Monday, 7 May 2018

क्या ट्रेडिंग सिस्टम से FTA समाप्त हो गया है


प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती ने अपनी पुस्तक Termites in the Trading System: How Preferential Agreements Undermine Free Trade में खेद व्यक्त किया कि कैसे मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) की बढ़ती संख्या विश्व व्यापार प्रणाली के लिये एक खतरा है।

क्या है मुक्त व्यापार संधि (Free Trade Agreement-FTA)?
  • मुक्त व्यापार संधि का प्रयोग व्यापार को सरल बनाने के लिये किया जाता है।
  • FTA के तहत दो देशों के बीच आयात-निर्यात के तहत उत्पादों पर सीमा शुल्क, नियामक कानून, सब्सिडी और कोटा आदि को सरल बनाया जाता है।
  • इसका एक बड़ा लाभ यह होता है कि जिन दो देशों के बीच में यह संधि की जाती है, उनकी उत्पादन लागत बाकी देशों के मुकाबले सस्ती हो जाती है।
  • इसके लाभ को देखते हुए दुनिया भर के बहुत से देश आपस में मुक्त व्यापार संधि कर रहे हैं।
  • इससे व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलती है और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है।
  • इससे वैश्विक व्यापार को बढ़ाने में भी मदद मिलती रही है। हालाँकि, कुछ कारणों के चलते इस मुक्त व्यापार का विरोध भी किया जाता रहा है।


FTA बुरा क्यों है?
  • भगवती FTA को व्यापार परिवर्तन और व्यापार सृजन के प्रभावों के कारण बुरा मानते हैं। बड़ा सवाल यह है कि ये प्रभाव विश्व व्यापार को किस हद तक विकृत करते हैं।
  • FTA मार्ग के माध्यम से विश्व व्यापार कितना होता है, इस बात का पता इस माध्यम से लगाया जा सकता है।
  • चूँकि FTA अधिकतर उत्पादों पर शून्य आयात शुल्क पर व्यापार की इजाजत देता है और 280 से अधिक FTA दुनिया भर में परिचालित हो रहे हैं, इसलिये माना जाता है कि अधिकांश विश्व व्यापार FTA मार्ग के माध्यम से होता है।
  • हालाँकि, वैश्विक और द्विपक्षीय निर्यात-आयात डेटा से पता चलता है कि विश्व व्यापार का अधिकांश हिस्सा FTA के बाहर होता है (इसमें अंतर-ईयू व्यापार शामिल नहीं है, क्योंकि यूरोपीय संघ एक एकीकृत आर्थिक इकाई है)।
  • यूरोपीय संघ के निर्यात और आयात का केवल 13.6 प्रतिशत FTA साझेदार देशों के माध्यम से होता है। दक्षिण कोरिया को छोड़कर 41 FTA भागीदारों में से अधिकांश कच्चे माल और कम अंतिम उत्पादों की आपूर्ति करते हैं।
  • जापान के लिये, 17 FTA साझेदार देशों के माध्यम से केवल 20.8 प्रतिशत निर्यात और 24 प्रतिशत आयात होता है।
  • एशियन और चीन पूर्वी एशियाई अंतर्राष्ट्रीय उत्पादन नेटवर्क के केंद्र हैं लेकिन चीन के निर्यात का केवल 30.1 प्रतिशत और आयात का 23.2 प्रतिशत FTA साझेदार देशों के माध्यम से होता है और आसियान का 31.1 प्रतिशत निर्यात और 42.1 प्रतिशत आयात छह FTA साझेदार देशों के माध्यम से होता है।
  • भारत के मामले में, 19.4 प्रतिशत निर्यात और 18.1 प्रतिशत आयात FTA के साझेदार देशों के माध्यम से होता है।
  • ध्यातव्य है कि हमारे पास अभी तक चीन के साथ पूर्ण FTA नहीं है।
  • जबकि, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया दो अपवाद हैं, जहाँ FTA देशों के साथ उच्चतम साझा व्यापार है।
  • ऑस्ट्रेलिया का 71 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का 76.9 प्रतिशत निर्यात FTA पार्टनर देशों में होता है।
  • हमने यह भी देखा कि FTA हमेशा भागीदारों के बीच व्यापार या व्यापार के विकास में वृद्धि नहीं करता है।
  • यूएस-कनाडा-मेक्सिको के बीच 1994 में हस्ताक्षर किये गए उत्तरी अमेरिकी FTA (NAFTA) एक उदाहरण है।
  • 1994 में NAFTA पर हस्ताक्षर करने से ठीक पहले अमेरिकी व्यापार में NAFTA का हिस्सा 28.9 प्रतिशत था जो आज 31.8 प्रतिशत है।
  • यदि हम NAFTA से बाहर निकल जाते हैं, तो यूएस निर्यात का केवल 13.2 प्रतिशत और इसके आयात का 8.3 प्रतिशत शेष 18 FTA भागीदारों से आता है।
  • इन उदाहरणों से पता चलता है कि FTA भागीदारों के साथ अधिकांश देशों के व्यापार का हिस्सा उनके कुल वैश्विक व्यापार का 20-40 प्रतिशत ही है।
  • हालाँकि, अधिकांश व्यापार FTA के बाहर होने के कई कारण हैं।
  • FTA आयात शुल्क को कम करता है, लेकिन यदि यह पहले से ही शून्य है, तो FTA कोई लाभ नहीं दे सकता है और आधे विश्व व्यापार को कवर करने वाले उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य है तो डब्ल्यूटीओ में सामंजस्यपूर्ण बातचीत की जा सकती है।
  • FTA के कम उपयोग के अन्य कारणों में उत्पत्ति के जटिल नियम हैं। उत्पत्ति के नियम न्यूनतम मूल्य वृद्धि जैसी स्थितियों को लागू करते है, जिन्हें किसी उत्पाद को बनाने के लिये गैर-FTA साझेदार देश के इनपुट का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
  • क्योंकि अधिकांश (लगभग 83-85 प्रतिशत) विश्व व्यापार FTA के बाहर होता है। केवल 15-17 प्रतिशत व्यापार अधिमानी शर्तों पर होता है।
  • लेकिन टैरिफ बढ़ाने और चीन की प्रतिक्रिया में अमेरिकी कार्रवाई के चलते टैरिफ अभी भी आयात को विनियमित करने का केंद्रीय साधन हैं और इन्हें केवल FTA के माध्यम से कम किया जाना चाहिये जब आर्थिक लाभ स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किये जा सकते हैं।


निष्कर्ष
दरअसल, इसमें कोई शक नहीं है कि एफटीए, सिद्धांत की दृष्टि से एक उद्देश्यपूर्ण आर्थिक नीति है, लेकिन क्या यह व्यवहार में भी उतनी ही लाभदायक है? इस पर बहस की जा सकती है। इसलिये भारत को सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाना चाहिये। यह दिलचस्प है कि वर्ष 2004 में प्रमुख अर्थशास्त्री पॉल सैमुअलसन ने कहा था कि ‘मुक्त व्यापार वास्तव में श्रमिकों के लिये बदतर हालत पैदा कर सकता है’। मुक्त व्यापार को बढ़ावा देते समय हमें रोजगार सृजन की चिंताओं को भी ध्यान में रखना होगा। अतः सरकार को गैर-टैरिफ बाधाएँ, सार्वजनिक खरीद में स्थानीय वरीयता पर भी ध्यान देना चाहिये। जब हम बात मुक्त व्यापार की कर रहे हैं, तो हमें सिद्धांतों एवं वास्तविकताओं का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना होगा।

Sunday, 6 May 2018

'इनसाइट मिशन' (मंगल ग्रह की आंतरिक संरचना के अध्ययन के लिए नासा का इनसाइट मिशन प्रक्षेपित)


  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 4 मई, 2018 को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग एयरफोर्स स्टेशन मंगल ग्रह के लिए ‘इनसाइट मिशन’ का प्रमोचन किया।
  • इसे एटलस रॉकेट से प्रमोचित किया गया।
  • मिशन का नाम ‘इनसाइट’ है ( the Interior Exploration using Seismic Investigations, Geodesy and Heat Transport mission-Insight)
  • इस यान के नवंबर 2018 में मंगल की सतह पर उतरने की संभावना है।
  • अपोलो चन्द्रमा के पश्चात लैंडर – इनसाइट, पहला नासा मिशन है , जो लैंडिंग पर एक सीस्मोमीटर रखेगा।
  • यह एक ऐसा उपकरण है जो दूसरे ग्रह की मिट्टी पर, भूकंप का अध्ययन करेगा।
  • इनसाइट  भूकंपी जांच, जियोडेसी और हीट ट्रांसपोर्ट मिशन का उपयोग करते हुए डेटा एकत्र करने के लिए संवेदनशील उपकरणों का एक सूट है।
  • मंगल ग्रह पर उतरने के पश्चात यह मंगल की सतह पर सीस्मोमीटर रखेगा जो ‘मार्सक्वेक्स’ (Marsquakes) को महसूस करेगा।
  • महसूस किये गये भूकंपीय कंपन के द्वारा मंगल की धरातल के नीचे के चट्टानों की परतों को समझने में मदद मिलेगी तथा इसे पृथ्वी से तुलना कर 4.5 अरब वर्ष पहले मंगल के निर्माण को समझा जा सकेगाा।
  • ज्ञातव्य है कि नासा ने इससे पहले 1970 के दशक में मंगल ग्रह के भूकंप को महसूस करने के लिए वाइकिंग लैंडर भेजा था परंतु वह भूकंपीय तरंगों को महसूस करने में असफल रहा था क्योंकि तत्समय सीस्मोमीटर को लैंडर में ही लगाया गया था। परंतु इस बार सीस्मोमीटर को मंगल ग्रह की धरातल पर लगाया जाएगा। 

मंगल की धरातल पर उतरने वाला मिशन 

मार्स-3 (सोवियत)                  1971     (आंशिक सफल) 
वाइकिंग-1 (यूएसए)               1976     (सफल) 
वाइकिंग-2 (यूएसए)               1976     (सफल) 
मार्स पाथ फाइंडर (यूएसए)      1997     (सफल) 
मार्स पोलर लैंडर   (यूएसए)      1999     (असफल) 
बीगल-2 (ईयू)-                      2003     (असफल) 
अपॉर्चुनिटी (यूएसए)               2004     (सफल) 
स्पिरिट (यूएसए)                    2004     (सफल) 
फिनिक्स (यूएसए)                  2008     (सफल) 
क्युरियोसिटी (यूएसए)             2012     (सफल) 
शियापरेली (ईयू)                    2016     (असफल)

Most Important Current Affairs 2018 (भाग-94)

  • हाल ही में इथियोपिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – अबिये अहमद
  • किस देश ने दक्षिण सागर में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया? – चीन
  • हाल ही में किस देश में 1,372 रोबोट ने मिलकर सर्वाधिक रोबोट के एकसाथ डांस करने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? – इटली
  • किस समुदाय को अलग धर्म का दर्जा नहीं देने की घोषणा की? – लिंगायत
  • किस देश ने भारत द्वारा उपहार में दिए गए दो नेवी हेलीकॉप्टर्स में से एक वापस करने का फैसला किया है? – मालदीव
  • गुजरात सरकार ने हाल ही में किसे वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है? – अहमद पटेल
  • भारत और किस देश के बीच पहली बार कंटेनर ट्रेन का परीक्षण शुरू हो गया? – बांग्लादेश
  • हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा वित्त निगम की शुरुआत की? – बिहार
  • अक्कुयु में तुर्की का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस देश द्वारा विकसित किया जाएगा? – रूस
  • अमेरिका द्वारा लगाए गये प्रतिबंधों के बावजूद भारत किस देश से एयर डिफेन्स मिसाइल सिस्टम खरीदने की तैयारी में है? – रूस
  • ‘उड़ान-आरसीएस’ योजना के तहत किस स्थान से 21वें हवाई अड्डे के रूप में एयरपोर्ट पर परिचालन शुरू हो गया है? – पठानकोट
  • किस देश की नेशनल असेंबली ने विवादास्पद आव्रजन कानून पारित किया है? – फ्रांस
  • किस राज्य में भारत का पहला बहुउद्देशीय ‘वन धन विकास केंद्र’ स्थापित किया गया है? – छत्तीसगढ़
  • किस देश ने मध्य पूर्व क्षेत्र के पहली बार महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा की घोषणा की है? – कतर
  • हाल ही में किस स्थान पर देश के सबसे शक्तिशाली रेल इंजन का उद्घाटन किया गया? – मधेपुरा
  • कैबिनेट ने संविधान की 5वीं अनुसूची के तहत किस राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों की घोषणा को मंजूरी प्रदान की? – राजस्थान
  • किस देश ने सीरिया गैस हमले की यूएन जांच का अमेरिकी प्रस्ताव ठुकराया? – रूस
  • किसे हाल ही में नासकॉम का चेयरमैन बनाया गया? – रिशाद प्रेमजी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान से “सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह” का आह्वान किया? – मोतिहारी (बिहार)
  • इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये नैविगेशन सेटेलाईट का क्या नाम है? – आईआरएनएसएस-1आई
  • किस राज्य में जनजातीय कल्याण के लिए 'क्वेस्ट' पहल की शुरूआत की गयी है? – महाराष्ट्र
  • भारत ने किस देश के साथ नाविकों के सामर्थ्य को मान्यता देने से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? – दक्षिण कोरिया
  • मंगल ग्रह की सतह का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा किस मिशन की घोषणा की गई? – इनसाइट मिशन
  • किस संस्था ने अखिल भारतीय आघार पर तरल क्लोरीन के लिए पहला लाइसेंस दिया? – भारतीय मानक ब्यूरो
  • पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने किस पूर्व प्रधानमंत्री को राजनीति हेतु आजीवन अयोग्य घोषित किया? – नवाज शरीफ
  • भारत के किस शहर में ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2018’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? – नई दिल्ली
  • किस देश ने 700 किलोमीटर रेंज वाली बाबर मिसाइल का सफल परीक्षण किया? – पाकिस्तान
  • पुलित्जर पुरस्कार  2018 में किस समाचार पत्र को सवश्रेष्ठ जर्नलिज्म अवार्ड प्रदान किया गया? – न्यूयॉर्क टाइम्स
  • किस शिक्षण संस्थान द्वारा किये गये शोध से पता चला कि सिंधु घाटी सभ्यता का अंत 900 वर्ष के सूखे के कारण हुआ था? – आईआईटी खड़गपुर
  • भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास का क्या नाम है? – गगन शक्ति 2018
  • चीन में किस स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई? – वुहान
  • राष्ट्रीय पोषण मिशन के लिए राष्ट्रीय परिषद् की पहली बैठक कहां पर आयोजित की गई? – दिल्ली
  • 50 मिलियन यूरो मानवतावादी सहायता की घोषणा किस देश ने सीरिया के लिए  की है? – फ्रांस
  • किस देश में हाल ही में 35 वर्षों में पहला सिनेमाघर खोला गया? – सऊदी अरब
  • हाल ही में किसे क्यूबा का राष्ट्रपति चयनित किया गया? – मिगेल डियाज
  • केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में गठित रक्षा योजना समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? – अजीत डोवाल
  • भारत सरकार ने विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किस कार्यक्रम की शुरुआत की? – स्टडी इन इंडिया
  • हाल ही में किस देश में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक अर्थात चोगम का आयोजन किया गया? – ब्रिटेन
  • फॉर्च्यून की वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट लीडर्स ऑफ 2018 सूची में मुकेश अंबानी कितने नम्बर पर हैं? – 24वें
  • हाल ही में अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड ने अपना नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की? – द किंगडम ऑफ इस्वातिनी
  • किस राज्य को सर्वाधिक फिल्मन अनुकूल राज्य पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया? – मध्य प्रदेश
  • हाल ही में किस देश ने घोषणा की कि उनके देश के जहाज विवादित दक्षिणी चीन सागर से होकर गुजरेंगे? – ऑस्ट्रेलिया
  • विश्व की सबसे उम्रदराज महिला का क्या नाम था जिनका हाल ही में 117 वर्ष की आयु में जापान में निधन हो गया? – नबी ताजिमा
  • हाल ही में मेकोंग नदी में पहली बार किस प्रजाति की जनसंख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई? – डॉल्फिन
  • किस राज्य की सरकार मजदूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी? – मध्य प्रदेश

Indian Economics Current Affairs in Hindi 2018 (भाग-93)

  • अभी हाल में कौन-सा बैंक देश का दूसरा बड़ा बैंक बन गया है? – कोटक महिंद्रा बैंक
  • किस शहर में पहले अंतरराष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया? – नई दिल्ली
  • किस टकसाल से 350 रुपये का सिक्का जारी किया जायेगा? – मुंबई
  • हाल ही में आरंभ हुए किस भुगतान बैंक को देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक नेटवर्क घोषित किया गया? – इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
  • ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2018 में किसे भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड बताया गया है? – सैमसंग
  • किस भारतीय शहर में यूरो-VI श्रेणी के पेट्रोल और डीजल को पहली बार प्रस्तुत किया गया? – दिल्ली
  • हाल ही में किस कम्पनी के पेमेंट बैंक ने कामकाज आरंभ किया? – जियो
  • किस देश के एक सरकारी बैंक ने रोबोट संचालित पहला मानवरहित बैंक शुरु किया? – चीन
  • वित्तीय खुफिया इकाई ने मनी लॉन्डरिंग के घोटाले में बैंक ऑफ बड़ौदा पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है? – 9 करोड़ रुपये
  • क्रूड स्टील अथवा कच्चा इस्पात उत्पादन करने के मामले में भारत विश्व में किस स्थान पर है? – दूसरे
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य के मांडला में 'राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान' की शुरुआत की? – मध्य प्रदेश
  • किस ऑनलाइन शापिंग कंपनी ने हाल ही में 2 एमबी साइज का ब्राउजर लॉन्च किया? – अमेजॉन
  • हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है? – आईडीबीआई
  • विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2018 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितना प्रतिशत रहेगी? – 7.3 प्रतिशत
  • किसे हाल ही में बैंक बोर्ड ब्यूरो के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया? – भानु प्रताप शर्मा
  • रेंडस्टैड इम्लॉयर ब्रांड रिसर्च रिपोर्ट 2018 में एफएमसीजी के सेक्टर में भारत की कौन सी कम्पनी सर्वश्रेष्ठ है? – हिंदुस्तान यूनीलीवर
  • राज्यों के बीच आपसी माल परिवहन के लिए बनाई गई किस प्रणाली को हाल ही में पांच राज्यों ने आरंभ किया? – ई-वे बिल प्रणाली
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बंधित किस राष्ट्रीय योजना का हाल ही में शुभारम्भ किया? – आयुष्मान भारत योजना
  • किस देश ने शून्य कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए सभी नए अपतटीय तेल खोज पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? – न्यूजीलैंड
  • भारत, विश्व बैंक ने किस राज्य में ग्रामीण सड़क नेटवर्क में सुधार के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? – मध्य प्रदेश
  • हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा किये गए सर्वेक्षण में कहा गया कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 2018 में चीन को भी पीछे छोड़ देगा? – सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट
  • भारत ने मेघालय कम्युनिटी-लेड लैंडस्केप्स मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक के साथ कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए? – 48 
  • पश्चिम बंगाल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादी कराने हेतु किस योजना को आरंभ किया गया है? – रुपश्र
  • किस देश ने 16 अप्रैल 2018 को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एनजीओ समिति समेत आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की छह संस्थाओं के चुनाव में जीत दर्ज की है? – भारत
  • हाल ही में किस कम्पनी के साथ सेना द्वारा 1.86 लाख बुलेटप्रूफ जैकेटों की खरीद के लिए समझौता किया गया है? – एस.एम.पी.पी प्राइवेट लिमिटेड
  • किस कम्पनी की ओर से फोर्टिस हेल्थकेयर को 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है? – मुंजाल एवं बर्मन परिवार
  • किस मंत्रालय द्वारा ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ अभियान शुरू किया गया है? – विदेश मंत्रालय
  • हाल ही में किस भारतीय कंपनी ने पहली बार 100 बिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया? – टीसीएस
  • दलितों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने हेतु राहुल गांधी द्वारा आरंभ किये गये अभियान का क्या नाम है? – संविधान बचाओ अभियान
  • ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बेहतर करने के लिए हाल ही में सरकार ने किस अभियान के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की? – ग्राम स्वराज अभियान
  • किस सोशल मीडिया कम्पनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने 1.5 अरब यूज़र्स का डेटाबेस अपने आयरलैंड स्थित इंटरनैशनल हेडक्वॉर्टर से अमेरिका भेजेगी? – फेसबुक
  • हाल ही में किस देश की नेशनल असेंबली ने शरणार्थी नियमों को कड़ा करने वाले नए आव्रजन बिल को पारित कर दिया? – फ्रांस
  • निजी क्षेत्र के किस भारतीय बैंक को हाल ही में आरबीआई ने लंदन और सिंगापुर में ऑफिस खोलने की अनुमति दे दी? – येस बैंक
  • हाल ही में किस आईटी कम्पनी के सीईओ को 38 करोड़ डॉलर यानी 2525 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई? – गूगल
  • अमेरिकी सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज कमिशन ने डेटा चोरी की जानकारी निवेशकों को उपलब्ध नहीं कराने को लेकर सर्च इंजन याहू पर करीब कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है? – 235 करोड़
  • लगभग 2654 करोड़ के बैंक घोटाले में ईडी ने किस कम्पनी की 1122 करोड़ की संपत्ति जब्त की? – डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
  • विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कौन से देश के नागरिक विदेशों से अपने देश में पैसा भेजने में अव्वल हैं? – भारत
  • टाटा केमिकल्स ने सिलिका का कारोबार करने वाली एलायड सिलिका का कितने करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने का निर्णय किया है? – 123 करोड़ रुपये
  • दिल्ली में 1 अप्रैल से किस नाम से डीजल और पेट्रोल की सबसे परिष्कृत आपूर्ति आरंभ किये जाने की घोषणा की गई? – BS-VI
  • आईटीडीसी ने किस राज्य के लिए 550 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर मेगा पर्यटन गंतव्य परियोजना के विकास के लिए एक परियोजना पर हस्ताक्षर किये? – आंध्र प्रदेश

Saturday, 5 May 2018

'बोल्गार्ड-2' का पेटेंट खारिज, आइये समझें क्या है बोल्गार्ड-2


हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मोन्सेंटो के बोल्गार्ड-2 पेटेंट को रद्द करने का फैसला दिया गया जो समस्याजनक बताया जा रहा है।

क्या है बोल्गार्ड-2
  • यह बी.टी. कपास (Bt Cotton) से संबंधित तकनीक है, जो किसानों को कीटनाशकों के कम प्रयोग के साथ वृहद् स्तर पर कीट नियंत्रण की सुविधा भी प्रदान कराती है।
  • बोल्गार्ड -2 एक कीटनाशक तकनीक है, जो मिट्टी के बैक्टीरिया बेसिलस थुरिनजेनेसिस (बीटी) से Cry2Ab नामक जीन का उपयोग करती है।
  • इसके द्वारा जहाँ कृषक हानिकारक कीटों, जैसे- एफिड्स तथा माइट्स की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण कर पाने में सक्षम होते हैं।
  • वहीं दूसरी ओर वे कृषि के लिये लाभप्रद कीटों की संख्या में अप्रत्यक्ष रूप से मात्रात्मक वृद्धि भी करवा सकते हैं।
  • इसका मतलब है कि कीट नियंत्रण लागत में कमी के साथ और बजटीय आवंटन में भी कमी होती है।
  • इस तकनीक का विकास ‘मोंसेंटों’ (Monsento) नाम की एक अमेरिकी मल्टीनेशनल एग्रोकेमिकल कंपनी ने किया है, जो ‘जेनेटिकली इंजीनियर्ड बीज’ (GE Seed) एवं ‘राउण्ड अप’ (‘ग्लायफोसेट’ आधारित शाकनाशक) के अग्रणी निर्माता के रूप में विख्यात है।

बीटी (BT) क्या है
  • बेसिलस थुरिनजेनेसिस (Bacillus Thuringiensis-BT) एक जीवाणु है,जो प्राकृतिक रूप से क्रिस्टल प्रोटीन उत्पन्न करता है।
  • यह प्रोटीन कीटों के लिये हानिकारक होता है। इसके नाम पर ही बीटी फसलों का नाम रखा गया है।
  • बीटी फसलें ऐसी फसलें होती हैं, जो बेसिलस थुरिनजेनेसिस नामक जीवाणु के समान ही विषाक्त पदार्थ को उत्पन्न करती हैं ताकि फसल का कीटों से बचाव किया जा सके।

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पेटेंट रद्द करने के कारण
  • न्यायाधीश द्वारा तर्क दिया गया कि मोन्सेंटो के बीटी जीन कपास किसानों के लिये बेकार है क्योंकि कपास में जब तक हाइब्रिड जीनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा तब तक डाले जाने से यह कीटों को दूर करने में सक्षम नहीं है।
  • साथ ही कपास पौधों का यह जीनी हेर-फेर एक पौधे की प्राकृतिक और जैविक प्रक्रिया को भी नष्ट करता है।
  • इस प्रकार इस विधि द्वारा पौधों के जैविक प्रक्रिया में अनपेक्षित दखलंदाजी की ज़रूरत होती है।
  • इस तर्क ने मोन्सेंटो के पेटेंट को कमज़ोर कर दिया, क्योंकि भारत के पेटेंट अधिनियम की धारा 3 (जे) के तहत, बीज या पौधे बनाने के लिये जैविक प्रक्रिया पेटेंट नहीं की जा सकती है।
  • हालाँकि यह तर्क सही है, किंतु इससे कुछ पौधों के लिये जैव प्रौद्योगिकी नवाचार भारत में पेटेंट योग्य होंगे।
  • इस आधार पर यह एक खतरनाक निष्कर्ष है, क्योंकि पेटेंट संरक्षण की कमी कृषि-बायोटेक उद्योग द्वारा महत्त्वपूर्ण शोध को हतोत्साहित करेगी।

जीएम तकनीक क्या है?
  • इसके लिये टिश्यू कल्चर, म्युटेशन यानी उत्परिवर्तन और नए सूक्ष्मजीवों की मदद से पौधों में नए जीनों का प्रवेश कराया जाता है।
  • इस तरह की एक बहुत ही सामान्य प्रक्रिया में पौधे को एग्रोबैक्टेरियम ट्यूमेफेशियंस
  • (Agrobacterium Tumefaciens) नामक सूक्ष्मजीव से सक्रंमित  कराया जाता है।
  • इस सूक्ष्मजीव को टी-डीएनए (Transfer-DNA) नामक एक विशिष्ट जीन  से सक्रंमित करके पौधे में डीएनए का प्रवेश कराया जाता है।
  • इस एग्रोबैक्टेरियम ट्यूमेफेशियंस के टी-डीएनए को वांछित जीन से सावधानीपूर्वक प्रतिस्थापित किया जाता है, जो कीट प्रतिरोधक होता है।
  • इस प्रकार पौधे के जीनोम में बदलाव लाकर मनचाहे गुणों की जीनांतरित फसल प्राप्त की जाती है।

जीएम फसल
  • जेनेटिक इजीनियरिंग के ज़रिये किसी भी जीव या पौधे के जीन को अन्य पौधों में डालकर एक नई फसल प्रजाति विकसित की जाती है।
  • जीएम फसल उन फसलों को कहा जाता है जिनके जीन को वैज्ञानिक तरीके से रूपांतरित किया जाता है।
  • 1982 में तंबाकू के पौधे में इसका पहला प्रयोग किया गया था, जबकि फ्राँस और अमेरिका में 1986 में पहली बार इसका फील्ड परीक्षण किया गया था।
  • जीएम फसलों के जीन में बायो-टेक्नोलॉजी और बायो-इंजीनियरिंग के द्वारा परिवर्तन किया जाता है।
  • इस प्रक्रिया में पौधे में नए जीन यानी डीएनए को डालकर उसमें ऐसे मनचाहे गुणों का समावेश किया जाता है जो प्राकृतिक रूप से उस पौधे में नहीं होते।
  • इस तकनीक के ज़रिये तैयार किये गए पौधे कीटों, सूखे जैसी पर्यावरण परिस्थिति और बीमारियों के प्रति अधिक प्रतिरोधी होते हैं।
  • जीनांतरित फसलों से उत्पादन क्षमता और पोषक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

जीएम बीजों के लाभ
  • जीएम बीज यानी कृत्रिम तरीके से बनाया गया फसल बीज। जीएम फसलों के समर्थक मानते हैं कि यह बीज साधारण बीज से कहीं अधिक उत्पादकता प्रदान करता है।
  • इससे कृषि क्षेत्र की कई समस्याएँ दूर हो जाएंगी और फसल उत्पादन का स्तर सुधरेगा।  जीएम फसलें सूखा-रोधी और बाढ़-रोधी होने के साथ कीट प्रतिरोधी भी होती हैं।
  • जीएम फसलों की यह विशेषता होती है कि अधिक उर्वर होने के साथ ही इनमें अधिक कीटनाशकों की जरूरत नहीं होती।

जीएम बीजों के नुकसान
  • भारत में इन फसलों का विरोध करने के कई कारण हैं। जीएम फसलों की लागत अधिक पड़ती है, क्योंकि इसके लिये हर बार नया बीज खरीदना पड़ता है।
  • बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के एकाधिकार के कारण किसानों को महँगे बीज और कीटनाशक उनसे खरीदने पड़ते हैं।
  • इस समय हाइब्रिड बीजों पर ज़ोर दिया जा रहा है और अधिकांश हाइब्रिड बीज, चाहे जीएम हों अथवा नहीं, या तो दोबारा इस्तेमाल लायक नहीं होते; और अगर होते भी हैं तो पहली बार के बाद उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं होता।
  • इसे स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा जैव विविधता के लिये हानिकारक माना जाता है।  भारत में इस प्रौद्योगिकी का विरोध करने वालों का कहना है कि हमारे देश में कृषि में इतनी जैव-विविधता है, जो जीएम प्रौद्योगिकी को अपनाने से खत्म हो जाएगी।
  • इसके अलावा इसका विरोध करने वाले कहते हैं कि जीएम खाद्य का मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। एक तो उसे खाने से, दूसरा उन पशुओं के दूध और माँस के ज़रिये जो जीएम चारे पर पले हों।

भूपति शील्डटेल-पश्चि घाट में सांप की नई प्रजाति


तमिलनाडु के कोयंबटूर के अनाइकट्टी पहाड़ी के जंगलों में सांप की एक नई प्रजाति खोजी गयी है।

➧ 40 सेंटीमीटरर लंबे इस सांप को ‘यूरोपेल्टिस भूपथयी’ (Uropeltis Bhupathyi) नाम दिया गया है। इस सांप का नाम सर्प विशेषज्ञ एस- भूपति को सम्मानित करने के लिए दिया गया है।

 भूरे रंग का यह सांप, ऐसे परिवार से ताल्लुक रखता है जो केवल प्रायद्वीपीय भारत एवं श्रीलंक में ही मिलता है।

 ये सांप जहरीला नहीं होता और केंचुआ इसका मुख्य आहार है।

 इनका पूंछ बड़ा और सपाट होने के कारण इन्हें ‘शील्डटेल’ (Shieldtails) भी कहा जाता है।

 भारत में शील्डटेल की 41 प्रजातियां पायी जाती है।

Friday, 4 May 2018

विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर है कानपुर


जिनीवा में डब्ल्यूएचओ की ओर से साल 2016 के लिए दुनिया के सबसे 15 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की गई है जिनमें भारत के 14 शहर शामिल हैं। इस सूची में कानपुर सबसे ऊपर है। सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली छठे स्थान पर है जबकि वाराणसी तीसरे नंबर पर। डब्ल्यूएचओ 108 देशों के 4300 शहरों के प्रदूषण संबंधी आंकड़ों के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुँचा है। पीएम 10 के आधार पर देखा जाए तो दुनिया के 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 13 भारत के हैं।

दिल्ली में पीएम 2.5 ऐनुल ऐवरेज 143 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है जो नैशनल सेफ स्टैंडर्ड से तीन गुना ज्यादा है जबकि पीएम 10 ऐवरेज 292 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है जो नैशनल स्टैंडर्ड से 4.5 गुना ज्यादा है। वैसे सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने हाल ही में दावा किया था कि 2016 के मुकाबले 2017 में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। लेकिन बोर्ड ने अब तक 2017 के लिए हवा में मौजूदा पीएम 2.5 का डेटा जारी नहीं किया है।

पंद्रह सर्वाधिक प्रदूषित शहर (पीएम 2.5)
कानपुर — 173
फरीदाबाद — 172
वाराणसी — 151
गया — 149
​पटना — 144
दिल्ली — 143
लखनऊ — 138
आगरा — 131
मुजफ्फरपुर — 120
श्रीनगर — 113
गुरुग्राम — 113
जयपुर — 105
पटियाला — 101
जोधपुर — 98
अल सलेम (कुवैत) : 94
(माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर)


सुरक्षित स्तर : 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर
पीएम 2.5 : सल्फेट, नाइट्रेट और ब्लैक कार्बन जैसे सूक्ष्म प्रदूषक तत्व होते हैं। स्ट्रोक, हृदय रोग, फेफड़े का कैंसर, न्यूमोनिया सहित अन्य संक्रमण का खतरा रहता है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनिया के हर 10 में से 9 लोग काफी प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं। इसके मुताबिक, 'हर साल घर के बाहर और घरेलू वायु प्रदूषण के कारण दुनिया भर में 70 लाख लोगों की मौत होती है।' अकेले बाहरी प्रदूषण से 2016 में मरने वाले लोगों की संख्या 42 लाख के करीब थी जबकि घरेलू वायु प्रदूषणों से होने वाली मौतों की संख्या 38 लाख है।' वायु प्रदूषण के कारण हार्ट संबंधित बीमारी, सांस की बीमारी और अन्य बीमारियों से मौत होती है।

Thursday, 3 May 2018

अगर आप भी UFS कार्ड और SD कार्ड में हैं कंफ्यूज, तो यहाँ जानें अंतर


क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि यूएफएस (UFS) और एसडी (SD) कार्ड में क्या अंतर है, अगर नहीं तो हम यहाँ इस दिलचस्प अंतर के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसके बारे में आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

आजकल हर कोई ज्यादा स्टोरेज के साथ डिवाइस लेने की चाहत रखता है, ताकि कम मेमोरी की वजह से डाटा डिलीट करने की जरूरत ना पड़े।

चाहे वो फोन हो या हार्ड डिस्क जब आपको यह पता होता है कि नये डाटा सेव करने या कुछ डाउनलोड करने के लिये अपने डिवाइस से कोई आइटम डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी तो निश्चित ही आप राहत महसूस करते हैं।

यूजर्स की इसी जरूरत के मद्देनजर स्मार्टफोन मेकर्स स्मार्टफोन की स्टोरेज क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और इसी के तहत लेटेस्ट स्टोरेज UFS(यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज) को पेश किया गया।

इसकी बारीकियां जानने से पहले, एसडी कार्ड के इतिहास और इसके विकसित होने के बारे में जानना बेहतर होगा, ताकि UFS के बारे में समझना आसाना होगा।


एसडी कार्ड

शुरुआत में उद्योग जगत में मेमोरी कार्ड के लिए यूनाइटेड स्टैंडर्ड (मानक) बनाने के लक्ष्य के साथ एसडी एसोसिएशन का गठन हुआ, इसके सदस्यों में लगभग 1000 कंपनियां शामिल थीं।

एसडी कार्ड टेक्नोलॉजी के लोकप्रिय होने से पहले,कॉम्पैक्ट फ्लैश,मेमोरीस्टिक, मल्टीमीडियाकार्ड और एक्सडी(xD) कार्ड जैसी टेक्नोलॉजी चलन में थीं। मूल एसडी कार्ड मल्टीमीडियाकार्ड (एमएमसी) से विकसित हुआ। एसडी कार्ड में और बदलाव आया है, यह साल 2003 में मिनी-एसडी कार्ड फॉर्मेट और फिर साल 2005 में माइक्रो-एसडी कार्ड फॉर्मेट के रूप में पेश हुआ।

जबकि एसडी कार्ड एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड के लिए मानक बन गये, eMMC (इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीडिया कार्ड) उद्योग भर में इंटरनल स्टोरेज प्रणाली के लिए मानक बन गये। यह सिस्टम एसडी कार्ड के समान एमएमसी (MMC) टेक्नोलॉजी से भी विकसित हुई। लेकिन एसडी कार्ड और ईएमएमसी दोनों हाफ-डुप्लेक्स टेक्नोलॉजी हैं, इसका मतलब है कि वे एक ही समय में स्टोरेज को रीड और राइट नहीं कर सकते हैं, बल्कि एक वक्त में दो में से एक ही काम कर सकते हैं।


यूएफएस कार्ड

यूएफएस (UFS) तकनीक फुल-डुप्लेक्स तकनीक है जो एक ही समय में स्टोरेज को डाटा रीड और राइट करने की अनुमति देती है। सैमसंग ने यूएफएस टेक्नोलॉजी को अपने कुछ फोनों के इंटरनल मेमोरी सिस्टम में शामिल किया है और ईएमएमसी से छुटकारा पा लिया है। सैमसंग ने 32, 64, 128 और 256 गीगाबाइट्स के वेरियंट में यूएफएस मेमोरी कार्ड लॉन्च किए।

तो,चलिये जानें इस सिस्टम के मुख्य फायदे

1) तेज मेमोरी

सैमसंग के यूएफएस कार्ड से रीड करने की स्पीड 530 MB/s तक होगी। यह एक एसडी कार्ड की रीड करने की गति से बहुत तेज़ है, एक फुल-एचडी मूवी जिसे एसडी कार्ड पर कॉपी करने में लगभग 50 सेकंड लगते हैं, यूएफएस कार्ड में केवल 10 सेकेंड लगेंगे। राइटिंग स्पीड 170 MB/s तक पहुंच सकती है, जो मौजूदा समय में इस्तेमाल होने वाले माइक्रोएसडी कार्ड से दोगुना फास्ट है।

2) बैटरी लाइफ

यूएफएस कार्ड के लिये पावर की जरूरत भी एसडी कार्ड की तुलना में काफी कम है, एक एसडी कार्ड जितने पावर का इस्तेमाल करता है उसके आधे पावर में यूएफएस कार्ड काम कर सकता है।

3) पोर्टेबल ऐप स्टोरेज

रिमूवबल एक्सटर्नल मेमोरी और हाई ट्रांसफर स्पीड मूविंग ऐप्स को आसान बनाते हैं और एसडी कार्ड की तुलना में यह अधिक लचीलापन प्रदान करता है।


निष्कर्ष

यूएफएस एक फुल-डुप्लेक्स तकनीक है जबकि एसडी कार्ड हॉफ-डुप्लेक्स। यूएफएस कार्ड में एसडी कार्ड की तुलना में बेहतर स्पीड और बैटरी का बेहतर उपयोग होता है, वहीं एसडी कार्ड विक्रेताओं के बीच अधिक लोकप्रिय और पसंदीदा है। यूएफएस और एसडी कार्ड की पिन कॉन्फिगरेशन भी अलग है। स्पष्ट रूप से यूएफएस कार्ड बेहतर है, लेकिन यह एसडी कार्ड की तरह आसानी से उपलब्ध नहीं है।

गँवार


एक लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ एक सिधे साधे लड़के से की जाती है जिसके घर मे एक माँ के आलावा और कोई नहीं है। दहेज मे लड़के को बहुत सारे उपहार और पैसे मिले होते हैं। लड़की किसी और लड़के से बेहद प्यार करती थी और लड़का भी ... लड़की शादी होके आ गयी अपने ससुराल... सुहागरात के वक्त लड़का दूध लेके आता है तो दुल्हन सवाल पूछती है। अपने पति से ... एक पत्नी की मर्जी के बिना पति उसको हाथ लगाये तो उसे बलात्कार कहते हैं या हक?

पति - आपको इतनी लम्बी और गहरी जाने की कोई जरूरत नहीं है ... बस दूध लाया हूँ पी लिजीयेगा ... हम सिर्फ आपको शुभ रात्रि कहने आये थे कहके कमरे से निकल जाता है। 

लड़की मन मारकर रह जाती है क्योंकि लड़की चाहती थी की झगड़ा हो ताकी मैं इस गँवार से पिछा छुटा सकूँ।

है तो दुल्हन मगर घर का कोई भी काम नहीं करती। बस दिनभर online रहती और न जाने किस किस से बातें
करती मगर उधर लड़के की माँ बिना शिकायत के दिन भर चुल्हा चौका से लेकर घर का सारा काम करती मगर हर पल अपने होंठों पर मुस्कुराहट लेके फिरती। लड़का एक कम्पनी मे छोटा सा मुलाजीम है और बेहद ही मेहनती और इमानदार। करीब महीने भर बित गये मगर पति पत्नी अब तक साथ नहीं सोये ... वैसे लड़का बहुत शांत स्वाभाव वाला था इसलिए वह ज्यादा बातें नहीं करता था, बस खाने के वक्त अपनी पत्नी से पूछ लेता था कि ... कहा खाओगी .... अपने कमरे मे या हमारे साथ। और सोने से पहले डायरी लिखने की आदत थी जो वह हर रात को लिखता था।

वैसे लड़की के पास एक स्कूटी था वह हर रोज बाहर जाती थी पति के अफीस जाने के बाद और पति के वापस लौटते ही आ जाती थी। छुट्टी का दिन था लड़का भी घर पे ही था तो लड़की ने अच्छे भले खाने को भी गंदा कहके माँ को अपशब्द बोलके खाना फेंक देती है मगर वह शांत रहने वाला उसका पति अपनी पत्नी पर हाथ उठा देता है मगर माँ अपने बेटे को बहुत डांटती है। इधर लड़की को बहाना चाहिए था झगड़े का जो उसे मिल गया था, वह पैर पटकती हुई स्कूटी लेके निकल पड़ती है। लड़की जो रोज घर से बाहर जाती थी वह अपने प्यार से मिलने जाती थी, लड़की भले टूटकर चाहती थी लड़के को मगर उसे पता था की हर लड़की की एक हद होती है जिसे इज्जत कहते है वह उसको बचाये रखी थी। इधर लड़की अपने प्यार के पास पहुँचकर कहती है। अब तो एक पल भी उस घर मे नहीं रहना है मुझे। आज गँवार ने मुझपर हाथ उठाके अच्छा नहीं किया ।

लड़का - अरे तुमसे तो मैं कब से कहता हूँ की भाग चलो मेरे साथ कहीं दूर मगर तुम हो की आज कल आज कल पे लगी रहती हो।

लड़की - शादी के दिन मैं आई थी तो तुम्हारे पास। तुम ही ने तो लौटाया था मुझे।

लड़का - खाली हाथ कहा तक भागोगे तुम ही बोलो ...मैंने तो कहा था कि कुछ पैसे और गहने साथ ले लो तुम तो खाली हाथ आई थी। आखिर दूर एक नयी जगह मे जिंदगी नये सिरे से शुरू करने के लिए पैसे तो चाहिए न?

लड़की - तुम्हारे और मेरे प्यार के बारे मे जानकर मेरे घरवालो ने बैंक के पास बुक एटी एम और मेरे गहने तक रख लिये थे। तो मैं क्या लाती अपने साथ। हम दोनों मेहनत करके कमा भी तो सकते थे।

लड़का - चलाकर इंसान पहले सोचता है और फिर काम करता है। खाली हाथ भागते तो ये इश्क का भूत दो दिन में उतर जाता समझी? और जब भी तुम्हें छुना चाहता हूँ बहुत नखरे है तुम्हारे। बस कहती हो शादी के बाद।

लड़की - हाँ शादी के बाद ही अच्छा होता है ये सब और सब तुम्हारा तो है। मैं आज भी एक कुवारी लड़की हूँ।शादी करके भी आज तक उस गँवार के साथ सो न सकी क्योंकि तुम्हें ही अपना पति मान चुकी हूँ बस तुम्हारे नाम की सिंदूर लगानी बाकी है। बस वह लगा दो सबकुछ तुम अपनी मर्जी से करना।

लड़का - ठीक है मैं तैयार हूँ। मगर इस बार कुछ पैसे जरूर साथ लेके आना, मत सोचना हम दौलत से प्यार करते हैं। हम सिर्फ तुमसे प्यार करते है बस कुछ छोटी मोटी बिजनेस के लिए पैसे चाहिए।

लड़की - उस गँवार के पास कहा होगा पैसा, मेरे बाप से 3 लाख रूपया उपर से मारूती कार ली है। बस कुछ गहने है वह लेके आउगी आज।

लड़का लड़की को होटल का पता देकर चला जाता है। लड़की घर आके फिर से लड़ाई करती है। मगर अफसोस वह अकेली चिल्लाती रहती है उससे लड़ने वाला कोई नहीं था। रात 8 बजे लड़के का मैसेज आता है वाटसप पे की कब आ रही हो? लड़की जवाब देती है सब्र करो कोई सोया नहीं है। मैं 12 बजे से पहले पहुँच जाउगी क्योंकि यहाँ तुम्हारे बिना मेरी सांसे घुटती है।

लड़का -ओके जल्दी आना। मैं होटल के बाहर खड़ा रहूँगा bye ...

लड़की अपने पति को बोल देती है की मुझे खाना नहीं चाहिए मैंने बाहर खा लिया है इसलिए मुझे कोई परेशान करे इतना कहके दरवाजा बंद करके अंदर आती है की...पति बोलता है की...वह आलमारी से मेरी डायरी दे दो फिर बंद करना दरवाजा। हम परेशान नहीं करेंगे। लड़की दरवाजा खोले बिना कहती है की चाभीया दो अलमारी की। 

लड़का - तुम्हारे बिस्तर के पैरों तले है चाबी। मगर लड़की दरवाजा नहीं खोलती वल्की जोर जोर से गाना सुनने लगती है। बाहर पति कुछ देर दरवाजा पिटता है फिर हारकर लौट जाता है। लड़की ने बड़े जोर से गाना बजा रखा था। फिर वह आलमारी खोलके देखती है जो उसने पहली बार खोला था, क्योंकि वह अपना समान अलग आलमारी मे रखती थी। आलमारी खोलते ही हैरान रह जाती है। आलमारी में उसके अपने पास बुक एटी एम कार्ड थे जो उसके घरवालों ने छीन के रखे थे। खोलके चेक किया तो उसमें वह पैसे भी एड थे जो दहेज में लड़के को मिले थे। और बहुत सारे गहने भी जो एक पेपर के साथ थे और उसकी मिल्कीयेत लड़की के नाम थी, लड़की बेहद हैरान और परेशान थी। फिर उसकी नजर डायरी मे पड़ती है और वह जल्दी से वह डायरी निकालके पढ़ने लगती है।

लिखा था, तुम्हारे पापा ने एक दिन मेरी माँ की जान बचाइ थी अपना खून देकर। मैं अपनी माँ से बेहद प्यार करता हूँ इसलिए मैंने झूककर आपके पापा को प्रणाम करके कहा की ... आपका ये अनमोल एहसान कभी नही भूलूँगा। कुछ दिन बाद आपके पापा हमारे घर आये हमारे तुम्हारे रिश्ते की बात लेकर मगर उन्होंने आपकी हर बात बताई हमें की आप एक लड़के से बेहद प्यार करती हो। आपके पापा आपकी खुशी चाहते थे इसलिए वह पहले लड़के को जानना चाहते थे। आखिर आप अपने पापा की princess जो थी और हर बाप अपने Princess के लिए एक अच्छा इमानदार Prince चाहता है। आपके पापा ने खोजकर के पता लगाया की वह लड़का बहुत सी लड़की को धोखा दे चुका है। और पहली शादी भी हो चुकी है पर आपको बता न सके क्योंकि उन्हें पता था की ये जो इश्क का नशा है वह हमेशा अपनों को गैर और गैर को अपना समझता है। ऐक बाप के मुँह से एक बेटी की कहानी सुनकर मै अचम्भीत हो गया। हर बाप यहाँ तक शायद ही सोचे। मुझे यकीन हो गया था की एक अच्छा पति होने का सम्मान मिले न मिले मगर एक दामाद होने की इज्जत मैं हमेशा पा सकता हूँ। मुझे दहेज मे मिले सारे पैसे मैंने तुम्हारे ए काउण्ट मे कर दिए और तुम्हारे घर से मिली गाड़ी आज भी तुम्हारे घर पे है जो मैंने इसलिए भेजी ताकी जब तुम्हें मुझसे प्यार हो जाये तो साथ चलेंगे कही दूर घूमने। दहेज...इस नाम से नफरत है मुझे क्योंकि मैंने इ दहेज मे अपनी बहन और बाप को खोया है। मेरे बाप के अंतिम शब्द भी ये ही थे की ...कीसी बेटी के बाप से कभी एक रूपया न लेना। मर्द हो तो कमाके खिलाना, तुम आजाद हो कहीं भी जा सकती हो। डायरी के बिच पन्नों पर तलाक की पेपर है जहाँ मैंने पहले ही साईन कर दिया है। जब तुम्हें लगे की अब इस गँवार के साथ नही रखना है तो साईन करके कहीं भी अपनी सारी चिजे लेके जा सकती हो।

लड़की ...हैरान थी परेशान थी...न चाहते हुए भी गँवार के शब्दों ने दिल को छुआ था। न चाहते हुए भी गँवार के अनदेखे प्यार को महसूस करके पलके नम हुई थी। आगे लिखा था, मैंने तुम्हें इसलिए मारा क्योंकि आपने माँ को गाली दी, और जो बेटा खुद के आगे मा की बेइज्जती होते सहन कर जाये...फिर वह बेटा कैसा। कल आपके भी बच्चे होंगे। चाहे किसी के साथ भी हो, तब महसूस होगी माँ की महानता और प्यार। आपको दुल्हन बनाके हमसफर बनाने लाया हूँ जबरजस्ती करने नहीं। जब प्यार हो जाये तो भरपूर वसूल कर लूँगा आपसे...आपके हर गुस्ताखी का बदला हम शिद्दत से लेंगे हम आपसे ... अगर आप मेरी हुई तो बेपनाह मोहब्बत करके किसी और की हुई तो आपके हक मे दुवाये माँग के।

लड़की का फोन बज रहा था जो भायब्रेशन मोड पे था, लड़की अब दुल्हन बन चुकी थी। पलकों से आशू गिर रहे थे। सिसकते हुए मोबाइल से पहले सिम निकाल के तोड़ा फिर सारा सामान जैसा था वैसे रख के न जाने कब सो गई पता नहीं चला। सुबह देर से जागी तब तक गँवार अफीस जा चुका था, पहले नहा धोकर साड़ी पहनी । लम्बी सी सिंदूर डाली अपनी माँग मे फिर मंगलसूत्र। जबकि पहले एक टीकी जैसी साईड पे सिंदूर लगाती थी ताकी कोई लड़का ध्यान न दे मगर आज 10 किलोमीटर से भी दिखाई दे ऐसी लम्बी और गाढ़ी सिंदूर लगाई थी दुल्हन ने। फिर किचन में' जाके सासुमा को जबर्दस्ती कमरे मे लेके तैयार होने को कहती है। और अपने गँवार पति के लिए थोड़े नमकीन थोड़े हलुवे और चाय बनाके अपनी स्कूटी में सासुमा को जबर्दस्ती बिठाकर (जबकी कुछ पता ही नहीं है उनको की बहू आज मुझे कहा ले जा रही है बस बैठ जाती है) फिर रास्ते मे सासुमा को पति के अफीस का पता पूछकर अफीस पहुँच जाती है। पति हैरान रह जाता है पत्नी को इस हालत मे देखकर।

पति - सब ठीक तो है न माँ? मगर माँ बोलती इससे पहले पत्नी गले लगाकर कहती है की ...अब सब ठीक है...I love you forever... ऑफिस के लोग सब खड़े हो जाते है तो दुल्हन कहती है की ...मैं इनकी धर्मपत्नी हूँ। बनवास गई थी सुबह लौटी हूँ। अब एक महीने तक मेरे पतिदेव अफीस मे दिखाई नहीं देंगे। 

अफीस के लोग?????

दुल्हन - क्योंकि हम लम्बी छुट्टी पे जा रहे साथ साथ।

पति- पागल...

दुल्हन - आपके सादगी और भोलेपन ने बनाया है। सभी लोग तालीया बजाते हैं और दुल्हन फिर से लिपट जाती है अपने गँवार से ... जहाँ से वह दोबारा कभी भी छूटना नहीं चाहती।

दोस्तों बड़े कड़े फैसले होते है कभी-कभी हमारे अपनों की मगर हम समझ नहीं पाते की...हमारे अपने हमारी फिकर खुद से ज्यादा क्यों करते हैं। माँ बाप के फैसलों का सम्मान करे। क्योंकि ये दो ऐसे शख्स हैं जो आपको हमेशा दुनियादारी से ज्यादा प्यार करते हैं ।

अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करें....

Wednesday, 2 May 2018

पवन चामलिंग सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने


सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। पवन चामलिंग ने 30 अप्रैल 2018 को  बिना किसी बाधा के 25 साल का लंबा कार्यकाल पूरा कर लिया।

इससे पहले सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड ज्योति बसु का था। ज्योति बसु ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में 23 साल तक पदभार संभाला था। इस अवधि में पवन चामलिंग को लगातार पांच बार मुख्यमंत्री बनाया गया।

चामलिंग ने इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया तथा उन्होंसने इसका श्रेय राज्य की जनता को भी दिया जिन्होंने उन पर विश्वास किया


पवन चामलिंग के बारे में जानकारी

  • सत्तारूढ़ सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के संस्थापक अध्यक्ष पवन चामलिंग दिसंबर 1994 में मुख्यमंत्री बने थे
  • पवन चामलिंग ने 23 साल 4 महीने और 17 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहकर नया रिकॉर्ड बनाया है
  • उन्होंने 1 मई 2014 को पांचवीं बार सिक्किम के मुख्यतमंत्री पद को संभाला था
  • बतौर मुख्यमंत्री इस पद पर 29 अप्रैल को उनका 8,539वां कार्य दिवस था
  • वर्ष 1973 में जब वह केवल 22 वर्ष के थे, तब उन्होंने राजनीति में अपना कदम रखा
  • उस समय भारत के साथ सिक्किम साम्राज्य के विलय की बात हो रही थी 
  • इसके उपरांत 1975 में चामलिंग युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने और 1978 में प्रजातंत्र कांग्रेस के सचिव चुने गए 
  • वर्ष 1983 में वह यांगांग ग्राम पंचायत इकाई के अध्यक्ष चुने गए
  • वे नेपाली भाषा के कवि और संगीतकार भी हैं

देश के हर गाँव में पहुँची बिजली

  

दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत हर गाँव के रौशन करने का लक्ष्य 28 अप्रैल 2018 को हासिल कर लिया गया। भारत अब पूर्णत: बिजली से रोशन देश बन गया है।  मणिपुर के लीसांग गाँव के घर बिजली बल्बों से रोशन होने के साथ ही भारत ने शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। 

केंद्र सरकार के दावे के अनुसार देश का अब ऐसा कोई गाँव नहीं है जहाँ पर बिजली न गई हो। इस योजना के कार्यान्वयन का काम रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन को सौंपा गया था।  केंद्र सरकार का अगला लक्ष्य 31 मार्च 2019 तक हर घर को 24 घंटे बिजली देने का हैं। 

केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश के सभी पांच लाख 97 हजार 464 गाँवों में अब बिजली पहुँच चुकी हैएनडीए सरकार की दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना जब शुरू की गई, तब देश के कुल 18,452 गाँव बिजली से वंचित थे। इसके अलावा योजना के दौरान अलग से 1275 गाँव भी ऐसे थे जहाँ बिजली नहीं थी।  इन गाँवों में 28 अप्रैल तक नेशनल ग्रिड या ऑफ ग्रिड से बिजली पहुँचा दी गई। 


लीसांग आखिरी गाँव

मणिपुर का लीसांग आखिरी गाँव था जहाँ पर अभी तक बिजली नहीं पहुँची थी।  28 अप्रैल 2018 को इस गाँव को नेशनल पावर ग्रिड से जोड़ा गया जिसके बाद अब इस गाँव से अंधेरा मिट गया। यह सरदार हिल्स पर बसा हुआ एक छोटा सा गाँव है लीसांग में महज 19 घर हैं और यहाँ की आबादी मात्र 65 हैं, जिनमें 34 पुरुष और 31 महिलाएं हैं


दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाला देश

भारत दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाला देश बन गया है। इस मामले में भारत ने रूस और जापान को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 में 1,423 बिलियन यूनिट उत्पादन के साथ भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और सबसे बड़ा कंज्यूमर बन गया है। इस मामले में चीन पहले और अमेरिका अभी दूसरे स्थान पर है।


 Saubhagya scheme सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य)
  • सौभाग्य योजना के तहत तीन करोड़ ग्रामीण घरों में बिजली पहुँचाने का प्लान है। ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 1.5 करोड़ घरों तक पहले ही बिजली पहुँचाई जा चुकी है।
  • दरअसल, सरकार 24 घंटे सभी गाँवों तक बिजली पहुँचाने के लिए तेजी से काम कर रही है।
  • सरकार ने 2018-19 के बजट में 2750 करोड़ रुपए ‘सौभाग्य’ (सहज बिजली हर घर योजना- ग्रामीण) के लिए आबंटित किए हैं।
  • सौभाग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तरी राज्य पर फोकस किया गया है। यह योजना 16,320 करोड़ रुपए की है।

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना
  • दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) पूरे ग्रामीण भारत को निरंतर बिजली की आपूर्ति प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह योजना नवंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस घोषणा के साथ शुरू की गयी थी।
  • इस योजना के तहत कृषि और गैर–कृषि फीडर सुविधाओं को अलग –अलग किया जाएगा इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण प्रणाली को मजबूत किया जाएगा जिसमें वितरण ट्रांसफार्मर, फीडर और उपभोक्ताकओं के लिए मीटर लगाना सम्मिलित होगा।
  • यह योजना विद्युत मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है और बिजली की 24x7 आपूर्ति की सुविधा को सुगम बनायेगी।
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वितरण की अवधि में सुधार का लक्ष्य है इसके साथ ही उपभोक्तारओं को मीटर के अनुसार खपत पर आधारित बिजली बिल में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अधिक सुविधा दी जा सकेगी।

इंटरनेट की दुनिया से Related Exam में आये Qus-Ans (सामान्य विज्ञान, भाग-18)


  • विश्व का सबसे बड़ा कम्प्यूटर नेटवर्क का नाम क्या हैं?— इंटरनेट
  • Email के जन्मदाता कौन हैं?— रे .टॉमलिंसन
  • इंटरनेट में प्रयुक्त www का पूरा रूप क्या है? —World Wide Web
  • बर्ल्ड वाइड बेव ( www ) के आविष्कारक कौन हैं?— टिम वर्नर्स-ली
  • इंटरनेट पर विश्व का प्रथम उपन्यास का नाम बताएं?— राइडिंग द बुलेट
  • देश का प्रथम साइबर अपराध पुलिस स्टेशन कहाँ है?— कटक (ओडिशा)
  • http का full form क्या है?— Hypertext Transfer protocol
  • भारत की पहली ऐसी पार्टी कौन-सी है, जिसने इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट बनाई।— भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • वह भारतीय राज्य जिसने पहली बार इंटरनेट पर राज्य की टेलीफोन डाइरेक्टरी उपलब्ध कराई?— सिक्किम
  • गूगल, याहू, एमएसएन व रैडिफ क्या है?— इंटरनेट सर्च इंजन
  • फ्री ई-मेल सेवा हाटमेल ( Hotmail ) के जन्मदाता कौन हैं?— सबीर भाटिया
  • इंटरनेट का जन्मदाता किसे कहा जाता है?— विंटन जी. सर्फ को।
  • किस प्रणाली में इंटरनेट द्वारा व्यापार किया जाता है?— ई-कॉमर्स में।
  • E-Mail का पूरा रूप क्या है?— Electronic Mail
  • वह प्रथम पत्र-पत्रिकाएं जो इंटरनेट पर उपलब्ध हुई?— द हिन्दू (पत्र) व इणिडया टूडे (पत्रिका)
  • इंटरनेट का आरंभ 1969 में किस विभाग द्वारा अर्पानेट (ARPANET– Advanced Research Project Agency Net) द्वारा किया गया?— अमेरिकी रक्षा विभाग
  • इंटरनेट का पहला सफल सॉफ्टवेयर कौन-सा है? — मोजेक (MOSAIC)
  • भारत में इंटरनेट सेवा का प्रारंभ कब हुआ?— 15 अगस्त, 1995
  • भारत में इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली पहली कम्पनी कौन-सी हैं?— विदेश संचार निगम लि. (VDNL)
  • भारत में इंटरनेट सेवा प्रारंभ करने वाली निजी क्षेत्र की पहली कम्पनी कौन-सी है?— सत्यम इंफो वे।
  • कैरियर सलाह से सम्बनिधत हिन्दी की पहली वेबसाइट कौन-सी है?— कैरियर सलाह डॉट कॉम।
  • ई-कोर्ट की अवधारणा लागू करने वाला भारत का प्रथम उच्च न्यायालय कौन-सा है?— दिल्ली उच्च न्यायालय
  • आनलाइन वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा है?— गुजरात