Sunday 19 November 2017

संविधान सभा के अध्यक्ष, गठन, संख्या, समितियाँ एवं प्रमुख तथ्य (GK Q & A, भाग-113)


  • संविधान सभा के प्रथम स्थाई अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • संविधान सभा के प्रथम अस्थाई अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
  • संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • संविधान सभा के सदस्यों की संख्या ? – संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी, जिनमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे
  • भारत में संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था? – कैबिनेट मिशन योजना (1946 ई.)
  • संविधान सभा का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसने किया था ? एम. एन. राय
  • सर्वर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग कब और कहाँ रखी गई थी? – 1936 ई., फैजपुर
  • संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी? – 9 दिसंबर, 1946
  • संविधान सभा की समितियां ? 22 जनवरी, 1947 ई. को उद्देश्य प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संविधान सभा ने संविधान निर्माण हेतु अनेक समितियां नियुक्त कीं। इनमे प्रमुख थी- वार्ता समिति, संघ संविधान समिति, प्रांतीय संविधान समिति, संघ शक्ति समिति, प्रारूप समिति थी।
  • संविधान सभा की महिला सदस्य ? – संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 12 थी
  • संविधान सभा की प्रारूप समिति का गठन कब हुआ? – 29 अगस्त, 1947 ई.
  • संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा? – जवाहर लाल नेहरू
  • संविधान के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 में किस व्यक्ति ने की थी? – बाल गंगाधर तिलक
  • संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार किसे नियुक्त किया गया था? – बी. एन. राव
  • संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे? – जवाहर लाल नेहरू
  • संविधान सभा के सभी निर्णय किस आधार पर लिये गए? – सहमति और समायोजन के आधार पर
  • संविधान सभा का पहला अधिवेशन कहाँ हुआ ? – दिल्ली में
  • संविधान सभा का चुनाव किस आधार पर हुआ? – वर्गीय मताधिकार पर
  • बी. आर. अंबेडकर कहाँ से संविधान सभा में निर्वाचित हुए? – बंगाल से
  • संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया? – हैदराबाद
  • संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन लगे. इस कार्य पर लगभग 6.4 करोड़ रुपये खर्च हुए
  • संविधान को जब 26 नवंबर, 1949 ई० को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया, तब इसमें कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं