Wednesday 1 February 2017

BIHAR CURRENT AFFAIRS (BIHAR FACTS, PART-15)

  • सरकार के 'हर घर बिजली लगातार ' निश्चय का शुभारम्भ किया गया  -  15 नवम्बर, 2016 को
  • सरकार के दो निश्चय क्रमशः 'हर घर नल का जल' तथा 'शौचालय निर्माण, घर का सम्मान' के अंतर्गत योजनाओं का शुभारंभ किया गया  -  27 सितम्बर, 2016 को
  • ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए बिहार सरकार के एक एक निश्चय 'घर तक पक्की गली-नालियां' का शुभारंभ किया गया  -  28 अक्टूबर, 2016 को
  • 'शौचालय निर्माण घर का सम्मान' (निश्चय 6) का प्रारंभ किया गया  -  27 सितम्बर, 2016 से
  • वह स्थान जहाँ 190 हेक्टेयर में वाइल्डलाइफ सफारी शुरू करने को मंजूरी मिली  -  राजगीर
  • बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम लागु हुआ  -  5 जून, 2016 को
  • बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत शिकायत निवारण की समय-सीमा हैं  -  60 कार्य दिवस
  • 15 वर्षीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोड मैप वर्ष 2015-2030, तैयार करने वाला देश का पहला राज्य  -  बिहार
  • बिहार सरकार के सुशासन के कार्यक्रम (2015-2020) के तहत शामिल कुल निश्चयों की संख्या हैं  -  7
  • सुशासन के कार्यक्रम वर्ष 2015-2020 के तहत विकसित बिहार के 7 निश्चय के क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए इनके मिशन कोड में क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं परामर्श हेतु बिहार विकास मिशन का गठन किया गया  -  जनवरी, 2016 में
  • राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लागू हुआ  -  20 जनवरी, 2016 को
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहयता भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया  -  2 अक्टूबर 2016 को
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों (12वीं पास) को प्रदत्त शिक्षा ऋण हैं  -  4 लाख रुपए तक
  • 'कुशल युवा कार्यक्रम' का शुभारंभ हुआ  -  2 अक्टूबर, 2016 से
  • बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी गांवों (39073) में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करने का लक्ष्य हैं  -  दिसंबर, 2017 तक
  • राज्य में त्वरित औद्योगिक विकास के लिए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन निति, 2016 लागु की गयी  -  1 सितम्बर, 2016 से
  • राज्य में युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट-अप निति, 2016 को लागु किया गया  -  7 सितम्बर, 2016 से
  • राज्य में नई उत्पाद निति, 2015 लागु की गई  -  21 दिसंबर, 2015
  • सम्पूर्ण बिहार देशी शराब को  प्रतिबंधित किया गया  -  1 अप्रैल, 2016 से
  • संपूर्ण बिहार में विदेशी शराब को भी प्रतिबंधित किया गया  -  5 अप्रैल, 2016 से
  • बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 को लागु किया गया  -  2 अक्तूबर, 2016 से
  • गुजरात, नागालैंड एवं मिजोरम के पश्चात् शराब बंदी लागु करने वाला देश का चौथा राज्य हैं  -  बिहार
  • बिहार में शराब बंदी पर पटना हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए स्थगनादेश को उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किया गया  -  7 अक्टूबर, 2016
  • बिहार सरकार द्वारा गुटखा एवं पान मसाला उत्पादों पर रोक लगाई गई  -  21 मई, 2016
  • वर्ष 2019-20 तक पाइप द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के लक्ष्य के साथ 'मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना' का शुभारंभ किया गया  -  27 सितम्बर, 2016 को
  • 27 सितम्बर, 2016 से प्रारंभ 'मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना' के तहत शहरी क्षेत्र में प्रत्येक परिवार तक तक शुद्ध नल के जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी  -  अगले पांच वर्षो में
  • 100 से अधिक आबादी वाले बसावटों को अगले पांच वर्षों में संपर्कता प्रदान करने हेतु ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना का शुभ्रन्भ किया गया  -  28 अक्टूबर, 2016 को
  • लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संबंधित हैं  -  ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण से
  • भारत का पहला राज्य, जहां  आम जनता को उनके परिवाद पर सुनवाई के साथ-साथ इसके निवारण का भी क़ानूनी अधिकार प्रदान किया गया हैं  -  बिहार
  • वर्ष 2015-16 में बिहार के सकल राज्य घरेलु उत्पाद की राष्ट्रिय सकल घरेलु उत्पाद में प्रतिशत भागीदारी हैं  -  3.05%
  • जे. पी. सेनानी सम्मान योजना के तहत पेंशन की स्वीकृति हैं  -  3117 सेनानियों को
  • जून, 2016 में शुरू की गई चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन जिन स्टेशनों के बीच चलती हैं, वह हैं  -  बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार
  • बाल श्रम ट्रेकिंग व्यवस्था (CLTS) कब शुरू की  गई  -  12 जून, 2016 को  
  • राष्ट्रिय केला अनुसन्धान केंद्र खोलने की घोषणा की गई हैं  -  एशियन डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस सेंटर (ADPC)
  • चुनाव लड़ने के लिए बिहार राज्य चुनाव आयोग ने उम्मीदवार के घर शौचालयहोना अनिवार्य कर दिया हैं  -  पंचायत स्तर पर
  • पंचायत चुनाव अर्हता संबंधी यह बदलाव आधारित हैं  -  बिहार पंचायत राज (संशोधन अधिनियम) 2015 पर
  • राज्य में प्राथमिक विद्यालयों और पंचायती राज संस्थाओं में महिला आरक्षण की सीमा हैं  -  50%
  • वह राजमार्ग जिसके विस्तार हेतु जनवरी, 2016 में आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति ने 4918 करोड़ रूपये स्वीकृत किये  -  NH-2
  • वर्ष 2015 का सामाजिक न्याय हेतु के. विरामनी पुरस्कार प्रदान किया गया  -  मुख्यमंत्री नितीश कुमार को (पुरस्कार राशी 1 लाख रूपये)
  • सामाजिक न्याय हेतु के. वीरमानी पुरस्कार प्रदान किया जाता हैं  -  पेरियार इंटरनेशनल द्वारा
  • उदय (UDAY-Ujwal Discom Assurance Yojana) योजना में शामिल होने वाला देश का छठां राज्य हैं  -  बिहार
  • 1000 मेगावाट क्षमता वाली नबीनगर ताप विद्युत परियोजना संचालित की जा रही हैं  -  भारतीय रेल बिजली कंपनी लि. (BRBCL) द्वारा
  • BRBCL एक संयुक्त उद्यम हैं  -  NTPC और भारतीय रेलवे का
  • प्रसिद्ध भाजपा नेता लालमुनी चौबे जिनका मार्च, 2016 में देहांत हो गया, चार बार लिक सभा के लिए चुने गये थे  -  बक्सर लोक सभा सीट से
  • मार्च, 2015 में राष्ट्रिय पावर ग्रिड के साथ संयुक्त होने वाला 195 मेगावाट का मुजफ्फरपुर ताप विद्युत संयंत्र उद्यम हैं  - कांति बिजली उत्पादन निगम लि. का
  • बिहार राज्य में डीजल व वैट (VAT) की दर हैं  -  19 प्रतिशत व 26 प्रतिशत
  • सीजन 4 प्रो-कबड्डी लीग की विजेता टीम  -  पटना पाइरेट्स
  • पटना पाइरेट्स टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में हराया  -  जयपुर पिंक पैंथर्स को
  • पटना साहिब जन्मस्थल हैं  -  गुरु गोविन्द सिंह का 
  • पटना साहिब (श्री हरिमंदिर जी) गुरुद्वारा बनाया गया था  -  महाराजा रंजित सिंह द्वारा
  • प्रथम अंतराष्ट्रीय सिख कॉन्क्लेव आयोजित किया गया  -  22-24 सितम्बर, 2016 के मध्य पटना में
  • छात्रों के परीक्षा फार्म को आधार नंबर से जोड़ने वाला देश का पहला राज्य  -  बिहार (BSEB)
  • बिहार में गंगा नदी में गाद (Slit) का अध्ययन करने वाली समिति की अध्यक्षता  -  ए. के. सिन्हा द्वारा
  • 1955 करोड़ रू० लागत वाली सड़क संपर्क परियोजना जो झारखण्ड और बिहार को जोड़ेगी  -  साहिबगंज-मनिहारी
  • भारत का पहला हैप्पीनेस जंक्शन  -  सोनपुर
  • स्वच्छ उर्जा के लिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु पुरस्कार, 2016 जितने वाला गैर-सरकारी संगठन  -  स्वयं शिक्षा प्रयोग
  • नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जिन्होंने 25 नवम्बर, 2016 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया  -  जॉर्ज यिओ
  • पटना में गंगा नदी पर प्रस्तावित भारत का सबसे लम्बा नदी पुल (9.8 किमी.) निर्मित होगा  -  एशियन विकास बैंक के सहयोग से
  • 9 नवम्बर, 2016 को मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने निश्चय यात्रा की शुरुआत की  -  पश्चिम चंपारण से
  • हाल ही में बिहार राज्य की सभी न्यायिक सेवाओं में आरक्षण लागु किया गया हैं  -  50%
  • मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना लागु हैं  -  19 जिलों में
  • 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार और श्रमिकों विशेष प्रशिक्षण देने हेतु मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना संबंधित हैं  -  अल्पसंख्यक समुदाय से
  • छठीं आर्थिक गणना के अनुसार, महिला कामगारों की संख्या में पांचवीं आर्थिक गणना की तुलना में वृद्धि हुई  -  147.43%
  • नमूना सर्वेक्षण पंजीकरण (SRS)-2014 के अनुसार, बिहार राज्य में प्रजनन दर हैं  -  3.2
  • राज्य से कालाजार के उन्मूलन का लक्ष्य हैं  -  वर्ष 2017 तक