Wednesday 11 January 2017

GK Question & Answer in Hindi (भाग-6)

  1. ब्लड ग्रुप की खोज किसने की थी - लैंड स्टेनर
  2. ऐलुमिनियम का प्रमुख अयस्क कौनसा है - बॉक्साइट
  3. पहला कृत्रिम उपग्रह कौन सा था - स्पुतनिक-1
  4. किस उपकरण द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है - डायनेमो
  5. पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में कितना समय लगता है - 4 मिनट
  6. किसे सीमांत गाँधी कहा जाता है - खान अब्दुल गफ्फार खान
  7. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है - ग्रीनलैंड
  8. स्वतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति  कौन थे - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  9. काली मिट्टी किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है - कपास
  10. कौन-सा विदेशी आक्रमणकारी 'कोहिनूर हीरा' एवं 'मयूर सिंहासन' लूटकर अपने साथ स्वदेश ले गया - नादिरशाह
  11. हमारे सौर मण्डल का सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है - बृहस्पति
  12. किस नदी को ‘बिहार का शोक' कहा जाता है - कोसी
  13. गैस सिलेंडरों से गैस लीकेज का पता लगाने के लिए उसमे किस गंध युक्त पदार्थ को मिलाया जाता है - इथाइल मर्केप्टेन
  14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की - जवाहर लाल नेहरु
  15. केन्द्रीय असेम्बली में बम फेंकने में भगत सिंह का साथी कौन था - बटुकेश्वर दत्त
  16. मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की मांग सबसे पहले कब की थी - 1940
  17. काँमनवील पत्रिका का प्रकाशन किसने किया था - ऐनी बेसेन्ट ने
  18. 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून किसके प्रयासों से बनाया गया था - ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रयासों से
  19. लॉर्ड केनिंग ने नवंबर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की - इलाहाबाद में आयोजित दरबार में
  20. लॉर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य के शासक ने की - हैदराबाद के निजाम ने
  21. भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौनसी है - गोंड
  22. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी - ऐनी बेसेन्ट
  23. ‘शहीद-ए-आजम’ के नाम से कौन जाने जाते हैं - भगत सिंह
  24. किस योजना के फलस्वरूप भारत का विभाजन हुआ - माउंटबेटन योजना के फलस्वरूप
  25. जनरल डायर (जलियाँवाला बाग हत्याकांड से जुड़े) की हत्या किसने की थी - उधम सिंह ने
  26. बंगाल का विभाजन कब और किसके द्वारा किया गया था - 1905 ई. में गवर्नर लार्ड कर्जन द्वारा
  27. कुचिपुड़ी नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है - आंध्रप्रदेश
  28. मोहिनीअट्टम नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है - केरल
  29. भरतनाट्यम नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है - तमिलनाडु
  30. कथकली किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है - केरल
  31. भारत में प्रथम बहूउद्देश्य परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया - दामोदर
  32. इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे - वोमेशचन्द्र बनर्जी
  33. गांधीजी किसे अपना राजनितिक गुरु मानते थे -  गोपालकृष्ण गोखले
  34. अन्तराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र संघ के किस अंग की है - सुरक्षा परिषद्
  35. नोबेल पुरस्कार पाने बाला पहला भारतीय नागरिक कौन था - रविन्द्रनाथ टैगोर (1913 में)
  36. मिड डे मील योजना किस वर्ष शुरु हुई - 1995 में
  37. बंग्लादेश का राष्ट्रगान कौनसा है और इसे किसने लिखा है - ‘आमार सोनार बांग्ला’ जो रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा है
  38. लोधी वंश का संस्थापक कौन था - बहलोल लोधी
  39. किस संविधान संशोधन को 'मिनी काँन्स्टीट्यूशन' कहते है - 42वे
  40. गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं - आक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण
  41. होम्योपैथी का संस्थापक कौन था - हनीमैन
  42. फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है - ऐथिलीन
  43. भारतीय राष्ट्रीय कलेंडर का पहला माह कौन सा है - चैत्र
  44. पं. हरिप्रसाद चौरसिया कौनसा वाद्य यंत्र बजाते हैं - बाँसुरी
  45. श्रव्य परिसर में ध्वनि तरंगों की आवृति कितनी होती है - 20 Hz से 20000 Hz
  46. मधुबनी किस राज्य की लोक चित्रकला शैली है - बिहार
  47. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है - नेपाल
  48. किस नदी को दक्षिण गंगा कहा जाता है - गोदावरी
  49. निर्विरोध चुने जाने वाले एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे - नीलम संजीवा रेड्डी
  50. सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह वाला नगर कौनसा था - लोथल
  51. किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है - अमीर खुसरो
  52. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन सा है - पामीर या तिब्बत का पठार
  53. वनस्पति घी के निर्माण में कौनसी गैस प्रयुक्त होती है - हाइड्रोजन
  54. इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था - मिहिर सैन
  55. मानव निर्मित प्रथम रेशा कौन सा है - नायलॉन
  56. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए - 17 मीटर
  57. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है - निर्वात
  58. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है - बैंगनी
  59. वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है - अवतल
  60. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है - हीलियम
  61. विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है - वेलेंटाइना तेरेश्कोवा
  62. 'ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन' पुस्तक के लेखक कौन थे - चार्ल्स डार्विन
  63. सिनेबार किस धातु का अयस्क है - पारा या मरकरी
  64. "हाइड्रोजन बम्ब" किस सिद्धांत पर आधारित है - नाभिकीय संलयन
  65. पैलाग्रा रोग किस विटामिन की कमी से होता है - विटामिन B-3
  66. मछलियों के यकृत-तेल में किसकी प्रचुरता होती है - विटामिन  D
  67. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है - 36,000 किलोमीटर
  68. मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है - 37° C या 98.4 F
  69. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है - डायोप्टर
  70. कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं - सिलिकन की
  71. पानी का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है - 4°C पर
  72. ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे -दादा भाई नैरोजी
  73. भारत के किस राज्य में चावल का सबसे अधिक उत्पादन होता है - पश्चिमी बंगाल
  74. भारत में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर कहाँ है - पुष्कर (राजस्थान)
  75. पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है - रैबीज या हाइड्रोफोबिया
  76. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है - उपराष्ट्रपति
  77. दो बार नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन है - मैडम मैरी क्यूरी 
  78. SAARC (सार्क) या दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है - काठमांडू (नेपाल)
  79. प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन थे - मेजर सोमनाथ शर्मा
  80. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी - सरोजिनी नायडु
  81. सन 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे - कपिलदेव
  82. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है - 12
  83. नोबल पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए - 1901
  84. बंग्लादेश की मुद्रा कौनसी है - टका
  85. माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है - बछेंद्री पाल
  86. डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है - टेनिस
  87. माऊंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है - संतोष यादव
  88. संसद का उच्च सदन कौनसा है - राज्यसभा
  89. डबल फाल्ट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है - टेनिस
  90. ‘लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है - मणिपुर
  91. ‘पौधों में जीवन होता है’ यह किस भारतीय वैज्ञानिक ने बताया था - जगदीश चन्द्र बसु
  92. महात्मा गाँधी द्वारा साबरमती आश्रम कहाँ स्थापित किया गया - अहमदाबाद
  93. मनुष्य के शरीर में कितने गुणसूत्र होते हैं - 23 जोड़े या 46
  94. मैग्सेस पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन थे - बिनोवा भावे 
  95. स्वांग किस राज्य की लोकनृत्य कला है - हरियाणा
  96. तम्बाकू पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाने वाला विश्व का पहला देश कौनसा है - भूटान
  97. नमक कानून को तोड़ने के लिए महात्मा गाँधी ने कौनसा आन्दोलन शुरु किया - सविनय अवज्ञा आन्दोलन
  98. उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है -  संसद सदस्य
  99. विजयस्तंभ कहाँ स्थित है - चित्तोड़गढ़ में 
  100. बुली’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है - हॉकी

No comments:

Post a Comment