Wednesday 25 October 2017

महत्वपूर्ण पुरस्कार, परीक्षा की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण (Current Affairs in Hindi, भाग-69)




ज्ञानपीठ पुरस्कार –
आधुनिक बांग्ला कवि और साहित्यिक आलोचक शंख घोष को वर्ष 2016 के 52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

बिहारी पुरस्कार –
हिंदी साहित्यकार डॉ सत्यनारायण को उनकी पुस्तक ‘यह एक दुनिया’ के लिए वर्ष 2016 का बिहारी पुरस्कार दिया गया।

मूर्तिदेवी पुरस्कार –
मलयालयम लेखक M P वीरेंद्र कुमार उनकी पुस्तक “हैमवाता भूमिइल”के लिए 2016 का 30 वां मूर्तिदेवी पुरस्कार प्रदान किया गया। ”हैमवाता भूमिइल ” एक यात्रा वृतांत है जिसका हिंदी अनुवाद “वादियां बुलाती है हिमालय की” नाम से किया गया है।

सरस्वती सम्मान
कोंकणी भाषा के साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को उनके ‘उपन्यास’ हाउटन के लिए वर्ष 2016 का सरस्वती पुरस्कार प्रदान किया गया।

व्यास सम्मान –
हिंदी साहित्यकार सुरेंद्र वर्मा को वर्ष 2016 के 26 वें व्यास सम्मान, उनके पुस्तक “काटना शमी की वृक्ष :पद्म पंखुरी की धार से” के लिए दिया गया।

मेन बुकर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2017
इजरायली लेखक डेविड ग्रॉसमैन को उनके उपन्यास ‘ए हॉर्स वाक्स इन टू ए वार’ के लिए मेन बुकर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2017 से सम्मानित किया गया।

गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार
हिंदी पत्रकारिता एवं रचनात्मक साहित्य के लिए बलदेव भाई व राहुल देव को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार प्रदान किया गया।

कुलदीप नैय्यर पुरस्कार
कुलदीप नैय्यर पुरस्कार, टीवी पत्रकार वीश कुमार को प्रदान किया गया।

फोटोग्राफी में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
वरिष्ठ फोटोग्राफर रघु रॉय को राष्ट्रिय फोटोग्राफी पुरस्कार में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साहित्य अकादमी पुरस्कार
साहित्य अकादमी ने वर्ष 2016 के लिए 24 भारतीय भाषाओँ के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए.उत्तर प्रदेश की नासिरा शर्मा को हिंदी में उनकी कृति पारिजात के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मिस इंडिया 2017 – मानुषि छिल्लर (हरियाणा)
मिस्टर इंडिया 2017 – सुनीत जाधव (महाराष्ट्र )
मिस यूनिवर्स 2016 – आइरिस मितेनाएरे
मिस वर्ल्ड 2016 - स्टेफनी डेल वेले

मार्कोनी लाइफटाइम पुरस्कार
प्रोफेसर थॉमस कैलथ को सुचना एवं प्रणाली विज्ञान में उनके योगदान के लिए मार्कोनी लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

युवा वैज्ञानिक पुरस्कार – राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने यह पुरस्कार प्रो.विक्रम विशाल को प्रदान किया।

यूनेस्को पुरस्कार
नैनो विज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी के विकास में उल्लेखनीय योगदान हेतु यूनेस्को ने भारत सरकार के सचिव प्रो आशुतोष शर्मा को वर्ष 2017 के यूनेस्को पुरस्कार से सम्मानित किया।

पहला कल्पना चावला स्कॉलरशिप- महाराष्ट्र के सोनल बवरवाल को पहला कल्पना चावला स्कॉलरशिप देने की घोषणा की गई।

गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल पुरस्कार – प्रफुल्ल सामंत्रा

एबेल पुरस्कार
फ्रांसीसी वैज्ञानिक वाइवेस मेयर को वेवलेट्स के गणितीय सिद्धांत के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2017 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कायाकल्प पुरस्कार - एम्स को साफ सफाई के मामले में कायाकल्प पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

शास्त्र रामानुजन पुरस्कार - गणित के लिए वर्ष 2016 का सस्त्र रामानुजन पुरस्कार फिनलैंड की काइसा मतोमाकी और कनाडा के मैक्सिम रेडजीविल को संयुक्त रूप से दिया गया।

वुडरो विल्सन पुरस्कार फॉर ग्लोबल कॉरपोरेट सिटिजनशिप - ICICI बैंक के प्रमुख चंदा कोचर यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

लकी ग्राहक योजना पुरस्कार – शारदा मेंगसेट(1 करोड़)

डीजीधन व्यापार योजना पुरस्कार – आनंद अनंत पद्मनाभन (50 लाख)

गोल्डन पीकॉक पुरस्कार- अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लि. नई दिल्ली को परिवहन क्षेत्र की विमानन श्रेणी में गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्टेट ऑफ द ईयर - विभिन्न क्षेत्र में सतत विकास के लिए आंध्र प्रदेश को इंडिया बिजनेस लीडर्स अवार्ड श्रृंखला में स्टेट ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट सुरक्षा का अवार्ड – इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली

जापान का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार – भारत के कृषि वैज्ञानिक श्री हरी चंद्रघाटगी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार – UAEमें रहने वाली भारतीय मूल की क्षात्रा #कहकशां बासु को अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार दिया गया।

विटले अवार्ड – असम के पूर्णिमा बर्मन एवं कर्णाटक के संजय गुब्बी को पर्यावरण संरक्षण के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

यूनेस्को शांति पुरस्कार - इटली के ग्यूसेपिना निकोलिनी को शरणार्थियों की ज़िन्दगी बचने के लिए यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

7 सितंबर, 2016 को चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने डॉ. सरोजनी अग्रवाल को 26वें नीरजा भनोट पुरस्कार से सम्मानित किया।
लखनऊ में अपनी दिवंगत पुत्री मनीषा की याद में निराश्रित लड़कियों के लिए ‘मनीषा मंदिर’ स्थापित करने हेतु इन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया।
जहां पर इन्होंने 700 से अधिक लड़कियों को आश्रय प्रदान किया है।
यह पुरस्कार ‘द नीरजा भनोट पैन एम ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ द्वारा प्रतिवर्ष उस महिला को प्रदान किया जाता है जिसने सामाजिक अन्याय का सामना धैर्य और एकाग्रता से करते हुए अन्य महिलाओं को भी इसका सामना करने के लिए प्रेरित किया हो।
इस पुरस्कार के तहत 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है। ध्यातव्य है कि यह पुरस्कार नीरजा भनोट की स्मृति में प्रदान किया जाता है जिन्होंने 1986 में ‘पैन एम 73’ वायुयान अपहरण की घटना में अपनी जान देकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने का श्रेष्ठ कार्य किया था।

द्रोणाचार्य पुरस्कार 
प्रतिष्ठित अंतर्राष्‍ट्रीय खेल स्‍पर्धाओं में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को और खेल विकास के क्षेत्र में जीवन भर योगदान देने के लिए ध्‍यानचंद पुरस्‍कार प्रदान किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार 1985 में प्रारंभ किये गये थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार के अंतर्गत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। हर साल अधिकतम 5 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची

राजीव गांधी खेल रत्न 2017:
देवेंद्र झझारिया (पैरा एथलिट), सरदार सिंह (हॉकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार2017:
स्‍वर्गीय डॉ. आर. गांधी (एथलेटिक्‍स), हीरा नंद कटारिया (कबड्डी), जी.एस.एस.वी प्रसाद (बैडमिंटन (लाइफ टाइम)), ब्रिज भूषण मोहंती (बॉक्सिंग (लाइफ टाइम)), पी.ए. राफेल (हॉकी (लाइफ टाइम)), संजॉय चक्रवर्ती (निशानेबाजी (लाइफ टाइम)), रोशन लाल (कुश्‍ती (लाइफ टाइम))

अर्जुन पुरस्कार 2017:
वी.जे. सुरेखा (तीरंदाजी), खुशबीर कौर (एथलेटिक्‍स), अरोकिया राजीव (एथलेटिक्‍स), प्रशांति सिंह (बास्‍केट बॉल), सूबेदार लैशराम दे‍बेन्‍द्रो सिंह (मुक्‍केबाजी), चेतेश्‍वर पुजारा (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), ओइनम बेम्‍बम देवी (फुटबॉल), एस.एस.पी. चौरसिया (गोल्‍फ), एस.वी. सुनील (हॉकी), जसवीर सिंह (कबड्डी), पी.एन. प्रकाश (निशानेबाजी), ए. अमलराज (टेबल टेनिस), साकेतमिनेनी (टेनिस), सत्‍यवर्त कादियान (कुश्‍ती), मरियप्‍पन (पैरा-एथलिट), वरुण सिंह भाटी (पैरा-एथलिट)

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2017:
राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार प्रति वर्ष खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानने और सम्‍मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष इन पुरस्‍कारों के लिए बड़ी संख्‍या में नामांकन प्राप्‍त हुए थे, जिन पर पूर्व ओलंपिक खिलाडि़यों, अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाडि़यों, द्रोणाचार्य पुरस्‍कार प्राप्‍त कोचों, ध्‍यानचंद पुरस्‍कार प्राप्‍त व्‍यक्तियों, खेल पत्रकारों/जानकारों/कमेंटेटरों और खेल प्रशासनिक अधिकारियों की चयन समिति ने विचार किया था।
राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार और अर्जुन पुरस्‍कार की चयन समिति के अध्‍यक्ष न्‍यायमूर्ति सी.के. ठक्‍कर थे। द्रोणाचार्य और ध्‍यानचंद पुरस्‍कारों की चयन समिति के अध्‍यक्ष पुलेला गोपीचंद थे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और रियो पैरालिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झांझरिया को 2017 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने का एलान किया गया है।
क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर समेत 17 प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यह पुरस्कार 29 अगस्त 2017 को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इन अवार्ड के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार:
राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और साढ़े सात लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है। इस पुरस्कार की स्थापना 1991-92 में की गयी थी।

अर्जुन पुरस्‍कार:
यह लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। यह भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2017
श्री देवेंद्र – पैरा एथलेटिक्स
श्री सरदार सिंह – हॉकी

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2017:
स्वर्गीय डॉ आर गांधी – एथलेटिक्स
श्री हीरा नंद कटारिया – कबड्डी
श्री जी एस एस वी प्रसाद – बैडमिंटन (लाइफटाइम)
श्री बृज भूषण मोहंती – मुक्केबाजी (लाइफटाइम)
श्री पी.ए. रैपल – हॉकी (लाइफटाइम)
श्री संजय चक्रवर्ती – शूटिंग (लाइफटाइम)
श्री रोशन लाल – कुश्ती (लाइफटाइम)
मेजर ध्यानचंद पुरस्कार 2017:
श्री भूपिंदर सिंह – एथलेटिक्स
श्री सैयद शाहिद हकीम – फुटबॉल
सुश्री सामुराई टेटी – हॉकी

अर्जुन पुरस्कार 2017:
सुश्री वी.जे. सुरेखा – तीरंदाजी
सुश्री खुशबीर कौर – एथलेटिक्स
श्री अरकोआइ राजीव – एथलेटिक्स
सुश्री प्रशांति सिंह – बास्केटबॉल
लैशरामडीबेंड्रो सिंह – मुक्केबाजी
श्री चेतेश्वर पुजारा – क्रिकेट
सुश्री हरमनप्रीत कौर – क्रिकेट
सुश्री ओइनमबेम्बम देवी – फुटबॉल
श्री एस.एस.पी. चौरसिया – गोल्फ
श्री एस वी सुनील – हॉकी
श्री जसवीर सिंह – कबड्डी
श्री पी एन प्रकाश – शूटिंग
श्री ए अमलराज – टेबल टेनिस
श्री सक्तमनीनी – टेनिस
श्री सत्यवार्ट केडियान – रेसलिंग
श्री मारीप्पन – पैरा-एथलीट
श्री वरुण सिंह भाटी – पैरा-एथलीट