Monday, 6 November 2017

भूगोल प्रश्नोत्तरी (GK Q & A, भाग-111)


  • इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से कितनी दूर है— 876 किमी 
  • भारत और म्यांमार की सीमा रेखा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य कौन-से हैं— अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मिजोरम 
  • दक्षिणी भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है— अन्नाईमुडी 
  • सर्वप्रथम ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया— ग्रीक 
  • प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारत किस द्वीप का अंग था— जम्बू द्वीप का 
  • भारतीय मानक समय कितने डिग्री देशांतर पर आधारित है— 82°36’ पूर्व देशांतर पर 
  • आदम का पुल किन दो देशों के मध्य स्थित है?— बैरन एवं नारकोण्डम 
  • हैदराबाद का जुड़वां नगर कौन-सा है— सिकंद्राबाद 
  • थार भूमि कहाँ स्थित है— राजस्थान 
  • भारत का कौन-सा राज्य सबसे अधिक राज्य की सीमाओं को स्पर्श करता है— उत्तर प्रदेश 
  • स्वतंत्रता से पहले कौन-सा भारतीय क्षेत्र ‘काला पानी’ के नाम से जाना जाता था— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 
  • झांसी नगर भारत के किस राज्य में स्थित है— उत्तर प्रदेश 
  • भारत की सबसे लंबी सुरंग ‘पीर पंजाल सुरंग’ किस राज्य में है— जम्मू-कश्मीर में 
  • भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण किसने किया— सर सिरिल जॉन रेडक्लिफ ने 
  • भारत का कौन-सा राज्य चीन, नेपाल और भूटान की सीमा को स्पर्ष करता है— सिक्किम 
  • सियाचिन ग्लेशियर भारत के किस राज्य में है— जम्मू-कश्मीर 
  • डंकन पास किसके मध्य स्थित है— दक्षिण अंडमान और लिटिल अंडमान 
  • भारत की भूमि का सबसे उत्तरी भाग क्या कहलाता है— इंदिरा कॉल 
  • भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से कौन-अलग करता है— आदम का पुल 
  • दक्षिण गंगोत्री क्या है— अटांर्कटिका स्थित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के तीन बड़े राज्यों का क्रम क्या है— राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र 
  • आंध्र प्रदेश की पुरानी राजधानी कौन-सी थी— कुर्नुल 
  • सतपुड़ा की पहाड़ियाँ किस राज्य में हैं— मध्य प्रदेश 
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है— सैडल पीक 
  • मंगलोर से कन्याकुमारी तक का तटीय क्षेत्र क्या कहलाता है— मालाबार तट 
  • दक्कन का पठार किन राज्या में स्थित है— महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 
  • धारवाड़ का पठार किस राज्य में स्थित है— कर्नाटक में 
  • नीलगिरि की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है— तमिलनाडु में 
  • अन्नाईमुडी नामक चोटी की ऊँचाई कितनी है— 2695 मीटर 
  • अरावली की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित हैं— राजस्थान में 
  • अरावली के पूर्व की ओर से कौन-सी नदी निकलती है— बनास नदी 
  • कौन-सी नदी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है— संकोशी नदी 
  • भू-वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय पर्वत पहले क्या था— टिथिस नामक समुद्रा 
  • भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा कब निर्धारित की गई— 15 अगस्त, 1947 को 
  • महेन्द्रगिरी की पहाड़ियाँ किन दो राज्यों के तट पर है।— ओड़िशा एवं आंध्र प्रदेश
  • पम्बन द्वीप कहाँ स्थित है— मन्नार की खाड़ी में 
  • केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे बड़ा पत्तन कौन-सा है— पोर्ट ब्लेयर
  • कोलाबा प्वांइट कहाँ है— मुंबई में 
  • डूरंगड रेखा जो भारत और अफगानिस्तान के मध्य है, कब निर्धारित की गई थी— 1896 में
  • लक्षद्वीप समूह में कुल कितने द्वीपों पर मानव का वास है— 10
  • भारत के किस स्थान को ‘सफेद पानी’ के नाम से जाना जाता है— सियाचिन 
  • जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा जो चीन के अधिकार में है, क्या कहलाता है— ऑक्साई चीन 
  • भारत में शीत मरूस्थल कौन-सा है— लद्दाख 
  • भारत की देशांतर स्थिति क्या है— 68°7’ से 97°25’ तक 
  • भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं— 7
  • किस देश के साथ न्यू मूर द्वीप के कारण भारत का विवाद है— बांग्लादेश के साथ 
  • भारत किस गोर्ला में स्थित है— उत्तरी 
  • केंद्रशासित प्रदेश दादर नगर हवेली भारत के किन राज्यों के बीच में स्थित है— गुजरात व महाराष्ट्र 
  • किस राज्य को पहले NEFA के नाम से जाना जाता था— अरुणाचल प्रदेश 
  • केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है— दक्षिण अंडमान 
  • कौन-सा राज्य उत्तरी पूर्वी राज्य की ‘सात बहनों’ का भाग नहीं है— सिक्किम व पश्चिमी बंगाल 
  • कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो भागों में बांटता है— 23°3’ उत्तर 
  • उत्तर भारत में उपहिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान क्या कहलाते हैं— भावर
  • कोरी निवेशिका कहाँ स्थित है— कच्छ का रन 
  • भारत का कौन-सा राज्य तीन ओर बांग्लादेश से घिरा है— त्रिपुरा 
  • भारत के किस स्थान को ‘मरूस्थल की राजधानी’ कहा जाता है— जैसलमेर 
  • अरावली और विंध्य श्रृंखलओं के बीच कौन-सा पठार है— मालवा का पठार 
  • अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की मुख्य विशिष्टता क्या है— सभी द्वीप प्रवाल उद्गम के है 
  • ‘मैकान का पठार’ भारत के किस राज्य में है— छत्तीसगढ़ में 
  • छोटा नागपुर किसका नाम है— राँची का पठार
  • भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अन्तर है— 5 1/2
  • भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिण छोर की दूरी कितनी है— 876 किमी 
  • भारत की स्थल सीमा की लंबाई कितनी है— 15200 किमी 
  • भारत की मुख्य भूमि की तटरेखा की लंबाई कितनी है— 6100 किमी 
  • भारत की कुल तटरेखा की लंबाई (द्वीप समूहों सहितद्ध कितनी है— 7516 किमी 
  • संपूर्ण भारत के कितने % भाग पर पर्वत व पहाड़ियों का विस्तार है— 28.8%
  • संपूर्ण भारत के कितने क्षेत्रफल पर मैदानी विस्तार है— 44% 
  • भारत में समुद्र तटरेखा वाले राज्यों की संख्या कितनी है— 9 
  • किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे लंबी है— गुजरात 
  • कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर जाती है— 8 
  • भूमध्य रेखा के निकट कौन-सा स्थान है— इंदिरा प्वाइंट
  • इंदिरा प्वाइंट कहाँ स्थित है— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 
  • किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे छोटी है— गोवा 
  • भारत की स्थल सीमा किस देश के साथ सबसे ज्यादा है— बांग्लादेश के साथ 
  • भारत का कौन-सा भू-आकृतिक भाग प्राचीन है— प्रायद्वीपीय पठार 
  • भारत के पूर्वी समुद्र तट को किस नाम से जाना जाता है— कोरोमंडल तट 
  • कोंकण तट कहाँ से यहाँ तक स्थित है— गोवा से दमन तक 
  • लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति किसके द्वारा हुई— प्रवाल द्वारा 
  • न्यू मूर द्वीप कहाँ स्थित है— अंडमान सागर में 
  • कौन-सा द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच में स्थित है— रामेश्वरम् 
  • लक्षद्वीप समूह के कुल द्वीपों की संख्या कितनी है— 37 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— सातवाँ
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— दूसरा 
  • भारत के उत्तर में कौन-कौन-से देश हैं— चीन, नेपाल, भूटान 
  • भारत के पूर्व में कौन-सा देश है— बांग्लादेश
  • भारत के पश्चिम में कौन-सा देश है— पाकिस्तान 
  • भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन-सा सागर है— अरब सागर 
  • भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन-सी खाड़ी है— बंगाल की खाड़ी 
  • भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है— हिन्द महासागर 
  • पूर्वांचल की पहाड़ियाँ भारत को किस देश से अलग करती हैं— म्यांमार से 
  • मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करते हैं— श्रीलंका से 
  • संपूर्ण भारत की अंक्षाशीय विस्तार कितना है— 8° 4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश 
  • भारत के मध्य से कौन-सी रेखा गुजरती है— कर्क रेखा 
  • भारत के उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है— 3214 किमी
  • भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है— 2933 किमी
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है— बंगाल की खाड़ी में 
  • लक्षद्वीप कहाँ स्थित है— अरब सागर में 
  • भारत का दक्षिणी छोर क्या कहलाता है— इंदिरा प्वाइंट 
  • इंदिरा प्वांइट को किस दूसरे नाम से भी जाना जाता है— पिगमिलियन प्वाइंट 
  • भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना है— 2. 42%
  • विश्व की कुल जनसंख्या का कितने % भारत में निवास करता है— 17% 
  • भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है— 32,87,263 वर्ग किसमी
  • भारत की स्थल सीमा से कौन-से देश लगे हैं— बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, वर्मा, भूटान 
  • भारत की जल सीमा किन देशों से मिलती है— मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार व पाकिस्तान 
  • कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है— राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम
  • भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा कितने अक्षांश है— 8°4’ 
  • भारत का मानक समय कहाँ से लिया गया है— इलाहाबाद के निकट नैनी नामक स्थान से 

Saturday, 4 November 2017

01 दिसंबर, 2017 के बाद बेचे जाने वाले सभी चार पहिया मोटर वाहन फास्टैग युक्त होंगे


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आज एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार 01 दिसंबर, 2017 के बाद बेचे जाने वाले सभी चार पहिया मोटर वाहनों पर वाहन के विनिर्माता या उसके अधिकृत डीलर, जैसा भी मामला हो, द्वारा फास्टैग फिट किए जाएंगे। बिना विंड स्क्रीन के ड्राइव अवे चेसिस के रूप में बेचे जाने वाले वाहनों के मामले में फास्टैग वाहन मालिक द्वारा इसके पंजीकरण कराए जाने से पूर्व फिट किए जाएंगे। इस बारे में, केन्द्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के संबंधित खंड में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है।

क्या है फास्टैग

फास्टैग रेडियो फ्रिक्वेंसी टैग की तरह है, जिसे वाहन की स्क्रीन पर लगाया जाता है। इसका फायदा यह होता है कि इसे एक बार कुछ राशि देकर रिचार्ज कराया जा सकता है और जब वाहन किसी भी टोल प्लाजा से गुजरता है तो वहां वाहन चालक को रुककर टोल देने की जरूरत नहीं पड़ती और इस टैग के जरिए टोल पर वाहन की पहचान हो जाती है और उस टैग में जमा राशि में से ही टोल की राशि खुद ही कट जाती है। इस तरह से इस टैग में जमा राशि के समाप्त होने के बाद उसे फिर से रिचार्ज कराया जा सकता है। इसके लिए देशभर के टोल प्लाजा में आरएफआईडी रीडर लगाया जा रहा है। साथ ही साथ हाइब्रिड ईटीसी का काम चल रहा है। इन हाइब्रिड लेन में से एक लेन को फास्टैग वाहनों के लिए आरक्षित रखा जाएगा। ताकि फास्टैग वाहनों से स्वत ही टोल टैक्स का भुगतान हो सके।

डाक टिकट संग्रह को प्रोत्‍साहन देने के लिए दीनदयाल ‘स्‍पर्श’ योजना का शुभारंभ


संचार मंत्री श्री मनोज सिन्‍हा ने आज डाक टिकट संग्रह को प्रोत्‍साहन देने के लिए दीनदयाल स्‍पर्श योजना का शुभारंभ किया। यह पूरे भारत के स्‍कूली बच्‍चों के लिए छात्रवृत्ति योजना है। ‘स्‍पर्श’ योजना के तहत कक्षा VI से IX तक उन बच्‍चों को वार्षिक तौर पर छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिनका शैक्षणिक परिणाम अच्‍छा है और जिन्‍होंने डाक टिकट संग्रह को एक रूचि के रूप में चुना है। सभी डाक सर्किलों में आयोजित होने वाली एक प्रतियोगी प्रक्रिया के आधार पर डाक टिकट संग्रह में रूचि रखने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा। योजना का शुभारंभ करने के पश्‍चात मीडिया को जानकारी देते हुए श्री सिन्‍हा ने कहा कि योजना के अंतर्गत 920 छात्रवृत्तियां देने का प्रस्‍ताव है। प्रत्‍येक डाक सर्किल अधिकतम 40 छात्रों का चयन करेगा। कक्षा VI, VII, VIII, और IX  में प्रत्‍येक से 10 छात्रों का चयन किया जाएगा। छात्रवृत्ति की राशि प्रति माह 500 रूपये (6000 रूपये वार्षिक) है।

छात्रवृत्ति पाने के लिए बच्‍चे को पंजीकृत स्‍कूल का छात्र होना चाहिए, स्‍कूल में डाक टिकट संग्रह क्‍लब होना चाहिए तथा बच्‍चे को इस क्‍लब का सदस्‍य होना चाहिए। यदि स्‍कूल में डाक टिकट संग्रह नहीं है, तो जिन छात्रों के डाक टिकट संग्रह के खाते हैं, उन्‍हें भी योग्‍य समझा जाएगा। जो स्‍कूल इस प्रतियोगिता में भाग लेगा उसे विख्‍यात डाक संग्रहकर्ताओं की सूची में से एक मार्गदर्शक चुनने का अवसर दिया जाएगा। यह मार्गदर्शक स्‍कूल स्‍तर पर डाक टिकट क्‍लब की स्‍थापना में सहायता प्रदान करेगा और युवा डाक टिकट संग्रहकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

दीन दयाल ‘स्‍पर्श’ योजना, डाक‍ टिकट पर किये गये परियोजना कार्य और प्रश्‍नोत्‍तरी पर आधारित होगी। योजना की विस्‍तृत जानकारी www.postagestamps.gov.in और www.indiapost.gov.in वेबसाइटों पर उपलब्‍ध है।

डाक टिकट संग्रह रूचि, डाक टिकटों के संग्रह और इसके अध्‍ययन से जुड़ी है। इसमें संग्रह और शोध भी शामिल है। डाक टिकट संग्रह के अंतर्गत डाक टिकटों को ढूढंना, चिन्ह्ति करना, प्राप्‍त करना, सूचीबद्ध करना, प्रदर्शन करना, संग्रह करना आदि कार्य शामिल हैं। डाक टिकट संग्रह की रूचि को सभी रूचियों का राजा कहा जाता है।

देश के 91 प्रमुख जलाशयों में जल संग्रहण स्तर एक प्रतिशत कम हुआ


02 नवंबर, 2017 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 109.373 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल का संग्रहण आंका गया। यह इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 69 प्रतिशत है। 26 अक्‍टूबर, 2017 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 70 प्रतिशत था। 02 नवंबर, 2017 का संग्रहण स्‍तर पिछले वर्ष की इसी अवधि के कुल संग्रहण का 96 प्रतिशत तथा पिछले दस वर्षों के औसत जल संग्रहण का 96 प्रतिशत रहा।
इन 91 जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता 157.799 बीसीएम है, जो देश की अनुमानित कुल जल संग्रहण क्षमता 253.388 बीसीएम का लगभग 62 प्रतिशत है। इन 91 जलाशयों में से 37 जलाशय ऐसे हैं जो 60 मेगावाट से अधिक की स्थापित क्षमता के साथ पनबिजली संबंधी लाभ देते हैं।

क्षेत्रवार संग्रहण स्थिति
उत्तरी क्षेत्र
उत्तरी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, पंजाब तथा राजस्थान आते हैं। इस क्षेत्र में 18.01 बीसीएम की कुल संग्रहण क्षमता वाले छह जलाशय हैं, जो केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्यूसी) की निगरानी में हैं। इन जलाशयों में कुल उपलब्ध संग्रहण 13.14 बीसीएम है, जो इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 73 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में इन जलाशयों की संग्रहण स्थिति 67 प्रतिशत थी। पिछले दस वर्षों का औसत संग्रहण इसी अवधि में इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 75 प्रतिशत था। इस तरह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में चालू वर्ष में संग्रहण बेहतर है,लेकिन यह पिछले दस वर्षों की इसी अवधि के दौरान रहे औसत संग्रहण से कम है।

पूर्वी क्षेत्र
पूर्वी क्षेत्र में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा आते हैं। इस क्षेत्र में 18.83 बीसीएम की कुल संग्रहण क्षमता वाले 15 जलाशय हैं, जो सीडब्ल्यूसी की निगरानी में हैं। इन जलाशयों में कुल उपलब्ध संग्रहण 14.81 बीसीएम है, जो इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 79 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में इन जलाशयों की संग्रहण स्थिति 84 प्रतिशत थी। पिछले दस वर्षों का औसत संग्रहण इसी अवधि में इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 74 प्रतिशत था। इस तरह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में चालू वर्ष में संग्रहण कम है,लेकिन यह पिछले दस वर्षों की इसी अवधि के दौरान रहे औसत संग्रहण से बेहतर है।

पश्चिमी क्षेत्र
पश्चिमी क्षेत्र में गुजरात तथा महाराष्ट्र आते हैं। इस क्षेत्र में सीडब्ल्यूसी की निगरानी में 27.07 बीसीएम की कुल संग्रहण क्षमता वाले 27 जलाशय हैं। इन जलाशयों में कुल उपलब्ध संग्रहण 20.57 बीसीएम है, जो इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 76 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में इन जलाशयों की संग्रहण स्थिति 84 प्रतिशत थी। पिछले दस वर्षों का औसत संग्रहण इसी अवधि में इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 77 प्रतिशत थी। इस तरह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में चालू वर्ष में संग्रहण कम है और यह पिछले दस वर्षों की इसी अवधि के दौरान रहे औसत संग्रहण से भी कम है।

मध्य क्षेत्र
मध्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ आते हैं। इस क्षेत्र में 42.30 बीसीएम की कुल संग्रहण क्षमता वाले 12 जलाशय हैं, जो सीडब्ल्यूसी की निगरानी में हैं। इन जलाशयों में कुल उपलब्ध संग्रहण 26.11 बीसीएम है, जो इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 62 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में इन जलाशयों की संग्रहण स्थिति 89 प्रतिशत थी। पिछले दस वर्षों का औसत संग्रहण इसी अवधि में इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 70 प्रतिशत था। इस तरह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में चालू वर्ष में संग्रहण कम है और पिछले दस वर्षों की इसी अवधि के दौरान रहे औसत संग्रहण से भी कम है।

दक्षिणी क्षेत्र
दक्षिणी क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना (टीजी), एपी एवं टीजी (दोनों राज्यों में दो संयुक्त परियोजनाएं), कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु आते हैं। इस क्षेत्र में 51.59 बीसीएम की कुल संग्रहण क्षमता वाले 31 जलाशय हैं, जो सीडब्ल्यूसी की निगरानी में हैं। इन जलाशयों में कुल उपलब्ध संग्रहण 33.75 बीसीएम है, जो इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 65 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में इन जलाशयों की संग्रहण स्थिति  47  प्रतिशत थी। पिछले दस वर्षों का औसत संग्रहण इसी अवधि में इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 68 प्रतिशत था। इस तरह चालू वर्ष में संग्रहण पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए संग्रहण से बेहतर है लेकिन यह पिछले दस वर्षों की इसी अवधि के दौरान रहे औसत संग्रहण से कम है।
पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में जिन राज्यों में जल संग्रहण बेहतर है उनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, उत्तराखंड, एपी और टीजी (दोनों राज्‍यों में दो मिश्रित परियोजनाएं) आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए पिछले साल की तुलना में कम संग्रहण करने वाले राज्यों में राजस्‍थान, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल हैं।

गाइडेड बम का सफल परीक्षण


स्‍वदेश में विकसित हल्‍के वजन वाले गाइडेड बम ‘सॉ’ (एसएएडब्‍ल्‍यु, स्‍मार्ट एनटी एयर‍फील्‍ड वीपन) का ओडिशा के चांदीपुर स्थित आईटीआर रेंज में भारतीय वायुसेना के विमान से सफल परीक्षण किया गया। विमान से निकले गाइडेड बम ने सूक्ष्‍म नेवीगेशन प्रणाली का उपयोग करते हुए 70 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्‍य को परिशुद्धता के साथ प्राप्‍त किया। विभिन्‍न स्थितियों और दूरियों को ध्‍यान में रखते हुए तीन परीक्षण किये गये और सभी सफल रहे। इस गाइडेड बम का विकास डीआरडीओ के अन्‍य विभागों और भारतीय वायु सेना की सहायता से डीआरडीओ के रिसर्च सेन्‍टर इमारत (आरसीआई) द्वारा किया गया है।
रक्षामंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने भारतीय वायु सेना और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को इन सफल परीक्षणों के लिए बधाई दी। डीआरडीओ के अध्‍यक्ष और रक्षा आर एंड डी विभाग के सचिव डॉ. एस.क्रिस्‍टोफर ने टीम को बधाई दी और कहा कि ‘सॉ’ को जल्‍द ही सशस्‍त्र सेनाओं में शामिल किया जाएगा। मिसाइल और रणनीतिक प्रणाली के महानिदेशक डॉ. जी.सतीश रेड्डी ने कहा कि गाइडेड बम स्‍वदेशी क्षमता विकास में एक मील का पत्‍थर है।

विश्व प्रश्नोत्तरी (GK Q & A,भाग-110)



प्रश्न – संसार में सबसे पहले पुस्तक छापने वाले व्यक्ति का नाम बताएँ?
उत्तर – कोस्टर

प्रश्न – संसार की सबसे प्राचीन भाषा का नाम क्या है?
उत्तर – संस्कृत

प्रश्न – विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कहाँ है?
उत्तर – रूस में ट्रांससायबेरियान रेलमार्ग, जो मास्को में ब्लडीवास्टक तक है?

प्रश्न – वह कौन सा देश है, जहाँ कपड़ों पर अखबार प्रकाशित होता है?
उत्तर – स्पेन

प्रश्न – खट्टा शहद कहाँ मिलता है?
उत्तर – यह ब्राजील के जंगलों में पाया जाता है

प्रश्न – कौन – सा देश है, जहाँ सिनेमाघर नहीं है?
उत्तर – भूटान

प्रश्न – विश्व में कितनी भाषाएँ बोली जाती है?
उत्तर – लगभग 5000 भाषाएँ

प्रश्न – संसार की सबसे मंहगी वस्तु क्या है?
उत्तर – यूरेनियम

प्रश्न – विश्व में कौन सा महारानी थी, जिसने मोम से भिगाया हूआ वस्त्र पहनकर अग्निपरीक्षा दी थी?
उत्तर – फ्रांस की महारानी ‘रिचर्ड’को अपने पति लुईस स्काउट द्वारा चारित्रिक संदेह किए गये जाने के कारण अपनी निर्दोषित सिद्ध करने के लिए मोम में डुबाया हूआ गाउन पहनकर जलती आग पर चलने के लिए बाध्य किया गया। रानी निर्दोष सिद्ध हुई।

प्रश्न – विश्व में कौन सा देश है, जहाँ शोक दिवस पर राष्ट्रीय झंडा नहीं झुकता?
उत्तर – सऊदी अरब में

प्रश्न – किस राजा ने तम्बाकू पीना अनिवार्य कर दिया था?
उत्तर – पीटर दी ग्रेट, 15वीं शताब्दी में रूस में

प्रश्न – किस देश के राष्ट्रपति का शासन एक वर्ष का होता है?
उत्तर – स्विटजरलैंड

प्रश्न – वह कौन देश है जहाँ महिलाओं की स्कूली शिक्षा (सह शिक्षा) नहीं दी जाती है?
उत्तर – सऊदी अरब

प्रश्न – शाखा की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैक (16000 + शाखाएँ, 21000 +एटीएम)

प्रश्न – किस देश के निवासी पेड़ में रहते हैं?
उत्तर – कांगो बेसिन के निवासी (जेयरे अफ्रीका में)

प्रश्न – किस देश में इनकम टैक्स नहीं लगता?
उत्तर – मोनाको में (यूरोप)

प्रश्न – सोना सबसे सस्ता कहाँ मिलता है?
उत्तर – लन्दन और न्यूयार्क में 

प्रश्न – ईसा मसीह किस भाषा में बात करते थे?
उत्तर – आरमिया

प्रश्न – किस देश का कानून सबसे कठोर माना जाता है?
उत्तर – सऊदी अरब का

प्रश्न – किस देश के लोग अधिक परिश्रमी माने जाते हैं?
उत्तर – जापान के

प्रश्न – कहाँ के निवासी बर्फ के घरों में रहते हैं?
उत्तर – ध्रुव प्रदेश के

प्रश्न – किस नगर में दो महीने का किन होता है?
उत्तर – हेमरा फास्ट (नार्वे)

प्रश्न – दुनिया में सबसे कम शब्द कौन सा भाषा में है?
उत्तर – इटालिया

प्रश्न – टिवीटर, फेस बुक और आरकूट किन वेबासाइटों उदाहरण हैं?
उत्तर – सोशल नेटवर्किंग के

प्रश्न – किस देश का प्रत्येक नागरिक सैनिक है?
उत्तर – इजरायल

प्रश्न – विश्व का सबसे बड़ा कार्यालय कौन सा देश का है?
उत्तर – अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन जहाँ पर 29,000 हजार कर्मचारी काम करते है।

प्रश्न – विश्व का सबसे बड़ा किसान कौन है?
उत्तर – ढाई लाख मवेशियों का मालिक ब्राजील का कोएले

प्रश्न – किस राष्ट्र में ताश का अविष्कार हूआ?
उत्तर – चीन

प्रश्न – विश्व के सबसे अधिक धनी देश कौन – से है?
उत्तर – कूबैत, अरब अमीरात व बहरीन

प्रश्न – विश्व का सबसे गरीब देश कौन सा है?
उत्तर – भूटान, बंगलादेश, चाड और इथोपिया माने जाते है।

प्रश्न – सबसे अधिक अपराध किस देश में होते है?
उत्तर – अमेरिका सर्वाधिक अपराधों हेतु कुख्यात है।

प्रश्न – किस देश में एक भी नदी नहीं है?
उत्तर – सऊदी अरब

प्रश्न – अलकतरे की झील किस देश में है?
उत्तर – टिनीडाड में

प्रश्न – विश्व का सबसे पुराना समाचार- पत्र कौन सा है?
उत्तर – स्वीडन से प्रकाशित होने वाले ‘ऑफिसियल जनरल’

प्रश्न – सबसे अधिक पुस्तकालय कहाँ है?
उत्तर – भारत में, 57000 से अधिक पुस्तकालय है, जिनमें से 10 राष्ट्रीय महत्व है।

प्रश्न – ऐसा कौन सा पदार्थ, जो आग में नहीं जलता है?
उत्तर – एस्बेस्टस

प्रश्न – विश्व में ऐसी कौन सी झील है, जो प्रत्येक बारह वर्ष बाद मीठे व खारे जल में परिवर्तित होती है?
उत्तर – तिब्बत की उरूसी झील

प्रश्न – विश्व की सबसे लम्बी बस कहाँ है?
उत्तर – अमेरिका में जिसकी लम्बाई 76 फूट है, 11 टन भारी, 121 यात्री बैठ सकते है

प्रश्न – किस देश के डाक टिकट पर उस देश का नाम नहीं है?
उत्तर – ग्रेट ब्रिटेन

Friday, 3 November 2017

रोगी के अधिकारों से जुड़े अधिनियम की आवश्यकता


चिकित्सा क्षेत्र में रोगी के अधिकारों से जुड़े ऐसे अनेक मामले सामने आते हैं, जब गहन चिकित्सा कक्ष के बाहर उनके परिजन किसी उम्मीद में आस लगाए बैठे रहते हैं, और अचानक उन्हें सूचना दी जाती है कि वे जिस उम्मीद यानी जीवन की आस में बैठे हुए हैं, वह टूट चुकी है। बहुत से ऐसे मामले रोज ही होते हैं, जब जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे रोगी की सही स्थिति के बारे में नहीं बताया जाता। उसे उपचार देने के निर्णय में परिजनों को सहभागी नहीं बनाया जाता। रोगी के अंतिम क्षणों में अस्पताल उसे परिजनों के साथ कुछ पल बिताने की छूट देने के बदले गहन चिकित्सा कक्ष में ही रखना पसंद करते हैं। वर्तमान समय में जिस प्रकार जीवन रक्षक तंत्रों या उपकरणों का धड़ल्ले के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है, वह बिल्कुल गलत है। रोगी को इन उपकरणों के अच्छे-बुरे परिणामों के बारे में कुछ भी ठीक प्रकार से नहीं समझाया जाता। जिस व्यक्ति के मुख्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया हो, उसे भी वेंटीलेटर पर रख दिया जाता है। चिकित्सा क्षेत्र में चल रहे इस प्रकार के अभ्यास बिल्कुल गलत हैं। हर इंसान को गरिमापूर्ण मृत्यु का अधिकार है। भारतीय नागरिकों को इस प्रकार के अधिकार दिलवाने के लिए इन्हें कानूनी जामा पहनाने की आवश्यकता है। रोगी एवं उसके परिजनों से संबंधित कानून के अलग-अलग रूप संपूर्ण विश्व में प्रचलित हैं। भारत के संदर्भ में इन्हें कुछ इस प्रकार देखा जा सकता है –
  • जाति, समुदाय और धर्म से परे प्रत्येक रोगी को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा एवं उपलब्ध साधनों के अनुकूल उपचार मिलना चाहिए।
  • प्रत्येक रोगी को उपचार से इंकार करने का अधिकार होना चाहिए। ऐसा करने पर रोगी को इसके परिणामों से अवगत कराया जाना चाहिए।
  • प्रत्येक रोगी को सम्मानजनक उपचार पाने का अधिकार हो। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रोगी की गरिमा ही प्रधान होनी चाहिए।
  • चिकित्सा सेवाओं से संबंधित मरीज की जानकारी को गोपनीय एवं निजी रखने का अधिकार हो।
  • जीवन पर संकट की घड़ी में रोगी के निकटतम परिजनों को सूचना का अधिकार हो।
  • अपने चिकित्सक के बारे में सूचना का अधिकार हो। रोगी को किसी भी समय अपने स्वास्थ्य प्रदाता की पहचान एवं उसकी पेशेवर योग्यताओं के बारे में जानने का पूरा अधिकार हो।
  • किसी भी रोगी को अपने रोग के निदान, उपचार की प्रक्रिया एवं उसके परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अधिकार हो। इस तरह की जानकारी उसे उसकी भाषा में मिलनी चाहिए, जिससे वह सब कुछ ठीक तरह से समझ सके। अगर जानकारी रोगी को नहीं दी जा सकती, तो उसके परिजनों को दी जानी चाहिए। आपातकालीन स्थितियों में जीवन-रक्षक उपकरणों से पूर्व भी जल्द से जल्द सभी जानकारी परिजनों को दी जानी चाहिए।
  • रोगी को उसके रोग की जटिलता, खतरा, लाभ एवं वैकल्पिक उपचारों के बारे में समझाए जाने का अधिकार मिलना चाहिए। इस प्रकार उसे उपचार के लाभ-हानि पर निर्णय लेने में आसानी होगी।
  • रोगी को सुरक्षित वातावरण में उपचार एवं देखभाल प्राप्त करने का अधिकार होना चाहिए। उसे रोगी एवं आंगतुकों से संबंधित सुविधाओं एवं नियमों की पूरी जानकारी दी जानी चाहिए।
  • रोगी को शिकायतों के निराकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का पूर्ण अधिकार होना चाहिए।
ये सभी अधिकार बाल-रोगियों को भी प्रदान किए जाने चाहिए। प्रत्येक अस्पताल का दायित्व है कि वह और उसका पूरा स्टाफ रोगी और उसके परिजनों से संबंधित अपनी भूमिका और उत्तरदायित्वों को भली प्रकार से समझे।

Current Affairs in Hindi (भाग-72)



  • विश्व के बाजार पूंजीकरण की रैंकिंग में भारत को हासिल स्थान – आठवां
  • वह देश जिसने घोषणा की कि वह परमाणु निःशस्त्रीकरण को जारी रखते हुए परमाणु बम का निर्माण नहीं करेगा – दक्षिण कोरिया
  • केंद्र सरकार ने जिसे पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया है- एपी महेश्वरी
  • हाल ही में जिस देश की योजना एक अरब डॉलर की लागत से बड़े पैमाने पर डीएनए श्रृंखला का प्लेटफॉर्म बनाने की है- चीन
  • एचडीएफसी बैंक ने 31 अक्टूबर 2017 को जिस शहर में नौ स्मार्टअप क्षेत्र खोल दिए हैं- बेंगलुरु
  • हिना सिंधु ने 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जो पदक जीता- स्वर्ण पदक
  • केन्द्री य मंत्रिमंडल ने राष्ट्री य कृषि विकास योजना को जितने साल तक बढ़ाने की स्वीककृति दी- तीन साल
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में दिल्ली में क्योर इंडिया द्वारा आयोजित पहले वैश्विक क्ल्बफुट सम्मेलन का उद्घाटन किया, यह सम्मेलन जिसके सहयोग से आयोजित किया गया- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  • भारत के रूपेश शाह और सौरव कोठारी ने डब्ल्यूबीएल बिलियडर्स (लांग अप) चैम्पियनशिप में जो पदक जीता- कांस्य पदक
  • जिन्ना की एकमात्र संतान का नाम जिनका हाल ही में निधन हो गया – दीना वाडिया
  • केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे के अनुसार मोबाइल नंबर को इस तिथि तक आधार से लिंक कराना जरुरी किया गया – 06 फरवरी 2018
  • पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने 01 नवम्बर 2017 को निजी क्षेत्र के अंशधारकों हेतु अधिकत उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर जितने वर्ष कर दी- 65 वर्ष
  • एसोचैम और ईवाई के संयुक्त अध्ययन में सामने आया है कि विश्व के कुल कुपोषित बच्चों की संख्या का जितना फीसदी केवल भारत में है- पचास फीसदी
  • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत जितने स्थान पर है- 108वें
  • नैसकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जिस देश में 1000 से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए हैं जिसके बाद यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक स्टार्टअप वाला देश बन गया है- भारत
  • फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में पहली बार जिस देश की प्रथम महिला (मेलानिया ट्रंप) को शामिल नहीं किया गया है- अमेरिका
  • साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने देश का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2017 हेतु जिस लेखिका का चयन किया गया- कृष्णा सोबती
  • ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख पद पर जिसे नियुक्त किया- जेरोम पावेल
  • वह संस्था जिसने हाल ही में महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि पत्राचार पाठ्यक्रमों के माध्यम से टेक्निकल एजुकेशन प्रदान नहीं की जा सकती- सर्वोच्च अदालत
  • अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की शक्तिशाली महिलाओं की सूची मे जितनी भारतीय महिलाओं को सम्मिलित किया गया- पांच
  • ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में जो पदक जीता- रजत पदक
  • भारत और कजाखस्तान के मध्य आयोजित किये जाने वाले दूसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम है – प्रबल दोस्तकी
  • वह अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसके द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कामकाजी महिलाओं में 66 प्रतिशत महिलाएं अवैतनिक कार्य करती हैं – विश्व आर्थिक मंच
  • सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सभी चार पहिया वाहनों पर इस नाम के टैग को लगाया जाना अनिवार्य किया गया – फास्ट टैग
  • भारत – रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक समाप्त हुआ, इसका नाम है- इन्द्र-2017
  • जिस राज्य सरकार ने राज्य तालाब प्राधिकरण का गठन किया- हरियाणा
  • फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनर्स सूची में जिस उद्योग पति को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया- मुकेश अंबानी
  • हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकार के नेताओं के लिए पृथक कोर्ट के निर्माण की वकालत की – सजायफ्ता नेता
  • वह स्थान जहां एनटीपीसी के प्लांट में हुए धमाके से 25 लोगों की मृत्यु हुई – रायबरेली
  • इन्हें हाल ही में पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया – अजय बिसारिया 
  • इस राज्य की सरकार ने 'हिंदी सत्याग्रहियों' के लिए आजीवनकाल 10,000 रूपये की मासिक पेंशन और आपातकाल के दौरान जेल में रहने वालों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की – हरियाणा
  • भारत ने ‘उत्पीड़न और अन्य क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक उपचार अथवा सजा के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन’ पर इस वर्ष में हस्ताक्षर किये थे – 1997
  • भारतीय वायुसेना (आइएएफ) इस देश में 02 नवंबर 2017 से दो सप्ताह तक चलने वाले युद्धाभ्यास 'ब्लू फ्लैग-17' में भाग लेगी - इजरायल
  • जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक इस देश के राजा हैं - भूटान
  • कारोबार सुगमता रैंकिंग में ब्रिक्स देशों की सूची में यह देश पहले स्थान पर मौजूद है - रूस
  • इस देश की योजना एक अरब डॉलर की लागत से बड़े पैमाने पर डीएनए श्रृंखला का प्लेटफॉर्म बनाने की है - चीन
  • मार्टिना हिंगिस ने इस खेल से सन्यास की घोषणा की है - टेनिस
  • 01 नवंबर 2017 को इस देश में हो रही राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता की पदक तालिका में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है – ऑस्ट्रेलिया
  • खेल विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, खेल मंत्रालय ने इतने संस्थानों की पहचान कर ली है जहां पर यह खेल विज्ञान केंद्रों और खेल औषधि विभाग को स्थापित करेगा - पांच
  • टाटा स्टील ने इन्हें विश्व स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया है - टी वी नरेंद्रन
  • भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने इन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है - विकास सेठ
  • इन्हें पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक नियुक्त किया गया है - एपी महेश्वरी
  • ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट इस संस्था के द्वारा जारी की जाती है - वर्ल्ड बैंक

कृष्णा सोबती को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2017


साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने देश का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए हिन्दी की लब्धप्रतिष्ठित लेखिका कृष्णा सोबती को प्रदान किया जायेगा। ज्ञानपीठ के निदेशक लीलाधर मंडलोई ने बताया कि वर्ष 2017 के लिए दिया जाने वाला 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर कृष्णा सोबती को साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार चयन समिति की बैठक में कृष्णा सोबती को वर्ष 2017 का ज्ञानपीठ पुरस्कार देने का निर्णय किया गया। पुरस्कारस्वरूप कृष्णा सोबती को 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया जायेगा।
कृष्णा सोबती को उनके उपन्यास ‘जिंदगीनामा’ के लिए साल 1980 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। उन्हें साल 1996 में अकादमी के उच्चतम सम्मान साहित्य अकादमी फैलोशिप से नवाजा गया था। कृष्णा सोबती के प्रमुख रचनाकर्म में जिन्दगीनामा, ऐ लड़की, मित्रो मरजानी और जैनी मेहरबान सिंह शामिल है।

कृष्णा सोबती के बारे में प्रमुख तथ्य
  • कृष्णा सोबती का जन्म 18 फरवरी 1925 को गुजरात (अब पाकिस्तान में) में हुआ था।
  • अपनी संयमित अभिव्यक्ति और सुथरी रचनात्मकता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी की कथा भाषा को विलक्षण ताजगी  दी है।
  • कृष्णा सोबती की प्रमुख रचनाएँ: डार से बिछुड़ी, मित्रो मरजानी, यारों के यार, तिन पहाड़, बादलों के घेरे, सूरजमुखी अंधेरे के, जिंदगीनामा, ऐ लड़की, दिलोदानिश, हम हशमत भाग एक तथा दो और समय सरगम तक उनकी कलम ने उत्तेजना, आलोचना विमर्श, सामाजिक और नैतिक बहसों की जो फिजा साहित्य में पैदा की है उसका स्पर्श पाठक लगातार महसूस करता रहा है। हाल ही में उनकी लंबी कहानी ए लडकी का स्वीडन में मंचन हुआ।
  • कृष्णा सोबती को सम्मान:
    • 1980: साहित्य अकादमी अवार्ड
    • 1981: शिरोमणी पुरस्कार
    • 1982: हिन्दी अकादमी अवार्ड
    • 1996: साहित्य अकादमी फेलोशिप
    • 1999: कछा चुडामणी पुरस्कार
    • 2000-2001: शलाका पुरस्कार
    • 2017: ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2017

आपके शरीर की असली उम्र क्या है?


क्या आपने अपनी तब की फोटो देखी है जब आप बहुत छोटे थे? तब आप कितने नाजुक और हल्के थे, और इतने छोटे कि अपने माता-पिता के हाथों में समा जाते थे। तब से लेकर अब तक आप कितने बदल गए हैं न! अब यह बतायें आप आप उम्र कितनी है?
हमारा पूरा शरीर बहुत सारी छोटी कोशिकाओं से बना होता है। चाहे हमारे शरीर के अन्दर के अंग हों, हमारी हड्डियाँ, नाखून, बाल, त्वचा, या आँख, सब अलग-अलग तरह की कोशिकाओं से बने होते हैं। यह कोशिकाएं हामारे पैदा होने से भी पहले से बनना शुरू हो गईं थी, जब हम अपनी माँ के गर्भ में थे। समय के साथ पुरानी कोशिकाएं मरती रहती हैं और उनके बदले नई कोशिकाएं बनते रहती हैं। अब बतायें आपकी उम्र कितनी है?
  • अलग-अलग अंगों की कोशिकाएं अलग-अलग समय तक जिन्दा रहती हैं।
  • हामारे सिर में हर बाल 2 से 7 साल तक रहता है, अगर हम इसे काटें नहीं। हर दिन हामरे लगभग 100 बाल गिरते हैं और उनकी जगह नए बाल उगते हैं।
  • हमारा पूरा नाखून लभग 6 महीने में नया उग जाता है।
  • हमारे पेट और आँतों के अन्दर की सतह एसिड, पित्त रस व अलग-अलग भोजन के संपर्क में आती है। इसलिए इनकी कोशिकाएं केवल कुछ दिनों बाद ही बदलनी पड़ती है।
  • हमारी त्वचा का बाहरी हिस्सा कुछ हफ्तों में पूरा नया हो जाता है और मरी हुई कोशिकाएं गिर जाती हैं। हमारे घर में होने वाली धूल में हमारे परिवार के सदस्यों की त्वचा की मरी हुई कोशिकाएं भी मौजूद होती हैं।
  • हमारा पूरा कंकाल तंत्र 10 साल में नया हो जाता है।
  • हमारी मांसपेशियों की कोशिकाएं 15 साल में नई हो जाती हैं।
  • हमारे दिमाग के कुछ भाग भी थोड़ी नई कोशिकाएं बनाते हैं।
  • हमारे खून में मौजूद सारी लाल रक्त कोशिकाएं हर 4 महीने में बदल जाती हैं। हमारे खून में हर मिनट में 10 करोड़ लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं और इतनी ही कोशिकाएं मर जाती हैं। आपने कभी सोचा है कि आप अलग-अलग रंगों के भोजन खाते हो पर आपका मल अक्सर भूरे रंग का क्यों होता है? या आप बेरंग पानी पीते हैं पर आपका मूत्र पीले रंग का क्यों होता है? यह रंग मरी हुई लाल रक्त कोशिकाओं के कारण ही है। हमारा शरीर इन मरी हुई कोशिकाओं को एक रसायन में बदल कर मल और मूत्र के जरिए बाहर निकाल देता है।
  • पर कुछ कोशिकाएं हैं जो हमारे साथ पूरे जीवन भर रहती हैं। जैसे- हमारे दिल की लगभग आधी कोशिकाएं, और हमारे दिमाग की ज्यादातर कोशिकाएं हमारे पैदा होने से भी पहले हमारे माँ के गर्भ में बन चुकी थीं। इसके अलावा हमारी आँखों का लेंस का सबसे अंदरूनी हिस्सा वैसा ही रहता है जैसा पैदा होते वक्त था।
  • तो अगली बार जब आप अपना जन्मदिन मनायें तो यह जरुर सोचें कि आपके शरीर की असली उम्र कितनी है? कुछ कोशिकाएं बिलकुल नई हैं, कुछ आपके पैदा होने के वक्त से हैं, और कुछ आपके पैदा होने से भी पहले से हैं।

Thursday, 2 November 2017

वर्ष 2016 में टीबी से होने वाली मौतों के मामले में भारत पहले स्थान पर : WHO


हाल ही में, जारी हुई WHO की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में विश्व भर में ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के 1.04 करोड़ नए मामले सामने आए, जिसमें 64 फीसदी के साथ सात देशों में भारत पहले नंबर पर है। भारत में इसकी वजह से वर्ष 2016 में 4.23 लाख मौतें हुई हैं। हालांकि वर्ष 2015 के मुकाबले इसमें 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 30 अक्टूबर 2017 को टीबी रिपोर्ट जारी की है। विश्व भर में सबसे ज्यादा टीबी के मामले भारत में है। वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा टीबी के मामले भारत में सामने आए इसके बाद इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस और पाकिस्तान हैं।
टीबी से मरने वाले मरीजों की संख्या एचआईवी पॉजिटिव लोगों की मृत्यु को छोड़कर वर्ष 2015 में 478,000 तथा वर्ष 2014 में 483,000 रही। डब्ल्यूएचओ की वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2017 के अनुसार भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, नाजीरिया और साउथ अफ्रीका में इससे गंभीर रूप से प्रभावित है। भारत के अलावा चीन और रूस में वर्ष 2016 में दर्ज किए मामलों में करीब आधे 4,90,000 मामलें मल्टीड्रग-रेसिस्टैंट टीबी के है। जिन देशों में टीबी के मामले ज्यादा है उनमें मुख्य रूप से बीमारी का पता लगाने की संरचना और इलाज करने की सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में योजनानुसार वर्ष 2030 तक इसे खत्म करने में बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है।

टीबी के रोग के बारे में :-
  • टीबी का पूरा नाम है ट्यूबरकुल बेसिलाइ।
  • यह एक छूत का रोग है और इसे प्रारंभिक अवस्था में ही न रोका गया तो जानलेवा साबित होता है।
  • यह व्यक्ति को धीरे-धीरे मारता है।
  • टीबी रोग को अन्य कई नाम से जाना जाता है, जैसे तपेदिक, क्षय रोग तथा यक्ष्मा।
  • देश में हर तीन मनट में दो मरीज क्षयरोग के कारण दम तोड़ दे‍ते हैं। हर दिन चालीस हजार लोगों को इसका संक्रमण हो जाता है।
  • टीबी रोग एक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है।
  • इसे फेफड़ों का रोग माना जाता है, लेकिन यह फेफड़ों से रक्त प्रवाह के साथ शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकता है, जैसे हड्डियाँ, हड्डियों के जोड़, लिम्फ ग्रंथियां, आंत, त्वचा और मस्तिष्क के ऊपर की झिल्ली आदि।
  • किसी रोगी के खांसने, बात करने, छींकने या थूकने के समय बलगम व थूक की बहुत ही छोटी-छोटी बूंदें हवा में फैल जाती हैं, जिनमें उपस्थित बैक्टीरिया कई घंटों तक हवा में रह सकते हैं और स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में सांस लेते समय प्रवेश करके रोग पैदा करते हैं।

कितना महत्त्वपूर्ण साबित होगा बैंकों का रीकैपिटलाइजेशन?


हाल ही में अर्थव्यवस्था को गति देने, रोजगार सृजन और बैंकिंग तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को दो लाख 11 हजार करोड़ रुपए की पूंजी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। केंद्र द्वारा संकटग्रस्त सरकारी बैंकों के पुनर्पूंजीकरण यानी रीकैपिटलाइजेशन की घोषणा महत्त्वपूर्ण इसलिये है क्योंकि इससे बैंकों को फँसे हुए कर्ज के दुष्चक्र से उबारा जा सकता है।
उल्लेखनीय रूप से बढ़ चुके एनपीए की वजह से ही बैंक ऋण नहीं दे पा रहे हैं और देश की बैंकिंग ऋण वृद्घि 25 साल के निम्नतम स्तर पर है, जिसके कारण निजी निवेश एकदम अवरुद्घ है। ऐसे में इस कदम का स्वागत किया जाना उचित है। हालाँकि आगे की राह उतनी आसान नजर नहीं आ रही है।

क्यों अर्थव्यवस्था के लिये सरदर्द है एनपीए?
गैर-निष्पादनकारी परिसंपत्तियाँ (non-performing assets-NPA) किसी भी अर्थव्यवस्था के लिये बोझ हैं। ये देश की बैंकिंग व्यवस्था को रुग्ण बनाती हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से ‘बैड लोन’ और ‘बैड एसेट’ (खराब परिसम्पत्तियाँ) में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
‘गैर-निष्पादनकारी परिसंपत्तियाँ’ यानी एनपीए बैड लोन और बैड एसेट से ही मिलकर बनती हैं। बैड लोन से बैंकों के लाभांश में कमी आती है, फलस्वरूप बैंक के लिये ऋण देना मुश्किल हो जाता है। जब बैंकों के लिये ऋण देना मुश्किल हो जाता है तो फिर निवेश में कमी आने लगती है और जब निवेश में कमी आने लगे तो अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलता है।
एनपीए का प्रबंधन करना अत्यंत ही दुष्कर कार्य है। हम इस पर जितना ही लगाम लगाने की कोशिश करते हैं यह उतना ही बेकाबू होता जाता है।
मान लिया जाए कि किसी बैंक ने किसी संस्था को कुछ राशि ऋण के तौर पर दी है, जब बैंक ने ऋण दिया था तब तो परिस्थितियाँ ऐसी थी कि संस्था द्वारा ऋण राशि को चुकाया जाना आसान लग रहा था। लेकिन बाद में प्रतिकूल हालातों में संस्था ऋण चुकाने में असमर्थ हो गई।
यदि बैंक उसे वित्तीय संकटों से उबारने के उद्देश्य से और ऋण देता है तो इस बात का डर लगातार बना रहता है कि कहीं बाद में दिया गया ऋण भी न डूब जाए। इस प्रकार से एनपीए किसी भी अर्थयवस्था के लिये बहुत बड़ा सरदर्द जैसा ही है।

एनपीए से निजात पाने के उपाय
5/25 योजना– इसके तहत ऋण परिशोधन की अवधि को 25 वर्षों तक बढ़ा दिया जाता है एवं प्रत्येक 5 वर्षों की अवधि के पश्चात् ब्याज दरों को पुनः परिवर्तित करने का प्रावधान किया जाता है।
एस.डी.आर. (strategic debt restructuring)– इसके अन्तर्गत बैंक एन.पी.ए. से संबंधित कंपनियों को दिये गए ऋण को इक्विटी में बदलकर उसके प्रबंधन पर नियंत्रण कर सकते हैं, साथ ही बैंक 18 महीनों के अंदर इक्विटी को बेचकर अपने पैसे वापस ले सकते हैं।
जून, 2016 में ‘एस. 4 ए.’ (SCHEME OF SUSTAINABLE STRUCTURING OF STRESSED ASSETS - S4A) को लागू किया गया है, जिसके अनुसार बैंक अपने द्वारा दिये गए ऋण की कुल मात्र को सतत् (SUSTAINABLE) एवं असतत् (UNSUSTAINABLE) में बाँटकर निपटान करता है।
पुनर्गठन (Restructuring)– यदि किसी कंपनी की समस्या में सुधार नहीं हो रहा है और बैंक को यह पता है कि कंपनी विलफुल डिफॉल्टर नहीं है और न ही कंपनी ऋण को किसी और प्रयोजन में खर्च कर रही है, तब ऐसी स्थिति में बैंक कंपनी द्वारा लिये गए ऋण को पुनर्गठित कर सकती है– ब्याज दर घटाकर ऋण चुकाने की अवधि को बढाकर इत्यादि तरीकों से।

क्यों महत्त्वपूर्ण है रीकैपिटलाइजेशन?
पिछले दो सालों में भारत की कमजोर पड़ रही अर्थव्यवस्था में नई जान फूँकने और इसकी गतिशीलता को बनाए रखने के लिये सरकार प्रयासरत् है और इन्हीं प्रयासों के तहत विमुद्रीकरण और जीएसटी लागू करने के फैसले लिये गए हैं।
आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रवृत्तियाँ दिखनी आरंभ हो गई हैं। ऐसे में भारत को भी आर्थिक विकास के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये निवेश होना चाहिये, लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की खस्ता हालत को देखते ऐसा होने की संभावनाएँ अत्यंत ही कम हैं। अतः यह आवश्यक था कि बैंकों का रीकैपिटलाइजेशन किया जाए।
यह प्रयास इसलिये भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि कॉर्पोरेट क्षेत्र की बैलेंस शीट की समस्या से गैर-निष्पादनकारी परिसंपत्तियों (Non-performing assets - NPAs) में वृद्धि होती है। अतः एनपीए की इस समस्या के समाधान हेतु कॉर्पोरेट बैलेंस शीट के तनाव को कम किये जाने की प्रबल आवश्यकता है।

रीकैपिटलाइजेशन से जुड़ी समस्याएँ
जिस तरह बैंकों में नई पूंजी डाली जा रही है, उसका अर्थ है सरकार की ओर से 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का आवंटन और यह राशि दो साल में बैंकों को दी जाएगी। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस वर्ष राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के करीब 0.4 फीसदी तक बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं गैर-कर राजस्व में भी कमी आने की बात कही जा रही है।
दरअसल, रीकैपिटलाइजेशन से बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी और ज़्यादा बढ़ेगी, जबकि सरकार का इरादा इसे कम करने का है। नई पूंजी का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा सरकार की ओर से आएगा। जबकि कई बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी काफी कम हो चुकी है।
बढ़ते एनपीए के कारण आज बैंकों के बही-खाते अत्यंत ही भारी हो चले हैं और रीकैपिटलाइजेशन से जुडी सबसे बड़ी समस्या यह है कि कहीं यह राशि भी इन बही-खातों को संतुलित करने में न चली जाए, जैसा कि विमुद्रीकरण के बाद बैंकों में जमा अकूत मुद्रा के साथ किया गया था। जब बैंकों के पास कुछ बचेगा ही नहीं तो वे निवेश हेतु ऋण कहाँ से देंगे?

निष्कर्ष
विदित हो कि पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता की जाँच की व्यवस्था की थी, जिसके कारण बैंकों को फँसे हुए कर्ज को उजागर करना पड़ा था और निपटान की व्यवस्था बतानी पड़ी थी। इसके बाद से ही सरकारी बैंकों की व्यवहार्यता संकट में थी। तिमाही दर तिमाही में बैंक, खासतौर पर सरकारी बैंक फँसे हुए कर्ज के बढ़ते जोखिम को स्वीकार करते गए और उनसे निपटने का प्रावधान करने में ही उनका अधिकांश मुनाफा खप गया।
समय बीतने के साथ-साथ सरकार के पास विकल्प ये बचा कि कुछ डूबते सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जाए या फिर उनका रीकैपिटलाइजेशन किया जाए। पहला विकल्प राजनीतिक रूप से व्यवहार्य नहीं था और दूसरा विकल्प राजकोषीय घाटे की दृष्टि से ठीक नहीं था। अगस्त 2015 के एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2018-19 तक 1.8 लाख करोड़ रुपए के कैपिटलाइजेशन की आवश्यकता थी, जबकि सरकार ने 51,858 करोड़ रुपए की राशि ही इनमें डाली।
अतः बैंकों को दो लाख 11 हजार करोड़ रुपए की पूंजी उपलब्ध कराने का निर्णय निश्चित ही सराहनीय है, लेकिन आज एनपीए चिंताजनक स्तर तक बढ़ चुका है। यदि अर्थव्यवस्था को एक जहाज माना जाए तो एनपीए इस जहाज़ में हो चुके छेद के समान है। रीकैपिटलाइजेशन रूपी बर्तन से हम जितना पानी उलीचने का काम करेंगे उतना ही पानी यदि एनपीए रूपी छेद से अन्दर भरता जाए तो हम रीकैपिटलाइजेशन के उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं कर पाएंगे।
नई पूंजी के आवंटन की प्रासंगिकता इस बात पर भी निर्भर होगी कि बैंक इसका इस्तेमाल कितने प्रभावी ढंग से कर रहे हैं और फँसे हुए कर्ज से कैसे निपट रहे हैं। भारी पैमाने पर किया जाने वाला रीकैपिटलाइजेशन जहाँ सरकारी बैंकों को ऋण संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा, वहीं यह बहस अभी खत्म नहीं हुई है कि असली दिक्कत क्या थी ऋण की आपूर्ति या उनकी मांग में कमी की? ऐसे में सरकार को अब सरकारी बैंकों के लंबित प्रशासनिक सुधारों पर भी ध्यान देना होगा।

Current Affairs in Hindi (भाग-71)


  • हाल ही में विश्व बैंक द्वारा जारी कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत को प्राप्त हुआ स्थान है – 100वां
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा इस शीर्षक से पूरे देश में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया – रन फॉर यूनिटी
  • सर्च इंजन गूगल ने जिस उर्दू शायर, आलोचक और भाषाविद की 87वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए अपना डूडल उन्हें समर्पित किया- अब्दुल कवी दिसनवी
  • भारत में उच्च संस्थानों का आकलन और प्रत्यायन का कार्य करने वाले संस्थान एनएएसी ने जिस विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस रैंकिंग प्रदान की- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
  • एप के माध्यम से कैब एवं ऑटो सेवाएं देने वाली जिस कंपनी ने अब ऑटो में भी नि:शुल्क वाई-फाई सेवा देने की शुरुआत की- ओला
  • रतीय वायु सेना पहली बार इजरायल के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास आरम्भ करेगी, इस अभ्यास का नाम है- 'ब्लू फ्लैग'
  • फ्रेजाइल स्टेट्स इंडेक्स की 2017 की रिपोर्ट में जिस देश को 20 असफल देशों की फेहरिस्त में रखा गया- पाकिस्तान
  • किस राज्य में पहली बार एक महिला आईपीएस अधिकारी नीलमणि एन. राजू को पुलिस प्रमुख बनाया गया है- कर्नाटक
  • किस तारीख को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है- 31 अक्टूबर
  • हाल ही में भारतीय कप्तान मिताली राज आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ जिस स्थान पर पहुंच गई- पहले
  • भारत ने जिस देश के चाबहार बंदरगाह से अफगानिस्तान हेतु गेहूं की पहली खेप रवाना की है- ईरान
  • भारत और इटली के बीच 30 अक्टूबर 2017 को जितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए- छह
  • देश में रेलवे की नई समय-सारिणी के अनुसार इतनी ट्रेनों का टाइम टेबल बदला गया – 500
  • वह व्यंजन जिसे हाल ही में भारत के राष्ट्रीय भोजन के रूप में प्रस्तावित किया गया – खिचड़ी
  • रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में भारतीय नौसेना के लिए मंजूर किये गये हेलिकॉप्टरों की संख्या – 111  
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग करियर में कौन भारतीय खिलाडी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है-  विराट कोहली
  • न्यायालय में पुन: महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई शुरू करने के विरोध स्वरुप जिसने उच्चतम न्यायालय की शरण ली: तुषार गांधी
  • जिस केंद्रीय मंत्री ने हैदराबाद में आयोजित भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड समारोह में भाग लिया: राजनाथ सिंह
  • सिंगापुर के वित्त मंत्री हाल ही में नयी दिल्ली आए उनका नाम है: विवियन बालाकृष्णन
  • बीसीसीआई के पूर्व महाप्रबंधक और हैदराबाद क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का निधन हो गया, उनका नाम है: एमवी श्रीधर
  • केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह नें सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम विलंब भुगतान पोर्टल का उद्घाटन किया, पोर्टल का नाम है: एमएसएमई समाधान
  • उपराष्ट्रतपति एम.वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2017 का उद्घाटन किया, इसका विषय है: मेरा विजन-भ्रष्टाचार मुक्त् भारत
  • छः दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कठपुतली उत्सव में कठपुतली कला का प्रदर्शन करने वाले अनेक देशों के कलाकार भागीदारी कर रहे हैं. यह अंतरराष्ट्रीय कठपुतली उत्सव जिस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है: कोलकाता
  • जिस हाइकोर्ट ने 31 अक्टूबर 2017 को समान काम के लिए समान वेतन लागू करने का निर्णय दिया -  पटना हाइकोर्ट
  • केंद्र सरकार ने असम में कृषि व्यापार हेतु जिस संस्था के साथ हाल ही में ऋण समझौता किया - विश्व बैंक
  • केंद्र सरकार ने पीपीएफ के साथ ही साथ जिससे सम्बंधित नियमों में बदलाव की घोषणा की है -  एनएससी
  • जिस व्यक्ति ने हाल ही में एनआईए के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया - योगेश चन्द्र मोदी
  • जिस विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक आर्कटिक समुद्र के बर्फ में तेजी से गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है -  कैलगरी विश्वविद्यालय
  •  किस देश में हाल ही में महिलाओं को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई - सऊदी अरब
  • केंद्र सरकार ने हाल ही में जिसके नियमों को और अधिक उदार बनाने की घोषणा की - 'मेक इन इंडिया'
  • वह देश जिसे हराकर भारत ने तीन मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज 2-1 से जीती – न्यूजीलैण्ड
  • भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के तहत इतनी कीमत के हथियारों की खरीद को अंतिम रूप दिया गया - 40 हजार करोड़ रुपये
  • वह देश जिसके साथ मिलकर भारत ने हाल ही में संयुक्त नौसेनिक अभ्यास आरंभ किया – जापान
  • वह बचत योजना जिसके लिए सरकार ने नियमों में परिवर्तन की घोषणा की है – पीपीएफ
  • वह देश जिससे हाल ही में अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध हटाये है – सूडान
  • जिस देश में महिलाओं को ड्राइविंग के बाद अब स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियम में भी एंट्री प्रदान की गई- सऊदी अरब
  • वाइस एडमिरल अजित कुमार पी, एवीएसएम, वीएसएम ने हाल ही में नई दिल्ली के साउथ ब्लाक में नौसेना उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया, वह जिसके स्थान पर नियुक्त किए गए हैं- वाइस एडमिरल करमबीर सिंह
  • पश्चिम बंगाल में वित्तीय सुधारों हेतु भारत ने जिस बैंक के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए- एशियाई विकास बैंक
  • भारतीय जूनियर पुरूष हाकी टीम ने जिस मेजबान देश को हराकर सातवें सुल्तान जोहोर कप में तीसरा प्राप्त किया- मलेशिया
  • नरेंद्र मोदी सरकार ने जितने पाक हिदुओं को लंबी अवधि हेतु वीजा जारी किए- 431