकृष्‍ट किया। जैव ईंधन के क्षेत्र में विकास की गति के साथ चलना आवश्‍यक है। भारत में जैव ईंधनों का रणनीतिक महत्‍व है क्‍योंकि ये सरकार की वर्तमान पहलों मेक इन इंडिया, स्‍वच्‍छ भारत अभियान, कौशल विकास के अनुकूल है और किसानों की आमदनी दोगुनी करने, आयात कम करने, रोजगार सृजन, कचरे से धन सृजन के महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍यों को जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। भारत का जैव ईंधन कार्यक्रम जैव ईंधन उत्‍पादन के लिए फीडस्‍टॉक की दीर्घकालिक अनुप्‍लब्‍धता और परिमाण के कारण बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है।     जैव ईंधन पर राष्‍ट्रीय नीति-2018  मुख्‍य विशेषताएं :     श्रेणीबद्धता: नीति में जैव ईंधनों को ‘आधारभूत जैव ईंधनों’  यानी पहली पीढ़ी (1जी) जैव इथनॉल और जैव डीजल तथा ‘’विकसित जैव ईंधनों’ – दूसरी पीढ़ी (2जी) इथनॉल,  निगम के ठोस कचरे (एमएसडब्‍ल्‍यू) से लेकर ड्रॉप इन ईंधन, तीसरी पीढ़ी (3जी) के जैव ईंधन, जैव सीएनजी आदि को श्रेणीबद्ध किया गया है ताकि प्रत्‍येक श्रेणी में उचित वित्‍तीय और आर्थिक प्रोत्‍साहन बढ़ाया जा सके।     कच्‍चे माल का दायरा: नीति में गन्‍ने का रस, चीनी वाली वस्‍तुओं जैसे चुकन्‍दर, स्‍वीट सौरगम, स्‍टार्च वाली वस्‍तुएं जैसे – भुट्टा, कसावा, मनुष्‍य के उपभोग के लिए अनुपयुक्‍त बेकार अनाज जैसे गेहूं, टूटा चावल, सड़े हुए आलू के इस्‍तेमाल की अनुमति देकर इथनॉल उत्‍पादन के लिए कच्‍चे माल का दायरा बढ़ाया गया है।     अतिरिक्‍त अनाजों के इस्‍तेमाल की अनुमति: अतिरिक्‍त उत्‍पादन के चरण के दौरान किसानों को उनके उत्‍पाद का उचित मूल्‍य नहीं मिलने का खतरा होता है। इसे ध्‍यान में रखते हुए इस नीति में राष्‍ट्रीय जैव ईंधन समन्‍वय समिति की मंजूरी से इथनॉल उत्‍पादन के लिए पेट्रोल के साथ उसे मिलाने के लिए अतिरिक्‍त अनाजों के इस्‍तेमाल की अनुमति दी गई है।     अतिरिक्‍त कर प्रोत्‍साहन: जैव ईंधनों के लिए, नीति में 2जी इथनॉल जैव रिफाइनरी के लिए 1जी जैव ईधनों की तुलना में अतिरिक्‍त कर प्रोत्‍साहनों, उच्‍च खरीद मूल्‍य के अलावा 6 वर्षों में 5000 करोड़ रुपये की निधियन योजना के लिए व्‍यावहारिकता अन्‍तर का संकेत दिया गया है।     आपूर्ति श्रृंखला तंत्र: नीति गैर-खाद्य तिलहनों, इस्‍तेमाल किए जा चुके खाना पकाने के तेल, लघु गाभ फसलों से जैव डीजल उत्‍पादन के लिए आपूर्ति श्रृंखला तंत्र स्‍थापित करने को प्रोत्‍साहन दिया गया।  इन प्रयासों के लिए नीति दस्‍तावेज में जैव ईंधनों के संबंध में सभी मंत्रालयों/विभागों की भूमिकाओं और जिम्‍मेदारियों का अधिग्रहण किया गया है।     संभावित लाभ     आयात निर्भरता कम होगी : एक करोड़ लीटर ई-10 वर्तमान दरों पर 28 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत करेगा। इथनॉल आपूर्ति वर्ष 2017-18 में करीब 150 करोड़ लीटर इथनॉल की आपूर्ति दिखाई देने की उम्‍मीद है जिससे 4000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत होगी।     स्‍वच्‍छ पर्यावरण – एक करोड़ लीटर ई-10 से करीब 20,000 हजार टन कार्बनडाइक्‍साइड उत्‍सर्जन कम होगा। वर्ष 2017-18 इथनॉल आपूर्ति के लिए कार्बनडाइक्‍साइड 30 लाख टन उर्त्‍सजन कम होगा। फसल जलाने में कमी लाने और कृषि संबंधी अवशिष्‍ट/कचरे को जैव ईंधनों में बदलकर ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन में और कमी आएगी।     स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी लाभ : खाना पकाने के लिए तेल खासतौर से तलने के लिए लंबे समय तक उसका दोबारा इस्‍तेमाल करने से स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरा पैदा हो सकता है और अनेक बीमारियां हो सकती हैं। इस्‍तेमाल हो चुका खाना पकाने का तेल जैव ईंधन के लिए संभावित फीडस्‍टॉक हो सकता है और जैव ईंधन बनाने के लिए इसके इस्‍तेमाल से खाद्य उद्योगों में खाना पकाने के तेल के दोबारा इस्‍तेमाल से बचा जा सकता है।     एमएसडब्‍लयू प्रबंध : एक अनुमान के अनुसार भारत में हर वर्ष 62 एमएमटी निगम का ठोस कचरा निकलता है। ऐसी प्रौद्योगिकियां उपलब्‍ध हैं जो कचरा/प्‍लास्टिक, एमएसडब्‍ल्‍यू को ईंधन में परिवर्तित कर सकती हैं। ऐसे एक टन कचरे में ईंधनों के लिए करीब 20 प्रतिशत बूंदें प्रदान करने की संभावना है।    ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना निवेश : एक अनुमान के अनुसार के एक 100 केएलपीडी जैव रिफाइनरी के लिए करीब 800 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की आवश्‍यकता होती है। वर्तमान में तेल विपणन कंपनियां करीब 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से बारह 2जी रिफाइनरियां स्‍थापित करने की प्रक्रिया में है। साथ ही देश में 2जी जैव रिफाइनरियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना में निवेश के लिए प्रोत्‍साहित किय जा सकेगा।     रोजगार सृजन : एक 100 केएलपीडी 2जी जैव रिफाइनरी संयंत्र परिचालनों, ग्रामीण स्‍तर के उद्यमों और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में 1200 नौकरियां देने में योगदान दे सकती हैं।     किसानों की अतिरिक्‍त आय : 2जी प्रौद्योगिकियों को अपना कर कृषि‍ संबंधी अवशिष्‍टों/ कचरे को इथनॉल में बदला जा सकता है और यदि इसके लिए बाजार विकसित किया जाए तो कचरे का मूल्‍य मिल सकता है जिसे अन्‍यथा किसान जला देते हैं। साथ ही, अतिरिक्‍त उत्‍पादन चरण के दौरान उनके उत्‍पादों के लिए उचित मूल्‍य नहीं मिलने का खतरा रहता है। अत: अतिरिक्‍त अनाजों को परिवर्तित करने और कृषि बॉयोमास मूल्‍य स्थिरता में मदद कर सकते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा मई 2018 में घोषित राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति का क्रियान्वयन करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य हो गया है।
  • राजस्थान तिलहन का उत्पादन बढ़ाने पर बल देगा तथा वैकल्पिक ईंधन एवं ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में शोध के लिए उदयपुर में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा।
  • राज्य के पंचायती राज मंत्री के अनुसार भारतीय रेलवे की आर्थिक सहायता से राज्य में पहले ही 8 टन की क्षमता वाला बायोडीजल प्लांट स्थापित किया गया है।
  • राज्य सरकार जैव ईंधन के विपणन को बढ़ावा देगा तथा इसके बारे में जागरूकता फैलाएगा।
  • राज्य ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् बायोडीजल की आपूर्ति के द्वारा अतिरिक्त आय सृजन की संभावना के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करेगी। 

जैव ईंधन पर राष्‍ट्रीय नीति-2018

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 16 मई, 2018 को जैव ईंधन पर राष्‍ट्रीय नीति-2018 को मंजूरी प्रदान की थी।  ज्ञातव्य है कि  देश में जैव ईंधनों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2009 के दौरान नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने जैव  ईंधनों पर एक राष्‍ट्रीय नीति बनाई थी। पिछले दशक में जैव ईंधन ने दुनिया का ध्‍यान आकृष्‍ट किया। जैव ईंधन के क्षेत्र में विकास की गति के साथ चलना आवश्‍यक है। भारत में जैव ईंधनों का रणनीतिक महत्‍व है क्‍योंकि ये सरकार की वर्तमान पहलों मेक इन इंडिया, स्‍वच्‍छ भारत अभियान, कौशल विकास के अनुकूल है और किसानों की आमदनी दोगुनी करने, आयात कम करने, रोजगार सृजन, कचरे से धन सृजन के महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍यों को जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। भारत का जैव ईंधन कार्यक्रम जैव ईंधन उत्‍पादन के लिए फीडस्‍टॉक की दीर्घकालिक अनुप्‍लब्‍धता और परिमाण के कारण बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। 

जैव ईंधन पर राष्‍ट्रीय नीति-2018  मुख्‍य विशेषताएं 

श्रेणीबद्धता: नीति में जैव ईंधनों को ‘आधारभूत जैव ईंधनों’  यानी पहली पीढ़ी (1जी) जैव इथनॉल और जैव डीजल तथा ‘’विकसित जैव ईंधनों’ – दूसरी पीढ़ी (2जी) इथनॉल,  निगम के ठोस कचरे (एमएसडब्‍ल्‍यू) से लेकर ड्रॉप इन ईंधन, तीसरी पीढ़ी (3जी) के जैव ईंधन, जैव सीएनजी आदि को श्रेणीबद्ध किया गया है ताकि प्रत्‍येक श्रेणी में उचित वित्‍तीय और आर्थिक प्रोत्‍साहन बढ़ाया जा सके। 

कच्‍चे माल का दायरा: नीति में गन्‍ने का रस, चीनी वाली वस्‍तुओं जैसे चुकन्‍दर, स्‍वीट सौरगम, स्‍टार्च वाली वस्‍तुएं जैसे – भुट्टा, कसावा, मनुष्‍य के उपभोग के लिए अनुपयुक्‍त बेकार अनाज जैसे गेहूं, टूटा चावल, सड़े हुए आलू के इस्‍तेमाल की अनुमति देकर इथनॉल उत्‍पादन के लिए कच्‍चे माल का दायरा बढ़ाया गया है। 

अतिरिक्‍त अनाजों के इस्‍तेमाल की अनुमति: अतिरिक्‍त उत्‍पादन के चरण के दौरान किसानों को उनके उत्‍पाद का उचित मूल्‍य नहीं मिलने का खतरा होता है। इसे ध्‍यान में रखते हुए इस नीति में राष्‍ट्रीय जैव ईंधन समन्‍वय समिति की मंजूरी से इथनॉल उत्‍पादन के लिए पेट्रोल के साथ उसे मिलाने के लिए अतिरिक्‍त अनाजों के इस्‍तेमाल की अनुमति दी गई है। 

अतिरिक्‍त कर प्रोत्‍साहन: जैव ईंधनों के लिए, नीति में 2जी इथनॉल जैव रिफाइनरी के लिए 1जी जैव ईधनों की तुलना में अतिरिक्‍त कर प्रोत्‍साहनों, उच्‍च खरीद मूल्‍य के अलावा 6 वर्षों में 5000 करोड़ रुपये की निधियन योजना के लिए व्‍यावहारिकता अन्‍तर का संकेत दिया गया है। 

आपूर्ति श्रृंखला तंत्र: नीति गैर-खाद्य तिलहनों, इस्‍तेमाल किए जा चुके खाना पकाने के तेल, लघु गाभ फसलों से जैव डीजल उत्‍पादन के लिए आपूर्ति श्रृंखला तंत्र स्‍थापित करने को प्रोत्‍साहन दिया गया।
इन प्रयासों के लिए नीति दस्‍तावेज में जैव ईंधनों के संबंध में सभी मंत्रालयों/विभागों की भूमिकाओं और जिम्‍मेदारियों का अधिग्रहण किया गया है। 

संभावित लाभ 

आयात निर्भरता कम होगी : एक करोड़ लीटर ई-10 वर्तमान दरों पर 28 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत करेगा। इथनॉल आपूर्ति वर्ष 2017-18 में करीब 150 करोड़ लीटर इथनॉल की आपूर्ति दिखाई देने की उम्‍मीद है जिससे 4000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत होगी। 

स्‍वच्‍छ पर्यावरण – एक करोड़ लीटर ई-10 से करीब 20,000 हजार टन कार्बनडाइक्‍साइड उत्‍सर्जन कम होगा। वर्ष 2017-18 इथनॉल आपूर्ति के लिए कार्बनडाइक्‍साइड 30 लाख टन उर्त्‍सजन कम होगा। फसल जलाने में कमी लाने और कृषि संबंधी अवशिष्‍ट/कचरे को जैव ईंधनों में बदलकर ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन में और कमी आएगी। 

स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी लाभ : खाना पकाने के लिए तेल खासतौर से तलने के लिए लंबे समय तक उसका दोबारा इस्‍तेमाल करने से स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरा पैदा हो सकता है और अनेक बीमारियां हो सकती हैं। इस्‍तेमाल हो चुका खाना पकाने का तेल जैव ईंधन के लिए संभावित फीडस्‍टॉक हो सकता है और जैव ईंधन बनाने के लिए इसके इस्‍तेमाल से खाद्य उद्योगों में खाना पकाने के तेल के दोबारा इस्‍तेमाल से बचा जा सकता है। 

एमएसडब्‍लयू प्रबंध : एक अनुमान के अनुसार भारत में हर वर्ष 62 एमएमटी निगम का ठोस कचरा निकलता है। ऐसी प्रौद्योगिकियां उपलब्‍ध हैं जो कचरा/प्‍लास्टिक, एमएसडब्‍ल्‍यू को ईंधन में परिवर्तित कर सकती हैं। ऐसे एक टन कचरे में ईंधनों के लिए करीब 20 प्रतिशत बूंदें प्रदान करने की संभावना है।

ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना निवेश : एक अनुमान के अनुसार के एक 100 केएलपीडी जैव रिफाइनरी के लिए करीब 800 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की आवश्‍यकता होती है। वर्तमान में तेल विपणन कंपनियां करीब 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से बारह 2जी रिफाइनरियां स्‍थापित करने की प्रक्रिया में है। साथ ही देश में 2जी जैव रिफाइनरियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना में निवेश के लिए प्रोत्‍साहित किय जा सकेगा। 

रोजगार सृजन : एक 100 केएलपीडी 2जी जैव रिफाइनरी संयंत्र परिचालनों, ग्रामीण स्‍तर के उद्यमों और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में 1200 नौकरियां देने में योगदान दे सकती हैं। 

किसानों की अतिरिक्‍त आय : 2जी प्रौद्योगिकियों को अपना कर कृषि‍ संबंधी अवशिष्‍टों/ कचरे को इथनॉल में बदला जा सकता है और यदि इसके लिए बाजार विकसित किया जाए तो कचरे का मूल्‍य मिल सकता है जिसे अन्‍यथा किसान जला देते हैं। साथ ही, अतिरिक्‍त उत्‍पादन चरण के दौरान उनके उत्‍पादों के लिए उचित मूल्‍य नहीं मिलने का खतरा रहता है। अत: अतिरिक्‍त अनाजों को परिवर्तित करने और कृषि बॉयोमास मूल्‍य स्थिरता में मदद कर सकते हैं।

गोपालकृष्ण गांधी को राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार 2018

गोपालकृष्ण गांधी को वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं, उन्हें सदभाव एवं शांति को बढ़ावा देने के मामले में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।    राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार की सलाहकार समिति ने अपनी बैठक में फैसला किया कि 24वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार गोपालकृष्ण गांधी को सांप्रदायिक सदभाव, शांति और भाइचारे के संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर दिया जायेगा। गोपालकृष्ण गांधी को यह पुरस्कार नई दिल्ली में 20 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।    राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार    इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिया जाता है। इसे शांति, सांप्रदायिक सदभाव के संवर्धन और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में उनके दीर्घकालिक योगदान की याद में शुरू किया गया था।    इससे पहले यह पुरस्कार मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मोहम्मद युनुस, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्सायन, तीस्ता सीतलवाड़, स्वामी अग्निवेश, केआर नारायणन, उस्ताद अमजद अली खान, मुजफ्फर अली और शुभा मुदगल को मिल चुका है।    गोपालकृष्ण गांधी के बारे में जानकारी  गोपालकृष्ण गांधी का जन्म  22 अप्रैल 1945 को हुआ था। वे देवदास गांधी और लक्ष्मीत गांधी के बेटे हैं। सेंट स्टी फेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्यअ में एमए की डिग्री हासिल करने के बाद गोपालकृष्ण गांधी ने 1968 से 1992 तक एक आइएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बतौर आईएएस अधिकारी तमिलनाडु में अपनी सेवाएं दीं थीं।  वे 1985 से 1987 तक उपराष्ट्र पति के सेक्रेटरी भी रहे। वर्ष 1987 से 1992 तक राष्ट्रहपति के ज्वाएइंट सेक्रेटरी और 1997 में राष्ट्रेपति के सेक्रेटरी भी रहे। उन्होंनने भारत के उच्चांयुक्त  के तौर पर लेसोथो में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे 2000 में श्रीलंका में भारत के उच्चारयुक्तस और 2002 में नार्वे में भारत के राजदूत नियुक्तद किये गये। गोपालकृष्ण गांधी वर्ष 2004 से 2009 तक पश्चिम बंगाल के राज्यापाल के तौर पर भी कार्यरत रहे।

गोपालकृष्ण गांधी को वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं, उन्हें सदभाव एवं शांति को बढ़ावा देने के मामले में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार की सलाहकार समिति ने अपनी बैठक में फैसला किया कि 24वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार गोपालकृष्ण गांधी को सांप्रदायिक सदभाव, शांति और भाइचारे के संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर दिया जायेगा। गोपालकृष्ण गांधी को यह पुरस्कार नई दिल्ली में 20 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार

इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिया जाता है। इसे शांति, सांप्रदायिक सदभाव के संवर्धन और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में उनके दीर्घकालिक योगदान की याद में शुरू किया गया था।

इससे पहले यह पुरस्कार मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मोहम्मद युनुस, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्सायन, तीस्ता सीतलवाड़, स्वामी अग्निवेश, केआर नारायणन, उस्ताद अमजद अली खान, मुजफ्फर अली और शुभा मुदगल को मिल चुका है।

गोपालकृष्ण गांधी के बारे में जानकारी
  • गोपालकृष्ण गांधी का जन्म  22 अप्रैल 1945 को हुआ था। वे देवदास गांधी और लक्ष्मीत गांधी के बेटे हैं।
  • सेंट स्टी फेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्यअ में एमए की डिग्री हासिल करने के बाद गोपालकृष्ण गांधी ने 1968 से 1992 तक एक आइएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  • उन्होंने बतौर आईएएस अधिकारी तमिलनाडु में अपनी सेवाएं दीं थीं। 
  • वे 1985 से 1987 तक उपराष्ट्र पति के सेक्रेटरी भी रहे। वर्ष 1987 से 1992 तक राष्ट्रहपति के ज्वाएइंट सेक्रेटरी और 1997 में राष्ट्रेपति के सेक्रेटरी भी रहे।
  • उन्होंनने भारत के उच्चांयुक्त  के तौर पर लेसोथो में अपनी सेवाएं दीं।
  • इसके बाद वे 2000 में श्रीलंका में भारत के उच्चारयुक्तस और 2002 में नार्वे में भारत के राजदूत नियुक्तद किये गये।
  • गोपालकृष्ण गांधी वर्ष 2004 से 2009 तक पश्चिम बंगाल के राज्यापाल के तौर पर भी कार्यरत रहे।

अक्षय वेंटकेश सहित चार गणितज्ञ फील्ड मेडल 2018 से सम्मानित

भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई गणितज्ञ अक्षय वेंकटेश सहित चार गणितज्ञों को गणित का नोबेल कहे जाने वाले वर्ष 2018 का फील्ड मेडल (Fields medal) से पुरस्कृत किया गया।    ➤ श्री वेंकटेश को यह पुरस्कार ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 1 अगस्त, 2018 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित संघ के अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस (IMU-ICM) में प्रदान किया गया। यह कांग्रेस प्रति चार वर्ष पर आयोजित होता है और मेडल प्रत्येक चार वर्ष पर प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2010 में यह कांग्रेस भारत के हैदराबाद में आयोजित हुआ था।    ➤ अक्षय वेंकटेश को यह मेडल एनालिटिक नंबर थ्योरी, होमोजीनस डायनामिक्स, टोपोलॉजी एवं रिप्रजेंटेशन थ्योरो के सिंथेसिस के लिए प्रदान किया गया। वर्तमान में कैलिफोर्निया के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।फील्ड मेडल से सम्मानित होने वाले अक्षय वेंकटेश दूसरे आस्ट्रेलियाई तथा भारतीय मूल के दूसरे व्यक्ति हैं। इस मेडल से सम्मानित होने वाले भारतीय मूल के प्रथम व्यक्ति मंजुल भार्गव हैं।    ➤ इस वर्ष अक्षय वेंकटेश के अलावा यह मेडल कॉशेर बिर्कर (यूके), एलेसियो फिगाली (स्वीटजरलैंड) व पीटर शोल्ज (जर्मनी) को भी प्रदान किया गया।    ➤ कॉशेर बिर्कर मूल रूप से इराक-ईरान सीमा के कुर्दिस शरणार्थी हैं जिन्होंने ब्रिटेन में शरणार्थी के लिए आवेदन दिया था। हालांकि उनका मेडल थोड़ी देर बाद ही पुरस्कार स्थल से चोरी हो गया।     फील्ड मेडल के बारे में     ➤ कनाडा के गणितज्ञ जॉन चार्ल्स फील्ड के सम्मान में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। गणित का यह सबसे बड़ा व सम्मानित पुरस्कार है।    ➤ यह मेडल 40 वर्ष से कम उम्र के गणितज्ञ को प्रदान किया जाता है।  पहला फील्ड मेडल वर्ष 1936 में फिनलैंड के गणित लार्स अह्ल्फोस व अमेरिका के जेसी डगलस को प्रदान किया गया था।    ➤ वर्ष 2014 में इस मेडल से पुरस्कृत होने वाली मरियम मिर्जाखानी मेडल प्राप्त करने वाली प्रथम ईरानी व प्रथम महिला थीं।    ➤ वर्ष 2014 में ही इस मेडल से भारतीय मूल के अमेरिकी मंजुल भार्गव को भी पुरस्कृत किया गया था।    ➤ फील्ड मेडल के तहत पुरस्कार के तौर पर मेडल के अलावा 15000 कनाडियन डॉलर की नकद राशि भी प्रदान की जाती है।

भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई गणितज्ञ अक्षय वेंकटेश सहित चार गणितज्ञों को गणित का नोबेल कहे जाने वाले वर्ष 2018 का फील्ड मेडल (Fields medal) से पुरस्कृत किया गया।

➤ श्री वेंकटेश को यह पुरस्कार ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 1 अगस्त, 2018 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित संघ के अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस (IMU-ICM) में प्रदान किया गया। यह कांग्रेस प्रति चार वर्ष पर आयोजित होता है और मेडल प्रत्येक चार वर्ष पर प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2010 में यह कांग्रेस भारत के हैदराबाद में आयोजित हुआ था।

➤ अक्षय वेंकटेश को यह मेडल एनालिटिक नंबर थ्योरी, होमोजीनस डायनामिक्स, टोपोलॉजी एवं रिप्रजेंटेशन थ्योरो के सिंथेसिस के लिए प्रदान किया गया। वर्तमान में कैलिफोर्निया के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।फील्ड मेडल से सम्मानित होने वाले अक्षय वेंकटेश दूसरे आस्ट्रेलियाई तथा भारतीय मूल के दूसरे व्यक्ति हैं। इस मेडल से सम्मानित होने वाले भारतीय मूल के प्रथम व्यक्ति मंजुल भार्गव हैं।

➤ इस वर्ष अक्षय वेंकटेश के अलावा यह मेडल कॉशेर बिर्कर (यूके), एलेसियो फिगाली (स्वीटजरलैंड) व पीटर शोल्ज (जर्मनी) को भी प्रदान किया गया।

➤ कॉशेर बिर्कर मूल रूप से इराक-ईरान सीमा के कुर्दिस शरणार्थी हैं जिन्होंने ब्रिटेन में शरणार्थी के लिए आवेदन दिया था। हालांकि उनका मेडल थोड़ी देर बाद ही पुरस्कार स्थल से चोरी हो गया। 

फील्ड मेडल के बारे में 

➤ कनाडा के गणितज्ञ जॉन चार्ल्स फील्ड के सम्मान में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। गणित का यह सबसे बड़ा व सम्मानित पुरस्कार है।

➤ यह मेडल 40 वर्ष से कम उम्र के गणितज्ञ को प्रदान किया जाता है।

➤ पहला फील्ड मेडल वर्ष 1936 में फिनलैंड के गणित लार्स अह्ल्फोस व अमेरिका के जेसी डगलस को प्रदान किया गया था।

➤ वर्ष 2014 में इस मेडल से पुरस्कृत होने वाली मरियम मिर्जाखानी मेडल प्राप्त करने वाली प्रथम ईरानी व प्रथम महिला थीं।

➤ वर्ष 2014 में ही इस मेडल से भारतीय मूल के अमेरिकी मंजुल भार्गव को भी पुरस्कृत किया गया था।

➤ फील्ड मेडल के तहत पुरस्कार के तौर पर मेडल के अलावा 15000 कनाडियन डॉलर की नकद राशि भी प्रदान की जाती है।

बिहार में कौन क्या है 2018




बिहार विधान सभा 243 सदस्यों वाली विधान सभा है, जिसके अनुसार बिहार कैबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जुलाई, 2017 को अपने पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ा था। जिसके बाद उन्होंने 27 जुलाई, 2017 को बीजेपी के समर्थन से छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

बिहार के मंत्रियों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
  • बिहार के शिक्षा मंत्री कौन है? – कृष्ण नंदन वर्मा
  • बिहार के खेल मंत्री कौन है? – कृष्ण कुमार ऋषि
  • बिहार के कानून मंत्री कौन है? – अभी आवंटित नहीं 
  • बिहार के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – मंगल पांडेय
  • बिहार के गृह मंत्री कौन है? – नीतीश कुमार
  • बिहार के कृषि मंत्री कौन है? – प्रेम कुमार

अगस्त 2018 तक की ​स्थिति के अनुसार बिहार मंत्रिमण्डल की सूची इस प्रकार है–
  • नीतीश कुमार – मुख्यमंत्री, गृह और कार्मिक, निगरानी विभाग
  • सुशील मोदी – वित्त, वाणिज्य कर, वन, आईटी विभाग
  • विजेंद्र यादव – ऊर्जा, उत्पाद, मद्य निषेध विभाग
  • प्रेम कुमार – कृषि विभाग
  • राणा रणधीर सिंह – सहकारिता विभाग
  • खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद – अल्पसंख्यक कल्याण, गन्ना विभाग
  • विनोद कुमार सिंह – खान एवं भूतत्व
  • मदन सहनी – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  • कृष्ण कुमार ऋषि – कला संस्कृति विभाग, खेल विभाग
  • कपिल देव कामत – पंचायती राज विभाग
  • दिनेश चंद्र यादव – लघु सिंचाई, आपदा प्रबंधन विभाग
  • रमेश ऋषिदेव – अनुसूचित जनजाति, कल्याण विभाग
  • राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह – जल संसाधन, योजना विकास
  • नंद किशोर यादव – पथ निर्माण विभाग
  • श्रवण कुमार – संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास विभाग
  • रामनारायण मंडल – राजस्व, भूमि सुधार
  • जय कुमार सिंह – उद्योग, विज्ञान प्रावैधिकी विभाग
  • प्रमोद सिंह – पर्यटन विभाग
  • कृष्ण नंदन वर्मा – शिक्षा विभाग
  • महेश्वर हजारी – भवन निर्माण विभाग
  • विनोद नारायण झा – पीएचईडी विभाग
  • शैलेश कुमार – ग्रामीण कार्य विभाग
  • सुरेश शर्मा – नगर विकास एवं आवास विभाग
  • मंजू वर्मा – समाज कल्याण विभाग
  • विजय कुमार सिन्हा – श्रम संसाधन विभाग
  • संतोष निराला – परिवहन विभाग
  • मंगल पांडेय  – स्वास्थ्य विभाग
  • बृज किशोर बिंद – पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग
  • पशुपति पारस – पशुपालन विभाग