Tuesday 17 July 2018

अरुणा साईराम संगीत कलानिधि पुरस्कार हेतु चयनित

  गायिका अरुणा साईराम को इस वर्ष संगीत अकादमी के संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।अकादमी की कार्यकारी समिति ने 15 जुलाई 2018 को हुई बैठक में सर्वसम्मति से साईराम को सम्मानित करने का फैसला लिया।    बैठक में विभिन्न पुरस्कारों के विजेताओं के नाम की घोषण भी की गई। अरुणा कनार्टक गायन शैली की मशहूर गायिका हैं। उन्हें प्रतिष्ठित संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। साईराम अकादमी के 92वें वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी जिसका आयोजन 15 दिसंबर 2018  से एक जनवरी 2019 के बीच किया जाएगा।    अन्य पुरस्कार    संगीत कला आचार्य अवार्ड: यह पुरस्कार मृदंग वादक तंजावुर आर. रामदोस एवं गायक के. ओमान कुट्टी को दिया जायेगा।    टी. के. अवार्ड: यह पुरस्कार वीणा वादक कल्याणी गणेशन एवं नागस्वरम वादक एस.आर.जी. राजन्ना को दिया जायेगा।    म्युजिकोलॉजिस्ट अवार्ड: यह पुरस्कार तमिलनाडु यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रेमीला गुरुमूर्ति को दिया जायेगा।    नृत्य कलानिधि पुरस्कार: यह पुरस्कार वरिष्ठ नृतक शांता धनंजयन को दिया जायेगा।    संगीत कलानिधि पुरस्कार    यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मद्रास संगीत अकादमी द्वारा कर्नाटक संगीत में निपुणता हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। इस पुरस्कार का नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ है संगीत एवं कला का खजाना। इसे इसे कर्नाटक संगीत का प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।

गायिका अरुणा साईराम को इस वर्ष संगीत अकादमी के संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगाअकादमी की कार्यकारी समिति ने 15 जुलाई 2018 को हुई बैठक में सर्वसम्मति से साईराम को सम्मानित करने का फैसला लिया

बैठक में विभिन्न पुरस्कारों के विजेताओं के नाम की घोषण भी की गई अरुणा कनार्टक गायन शैली की मशहूर गायिका हैं उन्हें प्रतिष्ठित संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया है साईराम अकादमी के 92वें वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी जिसका आयोजन 15 दिसंबर 2018  से एक जनवरी 2019 के बीच किया जाएगा

अन्य पुरस्कार

संगीत कला आचार्य अवार्ड: यह पुरस्कार मृदंग वादक तंजावुर आर. रामदोस एवं गायक के. ओमान कुट्टी को दिया जायेगा

टी. के. अवार्ड: यह पुरस्कार वीणा वादक कल्याणी गणेशन एवं नागस्वरम वादक एस.आर.जी. राजन्ना को दिया जायेगा

म्युजिकोलॉजिस्ट अवार्ड: यह पुरस्कार तमिलनाडु यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रेमीला गुरुमूर्ति को दिया जायेगा

नृत्य कलानिधि पुरस्कार: यह पुरस्कार वरिष्ठ नृतक शांता धनंजयन को दिया जायेगा

संगीत कलानिधि पुरस्कार

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मद्रास संगीत अकादमी द्वारा कर्नाटक संगीत में निपुणता हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है इस पुरस्कार का नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ है संगीत एवं कला का खजाना इसे इसे कर्नाटक संगीत का प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है