Thursday 15 June 2017

विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी, 2017


विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी शृंखला, विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देशों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का वार्षिक संकलन है। यह शृंखला वर्ष 2005 से प्रत्येक वर्ष प्रकाशित की जा रही है। ‘विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी, 2017’ में जीवन प्रत्याशा के आंकड़ों के साथ-साथ 35 संकेतकों तथा 21 स्वास्थ्य संबंधी सतत विकास लक्ष्यों में विकास के आंकड़े समाहित किए गए हैं। सतत विकास के लिए वर्ष 2015 में जारी एजेंडा 2030 का एक लक्ष्य स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करके ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य व्यक्ति’ (Universal Health Coverage) प्राप्त करना है।
  • 17 मई, 2017 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) द्वारा विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी, 2017 को जारी किया गया। इसे तीन भागों में व्यवस्थित किया गया है।
  • सतत विकास लक्ष्य (SDG)-3, सभी उम्र के सभी लोगों के लिए स्वस्थ जीवन को सुनिश्चित करना तथा अच्छी सेहत को प्रोत्साहित करना, के संबंध में हुई प्रगति संबंधी आंकड़े इस प्रकार हैं-
  • वर्ष 2015 में गर्भावस्था की जटिलताओं या प्रसव के कारण प्रतिदिन लगभग 830 महिलाओं की मृत्यु हुई।
  • वर्ष 2015 में मातृ मृत्यु दर 216 प्रति 100,000 जीवित जन्मों से कम करके वर्ष 2030 तक 70 प्रति 100,000 जीवित जन्म के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वर्ष 1990 से 2015 के बीच औसत वार्षिक दर में तीन गुना अधिक तेजी की आवश्यकता होगी।
  • वर्ष 2015 में वैश्विक स्तर पर नवजात मृत्यु दर 19 प्रति 1000 जीवित जन्म और पांच वर्ष से कम वर्ष के शिशुओं की मृत्यु दर 43 प्रति 1000 जीवित जन्म थी, जो कि वर्ष 2000 की तुलना में क्रमशः 37 प्रतिशत और 44 प्रतिशत की कमी को प्रदर्शित करती है।
  • वर्ष 2015 में अनुमानतः 2.1 मिलियन नए लोग एच.आई.वी. (H.I.V.) से संक्रमित हुए, जो कि वर्ष 2000 में संक्रमित संख्या (लगभग 3.2 मिलियन) से 35 प्रतिशत कम है।
  • एक अनुमान के अनुसार, वर्ष 2015 में वैश्विक स्तर पर लगभग 212 मिलियन मलेरिया के मामले सामने आए।
  • 30 से 70 वर्ष तक की उम्र के बीच मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग और पुरानी फेफड़ों की बीमारी से मृत्यु की संभावना 19 प्रतिशत है, जो कि वर्ष 2000 से 17 प्रतिशत की कमी दिखाती है।
  • वर्ष 2015 में लगभग 80,0000 मौतें आत्महत्या के कारण हुई हैं। इसमें सर्वाधिक मौतें डब्ल्यू.एच.ओ. यूरोपियन क्षेत्र (14.1 प्रति 100000) में तथा सबसे कम मौतें डब्ल्यू.एच.ओ. पूर्वी भूमध्य क्षेत्र (3.8 प्रति 100000) में हुईं।
  • वर्ष 2016 में वैश्विक स्तर पर 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में शुद्ध एल्कोहल की खपत 6.4 लीटर प्रति व्यक्ति था। वर्ष 2015 में 1.1 अरब से अधिक लोगों ने तंबाकू धूम्रपान किया।
  • वर्ष 2013 में लगभग 1.25 मिलियन लोग सड़क दुर्घटना में मृत्यु के शिकार हुए जो कि वर्ष 2000 से 13 प्रतिशत वृद्धि को प्रदर्शित करती है। 15-29 आयु वर्ग के लोगों की मृत्यु का प्रमुख कारण सड़क दुर्घटनाएं हैं।
  • वर्ष 2000 के 23 प्रतिशत की तुलना में 49 प्रतिशत क्षय रोगियों की पहचान कर उनका इलाज किया जा रहा है तथा 86 प्रतिशत बच्चों तक डिफ्थीरिया-टिटेनस-परट्यूसिस की तीन खुराकों की पहुंच सुनिश्चित हो पाई है जो कि वर्ष 2000 में 72 प्रतिशत बच्चों तक सीमित थी।
  • वर्ष 2012 में आंतरिक और वाह्य वायु प्रदूषण के कारण वैश्विक स्तर पर अनुमानतः 6.5 मिलियन मौतें हुईं, जो कि कुल मौतों का लगभग 11.6 प्रतिशत है। इसमें से सर्वाधिक मौतें पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में हुईं।
  • वर्ष 2012 में असुरक्षित जल, साफ-सफाई और स्वच्छता के अभाव के कारण अनुमानतः 871000 मौतें हुईं। इनमें से अधिकांश मौतें अफ्रीकी क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र से हुईं।
  • स्वास्थ्य संबंधी सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के संबंध में कुछ देशों की ऐतिहासिक उपलब्धियां रही हैं। जिनका विवरण इस प्रकार है-
    वर्ष 2015 में कजाख्स्तान में मातृ मृत्यु दर 12 प्रति 100000 जीवित जन्म थी। जबकि सतत विकास लक्ष्य वर्ष 2030 तक मातृ मृत्यु दर को 70 प्रति 100000 जीवित जन्मों से कम करना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमानानुसार, वर्ष 2015 में पापुआ न्यू गिनी में मलेरिया के मामले घटकर 900,000 (1200 मौतों के साथ) सामने आए, जबकि वर्ष 2005 में यहां लगभग 14 लाख (2800 मौतों के साथ) मलेरिया के मामले सामने आए थे।
  • वर्ष 2015 में कंबोडिया में 89 प्रतिशत शिशुओं को हेपेटाइटिस बी की खुराक प्रदान की गई। वर्ष 2015 में वैश्विक स्तर पर हेपेटाइटिस बी विषाणु के कारण अनुमानित 887000 मौतें हुईं।
  • आयरलैंड में वर्ष 2015 में 30 वर्ष से 70 वर्ष की आयु के बीच के लोगों के हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह अथवा पुराने श्वसन रोग से मृत्यु की संभावना 10.3 प्रतिशत है। आयरलैंड ने वायु को स्वच्छ करके लोगों के स्वास्थ्य में सुधार किया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के अनुसार, दक्षिण कोरिया में वर्ष 2000 में आत्महत्या की दर 14.8 प्रति 100,000 जनसंख्या थी, जबकि वर्ष 2010 में 34.1 प्रति 100,000 और वर्ष 2015 में 28.3 प्रति 100,000 जनसंख्या थी। वर्ष 2015 में पुरुषों में आत्महत्या की प्रवृत्ति महिलाओं की अपेक्षा 2.5 गुना अधिक पाई गई।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के अनुसार, उरूग्वे के वयस्कों में तंबाकू धूम्रपान करने की प्रवृत्ति वर्ष 2000-2015 के दौरान 40 प्रतिशत से 22 प्रतिशत हो गई।
  • वर्ष 2015 में ईरान में मृत्यु के कारणों का पंजीकरण 90 प्रतिशत तक हुआ।
  • विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी, 2017 के निम्न महत्वपूर्ण आंकड़े
जीवन प्रत्याशा (जन्म के समय)
शीर्ष देशपुरुषमहिलाकुल
जापान80.586.883.7
स्विट्जरलैंड81.385.383.4
सिंगापुर8086.183.1
स्पेन80.185.582.8
ऑस्ट्रेलिया80.984.882.8
विश्व69.173.771.4
जीवन प्रत्याशा (जन्म के समय)
भारत एवं पड़ोसी देशपुरुषमहिलाकुल
भारत66.969.968.3
बांग्लादेश70.673.171.8
भूटान69.570.169.8
चीन74.677.676.1
म्यांमार64.668.566.6
नेपाल67.770.869.2
पाकिस्तान65.567.566.4
श्रीलंका71.678.374.9
मातृ मृत्यु दर
शीर्ष दर वाले देशदर (प्रति 100000
जीवित जन्म पर)
सिएरा लियोन1360
मध्य अफ्रीका गणराज्य882
चाड856
नाइजीरिया814
दक्षिण सूडान789
निम्न दर वाले देशदर
फिनलैंड/ग्रीस/आइसलैंड/पोलैंड3
ऑस्ट्रिया/बेलारूस/चेक गणराज्य/इटली/स्वीडन/कुवैत4
इस्राइल/नॉर्वे/स्पेन/स्विट्जरलैंड/जापान5
विश्व216
मातृ मृत्यु दर
भारत एवं पड़ोसी देशदर (प्रति 100000
जीवित जन्म पर)
भारत174
श्रीलंका30
मालदीव68
भूटान148
बांग्लादेश176
म्यांमार178
नेपाल258
पाकिस्तान178
चीन27
द.- पू. एशिया क्षेत्र164