Monday 19 June 2017

भारतीय रेल के प्रमुख तथ्य (GK Q & A, भाग-69)


  • भारतीय रेलवे 16 अप्रैल 1853 को शुरू हुआ था, जिसकी पहली सेवा बॉम्बे (अब मुंबई) से थाने के लिए थी। (34 किमी)
  • भारतीय रेलवे ट्रैक की कुल लंबाई करीब 1,15,000 किलोमीटर है, जो 66,687 किलोमीटर के रूट पर है। भारत में इस समय करीब 7,500 रेलवे स्टेशन हैं।
  • प्रशासनिक सुविधा एवं रेलों के परिचालन की सुविधा की दृष्टि से भारतीय रेल को 17 क्षेत्र या जोन्स में बाँटा गया है, जिनमें कुल कुल 67 रेलमंडल है।
  • भारतीय रेल एशिया में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है तथा एकल सरकारी स्वामित्वाधीन यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
  • यह भारत में सबसे अधिक रोजगार देने वाला सरकारी उपक्रम है जिसके मार्च 2017 को लगभग 13 लाख 30 हजार से भी अधिक कर्मचारी हैं।
  • भारतीय रेल के 115,000 किमी मार्ग की लंबाई पर 7,172 स्‍टेशन फैले हुए हैं।
  • भारतीय रेल बहुल गेज प्रणाली है; जिसमें ब्रॉड गेज (1.676 मि मी), मीटर गेज (1.000 मि मी) एवं नेरो गेज (0.762 मि मी. और 610 मि. मी) चौड़ी पटरियां है।
  • दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज चेनाब (Chenab) ब्रिज है, जिसका निर्माण जम्मू और कश्मीर में चेनाब नदी पर बनाया गया है।
  • भारतीय रेल का नेटवर्क, विश्व में चौथे स्थान पर है। विश्व के पांच बड़े रेल नेटवर्क वाले देश है: अमेरिका (250,000 किमी), रूस (86,000 किमी), चीन (68,000 किमी), भारत (66,687 किमी) एवं कनाडा (46,552 किमी) हैं।
  • मेघालय भारत के एकमात्र राज्य था जहाँ पर रेल सेवा नहीं थी लेकिन नवंबर 2014 में यहाँ भी रेल सेवा शुरु हो गयी है, इसलिए अब भारत के सभी राज्यों में रेल सेवा है
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे जो पतली गेज की एक बहुत पुरानी रेल व्यवस्था है उसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किया गया है। यह रेल अभी भी डीजल से चलित इंजनों द्वारा खींची जाती है। आजकल यह न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी तक चलती है।
  • सबसे पुराना अभी भी चलने वाला स्टीम इंजन है फेयरी क्वीन, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। मार्च 2000 में इसे बर्लिन के इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो से हेरिटेज अवार्ड भी मिल चुका है।
  • हबीबगंज बना देश का पहला प्राइवेट स्टेशन: मार्च 2017 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बना हबीबगंज रेलवे स्टेशन देश का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन बन गया है। भोपाल की कंपनी बंसल ग्रुप को इस रेलवे स्टेशन का संचालन करेगी। इस ग्रुप को 8 साल के लिए स्टेशन के निर्माण, रख-रखाव और ऑपरेट करने का जिम्मा दिया गया है। कंपनी को स्टेशन की जमीन के 45 वर्षों की लीज पर मिली है।
  • भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गई थी? – 1905 में 
  • 'मेट्रो पुरुष' उपनाम से कौन प्रसिद्ध हैं? – इंजीनियर श्रीधरन
  • भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ? – 1950 में 
  •  रेल मंत्रालय ने ‘विलेज ऑन वहील्स नामक’ परियोजना किस वर्ष प्रारंभ की? – 2004 ई. 
  • डीजल लोकोमोटिव वक्र्स की स्थापना कब हुई? – 1964 ई. 
  •  वृंदावन एक्सप्रेस किन स्थानों के मध्य चलती है? – चेन्नई और बैंगलुरू 
  • पूर्वी रेलवे के बँटवारे के बाद हाजीपुर के आंचलिक मुख्यालय का नाम क्या है? – पूर्व मध्य रेलवे 
  • भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम कौन-सा है? – भारतीय रेल 
  • कोलकाता में भूमिगत रेलमार्ग दमदम से टॉलीगंज तक लंबाई कितनी है? – 16.45 किमी 
  • सोन नदी पर बना देश में सबसे लम्बा रेल पुल कौन सा है? – नेहरू सेतु
  • ‘व्हील्स एंड एक्सल प्लांट’ कहाँ स्थित है? – बैंगालुरू में 
  • भारत में प्रथम क्रांति रेल कहाँ चली? – दिल्ली से बैंगालुरू 
  • कुल केंद्रीय कर्मचारियों का कितना % भाग रेलवे में कार्यरत है? – 40%
  • उत्तर रेलवे में सर्वप्रथम पहली रेल बस किस दिन राजस्थान के मेड़ता शहर से मेड़ता रोड के बीच प्रारम्भ की गई? – 12 अक्टूबर, 1994
  • कोयले से चलने वाला देश का सबसे पुराना इंजन कौन-सा है? – फेयरी क्वीन
  • विश्व में प्रथम रेल कब चली? – 1825 ई., इंग्लैंड 
  • पुणे​ स्थित 'इरिसेन' आईएसओ 9001-2000 से प्रमाणित भारतीय रेल का प्रथम किस तरह का संस्थान है? – प्रशिक्षण
  • भारतीय रेल बजट को सामान्य बजट से कब अलग किया गया? – 1824 ई. 
  • रेलवे द्वारा रेडियो आधारित सिग्नल डियाजन परियोजना की शुरूआत किस वर्ष कानपुर से की गई? – 2015
  • भारत में भूमिगत (मेट्रो रेलवे) का शुभारंभ कब और कहाँ हुआ था? – 1984-85 ई., कोलकाता 
  • वर्ष 2015 से रेलवे प्लेटफार्म टिकट की दर क्या है? – 10 रूपये
  • भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – विवेक एक्सप्रेस 
  • भारत में प्रथम विद्युत इंजन का निर्माण कब प्रारंभ हुआ? – 1971 ई. 
  • रेल टिकट पर आरक्षण और ट्रेनों के आवागमन की सूचना देने वाला हेल्पलाइन नम्बर क्या है? – 139 
  • इंटीग्रल कोच फैक्टरी कहाँ है? – पैरंबूर (चेन्नई) 
  • रेलवे कोच फैक्टरी कहाँ है? – हुसैनपुर (कपूरथला) 
  • भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का सफल परीक्षण 3 जुलाई, 2014 को किया गया। यह ट्रेन कितने किमी घण्टा की गति से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के मध्य चलाई गई? – 160 किमी
  • रेलवे कोच फैक्टरी की स्थापना कब हुई? – 1988 ई. 
  • भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – समझौता व थार एक्सप्रेस 
  • भारत में सबसे तेजगति से चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – शताब्दी एक्सप्रेस 
  • देश में पहली बुलेट ट्रेन किसके मध्य चलाई जाएगी? – मुम्बई व अहमदाबाद
  • भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कौन-सा है? – खड़गपुर (पश्चिमी बंगाल) 
  • भारत के किस राज्य में रेल लाइन सबसे अधिक है? – उत्तर प्रदेश 
  • पूर्वी उत्तर भारत के राज्य में रेलमार्ग नहीं है? – मेघालय 
  • भारतीय रेलवे में सबसे बड़ी आय का माध्यम क्या है? – मालभाड़ा
  • पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर नई रेलगाड़ी ‘डेक्कन ओडिसी’ का परिचालन किस राज्य में हो रहा है? – महाराष्ट्र 49. कोंकण रेलमार्ग किस पर्वत शृंखला से होकर गुजरता है? – पश्चिमी घाट 
  • सबसे लम्बी रेल सुरंग का रिकॉर्ड कोंकण रेलवे को जाता है। इसकी लम्बाई कितनी है? – 6.5 किलोमीटर
  • भारत में किस रेलवे जोन की लम्बाई सबसे अधिक है? – उत्तर रेलवे
  • रेल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 16 अप्रैल
  • भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली? – 1925 ई. 
  • विद्युत से चलने वाली प्रथम रेलगाड़ी कौन-सी है? – डेक्कन क्वीन 
  • रेल सेवा आयोग के मुख्यालय कहाँ-कहाँ है? – इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और चेन्नई
  • भारतीय रेल का आखिरी रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे पर कौन सा है, जहां से फिरोजपुर शहर मात्र 7 किमी दूरी पर स्थित है? – हुसैनीवाला
  • भारतीय रेल में तृतीय श्रेणी किस वर्ष समाप्त कर दी गई? – 1974