Wednesday 6 September 2017

विश्व की प्रमुख नदियाँ (GK Q & A, भाग-88)


  • जल के आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है— अमेजन नदी
  • यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है— वोल्गा नदी
  • वोल्गा नदी कहाँ गिरती है— कैस्पियन सागर में
  • कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है— वोल्गा नदी
  • किस सभ्यता को ‘नील नदी का वरदान’ कहा जाता है— मिस्त्र की सभ्यता को
  • यूरोप की कौन-सी नदी ‘कोयला नदी’ के नाम से जानी जाती है— राइन नदी
  • कौन-सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है— कांगो नदी
  • किस नदी का उद्गम स्थल भूमध्य रेखा के निकट से होता है— नील नदी
  • विश्व की सबसे अधिक विश्वासघाती नदी किसे कहा जाता है— ह्वांग हो नदी को
  • कौन-सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है— लिम्पोपो
  • किस नदी को ‘यूरोपीय व्यापार की जीवन रेखा’ कहा जाता है— राइन नदी
  • बंग्लादेश में किस नदी को पद्मा के नाम से जाना जाता है— गंगा नदी
  • किस नदी को ‘तेल नदी’ कहा जाता है— नाइजर को
  • रूस की सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है— वोल्गा
  • लाल नदी किस देश से होकर बहती है— वियतनाम से
  • मरे-डार्लिग नदी कहाँ बहती है— ऑस्ट्रेलिया में
  • किस नदी को ‘चीन का शोक’ कहा जाता है— ह्वांग हो नदी
  • विश्व की सबसे चैड़ी नदी कौन-सी है— अमेजन
  • दक्षिणी अमेरिका की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है— अमेजन नदी
  • पराना तथा पराग्वे नदियों को संगम के बाद किस नाम से जाना जाता है— लाप्लाटा नदी
  • कौन-सी यूरोपीय नदी ब्लैक फोरेस्ट से निकलकर काला सागर में गिरती है— डेन्यूब नदी
  • जो नदी सागर तक नहीं पहुँचती और रास्ते में ही लुप्त हो जाती है उसे क्या कहते हैं— अंतः स्थलीज नदी
  • अमेजन नदी का उद्गम स्थल क्या है— एंडीज पर्वत
  • लीना नदी किस सागर में जाकर गिरती है— लाप्टेव सागर
  • मैकेंजी नदी कहाँ से निकलती है— ग्रेट स्लेव झील से
  • मरे-डार्लिंग नदी किस सागर में गिरती है— दक्षिण महासागर
  • ओबे नदी का उद्गम स्थल कौन-सा है— अल्टाई पर्वत
  • नाइजर नदी किस खाड़ी में जाकर मिल जाती है— गिनी की खाड़ी में