Tuesday 17 January 2017

"Bharat Ratna" (सामान्य ज्ञान, भाग-30)



                           आज हम बात कर रहे हैं देश के सबसे बड़े सम्मान Bharat Ratna की। भारत रत्न किसे दिया जाता है, कब दिया जाता है, क्यों दिया जाता है ? इन सभी सवालों के जवाब आपको आज मिल जाएगा।
1. भारत रत्न की शुरूआत 2 January, 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
2. भारत रत्न उस इंसान को दिया जाता है जिसने मानवता के लिए किसी भी क्षेत्र में अभूतपूर्व और अप्रत्याशित सेवा का भाव दिखाया हो।
3. भारत रत्न देते वक्त नस्ल, क्षेत्र, भाषा, लिंग या जाति आदि पर गौर नहीं किया जाता। लेकिन लिंग का भेदभाव साफ नजर आता है क्योंकि अभी तक 45 लोगों को भारत रत्न मिल चुका है जिनमें से 40 पुरूष है और 5
महिलाएँ।
4. 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान दिया जाता है।
5. शुरूआत में ये था कि मरने के बाद किसी को भी भारत रत्न नहीं मिलेगा लेकिन 1955 के बाद मिलने लगा।मरणोप्रांत सबसे पहले भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी को मिला था। अब तक 12 लोगो को मरने के बाद भारत रत्न मिल चुका है।
6. भारत रत्न किसी और क्षेत्र की तुलना में सबसे ज्यादा 21 नेताओ को मिला है। इनमें से 15 कांग्रेस के है और उनमें से भी 3 नेहरू परिवार के है।
7. प्रधानमंत्री भारत रत्न के लिए राष्ट्रपति के पास सिफारिश भेजता है लेकिन ऐसा भी हुआ है कि प्रधानमंत्री ने खुद को ही भारत रत्न दे डाला हो। क्योकिं जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गाँधी को पद पर बने रहते हुए यह अवार्ड मिला था।
8. बात सन् 1977 की है जब जनता पार्टी की सरकार ने भारत रत्न देना बंद कर दिया था। लेकिन 1980 में कांग्रेस सरकार इसे दोबारा शुरू किया।
9. सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु के बाद उनको सन् 1992 में भारत रत्न दिया गया था लेकिन बाद में वापिस ले लिया गया।
10. ये कहीं नहीं लिखा है कि भारत रत्न सिर्फ भारतीय नागरिक को ही दिया जाएगा। अब तक 2 विदेशियों को यह अवार्ड मिल चुका है। पहला अब्दुल गफ्फार खान को 1987 में और दूसरा अफ्रीका के जन नेता नेल्सन मंडेला को 1990 में दिया गया।
11. एक साल में ज्यादा से ज्यादा 3 व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है और ऐसा भी नहीं है कि हर साल दिया ही जाए। क्योंकि 1959, 1960, 1967, 1968, 1969, 1970, 1971, 1973, 1974, 1977, 1978, 1979, 1981, 1982, 1984, 1985, 1986, 1989, 1993, 1994, 1995 और 1996 ये ऐसे साल थे जब किसी को भी भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया।
12. भारत रत्न को नाम के साथ पदवी के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकते।
13. भारत रत्न के साथ कोई रकम नहीं दी जाती, लेकिन राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र मिलता है और साथ में एक मेडल भी। इस मेडल की कीमत लगभग 2,57,732 रूपए है।
       
     भारत रत्न के साथ मिलने वाली सुविधाएँ।
  • जीवन भर Income Tax नहीं भरना पड़ता।
  • जीवन भर भारत में एयर इंडिया की प्रथम श्रेणी की मुफ्त हवाई यात्रा और रेलवे में प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा।
  • संसद की बैठकों और सत्र में भाग लेने की अनुमति है।
  • कैबिनेट रैंक के बराबर की योगयता मिलती है।
  • जरूरत पड़ने पर Z-grade की सुरक्षा दी जाती है।
  • VVIP के बराबर का दर्जा दिया जाता है।
  • देश के अंदर किसी भी राज्य में यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा उन्हें स्टेट गेस्ट की सुविधा दी जाती है।
  • विदेश यात्रा के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान की जाती है।
     भारत रत्न से सम्मानित लोगों की पूरी सूची 
  1. 1954 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (देश के दूसरे राष्ट्रपति), जन्म 5 सितम्बर 1888, निधन 17 अप्रैल 1975
  2. 1954 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल). जन्म 10 दिसम्बर 1878, निधन 25 दिसम्बर 1972
  3. 1954 में डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री) जन्म 7 नवम्बर 1888, निधन 21 नवम्बर 1970
  4. 1955 में डॉ. भगवान दास (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक) जन्म 12 जनवरी 1869, निधन 18 सितम्बर 1958
  5.  1955 में सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान), जन्म 15 सितम्बर 1861, निधन 14 अप्रैल 1962
  6. 1955 में पं. जवाहरलाल नेहरू (प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी) जन्म 14 नवम्बर 1889, निधन 27 मई 1964
  7. 1957 में गोविंद वल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री) जन्म 10 सितम्बर 1857, निधन 7 मार्च 1961
  8. 1957 में डॉ. धोंडो केशव कर्वे (शिक्षक और समाज सुधारक) जन्म 18 अप्रैल 1887, निधन 9 नवम्बर 1962)
  9. 1958 में डॉ. बिधान चन्द्र राय (चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री) 1 जुलाई 1882, निधन 1 जुलाई 1962
  10. 1961 में पुरुषोत्तम दास टंडन (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक) जन्म 1 अगस्त 1882, निधन 1 जुलाई 1962
  11. 1961 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता) जन्म 3 दिसम्बर 1884, निधन 28 फरवरी 1963
  12. 1963 में डॉ. जाकिर हुसैन (देश के तृतीय राष्ट्रपति) जन्म 8 फरवरी 1897, निधन 3 मई 1969  
  13. 1963 में डॉ. पांडुरंग वामन काणे (भारतविद और संस्कृत के विद्वान) जन्म 1880, निधन 1972
  14. 1966 में लाल बहादुर शास्त्री (देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) मरणोपरान्त, जन्म 2 अक्टूबर 1904, निधन 11 जनवरी 1966
  15. 1971 में इंदिरा गांधी (देश की चौथी प्रधानमंत्री) जन्म 19 नवम्बर 1917, निधन 31 अक्टूबर 1984
  16. 1975 में वराहगिरी वेंकट गिरी (देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी), जन्म 10 अगस्त 1894, निधन 23 जून 1980
  17. 1976 में के. कामराज (स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास), मरणोपरान्त, जन्म 15 जुलाई 1903,‍ निधन 1975
  18. 1980 में मदर टेरेसा (नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक) जन्म 26 अगस्त 1910, निधन 5 सितम्बर 1997
  19. 1983 में आचार्य विनोबा भावे (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक), मरणोपरान्त, जन्म 11 सितम्बर 1895, निधन 15 नवम्बर 1962
  20. 1987 में खान अब्दुल गफ्फार खान (स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय) जन्म 20 जनवरी 1890, निधन 1988
  21. 1988 में मरुदुर गोपाला रामचन्दम (अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री), एमजीआर को मरणोपरान्त, जन्म 17 जनवरी 1917, निधन 24 दिसम्बर 1987
  22. 1990 में डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (भारतीय संविधान के वास्तुकार, राज‍नीतिज्ञ, अर्थशास्त्री) मरणोपरान्त, जन्म 14 अप्रैल 1891, निधन 6 दिसम्बर 1987
  23. 1990 में नेल्सन मंडला (नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता) जन्म 18 जुलाई 1918, निधन 5 दिसम्बर 2013
  24. 1991 में राजीव गांधी (देश के सातवें प्रधानमंत्री) मरणोपरान्त, जन्म 20 अगस्त 1944, निधन 21 मई 1991
  25. 1991 में सरदार वल्लभ भाई पटेल (देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), मरणोपरान्त, जन्म 31 अक्टूबर 1875, निधन 15 दिसम्बर 1950
  26. 1991 में मोरारजी भाई देसाई (देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) जन्म 29 फरवरी 1896, निधन 10 अप्रैल 1995
  27. 1992 में मौलाना अबुल कलाम आजाद (देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) मरणोपरान्त, जन्म 11 नवम्बर 1888, निधन 22 फरवरी 1958
  28. 1992 में जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा), (देश के जाने माने उद्योगपति) मरणोपरान्त, जन्म 29 जुलाई 1904, निधन 29. नवम्बर 1993
  29. 1992 में सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता, निर्देशक) जन्म 2 मई 1921, निधन 23 अप्रैल 1992
  30. 1997 में एपीजे अब्दुल कलाम (देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक) जन्म 15 अक्टूबर 1931
  31. 1997 में गुलजारीलाल नंदा (दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) जन्म 4 जुलाई 1897, निधन 15 जनवरी 1998
  32. 1997 में अरुणा आसिफ अली (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), मरणोपरान्त, जन्म 16 जुलाई 1909, निधन 29 जुलाई 1996
  33. 1998 में एमएस सुब्बालक्ष्मी (शास्त्रीय संगीत गायिका) जन्म 16 सितम्बर 1916, निधन 11 दिसम्बर 2004
  34. 1998 में सी. सुब्रमण्यम (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री), जन्म 30 जनवरी 1910, निधन 7 नवम्बर 2000
  35. 1998 में जयप्रकाश नारायण (स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ), मरणोपरान्त, जन्म 11 अक्टूबर 1902, निधन 8 अक्टूबर 1979
  36. 1999 में पंडित रविशंकर (सितार वादक) जन्म 7 अप्रैल 1920, निधन 11 दिसम्बर 2012
  37. 1999 में अमर्त्य सेन (नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री), जन्म 3 नवम्बर 1933
  38. 1999 में गोपीनाथ बोरदोलोई (स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री), मरणोपरान्त, जन्म 1890, निधन 1950
  39. 2001 में लता मंगेशकर (पार्श्व गायिका), जन्म 28 सितम्बर 1929
  40. 2001 में उस्ताद बिस्मिल्ला खां (शहनाई वादक) जन्म 21 मार्च 1916, निधन 21 अगस्त 2006
  41. 2008 में पंडित भीमसेन जोशी (शास्त्रीय गायक) जन्म 4 फरवरी 1922, निधन 24 जनवरी 2011
  42. 2014 में सचिन तेंडुलकर (भारतीय क्रिकेटर), जन्म 24 अप्रैल 1973
  43. 2014 में  सीएनआर राव (जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ ) , जन्म 30 जून 1934
  44. 2014 में  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ( जाने-माने राजनेता),  जन्म 25 दिसंबर 1924
  45. 2014 में  पं. मदनमोहन मालवीय ( शिक्षाविद, समाज सुधारक), जन्म, 25 दिसंबर 1861 https://ekawaz18.blogspot.com    

No comments:

Post a Comment