Tuesday 24 October 2017

फोर्ब्स : "100" अमीरों की सूची


अमेरिका की विश्व विख्यात व्यावसायिक पत्रिका ‘फोर्ब्स’ का प्रकाशन वर्ष 1917 से किया जा रहा है। जिसका आदर्श वाक्य है-‘पूंजीवादी उपकरण’ (The Capitalist)। इस पत्रिका द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सूचियां जारी की जाती रही हैं, यथा-विश्व के अरबपतियों की सूची, ग्लोबल 2000 सूची, 100 सर्वाधिक भुगतान प्राप्तकर्ता एथलीटों की सूची आदि। अभी हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा 100 टेक अमीरों की सूची, 2017 जारी की गई।
  • 23 अगस्त, 2017 को ‘फोर्ब्स’ पत्रिका द्वारा विश्व के 100 सबसे अमीर टेक अरबपतियों (The 100 Richest Tech Billionaires in the world) की सूची जारी की गई।
  • इस सूची में पहली बार 100 सबसे अमीर टेक अरबपतियों की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
  • माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 84.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
  • इसके पश्चात अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक एवं सीईओ जेफ बेजोस 81.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • फेसबुक के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ मार्क जुकरबर्ग 69.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • ओरैकल (Oracle) के संस्थापक एवं सीईओ लैरी इलिसन (Larry Ellison) 59.3 बिलियन संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे।
  • पांचवें स्थान पर अल्फाबेट के सीईओ लैरीपेज (Larry Page) 43.9 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ जगह बनाई है।
  • इस सूची में सबसे वृद्ध (88 वर्ष)-गॉर्डन मूर, 7.1 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 35वें स्थान पर हैं जबकि सबसे युवा (27 वर्ष) के इवान स्पीगल 76वें स्थान पर रहे।
  • इस सूची में 6 महिला टेक अरबपतियों को जगह मिली है।
  • इस सूची में भारत से सिर्फ दो टेक अरबपतियों को शामिल किया गया है।
  • विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 18.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर रहे।
  • एचसीएल (HCL) के सह-संस्थापक शिव नाडार 13.5 बिलियन संपत्ति के साथ 18वें स्थान पर रहे।
रैंकनामकुल संपत्ति(बिलियन डॉलर)
1बिल गेट्स (Bill Gates)84.5
2जेफ बेजोस (Jeff Bezos)81.7
3मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)69.6
4लैरी इलिसन (Larry Ellison)59.3
5लैरी पेज (Larry Page)43.9
सूची में शामिल महिलाएं
रैंक            नाम
26झोउ कुन फेई (Zhou Qun Fei)
47लाम वाई यिंग (Lam Wai Ying)
69डेनिस कोट्स (Denise Coates)
73जूडी फॉल्कनर (Judy Faulkner)
89मेग व्हिटमैन (Meg Whitman)
93वैंग लाई चुन (Wang Lai Chun)