Wednesday, 22 August 2018

क्या आर्कटिक बर्फ पिघलने से भारतीय मॉनसून प्रभावित हो सकता है


राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (एनसीएओआर) के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध के अनुसार आर्कटिक की बर्फ के तेजी से पिघलने का भारतीय मानसून पर बुरा असर हो सकता है। इस संबंध में राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (एनसीएओआर) गोवा, के अनुसंधान पत्र में रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।शोधकर्ता मनीष तिवारी एवं विकास कुमार की अगुवाई में किये गये इस अध्ययन में पाया गया कि इस क्षेत्र में वैश्विक आंकड़ों की तुलना में कहीं अधिक जलवायु परिवर्तन हो रहा है।  इसका असर भारतीय मॉनसून पर भी पड़ रहा है। 

प्रमुख तथ्य  
  • वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के लिए पिछली दो शताब्दियों में आर्कटिक क्षेत्र में हुए ऊष्मा बदलावों को दोबारा संगठित किया। 
  • वैज्ञानिकों के शोधानुसार ध्रुवीय क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन वैश्विक औसत से दोगुना हो रहा है। 
  • वैज्ञानिकों ने पाया कि पिछले दो शताब्दियों में जलवायु परिवर्तन द्वारा संचालित ग्लेशियर पिघलने में वृद्धि हुई है। 
  • आर्कटिक क्षेत्र में इन भौगोलिक परिवर्तनों के कारण राज्य और पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के संतुलन को महत्वपूर्ण रूप से बदलने का अनुमान जताया गया है। 
  • वैज्ञानिकों ने ऑर्गनिक कार्बन और अन्य पदार्थों की उपस्थिति का पता लगाने के लिए आर्कटिक क्षेत्र की तलछटी का अध्ययन किया। 
  • आर्कटिक में बढ़ते हिमनद से प्रकाश की उपलब्धता में कमी आई है और इस प्रकार उत्पादकता में कमी आई है जिसके परिणामस्वरूप जैविक कार्बन की कम उपस्थिति होती जा रही है। 
  • शोध के परिणामस्वरूप यह पाया गया कि आर्कटिक क्षेत्र में 1840 एवं 1900 को छोड़कर प्रत्येक वर्ष बर्फ पिघलने में बढ़ोतरी जारी रहा है। 
  • आर्कटिक क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन में 1840 के बाद से बर्फ पिघलना आरंभ हुआ तथा इसमें 1970 के बाद से सबसे अधिक तेजी देखी गई। 
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, बर्फ पिघलने से समुद्र के जल स्तर में हो रहे बदलावों से भारत के मॉनसून में भी बदलाव हो देखे गये हैं, विशेषकर दक्षिण पश्चिम भारत के मॉनसून में इसका अधिक असर देखा गया है। 

Tuesday, 21 August 2018

Rice That Needs No Cooking

  
WHAT JUST HAPPENED?

➤ A proud moment for the small farmers of Assam, the Boka Chaul (mud rice) has received a Geographical Indication (GI) tag by the government of India’s Intellectual Property India (IPI) body.

➤ This is the only product after Muga silk, Joha rice and Tezpur litchi to have earned the GI tag.

WHAT IS GEOGRAPHICAL INDICATION (GI) TAG

➤ A GI tag =A particular item has originated from a particular region only. 

For example: Kanchipuram Silk Saree, Alphanso Mango, Nagpur Orange, Kolhapuri Chappal, Bikaneri Bhujia, Agra Petha

➤ So outsiders cannot sell other variety of teas with title/label “Darjeeling”, else they can be punished.

GI TAGS – A REQUIREMENT OF TRIPS AGREEMENT

➤ India, as a member of the World Trade Organization (WTO), enacted the Geographical Indications of Goods (Registration & Protection)Act, 1999 has come into force with effect from 15th September 2003.

➤ Darjeeling Tea was the first Indian product to get the geographical indication tag. In 2004, the famous beverage got the recognition.

NOTES

➤ In parts of lower Assam, especially during the ‘xaali’ season (the hottest, most strenuous period of paddy farming that starts in June and ends in December), farmers subsist, almost entirely, on a specific kind of indigenous rice: boka saul, or ‘mud rice’.

➤ Boka saul (oryza sativa) is a paddy variety grown in parts of lower Assam — Nalbari, Barpeta, Goalpara, Kamrup, Darrang, Dhubri, Chirang, Bongaiagoan, Kokrajhar, Baksa etc.

HISTORICAL SIGNIFICANCE

Back in the 17th century, it was the fuel for the Ahom soldiers fighting the Mughal army.

LIMITED TO RURAL

➤ The urban populace hasn’t really caught on yet. “But they should. Boka saul requires zero fuel. 

➤ The rice does not need to be cooked!”

➤ “Just soak the rice in (cold) water for one hour, and it swells up like a charm. Mix it with curd, jaggery and banana, and it’s ready to eat. It will sort you for the whole day,” NUTRITIONAL 

➤ While the “zero-fuel requirement” rates high on its unique quotient, boka saul — usually sowed in June and harvested in December — is highly nutritious.

➤ It has 10.73 per cent fibre content and 6.8 percent protein, according to a study by the Guwahati University’s Biotechnology department

NOTES

➤ Over the last four years, the scientific tests and analyses for boka saul was done in consultation with Assam Agricultural University, Indian Council of Agricultural Research, Assam Science Technology and Environment Council and Guwahati University’s Biotechnology Department.

➤ The rice can work well as a “disaster management” food as well as supplement for soldiers in high-altitude frontier areas.

Monday, 20 August 2018

मानसिक रोगों के लिए भी मिलेगा बीमा कवर: इरडा


भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने 16 अगस्त 2018 को सभी बीमा कंपनियों को मानसिक बीमारियों को बीमा पॉलिसियों के दायरे में लाने का प्रावधान करने का निर्देश दिया है। बीमा कंपनियां अभी सभी हेल्‍थ इंश्‍योरेंस में मानसिक बीमारियों को कवर नहीं करती हैं।

कानून की धारा 21(4) में कहा गया है कि सभी बीमा कंपनियों को मेडिकल बीमा के तहत मानसिक रोग के इलाज का भी प्रावधान करना होगा। यह अन्य बीमारियों के लिए उपलब्ध सुविधा के अनुरूप ही होगा। यह अधिनियम 29 मई 2018 को लागू हुआ था।

सभी बीमा कंपनियों को मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा कानून, 2017 के इस प्रावधान का अनुपालन तत्काल प्रभाव से करना होगा। मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा कानून-2017 के तहत मानसिक रोग से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को अन्य प्रकार की बीमारियों से प्रभावित व्यक्ति के समान ही माना जाएगा।

हेल्थ इंश्योरेंस क्या है?

हेल्थ इंश्योरेंस एक तरह की बीमा सेवा है, जिसमें मेडिकल और सर्जिकल खर्च का भुगतान किया जाता है।मुख्यत: यह पॉलिसी बीमा धारक को दुर्घटना या किसी रोग के समय अस्पताल, एम्बुलेंस, नर्सिंग केयर, सर्जरी, डॉक्टर से सलाह आदि के खर्च में मदद करती है। इन सब लाभ के लिए बीमा कंपनी से एक तय प्रीमियम देकर एक बीमा पॉलिसी लेनी होती है. इसे ही हेल्थ इंश्योरेंस कहते हैं।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) के बारे में

बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) भारत सरकार का एक प्राधिकरण है। इसका उद्देश्य बीमा की पालसी धारकों के हितों कि रक्षा करना, बीमा उद्योग का क्रमबद्ध विनियमन, संवर्धन तथा संबधित और आकस्मिक मामलों पर कार्य करना है. इसका मुख्यालय हैदराबाद में है। इसकी स्‍थापना संसद के अधिनियम आईआरडीए अधिनियम, 1999 द्वारा की गई थी।

यह प्राधिकरण विनियमों को जारी कर रही है जिसमें बीमा एजेंटों, विलेयता लाभ, पुन: बीमा, बीमाकर्ताओं का पंजीकरण, ग्रामीण और सामाजिक क्षेत्र के बीमाकर्ताओं के दायित्‍व, लेखांकन की प्रक्रियाओं आदि सहित बीमा उद्योग को लगभग सम्‍पूर्ण भाग शामिल है।

बीमा विनियामक विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) उपभोक्ता के हितों को सुनिश्चित करने के लिए बीमा कंपनियों का निरीक्षण करती है। आईआरडीए मौके के अलावा निरीक्षणों के माध्यम से उनके शोध क्षमता मामलों और वित्तीय रिर्पोटिंग मानदडों की नियमित निगरानी करता है।

आईआरडीए ने बीमा कंपनियों के कार्यालयों का स्थल पर निरीक्षण करने के लिए एक निरीक्षण विभाग की अलग से स्थापना की है। स्थल पर निरीक्षणों के दौरान, आईआरडीए, बीमा कंपनियों के माकिर्ट संचालन, परिचालन के तरीके और अभिशासन के मानदंडों सहित उनके सांविधिक प्रावधानों और विनियामक निर्देशों के अनुपालन की सीमा का निरीक्षण करता है।

पृष्ठभूमि

इरडा ने इससे पहले कहा था कि वह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के दायरे से 'बाहर' की बीमारियों की संख्या को कम करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। ऐसा होने से हेल्‍थ इंश्‍योरेंस में वे गंभीर बीमारियां भी शामिल हो जाएंगी जिनका इलाज अभी कवर नहीं होता। कुछ कंपनियां कैंसर आदि बीमारियों पर कवर देती हैं लेकिन उनका प्रीमियम इतना अधिक होता है जिसे आम आदमी समर्थ नहीं हो सकता। इरडा के नई व्‍यवस्‍था बनाने से कैंसर जैसी तमाम गंभीर बीमारियां कम प्रीमियम में कवर होने लगेंगी।

एंटी टैंक मिसाइल ‘हेलीना’ का पोखरण में सफल परीक्षण


भारत ने 19 अगस्त 2018 को स्वदेशी गाइडेड बम (निर्देशित बम) स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वेपन्ज और टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल ‘हेलीना’ का राजस्थान के पोखरण में अलग-अलग फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण किया।

➤ यह परीक्षण डीआरडीओ और भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया गया था। मिसाइल का परीक्षण उसके हथियार प्रणाली की पूरी श्रृंखला के लिए किया गया था।

➤ स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वेपन्ज युद्धक सामग्री से लैस था और पूरी सटीकता के साथ लक्ष्य पर निशाना साधने में यह सफल रहा। स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वेपन्ज उम्दा दिशासूचक का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न जमीनी लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम है।

➤ यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और टेस्ट के दौरान इसने अपने हर टारगेट को हासिल किया। सभी पैरामीटर को टेलिमेटरी स्टेशन, ट्रैकिंग सिस्टम और हेलिकॉप्टर के जरिए मापा गया। मिशन के लॉन्च के दौरान डीआरडीओ, भारतीय सेना के अधिकारी मौजूद रहे।

एंटी टैंक मिसाइल ‘हेलीना’ के बारे में
  • यह दुनिया में अत्याधुनिक एंटी टैंक हथियारों में से एक है।
  • इन हथियारों को डीआरडीओ ने विकसित किया है।
  • गाइडेड बम को वायुसेना और हेलिना मिसाइल को सेना के लिए तैयार किया गया है।
  • इस मिसाइल ने सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेद डाला।
  • इनको पूर्णरूप से स्‍वदेशी तकनीक से बनाया गया है। इनमें अत्‍याधुनिक तकनीक का इस्‍तेमाल हुआ है।
  • मिसाइल को लॉन्च करने से पहले इनफ्रेयर्ड इमेजिंग सीकर (IIR) के जरिए ऑपरेट किया गया।
  • ये सबसे एडवांस एंटी टैंक सिस्टम है।

स्मार्ट विरोधी एयरफील्ड हथियार (Smart Anti-Airfield Weapon)
  • स्मार्ट विरोधी एयरफील्ड हथियार (साव) एक लंबी दूरी की परिशुद्धता निर्देशित एंटी एयरफील्ड हथियार है।
  • इसे 100 किलोमीटर (62 मील) की सीमा तक उच्च परिशुद्धता के साथ जमीन के लक्ष्य को मारने के लिए तैयार किया गया है।
  • यह रनवे, बंकर, एयरक्राफ्ट हैंगर को नष्ट करने में भी सक्षम है।
  • साव एक हल्के उच्च परिशुद्धता निर्देशित बम है जिसे मैदान के लक्ष्य को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसका 120 किलोग्राम (260 पाउंड) वजन है। इसकी गहरी पहुँच क्षमता है।
  • यह भारत का पहला पूर्ण स्वदेशी एंटी एयरफील्ड हथियार है।
  • यह पूरी तरह से डीआरडीओ द्वारा तैयार और विकसित किया जा रहा है।

ऋषभ पंत टेस्ट डेब्यू में पांच कैच लेने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बने


भारत और इंग्लैंड के मध्य खेले जा रहे नॉटिंघम टेस्ट मैचों की श्रृंखला विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए ऋषभ पंत ने अपने डेब्यू मैच में पांच कैच लेकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। ऋषभ पंत अपने टेस्ट डेब्यू में विकेट के पीछे पांच कैच लपकने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए हैं। 

टेस्ट मैच की अपनी डेब्यू पारी में सबसे ज्याेदा कैच पकड़ने की बात करें तो सबसे पहले ये कारनामा साल 1966 में ऑस्ट्रेजलिया के बायन तेबर के नाम था। इसके 12 साल बाद 1978 में ऑस्ट्रे लिया के ही जोन मैक्लीरन ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद ऐसा करने वाले ऋषभ पंत तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इन सभी ने पांच कैच लपके थे।

भारत के कुछ अन्य खिलाड़ी भी डेब्यू मैच में पांच कैच लेने का कीर्तिमान रच चुके हैं लेकिन किसी ने भी पहले टेस्ट की पहली पारी में ही रिकॉर्ड नहीं बनाया था। ऋषभ पंत ने विकेटकीपर के तौर पर एक ही पारी में खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है।

डेब्यू मैच में पांच कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी
  • नरेन ताम्हाणे विरुद्ध पाकिस्तान, ढाका, 1955
  • किरण मोरे विरुद्ध इंग्‍लैंड, लॉर्ड्स, 1986
  • नमन ओझा विरुद्ध श्रीलंका, कोलंबो, 2015
  • ऋषभ पंत विरुद्ध इंग्‍लैंड, नॉटिंघम, 2018 (पहली पारी में ही)

ऋषभ पंत के रिकॉर्ड के बारे में
  • ऋषभ ने डेब्यू मैच की पहली पारी में पांच कैच लेने की उपलब्धि हासिल की है।
  • पंत यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं लेकिन एशिया के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने पहली ही पारी में पांच कैच लिए हैं।
  • इससे पहले तम्हाने ने ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ 1955 में, 1986 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के विरुद्ध किरण मोरे, और 2015 में कोलंबों में श्रीलंका के खिलाफ नमन ओझा ने ऐसा किया है।
  • लेकिन इनमें से किसी ने भी ये कैच एक ही पारी अथवा पहली पारी में ऐसा रिकॉर्ड कायम नहीं किया है।
  • इससे पहले ऋषभ ने अपने करियर के पहली ही टेस्ट मैच की पहली पारी में छक्का लगा कर अपने पहला रन बनाया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के 12वें लेकिन भारत के पहले खिलाड़ी रहे।

ऋषभ पंत के बारे में
  • ऋषभ पंत का जन्म 04 अक्तूबर 1997 को हुआ, वे एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है।
  • इनका पैतृक निवास पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के पाली नामक गाँव मे है।
  • भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम में चयनित होने से पहले ऋषभ पंत घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते थे।
  • इन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत 22 अक्तूबर 2015 को रणजी ट्रॉफी में की थी और लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत 24 दिसम्बर 2015 को 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में की थी।
  • ऋषभ पंत को पहली बार भारत के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में जगह दी गयी है।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन


संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि कोफी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में दो बार (1997 से 2006 तक) कार्यभार संभाला था तथा इस पद पर पहुँचने वाले वे पहले अश्वेत अफ्रीकी थे।

➤ कोफी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल, 1938 को गोल्ड कोस्ट (वर्तमान देश घाना) के कुमसी नामक शहर में हुआ।
➤ 1962 में कोफी अन्नान ने अपना राजनीतिक सफ़र विश्व स्वास्थ्य संगठन में एक बजट अधिकारी के रूप में शुरू किया था।
➤ 1965 से 1972 तक उन्होंने इथियोपिया की राजधानी अद्दीस अबाबा में संयुक्त राष्ट्र के इकॉनॉमिक कमीशन फॉर अफ्रीका के लिये काम किया।
➤ 1980 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायोग का उप-निदेशक नियुक्त किया गया।
➤ 1 जनवरी, 1997 को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला और तब से 31 दिसंबर, 2006 तक लगातार 10 साल तक इस पद पर बने रहे।
➤ वर्ष 2001 में कोफी अन्नान और संयुक्त राष्ट्र को नोबेल पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया। 

जीवन क्षमता सूचकांक – 2018



हाल ही में इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा वैश्विक जीवन क्षमता सूचकांक – 2018 जारी किया गया है।

➤ इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी इस रिपोर्ट में विश्व के 140 शहरों को उनकी रहने की स्थिति के आधार पर रैंक प्रदान किया गया है।

➤ वर्ष 2018 के सूचकांक में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इस सूचकांक में मेलबर्न शीर्ष पर था।

➤ सूचकांक के दस शीर्ष शहर - वियना, मेलबर्न, ओसाका, कैलगरी, सिडनी, वैंकूवर, टोक्यो, टोरंटो, कोपेनहेगन और एडीलेड।

➤ सीरिया की राजधानी दमिश्क इस वर्ष भी इस सूचकांक में सबसे नीचे है जबकि बांग्लादेश की राजधानी ढाका को नीचे से दूसरा स्थान और कराची (पाकिस्तान) चौथा सबसे खराब शहर माना गया है।

➤ इस सूचकांक में भारत की राजधानी दिल्ली को 112वाँ और मुम्बई को 117वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

➤ विदित हो कि यह पहली बार हुआ है जब किसी यूरोपीय शहर को इस सूचकांक में शीर्ष स्थान हासिल हुआ है। 

काजीरंगा नेशनल पार्क दो वन्यजीव खंडों में विभाजित


असम स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क को दो भागाें में विभाजित किया गया है। इसमें पहले से मौजूद पूर्वी असम वन्यजीव के अलावा एक नया खंड ‘विश्वनाथ वन्यजीव’ का सृजन किया गया है। इन दोनों खंडों को ब्रह्मपुत्र नदी विभाजित करती है। इसका सृजन गहन वन्यजीव प्रबंधन के लिए किया गया है। इस हेतु असम पर्यावरण एवं वन विभाग ने 14 अगस्त, 2018 को अधिसूचना जारी की है।

➤ उपर्युक्त विभाजन के पश्चात असम का संपूर्ण वन खंड पूर्वोत्तर क्षेत्र में 160 किलोमीटर और विस्तृत हो जाएगा। इस तरह काजीरंगा नेशनल पार्क का कुल क्षेत्रफल 1030 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। 1 जून, 1905 को जब यह प्रस्तावित रिजर्व फॉरेस्ट ने अपनी यात्र आरंभ की तब इसका क्षेत्रफल महज 232 किलोमीटर था।

➤ विश्वनाथ वन्यजीव नामक नया खंड का मुख्यालय विश्वनाथ चैरियाली होगा। इससे होजाई स्थित मध्य असम वनीकरण खंड को 160 किलोमीटर और दूर ले जाया गया है। इस विस्तारित खंड को नया वन्यजीव खंड नाम दिया गया है।

➤ इससे पूर्व काजीरंगा नेशनल पार्क को पूर्वी असम वन्यजीव खंड द्वारा प्रशासित किया जाता था जिसका मुख्यालय बोकाखात था जो कि ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित था। इस खंड का सृजन 1966 में किया गया था।

➤ विभाजन से पूर्व पूर्वी असम वन्यजीव खंड के पांच रेंज थे; पूर्वी या अग्राटोली, काजीरंगा या कोहोरा, पश्चिमी या बागोरी, बुरापहाड़ या उत्तरी। इसमें उत्तरी को छोड़कर सभी ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित हैं। अब उत्तरी क्षेत्र, जिसका क्षेत्रफल 401 वर्ग किलोमीटर है, को ही विश्वनाथ वन्यजीव खंड नाम दिया गया है। इसके चार रेंज हैं; पूर्वी या गामिरी, मध्य या विश्वनाथ घाट, पश्चिमी या नागशंकर एवं अपराध अन्वेषण रेंज।

➤ इस उद्यान की स्थापना 1908 में मैरी कर्जन की सिफारिश पर की गई थी। 1968 में राज्य सरकार ने काजीरंगा को नेशनल पार्क घोषित किया हालांकि राष्ट्रीय उद्यान के रूप में इसे आधिकारिक दर्जा 1974 में प्राप्त हुआ।

➤ ज्ञातव्य है कि काजींगा नेशनल पार्क को 1985 में विश्व विरासत दर्जा प्रदान किया गया था। यह उद्यान एक सींग वाले गैंडा के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ 2413 गैंडा है।

काजीरंगा नेशनल पार्क

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मध्‍य असम में 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। इस उद्यान में भारतीय एक सींग वाले गैंडे (राइनोसेरोस, यूनीकोर्निस) का निवास है। काजीरंगा को वर्ष 1905 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। सर्दियों में यहाँ साइबेरिया से कई मेहमान पक्षी भी आते हैं, हालाँकि इस दलदली भूमि का धीरे-धीरे खत्म होते जाना एक गंभीर समस्या है। काजीरंगा में विभिन्न प्रजातियों के बाज, विभिन्न प्रजातियों की चीलें और तोते आदि भी पाये जाते हैं।

Sunday, 19 August 2018

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में (अगस्त, भाग-2)


  • एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार बीते वर्ष वीजा खत्म होने के बाद भी कितने भारतीय अमेरिका में रुके रहे – 21,000 भारतीय
  • गोवा सरकार द्वारा लॉन्च की गई एप्प आधारित टैक्सी सेवा का नाम है – गोवा माइल्स (GoaMiles)
  • वह बैंक जिसके साथ NHAI ने 25,000 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक असुरक्षित ऋण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये – एसबीआई
  • उत्तर भारत की सफेद सीमेंट की जरूरत को पूरा करने के लिए खनन पट्टे को मंजूरी के लिए एफएजीएमआईएल को इस राज्य सरकार से आशय पत्र प्राप्त  हुआ – हिमाचल प्रदेश
  • वह स्थान जहाँ दक्षिण भारत के बैंकों की वित्त वर्ष 2018-19 के लिए एपीवाई रणनीति-सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई – बेंगलुरु
  • युवा और खेल मामलों के राज्य  मंत्री (स्वुतंत्र प्रभार) कर्नल राज्येवर्धन राठौर ने महिला पर्वतारोही दल को जिस पर्वत के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया – माउंट मनीरंग
  • वह स्थान जहाँ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हीरक जयंती समारोह के समापन आयोजन के रूप में ‘लोकतंत्र का त्योहार’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया – तिरुवनंतपुरम
  • वह देश जहाँ भारतीय इंजिनियर श्रीनिवास कुचिभितोला की हत्या के आरोप में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है – अमेरिका
  • हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का निधन हो गया, वे इस आंदोलन के प्रमुख नेता माने जाते थे – द्रविड़ आंदोलन
  • वह अर्थशास्त्री जिन्हें आरबीआई ने हाल ही में बोर्ड में शामिल किया है – स्वामीनाथन गुरुमूर्ति
  • वह स्थान जहाँ विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र आरंभ किया गया – आन्ध्र प्रदेश
  • ट्राई ने हाल ही में जिस मोबाइल एप्प और माय-कॉल को उमंग प्लेटफार्म के साथ जोड़ने की घोषणा की है – डीएनडी 2.0
  • पूर्व टेस्ट स्पिन गेंदबाज जिन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है – रमेश पोवार
  • रेल मंत्रालय ने भारतीय रेल की विरासत के प्रति लोगों को जागरूकता बनाने के लिए कितने रेलवे स्टेशनों पर 'डिजिटल स्क्रीन' लॉन्च किया – 22
  • किस भारतीय क्रन्तिकारी के नाम पर दुनियाभर में 37 सांस्कृतिक केंद्रों का नाम रखा जाएगा – स्वामी विवेकानंद
  • वह राज्य जिसके मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए पांच लाख रुपये की 'ऋतु बीमा' योजना लॉन्च की है – तेलंगाना (https://www.facebook.com/ekawaz18/)
  • वह देश जहाँ मृदा विज्ञान की विश्व कांग्रेस आयोजित की गई थी – ब्राजील
  • भारत के किस शहर में देश के पहले हम्बोल्ट पेंगुइन का जन्म हुआ – मुंबई 
  • वह देश जिसमें राजमार्ग निर्माण हेतु भारत ने 470 मिलियन रुपये की सहायता राशि जारी की है – नेपाल  (आप पढ़ रहें हैं www. ekawaz18.com पर)
  • वह देश जिससे परमाणु संधि समाप्त किये जाने के बाद अमेरिका ने एक्शन ग्रुप बनाने की घोषणा की है – ईरान
  • वह कम्पनी जिसके साथ आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन टिकट बुकिंग करने के लिए समझौता किया गया – फोनपे 
  • वह डैम जिसे बनाये जाने में भारत द्वारा अफगानिस्तान की मदद का पाकिस्तान ने विरोध किया – शहतूत डैम
  • इन्हें हाल ही में अंतरराष्ट्रीय नाइट्रोजन पहल का अध्यक्ष बनाया गया – नंदूला रघुराम
  • वह भारतीय टेनिस खिलाड़ी जिसने एशियाई खेलों से नाम वापिस लिया – लिएंडर पेस
  • ट्रंप ने सीआईए के इस पूर्व प्रमुख की सुरक्षा मंजूरी रद्द की – जॉन ब्रेनन
  • सूडान की वह नदी जिसमें बच्चों से भरी एक नाव पलटने पर 22 बच्चों की मौत हो गई – नील नदी
  • वह देश जिसने हाल ही में विदेशियों द्वारा उनके देश में घर खरीदने पर प्रतिबन्ध लगाया है – न्यूजीलैंड
  • भारत ने नेपाल में तराई सड़क परियोजना के लिए कितने मिलियन नेपाली रुपये का अनुदान जारी किया – 470 मिलियन
  • वन्यजीव संरक्षण के लिए भारत के पहले अनुवांशिक बैंक का जिस शहर में उद्घाटन किया गया है- हैदराबाद
  • भारत ने अपने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किस देश के अस्पतालों, चैरिटेबल ट्रस्टों और शैक्षणिक संस्थानों को 30 ऐंबुलेंस और 6 बसें उपहार में दी है – नेपाल
  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 'स्मार्ट सिटी' प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं जिसके तहत किस शहर के कई हिस्सों में मुफ्त वाईफाई और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराया जाएगा – दिल्ली
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से करीब कितने मिनट का भाषण दिये – 82 मिनट
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तंबाकू उत्पादों के पैकेट के कितने प्रतिशत हिस्से पर चेतावनी वाली तस्वीर छापना अनिवार्य रूप से जारी रहेगा – 85%
  • इन्हें हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है – आनंदीबेन पटेल
  • भारतीय टीम को पहली बार विदेशी धरती पर सीरीज जिताने वाले उस पूर्व क्रिकेट कप्तान का नाम जिनका हाल ही में निधन हो गया – अजीत वाडेकर
  • वह शहर जो इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स द्वारा विश्व के 140 शहरों में किये गए सर्वेक्षण में रहने के लिए लिहाज से प्रथम स्थान पर है – वियना
  • वह शहर जो इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स द्वारा विश्व के 140 शहरों में किये गए सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप जारी आंकड़ों में अंतिम पायदान पर रहा – दमिश्क (सीरिया)
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत द्वारा 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले इस अंतरिक्ष यान के बारे में जिक्र किया – गगनयान
  • वह अभिनेता जिन्हें हाल ही में सड़क सुरक्षा अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है – अक्षय कुमार
  • वह शहर जिसका नाम हिन्दू देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है – किचीजोजी (टोक्यो)
  • एक सर्वेक्षण के तहत इन्हें भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया  है – स्मिता कृष्णा गोदरेज
  • इन्हें हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सीईओ नियुक्त किया गया है – आशीष कुमार भूटानी (https://www.facebook.com/ekawaz18/)
  • वह रेलवे स्टेशन को स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पर रहा – जोधपुर
  • गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर राष्ट्रध्वज संहिता, 2002 का पालन सुनिश्चित करने और लोगों से जिसके राष्ट्रध्वजों का इस्तेमाल न करने को कहा है – प्लास्टिक
  • सरकार ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में जिस बैंक की पूर्व एमडी उषा अनंतसुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया है – इलाहाबाद बैंक
  • रक्षा अधिग्रहण परिषद ने नौसेना के लिए देश में निर्मित जितने आधुनिक तटरक्षक गश्ती पोतों की खरीदारी को मंजूरी दी – छह
  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने 12 अगस्त 2018 को वियतनाम ओपन में जो पदक अपने नाम किया – रजत पदक
  • केन्द्रब सरकार ने देश में किस क्षेत्र के विस्तािर के लिए 66 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी करने का फैसला किया है – वन क्षेत्र
  • किस राज्य सरकार ने हाल ही में ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ा दिया है – महाराष्ट्र सरकार
  • वह राज्य जिसके गवर्नर का पद पर रहते हुए हाल ही में निधन हो गया – छत्तीसगढ़
  • जिस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का 13 अगस्त 2018 को कोलकाता में 89 साल की उम्र में निधन हो गया- सोमनाथ चटर्जी
  • किस देश में एशियाई खेल 2018 आयोजित किया जाएगा – इंडोनेशिया
  • केरल बाढ़ से निपटने हेतु दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम है – ऑपरेशन मदद (आप पढ़ रहें हैं www. ekawaz18.com पर)
  • किस राज्य सरकार ने 13 अगस्त 2018 से राज्य भर में संपत्ति पंजीकरण के लिए ‘तत्काल सेवा’ शुरू की- पंजाब सरकार
  • किस राज्य पुलिस में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए भारत की पहली महिला विशेष हथियार और रणनीति (SWAT) टीम शामिल की गई है – दिल्ली पुलिस
  • इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक जो होंगे –नीरज चोपड़ा
  • रेल मंत्रालय ने आरपीएफ भर्ती में महिलाओं को कितने फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की – 50 फीसदी
  • केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की कितने अतिरिक्त बटालियन के गठन को मंजूरी प्रदान की – चार
  • केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए कितने करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया है – 100 करोड़ रुपये
  • साहित्य के लिए वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले किस भारतीय मूल के मशहूर लेखक का लंदन स्थित अपने घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया – वी.एस. नायपॉल

जानें आखिरकार ये "RIP" है क्या


हमनें अक्सर देखा है कि किसी के भी मृत्यु की खबर जैसे ही आती है तो अधिकतर लोग RIP लिखकर भेजने लगते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर RIP का प्रयोग तो अच्छे अच्छे पढ़े लिखे लोग भी बिना इसके सही अर्थ को जाने बिना सही भाव को समझे करते हैं। एक दूसरे को देख के RIP लिखने कहने की होड़ लग जाती है लाइन लग जाती है।

आखिरकार ये *"RIP"* है क्या ?

आजकल देखने में आया है कि किसी मृतात्मा के प्रति RIP लिखने का *"फैशन"* सा चल पड़ा है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि कान्वेंटी दुष्प्रचार तथा विदेशियों की नकल के कारण हमारे युवाओं को धर्म की मूल अवधारणाएँ या तो पता ही नहीं हैं, अथवा विकृत हो चुकी हैं।

RIP शब्द का अर्थ होता है *"Rest in Peace" (शान्ति से आराम करो )* यह शब्द उनके लिए उपयोग किया जाता है जिन्हें कब्र में दफनाया गया हो। क्योंकि ईसाई अथवा मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार जब कभी *"जजमेंट डे"* अथवा *"कयामत का दिन"* आएगा उस दिन कब्र में पड़े ये सभी मुर्दे पुनर्जीवित हो जाएँगे। अतः उनके लिए कहा गया है, कि उस कयामत के दिन के इंतजार में *"शान्ति से आराम करो"।*

लेकिन हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शरीर नश्वर है, आत्मा अमर है इसलिये हिन्दू शरीर को जला दिया जाता है, अतः उसके *"Rest in Peace"* का सवाल ही नहीं उठता। हिन्दू धर्म के अनुसार मनुष्य की मृत्यु होते ही आत्मा निकलकर किसी दूसरे नए जीव/काया/शरीर/नवजात में प्रवेश कर जाती है। उस आत्मा को अगली यात्रा हेतु गति प्रदान करने के लिए ही श्राद्धकर्म की परंपरा निर्वहन एवं शान्तिपाठ आयोजित किए जाते हैं।

अतः किसी हिन्दू मृतात्मा हेतु *"विनम्र श्रद्धांजलि", "श्रद्धांजलि", "आत्मा को सदगति प्रदान करें"* जैसे वाक्य विन्यास लिखे जाने चाहिए। जबकि किसी मुस्लिम अथवा ईसाई मित्र के परिजनों की मृत्यु उपरांत उनके लिए *"RIP"* लिखा जा सकता है।

होता भी यह है कि श्रद्धांजलि देते समय भी हम शॉर्टकट (?) अपनाने की आदत से हममें से कई मित्र हिन्दू मृत्यु पर भी *"RIP"* ठोंक आते हैं। यह विशुद्ध *"अज्ञान और जल्दबाजी"* है, इसके अलावा कुछ नहीं।

अतः आप सभी कोशिश करें कि भविष्य में यह गलती ना हो एवं हम लोग *"दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि"* प्रदान करें ना कि उसे "RIP" (Apart)। निवेदन है कि अगली बार लिखने से पहले विचारे ..... अधूरा ज्ञान हमेशा घातक होता है .....
                                                                                          लेखक: राजीव रंजन 

एशियन गेम्स का 18वां संस्करण इंडोनेशिया में शुरू




इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) का समारोह शुरु होने वाला है। यह एशियाई खेल 18 अगस्त से 02 सितंबर 2018 तक के बीच खेला जायेगा। 18 अगस्त 2018 को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से उद्घाटन समारोह में भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा तिरंगा थामे भारतीय दल की अगुवाई करेंगे।

जकार्ता के जीबीके स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह से खेलों का औपचारिक तौर पर आगाज होगा, जबकि 19 अगस्त 2018 से इवेंट्स की शुरुआत होगी। एशियाई खेल-2018 इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित होंगे।

इस मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर एशियन गेम्स 2018 को सेलिब्रेट किया है। गूगल ने अपने डूडल में एशियन गेम्स में खेली जानी वाली खेलों को स्लाइड शो के जरिए पेश किया है। इस साल उम्मीद लगाई जा रही है कि मशाल रैली में 10 लाख से ज्यादा दर्शक शामिल होंगे।

मुख्य तथ्य
  • एशियाई खेलों में एशिया के 45 देशों के लगभग 11,000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन सभी खिलाड़ियों के बीच 40 खेलों की 465 स्पर्धाओं में भिड़ंत होगी।
  • एशियाई खेलों का शुरुआत रंगारंग समारोह के साथ स्थानीय समयानुसार शाम 07:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) राजधानी जकार्ता के गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में होगा। जिसमें एक साथ 76,127 दर्शक बैठ सकते हैं।
  • इस समारोह में इंडोनेशिया की संस्कृति की झलक दिखाई देगी। 02 सितंबर को समापन समारोह भी इसी स्टेडियम में आयोजित होगा।


इतिहास में पहली बार दो शहर साझा

एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार दो शहर साझा रूप से मेजबानी कर रहे हैं। जकार्ता और पालेमबांग शहर में इन खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा। जकार्ता जहाँ देश की राजधानी है वहीं पालेमबांग दक्षिणी सुमात्रा प्रोविंस की राजधानी है। जकार्ता में इससे पहले वर्ष 1962 में भी एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है।


एशियाई खेलों में पहली बार

➤ एशियाई खेलों में पहली बार ई स्पोर्ट्स और कैनो पोलो को जगह दी गई है। ई-स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में प्रोफेशनल खिलाड़ियों के बीच वीडियो गेम्स की स्पर्धा होगी।

➤ वहीं कैनो पोलो पानी में पोलो की तरह खेला जाने वाला खेल है जहाँ छोटी-छोटी नाम में सवार खिलाड़ी पोलो की तरह गेंद को गोल पोस्ट के अंदल डालते हैं। इन दोनों खेलों को इस बार प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है। वर्ष 2022 में 19वें एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स को मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा।


एशियाई खेल के बारे में
  • एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं।
  • इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है।
  • प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं।
  • प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में वर्ष 1951 में किया गया था, जहाँ इस माशाल को सबसे पहली बार प्रज्जवलित किया गया था।
  • दूसरी बार भारत ने वर्ष 1982 में पुनः इन खेलों की मेजबानी की।


 18वें एशियाई खेलों के शुभंकर

18वें एशियाई खेलों के तीन शुभंकर भिन-भिन, अतुंग और काका है। भिन-भिन स्वर्ग की चिड़िया, अतुंग एक हिरण और काका एक गेंडा है। इन तीन शुभंकरों ने एक शुभंकर द्रावा की जगह ली है। ये तीनों देश के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।


खेल गांव

विभिन्न देशों से आने वाले तकरीबन 11 हजार खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था राजधानी जकार्ता के करीब किमायोरन क्षेत्र में बने खेल गांव में की गई है। 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बने खेल गांव में 7,424 अपार्टमेंट्स वाले 10 टावर हैं।


भारत ने 1962 में जकार्ता में 52 पदक जीते

भारत ने वर्ष 1962 में जकार्ता में 52 पदक जीते थे जिसमें से 12 स्वर्ण, 13 रजत और 27 कांस्य पदक थे। इस संस्करण में भारत तीसरे स्थान पर रहा था। वहीं अगर पिछले तीन संस्करणों की बात की जाए तो भारत तीनों बार 50 से ज्यादा पदक लेकर आया है।


एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा पदक

एशियाई खेलों में अब तक सबसे ज्यादा बार चीन ने 1342 स्वर्ण पदक, 900 रजत पदक और 653 कांस्य पदक समेत कुल 1895 पदक जीते हैं. भारत ने अब तक एशियाई खेलों में 139 स्वर्ण पदक, 178 रजत पदक और 299 कांस्य पदक के साथ कुल 616 पदक जीते हैं।

पुरुष हॉकी टीम

भारत के पुरुष हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतकर सीधे 2020 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। टीम हाल में चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के बाद उपविजेता रही थी और उसके सामने ज्यादा कड़ी चुनौतियां नहीं होंगी।

भारत में पहला पेंग्विन का जन्म



जिस दिन भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2018) मना रहा था उसी दिन के शाम 8 बजे मुंबई के भायखला जैविक उद्यान (वीरमाता जीजाबाई) में भारत का पहला पेंग्विन का जन्म हुआ। स्वतंत्रता दिवस के दिन जन्म होने के कारण इसे पेंग्विन को ‘द फ्रीडम बेबी’ के नाम से पुकारा जा रहा है।
  • इस फ्रीडम बेबी को जन्म दिया फ्लिपर नामक मादा हमबोल्ट पेंग्विन ने। इसके पिता हैं मोल्ट।
  • दरअसल दो वर्ष पहले इस जैविक उद्यान में सात हमबोल्ट पेंग्विन को जोड़ों में रखा गया था। ये जोड़े थे; डोनाल्ड एवं डेजी, ओलिव एवं पोपेये तथा फ्लिपर एवं मोल्ट। बबल्स अकेला रहा। परंतु इनमें से फ्लिपर एवं मोल्ट ने ही प्रजनन के द्वारा बच्चे को जन्म दिया। फ्रिलपर ने 5 जुलाई को अंडा दिया था।
  • मोल्ट की उम्र तीन साल है जबकि फ्लिपर की उम्र साढ़े चार साल है।
  • फ्रीडम बेबी का लिंग जानने के लिए उसका डीएनए परीक्षण किया जाएगा।
  • मुंबई स्थित भायखला जैविक उद्यान को जीजामाता उद्यान भी कहा जाता है।


हम्बोल्ट पेंगुइन

  • हम्बोल्ट पेंगुइन को पेरुवियन पेंगुइन भी कहा जाता है। यह दक्षिण अमेरिकी पेंगुइन है जो चिली और पेरू के तटवर्ती इलाकों में पाया जाता है।
  • यह मध्यम आकार के पेंगुइन होते हैं जिनका आकार 56 से 70 सेंटीमीटर (22-28 इंच) होता है तथा इनका वजन 3.6-5.9 किलोग्राम तक होता है।
  • इनके सिर एवं शरीर के ऊपरी भाग का रंग गहरा होता है तथा छाती पर भी काला बैंड होता।
  • जलवायु परिवर्तन के कारण इनकी गिनती तेजी से घट रही है। एक अनुमान के अनुसार विश्व भर में इस पेंगुइन की जनसंख्या 10,000 तक रह गयी है।
  • अमेरिका ने इसे वर्ष 2010 में लुप्तप्राय प्रजाति अधिनियम के तहत अधिसूचित किया था।

Saturday, 18 August 2018

इमरान खान ने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली


पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेता इमरान खान ने 18 अगस्त 2018 को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इमरान खान ने उर्दू में शपथ ली।

इमरान खान ने पाकिस्तानी ऐवान-ए-सद्र (राष्ट्रपति भवन) में शपथ ली । इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। इमरान खान के शपथ ग्रहण के मौके पर उनकी पत्नी बुशेरा मनेका भी मौजूद थीं, वहीं पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा भी मौजूद थे। इससे पहले 17 अगस्त 2018 को उन्हें इस पद के लिए चुना गया था।

प्रधानमंत्री पद के लए इमरान खान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल- एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था ।

342 सदस्यों वाले पाकिस्तान के निचले सदन (नेशनल असेंबली) में इमरान खान को सरकार के गठन और प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने के लिए 172 वोटों की जरूरत थी । इस चुनाव में इमरान खान के पक्ष में 176 वोट पड़े जबकि शाहबाज शरीफ को 96 वोट ही मिल सके।

इमरान खान ने वर्ष 1996 में अपनी पार्टी का गठन किया था। उन्होंने शुरुआत में राजनीतिक पार्टी गठन का उद्देश्य न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को बताया था। उन्होंने 2018 के चुनावों में न्यू पाकिस्तान का नारा दिया और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा। वर्ष 2007 में इमरान खान की पहचान मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर बनी थी।


इमरान खान के बारे में
  • इमरान खान का जन्म 25 नवम्बर 1952 को हुआ था।
  • वे एक सेवानिवृत्त पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।
  • वर्तमान में, अपनी राजनीतिक सक्रियता के अलावा, खान एक धर्मार्थ कार्यकर्ता और क्रिकेट कमेंटेटर भी हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1971-1992 तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए खेले और वर्ष 1982 से वर्ष 1992 के बीच, आंतरायिक कप्तान रहे।
  • वर्ष 1987 के विश्व कप के अंत में, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, उन्हें टीम में शामिल करने के लिए वर्ष 1988 में दुबारा बुलाया गया।
  • 39 वर्ष की आयु में इमरान खान ने पाकिस्तान की प्रथम और एकमात्र विश्व कप जीत में अपनी टीम का नेतृत्व किया।
  • उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3,807 रन और 362 विकेट का रिकॉर्ड बनाया है, जो उन्हें 'आल राउंडर्स ट्रिपल' हासिल करने वाले छह विश्व क्रिकेटरों की श्रेणी में शामिल करता है।
  • इमरान खान ने अप्रैल 1996 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (न्याय के लिए आंदोलन) नाम की एक छोटी और सीमांत राजनैतिक पार्टी की स्थापना की और उसके अध्यक्ष बने।
  • उन्होंने नवंबर 2002 से अक्टूबर 2007 तक नेशनल असेंबली के सदस्य के रूप में मियांवाली का प्रतिनिधित्व किया।
  • इमरान खान ने विश्व भर से चंदा इकट्ठा कर, वर्ष 1996 में शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र और वर्ष 2008 में मियांवाली नमल कॉलेज की स्थापना में मदद की।

भारत के साथ संबंध

इमरान खान ने कहा की वह भारत से बेहतर संबंध बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप उपमहाद्वीप के लिए नुकसानदेह है जिसे रोका जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वह अपने क्रिकेट के समय से ही भारत को अच्‍छी तरह से जानते आए हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान में हर गलत चीज को भारत के मत्‍थे कर देना खत्‍म करना होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच कश्‍मीर का मसला सबसे बड़ा है, जिसको हल करने की कवायद शिद्दत के साथ की जानी चाहिए। इस दौरान उन्‍होंने भारत पर कश्‍मीर में मानवाधिकार उल्‍लंघन का आरोप भी लगाया।

पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि देश में 25 जुलाई 2018 को हुए आम चुनावों के तीन सप्ताह बाद खान ने नये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। आम चुनावों में 116 सीटों के साथ पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। बाद में नौ निर्दलीय उम्मीदवारों के खान की पार्टी में शामिल होने से उनकी संख्या बल बढ़कर 125 हो गयी।

इसके अलावा संसद में महिलाओं के लिए आरक्षित 60 सीटों में 28 सीटें, और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 10 में से पांच सीटें मिलने के बाद पीटीआई के सदस्यों की संख्या बढ़कर 158 हो गयी।