Friday 9 June 2017

कृषिगत उत्पादन, 2016-17 : तृतीय अग्रिम अनुमान


विश्व के भौगोलिक क्षेत्र का भारत के पास लगभग 2.4 प्रतिशत एवं जल संसाधन का लगभग 4 प्रतिशत हिस्सा ही आता है जबकि उसे विश्व की कुल जनसंख्या के 17.5 प्रतिशत हिस्से को सहारा देना पड़ता है। भारतीय कृषि में बेहतर निष्पादन मानसून पर निर्भर करता है। जिस वर्ष मानसूनी वर्षा सामान्य से कम होती है, उस वर्ष कृषिगत उत्पादन में कमी देखी जाती है लेकिन जिस वर्ष मानसूनी वर्षा सामान्य अथवा अधिक होती है, उस वर्ष कृषिगत उत्पादन में भी वृद्धि देखी जाती है। मानसून वर्ष 2016 के दौरान अच्छी वर्षा एवं सरकार द्वारा की गई विभिन्न नीतिगत पहलों के परिणामस्वरूप, मौजूदा वर्ष में देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है जिसके महत्वपूर्ण आंकड़े निम्न हैं-
  • कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान 9 मई, 2017 को जारी किए गए।
  • वर्ष 2016-17 के तीसरे अग्रिम अनुमानों में कुल खाद्यान्न उत्पादन गत वर्षों के मुकाबले अधिक रहने का आकलन है।
  • वर्ष 2016-17 के दौरान कुल खाद्यान्न उत्पादन 273.38 मिलियन टन (रिकॉर्ड उत्पादन) रहने का अनुमान है, जो वर्ष 2013-14 में उत्पादित 265.04 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 8.34 मिलियन टन (3.15%) अधिक है।
  • मौजूदा वर्ष का उत्पादन विगत पांच वर्षों (2011-12 से 2015-16) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में भी 16.37 मिलियन टन (6.37%) अधिक है।
  • वर्ष 2016-17 का खाद्यान्न उत्पादन गत वर्ष (2015-16) के खाद्यान्न उत्पादन (251.57 मि.टन) की तुलना में उल्लेखनीय रूप से 21.81 मिलियन टन (8.67%) अधिक है।
  • चावल का कुल उत्पादन 109.15 मिलियन टन अनुमानित है जो एक नया रिकॉर्ड भी है। यह वर्ष 2013-14 के रिकॉर्ड उत्पादन (106.65 मि.टन) की तुलना में 2.50 मिलियन टन (2.34%) अधिक है, साथ ही विगत पांच वर्षों (2011-12 से 2015-16) के औसत उत्पादन (105.42 मिलियन टन) की तुलना में भी 3.73 मिलियन टन (3.54%) अधिक है।
  • वर्ष 2015-16 के दौरान 104.41 मिलियन टन उत्पादित चावल की तुलना में वर्ष 2016-17 में 4.74 मिलियन टन (4.54%) की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • गेहूं का उत्पादन 97.44 मिलियन टन (रिकॉर्ड उत्पादन) अनुमानित है जो वर्ष 2013-14 के दौरान प्राप्त 95.85 मिलियन टन रिकॉर्ड उत्पादन की तुलना में 1.66 प्रतिशत अधिक है।
  • वर्ष 2016-17 के दौरान गेहूं का उत्पादन औसत गेहूं उत्पादन की तुलना में भी 4.83 मिलियन टन (5.21%) अधिक है।
    वर्ष 2016-17 का गेहूं उत्पादन वर्ष 2015-16 के दौरान प्राप्त 92.29 मिलियन टन गेहूं उत्पादन की तुलना में 5.15 मिलियन टन (5.58%) अधिक है।
    सभी मुख्य दलहनों के क्षेत्रीय कवरेज एवं उत्पादकता में वृद्धि हुई है जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2016-17 के दौरान दलहनों का कुल उत्पादन 22.40 मिलियन टन अनुमानित है। यह वर्ष 2013-14 के दौरान प्राप्त 19.25 मिलियन टन रिकॉर्ड उत्पादन की तुलना में 3.15 मिलियन टन (16.37%) अधिक है।
    वर्ष 2016-17 के दौरान दलहनों का उत्पादन विगत पांच वर्षों के औसत उत्पादन की तुलना में 4.77 मिलियन टन (27.3%) अधिक है।
    वर्ष 2016-17 के दौरान अनुमानित दलहन उत्पादन गत वर्ष के 16.35 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 6.05 मिलियन टन (37.03%) अधिक है।
    मोटे अनाजों का उत्पादन जो 44.39 मिलियन टन के एक नए रिकॉर्ड स्तर अनुमानित है, जो औसत उत्पादन की तुलना में 3.04 मिलियन टन (7.36%) अधिक है।
    वर्ष 2016-17 में मोटे अनाजों का उत्पादन वर्ष 2010-11 के दौरान प्राप्त 43.40 मिलियन टन के रिकॉर्ड उत्पादन की तुलना में 0.99 मिलियन टन (2.28%) अधिक है।
    मौजूदा वर्ष (2016-17) का उत्पादन गत वर्ष (2015-16) के दौरान प्राप्त 38.52 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में भी 5.87 मिलियन टन (15.32%) अधिक है।
    गत वर्ष (2015-16) की तुलना में 7.27 मिलियन टन (28.80%) की वृद्धि के साथ देश में कुल तिलहन उत्पादन 32.52 मिलियन टन अनुमानित है।
    वर्ष 2016-17 के दौरान तिलहन का उत्पादन गत पांच वर्षों के औसत तिलहन उत्पादन की तुलना में भी 3.27 मिलियन टन (11.17%) अधिक है।
    गन्ने का उत्पादन 306.03 मिलियन टन अनुमानित है। यह गत वर्ष (2015-16) के उत्पादन (348.45 मिलियन टन) की तुलना में 42.42 मिलियन टन (-12.17%) कम है।
    वर्ष 2016-17 के दौरान कम क्षेत्रीय कवरेज के बावजूद कपास की उच्चतर उत्पादकता के परिणामस्वरूप 32.58 मिलियन गांठ (प्रति 170 किग्रा.) का अनुमान है।
    यह वर्ष 2015-16 के दौरान उत्पादित 30.01 मिलियन गांठों की तुलना में 8.57 प्रतिशत अधिक है।
    पटसन एवं मेस्ता का 10.27 मिलियन गांठों (प्रति 180 किग्रा.) का अनुमानित उत्पादन वर्ष 2015-16 के दौरान उत्पादित 10.52 मिलियन गांठों की तुलना में थोड़ा कम (-2.39%) है।
भारत में कृषिगत उत्पादन (मिलियन टन में)
फसल2014-15 (अंतिम अनुमान)2015-162016-17
(तृतीय अ. अनुमान)(अंतिम अनुमान)(लक्ष्य)(तृतीय अ. अनुमान)
चावल105.48103.36104.41108.5109.15
गेहूं86.5394.0492.2996.597.44
ज्वार5.454.594.2464.74
बाजरा9.188.258.079.59.86
मक्का24.1721.0222.5724.526.14
रागी2.061.861.8221.43
छोटे अनाज0.390.430.390.50.44
जौ1.611.621.441.851.79
मोटे अनाज42.8637.7838.5244.3544.39
कुल अनाज234.87235.17235.22249.35250.98
अरहर2.812.62.563.624.6
चना7.337.487.069.69.06
उड़द1.961.881.952.152.93
मूंग1.51.591.591.872.07
अन्य खरीफ दालें0.770.710.720.960.83
अन्य रबी दालें2.772.82.472.552.9
कुल दालें17.1517.0616.3520.7522.4
कुल खाद्यान्न252.02252.23251.57270.1273.38
कुल नौ तिलहन27.5125.925.253532.52
सोयाबीन10.378.918.5713.6114
मूंगफली7.46.896.738.57.65
रेपसीड और सरसों6.286.866.88.57.98
अन्य तिलहन3.443.243.154.392.88
गन्ना362.33346.72348.45355306.02
कपास #348.05305.24300.05360325.76
जूट एवं मेस्ता ##111.26104.59105.24117102.72
नोट- # लाख गांठें प्रत्येक 170 किग्रा., # # लाख गांठें प्रत्येक 180 किग्रा.