Monday 9 January 2017

Current Affairs in Hindi (भाग-4)


  1. किस प्रदेश सरकार ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्त 12 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया - जम्मू कश्मीर
  2. पाकिस्तान की किस अदालत ने क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान और मौलाना ताहिरुल कादरी को 17 नवम्बर तक गिरफ्तार करने का आदेश दिए - आतंकरोधी न्यायालय
  3. भारत और किस देश के बिच अक्टूबर 2016 में कृषि, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए - म्यांमार
  4. बर्ड फ्लू के किस वायरस के फैलने के दृष्टिगत केंद्र सरकार ने भोपाल स्थित राष्ट्रिय उच्च सुरक्षा पशु रोग संसथान और जालंधर स्थित उत्तरी क्षेत्री रोग लक्षण प्रयोगशाला से संक्रमण स्रोत का पता लगाने हेतु जाँच के आदेश दिए - एच5एन8
  5. उस मार्स रोवर का क्या नाम है जो मंगल की सतह में उतरने के बाद किसी भी सन्देश को भेजने में असफल रहा - शियापरेली
  6. न्यू वर्ल्ड वेल्थ नामक एक रिपोर्ट के अनुसार सम्पति के में मुंबई का दुनिया में कौन सा स्थान हैं - 14वें
  7. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने हाल ही में बैंक के केन्द्रीय बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की , यह बैठक किस शहर में आयोजित किया गया - कानपूर
  8. दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मलेन भारत के किस प्रदेश में आयोजित किया गया हैं - मध्यप्रदेश
  9. किस फुटबॉल क्लब ने एफसी कप के फाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय क्लब बनने का गौरव हासिल किया - बेंगलुरु एफसी
  10. किस पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद को राजस्थान किसान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया - सांवर लाल जाट
  11. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 'कौशल्या सेतु' पहल लांच किया गया - महाराष्ट्र सरकार
  12. किसको पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया - जनरल कमर जावेद बाजवा
  13. विश्व का पहला मतदान साक्षरता हेतु अंतराष्ट्रीय सम्मलेन किस देश में आयोजित किया गया - भारत 
  14. किस देश में तूफान हैमा के कारन गुआंगडोंग प्रान्त में भूस्खलन हुआ - चीन
  15. किसने भारतीय नौसेना अकादमी कमांडेट का पद ग्रहण किया - वाईस एडमिरल एस वी भोकारे
  16. साइबर सुरक्षा खतरे के मद्देनजर किसने कैबिनेट मीटिंग के मोबाइल पर प्रतिबन्ध लगाया - पीएम
  17. तुर्की-बिन-सऊद-अल-कबीर किस देश के राजकुमार थे जिन्हें हत्या के आरोप में मृत्युदंड दिया गया - सऊदी अरब 
  18. पुस्तक द स्लिपवाकर्स ड्रीम के लेखक कौन  है - ध्रुबज्योति बोराह
  19. ब्लॉक चैन ट्रांजेक्शन करने वाला पहला भारतीय बैंक कौन बना - आईसीआईसीआई बैंक
  20. हाल ही में किस मशहूर पोलिश फिल्म निर्देशक का निधन हो गया - आन्द्रजई वायदा
  21. किस बैंक ने यूनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस के साथ टाई-अप नवीनीकृत किया - बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र
  22. किस खिलाडी ने बीजिंग में आयोजित चाइना ओपन का महिला एकल ख़िताब जीता - एग्रिएज्का रादवांस्का
  23. सुप्रीम कोर्ट की किस बेंच ने यह फैसला सुनाया की पत्नी द्वारा वृद्ध परिजनों का अलग किये जाने का दबाव बनाये जाने पर पति क़ानूनी रूप से तलाक ले सकता है - जस्टिस अनिल आर दवे तथा जस्टिस एल नागेश्वर राव
  24. तेलंगाना राज्य में अक्टूबर 2016 को कितने नए जिलों का गठन किया गया - 21
  25. वर्ष 2016 का एक्लब्या खेल पुरस्कार किस महिला खिलाडी ने जीता - स्रबानी नंदा 
  26. भारत द्वारा अक्टूबर 2016 के दौरान हिमाचल प्रदेश के स्पीति में शुरू किए गए नवीनतम हाई एलटीट्युड स्टेशन का नाम क्या है - हिमांश
  27. सीरिया के अलेप्पो शहर पर किये जा रहे हवाई हमलों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र में लाये गये प्रस्ताव पर किस देश ने वीटो किया - रूस
  28. जलवायु परिवर्तन जोखिमों पर अध्ययन हेतु पेट्रोफेड ने किसके साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए - टेरी(टीईआरआई)
  29. भारत ने किस स्थान पर दीमक की नयी प्रजाति ग्लेंटरमेस चिराहरिताए की खोज की गयी - केरल
  30. सामान नागरिक संहिता पर विधि आयोग ने जनता की राय जानने हेतु 16 प्रश्नों की सूचि तैयार की है, इसका मुख्य उदेश्य क्या है - तीन तलाक और बहुविवाह प्रथा पर रोक
  31. किस खिलाडी ने चाइना ओपन पुरुष एकल ख़िताब जीता - एंडी मरे
  32. वर्ष 2016 का साहित्य नोबेल पुरस्कार किस अमरीकी लोक गायक व गीतकार को देने की घोषणा की गई - बॉब डिलेन
  33. हाल ही में किसे आस्ट्रिया में भारत की राजदूत नियुक्त किया गया - रेनू पाल
  34. पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री अंतोनियो गुतरेस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र का महासचिव नियुक्त किया, वे किसका स्थान लेंगे - अल्फ्रा लिंगदोह
  35. भूमिबोल अदुल्यदेज किस देश के शासक थे, उन्होंने विश्व में सबसे अधिक 70 वर्ष तक बतौर राजा अपने देश पर शासन किया - थाईलैंड
  36. पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशीप में भारतीय कप्तान मुकेश सिंह के साथ किस पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता - गौरव शर्मा
  37. किस राज्य में राष्ट्रिय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र द्वारा अनुसन्धान स्टेशन स्थापित किया गया - हिमाचल प्रदेश
  38. पुस्तक द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनेस किसने लिखी है - अरुंधती रॉय
  39. ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधो को मजबूती प्रदान करने के लिए किस संयुक्त बैंक का गठन किया गया तथा उसके साथ एक्सिम बैंक के एम्ओयू को मंजूरी दी गयी है - न्यू डेवलपमेंट बैंक 
  40. किस खिलाडी ने जापान ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस जीती - थाईलैंड
  41. किस भारतीय महिला ने रूस में हुई महिला अंडर-16 विश्व युवा शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीत लिया - आकांक्षा हगवाने
  42. हेइस्राम कन्हाईलाल का हाल ही में निधन हो गया वे किस क्षेत्र से सम्बन्ध रखते थे - रंगमंच
  43. हाल ही में किसे हैदराबाद में स्थित जर्मनी के वाणिज्यिक दूतावास में जर्मनी का मानद कोंसुल नियुक्त किया गया - बी वी आर मोहन रेड्डी
  44. भारत का पहला अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र किस शहर में स्थापित किया गया है - मुंबई
  45. किस वरिष्ठ पत्रकार को प्रेस क्लब ऑफ़ इण्डिया का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया - गौतम लाहिड़ी
  46. बायोफर्मासिटीकल प्रतिस्पर्धा और निवेश सर्वेक्षण (बीसीआई) में भारत का क्या स्थान है - 19वां
  47. आर्थिक साझेदारी हेतु ब्रिक्स रणनिति को बढ़ावा देने हेतु कहाँ 12 से 14 अक्टूबर तक ब्रिक्स व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा - नई दिल्ली
  48. पुस्तक ओल्ड पाथ विद क्लाउड्स के लेखक कौन है - थिच न्हात हन
  49. किस देश के राष्ट्रपति ने म्यांमार पर से प्रतिबन्ध हटाने की घोषणा की - अमेरिका
  50. चौथी ब्रिक्स विज्ञान, प्रौधोगिकी और नवाचार मंत्रिस्तरीय बैठक किस शहर में संपन्न हुई - जयपुर
  51. उदय योजना में शामिल होने वाला महाराष्ट्र किस नम्बर का राज्य बना - 18वां
  52. 8 अक्टूबर, 2016 को मनाये गये भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर किस लड़ाकू विमान ने पहली बार उड़ान भरी - तेजस
  53. "इण्डिया कनेक्टेड: मेपिंग द इम्पेक्ट ऑफ़ न्यू मिडिया" नामक पुस्तक राज्य वर्धन राठौड़ ने विमोचन किया,इसके लेखक कौन है - डॉ. शालिनी नारायणन और और सुनेत्रा सेन नारायण
  54. दूरदर्शन ने ज्ञान दर्शन चैनल के ट्रांसमिशन हेतु किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये - IGNOU
  55. ब्रिक्स देशों ब्राजील रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने सीआरए का गठन कब किया - वर्ष 2015

No comments:

Post a Comment