Friday 10 February 2017

BIHAR FACTS, PART-16


  1. बिहार की पेंटिंग विधा कौन-सी है - मधुबनी
  2. दीदारगंज से प्राप्त यक्षी की मूर्ति का सम्बन्ध किस कला शैली सी है - मौर्य कला
  3. मंजूषा शैली किस क्षेत्र में लोकप्रिय थी - अंग क्षेत्र में
  4. धोबिया नृत्य बिहार के किस जिले में किया जाता है - भोजपुर
  5. बिहारशरीफ में स्थित इब्राहिम के मकबरे पर किस कला शैली का प्रभाव है - तुगलक कला शैली
  6. सासाराम स्थित शेरशाह का मकबरा किस शैली का सर्वश्रेष्ठ नमूना है - अफगान शैली
  7. मधुबनी चित्रकला का सम्बन्ध बिहार के किस क्षेत्र से है - मिथिला
  8. नयका बंजारा लोकगीत में नायक कौन है - शोभनयका
  9. बिहार में कौन-सा नृत्य जन्मोत्सव पर होता है - पंवङिया
  10. बिहार में होली के पर्व पर ग्रामीणों द्वारा कौन-सा नृत्य किया जाता है - जोगीड़ा
  11. कौन-सा नृत्य मुस्लिम समाज में विशेष रूप से प्रचलित है - झरनी
  12. कौन-सा नृत्य जनजातियों में विशेष रूप से प्रचलित है - करमा
  13. कौन-सा नाट्य जट-जट-जटिन के साथ प्रस्तुत किया जाता है - भकुली-बंका
  14. नवरंग कला मंच कहाँ अवस्थित है - बक्सर
  15. मंजूषा चित्रशैली में किस लोककथा के चित्र को महत्त्व मिला है - विहुला-विषहरी
  16. पटना कलम अथवा पटना शैली का अंतिम चित्रकला किसे माना जाता है - ईश्वरी प्रसाद को
  17. जट-जटिन नाट्य की प्रस्तुति किस महीने में की जाती है - ज्येष्ठ
  18. पटना कलेक्टरी और पटना कॉलेज के भवन किस शैली से प्रभावित है - हॉलैण्ड (डच)
  19. पटना कलम के प्रथम महत्त्वपूर्ण चित्रकार थे - सेवकराम
  20. कामायनी नाट्य संस्था बिहार के किस जिले में स्थित है - आरा
  21. विदेशिया लोकनाट्य के रचयिता कौन थे - भिखारी ठाकुर
  22. पटना सिटी में स्थित पादरी की हवेली और बाँकीपुर चर्च प्रतिनिधित्व करते है - गौथिक शैली का
  23. बुद्ध के जीवन के लघु चित्र किस चित्रकला से सम्बंधित है - पाल चित्रकला
  24. कौन-सी चित्रकला शैली में संथाल समाज की लोककथाओं, मिथकों, धार्मिक विश्वासों और नैतिक शिक्षा का विशेष प्रस्तुतीकरण होता है - जादोपटिया शैली
  25. किस चित्रकला शैली में स्त्री-पुरुषों के चेहरे का सिर्फ बायाँ हिस्सा ही बनाया जाता है - मंजूषा शैली
  26. किस नगर में 'सूर्य मंदिर' स्थित है -औरंगाबाद
  27. प्रसिद्ध उद्योगपति जी डी बिड़ला द्वारा निर्मित बिरला मंदिर कहाँ स्थित है - पटना
  28. ऐतिहासिक नेपाली मंदिर बिहार के किस स्थान पर है - हाजीपुर
  29. अशोक की लाट कहाँ है - वैशाली
  30. बोधगया किस धर्म का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है - बौद्ध धर्म
  31. जरासंध का अखाड़ा कहाँ स्थित है - राजगीर
  32. विश्व शांति स्तूप कहाँ स्थित है - राजगीर
  33. गया स्थित विष्णुपद मंदिर के निर्माण का श्रेय है - अहिल्याबाई
  34. मखदूम साहब की दरगाह कहाँ स्थित है - बिहारशरीफ
  35. पटना के पत्थर की मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था - परवेज
  36. मुसलमानों का पवित्र स्थान मखदूम कुण्ड कहाँ अवस्थित है - राजगीर
  37. बौद्ध तथा जैन मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध मंदागिरी किस जिले में स्थित है - बाँका
  38. मनेर में किस प्रान्तपति का मकबरा स्थित है - शाह दौलत
  39. मौर्य सम्राट अशोक द्वारा अपने भाइयों की हत्या के अनुश्रुति से कौन-सा स्थल जुड़ा है - अगमकुआँ
  40. शेरशाह का मकबरा स्थित है - सासाराम
  41. पटना के किस स्थान पर मौर्य राजधानी का अवशेष प्राप्त हुआ है - कुम्हरार
  42. प्रसिद्ध राम-जानकी मंदिर कहाँ स्थित है - सीतामढ़ी
  43. पटना में स्थित 'गोलघर' का निर्माण कब करवाया गया - 1786 ई०
  44. मीराजी का दरगाह, कमलवन, हरिकोटा मंदिर, बावन पोखर मंदिर इत्यादि दर्शनीय स्थल बिहार राज्य के किस जिले में स्थित है - वैशाली
  45. जैनियों का पवित्र स्थल गुनावा जी बिहार के किस जिले में स्थित है - नवादा
  46. पितृ पक्ष पर्व की अवधि है - 15 दिन
  47. सरस्वती पूजा किस माह में की जाती है - माघ माह
  48. जीतिया का पर्व किस दिन मनाया जाता है - आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी
  49. वट सावित्री का त्यौहार मिथिलांचल में किस दिन मनाया जाता है - ज्येष्ठ अमावस्या
  50. महालया का बिहार में क्या तात्पर्य है - पितृ पक्ष
  51. पावापुरी में महावीर के निर्वान की स्मृति में किस दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है - दीपावली
  52. जानकी नवमी का मेला किस थान पर लगता है - सीतामढ़ी
  53. गया में पितृ पक्ष मेला प्रतिवर्ष किस महीने में आयोजित किया जाता है - आश्विन
  54. बिहार का विश्वविख्यात सोनपुर का मेला किस माह में आयोजित होता है - कार्तिक माह
  55. हरिहर क्षेत्र का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है - सोनपुर
  56. सहोदरा मेला किस अवसर पर आयोजित होता है - पश्चिमी चम्पारण
  57. सीतामढ़ी मेला किस अवसर पर आयोजित होता है - रामनवमी
  58. सौराठ में शादी-विवाह से सम्बंधित मेला किस महीने में आयोजित किया जाता है - ज्येष्ठ-आषाढ़
  59. गोपाष्टमी मेला का आयोजन कहाँ किया जाता है - खगड़िया
  60. पटना पुस्तक मेले का आयोजन कब से किया जाता है - वर्ष 1971
  61. गुरु पर्व का आयोजन बिहार के किस जिले में किया जाता है - पटना
  62. बिहार में सिन्धेश्वर मेले का आयोजन किस अवसर पर किया जाता है - शिवरात्रि
  63. राज्य में 'बुद्ध जयंती पर्व' का आयोजन कब किया जाता है - बैसाख पूर्णिमा
  64. 'दशलक्षण पर्व' मुख्यतः किस सम्प्रदाय का पर्व है - जैन
  65. सोहाराम राज्य के किस जनजाति का सबसे पवित्र त्यौहार है - उरांव
  66. कौन-सा पर्व बहनों द्वारा भाई की लम्बी आयु के लिए मनाया जाता है - भईया दूज
  67. किस मेले में कृषि वैज्ञानिको द्वारा विकसित किस्मो की प्रदर्शनी लगायी जाती है - सनौर मेला
  68. किस मेले का आयोजन भागलपुर में मंदार पर्वत के नीचे आयोजित किया जाता है - बौंसी मेला
  69. भोजपुरी विदेशों में मुख्यतः किस देश में बोली जाता है - मॉरिशस
  70. डॉ. ग्रियर्सन ने किस भाषा को छिकाछिकी नाम दिया है - अंगिका
  71. बिहार के प्रमुख समाचार-पात्र द सर्चलाइट के प्रथम सम्पादक थे - सैयद हैदर हुसैन
  72. किस अख़बार का प्रकाशन पटना में होता था - इन्डियन नेशन
  73. बिहार की किस भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिया गया है - मैथिलि
  74. 'पदावली' किसकी रचना है - विद्यापति
  75. देवकीनन्दन खत्री का सम्बन्ध में से किस रचना से है - चन्द्रकान्ता सन्तति
  76. 'बापू के कदमो में' साहित्य की रचना किसके द्वारा की गई है - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  77. 'बिहार बंधू' का प्रकाशन बिहार के किस जिले से होता है - पटना
  78. बिहार में 'अमृत वर्षा' समाचार-पात्र का प्रकाशन किस वर्ष प्रारंभ हुआ - वर्ष 1987
  79. प्रसिद्ध अंग्रेजी दैनिक 'द सर्चलाइट' का प्रकाशन किस वर्ष से प्रारम्भ हुआ - वर्ष 1918
  80. सर्व हितैषी समाचार-पात्र बिहार के किस जिले से प्रकाशित होता था - पटना
  81. ज्योतिश्वर ठाकुर द्वारा मैथिली भाषा की पहली रचना कौन-सी थी - वर्ण रत्नाकर
  82. मगही बोली का प्रथम कवि किसे जाता है - ईशान
  83. बिहार का पहला उर्दू समाचार-पत्र किस शीर्षक से मोहम्मद हासिम द्वारा प्रकाशित किया गया - नरुल अन्वार
  84. संध्या प्रहरी की स्थापना किस वर्ष की गई थी - वर्ष 1992
  85. संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भारतीय भाषा सम्मिलित है - 22
  86. सॉनेट (अंग्रेजी कविता शैली) का प्रयोग डॉ. अजीमुद्दीन ने सर्वप्रथम किस भाषा में किया - उर्दू
  87. कौन एक मुण्डा परिवार की भाषा है - नेंगिका
  88. टाइम्स ऑफ इण्डिया के पटना संस्करण का प्रकाशन किस वर्ष प्रारंभ हुआ था - 1986
  89. वर्ष 2011 की जनगणना के सम्बद्ध आंकड़ो के अनुसार बिहार में साक्षरता दर कितनी है - 61.80%
  90. बिहार राज्य में शिक्षा किवास का आयोजन किस दिन किया जाता है - 11 नवम्बर
  91. नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर किस स्थान पर आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है - सिमुलतला
  92. स्वस्थ बिहार मुहीम के अंतर्गत 'लोक स्वास्थ्य अभियान' कब प्रारम्भ किया गया - 2 अक्टूबर 2011
  93. पटना विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी - वर्ष 1917
  94. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना कहाँ हुई थी - पटना
  95. खुदाबख्श लाइब्रेरी की स्थापना कब हुई थी - वर्ष 1938
  96. बिहार में पोलिटेक्निक इंस्टीट्युटस की संख्या क्या है - 13
  97. 'प्राकृत जैन शास्त्र और अहिंसा संस्थान' कहाँ स्थित है - वैशाली
  98. बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् की स्थापना किस वर्ष हुई थी - वर्ष 1950
  99. बिहार में चन्द्रगुप्त इंस्टीट्युट ऑफ मैनेजमेंट कहाँ स्थित है - पटना
  100. जेवियर्स फायर सेफ्टी एकेडमी की शाखा कहाँ पर स्थापति है - पटना