Saturday 14 October 2017

HSSC पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में पुछे गए सामान्य ज्ञान के महत्वपुर्ण प्रश्नोत्तर



1. सार्वत्रिक दाता रक्त समूह कौन-सा है?
– O 

2. 1526 ई. में हरियाणा में किस स्थान पर बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच प्रसिद्ध युद्ध हुआ था?
– पानीपत

3. आधुनिक हरियाणा राज्य का निर्माण कब किया गया था? 
– 1 नवम्बर, 1966

4. तिलियर नामक पर्यटक स्थल हरियाणा के किस जिले में स्थित है? 
– रोहतक

5. हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन बनाए गए? 
– धर्मवीर

 6. हरियाणा के किस भाग में शिवालिक पर्वत श्रेणियाँ स्थित हैं? 
– उत्तर-पूर्वी

7. हरियाणा को कुल कितने प्रशासनिक मण्डलों में बाँटा गया है? 
– 4

8. प्रदेश के किन जिलों में दो विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई? 
– फरीदाबाद व हिसार

9. जिला रोहतक में कौन-सा खनिज पदार्थ पाया जाता है? 
– चूना

10. हरियाणा की प्रसिद्ध खिलाड़ी गीता जुत्शी किस खेल से सम्बन्धित हैं? 
– जिम्नास्टिक

11. हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक पं. नेकीराम शर्मा ने भिवानी से कौन-सा साप्ताहिक पत्र हिन्दी में प्रकाशित किया था? 
– सन्देश

12. हरियाणा के किस जिले में प्रसिद्ध भूतेश्वर मन्दिर है? 
– जीन्द

 13. 'श्रीकृष्ण संग्रहालय' हरियाणा में कहाँ पर स्थित है? 
– कुरुक्षेत्र

14. भारतीय गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी, 2016 को किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में आए थे? 
– फ्रांस

15. 'सुन्दर पिचाई' का नाम किस कम्पनी से सम्बद्ध है? 
– गूगल

16. मिस वर्ल्ड 2015 सूश्री मीरिया लैलागुना रोयो किस देश की हैं? 
– स्पेन

17. अकेडमी अवार्ड 2016 (ऑस्कर) में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला? 
– स्पॉटलाइट

18. नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा स्थापित 'नीति आयोग' किसके स्थान पर कार्यरत हुआ? 
– योजना आयोग

19. टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा में मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर कई प्रमुख टूर्नामेण्ट जीते। मार्टिना हिंगिस किस देश से सम्बन्धित हैं?
– स्विट्जरलैण्ड से

20. श्रीनिवास रामानुजन की जन्म शताब्दी 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के रूप में किस दिन मनाई गई? 
– 22 दिसम्बर

21. जनवरी, 2016 में 20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी किस राज्य ने की? 
– छत्तीसगढ़

22. दिसम्बर, 2015 में नई दिल्ली में आरम्भिक प्रो-रेसलिंग लीग टाइटल किसने जीता? 
– ​मुम्बई गरुड़

23. जनवरी, 2016 में किस बहुराष्ट्रीय फार्मा कम्पनी ने अपने डायबिटीज जागरुकता अभियान में सचिन तेन्दुलकर को ब्रैण्ड एम्बेसडर बनाया? 
– नोवो नॉर्डिस्क

24. किस मुगल सम्राट ने पहली बार अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने एवं कारखाना स्थापित करने की अनुमति दी थी? 
– जहाँगीर

25. पृथ्वी की अपनी काल्पनिक धुरी पर एक बार की घूर्णन अवधि कितनी है? 
– 23 घण्टे 56 मिनट 4 सेकण्ड

26. वित्त आयोग अपनी सिफारिश किसको सौंपता है? 
– राष्ट्रपति

27. लाल मिट्टी सामान्यता किन राज्यों में पाई जाती है? 
– तमिलनाडु एवं आन्ध्र प्रदेश

28. भारतीय रिजर्व बैंक कब राज्य-स्वामित्व का संस्थान बना? 
– वर्ष 1949

29. भारत का संविधान तैयार करने के लिए गठित संविधान निर्मात्री सभा का अध्यक्ष कौन था? 
– डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

30. समवर्ती सूची में किसी विषय पर केन्द्र एवं राज्य के बीच कानून में द्वन्द्व होने की स्थिति में किसका कानून प्रभावी रहेगा?
– केन्द्र

31. 'रामकृष्ण मिशन' की स्थापना किसने की थी? 
– स्वामी विवेकानन्द

32. खजुराहो में मन्दिरों का निर्माण किसने कराया था? 
– चन्देल वंश के राजाओं ने

33. करिकाल, परान्तक और राजराजा में से दक्षिण भारत में चोल राजवंश का संस्थापक कौन था? 
– इनमें से कोई नहीं

34. अजन्ता-एलोरा की सुप्रसिद्ध गुफाओं में किस धर्म से सम्बन्धित मूर्तियाँ तथा भित्ति-चित्र मिलते हैं? 
– हिन्दू, बौद्ध और जैन सभी

35. टमाटर में कौन-सा विटामिन पाया जाता है? 
– विटामिन-सी

36. किस प्रक्रिया से लालटेन या लैम्प की बत्ती से तेल ऊपर चढ़ता है? 
– केशिकत्व

37. सूर्य का प्रकाश किस प्रक्रिया से पृथ्वी पर पहुँचता है? 
– विकिरण

38. ध्वनि की गति सर्वाधिक कहां होती है?
– लोहे में

39. पौधों में क्लोरोफिल मुख्यत: कहां पाया जाता है?
– पत्तियों में

40. 'राष्ट्रीय डेयरी अनुसन्धान' संस्थान कहाँ है? 
– करनाल 

41. भूदान आन्दोलन कब शुरू हुआ?
– अप्रैल, 1951 में 

42. मधुमक्खियों का पालन क्या कहलाता है? 
– एपीकल्चर 

43. 'पन्त सम्राट' किस फसल की प्रजाति है? 
– बैंगन 

44. सुजाता, क्रान्ति, सोनालिका और कंचन में से कौन-सी प्रजाति गेहूँ की नहीं है? 
– सुजाता 

45. जाफराबादी भैंस कहां पाई जाती है?
– गुजरात में 

46. गहन पशुधन विकास परियोजना (इण्टेन्सिव कैटल डेवलपमेण्ट. प्रोजक्ट) किस पंचवर्षीय योजना में प्रारम्भ हुई? 
– III (तृतीय) 

47. पशु प्लेग (रिण्डरपेस्ट) का क्या कारण है?
– विषाणु 

48. गाय का जीवनकाल सामान्यत: कितने वर्षों का होता है? 
– 20-25 

49. मूगा रेशम का उत्पादन मुख्यत: कहाँ होता है?
– असम 

50. पोलियो की दवा (वैक्सीन) का आविष्कारक कौन था?
– जोनास साल्क 

51. खाने वाला नमक का वैज्ञानिक नाम क्या है?
– सोडियम क्लोराइड 

52. 'च' वर्ग का उच्चारण मुँह के किस भाग से होता है? 
– तालु

53. संहित और ऊर्जा के बीच किसने सम्बन्ध स्थापित किया था? 
– आइन्स्टीन 

54. 'मिसाइल मैन ऑफ इण्डिया' किसे कहा जाता है? 
– डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 

55. 'भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग' का प्रथम अध्यक्ष कौन था? 
– डॉ. एचजे भाभा 

56. 'राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला' कहाँ स्थित है? 
– पुणे 

57. किस रोग की रोकथाम के लिए बीसीजी का टीका लेना चाहिए? 
– तपेदिक (यक्ष्मा) 

58. हँसाने वाली गैस (लाफिंग गैस) कौन सी होती है?
– नाइट्रस ऑक्साइड 

59. पनडुब्बी के अन्दर से समुद्र की सतह या भूमि के दृश्य देखने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है? 
– पेरिस्कोप